Patna Me Ghumne Ki Jagah

3.5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

हेलो, दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको पटना से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पटना के धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल के बारे में बताएंगे। जिसको देखने के लिए भारत से तथा विदेश से भी लोग आते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Patna Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

पटना बिहार राज्य में स्थित है, तथा यह एक ऐतिहासिक नगर है। पटना बिहार की राजधानी के साथ-साथ बिहार का सबसे बड़ा शहर भी है। पटना नगर का इतिहास 2500 साल पुराना माना जाता है।

इस शहर में आपको बहुत सारे मठ, मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। पटना को पहले पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। पटना शहर आधुनिक और अतीत के गौरव का एक सुंदर मिश्रण दर्शाता है।

यदि आपने पटना जाने का प्लान बना लिया है, तो हमारे इस आर्टिकल तक अंत तक बने रहे। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पटना से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। आप पटना कैसे जा सकते हैं? पटना में कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं? पटना के प्रसिद्ध व्यंजन कौन-कौन से हैं? तथा पटना के सस्ता और अच्छे होटल कौन-कौन से हैं?

पटना घूमने का खर्चलगभग 10,000 से 15,000 रुपये
पटना घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Patna Me Ghumne Ki Jagah

1. बिहार संग्रहालय – Bihar Museum

Image Source – Google | Image By – Biharmuseum

पटना में स्थित बिहार संग्रहालय एक पटना का प्रमुख पर्यटन स्थल है। संग्रहालय में कई कलाकृतियों को अलंकृत किया गया है। बेली रोड पटना में स्थित यह संग्रहालय, ऐतिहासिक ज्ञान का एक केंद्र है, तथा यह पर्यटकों का एक पसंदीदा दार्शनिक स्थल भी है।

इस संग्रहालय में भारत के इतिहास तथा संस्कृति पर प्रकाश डाला गया है। संग्रहालय को अंदर से भी खूबसूरत ढंग से डिजाइन किया गया है। संग्रहालय में रखी हर मूर्ति अपने गौरवशाली अतीत को परिभाषित करती है।

यहाँ पर बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कॉरिडोर बनाया गया है। जहाँ पर डायनासोर, मगरमच्छ इत्यादि की प्रतिमा बनी हुई है। जिसके साथ बच्चे बहुत ही शोक के साथ फोटो खिंचवाते हैं।

2. पटना साहिब – Patna Sahib

Image Source – Google | Image By – Discoversikhism

तख्त हरमंदिर एक गुरुद्वारा है। यह गुरुद्वारा पहले कुचा फारुख खान के नाम से जाना जाता था, तथा अब हरमंदिर गली के नाम से लोग इसको जानते हैं। यह पटना में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

तख्त हरमंदिर को पुराने पटना के चौक क्षेत्र में स्थित पांच तख्तों में से सबसे पवित्र माना जाता है। यह गुरुद्वारा सिखों के लिए बहुत पवित्र है, क्योंकि पटना में वह अपने दसवें गुरु का जन्म मानते है।

इस गुरुद्वारे की वास्तुकला भी बहुत अच्छे ढंग से बनाई गई है। दूर से देखने में भी यह बहुत खूबसूरत नजर आता है, तथा पटना में घूमने वाले सभी पर्यटक इस गुरुद्वारे को देखने भी आते हैं। यहाँ पर सभी धर्म के लोग आ जा सकते हैं। रात के समय में यह अपनी रोशनी तथा चमक से लोगों को बहुत आकर्षित करता है।

3. संजय गांधी जैविक उद्यान – Sanjay Gandhi Biological Park

Image Source – Google | Image By – Bodhibihar

संजय गांधी जैविक उद्यान पटना में स्थित एक चिड़ियाघर है। बेली रोड पर स्थित यह चिड़ियाघर 34 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। पूरे पटना में सबसे अधिक देखा जाने वाला यह पर्यटन स्थल है। पशु पक्षी के साथ-साथ आपको यहाँ पर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे भी देखने को मिल जाएंगे।

प्रकृति से रूबरू होने का यह एक बहुत ही अच्छा स्थल है। यहाँ पर वन्य जीव के साथ-साथ वनस्पति जीव भी देखने को मिलते हैं। इस चिड़ियाघर में आपको 110 जानवरों तथा पशु पक्षियों की प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी। तथा यह 800 से अधिक जानवरों का घर है।

जिनमें बाघ, तेंदुआ, बादल वाले तेंदुए, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, हाथी, हिमालयी काले भालू, सियार, काले हिरन, चित्तीदार हिरण, मोर, पहाड़ी मैना, घड़ियाल, अजगर, भारतीय गैंडा, चिंपांज़ी, जिराफ़, ज़ेबरा, एमू और सफ़ेद मोर हैं। इसी के साथ-साथ इस उद्यान में पेड़ों, जड़ी बूटियों और झाड़ियों की 300 से अधिक प्रजातियाँ हैं।

औषधीय पौधों के लिए एक नर्सरी, एक आर्किड घर, एक फ़र्न हाउस, एक ग्लास हाउस और एक गुलाब उद्यान शामिल हैं। पार्क में आपको एक एक्वेरियम भी देखने को मिलेगा, जिसमें 35 से अधिक मछली की प्रजातियाँ मौजूद है।

साथ में सांप की भी पांच प्रजातियाँ मौजूद है। कुल मिलाकर यह एक बहुत बड़ा तथा एक बहुत अच्छा राष्ट्रीय उद्यान है। आप यहाँ पर बच्चों के साथ आकर उन्हें पेड़ पौधों तथा जीव जंतुओं से रूबरू करा सकते हैं।

4. बुद्ध स्मृति पार्क – Budhha Smriti Park

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

बुद्ध स्मृति पार्क पटना में पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। 22 एकड़ जमीन में फैला हुआ यह है। पार्क 125 करोड़ की लागत से बना हुआ है। पार्क के मध्य में 200 फीट ऊंचा एक स्तूप है।

बुद्ध स्मृति पार्क मैं आपको पुस्तकों से घिरा हुआ एक पुस्तकालय, संग्रहालय तथा एक पार्क देखने को मिलेगा। पार्क की सबसे प्रमुख विशेषता 200 फुट ऊंचा पाटलिपुत्र करुणा स्तूप एक गोलाकार संरचना है।

स्तूप में कई प्रवेश द्वार है, जिसमें घरों के अंदर भगवान बुद्ध का एक विशेष अवशेष है। इसके अलावा मुख्य अवशेष परम पावन दलाई लामा द्वारा लाए गए और थाईलैंड, म्यांमार, जापान, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका के कई भिक्षुओं ने विभिन्न ताबूतों में रखे हैं।

कलाकृतियों के साथ, संग्रहालय में बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं के बारे में ऑडियो-विज़ुअल और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियाँ भी शामिल है।

5. गोलघर – Gol Ghar

Image Source – Google | Image By – Cities2explore

पटना में स्थित गोलघर 236 साल पुराना हो चुका है, लेकिन आज भी यह पर्यटकों के दिल में अपनी जगह बनाए रखता है। गोलघर के चारों तरफ 145 सीढ़ियाँ है। जिस पर चढ़कर आप पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं।

बिना गोल घर जाएं आपकी पटना की यात्रा अधूरी रह सकती है। बिहार आने वाले सभी पर्यटक पटना के गोलघर में जरूर आना चाहते हैं।

शहर की शोर से दूर समय बिताने का यह एक प्रमुख स्थान है। आसपास आपको यहाँ पर बाग-बगीचे भी देखने को मिल जाएंगे। जहाँ पर आप पिकनिक मना सकते हैं, फ्रेंड्स के साथ बैठकर बातें कर सकते हैं,

पर्यटकों के लिए गोलघर में एक लाइट तथा साउंड शो भी प्रस्तुत किया जाता है। यदि आप पूरे शहर का नजारा एक ही जगह खड़े होकर चाहते हैं, तो आप गोल घर एक बार आ सकते हैं।

6. मरीन ड्राइव – Marine Drive

Image Source – Google | Image By – Livehindustan

पटना शहर में स्थित गंगा नदी के किनारे एक रोड बना है, जिसे मरीन ड्राइव कहते हैं। इसको मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह बनाया गया है। पटना का मरीन ड्राइव दीघा से गायघाट को जोड़ता है।

यह पटना में ही नहीं पूरे बिहार में पर्यटकों का एक आकर्षण का केंद्र बन चुका है। मुंबई की तरह यह मरीन ड्राइव भी लोगों से भरा रहता है। शाम के समय लोग यहाँ पर पिकनिक मनाने भी आते हैं।

यहाँ पर आसपास आपको खाने की चीजें भी मिल जाएंगी। आप अपने दोस्त तथा फैमिली के साथ बैठकर खूब सारी मस्ती भी कर सकते हैं। और रात में बिल्डिंग की लाइट तथा गाड़ियों की लाइट मरीन ड्राइव पर बैठने का एक अलग ही मजा देती है।

गंगा नदी के किनारे बैठकर यहाँ पर बहुत ही सुकून मिलता है। यदि आपको पटना घूमने जाए तो एक बार मरीन ड्राइव पर जरूर जाए।

7. गांधी घाट – Gandhi Ghat

Image Source – Google | Image By – Timesofindia

पटना में स्थित गांधी घाट पूरे बिहार में सबसे विकसित और अनुकूलित तट है। जो देखने में भी काफी साफ सुथरा नजर आता है। गांधी घाट में आकर आप गंगा नदी की सैर कर सकते हैं, तथा साथ-साथ आप गंगा नदी में वोटिंग भी कर सकते हैं।

यह मनोरंजन करने का एकमात्र साधन भी है। गांधी घाट के आसपास आपको कई ऐतिहासिक स्मारक भी देखने को मिलेंगे, जैसे – दरभंगा महाराज का महल, किला हाउस, शेर शाह सूरी का किला और टेकरी हाउस आदि।

8. श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र – Shrikrishna Science Centre

Image Source – Google | Image By – Google

श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना में गांधी मैदान के पास स्थित है। इस विज्ञान केंद्र में आपको बहुत सारी अद्भुत चीजें देखने को मिलेंगी। आपको प्रवेश द्वार में ही डायनासोर की एक बहुत बड़ी प्रतिमा दिखाई देगी। जो बच्चों को काफी आकर्षित करती है, तथा बच्चे उसके पास फोटोग्राफी भी करते हैं।

अंदर आपको मनोरंजन से भरपूर बहुत सारे खेल भी खेलने को मिलेंगे। इस विज्ञान केंद्र के अंदर 50 व्यावहारिक प्रदर्शनों को प्रस्तुत किया जाता है। इस विज्ञान केंद्र में आप खेल-खेल के साथ बच्चों को विज्ञान के बारे में भी बहुत सारी जानकारी दे सकते हैं। तथा यह जगह बच्चों को भी बहुत पसंद आती है।

9. इको पार्क – Eco Park

Image Source – Google | Image By – Google

इको पार्क पटना में स्टैंड रोड पर स्थित है। यह पार्क 9.18 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें दो झीलें भी हैं। जिसके किनारे बैठकर आप यहाँ के खूबसूरत नजारों का दृश्य कर सकते हैं।

हर महीने लगभग 90,000 से अधिक पर्यटक यहाँ पर घूमने के लिए आते हैं। इस पार्क में आपको 3000 से अधिक पेड़ पौधे देखने को मिल जाएंगे, जो इसकी हरियाली को बरकरार रखते हैं। बच्चों के लिए इस पार्क में कोना, फूड कोर्ट और कई फव्वारे लगे हुए हैं।

इसी के साथ इस पार्क में राशि वन, गुरु वाटिका, पंचवटी और केवली वन जैसे थीम पार्क भी हैं। यह पार्क बच्चों से लेकर बड़ों को भी खूब पसंद आता है। बच्चों के खेलने के लिए यहाँ पर बहुत सारी चीजें मौजूद हैं।

आप यहाँ पर बैठकर अपना पिकनिक बहुत ही अच्छे से मना सकते हैं, तथा आप अपनी फैमिली या फ्रेंड से बातचीत भी कर सकते हैं। शाम के समय में यहाँ का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है।

10. सभ्यता द्वार – Sabhyata Dwar

Image Source – Google | Image By – Timesofindia

पटना में घूमने की लिस्ट में सभ्यता द्वार को भी जोड़ा जा सकता है। सभ्यता द्वार की आदित्य वास्तुकला के कारण लोग यहाँ पर इसको देखने आते हैं। यह स्मारक लाल बलुआ पत्थर से बनी हुई है।

स्मारक के ऊपर आपको एक छोटा सा स्तूप दिखाई देगा। यदि आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो भी आप इस द्वारा को देखने आ सकते हैं। यहाँ पर इतिहास की वास्तुकला नजर आती है। यह सभ्यता द्वार दिल्ली के इंडिया गेट के जैसा बना हुआ है।

यहाँ पर भी आपको एक बहुत बड़ा पार्क देखने को मिलेगा, जहाँ पर बैठकर आप अपना पिकनिक मना सकते हैं। शाम के समय पर लोगों की यहाँ पर काफी भीड़ नजर आती है। आप यहाँ पर खाने-पीने की चीजें लाकर अपने फ्रेंड तथा फैमिली के साथ बहुत सारी बातें भी कर सकते हैं।

11. शेरशाह सूरी मस्जिद – Sher Shah Suri Masjid

Image Source – Google | Image By – Speakingstones

धवलपुरा के पश्चिम में पूरब दरवाजा के दक्षिण-पश्चिम कोने पर शेरशाह सूरी मस्जिद स्थित है। यह मस्जिद अफगान स्थापत्य शैली के लिए एक श्रद्धांजलि है। यह पटना की सबसे बड़ी मस्जिद है, तथा पटना के प्रभावशाली स्थलों में से एक है।

मस्जिद की वास्तुकला बहुत अच्छे तरीके से तैयार की गई है। मस्जिद के अंदर एक मकबरा बना हुआ है, जो काफी बड़ा है। छत के केंद्र में बहुत बड़ा गुंबद बना हुआ है। जो इस मस्जिद की खूबसूरती को बनाते हैं, तथा आसपास में छोटे-छोटे गुंबद भी बने हुए हैं।

यह मस्जिद बाहर से देखने में भी खूबसूरत नजर आती है, तथा मस्जिद के अंदर आप कुछ आश्चर्य जगत बातों को भी देख सकते हैं। यदि आप पटना घूमने आये तो इस मस्जिद का दौरा भी एक बार जरूर करें।

“बताते चलें की, पटना से लगभग 400 किमी की दूरी पर उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत शहर प्रयागराज स्थित है। प्रयागराज, इलाहाबाद शहर का नया नाम है, जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने बदल है। प्रयागराज बहुत खूबसूरत है, यहाँ पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है। इसके अलावा भी प्रयागराज मे बहुत सारी जगह हैं, घूमने के लिए तो चलिए विस्तार से जानते हैं – प्रयागराज मे घूमने की जगह के बारे मे

पटना कैसे पहुँचे

हवाई मार्ग द्वारा – यदि आप पटना हवाई मार्ग के द्वारा जाना चाहते हैं तो पटना में स्थित लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा नालंदा से लगभग 78 किमी दूर है। यह हवाई अड्डा देश के सभी हवाई अड्डो से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है,

तथा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे शहरों से आपको इस हवाई हवाई अड्डे तक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट भी मिल जाएगी। लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद आप पटना तक के लिए टैक्सी बुक करके आ सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – पटना का प्रमुख रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों से आपको पटना जंक्शन के लिए डायरेक्ट ट्रेन मिल जाएगी। यदि आपके नजदीकी शहर से पटना के लिए डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिलती है, तो आप इनडायरेक्ट ट्रेन से भी पटना आ सकते हैं। पटना जंक्शन पर पहुंचने के बाद आपको टैक्सी की सुविधा भी मिल जाएगी।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आपने सड़क मार्ग के द्वारा जाना चाहते हैं, तो बिहार की सरकार सरकारी तथा प्राइवेट बसें पटना तक के लिए चलाती हैं। आप इन बसों का सहारा लेकर बहुत ही आसानी से पटना पहुँच सकते हैं।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप पटना अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। क्योंकि पटना की सड़कों की स्थिति काफी अच्छी है। जिससे आपको जाने में कोई रुकावट नहीं आएगी, तथा आपके रास्ते में पेट्रोल पंप तथा खाने की चीजें भी मिल जाएंगे। जिससे बहुत ही आसानी से पटना पहुँच सकते हैं।

Google Map

पटना में कहाँ ठहरे

यदि आप पटना घूमने जाते हैं, तो आपने रात में रुकने का प्लान भी बनाया होगा। पटना में आपको बहुत सारी ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे। जिसको आप एक दिन में नहीं देख सकते। आप सोचते होंगे कि हम पटना में रात में कहाँ ठहरे?

पटना में आपको कुछ ऐसे होटल मिल जाएंगे जो काफी फैसेलिटीज के साथ-साथ बजट में भी काम होते हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपके बजट के हिसाब से सही है, तथा होटल में आपको सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं।

ये होटल हैं – होटल गार्गी ग्रैंड, मायागिरी होटल, होटल आरपी इंटरनेशनल, होटल विंडसर, विजयातेज क्लार्क्स इन, पटना, होटल नंद, होटल आदर्श, होटल मुंद्रिका डिलक्स, होटल पाटलिपुत्र गौतम, मारियारी आवास गृह, होटल राजस्थान, होटल रिलैक्स रेनबो, जय जगन्नाथ इन, मैट्री होटल और बैंकवेट, द मून पैलेस, होटल नारायण इन, ग्रैंड पैराडाइज इन..,

होटल गोल्डन ट्री, कलेक्शन ओ होटल ड्रीम विला, ट्रीबो ट्रेंड द पर्ल ब्लिस। आप अपने बजट के हिसाब से इन होटल में रुक सकते हैं। इन होटल का व्यू काफी अच्छा होता है, तथा आपको यह होटल आपकी लोकेशन के करीब ही मिलेंगे। यदि आप पटना में रात में रुके तो हमारे बताए हुए होटल को एक बार जरूर ट्राई करें।

पटना में क्या खाएं

Image Source – Google | Image By – Zomato

पटना बिहार राज्य में स्थित है। पटना के व्यंजन पूरे बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। इन डिशेज को ट्राई करने लोग दूर-दूर से आते हैं। पटना में फेमस पर्यटन स्थल के साथ-साथ आपको यहाँ पर स्वादिष्ट व्यंजन भी मिल जाएंगे। पटना के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन ऐसे है, जिनका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा, तथा इनको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

लिट्टी चोखा, खाजा, मटन कबाब, दाल पीठा, रसिया, सत्तू का शरबत, बालूशाही पटना के प्रसिद्ध व्यंजन है। आप यदि आप पटना घूमने जाए तो इन व्यंजन को एक बार जरूर ट्राई करें। इसी के साथ-साथ आपको पटना में स्ट्रीट फूड भी काफी स्वादिष्ट मिल जाएंगे, और वहाँ के स्ट्रीट फूड को भी एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं।

🌸🌸🌸

यह थी, पटना से जुड़ी सारी जानकारी। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको पटना से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए हैं। आप पटना कैसे जा सकते हैं, पटना में क्या-क्या देख सकते हैं, पटना में क्या खा सकते हैं, तथा पटना में रुकने की बेस्ट जगह कौन सी है। यदि आपका अभी कोई सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन के जरिए हमसे बात कर सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉पटना का सबसे फेमस चीज क्या है?

वैसे तो पटना मे बहुत सारी एसी जगह हैं, जहाँ पर पर्यटक जाना पसंद करते हैं, लेकिन पटना मे सबसे फेमस पटना साहिब गुरुद्वारा है। वहीं कुछ दिनों से पटना वाले खान सर भी बहुत फेमस हैं। खान सर YouTube पर सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं।

👉पटना घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

पटना घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा होता है, क्युकी इन महीनों में पटना का मौसम सुहाना रहता है। इन दिनों मे ना तो ज्यादा गर्मी होती है, ओर ना ही ज्यादा सर्दी।

👉पटना का पुराना नाम क्या था?

प्राचीन समय मे पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था।


1 thought on “Patna Me Ghumne Ki Jagah”

Leave a Comment