Allahabad Me Ghumne Ki Jagah | Prayagraj Me Ghumne Ki Jagah

4/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराज को पहले ‘इलाहाबाद’ के नाम से जाना जाता था। प्रयागराज उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख नगर होने के साथ-साथ सबसे बड़ा शहर है। प्रयागराज हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल भी है, तो चलिए बात करते हैं – Allahabad Me Ghumne Ki Jagah | Prayagraj Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

प्रयागराज हिंदुओं की पवित्र नदी गंगा तथा यमुना के संगम पर स्थित है। यहाँ पर आपको तीर्थ स्थल ज्यादा देखने को मिलेंगे, तीर्थ स्थल के साथ-साथ आपको यहाँ पर कुछ किले भी देखने को मिल जाएंगे। प्रयागराज हिंदुओं का एक धार्मिक स्थल के साथ एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी बन चुका है।

प्रयागराज में पर्यटन दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। यदि आपने प्रयागराज आने का सोचा है, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप प्रयागराज कैसे जा सकते हैं? प्रयागराज में कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं? प्रयागराज के फेमस व्यंजन क्या है? तथा प्रयागराज में रुकने के लिए सस्ते और अच्छे होटल कहाँ मिलेंगे?

प्रयागराज घूमने का खर्चलगभग 10,000 से 12,000 रुपये
प्रयागराज घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से अप्रेल के बीच/कुम्भ के समय

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Allahabad Me Ghumne Ki Jagah | Prayagraj Me Ghumne Ki Jagah

1. अकबर किला – Akbar Fort

Image Source – Google | Image By – Lonelyplanet

प्रयागराज (इलाहाबाद) एक इतिहास वाला शहर है। इसको तीर्थ स्थल तथा इतिहास के लिए जाना जाता है। इस किले का निर्माण यमुना नदी के तट पर महान मुगल सम्राट अकबर ने कराया था। किले के बारे में कुछ आश्चर्यचकित बातें बताई जाती है।

कहा जाता है कि, इस किले में बहुत से ऐसे दरवाजे और सुरंग हैं, जिनका पता आज तक भी नहीं चल पाया है। आप इस किले में घूमने जाते हैं, तो आपको इतिहास से जुड़ी दिलचस्प बातों की जानकारी मिलेगी। इस किले में विशाल दीवारें, मीनारें, एक मंदिर और एक बड़ा महल बना हुआ है।

किले में आने तथा जाने के लिए तीन द्वारा बने हुए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे यदि आप इस किले में घूमना चाहते हैं तो आपको कुंभ के मेले के समय ही आना चाहिए। क्योंकि यह किला पर्यटकों के लिए कुंभ के मेले के समय ही खुलता है।

2. खुसरो बाग़ – Khusro Baag

Image Source – Google | Image By – Exploreourindia

प्रयागराज (इलाहाबाद)में स्थित खुसरो बाग एक राजनीतिक उद्यान है। जहाँ पर राजकुमार खुसरो तथा सुल्तान बेगम की कब्रें हैं। यह बाग 64 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। बगीचे के अंदर आपको तीन मकबरे देखने को मिलेंगे,

जो एक बहुत ही खूबसूरत वास्तुकला का एक उदाहरण है। इन मकबरो का निर्माण बलुआ पत्थर से किया गया है। मकबरे के ऊपर एक विशाल छतरी बनी हुई है, जो इसको विशाल स्तंभों से रोके हुए हैं। यदि आप प्रयागराज (इलाहाबाद) घूमने जाते हैं,

तो आपको खुसरो का मकबरा जरूर देखना चाहिए। यहाँ पर आपको इतिहास से जुड़ी बहुत सारी बातों का पता चलेगा तथा साथ-साथ आप यहाँ पर ऐतिहासिक वास्तुकला को भी देख सकते हैं।

3. ऑल सेंट्स कैथेड्रल – All Saints’ Cathedral

Image Source – Google | Image By – Prayagtourism

प्रयागराज (इलाहाबाद) में स्थित ऑल सेंट्स कैथेड्रल जिसे पत्थरों का गिरजाघर (पत्थरों का चर्च) के नाम से भी जाना जाता है। यह चर्च उत्तर भारत से संबंधित है। यह भारत में अपने शासन के दौरान अंग्रेजों द्वारा निर्मित गोथिक पुनरुद्धार इमारतों में से एक है।

चर्च की लंबाई 240 फिट है। इस चर्च में एक साथ 300 से 400 व्यक्ति रुक सकते हैं। ऑल सेंट्स कैथेड्रल चर्च में कांच और संगमरमर से काम किया गया है। जो 125 वर्षों से आज भी पूरी तरह से सुरक्षित है। चर्च के आसपास आपको एक बहुत बड़ा बगीचा भी देखने को मिल जाएगा, जहाँ पर बैठकर आप कुछ देर आराम कर सकते हैं।

यह चर्च खूबसूरती का एक नमूना बना हुआ है। पत्थरों से बना यह चर्च दूर से देखने पर भी बहुत खूबसूरत नजर आता है। प्रयागराज (इलाहाबाद) आने वाले इस चर्च को जरुर देखना आते हैं। यदि आपने प्रयागराज (इलाहाबाद) का प्लान बनाया है तो एक बार इस चर्च को देखने जरूर आए।

4. चंद्रशेखर आजाद पार्क – Chandrashekhar Azad Park

Image Source – Google | Image By – Trawell

प्रयागराज (इलाहाबाद) में स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर को समर्पित है। चंद्रशेखर आजाद के सम्मान में इस पार्क में उनकी मूर्ति भी बनाई गई है। यह पार्क 133 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पार्क भी है। यह पार्क मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा तथा स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। आप अपनी फैमिली के साथ आकर इस पार्क में बहुत सारा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यह पार्क पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

यहाँ पर हजारों युवा तथा वयस्क व्यक्ति बहुत ही आराम से घूमते हैं। यहाँ का शांत वातावरण तथा माहौल लोगों को काफी पसंद आता है। इस पार्क में मनोरंजन करने की भी बहुत सारी चीजे बनी हुई है, जो बच्चों का दिल लगाए रखती है।

कुछ लोग यहाँ का वातावरण देखकर यहाँ पर कसरत तथा योगा करने के लिए आते हैं। यदि आप प्रयागराज (इलाहाबाद) में ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहाँ का माहौल भी शांत तथा हरियाली से भरपूर हो तो चंद्रशेखर आजाद पार्क आपके लिए एक परफेक्ट पार्क है।

5. इलाहाबाद संग्रहालय – Allahabad Museum

Image Source – Google | Image By – Sahapedia

इलाहाबाद संग्रहालय चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास स्थित है। यह संग्रहालय दूसरी शताब्दी से लेकर ब्रिटिश काल के आधुनिक युग की सुन्दर मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। इलाहाबाद संग्रहालय पत्थर की मूर्तियों, टेराकोटा, सिक्कों, पुरातात्विक वस्तुओं और चित्रों के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है।

संग्रहालय के बाहर आपको पुरातत्व की मूर्तियाँ देखने को मिलेंगी। इस संग्रहालय में मोहरें और सोने के सिक्के धरोहर के रूप में रखे हैं। इसमें सम्राट अकबर के समय का मेहराबी सिक्का प्रमुख है। इलाहाबाद के इस संग्रहालय में आपको इतिहास से जुड़ी बहुत सारी चीजे देखने को मिलेंगी।

मूर्तियों तथा सिक्के इस संग्रहालय के प्रमुख है। आप यहाँ पर अपने बच्चों को साथ जरूर लेकर आए, यहाँ पर बच्चों को इतिहास से जुड़ी बहुत सारी जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।

6. विनायक सिटी सेंटर – Vinayak City Centre

Image Source – Google | Image By – Yappe

प्रयागराज (इलाहाबाद) में स्थित विनायक सिटी सेंटर एक खूबसूरत शॉपिंग मॉल है। इस शॉपिंग मॉल में सभी स्वाद और उम्र के लिए विश्व स्तरीय खरीदारी, भोजन और मनोरंजन की एक शानदार श्रृंखला स्थित है। मॉल में आपको सभी प्रकार की चीजे उचित दामों पर मिल जाएंगी।

प्रयागराज (इलाहाबाद) में स्थित यह शॉपिंग मॉल काफी बड़ा है। इस शॉपिंग मॉल में आपको नाइटवियर, भोजन, गृह सज्जा, कैफे, खेलों के कपड़े, खिलौने, मनोरंजन, किताबें, जातीय परिधान, बैग, फैशन परिधान, बच्चों के खेलने का कमरा, जूते, गैजेट, त्वचा की देखभाल, संगीत, फार्मेसी, सौंदर्य, उपहार, स्पा, इलेक्ट्रॉनिक्स,

घड़ियां, आई वियर, डोमिनोज, एक्सेसरीज, लाउंज, ज्वैलरी और फूड कोर्ट सभी चीजे देखने को मिलेंगी। साथ में यहाँ पर पार्किंग की जगह भी बनाई हुई है। यदि आप शॉपिंग के शौकीन है तो इस मॉल में जरूर आए। प्रयागराज (इलाहाबाद) आने वाले सभी पर्यटक एक बार इस माल का दौरा जरूर करते हैं।

7. जवाहर प्लैनेटेरियम – Jawahar Planetarium

Image Source – Google | Image By – Tourtravelworld

प्रयागराज (इलाहाबाद) में स्थित जवाहर प्लैनेटेरियम एक प्रमुख जगह है। जहाँ पर आप विज्ञान से जुड़ी सभी बातों को जान सकते हैं। यदि आपको विज्ञान में रुचि है तो आपके यहाँ पर जरूर आना चाहिए। क्योंकि इस प्लैनेटेरियम में आपको विज्ञान से जुड़ी बहुत सारी चीजे वस्तुएं तथा जानकारी प्राप्त होंगी।

प्लैनेटेरियम का प्रमुख आकर्षण सौरमंडल है, जिसे आप यहाँ पर देख सकते हैं। प्लैनेटेरियम में स्काई शो भी होता है, जहाँ पर खगोल अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। प्लैनेटेरियम में स्थित डिजिटल त्रिआयामी आकाशीय बच्चों के लिए प्रयुक्त किया जाता है, जहाँ पर बच्चे विज्ञान से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्लैनेटेरियम में एस्ट्रोनॉट से जुड़ी जानकारियाँ भी प्राप्त होती हैं। यहाँ पर एक-एक घंटे का शो होता है, जिसमें अलग-अलग प्रकार की वस्तुएं दिखाई जाती है। इसके अलावा आप यहाँ पर रॉकेट मॉडल, न्यूक्लियर पावर प्लांट का मॉडल आदि चीजे भी देख सकते हैं।

8. स्वराज भवन – Swaraj Bhawan

Image Source – Google | Image By – Exploreourindia

प्रयागराज (इलाहाबाद) में स्थित स्वराज भवन का नाता नेहरू परिवार से रहा है। वर्तमान में यह एक संग्रहालय है। स्वराज भवन वह स्थान है, जहाँ पर इंदिरा गांधी का जन्म हुआ तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू का बचपन बीता। नेहरू परिवार से जुड़ी यादों को इस संग्रहालय में संजोकर कर रखा हुआ है।

स्वराज भवन में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी बहुत सारी तस्वीरें और निशानियां मौजूद है। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी इस संग्रहालय में एक फोटो गैलरी भी है। संग्रहालय में आपको गांधी जी से जुड़ी भी बहुत सारे निशानियाँ देखने को मिल जाएगी।

गांधी जी का चरखा भी इसी संग्रहालय में मौजूद है। यदि आप इन सब चीजों में दिलचस्पी रखते है, या फिर आप स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े निशानियों को देखना चाहते हैं, तो एक बार इस संग्रहालय में जरूर आए। प्रयागराज (इलाहाबाद) में घूमने का यह भी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

9. भारद्वाज पार्क – Bhardwaj Park

Image Source – Google | Image By – Mappls

इलाहाबाद में स्थित भारद्वाज पार्क एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस पार्क में आप ऋषि भारद्वाज की बहुत सारी पेंटिंग्स देख सकते हैं। पार्क में एक आर्टिफिशियल झरना भी बना हुआ है। जो इस पार्क की खूबसूरती को बढ़ता है।

रात के समय में इस झरने में लाइट भी जलती है, जो देखने में भी बहुत खूबसूरत नजर आती है। पार्क को बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। पार्क में आपको और भी बहुत सारे फव्वारे देखने को मिलेंगे।

प्रयागराज (इलाहाबाद) जाने वाले सभी पर्यटक इस पार्क में घूमने जरूर आते हैं। यहाँ का शांत वातावरण तथा माहौल लोगों को बहुत पसंद आता है। आप यहाँ पर आकर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं, तथा यहाँ पर आप एक छोटा सा पिकनिक भी बना सकते हैं।

बच्चों के मनोरंजन के लिए इस पार्क में झूले भी लगे हुए हैं, जहाँ पर बच्चे खूब इंजॉय करते हैं। प्रयागराज (इलाहाबाद) के लोग यहाँ पर सुबह को कसरत करने के लिए भी आते हैं। इस पार्क में आप कसरत वाली मशीनों को भी देख सकते हैं। कम टिकट में आप यहाँ पर खूब सारी मस्ती कर सकते हैं।

10. पातालपुरी मंदिर – Patalpuri Temple

Image Source – Google | Image By – Tourmyindia

प्रयागराज (इलाहाबाद) में आपको बहुत सारे मंदिर देखने को मिलेंगे। लेकिन पातालपुरी का मंदिर प्रयागराज में सबसे प्रमुख माना जाता है। इस मंदिर हिंदू ने धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों के दिल में अलग जगह बनाए रखी हुई है।

कहा जाता है कि भगवान राम ने इस मंदिर का दौरा किया था। मंदिर में आपको सबसे पुराने वृक्ष भी देखने को मिलेंगे। कहते हैं इस मंदिर की चर्चा देश में ही नहीं विदेश में भी है। इस मंदिर का दौरा एक चीनी यात्री ने भी किया था।

हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लाखों श्रद्धालु इस मंदिर में जरूर आते हैं। मंदिर में एक पेड़ है जिसकी पूजा यहाँ आने वाले सभी करते हैं। यदि आप हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं, तो इस मंदिर का दौरा भी कर सकते हैं।

“बताते चलें की, प्रयागराज (इलाहाबाद) से मात्र 200 किमी की दूरी पर उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत शहर लखनऊ है। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी भी है। लखनऊ को नाबाबों का शहर भी कहा जाता है। लखनऊ अपनी तहजीब वाली बोली के लिए पूरी दुनिया मे फेमस है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – लखनऊ के बारे मे

प्रयागराज (इलाहाबाद) कैसे पहुँचे

हवाई मार्ग द्वारा – यदि आप प्रयागराज हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि प्रयागराज में स्थित अपना कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। प्रयागराज का सबसे करीब हवाई अड्डा वाराणसी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा है, और दूसरा लखनऊ का अमौसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

प्रयागराज से वाराणसी के हवाई अड्डे की दूरी 150 तथा लखनऊ के हवाई अड्डे से दूरी 200 किलोमीटर है। आप अपने नजदीकी राज्य से लखनऊ तथा वाराणसी तक के लिए फ्लाइट के जरिए पहुँच सकते हैं, तथा वहाँ से आपको बस की सुविधा भी प्रोवाइड कराई जाती है। आप बस के द्वारा प्रयागराज बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – यदि आप ट्रेन के जरिए प्रयागराज जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि प्रयागराज में बहुत से रेलवे स्टेशन है, जिसमें प्रमुख तीन रेलवे स्टेशन है- प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन तथा प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन। यह सभी रेलवे स्टेशन सभी राज्य के रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं।

आप अपने करीबी राज्य से प्रयागराज के लिए ट्रेन से बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं, तथा यहाँ पहुंचने के बाद आपको आटो, बस, टैक्सी, ओला की सुविधा भी प्रोवाइड कराई जाती है। जिसके जरिए आप प्रयागराज में कहीं भी पहुँच सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आप प्रयागराज सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं, तो आप बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं। प्रयागराज उत्तर प्रदेश में स्थित कई नेशनल तथा स्टेट हाईवे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भारत के प्रमुख शहरों जैसे – दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, बनारस, पटना, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, भोपाल, जयपुर आदि से आपको प्रयागराज के लिए सड़क मार्ग की सुविधा मिल जाएगी।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप प्रयागराज अपने कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा आरामदायक रहेगा। प्रयागराज उत्तर प्रदेश में होने की वजह से तथा प्रयागराज में बहुत से तीर्थ स्थल होने की वजह से यह काफी प्रसिद्ध शहर है।

आपको यहाँ पर खाने-पीने की चीजें तथा पेट्रोल पंप भी मिल जाएंगे। जिससे आपको रास्ते में भी कोई परेशानी नहीं होगी। आप गूगल मैप को फॉलो करते हुए प्रयागराज बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

Google Map

प्रयागराज (इलाहाबाद) में कहाँ ठहरे

यदि आप संगम नगरी प्रयागराज में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप सोचोगे कि प्रयागराज में अच्छे होटल कहाँ मिलेंगे। तो हम आपके लिए प्रयागराज में कुछ अच्छे और सस्ते होटल की लिस्ट लेकर आए है, जो आपके बजट के हिसाब से है।

ये होटल हैं- रिवायत होटल, लक्ष्मी होटल, प्रयाग होटल, फ्लैगशिप सिटी होटल, स्पॉट ऑन संगम हाउस, कलेक्शन ओ द ट्रीनिटी हाउस, होटल लिम्र, संगम हाउस, होटल अमित पैलेस, स्पॉट ऑन होटल कान्हा इन, फैबएक्सप्रेस श्री राम काशी, प्रयाग हॉलिडे, फॉर्च्यून सूट्स , होटल राज, फ्लैगशिप ब्लिस इन, होटल गुडविल, नखास कोना, इलाहाबाद, होटल आर.सी.,

ओयो फ्लैगशिप हेरिटेज हाउस, ओयो फ्लैगशिप होटल फॉर्च्यून सूट, द प्रयाराज हाउस, होटल हीरा इन आदि। आप अपने बजट के हिसाब से इन होटल में रुक सकते हैं। यह होटल आपको आपकी लोकेशन के करीब ही मिल जाएंगे तथा इन होटल का व्यू काफी सुंदर होता है।

प्रयागराज (इलाहाबाद) का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Archanaskitchen

प्रयागराज के व्यंजनों में आपको पुरानी यादें, स्वाद, परंपरा सभी चीजे देखने को मिलती हैं। प्रयागराज को ‘तीर्थो का शहर’ भी कहा जाता है। प्रयागराज में तीर्थ स्थल तथा ऐतिहासिक स्थल अधिक देखने को मिलते है, जिसके कारण यहाँ पर काफी पर्यटक आते है। प्रयागराज को मशहूर करने का श्रेय यहाँ के लजीज जायेकों को भी जाता है।

सुबह में यहाँ पर कचौड़ी सब्जी तथा शाम में इमरती और चाट नजर आती है। यहाँ पर आपको मीठे से लेकर स्नेक्स की हजारों वैरायटी देखने को मिलेंगी। यहाँ के व्यंजनों में अधिक मसाले का प्रयोग किया जाता है। आप यहाँ के छोटी-बड़ी दुकानों से लेकर स्ट्रीट फूड के जायको का भी मजा ले सकते हैं।

प्रयागराज के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन जैसे कचौड़ी-सब्जी, चुरमुरा, चाट, इमरती, लस्सी, काली गाजर का हलवा, रसगुल्ले, पान, बिरयानी आदि है। यदि आप प्रयागराज आए तो इन व्यंजन को एक बार जरूर ट्राई करें। प्रयागराज में आपको जगह-जगह स्टॉल में भी स्वादिष्ट चाट खाने को मिल जाएगी।

🌸🌸🌸

तो दोस्तों कैसी लगी आपको हमारे प्रयागराज से जुड़े सारे जानकारी। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको प्रयागराज से जुड़ी सारी जानकारी को बताया है, कि आप प्रयागराज कैसे जा सकते हैं, प्रयागराज में कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं, प्रयागराज के प्रसिद्ध व्यंजन कौन-कौन से हैं, तथा प्रयागराज में सस्ते और अच्छे होटल कहाँ मिलेंगे।

आपको इस आर्टिकल में सबसे अच्छा क्या लगा? तथा आपको प्रयागराज (इलाहाबाद) में सबसे अच्छा क्या लगा? आप यह भी हमें कमेंट सेक्शन के जरिए बता सकते हैं। यदि आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगे तो आप दोस्तों के साथ हमारे इस जानकारी को जरुर शेयर करें।


जरूरी जानकारी !!

👉प्रयागराज (इलाहाबाद) में सबसे मशहूर चीज क्या है?

प्रयागराज (इलाहाबाद) मे सबसे मशहूर चीज त्रिवेणी संगम संगम है। इस संगम पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का मिलन होता है, जो एक डेल्टा की तरह लगता है। यह संगम देखने मे बहुत खूबसूरत है।

👉लोग इलाहाबाद क्यों जाते हैं?

इलाहाबाद मे गंगा, यमुना और सरस्वती नदी संगम होता है, लोग इस संगम को देखने जाते हैं। साथ ही इलाहाबाद हिन्दू धर्म की एक पावन नागरी है, यहाँ पर कुम्भ का मेल भी लगता है।

👉इलाहाबाद जाने के लिए कितने दिन चाहिए?

वैसे तो इलाहाबाद ज्यादा बड़ा शहर नहीं है। इलाहाबाद शहर घूमने के लिए 2 से 3 दिन का समय काफी है।

👉प्रयागराज (इलाहाबाद) घूमने का खर्चा कितना है?

प्रयागराज (इलाहाबाद) ज्यादा महंगा शहर नहीं है, लेकिन फिर भी यहाँ पर 2-3 दिन घूमने के लिए कम से कम 10,000 – 15,000 रुपये होने चाहिए।


Leave a Comment