Japan Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (3 votes)
WhatsApp Channel Join Now

आज के समय में जापान देश ने पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान बना रखी है। यह देश टेक्नॉलजी और डेवलपमेंट के मामले में दुनिया में सबसे आगे माना जाता है। पूरी दुनिया रोबोट को अपने देश में धीरे-धीरे इंट्रोड्यूस कर रही है, वहीं जापान पिछले कई सालों से रोबोट का इस्तेमाल कर रहा है।

यहाँ तक कि कई रेस्तरां में खाना भी रोबोट के द्वारा ही सर्व किया जाता है। जापान की प्राकृतिक सुंदरता भी अद्भुत है। इस देश में ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी कमाल का है। खाने-पीने के मामले में भी जापान का कोई जवाब नहीं है।

एडवेंचर एक्टिविटी से लेकर ऐतिहासिक मंदिरों तक जापान में देखने के लिए बहुत कुछ है। यहाँ पर हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Japan Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
जापान घूमने का खर्चलगभग 250,000 से 300,000 रुपये
जापान घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Japan Me Ghumne Ki Jagah-

❣ टोक्यो टॉवर – Tokyo Tower
❣ यूनिवर्सल स्टूडियो जापान – Universal Studios Japan
❣ सेन्सो-जी मंदिर – Senso-ji Temple
❣ टोक्यो डिज्नीलैंड – Tokyo Disneyland
❣ टोक्यो स्काईट्री – Tokyo Skytree
❣ हिमेजी महल – Himeji Castle
❣ टोकियो राष्ट्रीय संग्रहालय – Tokyo National Museum
❣ अरशियामा बांस वन – Arashiyama Bamboo Forest
❣ हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय – Hiroshima Peace Memorial Museum
❣ घिबली संग्रहालय – Ghibli Museum

1. टोक्यो टॉवर – Tokyo Tower

Image Source – Google | Image By – Nippon

जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित टोक्यो टॉवर जापान का एक प्रसिद्ध आकर्षण है। इस टॉवर की ऊँचाई लगभग 332.9 मीटर है। टोक्यो टॉवर को “जापान रेडियो टॉवर” के नाम से भी जाना जाता है।

इस टॉवर की स्थापत्य भव्यता टोक्यो आने वाले सभी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। इस टॉवर के पास आपको दुकान और रेस्टोरेंट देखने के लिए मिल जाएंगे। टोक्यो टॉवर से आप पूरे टोक्यो का एक अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

इस टॉवर पर से आप स्काईवॉक विंडोज़ जैसी बहुत सारे एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यदि आप टोक्यो टॉवर देखने जाए, तो वहाँ पर रात का दृश्य जरूर देखें, क्योंकि रात के समय में इस टॉवर की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

2. यूनिवर्सल स्टूडियो जापान – Universal Studios Japan

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

यूनिवर्सल स्टूडियो जापान के ओसाका में स्थित एक थीम पार्क है। जापान में स्थित यह थीम पार्क दुनिया भर में छह यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्कों में से एक है। यह थीम पार्क लगभग 130 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस पार्क के अंदर आपको बहुत सारे पार्क देखने को मिल जाएंगे।

हैरी पॉटर से लेकर मिनियन सभी इस पार्क में आप देख सकते हैं। इस पार्क के मुख्य आकर्षण- द विजार्डिंग वर्ल्ड ऑफ हैरी पॉटर, हैरी पॉटर एंड द फॉरबिडन जर्नी, यूनिवर्सल ऑरलैंडो, यूनिवर्सल स्टूडियो हॉलीवुड, सुपर निंटेंडो वर्ल्ड, हॉलीवुड मिनियन पार्क,

सैन फ्रांसिस्को, जुरासिक पार्क, एमिटी गांव, यूनिवर्सल वंडरलैंड, स्नूपी स्टूडियो, हैलो किट्टी का फैशन एवेन्यू, तिल स्ट्रीट फन जोन, जलमय दुनिया, सुपर निंटेंडो वर्ल्ड, मौसमी ओवरले आदि है। इसके अलावा भी आप इस पार्क में बहुत कुछ देख सकते हैं। बच्चों के लिए यह पार्क उनके सपनों की दुनिया के समान है।

3. सेन्सो-जी मंदिर – Senso-ji Temple

Image Source – Google | Image By – Loving-Tokyo

जापान की राजधानी टोक्यो के शहर असुकुसा में स्थित सेन्सो-जी एक प्राचीन बौद्ध मंदिर है। यह मंदिर टोक्यो का सबसे पुराना और महत्वपूर्ण मंदिर है। यह मंदिर दुनिया में सबसे अधिक यात्रा किये जाने वाला आध्यात्मिक स्थल हैं, जहाँ पर हर साल 30 मिलियन तक पर्यटक आते हैं।

मन्दिर के रास्ते के किनारों पर आप छोटी-छोटी दुकानों में पन्खे, लकड़ी ब्लॉकों प्रिंट, किमोनो और अन्य वस्त्र, बौद्ध स्क्रॉल, पारंपरिक मिठाई, गोड्ज़िला खिलौने, टी-शर्ट और मोबाइल फोन के कवर आदि देख सकते है। यहाँ पर भी पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है। आप यहाँ से जापानी वस्तुओं की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

4. टोक्यो डिज्नीलैंड – Tokyo Disneyland

Image Source – Google | Image By – Getyourguide

जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित टोक्यो डिजनीलैंड एक थीम पार्क है। जो लगभग 115 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस थीम पार्क को सात थीम पार्क में वर्गीकृत किया गया है, जैसे- वर्ल्ड बाज़ार, एडवेंचरलैंड, वेस्टर्नलैंड, फैंटेसीलैंड, टुमॉरोलैंड, क्रिटर कंट्री और टूनटाउन आदि।

इस थीम पार्क में अमेरिकी डिज्नी फिल्मों तथा पत्रों पर आधारित चरित्र जैसे पीटर पैन की फ्लाइट , स्नो व्हाइट की स्केरी एडवेंचर्स और डंबो द फ्लाइंग एलीफेंट आदि भी शामिल है।

यह पार्क सबसे ज्यादा पर्यटक को आकर्षित करने वाले पार्क की सूची में शामिल है, तथा यह दुनिया में चौथा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पार्क है। यहाँ पर आप अपनी फैमिली के साथ जरूर घूमने जाएं।

5. टोक्यो स्काईट्री – Tokyo Skytree

Image Source – Google | Image By – Pelago

टोक्यो स्काईट्री जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित एक टॉवर है। स्काई ट्री टॉवर लगभग 634 मीटर ऊँचा है। यह टॉवर जापान का सबसे ऊँचा टॉवर भी है। इस टॉवर पर से नदी तथा शहर का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है।

रात के समय में इस टॉवर की सुंदरता काफी बढ़ जाती है। इस टॉवर को स्काईट्री व्हाइट रंग से रंगई गया है। स्काई ट्री के अंदर आपको रेस्टोरेंट तथा बच्चों के आकर्षण की चीजें देखने को मिल जाएंगी।

आप पूरी ऊंचाई से इस स्क्वायर ट्री का दौरा कर सकते हैं। यदि आप पूरे शहर का शानदार दृश्य देखना चाहते हैं, तो टॉवर के सबसे ऊँचे फ्लोर का दौरा जरूर करें।

6. हिमेजी महल – Himeji Castle

Image Source – Google | Image By – Christravelblog

हिमेजी किला जापान के ह्योगो प्रान्त के शहर हिमेजी में स्थित है। हिमेजी किला एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित जापानी महल परिसर है। हिमेजी किला माउंट हिमेयामा की चोटी से 32 मीटर ऊँचा है।

इस महल को जापानी वास्तुकला का सबसे अच्छा जीवित उदाहरण माना जाता है। इस महल की वास्तुकला ही आने वाले पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। महल की शुद्ध सफेद प्लास्टर वाली दीवारें बगुले के समान दिखाई देती हैं।

महल के अंदर 74 जापानी संरचनाओ को नियुक्त किया गया है। महल परिसर में प्रवेश करने से पहले आपको सीढियां चढ़नी होंगी। महल के स्तंभ और घुमावदार भूलभुलैया जैसे मार्ग इस महल की खूबसूरती हैं।

7. टोकियो राष्ट्रीय संग्रहालय – Tokyo National Museum

Image Source – Google | Image By – Timeout

जापान के टोक्यो शहर में स्थित टोक्यो राष्ट्रीय संग्रहालय एक कला संग्रहालय है। यह संग्रहालय जापान का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा संग्रहालय है। यह जापान की एक सांस्कृतिक विरासत है।

इस संग्रहालय में लगभग 120,000 सांस्कृतिक संपत्तियां रखी हुई हैं, जिनमें लगभग 89 राष्ट्रीय खजाने, 319 होरीयूजी खजाने और 649 महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संपत्तियां शामिल है। इस म्यूजियम के अंदर आपको जापानी कला की अद्भुत चीजें देखने को मिलेंगी, जैसे –

पेंटिंग, मूर्तिकला , सुलेख, वास्तुशिल्प मॉडल, धातु के बर्तन, तलवारें, मिट्टी के बर्तन , लाख के बर्तन, रंगाई और बुनाई , प्रागैतिहासिक वस्तुएं, प्रागैतिहासिक वस्तुएं, नृवंशविज्ञान सामग्री, ऐतिहासिक सामग्री, ओरिएंटल पुरातत्व और ओरिएंटल कला आदि। आप जापान के इतिहास से रूबरू होना चाहते हैं, तो इस म्यूजियम में एक बार जरूर जाएं।

8. अरशियामा बांस वन – Arashiyama Bamboo Forest

Image Source – Google | Image By – Posterlounge

जापान के क्योटो शहर मे स्थित अरशियामा बांस वन एक बांस का जंगल हैं। यह वन लगभग 16 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जंगल में ज्यादातर मोसो बांस के पेड़ हैं।  यह एक विश्व प्रसिद्ध जंगल है।

जापान आने वाले सभी पर्यटक इस बांस के जंगल में जरूर आना पसंद करते हैं। जंगल में प्रवेश करने पर ही आपको लंबे और लहराते हुए बांस के पेड़ देखने को मिलेंगे। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है।

इस जंगल के पास आपको एक समुद्र भी देखने को मिल जाएगा। यह जंगल इतना लोकप्रिय है, कि यहाँ पर दिन के समय तथा रात के समय भीड़ ही देखने को मिलती है। यदि आप इस बगीचे में अकेले में कुछ समय गुजारना चाहते हैं,

तो आप सुबह के समय या शाम के समय में आ सकते है। यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। क्योंकि यह जंगल पूरे जापान में सबसे ज्यादा फोटो खींचने वाला स्थान है।
जंगल हर समय खुला रहता है, तथा इसका प्रवेश निशुल्क है।

9. हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय – Hiroshima Peace Memorial Museum

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय जापान के हिरोशिमा शहर में स्थित एक म्यूजियम है। यह संग्रहालय द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका देश ने हिरोशिमा पर की परमाणु बमबारी का प्रतीक है। हिरोशिमा पीस पार्क में हर साल 10 लाख से अधिक लोग आते हैं।

इस संग्रहालय के अंदर अनेक स्मारक बनी हुई है, जैसे स्मारक सेनोटाफ, शांति ज्वाला, शांति की घंटियाँ, परमाणु बम मेमोरियल टीला, कोरियाई पीड़ितों के लिए कब्रगाह, शांति के द्वार, सक्रिय छात्रों के लिए मेमोरियल टॉवर आदि।

यहाँ पर आप हिरोशिमा समारोह भी देख सकते हैं, जैसे हिरोशिमा फूल महोत्सव, हिरोशिमा स्वप्न आदि। यह स्मारक 30 और 31 दिसंबर को बंद रहता है। अन्यथा आप यहाँ पर किसी भी दिन आ सकते हैं।

10. घिबली संग्रहालय – Ghibli Museum

Image Source – Google | Image By – Japantimes

घिबली संग्रहालय जापान के मिताका में स्थित एक म्यूजियम है। यह म्यूजियम जापानी एनीमेशन स्टूडियो को प्रदर्शित करता है। मुख्य हाॅल जटिल यांत्रिक उपकरणों के साथ एनीमेशन के जादू को प्रदर्शित करता है।

इस म्यूजियम की दीवारों में आप एनीमेशन की कला को देख सकते हैं। यह म्यूजियम बच्चों का पसंदीदा म्यूजियम है, तथा इस म्यूजियम को ‘जापान का डिज्नी’ भी कहा जाता है।

म्यूजियम के अंदर स्थायी प्रदर्शनिया, विशेष प्रदर्शनिया, लघु फिल्म, ट्राई हॉक्स, मम्मा अयुतो, स्ट्रॉ हैट कैफे, कैटबस कक्ष, छत पर बना उद्यान, संग्रहालय टिकट, फ्रेस्को पेंटिंग आदि प्रदर्शनी भी मौजूद हैं

यदि आप घिबली संग्रहालय जाते हैं, तो एक-दो दिन पहले ही इसका टिकट ले ले क्योंकि पर्यटकों कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से इसका टिकट आसानी से नहीं मिलता है।

“बताते चलें की, जापान सिंगापूर के पड़ोसी देशों मे शामिल होता है। सिंगापूर बहुत खूबसूरत है। सिंगापूर दुनिया के सबसे साफ देशों की सूची मे भी अपना स्थान बनाए हुए है। सफाई के कारण ही, सिंगापूर मे चवींगम चबाना वर्जित है। आप इंडोनेशिया के साथ – साथ सिंगापूर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – सिंगापूर के बारे में

जापान कैसे जाएं-

दोस्तों यदि आपने जापान जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं, जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं।

आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने जापान घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको जापान जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप जापान की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं। जापान पर्यटक वीजा की अवधि 6 महीने तक होती है।

Google Map-

जापान में कहाँ ठहरें-

दोस्तों आप जापान में रुकने के लिए कोई होटल ढूंढ रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा होटल लें। हम आपके लिए जापान में स्थित कुछ होटल के नाम लेकर आए हैं। यह होटल हैं-

Far East Village Hotel Ariake, Tokyo, Park Hotel Tokyo, Shinjuku Granbell Hotel, APA Hotel Shinjuku Gyoemmae, Leo Yu Capsule Hotel, Saijo Ishizuchi Fureai-no-Sato, KOKO HOTEL Osaka Namba,

THE STAY SAPPORO, Bespoke Hotel Sapporo, LiVE MAX RESORT KAWAJI, Hotel Grand Fine Toyonaka Minami shop, Hotel Taiyo, LiVE MAX RESORT KAWAJI, Plat Hostel Keikyu Sapporo Sky, Park Inn आदि।

जापान में क्या खाएं-

Image Source – Google | Image By – Ichisushi

जापान को ‘उगता हुआ सूरज’ के नाम से भी जाना जाता है। जापान अपने पर्यटक स्थलों के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है। जापान में आपको पारंपरिक जापानी भोजन देखने को मिलेंगे

यदि आप जापान में घूमने निकले हैं, तो वहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों को एक बार जरूर ट्राई करे। आपकी जापान की यात्रा के साथ-साथ यह व्यंजन भी आपको हमेशा याद रहेंगे। जापान के प्रसिद्ध व्यंजन है-

सुशी, ओकोनोमियाकी, मिसो सूप, याकीटोरी, उडोन, ताकोयाकी, सोबा, सुकीआकी, साशिमी, उनागी, टोफू, ओनिगिरि, वागाशी, मैन, ओडन, शब्बू शब्बू, तेमपुरा, रेमन, तोनकात्सु, काइसेकी, कप्पो रयोरी, शोजिन रयोरी

ओसेची रयोरी, ज़ेंज़ी/ओशिरुको, वाग्यु, बेंटो, ओमुरिस, किरीतानपो, मोची, ग्योज़ा, शोगायाकी, फुगु, ग्यूडॉन, करज, ओयाकोडोन, रोबाटायाकी, शिरासु/शिरासुदोन, सोमेन, इमागावेकी, वारबीमोची आदि।

🌸🌸🌸


जापान में सबसे फेमस चीज क्या है?

घूमने के लिए जापान की सबसे फेमस टोक्यो टावर है, इस के अलावा भी बहुत सी जगह हैं जहाँ पर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

जापान घूमने का खर्चा कितना है?

जापान घूमने मे 7-8 दिनों का खर्च लगभग 250,000 रुपये से 300,000 रुपये तक आ सकता है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! जापान से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment