Dubai Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

UAE – संयुक्त अरब अमीरात में स्थित एक शहर दुबई है। यह पूरे देश में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। दुबई में लगभग सभी देशों के लोग निवास करते हैं, ज्यादातर यहाँ भारत तथा पाकिस्तान के लोग होते हैं, तो आइए चर्चा करते हैं – Dubai Me Ghumne Ki Jagah के बारे में।

दुबई में हर साल देश – विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, क्युकी यहाँ की सुंदरता और अमीरी लोगों को बहुत आकर्षित करती हैं। दुबई में आप बहुत सारे एडवेंचर्स का मजा ले सकते हैं, तथा इसी के साथ-साथ आपको दुबई में दुनिया की सबसे बड़ी इमारत भी देखने को मिल जाएगी।

अब अपने दुबई जाने का मन बना लिया है, तो आप सोचोगे कि दुबई में कहाँ-कहाँ घूमे आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े, इस आर्टिकल के अंत तक हम आपको दुबई से जुड़ी सभी बातों का जवाब दे देंगे।

हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे दुबई कैसे जाना है, दुबई में घूमने की प्रसिद्ध जगह कौन-कौन सी है, तथा इसी के साथ-साथ दुबई का फेमस खाना कौन सा है।

दुबई घूमने का खर्चलगभग 75,000 से 90,000 रुपये (वीज़ा सहित)
दुबई घूमने के लिए सबसे अच्छा समयनवंबर से फरवरी के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Dubai Me Ghumne Ki Jagah

बुर्ज खलीफा – Burj Khalifa
मिरेकल गार्डन – Miracle Garden
बुर्ज अल अरब – Burj Al Arab
म्यूज़ियम ऑफ़ द फ्यूचर – Museum of The Future
द दुबई फाउंटेन – The Dubai Fountain
दुबई मॉल – Dubai Mall
दुबई एक्वेरियम एंड अंडरवाटर जू – Dubai Aquarium & Underwater Zoo
दुबई म्यूजियम – Dubai Museum
बॉलीवुड पार्क – Bollywood Park
डेजर्ट सफारी – Desert Safari
दुबई फ्रेम – Dubai Frame
स्की दुबई – Ski Dubai
दुबई मरीना – Dubai Marina
आईएमजी वर्ल्डस ऑफ एडवेंचर – IMG Worlds of Adventure
वाइल्ड वाडी वाटर पार्क – Wild Wadi Waterpark
दुबई डॉल्फिनेरियम – Dubai Dolphinarium
पाम आइलैंड – Palm Islands

1. बुर्ज खलीफा – Burj Khalifa

Image Source – Google | Image By – Hoval

बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है, बुर्ज खलीफा की 124 वी मंजिल से आप पूरे दुबई का नजारा देख सकते हैं, तथा यह दृश्य बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। बुर्ज खलीफा के अंदर लगाई गई लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है।

आपको इसी इमारत के अंदर सभी चीजे मौजूद मिलेंगी जैसे – शॉपिंग मॉल, वोटिंग करने के लिए और भी बहुत कुछ आपको सब एक ही जगह पर मिल जाएगा।

ज्यादातर लोग इसका नजारा बाहर से करते हैं, क्योंकि यह एक बहुत एक्सपेंसिव इमारत है। इसके अंदर जाने का टिकट लगभग 6,000 रुपये तक का मिलता है। यदि आप दुबई घूमने जाए तो सबसे पहले बुर्ज खलीफा को ही अपनी लिस्ट में शामिल करें,

क्योंकि यह भारतीय ही नहीं सभी देश के लोगों की पहली पसंद होती है। बुर्ज खलीफा के बाहर का व्यू भी बहुत सुंदर नजर आता है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकिन है, तो आप यहाँ बाहर से बुर्ज खलीफा के साथ एक फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

2. मिरेकल गार्डन – Miracle Garden

Image Source – Google | Image By – Secretdubai

दुबई में मिरेकल गार्डन भी एक “मेरिकल” के जैसा ही है। यह हरा भरा गार्डन बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। इस गार्डन में आपको छोटे से लेकर बड़े, सभी तरह के फूलों के बागान दिखाई देते हैं।

इस गार्डन में आपको 50 मिलियन से ज्यादा फूलों की प्रजाति देखने को मिल जाएगी। इसी के साथ-साथ लगभग 250 मिलियन पौधे इस गार्डन में लगे हुए हैं। यह एक खूबसूरत फ्लावर गार्डन है, जो की रेगिस्तान के बीचो बीच बना हुआ है।

इस गार्डन में आपको फूलों की आकृति में बने हुए अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। गार्डन में फूलों से इंद्रधनुष की आकृति, पवन चक्की की आकृति और ताजमहल की आकृति बनी हुई है। गार्डन में लगभग 18 एकड़ जमीन में फूल लगे हुए हैं, जो की दुनिया का सबसे बड़ा गार्डन है।

3. बुर्ज अल अरब – Burj Al Arab

Image Source – Google | Image By – Introducingdubai

बुर्ज अल अरब दुबई में स्थित एक 7 स्टार होटल है। यह एक आलीशान तथा लग्जरी होटल है। यह दुनिया के टॉप 5 होटल की लिस्ट में शामिल है। बुर्ज अल अरब की इमारत दुनिया में सबसे खूबसूरत इमारत मानी जाती है। यह होटल दुनिया के सबसे महंगे होटलों में शामिल है।

यहाँ का बजट थोड़ा ज्यादा हो जाता है, इसलिए यहाँ पर बहुत कम लोग ही रात रुक पाते हैं। यहाँ पर एक रात रुकने का किराया लगभग 20 लाख रुपए तक होता है, इसलिए ज्यादातर लोग यहाँ पर बाहर ही घूमने जाते हैं।

जहाँ से इमारत भी पूरी दिख जाती है, साथ ही आप यहाँ पर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। इस होटल में रुकने जाते हैं, तो आपको इस होटल में सब चीजे सोने की मिलती हैं।

यहाँ पर आपको हैंडल से लेकर सभी चीजे सोने की ही मिलेंगे। इस होटल का डिजाइन नाव के आकार का बना हुआ है, जो बेहद ही बहुत खूबसूरत नजर आता है।

4. म्यूज़ियम ऑफ़ द फ्यूचर – Museum of The Future

Image Source – Google | Image By – lsnglobal

म्यूज़ियम ऑफ़ द फ्यूचर 7 मंजिला म्यूजियम है। इस म्यूजियम की दीवारों पर अरबी में कोट्स लिखे हुए हैं। यह म्यूजियम पूरी तरह फ्यूचर को समर्पित है, तथा फ्यूचर में होने वाली एक्टिविटी को दर्शाता है।

इस म्यूजियम के अंदर जाना चाहोगे तो, यहाँ का टिकट लगभग 3,000 रुपये से शुरू होता है। इस म्यूजियम में आप सन 2071 तक की टेक्नोलॉजी को भी देख सकते हैं। इस म्यूजियम को बनाने के लिए बाहर के बड़े-बड़े इंजीनियर ने काम किया है।

यह म्यूजियम स्टिलनेस स्टील के छोटे-छोटे टुकड़ों को काटकर बनाया गया है। यह भी दुबई की एक आश्चर्य जनक इमारत है। यदि आप इसको सिर्फ बाहर से देखेंगे तो यह बाहर से देखने में बहुत खूबसूरत लगता है।

5. द दुबई फाउंटेन – The Dubai Fountain

Image Source – Google | Image By – Bestdesertsafariindubai

दुबई फाउंटेन बुर्ज खलीफा के पास ही है। यह फाउंटेन दुनिया का सबसे बड़ा डांसिंग फाउंटेन भी है। दुबई फाउंटेन को इस तरीके से डिजाइन किया गया है, कि यदि इसका शो चलता है, तो आप इसको 30 किलोमीटर की दूरी से भी देख सकते हैं।

इस फाउंटेन में पानी 500 फीट ऊंचा उठता है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। फाउंटेन में 50 कलर प्रोजेक्टोर्स और 6,600 लाइट्स लगी हुई है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ आश्चर्यजनक भी है। जब यहाँ का शो होता है, तो यह लाइट्स बहुत दूर तक रोशनी देता है।

लाइटों के साथ डांस करता हुआ यह फाउंटेन बहुत ही खूबसूरत लगता है। दुबई में हर चीज बहुत महंगी मिलती है, लेकिन यह फाउंटेन शो आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। जी हां यहाँ पर जाने के लिए कोई फीस नहीं लगती है।

6. दुबई मॉल – Dubai Mall

Image Source – Google | Image By – Thorntontomasetti

दुबई मॉल दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है। इस मॉल में आपको थीम पार्क फिल्म थियेटर, मेडिकल सुविधाओं समेत 100 होटल और 20,000 कमरों के अपार्टमेंट देखने को मिलेंगे।

शॉपिंग की बात करें, तो इस मॉल में आपको छोटी से छोटी तथा बड़ी से बड़ी हर चीज मिलती हैं। आपको इस मॉल में सभी चीजे ब्रांडेड मिलती हैं। बुलगारी, क्लो, कार्टियर, चोपर्ड बुटीक, हेनरी जैक्स, क्रिश्चियन लुबोटिन, लुई वुइटन, टिफैनी ऐंड कंपनी,

विक्टोरिया राज, एडिडास, एल्डो, अनिता डोंगरे, अरमानी, डायर, बोस, केल्विन क्लाइन, फेंडी, डायसन, गुच्ची, अंतर, एच एंड एम जैसे सभी ब्रांड की चीजे यहाँ मिलती हैं। यदि अब दुबई से लग्जरी शॉपिंग करना चाहते हैं, तो यह माॅल आपके लिए बेस्ट है।

7. दुबई एक्वेरियम एंड अंडरवाटर जू – Dubai Aquarium & Underwater Zoo

Image Source – Google | Image By – Cheapdesertsafaridubai

दुबई में यह चिड़ियाघर पानी के अंदर बनाया गया है, जिसमें आप जलीय जीवो को अपनी आंखों से तैरता हुआ देख सकते हैं। यहाँ का नजारा बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। इस अंडरवाटर जू में आपको 33,000 से अधिक जलीय जीव देखने को मिलेंगे, जिसमे 400 से अधिक शार्क भी हैं।

दुबई का एक्वेरियम जू दुनिया के सबसे बड़े इनडोर एक्वेरियम में से है। इस जू में आपको सभी जलीय जीव देखने को मिल जाएंगे आप इस जगह पर बच्चों के साथ भी आ सकते हैं। बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आती है।

यहाँ पर एक 48 मीटर लंबी सुरंग है, जहाँ पर आप खेलते हुए सभी जलीय जीवों को देख सकते हैं। इसके साथ-साथ आप यहाँ पर ग्लास-बॉटम बोट टूर भी कर सकते हैं।

आप यहाँ पर शार्क के साथ ऑक्सीजन टैंक पहनकर तैराकी भी कर सकते हैं। यह म्यूजियम पूरी तरह एडवेंचरस से भरा हुआ है, तो आप यहाँ पर जरूर आए।

8. दुबई म्यूजियम – Dubai Museum

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

दुबई म्यूजियम में प्रवेश करते ही सबसे पहले आपको एक किला दिखेगा। इस म्यूजियम में आपको दुबई की संस्कृति तथा दुबई की प्राचीन वस्तुएँ देखने को मिलती है। यह किला चाकोर आकार में बनाया गया है।

यह देखने में बहुत खूबसूरत नजर आता है। इसको दुबई का सबसे पुराना भवन कहा जाता है। आपको इस किले में दुबई के ऐतिहासिक बातों की जानकारी मिल जाती है।

इसी के साथ-साथ आप इस किले में अफ्रीकी और एशियाई देशों की कलाकृतियों को भी देख सकते हैं। किले का निर्माण भी बहुत अच्छे तरीके से कराया गया है। दुबई के इतिहास के बारे में यदि कोई जानना चाहता है, तो वह इस संग्रहालय में आ सकता है। इस किले में आप टिकट लेकर अंदर जा सकते हैं।

9. बॉलीवुड पार्क – Bollywood Park

Image Source – Google | Image By – Holidify

यदि आप दुबई जाकर बॉलीवुड को मिस कर रहे हैं, तो बॉलीवुड पार्क आपके लिए बेस्ट जगह है। इस पार्क में आपको भारतीय सजावट, मेहंदी कलाकार, फिल्मों के पोस्टर, सितारों के रंगीन पुतले आदि आकर्षक चीज देखने को मिलती हैं।

इस पार्क में बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्मों के रीमिक्स भी दिखाए जाते हैं। यह पार्क पर्यटकों को रोमांच, कॉमेडी, संगीत, भावना, रोमांस जैसी चीजों से मनोरंजन कराता है, जैसा की एक बॉलीवुड मूवीज में होता है। यहाँ पर मुग़ल-ए-आज़म रेस्टोरेंट बहुत ही शानदार रेस्टोरेंट है,

जहाँ पर आपको सभी शाही भोजन मिलते हैं। यह बॉलीवुड पार्क 5 पार्ट में बटा हुआ है – रॉयल प्लाजा, रस्टिक रेविन, मुंबई चौक, बॉलीवुड बुलेवार्ड, और बॉलीवुड फिल्म स्टूडियो दुबई आने वालों के लिए यह भी बेस्ट प्लेस है।

10. डेजर्ट सफारी – Desert Safari

Image Source – Google | Image By – Desertsafaridubai

यदि आपको डेजर्ट सफारी करना पसंद है, तो आपके लिए यह जगह परफेक्ट है। यहाँ पर आप रेगिस्तान की सभी एक्टिविटी कर सकते हैं। डेजर्ट सफारी के साथ-साथ आप यहाँ टीलों पर रोलर कोस्टर  की सवारी भी कर सकते हैं।

सूर्यास्त का समय यहाँ बहुत खूबसूरत नजर आता है। यहाँ की रेत भी चमचमाती हुई दिखाई देती है। इस जगह पर आपको चाय कॉफी तथा पनि की सुविधा भी मिल जाती हैं। आप यहाँ ऊंट पर बैठकर पूरे रेगिस्तान का नजारा कर सकते हैं।

यदि आप यहाँ पर रात में रुकना चाहते हैं, तो आपको कालीन तथा तकिया दिए जाते हैं, जिससे आप रात आराम से गुजर सकते हैं, तथा रात का खाना भी उपलब्ध कराया जाता है। इसी के साथ आपको यहाँ पर कुछ बेली डांस भी दिखाई जाते हैं, जो आपके पिकनिक को और भी मजेदार बना देती है।

11. दुबई फ्रेम – Dubai Frame

Image Source – Google | Image By – Planningdubai

दुबई ने बीते दिनों अपने नाम बहुत सारे रिकॉर्ड किए हैं। इसी के साथ-साथ दुबई में सबसे बड़ा फ्रेम होने का रिकॉर्ड लिया है। यह एक स्मारक के रूप में बनाया गया है, तथा पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यह फ्रेम दुबई के बीचो-बीच खड़ा हुआ है।

इस फ्रेम को इस तरीके से डिजाइन किया गया है, कि आपको फ्रेम के एक साइड से नई दुबई तथा दूसरी साइड से पुरानी दुबई का नजारा दिखाई देता हैं। इस फ्रेम में दुबई का भूत, भविष्य तथा वर्तमान काल एक ही साथ दिखाई देता है। यह फ्रेम दुबई के इतिहास से रूबरू कराता है।

यदि आप दुबई के पास्ट तथा प्रेजेंट को एक साथ देखना चाहते हैं, तो आप इस फ्रेम को देखने आ सकते हैं। यह देखने में भी बहुत ज्यादा खूबसूरत है, तथा यहाँ पर आपको दुबई के इतिहास जानने में भी जानकारी मिल जाएगी। यदि आप इन सभी चीजों में रुचि रखते हैं, तो एक बार इस फ्रेम को देखना जरूर है।

12. स्की दुबई – Ski Dubai

Image Source – Google | Image By – Bayut

यदि आप दुबई घूमते-घूमते स्विट्जरलैंड को जाना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। स्की दुबई एक इंडोर पार्क है, इस पार्क में आप स्नो वंडरलैंड, इसमें स्नो पार्क, ढलान, स्की स्कूल, स्नोबोर्डिंग, चेयर लिफ्ट, स्नो बुलेट जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

यहाँ का तापमान काफी कम रहता है, तथा यहाँ पर आपको पेंगुइन भी दिखाई देते हैं, जिनसे आप बात कर सकते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा पार्क होने का नाम भी इस पार्क ने अपने नाम किया है।

इस पार्क में आप स्नो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां इस पार्क में आपको एडवेंचर के साथ-साथ मनोरंजन भी खूब मिलता है।

13. दुबई मरीना – Dubai Marina

Image Source – Google | Image By – Dockwalk

दुबई मरीना समुद्र तट पर बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है। बताया जाता है, कि यह बहुत रिहायशी इलाका है। यह छुट्टी बनाने का एक परफेक्ट पैलेस है। यहाँ पर आपको खुले में खाने पीने की सुविधा के साथ-साथ आराम करने के लिए रहतीली जगह प्रोवाइड कराई जाती है।

इस जगह पर बहुत ऊँची-ऊँची खूबसूरत बिल्डिंग हैं, जो लोगों को बहुत ही पसंद आती हैं, तथा यहाँ पर मॉल में हाथ से बने हुई चीजे भी मिलती हैं। मरीना मॉल में लग्जरी फैशन की बहुत सारी दुकान हैं।

यदि आप यहाँ पर कुछ एक्टिविटी भी करना चाहते हैं, तो आप जेट स्कीइंग और स्काईडाइविंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। यहाँ आप समुद्र के किनारे अपना थोड़ा सा समय बिता सकते हैं।

14. आईएमजी वर्ल्डस ऑफ एडवेंचर – IMG Worlds of Adventure

Image Source – Google | Image By – Kraftwerk

आई एम जी वर्ल्डस ऑफ एडवेंचर दुबई में एक इनडोर थीम पार्क है। इस पार्क में मनोरंजन करने के बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं। यह एक मेगा इंडोर पार्क है। यह पार्क 5 भागों में बंटा हुआ है, जिसमें से एक भाग में आपको कार्टून थीम देखने को मिलेगा,

जिसमें आप डिजनी कार, मार्वल, डीसी कॉमिक्स आदि एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। इस पार्क में एक किंडर पार्क भी है, जो बच्चों के लिए बनाया गया है। इस पार्क मे बच्चे स्लाइड बोल फेंकना, जैसे बहुत सारे एक्टिविटीज कर सकते हैं।

इस पार्क मे एक डायनासोर जॉन भी स्थित है, जहाँ पर आप और भी ज्यादा एक्टिविटी कर सकते हैं। यदि आप एडवेंचर तथा एक्टिविटीज के शौकीन हैं, तो इस पार्क में जरूरी आइए।

15. वाइल्ड वाडी वाटर पार्क – Wild Wadi Waterpark

Image Source – Google | Image By – Expedia

दुबई में स्थित वाइल्ड बॉडी वाटर पार्क एक ऐसा पार्क है, जिसमें आप पनि से जुड़ी लगभग सभी एक्टिविटीज तथा राइड्स का मजा एक साथ ले सकते हैं। इस पार्क में सभी उम्र के लिए अलग-अलग सवारी हैं।

इस पार्क में आप खूब मौज मस्ती से भरपूर राइड्स का मजा ले सकते हैं। इस पार्क में गर्म तथा ठंडे पानी के पूल भी देखने को मिल जाते हैं। इस पार्क में आप पूरा दिन घूम सकते हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह पार्क बहुत बड़ा है, तथा इस पार्क में पानी की सवारी भी बहुत ज्यादा है,

जिससे आपका मनोरंजन और मौज-मस्ती खत्म ही नहीं होगी, साथ-साथ इस पार्क में रेस्टोरेंट तथा स्नेक्स भी काफी स्वादिष्ट मिलते हैं, जहाँ पर आप अपना पेट भर सकते हैं। दुबई घूमने वालों के लिए यह जगह भी बहुत खास हैं।

16. दुबई डॉल्फिनेरियम – Dubai Dolphinarium

Image Source – Google | Image By – Dolphinariumtickets

दुबई डॉल्फ़िनैरियम एक इंदौर डॉल्फिन पार्क है। इस पार्क में आप डॉल्फिन को लाइव देख सकते हैं, तथा उससे बातचीत भी कर सकते हैं। यह पार्क बच्चों को बहुत पसंद आता है।

इस पार्क में जन्मदिन की पार्टियाँ, स्कूल पिकनिक यात्राएँ, समूह कार्यक्रम, ट्रैम्पोलिन, डॉल्फ़िन के साथ तैरना, दर्पण भूलभुलैया, पक्षी शो, और मजेदार भोजन प्रदान करने वाला रेस्टोरेंट मिलते हैं। यह एक परफेक्ट फैमिली प्लेस है।

इस पार्क में डॉल्फ़िन और फर सील को नाचते, बाजीगरी करते, गाते, गेंद खेलते और हुप्स के माध्यम से कूदते हुए अपनी प्रतिभा करते हुए दिखाया जाता है, जो बच्चों को बहुत पसंद आता है। आप भी एक बार अपने बच्चों को इस पार्क में जरूर लेकर आए, बच्चों के मनोरंजन करने के लिए यह एक परफेक्ट प्लेस है।

17. पाम आइलैंड – Palm Islands

Image Source – Google | Image By – Mapquest

दुबई में पाम आइलैंड पाम जुमेराह , डेरा द्वीप और पाम जेबेल अली , दुबई , संयुक्त अरब अमीरात के तट पर स्थित है। यह आइलैंड भी एक आश्चर्य जनक स्थान है। पानी के बीचो-बीच बना यह आइलैंड बहुत खूबसूरत दिखाई देता है।

इसकी आकृति ताड़ के पेड़ के जैसी है। इसका खूबसूरत नजारा आप पैराग्लाइडिंग से देख सकते हैं। जमीन से यह आइलैंड एक साथ नजर नहीं आता है, तथा ऊपर से देखने पर यह बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। पानी के बीचों-बीच यह आइलैंड गोलाकार फैला हुआ दिखाई देता है।

दुबई में पैराग्लाइडिंग ज्यादातर इसी आयलैंड पर की जाती है। यदि आप पैराग्लाइडिंग के शौकीन हैं, तो यह जगह आप के लिए परफेक्ट है। एक बार दुबई में पैराग्लाइडिंग भी जरूर करें।

दुबई कैसे पहुँचे

भारत से दुबई जाने का हवाई मार्ग ही सबसे आसन तथा बेहतरीन मार्ग है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बहुत बड़ा एयरपोर्ट है, तथा यह पूरे यूएई का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट भी माना जाता है। आप अपने किसी राज्य या दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बुक करके जा सकता हैं।

Google Map-

दुबई का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Bayut

दुबई दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में शामिल है, जहाँ पर आपको हर एक चीज परफेक्ट मिलती है। यहाँ का कानून, यहाँ की खूबसूरती, यहाँ की संस्कृति सब बहुत ही खूबसूरत है।

दुबई सभी उम्र के व्यक्तियों लिए एक परफेक्ट प्लेस है, साथ ही एक परफेक्ट वेकेशन पिकनिक प्लेस भी है। ज्यादातर लोग यहाँ पर पिकनिक मनाने ही आते हैं। यहाँ के फूड थोड़े महंगे तो होते हैं, लेकिन साथ में स्वादिष्ट भी बहुत होते हैं।

बिना इन फूड को ट्राई किये आपकी दुबई की यात्रा अधूरी रह जाएगी। दुबई के फेमस फूड – हरीस, मजबूज़, लुकायमत, मदरौबा, थारीड, बिरयानी, सलूना, ओज़ी, जशीद,  मलीह, एश हसरिया, तब्बौलेह, भरवां ऊंट, आदि दुबई के फेमस व्यंजन की लिस्ट में आते हैं। आप भी एक बार इन फूड को जरूर ट्राई करें।

दुबई में रुकने के लिए होटल

यदि आपने दुबई जाने का प्लान बनाया है, तो दुबई इतना बड़ा है, की आप एक दिन में क्या दो-तीन दिन में भी नहीं घूम सकते हैं। यहाँ पर आपको ज्यादा से ज्यादा दिन लगाने चाहिए।

दुबई में आप जितने दिन लगाओगे उतना ही आपको दुबई का नजर देखने को मिलेगा। दुबई एक बहुत बड़ा तथा बहुत खूबसूरत शहर है, इसलिए आपको यहाँ की हर एक चीज देखनी चाहिए।

आप सोचेंगे कि दुबई में अच्छे होटल कहां मिलेंगे, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन होटल में आपको सारे फैसेलिटीज मिलेगी।

दुबई एक एक्सपेंसिव शहर है, तो इस वजह से आपको यहाँ पर होटल भी एक्सपेंसिव ही मिलेंगे। हम आपके लिए कुछ अच्छे होटल लेकर आए हैं जो आप आसानी से विजिट कर सकते हैं।

Holiday Inn Dubai al-Maktoum Airport, an IHG Hotel, Palm Beach Hotel Bur Dubai, Royalton Hotel Dubai, Kings Park Hotel, Al Maha Regency Hotel Suites, Golden Tulip Deira, Robin Beach Hostel JBR यह कुछ ऐसे होटल हैं, जो आप दुबई में आसानी से विजिट कर सकते हैं।

🌸🌸🌸

यह थी दुबई से जुड़ी लगभग सारी बातें – हमने आपको इस आर्टिकल में दुबई से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया है। दुबई कैसे जाना है, दुबई में कहाँ-कहाँ जाना है, तथा दुबई के फेमस भोजन कौन से हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉दुबई में सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

वैसे तो पूरा दुबई बहुत खूबसूरत है, लेकिन दुबई की सबसे लोकप्रिय जगह है, बुर्ज खलीफा। दुबई पूरी दुनिया मे बुर्ज खलीफा बिल्डिंग के कारण ही फेमस है।

👉दुबई घूमने का खर्चा कितना है?

दुबई लगज़री शहरों की लिस्ट मे शामिल है, इसलिए ये शहर महंगा भी। दुबई की करेंसी दिरहम है। 1 दिरहम भारत के 22 रुपये की बराबर होता है। यदि बात करें घूमने के खर्च की, तो दुबई मे 5 – 6 दिन घूमने का खर्च लगभग 75,000 से 90,000 रुपये तक आ सकता है ।

👉दुबई में कौन सी भाषा बोली जाती है?

वैसे तो सारे ही अरब देशों मे अरबी भाषा बोली जाती है, लेकिन इन देशों मे बहुत सारे भारतीय लोग नौकरी करते हैं, जिससे यहाँ पर भाषा के कारण कोई दिक्कत नहीं होती है।

👉भारत से दुबई में कौन सी चीजें सस्ती हैं?

आमतौर पर दुबई में इलेक्ट्रॉनिक चीज़े भारत की तुलना में सस्ती होतीं हैं। दुबई और भारत मे iPhone की कीमत मे लगभग 10,000 से 20,000 रुपये का अंतर आ जाता है।


Leave a Comment