Russia Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

पूरी दुनिया का सबसे बड़ा देश कहा जाने वाला रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में स्थित है। रूस में कई सारे ऐसे दार्शनिक स्थल हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटक पूरी दुनिया से आते हैं। रूस में प्राकृतिक सुंदरता के साथ ऊंची इमारतें तथा महानगरीय शहरों का उत्तम मिश्रण है।

रूस में स्थित चर्च, झीलें तथा बर्फ की छत आने वाले पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। दोस्तों यदि आपने रूस घूमने का प्लान बनाया है, तो इस देश में आपको हर चीज देखने को मिलेगी, तो चलिए बात करते हैं – Russia Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
रूस घूमने का खर्चलगभग 150,000 से 200,000 रुपये
रूस घूमने के लिए सबसे अच्छा समयमई से सितंबर के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Russia Me Ghumne Ki Jagah-

❣ स्टेट हरमिटेज संग्रहालय – State Hermitage Museum
❣ सेंट बेसिल कॅथेड्रल – St. Basil’s Cathedral
❣ मास्को क्रेमलिन – The Moscow Kremlin
❣ पीटरगॉफ़ – Peterhof
❣ मास्को – Moscow
❣ बैकाल झील – Lake Baikal
❣ अल्ताई – Altai
❣ व्लादिवोस्तोक – Vladivostok
❣ सोची – Sochi
❣ रूसी टुंड्रा – Russian Tundra

1. स्टेट हरमिटेज संग्रहालय – State Hermitage Museum

Image Source – Google | Image By – Facts

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्थित स्टेट हरमिटेज एक प्रसिद्ध म्यूजियम है। इस म्यूजियम की स्थापना 1764 में हुई थी। यह संग्रहालय दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय की लिस्ट में शामिल है, तथा यह रूस का भी सबसे बड़ा संग्रहालय है।

इस संग्रहालय के अंदर आपको लगभग 3 मिलियन वस्तु देखने को मिलेगी, जिनमें 15,000 पेंटिंग, मूर्तियों के 12,000 टुकड़े, 600,000 प्रिंट और चित्र, 600,000 से अधिक पुरातात्विक प्रदर्शन,

1,000,000 सिक्के और पदक, और व्यावहारिक कला की 224,000 आदि वस्तुएं शामिल हैं। संग्रहालय में विंटर पैलेस, स्मॉल हर्मिटेज, ओल्ड हर्मिटेज, न्यू हर्मिटेज और हर्मिटेज थिएटर भी स्थित है।

2. सेंट बेसिल कॅथेड्रल – St. Basil’s Cathedral

Image Source – Google | Image By – Indiatimes

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित सेंट बेसिल कॅथेड्रल एक प्रसिद्ध तथा खूबसूरत चर्च है। यह चर्च रूस की खूबसूरत वास्तुकला का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण है।

इसको “पोक्रोव्स्की कैथेड्रल” या “द कैथेड्रल ऑफ इंटरसेशन ऑफ द वर्जिन बाय द मोट”  के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरे चर्च में आठ गुंबद है। चर्च के गुंबदों को छोटी प्याज के जैसा डिजाइन किया गया है।

चर्च पर लगी लाल ईंट तथा सफेद पत्थर इस चर्च की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। रूस आने वाले सभी पर्यटक इस चर्च को देखने जरूर आते हैं। यह चर्च मास्को की शान बना हुआ है।

3. मास्को क्रेमलिन – The Moscow Kremlin

Image Source – Google | Image By – Britannica

देश की राजधानी के केंद्र में स्थित, मास्को क्रेमलिन रूसी गढ़ों में सबसे प्रसिद्ध है। क्रेमलिन नाम का अर्थ “एक शहर के अंदर किला” है।

इसमें पांच महल, चार कैथेड्रल और क्रेमलिन टावरों के साथ संलग्न क्रेमलिन दीवार शामिल है। यहाँ से दक्षिण में मोस्कवा नदी, पूर्व में सेंट बेसिल कैथेड्रल और रेड स्क्वायर तथा

पश्चिम में अलेक्जेंडर गार्डन दिखाई देता है। यह परिसर रूसी संघ के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास के रूप में कार्य करता है। इसकी आश्चर्यजनक वास्तुकला के कारण यहाँ पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

4. पीटरगॉफ़ – Peterhof

Image Source – Google | Image By – Nordic

पीटरहॉफ महल, सेंट पीटर्सबर्ग के पीटरहॉफ शहर में स्थित महलों और उद्यान की एक श्रृंखला का हिस्सा है। यह अपने खूबसूरत पार्कों, असंख्य फव्वारों, मूर्तियों तथा महलों के लिए प्रसिद्ध है।

महल में लगभग 414 हेक्टेयर के क्षेत्र में विशाल पार्क और उद्यान हैं, जो 150 से अधिक फव्वारों का घर है। इस पैलेस के फव्वारे ही यहाँ की खूबसूरती है। इस महल के अंदर सोने से बनी लगभग 255 मूर्तियाँ भी रखी हुई हैं।

5. मास्को – Moscow

Image Source – Google | Image By – Kayak

मास्को रूस की राजधानी है। यह रूस का सबसे बड़ा तथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इस शहर को रूस का हृदय भी कहा जाता है। यह देश का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल भी है।

मास्को में आपको ऐतिहासिक वास्तुशिल्प तथा सांस्कृतिक पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे, जिसमें क्रेमलिन, रेड स्क्वायर और रंगीन सेंट बेसिल कैथेड्रल स्थित हैं। इसी के साथ-साथ शॉपिंग मॉल जीयूएम, द स्टेट ट्रेटीकोव गैलरी  तथा विभिन्न प्रकार के संग्रहालय देख सकते हैं।

6. बैकाल झील – Lake Baikal

Image Source – Google | Image By – Washingtonpost

बैकाल झील रूस के साइबेरिया में स्थित मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। बैकाल झील विशाल ऊंचाई वाली रिफ्ट, दुनिया की सबसे पुरानी और गहरी झील है। यह झील लगभग 1,642 गहरी है। यदि आप यहाँ गर्मियों में आते हैं,

तो आप बैकाल झील कयाकिंग, बोटिंग, समुद्र तटों की खोज, जैसी बहुत सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं। सर्दियों में भी इस झील पर क्रॉस-कंट्री स्की तथा जमी हुई ताज़ेरन स्टेप्स गुफाओं का दौरा कर सकते हैं।

7. अल्ताई – Altai

Image Source – Google | Image By – Peakvisor

रूस के साइबेरिया में स्थित अल्ताई पर्वत रूस से चीन, कजाकिस्तान और मंगोलिया तक फैला हुआ है। यह स्थान स्थानीय लोगों और यात्रियों दोनों के लिए एक बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कई प्राकृतिक भंडारों और झीलों के साथ,

अल्ताई पर्वत यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा भी है। यहाँ आपको बेमिसाल खूबसूरती देखने को मिलेगी, जैसे जमी हुई नदियाँ और बर्फ से ढके पहाड़, सर्दियों में क्रॉस-कंट्री स्कीयर आदि।

8. व्लादिवोस्तोक – Vladivostok

Image Source – Google | Image By – Remotelands

व्लादिवोस्तोक रूस का सबसे बड़ा बंदरगाह शहर है। यह शहर चीन और उत्तर कोरिया की सीमाओं के पास और जापान से समुद्र के ठीक पास स्थित है। इस शहर में सुंदर समुद्र तट,

सैरगाह वाला स्पोर्टिवनाया हार्बर और पहाड़ी की चोटी पर ईगल्स नेस्ट व्यूपॉइंट आदि स्थित है। इस शहर का सबसे आकर्षक स्थल रस्की ब्रिज है। यह  दुनिया का सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज है। यदि आपरूस घूमने आते हैं, तो एक बार व्लादिवोस्तोक शहर की यात्रा भी जरूर करें।

9. सोची – Sochi

Image Source – Google | Image By – Facts

रूस में स्थित सोची काले सागर के ठीक किनारे पर स्थित एक शहर है। सोची एक ग्रीष्मकालीन समुद्र तट रिसॉर्ट भी है। सोची में आपको कंकड़ और रेत के समुद्र तटों का लंबा विस्तार देखने को मिलेगा, जो स्टालिनवादी वास्तुकला के शानदार उदाहरण हैं।

यदि आपको राफ्टिंग का शौक है, तो आप इस शहर में मजेदार राफ्टिंग कर सकते हैं। सोची से लगभग 50 किलोमीटर दूर कोकेशियान स्टेट नेचर बायोस्फीयर रिजर्व भी स्थित है। य़ह रिज़र्व यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल है।

10. रूसी टुंड्रा – Russian Tundra

Image Source – Google | Image By – Thebarentsobserver

रूसी टुंड्रा रूस में आर्कटिक सर्कल के निकट मौजूद एक अनोखा बायोम है। यह क्षेत्र इतना ठंडा रहता है, कि यहाँ पर पेड़ नहीं उग पाते। यहाँ पर काई, झाड़ियाँ और कुछ प्रकार की घास ही दिखाई देती है।

यह क्षेत्र देखने में भी काफी खूबसूरत दिखाई देता है। यदि आपको बर्फ में रहने वाले जानवर देखने हैं, तो आप इस शहर की यात्रा जरूर करें। यहाँ पर आपको बर्फ में रहने वाले जानवरों की अनेक प्रजातियाँ देखने को भी मिल जाएंगी।

“बताते चलें की, यदि आप पूर्वी एशिया मे घूमना चाहते हो तो, पूर्वी एशिया का सबसे खूबसूरत देश जापान है। जापान मे सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं, लेकिन फिर भी जापान एक विकसित देश है। जापान मे माउंट फूजी बहुत फेमस पर्यटक स्थल है, इसके अलावा भी जापान मे बहुत सारी घूमने की जगह हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – जापान के बारे मे

रूस कैसे जाएं-

यदि आपने रूस जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं, जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं।

आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने रूस घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको रूस जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप रूस की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं। रूस पर्यटक वीजा की अवधि 1 महीने तक होती है।

Google Map-

रूस में कहाँ ठहरें-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों आप रूस में रुकने के लिए कोई होटल ढूंढ रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा होटल लें। हम आपके लिए रूस में स्थित कुछ होटल के नाम लेकर आए हैं। यह होटल हैं –

Four Seasons Hotel Moscow, FORREST Terrace Hotel, Radisson Collection Hotel, Moscow, Four Seasons Hotel Lion Palace St. Petersburg, Hyatt Regency Moscow,

Petrovsky Park, Rodina Grand Hotel & SPA, Altai Resort, Radisson Collection Paradise Resort & Spa, Sochi, Akyan, 8512 Apart, Residences Moscow – Serviced apartments – Grand Apartment आदि।

रूस का प्रसिद्ध खाना-

Image Source – Google | Image By – Peacetraveler22

यदि आप रूस घूमना चाहते हैं, तो रूस की हलचल भरी सड़कों से लेकर शांत ग्रामीण इलाकों तक स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिलेंगे। रूस के स्ट्रीट फूड भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। आईए जानते हैं रूस के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन के बारे में, जैसे-

ब्लिनी, चेबुरेकी, कुकुरुज़ा, पिरोज्की, पोंचिकी, बोर्स्ट, बीफ़ स्ट्रॉन्गेनॉफ़, गुरिएव काशा, खोलोडेट्स, कुर्निक, मोरोज़ेनो, ओलिवये/ओलिवियर सलाद, पश्का, पेल्मेनी, रसोलनिक, सैलो, सेल्योडका पॉड शूबॉय, शश्लिक, सोल्यंका, सिर्निकी, उखा, विनेग्रेट आदि।

🌸🌸🌸


रूस में क्या फेमस है?

रूस में सबसे फेमस रेड स्क्वायर है।

रसिया का मुख्य भोजन क्या है?

रूस मे ज्यादातर लोग सब्जियों और गेहूं से बने भोजन जैसे, सूप, दलिया आदि खाना पसंद करते हैं।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! रूस से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment