Australia Me Ghumne Ki Jagah | Full Travels Guide in Hindi

5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत स्थित एक देश है। यह दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है। ऑस्ट्रेलिया कंगारूओं और संस्कृतियों के मिश्रण वाले आदिवासियों का एक सुंदर देश है।

ऑस्ट्रेलिया में प्राकृतिक अजूबे, रेगिस्तान, समुद्र तट, वनस्पति उद्यान और राष्ट्रीय उद्यान जैसे खूबसूरत दार्शनिक स्थल आपको देखने के लिए मिल जाएंगे। यदि आपने ऑस्ट्रेलिया घूमने का प्लान बनाया है, तो इस देश में आपको हर चीज देखने को मिलेगी, तो चलिए बात करते हैं – Australia Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया घूमने का खर्चलगभग 200,000 से 250,000 रुपये
ऑस्ट्रेलिया घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से नवंबर & मार्च से अप्रेल

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Australia Me Ghumne Ki Jagah-

❣ सिडनी ओपेरा हाउस – Sydney Opera House
❣ किंग्स पार्क – Kings Park
❣ सिडनी हार्बर ब्रिज – Sydney Harbour Bridge
❣ मेलबोर्न – Melbourne
❣ ग्रेट बैरियर रीफ – Great Barrier Reef
❣ गोल्ड कोस्ट – Gold Coast
❣ कैनबरा – Canberra
❣ एडिलेड – Adelaide
❣ उलुरु काटा तजुता राष्ट्रीय उद्यान – Uluṟu-Kata Tjuṯa National Park
❣ ब्लू माउंटेन नेशनल पार्क – Blue Mountain National Park

1. सिडनी ओपेरा हाउस – Sydney Opera House

Image Source – Google | Image By – Dezeen

सिडनी ओपेरा हाउस ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित एक बहु-स्थल प्रदर्शन कला केंद्र है। सिडनी ओपेरा हाउस को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और विशिष्ट इमारतों में से एक माना जाता है। इस ओपेरा हाउस के अंदर कई प्रदर्शन स्थल शामिल हैं,

जो सालाना 1,500 से अधिक प्रदर्शनों की मेजबानी करते हैं। यह ओपेरा हाउस लगभग 600 फीट लंबा और 400 फीट चौड़ा है। इसके अन्दर थिएटर, स्टूडियो,

एक कॉन्सर्ट हॉल, प्रदर्शनी कक्ष और एक सिनेमा स्थित हैं। यदि आप बच्चों के साथ घूमने जाते हैं, तो बच्चों के लिए भी यहाँ पर बहुत सी प्रदर्शनियाँ मौजूद हैं।

2. किंग्स पार्क – Kings Park

Image Source – Google | Image By – Perthlocalguide

किंग्स पार्क और वनस्पति उद्यान ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में स्थित एक बोटैनिकल गार्डन है। यह गार्डन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

यहाँ पर हर साल लगभग 5 मिलियन से अधिक लोग घूमने के लिए आते हैं। इस पार्क के अंदर राज्य युद्ध स्मारक, रॉयल किंग्स पार्क टेनिस क्लब और एक जलाशय शामिल हैं।

इस बोटैनिकल गार्डन के अंदर लगभग 324 से अधिक देशी पौधों की किस्में, 215 ज्ञात देशी कवक प्रजातियाँ, 80 पक्षी प्रजातियाँ विभिन्न प्रकार के पेड़ों की किस्म स्थित है। पार्क के अंदर बच्चों के लिए भी एक बड़ा खेल का मैदान स्थित है।

3. सिडनी हार्बर ब्रिज – Sydney Harbour Bridge

Image Source – Google | Image By – Agoda

सिडनी हार्बर ब्रिज ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के न्यू साउथ वेल्स में स्थित एक स्टील थ्रू आर्च ब्रिज है। यह ब्रिज सिडनी ओपेरा हाउस के निकट स्थित है। इस ब्रिज का आकार चाप के आकार जैसा दिखाई देता है।

सिडनी के स्थानीय लोग इसे “द कोट-हैंगर” के नाम से भी जानते हैं। इस ब्रिज के मुख्य मार्ग से यातायात के छह रास्ते निकलते हैं। ब्रिज का प्रवेश द्वार बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन किया हुआ है।

ब्रिज के दक्षिणी पूर्व स्थान पर एक संग्रहालय तथा एक पर्यटक केंद्र बना हुआ है। यदि आप इस ब्रिज पर घूमना चाहते हैं, तो यहाँ पर रात का नजारा जरूर देखें।

4. मेलबोर्न – Melbourne

Image Source – Google | Image By – IFSA-butler

मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे पुराना तथा दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मेलबोर्न शहर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की राजधानी भी है। यह शहर अपने जीवित कला तथा सांस्कृतिक दृश्यों के लिए ऑस्ट्रेलिया में घूमने के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है।

इस शहर में घूमने के लिए आप पार्क, उद्यान, थिएटर, लाइव संगीत स्थल, स्ट्रीट आर्ट भित्ति चित्र और भित्तिचित्र आदि आकर्षक चीजें देख सकते हैं। मेलबोर्न में स्थिति चिड़ियाघर ऑस्ट्रेलिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर है।

यह शहर अपने ब्राइटन समुद्र तट रंगीन स्नान बक्सों के लिए जाना जाता है। अगर आपको ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति देखनी है तो आप मेलबोर्न जरूर घूमें।

5. ग्रेट बैरियर रीफ – Great Barrier Reef

Image Source – Google | Image By – Aatkings

ग्रेट बैरियर रीफ, ऑस्ट्रेलिया के उत्तरपूर्वी तट से दूर प्रशांत महासागर में भित्तियों, शोलों और द्वीपों का परिसर है। यह दुनिया का सबसे लंबा और सबसे बड़ा रीफ परिसर है। ग्रेट बैरियर रीफ का क्षेत्रफल लगभग 135,000 वर्ग मील है।

यह बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है। इसके अन्दर 100 से अधिक सुंदर द्वीप, 600 महाद्वीपीय द्वीप, 300 छोटे प्रवाल खण्ड और लगभग 150 तटवर्ती मैंग्रोव द्वीप स्थित है।

इसी के साथ-साथ यहाँ पर पर्यटक व्हेल को देखना, डॉल्फ़िन के साथ तैरना, स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, एक हेलीकॉप्टर टूर, कांच के नीचे नाव देखना और क्रूज शिप टूर आदि एक्टिविटीज कर सकते हैं।

6. गोल्ड कोस्ट – Gold Coast

Image Source – Google | Image By – Destinationgoldcoast

गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया के राज्य क्वींसलैंड में स्थित एक शहर है। यह शहर राज्य का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। गोल्ड कोस्ट अपने आकर्षक समुद्र तटों, राष्ट्रीय उद्यानों, खूबसूरत वर्षावनों के लिए प्रसिद्ध है।

गोल्ड कोस्ट का मुख्य आकर्षण सर्फर्स पैराडाइज में रेत पर घूमना है। यदि आपको वॉटर एक्टिविटीज का शौक है, तो ये आपके लिए बेस्ट जगह होने वाली है।

यह जगह विशेष रूप से सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग सुंदर समुद्री जीवन के लिए जानी जाती है। यदि आप फैमिली के साथ आते है, तो सी वर्ल्ड, ड्रीम वर्ल्ड, वार्नर ब्रदर्स मूवी वर्ल्ड और वेट ‘एन’ वाइल्ड थीम पार्क में जरूर घुमे।

7. कैनबरा – Canberra

Image Source – Google | Image By – Australiantraveller

कैनबरा आस्ट्रेलिया की राजधानी तथा काफी सुनियोजित ढंग से बसाया गया खूबसूरत शहर है। इस शहर में भव्य इमारतें, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, 300 से अधिक रेस्तरां स्थित हैं।

इसके अलावा आप यहाँ पर आस्‍ट्रेलियन वार मेमोरियल, पार्लियामेन्‍ट हाउस ऑफ आस्‍ट्रेलिया, ओल्‍ड पार्लियामेन्‍ट हाउस, राष्ट्रीय संग्रहालय, राष्ट्रीय चित्रशाला, बोटेनिक गार्डेन,

ट्रेल्‍सट्रा टावर लेक बर्ली ग्रिफिन, कैनबरा की मानव निर्मित झील, जैसे प्रसिद्ध स्थान पर भी घूम सकते हैं। यदि आपको एक्टिविटीज का शौक है, तो आप यहाँ पर भालू या जिराफ को खाना खिलाना जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

8. एडिलेड – Adelaide

Image Source – Google | Image By – ILSC

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया का एक प्रमुख नगर है। ऑस्ट्रेलिया में स्थित यह शहर अपनी खूबसूरती के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। एडिलेड शहर संस्कृति, स्वाद, घटनाओं और मनोरंजन से भरपूर है।

यदि आपको अलग-अलग स्वाद की वाइन चखने का शौक है, तो आप ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में जरूर आए। यहाँ पर आपको अनेक प्रकार की वाइन देखने को मिलेगी।

एडिलेड के प्रसिद्ध समुद्र तट- ब्राइटन, ग्लेनेलग, ग्रेंज, हेनले, सीक्लिफ, सेमाफोर और वेस्ट समुद्र तट हैं, जिनमे आप वाटर की बहुत सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

9. उलुरु काटा तजुता राष्ट्रीय उद्यान – Uluṟu-Kata Tjuṯa National Park

Image Source – Google | Image By – Parksaustralia

ऑस्ट्रेलिया में स्थित उलुरु काटा तजुता राष्ट्रीय उद्यान ऑस्ट्रेलिया के मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक है। उलुरु काटा तजुता राष्ट्रीय उद्यान में स्थित बलुआ पत्थर का मोनोलिथ 348 मीटर ऊंचा है।

यहाँ पर स्थित रंग-बिरंगे तथा खूबसूरत पहाड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह पार्क साल भर सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुला रहता है।  यदि आप इस पूरे राष्ट्रीय उद्यान का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं,

तो आप एक बार यहाँ पर हेलीकॉप्टर से यात्रा जरूर करें। रात के समय में चलने वाली 50000 लाइट्स यहाँ की सुंदरता को बहुत बढा देती है।

10. ब्लू माउंटेन नेशनल पार्क – Blue Mountain National Park

Image Source – Google | Image By – Peakvisor

ऑस्ट्रेलिया में स्थित ब्लू माउंटेन नेशनल पार्क एक खूबसूरत तथा प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। यह नेशनल पार्क पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स के ब्लू माउंटेन क्षेत्र में स्थित है। यह नेशनल पार्क लगभग 662,130 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

इस पार्क का सबसे ऊँचा तथा खूबसूरत स्थान माउंट वेरोंग है, जो समुद्र तल से लगभग 1,215 मीटर ऊपर है। इसके अलावा आप इस पार्क में ग्रांड कैन्यन ट्रैक, वेंटवर्थ फॉल्स,

फ्लेचर लुकआउट और रॉकेट पॉइंट लुकआउट ट्रैक, ओवरक्लिफ-अंडरक्लिफ ट्रैक, क्लिफ टॉप ट्रैक और ग्रांड कैन्यन, बुरामोको रिज ट्रेल, लॉकलीज़ पाइलॉन वॉकिंग ट्रैक जैसी आकर्षक चीजें भी जरूर देखें।

“बताते चलें, की यदि आप भारत के बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो काम खर्च मे दुबई घूमना बहुत सही रहेगा। आप दुबई मे घूमने के साथ – साथ वहाँ से शॉपिंग भी कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं – दुबई के बारे मे

ऑस्ट्रेलिया कैसे जाएं

दोस्तों यदि आपने ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं, जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं।

आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने ऑस्ट्रेलिया घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप ऑस्ट्रेलिया की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया पर्यटक वीजा की अवधि 3 महीने तक होती है।

Google Map-

ऑस्ट्रेलिया में कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों आप ऑस्ट्रेलिया में रुकने के लिए कोई होटल ढूंढ रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा होटल लें। हम आपके लिए ऑस्ट्रेलिया में स्थित कुछ होटल के नाम लेकर आए हैं। यह होटल हैं –

Forrest Beach Hotel, NRMA Darlington Beach Holiday Resort, Blue Lagoon Beach Resort, Australia Hotel, Splitters Farm,

RACV Cobram Resort, BIG4 West Beach Parks, RACV Inverloch Resort, On the Wallaby, Flynns Beach Caravan Park, Glenayr Farm, Stoney Park Holiday Park आदि।

ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध व्यंजन-

Image Source – Google | Image By – Msmunify

ऑस्ट्रेलिया में सुंदर वन तथा खूबसूरत समुद्र तट के अलावा यहाँ के व्यंजन भी पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। यदि आप ऑस्ट्रेलिया में घूमने आए हैं, तो यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों को भी जरूर ट्राई करें।

ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन है, जैसे- विटचेटी ग्रब्स, एंज़ैक बिस्कुट, एमु, मैकाडामिया नट्स, डम्पर, मटर और हैम सूप, वीट-बिक्स, लेमिंगटन, नमक और काली मिर्च कैलामारी,

मेम्ने का पैर भूनना, समुद्र तट के किनारे मछली ‘एन’ चिप्स, जॉन डोरी फ़िललेट्स, आइस्ड वोवो, बारबेक्यू किए गए रोड़े, बाल्मेन बग, पावलोवा, झींगा कॉकटेल, टिम टैम आदि।

🌸🌸🌸


ऑस्ट्रेलिया में फेमस क्या है?

ऑस्ट्रेलिया घूमने-फिरने के लिए एक खूबसूरत देश है, यहाँ पर मौज-मस्ती करने के लिए बहुत सारी जगह हैं, लेकिन सबसे ज्यादा यहाँ के कंगारू फेमस हैं, इसलिए ही ऑस्ट्रेलिया को कंगारुओ का देश भी कहा जाता है।

ऑस्ट्रेलिया की सबसे खास जगह कौन सी है?

ऑस्ट्रेलिया मे बाहरी पर्यटकों के लिए सबसे खास जगह उलुरु, काटा तजुता और एनटी हैं, यहाँ पर ज़्यादाता पर्यटक घूमने जाते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई प्रसिद्ध भोजन क्या है?

ऑस्ट्रेलियाई प्रसिद्ध भोजन लैमिंगटन है। इसे “ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय केक” भी कहा जाता है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! ऑस्ट्रेलिया से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment