Bihar Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

जब भी घूमने की बात आती है, लोग अक्सर गोवा, मनाली, शिमला, कश्मीर ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत के उत्तर पूर्वी के मध्य स्थित बिहार एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है।

बिहार में आप कम खर्च में आसानी से घूम सकते हैं। बिहार में ऐतिहासिक स्थल के साथ-साथ आपको धार्मिक तथा दार्शनिक स्थल भी देखने को मिल जाएंगे।

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बिहार के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल के बारे में बताएंगे। जिसको देखने के लिए भारत तथा विदेश से भी लोग आते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Bihar Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

This image has an empty alt attribute; its file name is Afzan-Travels-1024x284.webp
आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
बिहार घूमने का खर्चलगभग 50,000 से 75,000 रुपये
बिहार घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से अप्रैल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Bihar Me Ghumne Ki Jagah-

❣ ग्लास ब्रिज – Glass Bridge
❣ महाबोधि मंदिर – Mahabodhi Temple
❣ देव सूर्य मंदिर – Dev Surya Temple
❣ शेरशाह सूरी मस्जिद – Shershah Suri Mosque
❣ संजय गांधी जैविक उद्यान – Sanjay Gandhi Biological Park
❣ करकट जलप्रपात – Karkat Falls
❣ नरगौना पैलेस – Nargouna Palace
❣ गोल घर – Gol Ghar
❣ बिहार संग्रहालय – Bihar Museum
❣ बुद्ध स्मृति पार्क – Buddha Smriti Park

1. ग्लास ब्रिज – Glass Bridge

Image Source – Google | Image By – Trawell

बिहार के राजगीर शहर में चीन की तरह तैयार हुआ राज्य का पहला ग्लास ब्रिज बना है। राजगीर में बना यह, ग्लास फ्रिज भारत का सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज है। यह ग्लास ब्रिज लगभग 200 फीट की ऊँचाई पर बनाया गया है।

यह देश का दूसरा ग्लास स्काई वर्ग ब्रिज है, जो बिहार में नेचर एडवेंचर को बढ़ावा दे रहा है। इस पुल पर चलते हुए आप अपने कदमों के नीचे धरती को आसानी से देख सकेंगे।

2. महाबोधि मंदिर – Mahabodhi Temple

इस मंदिर का निर्माण सबसे पहले मौर्य वंश के राजा अशोक ने 7 वीं शताब्दी में किया था। जो बौद्ध धर्म के कट्टर अनुयायी थे। ऐसा माना जाता है, कि ज्ञान प्राप्त करने के बाद भगवान बुद्ध ने सात सप्ताह तक ऐसे स्थान पर ध्यान किया था।

जिसे आप सभी उनकी इसी अवस्था में बैठे हुए मूर्ति को देख सकते हैं, लगभग एक 180 फीट ऊंचा इस मंदिर के चारों ओर चार मीनारें हैं तथा मंदिर के ऊपर एक छत है।

यह मंदिर सुबह पांच बजे से रात के नौ बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है। लेकिन इस मंदिर में आप मोबाइल फोन या किसी भी तरह इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जा सकते।

3. देव सूर्य मंदिर – Dev Surya Temple

Image Source – Google | Image By – Jagran

बिहार के औरंगाबाद जिले का प्राचीन देवी सूर्य मंदिर अनोखा है। यह एक हिंदुओं का तीर्थ स्थल है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण खुद भगवान विश्वकर्मा ने एक रात में किया था।

यह देश का एकमात्र ऐसा सूर्य मंदिर है, जिसका दरवाजा पश्चिम की ओर है। इस मंदिर में सूर्य देवता की मूर्ति सात रथों पर सवार है। इस मंदिर की वास्तुकला काफी खूबसूरत है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते रहते हैं।

4. शेरशाह सूरी मस्जिद – Shershah Suri Mosque

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

शेरशाह सूरी मस्जिद बिहार के पटना में स्थित है। यह मस्जिद अफगान स्थापत्य शैली के लिए एक श्रद्धांजलि है। यह पटना की सबसे बड़ी मस्जिद है, तथा पटना के प्रभावशाली स्थलों में से एक है।

मस्जिद की वास्तुकला बहुत अच्छे तरीके से तैयार की गई है। मस्जिद के अंदर एक मकबरा बना हुआ है, जो काफी बड़ा है। छत के केंद्र में बहुत बड़ा गुंबद बना हुआ है। जो इस मस्जिद की खूबसूरती को बनाते हैं, तथा आसपास में छोटे-छोटे गुंबद भी बने हुए हैं।

5. संजय गांधी जैविक उद्यान – Sanjay Gandhi Biological Park

Image Source – Google | Image By – Zoopatna

संजय गांधी जैविक उद्यान पटना में स्थित एक चिड़ियाघर है। बेली रोड पर स्थित यह चिड़ियाघर 34 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। पूरे बिहार में सबसे अधिक देखा जाने वाला यह पर्यटन स्थल है।

पशु पक्षी के साथ-साथ आपको यहाँ पर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे भी देखने को मिल जाएंगे। प्रकृति से रूबरू होने का यह एक बहुत ही अच्छा स्थल है। यहाँ पर वन्य जीव के साथ-साथ वनस्पति जीव भी देखने को मिलते हैं।

इस चिड़ियाघर में आपको 110 जानवरों तथा पशु पक्षियों की प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी। जिनमें बाघ, तेंदुआ, बादल वाले तेंदुए, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, हाथी, हिमालयी काले भालू, सियार, काले हिरन, चित्तीदार हिरण,

मोर, पहाड़ी मैना, घड़ियाल, अजगर, भारतीय गैंडा, चिंपांज़ी, जिराफ़, ज़ेबरा, एमू और सफ़ेद मोर हैं। इसी के साथ-साथ इस उद्यान में पेड़ों, जड़ी बूटियों और झाड़ियों की 300 से अधिक प्रजातियाँ हैं।

6. करकट जलप्रपात – Karkat Falls

Image Source – Google | Image By – Reddit

बिहार के कैमूर जिले के कैमूर पहाड़ी में स्थित करकट झरना बिहार राज्य के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय झरनों में से एक है। झरने का पानी नीचे गिरने के बाद एक जलाशय का रूप ले लेता है। जहाँ पर्यटक नौकायन,

तैराकी और फिशिंग का आनंद ले सकते हैं। यह स्थान आस-पास सुंदर पुष्प और जीव जंतुओं के लिए भी जाना जाता है। यदि आप एक उत्साहजनक अनुभव की तलाश में हैं, तो बेहतर होगा कि आप वीकेंड के दौरान करकट वाटर फॉल की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा अवश्य लें।

7. नरगौना पैलेस – Nargouna Palace

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

नरगौना पैलेस बिहार राज्य के दरभंगा में स्थित है। यह पैलेस दरभंगा महाराज द्वारा बनवाया गया था, जो देश के सबसे अमीर जमींदार के रूप में जाने जाते थे।

नरगौना पैलेस की खूबसूरती और आधुनिकता पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। इस पैलेस का डिजाइन तितली नुमा बनाया गया है।

पैलेस के अंदर आपको बहुत सारे आश्चर्यजनक चीजें भी देखने को मिलेंगीं। यह पूरी हवेली खूबसूरत लाइट्स से सजी हुई है। यदि आप बिहार घूमने आते हैं, तो एक बार नरगौना पैलेस जरूर आए।

8. गोल घर – Gol Ghar

Image Source – Google | Image By – Incredibleindia

बिहार के पटना में स्थित गोलघर 236 साल पुराना हो चुका है, लेकिन आज भी यह पर्यटकों के दिल में अपनी जगह बनाए रखता है। गोलघर के चारों तरफ 145 सीढ़ियाँ है।

जिस पर चढ़कर आप पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं। बिना गोल घर जाएं आपकी बिहार की यात्रा अधूरी रह सकती है। बिहार आने वाले सभी पर्यटक पटना के गोलघर में जरूर आना चाहते हैं।

शहर की शोर से दूर समय बिताने का यह एक प्रमुख स्थान है। आस-पास आपको यहाँ पर बाग-बगीचे भी देखने को मिल जाएंगे। जहाँ पर आप पिकनिक मना सकते हैं, फ्रेंड्स के साथ बैठकर बातें कर सकते हैं।

9. बिहार संग्रहालय – Bihar Museum

Image Source – Google | Image By – Cntraveller

बिहार के पटना में स्थित बिहार संग्रहालय एक बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल है। संग्रहालय में कई कलाकृतियों को अलंकृत किया गया है। बेली रोड पटना में स्थित यह संग्रहालय, ऐतिहासिक ज्ञान का एक केंद्र है,

तथा यह पर्यटकों का एक पसंदीदा दार्शनिक स्थल भी है। इस संग्रहालय में भारत के इतिहास तथा संस्कृति पर प्रकाश डाला गया है। संग्रहालय को अंदर से भी खूबसूरत ढंग से डिजाइन किया गया है।

संग्रहालय में रखी हर मूर्ति अपने गौरवशाली अतीत को परिभाषित करती है। यहाँ पर बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कॉरिडोर बनाया गया है। जहाँ पर डायनासोर, मगरमच्छ इत्यादि की प्रतिमा बनी हुई है।

10. बुद्ध स्मृति पार्क – Buddha Smriti Park

Image Source – Google | Image By – Dreamstime

बुद्ध स्मृति पार्क बिहार के पटना में पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। 22 एकड़ जमीन में फैला हुआ यह पार्क 125 करोड़ की लागत से बना हुआ है। पार्क के मध्य में 200 फीट ऊंचा एक स्तूप है।

बुद्ध स्मृति पार्क में आपको पुस्तकों से घिरा हुआ एक पुस्तकालय, संग्रहालय तथा एक पार्क देखने को मिलेगा। पार्क की सबसे प्रमुख विशेषता 200 फुट ऊंचा पाटलिपुत्र करुणा स्तूप एक गोलाकार संरचना है। स्तूप में कई प्रवेश द्वार है,

जिसमें घरों के अंदर भगवान बुद्ध का एक विशेष अवशेष है। इसके अलावा मुख्य अवशेष परम पावन दलाई लामा द्वारा लाए गए और थाईलैंड, म्यांमार, जापान, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका के कई भिक्षुओं ने विभिन्न ताबूतों में रखे हैं।

“बताते चलें की, यदि आप इन जगहों के अलावा बिहार मे ओर भी घूमने की जगह जैसे की – पटना या दरभंगा आदि जगह पर भी घूमने जा सकते हैं। जहाँ पर आप अपने फेमली तथा दोस्तों के साथ इन्जॉय करने जा सकते हैं”

बिहार कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – बिहार का प्रसिद्ध हवाई अड्डा नारायण अंतर्राष्ट्रीय विमानपट्टन पटना में स्थित है। यह हवाई अड्डा देश के सभी छोटे तथा बड़े हवाई अड्डे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों से आप डायरेक्ट फ्लाइट के जरिए भी आ सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – बिहार में आपको बहुत सारे रेलवे स्टेशन देखने को मिलेंगे। बिहार रेल मार्ग द्वारा सभी रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप बिहार, दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी, वाराणसी, अमृतसर, बंगलोर, लखनऊ और चेनई जैसे बड़े शहरों से डायरेक्ट रेल के जरिए आ सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा – बिहार सड़क मार्ग द्वारा भी आस-पास के शहरों से जुड़ा हुआ है। आप बिहार के आस-पास के शहरों से डायरेक्ट बस के जरिए भी आ सकते हैं।

Google Map-

बिहार में कहाँ ठहरें-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

यदि आप बिहार घूमने जाते हैं, तो आपने रात में रुकने का प्लान भी बनाया होगा। बिहार में आपको बहुत सारी ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे। जिसको आप एक दिन में नहीं देख सकते।

आप सोचते होंगे कि हम बिहार में रात में कहाँ ठहरे? बिहार में आपको कुछ ऐसे होटल मिल जाएंगे जो काफी फैसेलिटीज के साथ-साथ बजट में भी काम होते हैं।

हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपके बजट के हिसाब से सही है, तथा होटल में आपको सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं।

ये होटल हैं – शुभम गेस्ट हाउस एंड पार्टी हॉल, होटल कृष्णा, आनंद लोक वाटिका, ओयो होटल गौरव इंटरनेशनल, ग्रांड पैराडाइज इन, होटल आनंद लोक, आईआईएमएल गेस्ट हाउस, रॉयल गेस्ट हाउस, होटल युवराज, मौर्या रॉयल आदि।

बिहार के प्रसिद्ध खाने-

Image Source – Google | Image By – Prabhatkhabar

बिहार के व्यंजन पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है। बिहार के डिशेज को ट्राई करने लोग दूर-दूर से आते हैं। बिहार में फेमस पर्यटन स्थल के साथ-साथ आपको यहाँ पर स्वादिष्ट व्यंजन भी मिल जाएंगे। बिहार के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन ऐसे है,

जिनका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा, तथा इनको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए जैसे – लिट्टी चोखा, खाजा, मटन कबाब, दाल पीठा, रसिया, सत्तू का शरबत, बालूशाही, मालपुआ पटना के प्रसिद्ध व्यंजन है।

🌸🌸🌸


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! इंडोनेशिया से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment