Paris Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

पेरिस, यूरोप में स्थित फ्रांस की राजधानी है। पेरिस दुनिया का सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहाँ हर कोई अपनी लाइफ में एक बार जरूर जाना चाहता है। पेरिस को ‘सिटी ऑफ लाइट’ भी कहा जाता है। लगभग 70 लाख से ज्यादा लोग हर साल पैरिस घूमने के लिए आते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Paris Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

पेरिस, फ्रांस की सबसे बड़ी सिटी के साथ-साथ एक रोमांटिक और कल्चरल सिटी भी है। पेरिस में अधिकतर लोग हनीमून मनाने आते हैं, जिस वजह से पेरिस को ‘प्यार का शहर’ भी कहा जाता है।

पेरिस में आपको सुंदर वास्तुकला, स्मारक, महल, कला संग्रहालय, गिरजाघर, प्राकृतिक उद्यान और शॉपिंग हब जैसे आकर्षक चीजें देखने को मिलेंगी।

इस आर्टिकल के जरिए आपको पेरिस से जुड़ी लगभग सारी जानकारी मिल जाएगी, जैसे – पेरिस आपको कैसे जाना है? पेरिस में घूमने की जगह कौन-कौन सी है?

तथा पेरिस में आपको सस्ते तथा अच्छे होटल कहाँ मिलेंगे? यदि आपको ये सभी जानकारी प्राप्त करनी है, तो हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
पेरिस घूमने का खर्चलगभग 250,000 से 300,000 रुपये
पेरिस घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Paris Me Ghumne Ki Jagah-

❣ एफिल टॉवर – Eiffel Tower
❣ लौवर संग्रहालय – Louvre Museum
❣ डिज्नीलैंड – Disneyland
❣ नोट्रे डेम कैथेड्रल – Cathédrale Notre-Dame
❣ आर्क डी ट्रौम्फ़ – Arc de Triomphe
❣ लक्समबर्ग गार्डन – Jardin du Luxembourg
❣ सैंटे चैपल – Sainte Chapelle
❣ सीन नदी – Seine River
❣ पैलैस गार्नियर – Palais Garnier
❣ मुसी डे ल’ऑरेंजरी – Musée de l’Orangerie

1. एफिल टॉवर – Eiffel Tower

Paris Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Google

एफिल टॉवर दुनिया भर के टूरिस्ट प्लेस में काफी पॉपुलर है। एफिल टावर सन् 1889 में बना था। एफिल टॉवर का डिजाइन अलेक्जेंड्रे-गुस्ताव एफिल नाम के इंजीनियर ने बनाया था, और उनके नाम पर ही इस टावर का नाम एफिल टावर पड़ा।

एफिल टावर की हाइट लगभग 324 मीटर है, और यह अपने टाइम का सबसे ऊँचा टावर था। यहाँ पर आपको रेस्टोरेंट भी देखने को मिल जायेंगे। आप यहाँ से पेरिस सिटी का एरियल व्यू भी इंज्वाय कर सकते हैं।

2. लौवर संग्रहालय – Louvre Museum

Image Source – Google | Image By – Google

पेरिस में स्थित लौवर संग्रहालय दुनिया का सबसे खूबसूरत और बड़ा म्यूजियम है। यह म्यूजियम लगभग 21,000 हेक्टेयर में फैला हुआ है। लौवर संग्रहालय में एक सुंदर कांच का पिरामिड प्रवेश द्वार है।

यहाँ पर आप फेमस लौवर लियोनार्डो दा विंची तथा मोनालिसा जैसी कुछ वर्ल्ड वाइड फेमस पेंटिंग्स भी देख सकते हैं। यहाँ की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक रहती है। यहाँ की एंट्री फीस 12 यूरो यानी 950 रुपए है।

3. डिज्नीलैंड – Disneyland

Image Source – Google | Image By – Google

पेरिस में स्थित डिज्नीलैंड भी काफी फेमस टूरिस्ट प्लेस है। डिज्नीलैंड 140 एकड़ के रिसॉर्ट में फैला हुआ है। यहाँ पर आप राइट्स, शोज, कार्टून करैक्टर, लिटल वर्ल्ड प्रिंसेस,

पवेलियन और अपने फेमस कार्टून कैरेक्टर के साथ फोटो क्लिक और भी कई सारी चीजें एक्सप्लोर कर सकते हैं। डिज्नीलैंड बच्चों की काफी पसंदीदा जगह है। यहाँ की टाइमिंग सुबह 10 बजे से 11 बजे, और एंट्री टिकट तीन हजार रुपए है।

4. नोट्रे डेम कैथेड्रल – Cathédrale Notre-Dame

Image Source – Google | Image By – Google

पेरिस में स्थित नोट्रे डेम कैथेड्रल एक खूबसूरत चर्च है। नोट्रे डेम कैथेड्रल को ‘नोट्रे डेम डे पेरिस’ या ‘केवल नोट्रे डेम’ के नाम से भी जाना जाता है। इस चर्च की बनावट बहुत ही सुंदर है। लुभावनी रंगीन कांच की खिड़कियाँ,

विस्तृत पत्थर की नक्काशी, जो कि टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस चर्च में कई महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक कलाकृतियाँ भी हैं। हर साल दुनिया भर से पेरिस आने वाले सभी पर्यटक इस चर्च को देखने जरूर आते हैं।

5. आर्क डी ट्रौम्फ़ – Arc de Triomphe

Image Source – Google | Image By – Google

पेरिस में स्थित आर्क डी ट्रौम्फ़ दुनिया की सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है। आर्क डी ट्रौम्फ़ 164 फीट ऊंची और 148 फीट चौड़ी है। पेरिस में यह स्मारक इतिहास और विश्वास के प्रमाण के रूप में खड़ी है।

यह स्मारक उन लोगों के सम्मान में है, जो फ्रांस के लिए लड़े थे। इस स्मारक के अंदर आपको इतिहास से जुड़ी बहुत सारी ऐतिहासिक चीजें भी देखने को मिल जाएंगी। यदि आप पेरिस घूमने जाए तो यहाँ पर भी जरूर जाएं।

6. लक्समबर्ग गार्डन – Jardin du Luxembourg

Image Source – Google | Image By – Google

जार्डिन डू लक्ज़मबर्ग पेरिस में दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक पार्क तथा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 25 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला यह पार्क दो भागों में विभाजित है। पार्क में एक मधुशाला, रंगीन ऑर्किड के संग्रह के साथ ग्रीनहाउस और,

स्मारकीय मेडिसी फव्वारा, ओरंगेरी और मंडप डेविडॉड एक गुलाब का बगीचा स्थित है। बगीचे में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 106 मूर्तियाँ भी मौजूद है। प्रकृति का सुंदर आनंद लेने के लिए पेरिस में यह जगह काफी प्रसिद्ध है।

7. सैंटे चैपल – Sainte Chapelle

Image Source – Google | Image By – Google

सैंटे चैपल एक चर्च है, जो पेरिस में घूमने के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। यह चैपल 640 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह जगह ईसाई जगत से जुड़ी हुई है। सैंटे चैपल की वास्तुकला लोगों को काफी पसंद आती है।

सैंटे चैपल अपनी रंगीन कांच की खिड़कियों, पवित्र अवशेषों और संगीत कार्यक्रमों के लिए अधिक प्रसिद्ध है। सैंटे चैपल की दीवारों पर बाइबल की कहानी लिखी हुई हैं, तथा इसके अन्दर प्रसिद्ध पवित्र मुकुट भी शामिल है।

8. सीन नदी – Seine River

Image Source – Google | Image By – Google

सेंट्रल पेरिस में बहने वाली सीन नदी यहाँ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। पेरिस घूमने वाले सभी पर्यटक इस नदी की खूबसूरती को देखने जरूर जाते हैं। इस नदी की सुंदरता को देखने के लिए कई तरीके हैं।

आप यहाँ पर क्रूज़ की यात्रा से भी इस नदी के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। क्रूज़ की यात्रा के दौरान पेरिस की कुछ सबसे आश्चर्यजनक इमारतों और वास्तुकला को देख सकते हैं। आप पेरिस घूमने जाए तो एक बार क्रूज़ से सीन नदी की यात्रा जरूर करें।

9. पैलैस गार्नियर – Palais Garnier

Image Source – Google | Image By – Google

पेरिस में स्थित पैलैस गार्नियर पेरिस की एक प्रसिद्ध इमारत तथा सबसे पुराना ओपेरा हाउस है। पेरिस जाने वाले सभी पर्यटक इस ओपेरा हाउस में जरूर आना पसंद करते हैं। इस इमारत की भव्य मूर्तियों, चित्रों और सोने की सजावट के साथ शानदार डिजाइन पर्यटकों को काफी पसंद आता है।

दिन के समय में यह स्मारक एक ऐतिहासिक स्मारक के रूप में खुली रहती है, तथा रात के समय में आप यहाँ पर ओपेरा शो देख सकते हैं। रात में यहाँ पर नृत्य और संगीत का शानदार आयोजन प्रस्तुत किया जाता है।

10. मुसी डे ल’ऑरेंजरी – Musée de l’Orangerie

Image Source – Google | Image By – Google

पेरिस में स्थित मुसी डे ल’ऑरेंजरी एक म्यूजियम है। यह खूबसूरत म्यूजियम पेड़ों को रोशनी देने के लिए सीन नदी के किनारे पर कांच से बनाया गया था। इस म्यूजियम में 20वीं शताब्दी के प्रसिद्ध कलाकारों की कला को देख सकते हैं।

यह संग्रहालय जल लिली के आठ विशाल भित्तिचित्रों की मेजबानी के लिए प्रसिद्ध है। आप पेरिस की यात्रा पर जाए तो अपना सा थोड़ा सा समय निकालकर मुसी डे ल’ऑरेंजरी जरूर घूमें।

“बताते चलें की, यूरोप महाद्वीप बहुत खूबसूरत है। यूरोप के लगभग सभी देश बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है, और यहाँ पर घूमने के लिए भी बहुत अच्छी-अच्छी जगह हैं। यूरोप का इटली देश भी खूबसूरती के मामले मे अपनी अच्छी पहचान बनाए हुए है। इटली को बिना सड़कों का शहर भी कहा जाता है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – इटली के बारे मे

पेरिस कैसे जाएं

पेरिस फ्रांस का एक खूबसूरत शहर है। यहाँ पर आप हवाई मार्ग द्वारा बहुत ही आसानी से जा सकते हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे दिल्ली से आपको पेरिस के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी,

साथ ही भारत के कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से पेरिस के लिए फ्लाइट मिल जाती है, जहाँ से आप बहुत ही आसानी से पेरिस जा सकते हैं। पेरिस जाने का एक व्यक्ति का किराया लगभग 50,000 रुपये तक होता है।

Google Map-

पेरिस में कहाँ ठहरे

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों आप पेरिस में कोई होटल ढूंढ रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है, कि कौन सा होटल चुने। हम आपके लिए पेरिस में स्थित कुछ होटल के नाम लेकर आए हैं।

इन होटल में आपके सारे फैसिलिटी प्रोवाइड कराए जाएंगी, ये होटल आपको फोर स्टार से लेकर फाइव स्टार तक देखने को मिलेंगे यह होटल हैं, जो की थोड़े महंगे होते हैं-

Hôtel Le Milie Rose, Hôtel Mercure Paris 19 Philharmonie La Villette, Novotel Paris Est, Nouvel Eiffel Hotel – Paris, Generator Paris, Hôtel de la Terrasse, Hôtel Astoria – Astotel, Hotel Quartier Latin, Hôtel La Comtesse Tour Eiffel, St Christopher’s Inn Paris Gare du Nord

आप अपने बजट के अनुसार इन होटल में से चुन सकते हैं। यदि आप चाहें तो हमारे affiliate लिंक के द्वारा make my trip से भी अपने लिए होटल बुक कर सकते हैं।

पेरिस के प्रसिद्ध व्यंजन

Image Source – Google | Image By – Google

दोस्त, यदि आप पेरिस घूमने जाते हैं तो आपको पेरिस के स्ट्रीट फूड या फेमस व्यंजन भी एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। पेरिस का फेमस व्यंजन ‘स्टेक टार्टारे’ है। आप पेरिस जाए तो एक बार इसको जरूर ट्राई करें। पेरिस के और भी फेमस व्यंजन है, जैसे-

बगुएट्स, चॉकलेट क्रोइसैन, फ़्रेंच चीज़, मैकरॉन, सीप, स्टेक फ्राइट्स, क्रेप्स, क्रीम ब्रूली, कूसकूस, एक्लेयर्स, मेरिंग्यूज़, डक कॉन्फ़िट, कॉक औ विन, जेलाटो, एस्केर्गोट आदि। पेरिस यात्रा के दौरान आप इन व्यंजनों का जायका ले सकते हैं।


पेरिस में सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

वैसे तो पेरिस मे घूमने की कई सारी खूबसूरत जगह हैं, लेकिन पेरिस की सबसे फेमस जगह एफिल टॉवर है, पेरिस आने वाला लगभग प्रत्येक व्यक्ति यहाँ पर जरूर घूमने आता है।

पेरिस जाने में कितना खर्चा आता है?

भारत के लगभग सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से पेरिस के लिए फ्लाइट मिल जाती है, और सभी हवाई अड्डों से पेरिस का फ्लाइट टिकेट लगभग 50,000 – 75,000 रुपये के बीच मे मिल जाता है।

भारत से पेरिस जाने में कितना खर्चा आता है?

भारत से पेरिस जाकर घूमने, खाने तथा रहने मे 250,000 – 300,000 रुपये का खर्च आ सकता है। ये खर्च आप के लिविंग स्टंडर्ड पर भी निर्भर करता है।

पेरिस जाने के लिए कौन सा महीना सबसे सस्ता है?

वैसे तो पेरिस मे हर महीने पर्यटक आते रहते हैं, लेकिन अक्टूबर से मार्च के महीनों को पेरिस घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन याद रहे इन महीनों मे पेरिस मे सर्दी भी बहुत अधिक बढ़ जाती है।

पेरिस देखने में कितना समय लगता है?

पेरिस घूमने-फिरने के साथ-साथ रहने के लिए भी बहुत अच्छा शहर है, यहाँ पर आप बिना किसी रोक-टोक के कहीं भी आ-जा सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन यदि घूमने की बात करें तो, पेरिस मे अच्छी तरह से घूमने के लिए 4-5 दिनों का समय तो होना ही चाहिए।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! पेरिस से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment