10+ Lucknow Me Ghumne Ki Jagah | Nabawon Ka Shahar – Lucknow

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। लखनऊ के रहन-सहन तथा संस्कृति को देखते हुए लखनऊ को नवाबों का शहर भी कहा जाता है। लखनऊ में मेहमानों की खातिदारी बहुत अच्छे से की जाती है, तथा यहाँ पर तहजीब वाले लोग रहते हैं, तो चलिए जानते हैं – Lucknow Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

इसी के साथ-साथ लखनऊ दशहरी आम, चिकन करी तथा लखनवी कढ़ाई के लिए प्रसिद्ध है। लखनऊ का खाना संस्कृति तथा प्रसिद्ध इमारतों को देखने हर साल यहाँ पर बहुत से लोग आते हैं। लखनऊ की बोल – चाल मुख्य रूप से बहुत ही तहजीब वाली होती है।

यदि आप लखनऊ में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ से जुड़ी सारी बातों का जवाब देंगे। लखनऊ में आपके घूमने के लिए कौन सी जगह अच्छी है तथा लखनऊ में आपको कहाँ रहना है, क्या खाना है, कैसे जाना है, इन सभी बातों का जवाब आपको इस आर्टिकल के अंत तक मिल जाएगा।

लखनऊ घूमने का खर्चलगभग 10,000 से 15 ,000 रुपये
लखनऊ घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च  के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Lucknow Me Ghumne Ki Jagah

1. बड़ा इमामबाड़ा – Bada Imambara

Image Source – Google | Image By – Optimatravels

सबसे पहले बात करते हैं, नवाबों के शहर में प्रसिद्ध बड़ा इमामबाड़ा की। इस इमामबाड़ा को भूल भुलैया तथा आसफी इमामबाड़ा भी कहा जाता है। यह इमामबाड़ा देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। इसको लोग दूर-दूर से देखने के लिए आते हैं।

यहाँ आने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरती को देखकर दंग रह जाते हैं। यह लखनऊ में सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत टूरिस्ट स्थल है। इसकी वास्तुकला में मुगल काल, राजपूत और गोथिक यूरोपीय प्रभाव देखने को मिलता है।

इस इमारत में एक 15 मीटर ऊंचा गुंबद हाॅल है, तथा इसी के साथ-साथ इसमें छोटे-छोटे झरोखें भी हैं, जो इसकी खूबसूरती को बरकरार रखते हैं।

प्राचीन जमाने में दीवारों के निर्माण में ऐसी चीजों का प्रयोग किया गया था, यदि आप बहुत धीरे भी बोलते हैं, तो भी आपकी आवाज दूर तक सुनाई देती है। इस इमामबाड़े में छत पर जाने के लिए 84 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। कई बार लोग भ्रम में पड़ जाते हैं, कि इसकी दीवारों के बीच स्थित गलियारे कहाँ हैं।

इन गलियों में आकर सभी अपने रास्ता भटक जाते हैं, इसीलिए इसे भूलभुलैया भी कहा जाता है। इसी के साथ यहाँ पर प्रसिद्ध हैरूमी दरवाजा, बावली गार्डन, पिक्चर गैलरी और घंटाघर भी हैं।

कहा जाता है कि पुराने ज़माने में 200 लोग इस भूल भुलैया में गए थे, लेकिन कभी वापस नहीं आए। इसी के कारण भूल भुलैया में घूमने के लिए गाइड मौजूद रहते हैं। यदि आप लखनऊ घूमना चाहे तो सबसे पहले बड़ा इमामबाड़ा ही जाइये, यह देखने में भी आकर्षक है, तथा आपको पसंद भी आएगा।

2. रूमी दरवाजा – Rumi Darwaza

Image Source – Google | Image By – Incredibleindia

रूमी दरवाजे का निर्माण नवाब आसफ-उद-दौला ने कराया था। यह दरवाजा इस्तांबुल में बाब-ए-हुमायूं नामक एक पुराने गेट के सामने है। यह दरवाजा 60 फीट लंबा है। रूमी दरवाजे की वस्तुकला लखनऊ की वास्तुकला के समान दिखाई देती है।

इस दरवाजे को ईंटों से बनाया गया है, तथा उसके ऊपर फिर चूने का लेप लगाकर इसको सजाया गया है, दखने में यह बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। यह दरवाजा सुंदर होने के साथ-साथ मजबूत भी है।

यह लखनऊ का प्रवेश द्वार भी माना जाता है, तथा लखनऊ की शान भी है। यदि आप लखनऊ में घूमने आयें तो यह बड़ा इमामबाड़ा के पास ही है। आप एक बार यहाँ भी जरूर आयें।

3. मरीन ड्राइव – Marine Drive

Image Source – Google | Image By – Youtube

मरीन ड्राइव लखनऊ में स्थित सबसे खूबसूरत जगह में से एक मानी जाती है। यहाँ भी लोग शाम के समय अपना समय बिताने आते हैं। शाम के समय मे लोगों को यहाँ बहुत ही सुकून मिलता है। यह मुंबई के मरीन ड्राइव जितना बड़ा तो नहीं है, लेकिन फिर भी यहाँ पर सुकून और खूबसूरती दोनों ही बहुत हैं।

शाम के समय में यहाँ पर पर्यटकों की काफी भीड़ जमा हो जाती है। लखनऊ का यह मरीन ड्राइव रात की चांदनी में बहुत सुंदर नजर आता है। इसलिए यहाँ पर रात में ही लोग आतें हैं। यदि आप अपना एकान्त में थोड़ा सा समय बिताना चाहते हैं, तो आप इस जगह पर आ सकते हैं।

4. जनेश्वर मिश्र पार्क– Janeshwar Mishra Park

Image Source – Google | Image By – Newstriger

जनेश्वर मिशु पार्क एशिया का सबसे बड़ा उद्यान माना जाता है। इस पार्क में बहुत तरह की मछलीयाँ हैं, तथा फूलों की भी बहुत सारी वैरायटी दिखाई देती है। इस पार्क में बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जो आपने पहले कभी किसी और पार्क में नहीं देखी होगीं।

इसी वजह से यह एशिया का सबसे बड़ा पार्क माना जाता है। इसी के साथ-साथ यहाँ पर पक्षियों की भी बहुत सारी प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो लोगों का मनोरंजन करती हैं। इस पार्क की देख बहाल में सरकार हर साल लगभग 20 करोड रुपए खर्च करती है।

इस पार्क में आप वोटिंग, नृत्य मंच, फुटबॉल का मैदान, टेनिस कोर्ट, साइकिल ट्रैक, जॉगिंग ट्रेक आदि एक्टिविटी कर सकते हैं। इस पार्क में बहुत सारे सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जो लड़कियों को बहुत ही पसंद आते हैं। यह पार्क मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो पूरा हो गया है

इस पार्क में जनेश्वर मिश्र की एक बहुत बड़ी प्रतिमा है, जिसकी लंबाई 25 फिट है। इस मूर्ति का वजन 19 टन है, जो देखने में बहुत ही बड़ी दिखाई देती है। लोग लखनऊ में इस पार्क में घूमने जरूर आते हैं, यदि आप लखनऊ जाओ तो एक बार इस पार्क का मजा भी जरूर लीजिए।

5. अंबेडकर पार्क – Ambedkar Park

Image Source – Google | Image By – Indiatv

अंबेडकर पार्क को मायावती के द्वारा बनवाया गया है। यह पार्क देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है, तथा इसको एक बेहतरीन आर्किटेक्चर ने बनाया है। इस पार्क के अंदर हाथियों की सैकड़ो प्रतिमाएं हैं, जो देखने के लिए पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं।

ये प्रतिमाएं देखने में बिल्कुल जीवित हाथियों के जैसी लगती हैं। हर साल यहाँ पर अंबेडकर जयंती को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पार्क में गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इस पार्क में विभिन्न पेड़ पौधे तथा फूल हैं, जो घूमने के लिए सुंदर और शांत वातावरण प्रतीत कराते हैं।

इस पार्क की वास्तुकला भी बहुत ही अच्छे तरीके से बनाई गई है। हरियाली तथा फव्वारों से घिरा यह पार्क, आकर्षक तालाब सुंदरता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लखनऊ घूमने वालों के लिए यह एक आकर्षण का केंद्र है। लोग स्पेशली इस को देखने आते हैं। यदि आप लखनऊ आए तो थोड़ा समय निकालकर इस पार्क में भी जरूर घूमें।

6. गोमती नदी नौका विहार – Gomti River Boating

Image Source – Google | Image By – Youtube

लखनऊ में सारे पर्यटक गोमती नदी के आसपास ही हैं। इसलिए आप एक बार गोमती नदी का भी आनंद ले सकते हैं। आप गोमती नदी में नाव की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं, इसी के साथ-साथ यहाँ पर शहीद दिवस स्मारक भी बनाया गया है। आप इस स्मारक को भी देख सकते हैं, यह भी देखने में सुंदर है। यदि आप नाव की सवारी करना चाहते हैं, तो एक बार इस नदी में नाव की सवारी कर सकते हैं।

7. फिरंगी महल – Firangi Mahal

Image Source – Google | Image By – Nativeplanet

फिरंगी महल लखनऊ में विक्टोरिया रोड और चौक के बीच स्थित है। यह स्मारक फ्रांसीसी राजा के द्वारा बनाया गया था, इसीलिए इसका नाम फिरंगी महल है। यह महल फ्रांसीसी व्यापारी नील से संबंधित था। अब इसको सरकारी खाने में परिवर्तित कर दिया गया है।

इस स्मारक को भी लोग देखना पसंद करते हैं। लखनऊ में यह एक छोटी सी इमारत है। यदि आप लखनऊ घूमे तो आप अपना थोड़ा सा समय निकालकर यहाँ भी घूम सकते हैं। आप ब्रिटिश शासन के इतिहास की जानकारी करना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकती है।

8. जामा मस्जिद – Jama Masjid

Image Source – Google | Image By – Lucknowtourism

लखनऊ की जामा मस्जिद भी देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखाई देती है। यहाँ भी हर साल काफी मात्रा मे पर्यटक आते हैं। रमजान के महीने में बहुत बड़ी तादाद में लोग यहाँ नमाज पढ़ने आते हैं। यह लखनऊ की सबसे बड़ी मस्जिद है।

इस मस्जिद की छत के अंदरूनी हिस्से में बहुत ही खूबसूरती से चित्रकारी की गई है। इस मस्जिद में संगमरमर का उपयोग किया गया है, तथा उसी के साथ-साथ खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लाल बलुआ पत्थर प्रयोग किया गया है।

इस मस्जिद में तीन संगमरमर के गुंबद, चारमीनार और दो विशाल मिनारो से सुशोभित है। लाल तथा सफेद पत्थर का कॉन्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। लखनऊ आने वालों के लिए यह भी एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ पर किसी भी धर्म के लोग आ सकते हैं। यदि आप लखनऊ घूमने जाए तो एक बार इस मस्जिद में भी जरूर घूमे।

9. साइंस सिटी – Science City

Image Source – Google | Image By – Lucknowtourism

यदि आप लखनऊ बच्चों के साथ घूमने जाते हैं, तो आप बच्चों को साइंस सिटी लेकर आ सकते हैं। यहाँ विज्ञान से जुड़ी बहुत सारी बातों की जानकारी मिलती है। बच्चों के अंदर विज्ञान की रुचि बढ़ाने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। यहाँ पर जैव प्रौद्योगिकी, क्रांति मानव विकास और पानी के नीचे की खोज पर आधारित बहुत सारी रचनाये हैं।

इस साइंस सिटी में आपको 3D साइंस शो, ओपन साइंस पार्क और लाइव लेक्चरर की सुविधा भी मिलती हैं। यहाँ पर बच्चों के अंदर जिज्ञासा और प्रश्न पूछने की क्षमता बढ़ती हैं। यह जगह बच्चों तथा बड़ों को बहुत ही पसंद आ जाती है। इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर खोज भी कर सकते हैं।

साथ ही हाइड्रोस्टेटिक, हाइड्रोडायनेमिक्स या फ्लूडिक्स के सिद्धांतों का प्रदर्शन देख सकते हैं। यहाँ पर साइंस शो भी दिखाया जाता है, जिसमें आप 3D शो का आनंद ले सकते हैं। इसी के साथ-साथ यहाँ पर हरे-भरे पार्क भी है। भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान पर आधारित बहुत सारी गतिविधियाँ होती हैं, जिनमें आप भी भाग ले सकते हैं।

10. चिड़ियाघर लखनऊ – Zoo Lucknow

Image Source – Google | Image By – Lucknowtourism

लखनऊ में स्थित 72 एकड़ जमीन में फैला हुआ यह चिड़ियाघर लोगों को बहुत ही पसंद आता है। इस चिड़ियाघर में आप को बहुत तरह के जानवर देखने को मिल जाते हैं। यहाँ पर आने वाले टूरिस्ट चिड़ियाघर के सैर करना जरूर पसंद करते हैं।

इसी के साथ-साथ इस चिड़ियाघर में आपको पक्षियों, सरीसृप और स्तनधारी सहित कई प्रकार के जानवर देखने को मिल जाएंगे। यहाँ पर टूरिस्ट ज्यादातर रॉयल बंगाल टाइगर, हिमालय काला भालू, काला हिरण, जेबरा, एशियाई हाथी, जिराफ और विशाल गिरी देखने को आते हैं।

लखनऊ का चिड़ियाघर देश का सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक माना जाता है। यह चिड़ियाघर बच्चे तथा बड़ों दोनों को बहुत पसंद आता है। यहाँ पर हिरण, काला तीतर, सफेद बाघ भी देखने को मिल जाते हैं। इस चिड़ियाघर मे घूमने के लिए ट्रेन की सवारी भी करायी जाती है।

यह ट्रेन चिड़ियाघर के सभी स्थानों से गुजरते हुए जाती है। इसी के साथ-साथ इस चिड़ियाघर में आपको एक बड़ा तालाब भी देखने को मिलता है, जहाँ पर आप वोटिंग भी कर सकते हैं। ये तालाब बच्चों को बहुत आनंद देता है। यदि आप फैमिली या दोस्तों के साथ लखनऊ जाएं, तो एक बार इस चिड़ियाघर की सेर जरूर करें।

11. ला मार्टिनियर स्कूल – La Martiniere College

Image Source – Google | Image By – Lucknowtourism

कांस्टेंटिया अंग्रेजों के बीते हुए इतिहास को बताता है। इसकी स्थापना 1845 में हुई थी। यदि आप अंग्रेजों से जुड़ी बातों को जानना चाहते हैं, या अंग्रेजों के इतिहास के बारे में रुचि रखते हैं, तो आप यहाँ पर आ सकते हैं। यहाँ पुराने जमाने की बहुत सी ऐसी वस्तुएं रखी हुई हैं, जिन्हें पर्यटकों को दिखाया जाता है।

12. छोटा इमामबाड़ा – Chota Imambara

Image Source – Google | Image By – Lucknowtourism

लखनऊ में स्थित इस स्मारक को हुसैनाबाद मुबारक के नाम से भी जाना जाता है। इस स्मारक को मुहम्मद अली शाह द्वारा शिया मुसलमानों के लिए बनाया गया था। मुहर्रम जैसे त्योहारों पर इस स्मारक को बहुत सी लाइटों द्वारा सजाया जाता है, जिससे यह बहुत चमकता है।

इसी वजह से इस स्मारक को ‘पैलेस ऑफ लाइट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। इस इमारत को बहुत ही खूबसूरत ढंग से बनाया गया है। इसमें सोने का गुंबद तथा मिनारों को बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है। इस स्मारक में पांच दरवाजे हैं, जिसमें कुरान की आयतें लिखी हुई हैं।

इमामबाड़ा का बाहरी हिस्सा बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इमामबाड़े के हाॅल को झूमर और बहुत-सी क्रिस्टल ग्लास लैंप-स्टैंड  से सजाया गया है। यह इमामबाड़ा बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के पास ही है। यदि आप लखनऊ में घूमने आते हैं, तो आप इन तीनों चीजों को एक साथ ही देख सकते हैं।

“बताते चलें, लखनऊ से लगभग 250 किमी दूर झुमके के नाम से फेमस बरेली शहर है। बरेली शहर मे भी बहुत सी जगह घूमने लायक हैं। आप चाहो तो लखनऊ के साथ – साथ बरेली शहर भी घूम सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं, बरेली शहर के बारे मे

लखनऊ कैसे पहुंचे

नवाबों के शहर में यदि आप आने का सोच रहे हैं, तो आप को बता दें, यहाँ पर आने का रास्ता बहुत ही आसानी से तय कर सकते हैं। लखनऊ देश के विभिन्न हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, इसलिए यहाँ जाने में कोई भी परेशानी नहीं होती है।

फ्लाइट द्वारा – लखनऊ शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित असामी में लखनऊ हवाई अड्डा या चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा है। यह शहर को प्रमुख भारतीय स्थलों से जोड़ता है। इस हवाईअड्डे पर दो टर्मिनल हैं, T1 तथा T2 जो अंतरराष्ट्रीय उड़ाने की सेवा प्रदान करते हैं।

यहाँ पर आपको मुख्य रूप से एयर इंडिया, एक्सप्रेस, गोयल इंडिगो और जेट एवरेज जैसी फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से आसानी से मिल जाती हैं। इसी के साथ-साथ आप को यहाँ पर अबू धाबी, मस्कट, रियाद, जेद्दाऔर दुबई जैसे देशों के लिए भी एयरलाइंस द्वारा संचालित फ्लाइट मिल जाती हैं, जिससे आप लखनऊ बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा – यदि आप लखनऊ रेल के द्वारा जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें, कि लखनऊ में स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ को व्यापक रेल नेटवर्क के सभी राज्यो से जोड़ता है – जैसे नई दिल्ली, कोलकाता, पटना आदि। यहाँ से आपको नियमित ट्रेन मिलती हैं।

बस द्वारा – यदि आप बस से लखनऊ जाना चाहते हैं, तो आप आसानी से लखनऊ पहुँच सकते हैं। लखनऊ के लिए सभी राज्यों से ज्यादातर डायरेक्ट बस मिलती हैं। आप अपने नजदीकी शहर में पहुँच कर लखनऊ से डायरेक्ट बस ले सकते हैं।

बाइक या कार द्वारा – यदि आप अपनी कार या बाइक से लखनऊ जाना चाहते हैं, तो यह भी रास्ता आपके लिए सफल रहेगा। लखनऊ की सड़क यात्रा बहुत ही आरामदायक है। यहाँ आप बिना किसी की मदद लिए आराम से पहुँच सकते हैं। रास्ते में आपको रेस्टोरेंट तथा पेट्रोल पंप भी मिल जाएंगे, जिससे आप बिना किसी रूकावट के अपने सफ़र का मजा ले सकते हैं।

Google Map

लखनऊ में कहाँ ठहरें-

यदि आप नवाबों के शहर में अपनी फैमिली के साथ जा रहे हैं, तो जाहिर है आपको रात भी रुकनी पड़ेगी। यह शहर इतना बड़ा है, कि आप एक दिन में इस शहर को नहीं देख सकते हैं। इसलिए आपको यहाँ पर रात में स्टे करना जरूरी है।

लखनऊ में सभी चीजें देखने लायक हैं, इसलिए आपको रात जरूर रुकनी चाहिये। आप यह चिंता छोड़ दीजिए कि हम रात में कहाँ रुके। लखनऊ आपको बहुत ही सस्ते और अच्छा होटल प्रोवाइड करता है। ये होटल आपके बजट के हिसाब से मिल जाते हैं। आप बिना किसी परेशानी के इन होटलों का इस्तमाल कर सकते हैं।

Sudha Sadan Lucknow, SPOT ON 65416 Hotel Classic, Maple Tree, Lucknow – Couple Friendly, Hotel New Lucknow, Roop Guest House, Sudha Sadan Lucknow, Goroomgo Rajput Charbagh Lucknow, Townhouse 1149 Hotel Impact, Super OYO Townhouse 1166 Bsa Townhouse, Hotel Agoura Prime, Hotel Jwala, OYO 22662 Hotel Shivam, OYO Flagship Hotel Minaar Inn.

यह कुछ ऐसे होटल हैं, जो आपको बहुत ही शानदार फैसेलिटीज प्रोवाइड करते हैं। यहाँ पर आपको सभी तरह की आरामदायक चीजें मिल जाती है। साथ ही इन होटलों का व्यू भी बहुत अच्छा है। यदि आप लखनऊ में रात रुकने का सोच रहें हैं, तो एक बार इन होटल में जरूर ट्राई करें। यह होटल आपको बहुत पसंद आएंगे।

लखनऊ में क्या खाएं

Image Source – Google | Image By – Navbharattimes

अब बात करते हैं, नवाबों के शहर के खाने की। नवाबों के शहर में खाना भी शाही तरीके से ही मिलता है। यहाँ पर घूमने की जगह के साथ-साथ खाने भी बहुत ही लजीज होते हैं। लखनऊ में चटपटी चाट और स्ट्रीट फूड बहुत ही फेमस है। बाहर से आने वालों को लखनऊ के स्ट्रीट फूड बहुत ही पसंद आते हैं।

लखनऊ की सड़कों पर अनेक प्रकार की डीश चखने को मिलती है। यहाँ पर सभी जीभ के चटकारो का स्वाद लेने आते हैं। लखनऊ का खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसी के साथ-साथ यहाँ पर कबाब, बिरयानी, छोले भटूरे, चाट, कबाब पराठा बहुत ही स्वादिष्ट मिलते हैं,

जो यहाँ के मशहूर भोजन है। इसी के साथ-साथ यहाँ पर मक्खन मलाई, कुल्फी, कबाब पराठा, आलू टिक्की, चाट, गोलगप्पे, बास्केट चाट, भुनी मटर, स्ट्रीट फूड बहुत ही स्वादिष्ट मिलते है।

यदि आप लखनऊ में पहली बार जा रहे हैं, तो हम आपके खाने में मदद कर सकते हैं जैसे कि – शर्मा जी की चाय, श्री लस्सी कॉर्नर, रहीम निहारी, मक्खन मलाई, अजहर भाई का मशहूर पान, वाहिद की बिरयानी, रॉयल कैफे की बास्केट चाट, जैन चाट भंडार, प्रकाश की मशहूर कुल्फी,

रतीलाल के खस्ता, शुक्ला चाट हाउस, बाजपेई कचौड़ी, आश्रय स्वीट, परंपरा स्वीट, इदरीश की बिरयानी, बॉम्बे पाव भाजी, दस्तरखान मोती महल, आदि लखनऊ में फेमस दुकान हैं, जहाँ पर आपको स्वादिष्ट खाना मिलता है। यदि आप लखनऊ घूमने जाएं, तो एक बार इन भोजन को जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸

यह थी लखनऊ से जुड़ी सारी बातें ! लखनऊ आपको कैसे जाना है? कहाँ जाना है? और कहाँ-कहाँ घूमना है। इस आर्टिकल में हमने आपको इन सभी बातों का जवाब दे दिया है। यदि आप लखनऊ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल के अनुसार जा सकते हैं, आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी।


जरूरी जानकारी !!


👉लखनऊ में सबसे सुंदर जगह कौन सी है?

लखनऊ मे रूमी दरवाज़ा बहुत खूबसूरत है। इस दरवाज़े की बनावट बहुत ही खूबसूरत है।

👉लखनऊ में सबसे ज्यादा फेमस क्या है?

लखनऊ मे घूमने के लिए ज्ञानेश्वर मिश्रा पार्क और बड़ा इमामबाड़ा बहुत फेमस है।

👉लखनऊ में खाने के लिए क्या फेमस है?

वैसे तो लखनऊ मे कई प्रकार के लज़ीज़ खाने मिलते हैं, लेकिन लखनऊ के कबाब बहुत फेमस हैं। लखनऊ के टुंडे कबाब पूरी दुनिया मे फेमस हैं।

👉लखनऊ घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

यदि आप लखनऊ को अच्छी तरह से जानना चाहते हैं, तो पूरा लखनऊ घूमने के लिए कम से कम 3-4 दिन का समय होना चाहिए।


Leave a Comment