Rajgir Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guid in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

राजगीर बिहार के नालंदा जिले में स्थित एक प्रसिद्ध शहर है, जो कि अपने पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए विश्व भर में मशहूर है। राजगीर हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थलों के रूप में जाना जाता है।

राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता पूरे बिहार में प्रसिद्ध है। राजगीर में घूमने के लिए लोग भारत के हर कोने में से आते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Rajgir Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

This image has an empty alt attribute; its file name is Afzan-Travels-1024x284.webp
आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
राजगीर घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
राजगीर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Rajgir Me Ghumne Ki Jagah-

❣ ग्लास ब्रिज – Glass Bridge
❣ नेचर सफारी पार्क – Nature Safari Park
❣ विश्व शांति स्तूप – Vishwa Shanti Stupa
❣ ब्रह्म कुंड -Brahma Kund
❣ बिम्बिसार जेल – Bimbisar Jail

1. ग्लास ब्रिज – Glass Bridge

glass bridge
Image Source – Google | Image By – Google

राजगीर में चीन की तरह तैयार हुआ राज्य का पहला ग्लास ब्रिज बना है। राजगीर में बना यह, ग्लास ब्रिज भारत का सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज है। यह ग्लास ब्रिज लगभग 200 फीट की ऊँचाई पर बनाया गया है।

यह देश का दूसरा ग्लास स्काई वर्ग ब्रिज है, जो बिहार में नेचर एडवेंचर को बढ़ावा दे रहा है। इस पुल पर चलते हुए आप अपने कदमों के नीचे धरती को आसानी से देख सकेंगे।

2. नेचर सफारी पार्क – Nature Safari Park

Image Source – Google | Image By – Google

राजगीर में स्थित नेचर सफारी पार्क लगभग 20 करोड़ की लागत से बना है। यह नेचर सफारी पार्क काफी रोचक और एडवेंचर्स है। यहाँ पर आप आकर एक साथ कई एक्टिविटीज कर सकते हैं, जैसे-

रोप साइक्लिंग, जीप लाइनिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, सस्पेंशन ब्रिज आदि एक्टिविटीज को इंजॉय कर सकते हैं। यह जगह बच्चों को भी काफी पसंद आती है। आप यहाँ पर अपनी फैमिली के साथ पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं।

3. विश्व शांति स्तूप – Vishwa Shanti Stupa

Image Source – Google | Image By – Google

राजगीर में बना यह स्तूप एक जापानी स्तूप है। यह स्तूप 400 मीटर की ऊंचाई पर ग्रिधाकुटा पहाड़ी के ऊपर स्थित है।  विश्व शांति स्तूप को जापानियों द्वारा विश्व शांति के प्रतीक के रूप में बनाया गया था।

यह संगमरमर से बना हुआ है, जो बुद्ध की चार स्वर्ण प्रतिमा को प्रदर्शित करता है। राजगीर आने वाले सभी पर्यटक यहाँ पर जरूर आते हैं।

4. ब्रह्म कुंड -Brahma Kund

Image Source – Google | Image By – Google

ब्रह्म कुंड राजगीर में राजगीर रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित, एक हिंदू धार्मिक स्थल है। जिसे हिंदू धर्म के लोग काफी पवित्र स्थान मानते हैं। इस कुंड की खास बात यह है,

कि यहाँ का पानी हमेशा गर्म रहता है। लोगों में ऐसी मान्यता है कि पवित्र जल कुंड में स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं, तथा कई बीमारियाँ दूर हो जाती है। यदि आप हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं, तो यहाँ पर जरूर घुमे।

5. बिम्बिसार जेल – Bimbisar Jail

Image Source – Google | Image By – Google

राजगीर में स्थित बिम्बिसार जेल विश्व शांति स्तूप से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बिम्बिसार जेल एक प्राचीन स्मारक तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आप बिम्बिसार जेल से विश्व शांति स्तूप का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं।

यदि आपको राजगीर के इतिहास के बारे में जानने का शौक है, तो आप यहाँ पर आ सकते हैं। यहाँ पर आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों को भी देख सकते हैं।

