New Zealand Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

4.5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित एक देश है। न्यूजीलैंड का द्वीप सबसे रोमांचक स्थानों में से एक माना जाता है। कहा जाता है, न्यूज़ीलैंड में इंसानों से ज्यादा भेड़ देखने को मिलती है।

न्यूज़ीलैंड में आपको प्राकृतिक वातावरण, ग्लेशियर और ज्वालामुखियों के साथ, ऊंची चोटियां, दक्षिणी आल्प्स, चारों ओर दौड़ने वाले मेमने के साथ हरे-भरे चरागाह, शांत झीलें और शानदार समुद्र तट देखने को मिलेगें।

दोस्तों यदि आपने न्यूज़ीलैंड घूमने का प्लान बनाया है, तो इस देश में आपको हर चीज देखने को मिलेगी, तो चलिए बात करते हैं – New Zealand Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
न्यूज़ीलैंड घूमने का खर्चलगभग 300,000 से 500,000 रुपये
न्यूज़ीलैंड घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

New Zealand Me Ghumne Ki Jagah-

❣ ऑकलैंड – Auckland
❣ क्राइस्टचर्च – Christchurch
❣ फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर – Franz Josef Glacier
❣ एबेल तस्मान राष्ट्रीय उद्यान – Abel Tasman National Park
❣ माउंट कुक नेशनल पार्क – Mount Cook National Park
❣ कैकोउरा – Kaikoura
❣ व्हाइट आइलैंड – White Island
❣ बे ऑफ़ आइलैंड्स – Bay of Islands
❣ टोंगारिरो नेशनल पार्क – Tongariro National Park
❣ फ़िओर्डलैंड – Fiordland

1. ऑकलैंड – Auckland

Image Source – Google | Image By – Scenichotelgroup

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में स्थित ऑकलैंड न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा शहर है। न्यूजीलैंड का यह शहर दुनिया के बेहतरीन शहरों में से एक है। इस शहर में आप को हरे-भरे जंगल, समुद्र से मिलती पहाड़ियाँ, सुंदर समुद्र तट और खूबसूरत बंदरगाहों देखने को मिलेंगे।

यदि आप न्यूजीलैंड में आकर कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो यहाँ आप स्काई जंप, बंजी जंपिंग और स्काई टॉवर के किनारे पर चलना जैसी मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं।

यदि आपको बीच पसंद है, तो यह सफर आपके लिए यादगार रहने वाला है। बीच पर आपको डॉल्फ़िन, व्हेल और सील आदि भी देखने को मिल जाएगी।

2. क्राइस्टचर्च – Christchurch

Image Source – Google | Image By – Ecan

न्यूजीलैंड में स्थित क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड का एक खूबसूरत शहर है। यह शहर अपनी सड़क कला, वास्तुकला, कैफे और बार के लिए अधिक प्रसिद्ध है।

इस शहर के खूबसूरत समुद्र तट पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं। यदि आप शहर की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो आप ट्रांस अल्पाइन ट्रेन के साथ यात्रा जरूर करें।

इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर हेगली पार्क और वनस्पति उद्यान, कार्डबोर्ड कैथेड्रल, क्राइस्टचर्च आर्ट गैलरी, मोना वेले, स्मरण का पुल, पोर्ट हिल्स आदि दार्शनिक स्थलों की यात्रा भी जरूर करें।

3. फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर – Franz Josef Glacier

Image Source – Google | Image By – Scenichotelgroup

फ्रांज जोसेफ न्यूजीलैंड का एक फेमस तथा खूबसूरत ग्लेशियर है। यदि आपको ग्लेशियर देखने का शौक है तो फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर से खूबसूरत और अच्छा ग्लेशियर आपके पूरे न्यूजीलैंड में कहीं देखने को नहीं मिलेगा।

दोस्तों यदि आप न्यूजीलैंड में आकर खूबसूरत एडवेंचर करना चाहते हैं तो फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर आपके लिए एक परफेक्ट जगह होने वाली है। यहाँ आने का बेस्ट टाइम मई से लेकर अगस्त के बीच तक होता है, क्योंकि इस टाइम यहाँ पर बहुत ज्यादा बर्फ पड़ती है।

4. एबेल तस्मान राष्ट्रीय उद्यान – Abel Tasman National Park

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

एबेल तस्मान राष्ट्रीय उद्यान न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। एबेल तस्मान राष्ट्रीय उद्यान एक खूबसूरत तथा शांत जगह है। यदि आपको एक्टिविटीज का शौक है,

तो आप यहाँ पर स्नोर्कल, हाइकिंग और ट्रैकिंग जैसी मजेदार एक्टिविटी कर सकते हैं। आप यहाँ पर क्रूज़, वॉटर टैक्सी सेवाएं, कायाकिंग विकल्प, हेली-टूर और नौकायन जैसे वाहन के द्वारा भी यहाँ का मजा ले सकते हैं।

5. माउंट कुक नेशनल पार्क – Mount Cook National Park

Image Source – Google | Image By – Wendywutours

माउंट कुक नेशनल पार्क न्यूजीलैंड की दोस्तो यह एक ऐसी जगह है, जहाँ पर आपको सबसे ज्यादा अमेरिकंस दिखाई देंगे।

इस नेशनल पार्क के ग्लेशियर की खूबसूरती अमेरिकंस को ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया के पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। इस नेशनल पार्क में आपको रसेल ल्यूपिन, जंगली चेरी,

स्नोबेरी और वाइल्डिंग पाइंस जैसी 100 से अधिक प्रचलित पौधों की प्रजातियाँ, पक्षियों की लगभग 35 प्रजातियाँ तथा विभिन्न प्रकार के जानवर देखने के लिए मिल जाएंगें। आप यहाँ पर जुलाई से लेकर सितंबर तक आ सकते हैं।

6. कैकोउरा – Kaikoura

Image Source – Google | Image By – Newzealand

कैकोउरा न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित एक शहर है। न्यूजीलैंड का यह शहर वाइल्डलाइफ के लिए अधिक प्रसिद्ध है। इस जगह पर आपको बहुत ही अलग प्रकार बोट्स भी देखने को मिल जाएंगी। साथ ही साथ,

इस शहर में आपको समुद्री स्तनधारियों की अनेक प्रजातियाँ देखने के लिए मिल जाएंगी। यदि आपको सीफूड खाने का शौक है तो इस शहर को सीफूड का भंडार भी कहा जाता है। आप यहाँ पर अनेक प्रकार के सीफूड भी खा सकते हैं। यहाँ आने का बेस्ट टाइम अप्रैल से लेकर जून तक का होता है।

7. व्हाइट आइलैंड – White Island

Image Source – Google | Image By – CNBC

व्हाइट आईलैंड न्यूजीलैंड की एक खूबसूरत जगह है। यह आइलैंड स्कूबा डाइविंग करने के लिए फेमस है। यहाँ का बेस्ट एडवेंचर हेलीकॉप्टर के द्वारा पूरे आइलैंड का नजारा देखना होता है। ऊँचाई से देखने पर यह आइलैंड और ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।

आप इस आईलैंड पर घूमने जाते हैं तो आपको और भी एडवेंचर करने के लिए मिल जाएगा। इस आइलैंड में बहुत कुछ है, आप यहाँ पर सितंबर से लेकर मार्च तक किसी भी समय आ सकते हैं।

8. बे ऑफ़ आइलैंड्स – Bay of Islands

Image Source – Google | Image By – Newzealand

बे ऑफ आइलैंड्स न्यूजीलैंड के नॉर्थलैंड के खूबसूरत पूर्वी तट पर एक सुंदर, विशाल और आश्चर्यजनक शहर है। यह आईलैंड्स न्यूजीलैंड का सबसे मैन ऑफ द मोस्ट फेमस डेस्टिनेशन है।

यहाँ के खूबसूरत वन्य जीव तथा लुभाने वाले दृश्य पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। आप इस सफर को और एडवेंचर बनाने के लिए यहाँ पर क्रूज की यात्रा जरूर करें।

तैराकी, स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग और नौकायन यहाँ की मजेदार एक्टिविटीज है। इस आइलैंड्स पर आपको मजेदार भोजन के साथ-साथ सब कुछ देखने को मिलेगा।

9. टोंगारिरो नेशनल पार्क – Tongariro National Park

Image Source – Google | Image By – Lovetaupo

टोंगारिरो नेशनल पार्क न्यूजीलैंड का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। इसे यूनेस्को द्वारा मिश्रित सांस्कृतिक और प्राकृतिक मूल्यों की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है।

पार्क के अंदर आपको पशु तथा फूलों की अलग-अलग प्रजातियाँ देखने के लिए मिलेंगी। यह पार्क इतना खूबसूरत है, कि इसकी जगह सीनरी के जैसी लगती है।

एक्टिविटीज की बात करें तो यहाँ पर मछली पकड़ने, माउंटेन बाइकिंग, घुड़सवारी, राफ्टिंग और सुंदर उड़ानों जैसी मजेदार एक्टिविटीज का मौका भी मिलता है।

10. फ़िओर्डलैंड – Fiordland

Image Source – Google | Image By – Celebritycruises

फ़िओर्डलैंड को न्यूजीलैंड का प्राकृतिक खजाना के रूप में जाना जाता है। फ़िओर्डलैंड खूबसूरत ग्लेशियरों, नाटकीय अल्पाइन पर्वतमालाओं, अद्वितीय वनस्पतियों और सुपरकॉन्टिनेंट गोंडवानालैंड युग के जीवों का घर है।

इसकी खूबसूरती वास्तव में देखने लायक है। यदि आप फ़िओर्डलैंड की खूबसूरती को नजदीक से देखना चाहते हैं, तो यहाँ पर क्रूज का आनंद जरूर लें।

फ़िओर्डलैंड में आपको खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य के साथ-साथ नई प्रजाति के पक्षी भी देखने के लिए मिलेंगे। यहाँ आप विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं।

“बताते चलें की, यूरोप महाद्वीप बहुत खूबसूरत है। यूरोप के लगभग सभी देश बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है, और यहाँ पर घूमने के लिए भी बहुत अच्छी-अच्छी जगह हैं। यूरोप का पेरिस देश भी खूबसूरती के मामले मे अपनी अच्छी पहचान बनाए हुए है। पूरी दुनिया मे पेरिस ऐफ़िल टावर की वजह से मशहूर है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – पेरिस के बारे मे

न्यूज़ीलैंड कैसे जाएं-

दोस्तों यदि आपने न्यूज़ीलैंड जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं, जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं।

आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने न्यूज़ीलैंड घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको न्यूज़ीलैंड जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप न्यूज़ीलैंड की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं। न्यूज़ीलैंड पर्यटक वीजा की अवधि 3 महीने तक होती है।

Google Map-

न्यूज़ीलैंड में कहाँ ठहरें-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों आप न्यूज़ीलैंड में रुकने के लिए कोई होटल ढूंढ रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा होटल लें। हम आपके लिए न्यूज़ीलैंड में स्थित कुछ होटल के नाम लेकर आए हैं। यह होटल हैं –

Rainforest Retreat, Kiwi International Hotel, Hotel Waterloo & Backpackers, Nomads Capital Hostel Wellington, Lakefront Lodge Te Anau, Fort Street Accommodation,

Nomads Capital Hostel Wellington, Hotel Waterloo & Backpackers, ASURE Explorer Motel & Apartments, Novotel Rotorua Lakeside, Holiday Inn Queenstown Remarkables Park, an IHG Hotel, Aoraki Court, SkyCity Auckland आदि।

न्यूज़ीलैंड के प्रसिद्ध खाने-

न्यूज़ीलैंड में खूबसूरत परिदृश्य और दिलचस्प संस्कृति के अलावा पर्यटकों को न्यूजीलैंड के व्यंजन भी काफी पसंद आते हैं। न्यूज़ीलैंड के भोजन में लोगों का पारंपरिक व्यंजन ‘काई’ है। न्यूजीलैंड के कुछ और फेमस व्यंजन है, जैसे-

व्हाइटबेट पकोड़े, न्यूजीलैंड मछली और चिप्स, स्वादिष्ट पाई, हांगी, जफ़ास, पावलोवा, होकी पोकी आइसक्रीम, पौआ, मेमने की भूनना, फीजोआ, सूअर का मांस और पूहा,कीवी बर्गर, पोर्क पाई, पनीर रोल्स, रेवेना ब्रेड, किना, एएनज़ैक बिस्कुट, नीला कॉड, मनुका शहद, स्टेक और पनीर पाई आदि।

 🌸🌸🌸


न्यूजीलैंड घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह क्यों है?

न्यूज़ीलैंड में आपको प्राकृतिक वातावरण, ग्लेशियर और ज्वालामुखियों के साथ, ऊंची चोटियां, दक्षिणी आल्प्स, चारों ओर दौड़ने वाले मेमने के साथ हरे-भरे चरागाह, शांत झीलें और शानदार समुद्र तट देखने को मिलते हैं, इसलिए न्यूजीलैंड को घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता है।

न्यूजीलैंड में कितने पर्यटन स्थल हैं?

वैसे तो न्यूजीलैंड में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं, लेकिन न्यूजीलैंड की कुछ जगह बहुत फेमस हैं जैसे – ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर, एबेल तस्मान राष्ट्रीय उद्यान, माउंट कुक नेशनल पार्क, कैकोउरा, व्हाइट आइलैंड, बे ऑफ़ आइलैंड्स, टोंगारिरो नेशनल पार्क, फ़िओर्डलैंड आदि।

न्यूजीलैंड में कितने दिन चाहिए?

न्यूजीलैंड एक बहुत ही खूबसूरत देश है, यहाँ पर घूमने-फिरने तथा मौज-मस्ती करने के लिए काम से काम 1 महीने का समय तो होना ही चाहिए।

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा पर्यटक कहां से आते हैं?

एक रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा पर्यटक ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूके से आते हैं। यहाँ पर जयदातर पर्यटक छुट्टियाँ बिताने के लिए आते हैं।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! न्यूजीलैंड से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment