नेपाल एक दक्षिण एशियाई राष्ट्र है। नेपाल में लगभग 80% प्रतिशत हिंदू धर्म के लोग रहते हैं। नेपाल दुनिया का बहुत खूबसूरत देश माना जाता है, तथा इसको दुनिया की छत भी कहा जाता है। नेपाल में स्थित पहाड़ी इलाका पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। नेपाल में लोग ऊँची – ऊँची पहाड़ की चोटियों को देखने तथा ट्रैकिंग करने के लिए आते हैं, तो चलिए जानते हैं, Nepal Me Ghumne Ki Jagah के बारे में !
इसी के साथ-साथ कुछ लोग नेपाल की संस्कृति को भी देखने आते हैं। इन सभी के साथ-साथ नेपाल हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म का एक अनुयाई केंद्र भी है।
नेपाल एक सुरक्षित देश माना जाता है, यहाँ पर अपराध की दर बहुत कम देखने को मिलती है। सर्दी के मौसम में यहाँ के पहाड़ आपको बर्फ से ढके हुए देखने को मिलते हैं।
सुंदरता की बात करें तो नेपाल 12 महीने सुंदर ही दिखाई देता है। यदि आपने नेपाल में जाने का प्लान बनाया है, तो यह आपका एक बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस हो सकता है।
आप नेपाल जाने का सोच रहे हैं, और आपको पता नहीं है, कि नेपाल कैसे जाना है, तो हमारे इस आर्टिकल में आपको नेपाल से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।
इस आर्टिकल में हम आपको नेपाल से जुड़ी सभी बातें बताएंगे, जैसे की – कैसे जाना है, कहाँ जाना है, कहाँ रहना है, तथा नेपाल में रहकर क्या-क्या खाना है। इन सभी बातों का जवाब हम आपको इस आर्टिकल के अंत तक दे देंगे, इसलिए आप हमारे साथ अंत तक जुड़े रहिए।
नेपाल घूमने का खर्च | लगभग 30,000 से 40,000 रुपये |
नेपाल घूमने के लिए सबसे अच्छा समय | अक्टूबर से फरवरी के बीच |
यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े–
यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े | 1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक। 2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें। 3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल। 4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी। |
चिकित्सा किट | 1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ। 2 – दर्द की दवाएँ। 3 – पेट दर्द की दवाएँ। 4 – पट्टियाँ। 5 – एंटीसेप्टिक क्रीम। 6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ। |
खाने पीने की चीज़े | 1 – टी बैग। 2 – ड्राई फ्रूट्स। 3 – चॉकलेट। 4 – बिस्कुट, नमकीन। 5 – सैंडविच। |
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े | 1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां। 2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए) 3 – सेल्फी स्टिक। 4 – कैमरा लेंस का एक सेट। 5 – फ़िल्टर सेट। |
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात | 1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)। 2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी। 3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची। |
Nepal Me Ghumne Ki Jagah–
1. माउंट एवरेस्ट – Mount Everest
नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट दुनिया का सबसे ऊँचा एवरेस्ट है। माउंट एवरेस्ट ही नेपाल को लोकप्रिय बनता है। माउंट एवरेस्ट के कारण ही नेपाल में पर्यटकों की इतनी भीड़ रहती है।
नेपाल घूमने जाने वालों के लिए माउंट एवरेस्ट पहली पसंद रहती है। आश्चर्यजनक बात यह है, कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई हर साल बढ़ती है। हर साल कुछ एडवेंचर्स लोग एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिश करते हैं। लोगों का सपना होता है, कि वे माउंट एवरेस्ट पर ट्रैकिंग करें।
यदि आप माउंट एवरेस्ट पर घूमना चाहते हैं, तो आप यहाँ का नजारा दूर से देख सकते हैं, क्योंकि इसके ऊपर जाना तो बहुत मुश्किल है। माउंट एवरेस्ट के आसपास का नजारा आपको बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
2. पशुपतिनाथ मंदिर – Pashupatinath Temple
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू में है। ये मंदिर काठमांडू से 3 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर के अंदर शिव की पांच मुँह वाली प्रतिमा रखी हुई है। यह मंदिर हिंदू धर्म में बहुत मान्य रखता है, तथा हिंदू धर्म के लोग ही यहाँ पर ज्यादातर आते रहते हैं।
इस मंदिर में चार द्वार हैं, जिसमें से एक मुख्य द्वार है। उस मुख्य द्वार में से सिर्फ हिंदू धर्म के लोग ही अंदर प्रवेश कर सकते हैं। इस मंदिर में पशुओं की बलि भी दी जाती है। यदि आप हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं, तो इस मंदिर को देखने जरूर आएं। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी काफी बड़ा मंदिर है।
3. चितवन नेशनल पार्क – Chitwan National Park
चितवन नेशनल पार्क की बात करें, तो यह एशिया का सबसे अच्छे वन्यजीव वाला पार्क है। इस पार्क में भी पर्यटकों की काफी भीड़ – भाड़ रहती है। वन्य जीव प्रेमियों के लिए यह पार्क एक परफेक्ट प्लेस हो सकता है। इस पार्क में बहुत सी लुप्त हो गई प्रजातियाँ भी आपको देखने को मिल सकती हैं।
इसी के साथ-साथ आपको यहाँ पर एक सींग वाले गैंडें, बंगाल टाइगर भी देखने को मिलेंगे। इस पार्क में जानवरों को जाल में नहीं रखा हुआ है, इसलिए आप जानवरों को अपने सामने चलते – फिरते देख सकते हैं।
यदि आप इस पार्क में घूमने जाते हैं, तो आपको जीप, जंगल ट्रेक, सफारी, डोंगी सवारी, हाथी सवारी आदि की सवारी प्रोवाइड कराई जाती हैं। जिससे आप पूरे पार्क का मजा आराम से ले सकते हैं।
4. स्वायंभुनाथ बौधनाथ मंदिर – Swayambhunath Boudhanath Temple
स्वायंभुनाथ बौधनाथ मंदिर काठमांडू में एक पहाड़ की चोटी पर बना हुआ है। इस मंदिर को मंकी मंदिर के नाम से भी जाना चाहता है, क्योंकि इस मंदिर में ज्यादातर बंदरों का निवास होता है। इस मंदिर की सुंदरता को देखने ही लोग दूर-दूर से आते हैं। यह बाहर तथा अंदर से बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया हुआ है।
यदि आप इस मंदिर को देखने आते हैं, तो आपको बंदरों से थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा, क्योंकि बंदर इस मंदिर में काफी मात्रा में दिखाई देते हैं। यह मंदिर बहुत ऊंचाई पर बना हुआ है,
इसलिए मंदिर तक पहुंचाने के लिए आपको 365 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यदि आप कार से मंदिर तक जाना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से जा सकते हैं।
5. बुद्ध स्तूप – Buddha Stupa
यह बुद्ध – स्तूप काठमांडू में स्थित है। कहा जाता है, कि काठमांडू में स्थित बुद्ध स्तूप दुनिया के सबसे बड़े बुद्ध स्तूपों में शामिल है, तथा साथ ही यह विश्व धरोहर में भी शामिल है। यह स्तूप 36 मीटर ऊंचा है। यह बुद्ध धर्म के लोगों का एक धार्मिक स्थल है।
यहाँ पर हर साल काफी लोग अपनी मन्नत मांगने आते हैं। इस स्तूप की वास्तुकला भी बहुत अच्छी की गई है, जो देखने में खूबसूरत नजर आता है। यदि आप नेपाल घूमने जा रहे हैं, तो इस स्तूप पर भी आ सकते हैं। इसकी वास्तुकला देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।
6. गार्डन ऑफ़ ड्रीम्स – Dreams garden
सपनों का बगीचा काठमांडू में स्थित है। यहाँ का वातावरण काफी शांत दिखाई देता है। यह बगीचा सौंदर्य तथा शांति का प्रतीक माना जाता है। शहर की भाग दौड़ से दूर आप यहाँ पर अपना आराम के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इस पूरे बगीचे में फ्लोरिड पथ रखे गए हैं।
तालाब, फव्वारे तथा सुंदर सा महल इस बगीचे की शान है। इस बगीचे में आपको विदेशी फूल भी देखने को मिलेंगे। ग्रीन गलियों असाधारण ऊर्जा, पुष्प सुगंध, शांत छाया पर्यटकों को काफी पसंद आती है। आप यहाँ पर अपना बहुत सारा टाइम गुजर कर जाते हैं।
7. सागरमाथा नेशनल पार्क – Sagarmatha National Park
सागरमाथा नेशनल पार्क नेपाल का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यहाँ पर आपको पहाड़ों की हरियालियां तथा वन्य जीव की दुर्लभ प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं। इस जगह पर पर्यटक पहाड़, झरने, हरियाली, वादियाँ, नदियाँ और चट्टानें एवं पक्षियों का कलरव सुनने आते हैं।
इस नेशनल पार्क में तेंदुए, कस्तूरी मुर्ग, हिमालयन तहर, भेड़िये, लिनेक्स और नेवला जैसे बहुत सारे जानवर देखने को मिलते हैं। यह नेशनल पार्क बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।
इस पार्क में आप पक्षियों की भी बहुत सारी प्रजातियाँ देख सकते हैं, जैसे – हिमालयन बटेर, हिमालयन माउंटेन बटेर, सतीर ट्रैगोपन, पश्चिमी सींग वाले ट्रैगोपन, पीले-भूरे रंग के टाइट, येलो वेंटेड वार्बलर, ब्लैक-हेडेड, हॉर्नबिल आदि।
ये सभी देखने में भी बहुत खूबसूरत होते हैं। नेपाल जाने वाले सभी टूरिस्ट इस नेशनल पार्क में जरूर आते हैं तो आप भी इस नेशनल पार्क को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें
8. पून हिल – Poon Hill
यदि आप ट्रैकिंग का शौक रखते हैं, तो पून हिल आपके लिए बेस्ट जगह है। पून हिल ट्रैक को अन्नपूर्णा सनराइज के नाम से भी जाना जाता है। इस हिल पर चढ़ने के बाद सनराइज का खूबसूरत व्यू देखने को मिलता है।
यदि आप अपने दोस्तों के साथ नेपाल घूमने जाते हैं, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट प्लेस है। आप दोस्तों के साथ यहाँ पर पून हिल के लिए ट्रैकिंग कर सकते हैं, जो सफर बहुत ही मजेदार होता है। यहाँ के चारों तरफ का नजारा भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता।
9. फेवा झील – Phewa Lake
पोखरा में स्थित फेवा झील नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह झील बहुत ही सुंदर पानी की झील है। यहाँ का वातावरण शांत एवं बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। झील के किनारे लगे बड़े-बड़े पेड़ इस झील की खूबसूरती को भी बढ़ा देते हैं। साथ ही यहाँ से आप पून हिल को भी देख सकते हैं।
झील के उत्तरी किनारे पर पर्यटकों के लिए होटल रेस्टोरेंट तथा बार की सुविधा भी उपलब्ध है। इसी के साथ-साथ आपको यहाँ पर किताबों की दुकान है, तथा स्मारको की दुकान भी देखने को मिल जाती है। आप अपनी नेपाल टूर की लिस्ट में फेवा झील को भी जरूर शामिल करें, यह पर्यटकों को बहुत पसंद आने वाली झील है।
10. काठमांडू दरबार स्क्वायर – Kathmandu Durbar Square
काठमांडू दरबार स्क्वायर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। इस दरबार में हर महीने हजारों लोग आते हैं। पहले काठमांडू दरबार स्क्वायर धार्मिक समारोहों, रीति-रिवाजों, शाही त्योहारों और शाही ताजपोशी के के लिए प्रयोग किया जाता था, लेकिन आज के समय मे ये एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बन चुका है।
यहाँ पर रोज पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। काठमांडू दरबार स्क्वायर पश्चिम क्षेत्र में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पर्यटक स्थल है। इस दरबार के मुख्य भव्य काष्ठमंडप, अशोक बिनायक, कुमारी बहल, त्रैलोक्य मोहन, शिव-पार्वती मंदिर, हनुमान ढोका, तलाजु मंदिर और काला बैरव है। इस मंदिर को देखने सभी धर्म के लोग आते हैं। इसलिए आप भी यहाँ पर एक बार घूमने जरूर आ सकते हैं।
नेपाल में स्थित प्रसिद्ध मंदिर–
नेपाल में हिंदू तथा बौद्ध धर्म के लोग ज्यादा रहते हैं, इसलिए नेपाल में आपको मंदिर अधिक देखने को मिलेंगे। हिंदू धर्म के लोग इन मंदिरों में आते – जाते रहते हैं, तथा साथ ही इन मंदिरों को बहुत मानते और पूजते भी हैं। तो आईए जानते हैं नेपाल में कौन-कौन से ऐसे मंदिर हैं –
पशुपतिनाथ मंदिर, मुक्तिनाथ मंदिर, मनोकामना मंदिर, स्वयंभूनाथ स्तूप, बुदानिकंथा, जानकी मंदिर, गुजरेश्वरी मंदिर, पवित्र काली गण्डकी मंदिर, चंगूनारायण मंदिर, दंतकाली मंदिर, बुदानिकंथा, वराह क्षेत्र, दक्षिणकाली, ब्रज योगिनी आदि नेपाल में प्रसिद्ध मंदिर हैं।
“बताते चलें, यदि आप भारत के बाहर, नेपाल के जैसी ही जगह पर घूमना चाहते हैं, तो भूटान भी घूमने के लिए एक अच्छी जगह हो सकती है। भूटान, नेपाल की ही तरह भारत के नजदीक भी है और सस्ता भी, इसलिए यदि आप नेपाल के लिए लम्बी छुट्टी पर निकलें हैं, तो भूटान भी जरूर घूमे, आइए विस्तार से जानते हैं, भूटान के बारे मे“
नेपाल कैसे पहुँचे–
नेपाल की राजधानी काठमांडू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। आप भारत के दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट में बैठ सकते हैं। यह फ्लाइट आपको सीधे काठमांडू में ही उतरती है।
इस फ्लाइट में आपको सारी सुविधाएं भी प्रोवाइड कराई जाती है, इसलिए आपको नेपाल जाने में भी कोई समस्या नहीं होगी। काठमांडू तक के लिए आपको भारत के किसी भी राज्य तथा किसी किसी भी देश से डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी, तो आप अपने करीबी हवाई अड्डे से काठमांडू तक डायरेक्ट आ सकते हैं।
Google Map–
नेपाल का फेमस खाना–
यदि आप नेपाल में घूम रहे हैं, तो आपको नेपाल का प्रसिद्ध व्यंजन भी खाना चाहिए। नेपाल के प्रसिद्ध व्यंजन की बात करें तो, मोमोज नेपाल का ही प्रसिद्ध व्यंजन है। इसी के साथ-साथ दाल भात भी नेपाल का प्रसिद्ध व्यंजन है।
जब हम किसी भी देश या शहर में जाते हैं, तो हमें वहाँ का प्रसिद्ध खाना जरूर ट्राई करना चाहिए। दाल बाटी, मोमोज, थुपका, सील रोटी, योमारी, वो या बारा, ढींढो, गोरखारी लांब, नेवाड़ी खाजा, चाटमारी, चाऊमीन आदि नेपाल के प्रसिद्ध फूड हैं।
नेपाल में रुकने के लिए जगह–
यदि आप नेपाल घूमने के लिए निकले हैं, तो आपको बता दें – कि नेपाल को एक दिन में विजिट नहीं कर सकते हैं। आपको यहाँ पर रात जरूर रुकनी पड़ेगी। साथ ही यहाँ पर आपको प्रकृति खुद अपनी तरफ आकर्षित करती है, जिससे आपका मन यहाँ से आने का नहीं करेगा।
आप सोच रहे होंगे कि नेपाल में अच्छे और सस्ते होटल कहाँ मिलेंगे, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल के नाम लेकर आए हैं, जो आपको सारी फैसेलिटीज के साथ कम दाम पर मिल जाते हैं –
जैसे काठमांडू आगंतुक होटल, होटल हिमालयन इन, होटल ईगल जोन, होटल प्लेजर होम, ज़ोस्टेल पोखरा, होटल हॉलिडे इन, होटल डाउन टू अर्थ, काठमांडू रीजेंसी होटल, माउंट फ़ूजी होमस्टे, होटल ग्रेस पोखरा, होटल प्लाजा नेपाल, रिवर पार्क रिट्रीट,
होटल ब्लू मून, होटल एट्रियम, लुंबिनी विलेज लॉज ! ये कुछ होटल हैं – जहाँ पर आप नेपाल में स्टे कर सकते हैं। यह होटल आपको सारी फैसेलिटीज के साथ एक अच्छा व्यू भी प्रोवाइड करते हैं। यदि आप नेपाल में रात रुको, तो एक बार हमारे बताए गए होटल में जरूर ट्राई करें।
🌸🌸🌸
यह थी, नेपाल से जुड़ी सारे बातें। आपको नेपाल कैसा लगा, आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। हमने इस आर्टिकल में आपको नेपाल से जुड़ी सभी बातों को बताया है। यदि आपका नेपाल से जुड़ा कोई सवाल है। तो आप कमेंट सेक्शन में हमसे बता सकते हैं।
जरूरी जानकारी !!
👉नेपाल में सबसे सुंदर कौन सी जगह है?
वैसे तो पूरे नेपाल मे सभी जगह बहुत खूबसूरत हैं, क्युकी यहाँ पर हरे भरे खेत तथा पहाड़ मौजूद हैं, लेकिन नेपाल पूरी दुनिया मे माउंट एवरेस्ट की वजह से जाना जाता है।
👉नेपाल घूमने का कितना खर्चा आएगा?
नेपाल भारत के बहुत नजदीक है। आप नेपाल को उत्तर प्रदेश से हो कर, बड़ी आसानी से ट्रेन से या बस से जा सकते हैं। लेकिन फिर भी नेपाल घूमने मे आप को कम से कम 30,000 – 40,000 रुपये तो चाहिए ही।
👉नेपाल घूमने के लिए सबसे अच्छा महीना कौन सा है?
नेपाल मे यदि आप साफ मौसम मे, खुले आसमान के नीचे सुहावने नजरों का आनंद लेना चाहते हो तो, आप को अक्टूबर से फरवरी के मौसम मे नेपाल जाना चाहिए।
Great post ,Thank you for sharing