राजगीर कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – राजगीर का नजदीकी एयरपोर्ट बिहार की राजधानी पटना में स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जो देश के विभिन्न शहरों वाराणसी, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बैंगलोर आदि बड़ों शहरों से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग द्वारा – राजगीर का निकटतम रेलवे स्टेशन राजगीर रेवले स्टेशन है, लेकिन यहाँ बहुत ही कम ट्रेनें आती है। यदि आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से राजगीर तक के लिए रेलवे स्टेशन की सुविधा चाहिए, तो आप बिहार में स्थित गया रेलवे स्टेशन के जरिए आ सकते हैं।

बस मार्ग द्वारा – यदि आप बस से राजगीर जाना चाहते है, तो आपको दिल्ली, वाराणसी, जयपुर और पटना आदि बड़ों शहरों से राजगीर के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा मिल जाएगी, जिससे कि आप राजगीर पहुँच जाएंगे।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप राजगीर अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा, क्योंकि राजगीर की सड़कों की स्थिति काफी अच्छी है,

जिससे आपको जाने में कोई रुकावट नहीं आएगी, तथा आपको रास्ते में पेट्रोल पंप तथा खाने की चीजें भी मिल जाएंगे। जिससे बहुत ही आसानी से आप राजगीर पहुँच सकते हैं।

Google Map-

राजगीर में कहाँ ठहरें-

दोस्तों यदि आप राजगीर में घूमने के लिए आए हैं, और आप राजगीर को एक दिन में कवर नहीं कर सकते, तो आपको यहाँ पर रात में रुकना पड़ेगा। यदि आप सोच रहे होंगे कि हम रात में कहाँ रुके?

तो हम आपके लिए राजगीर में रुकने के लिए अच्छे और सस्ते होटल लेकर आए हैं। इस लिस्ट की मदद से आप राजगीर में आसानी से रुक सकते हैं। ये होटल है-

होटल आनंद लोक, आनंद लोक वाटिका, होटल राजगीर, होटल श्री कृष्णा पैलेस, होटल नालंदा गेस्ट हाउस, राजगीर गेस्ट हाउस, होटल ए.वी. प्रिया, होटल ग्रिधकुट इंटरनेशनल, श्री राधे कृष्णा पैलेस, होटल बसंत विहार, होटल आनंद मारवाड़ी वासा आदि।

राजगीर के प्रसिद्ध खाने-

Image Source – Google | Image By – Google

राजगीर बिहार राज्य में स्थित है। राजगीर के व्यंजन पूरे बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। इन डिशेज को ट्राई करने लोग दूर-दूर से आते हैं। राजगीर में फेमस पर्यटन स्थल के साथ-साथ आपको यहाँ पर स्वादिष्ट व्यंजन भी मिल जाएंगे।

राजगीर के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन ऐसे है, जिनका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा, तथा इनको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। लिट्टी चोखा, खाजा, मटन कबाब, दाल पीठा, रसिया, सत्तू का शरबत, बालूशाही राजगीर के प्रसिद्ध व्यंजन है।

यदि आप राजगीर घूमने जाए तो इन व्यंजन को एक बार जरूर ट्राई करें। इसी के साथ-साथ आपको राजगीर में स्ट्रीट फूड भी काफी स्वादिष्ट मिल जाएंगे, और वहाँ के स्ट्रीट फूड को भी एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं।

🌸🌸🌸


राजगीर में क्या क्या घूमने वाला चीज है?

राजगीर मे घुमने के लिए बहुत सारी जगह हैं जिनको आप विस्तार से ऊपर पढ़ सकते हैं, लेकिन राजगीर मे सबसे फेमस ग्लास ब्रिज है, जो भारत का सबसे पहला ग्लास ब्रिज है।

राजगीर ग्लास ब्रिज किस दिन बंद है?

राजगीर ग्लास ब्रिज प्रतिएक सोमवार को बंद रहता है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! इंडोनेशिया से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment