Qatar Me Ghumne Ki Jagah | Qatar A Gulf Country

5/5 - (3 votes)
WhatsApp Channel Join Now

कतर एक इस्लामिक देश है, तथा इसकी भाषा अरबी है। कतर एक बहुत अमीर देश है, यहाँ पर बेरोजगारी 1% है। कतर एक सुरक्षित देश भी है, यहाँ पर घूमने तथा काम करने सभी धर्म के लोग आ – जा सकते हैं। कतर में आने वाले पर्यटक गगनचुंबी इमारतों और शास्त्रीय इस्लामी डिजाइन से काफी आकर्षित होते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Qatar Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

कतर शहर की इमारतें तथा इन इमारत की वास्तुकला लोगों को बहुत पसंद आती हैं। यदि आपने कतर जाने का सोचा है, तो आपको अपना बजट तथा टाइम दोनों ही ज्यादा करने पड़ेंगे क्योंकि कतर घूमने के साथ-साथ बहुत बड़ा देश भी है, इसलिए आपको वहाँ पर थोड़ा ज्यादा समय गुजारना पड़ेगा।

यदि आप कतर जा रहे हैं, और आपको पता नहीं है – कि जाना कैसा है, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको कतर से जुड़े सभी सवालों के जवाब दे देंगे।

कतर घूमने का खर्चलगभग 100,000 से 125,000 रुपये
कतर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से फरवरी के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Qatar Me Ghumne Ki Jagah

1. इस्लामी कला संग्रहालय – Islamic Art Museum

Image Source – Google | Image By – Suzannelovellinc

कतर की राजधानी दोहा में स्थित इस्लामी कला संग्रहालय दुनिया भर के कलाओं को प्रदर्शित करता है। इस संग्रहालय में किताबें तथा उपहार की दुकाने हैं। आप इस संग्रहालय में बिना कोई फीस दिए अंदर एंट्री कर सकते हैं।

इस संग्रहालय में अरबी सुलेख , प्रारंभिक इस्लामी किताबें, चीनी मिट्टी की चीज़ें, कांच, हाथी दांत, गहने, धातुकर्म, लघुचित्र, वस्त्र और लकड़ी के काम के बेहद ही खूबसूरत उदाहरण देखने को मिलते हैं।

संग्रहालय में आपको थोड़ी देर आराम करने के लिए एक पार्क भी मिल जाएगा संग्रहालय की वास्तुकला मणी के रूप के समान दिखाई देती है। संग्रहालय के बाहर आप कुछ एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे – की वोटिंग। आप यहाँ आएंगे तो, आपका यहाँ पर भरपूर मनोरंजन हो जाएगा।

2. कोर्निश – Cornish

Image Source – Google | Image By – Pinterest

कॉर्निश का खूबसूरत नजारा लोगों को बहुत पसंद आता है, तथा इसी के साथ यहाँ का शांत वातावरण भी काफी दिलचस्प होता है। यहाँ पर आप बहुत सारी चीजे कर सकते हैं, जैसे – यहाँ पर आप वॉक कर सकते हैं, नदी में स्विमिंग कर सकते हैं।

यदि आप शांत वातावरण चाहते हैं, या शांति के साथ कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आप यहाँ पर आ सकते हैं। यहाँ सुबह तथा शाम में वॉकिंग के लिए भी लोग आते हैं। यहाँ का खूबसूरत नजारा लोगो को बेहद पसंद आता है। हरियाली तथा पानी साथ में बहुत अच्छा लगता है। इस जगह पर घूमने के लिए आपको सिर्फ थोड़ा सा ही टाइम में चाहिए।

3. कतर राष्ट्रीय संग्रहालय – National Museum of Qatar

Image Source – Google | Image By – Myholidays

कतर राष्ट्रीय संग्रहालय कतर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक माना जाता है। इसकी वास्तुकला तथा डिजाइन लोगों को बहुत ही प्रभावित करता है। सफ़ेद संरचना में बने नुकीले कोने और घुमावदार किनारों के डिजाइन बहुत ही आकर्षित लगते हैं।

इस संग्रहालय का डिजाइन रेगिस्तान के खिले हुए गुलाब की तरह दिखाई देता है। यह संग्रहालय कतर के अमीर शेख अब्दुल्ला बिन जसीम अल थानी के महल के रूप में बनाया गया था।

लेकिन अब यह संग्रहालय बन चुका है। इस संग्रहालय में लगभग 8000 वस्तुएं शामिल हैं, जैसे – पुरातात्विक कलाकृतियां, वास्तुशिल्प तत्व, विरासत घरेलू और यात्रा वस्तुएं, वस्त्र और पोशाक , गहने, सजावटी कलाएं, किताबें आदि चीजे मौजूद है।

यह संग्रहालय कतर के लोगों में कतर के इतिहास जानने के लिए बनाया गया है। देश की संस्कृति पहचान के लिए भी इस संग्रहालय का निर्माण किया गया है।

4. पर्ल द्वीप – Pearl Island

Image Source – Google | Image By – Qlevents

कतर में स्थित पर्ल एक द्वीप है। कतर में स्थित यह द्वीप एक बहुत ही खूबसूरत सा लगता है। इस मोती द्वीप में आपको अपार्टमेंट इमारतें और घर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होटल, निजी विला और शीर्ष ब्रांडेड बुटीक, शोरूम  सब चीजे देखने को मिल जाएंगी। पर्ल द्वीप की लोकप्रियता यहाँ का भोजन है।

यहाँ पर आपको बहुत से रेस्टोरेंट तथा कैफे मिल जाएंगे, जिनका खाना भी बहुत टेस्टी होता है। इस द्वीप को अरेबियन रिवेरा भी कहा जाता है। यहाँ की खूबसूरती की बात करें, तो ऐसा कहा जाता है, कि आप जिधर भी नजर उठा कर देखो आपको वहाँ पर सुंदर चीज देखने को मिलेगी।

यहाँ का वातावरण भी लोगों को बहुत प्रभावित करता है। इटालियन अनुभव के लिए आप कानाट क्वार्टर पर जा सकते हैं, जो वेनिस के पानी के डिजाइन पर आधारित है।

पूरे पर्ल-कतर विकास में, भोजन विकल्पों में अफ्रीकी-पुर्तगाली, अमेरिकी, एशियाई, यूरोपीय, भारतीय, लैटिन, लेबनानी, मैक्सिकन, ओरिएंटल, कतरी व्यंजन और कई कॉफी दुकानें, फास्ट-फूड स्पॉट और कैज़ुअल कैफे मिलते हैं।

यहाँ पर बच्चों के लिए दुकान, तथा खेलने के लिए भी जगह बनाई गई है। आप यहाँ पर वोटिंग भी कर सकते हैं। वोटिंग करते हुए भी बहुत आनंद प्राप्त होता है। यहाँ का पानी भी बहुत साफ सुथरा है।

5. एस्पायर पार्क – Aspire Park

Image Source – Google | Image By – Regencyholidays

एस्पायर पार्क शहर का सबसे बड़ा पार्क है। यह 80 हैकटेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। एस्पायर जॉन कतर की सबसे ऊँची इमारत भी है। इस पार्क में आपको एक झील भी देखने को मिलेगी जहाँ पर बहुत सारे पक्षी आराम करने आते हैं।

इस पार्क में बहुत से कार्यक्रम तथा खेल भी आयोजित किए जाते हैं, जैसे – दौड़ प्रतियोगिता, शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस संबंधी खेल आदि। इस पार्क में आप थोड़ी देर शांति के साथ घूम सकते हैं। यहाँ पर आपको शाम के टाइम में झील के पास पक्षी आते हुए बहुत ही सुंदर दिखाई देंगे।

6. डेजर्ट ट्रिप – Desert Trip

Image Source – Google | Image By – Regencyholidays

कतर में डेजर्ट ट्रिप भी बहुत अच्छी एक्टिविटी है। आप यहाँ पर रेगिस्तान का पूरा मजा ले सकते हैं। आप यहाँ पर डेजर्ट सफारी, ऊंट तथा डिब्बा छोटी गाड़ी की सवारी कर सकते हैं। यह एक परफेक्ट वेकेशन प्लेस है। इस जगह पर आप अपना पूरा दिन लगा सकते हैं,

और आपको पता भी नहीं चलेगा की कब पूरा दिन बीत गया। यह पूरा मनोरंजन से भरा ट्रिप होगा, तथा इसी के पास आपको यहाँ पर फूड भी प्रोवाइड कराया जाता है। यदि आप कतर घूमने आते हैं, तो एक बार यहाँ पर भी जरूर आयें।

7. ग्रैंड मस्जिद – Grand Mosque

Image Source – Google | Image By – Regencyholidays

यह मस्जिद कतर के सबसे पवित्र स्थान में से एक है। इस मस्जिद को बहुत ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। इस मस्जिद में अद्वितीय गुंबद, चमकदार अर्धचंद्र, तथा एक टावर है। यह मस्जिद 175,000 वर्ग मीटर भूमि पर बनी हुई है। इस मस्जिद में एक साथ 10,000 लोग नमाज पढ़ सकते हैं।

इस मस्जिद को देखने सभी धर्म के लोग आते हैं। इसकी वास्तुकला को देखकर सभी को इस जगह से प्रेम हो जाता है। मस्जिद का बाहरी खूबसूरत हिस्सा भी बहुत ही नायाब तरीके से बनाया हुआ है। इस मस्जिद में अरबी और आधुनिकरण कला का मिश्रण दिखाई देता है। कतर आने वाले सभी पर्यटक इस मस्जिद के दर्शन जरूर करते हैं।

8. फिल्म सिटी – Film City

Image Source – Google | Image By – Myholidays

यदि आपको रहस्यमय बातें जानने का शौक है, या ऐसी बातों मे दिलचस्पी रखते हैं, तो आप कतर के इस फिल्म सिटी में आ सकते हैं। यह फिल्म सिटी कतर में घूमने के लिए एक बहुत अच्छा प्लेस है। इस जगह को रहस्यमय गांव भी कहा जाता है।

कहा जाता है, कि इस शहर का निर्माण फिल्म सिटी के रूप में हुआ था। इस शहर की वास्तविक कहानी को कोई नहीं जानता है। पर्यटक यहाँ की बातें जानने के इच्छुक रहते हैं, इसलिए वे इस जगह पर घूमने आते हैं।

यहाँ का शांत वातावरण और भव्यता भी लोगों को बहुत पसंद आते हैं। इसी के साथ-साथ इस शहर को भूतिया शहर भी कहा जाता है। यदि आप यहाँ की असली कहानी को जानना चाहते हैं, तो कतर के इस फिल्म सिटी प्लेस पर जरूर आएं।

9. अल जुबाराह किला – Al Zubarah Fort

Image Source – Google | Image By – WHC

कतर में स्थित अल जुबाराह किला सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है। इस विरासत को आपको देखना ही चाहिए। यहाँ आप कतर के ऐतिहासिक पहलू को जान सकते हैं। यहाँ पर किले और बाज़ार, अंतर्देशीय कुएं और हर दूसरे खंडहर जो पिछले युग की वास्तुकला को प्रदर्शित करते हैं। अल जुबाराह पुरातत्व स्थल विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। आप भी यहाँ आकर, यहाँ की ऐतिहासिक तथा संस्कृतिक बातों को जान सकते हैं।

10. कटारा सांस्कृतिक गांव – Katara Cultural Village

Image Source – Google | Image By – Myholidays

कटारा सांस्कृतिक गांव, कोबलस्टोन सड़कों और गलियों की एक भूलभुलैया है। कटारा सांस्कृतिक गांव कला में रुचि रखने वाले समुदायों का घर है। इस गांव में कतर की अधिकांश कलात्मक प्रतिभा मौजूद है।

इस गांव में एक ड्रामा थिएटर तथा एक एम्फीथियेटर भी है, जिसमें 5,000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसी के साथ-साथ इसमें ओपेरा हाउस भी है। यदि आप यहाँ से शॉपिंग करना चाहते हैं, तो यहाँ पर पुस्तक और हस्तशिल्प विक्रेताओं की शॉप भी हैं।

11. ओमान मार्केट – Oman Market

Image Source – Google | Image By – Myholidays

ओमान मार्केट दोहा का एक ऐतिहासिक बाजार है। यहाँ केवल आपको ओमान की ही चीजे देखने को मिलती हैं, जैसे – मिट्टी के बर्तन, बुनी हुई टोकरियाँ, सूखे फल और मेवे, मसाले, इसके अलावा भी आप बहुत कुछ आप इस बाजार में देख सकते हैं।

यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के फूल – फल तथा पेड़ – पौधे भी देखने को मिलते हैं, जिनमे डेज़ी, इलेक्ट्रानज़स, गुलदाउदी, सूरजमुखी आदि शामिल हैं। आप यहाँ पर कम कीमत पर बहुत सारी अच्छी चीजे खरीद सकते हैं। यदि आप कतर में ओमान की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो यह मार्केट आपके लिए खुली हुई है।

12. बनाना आईलैंड – Banana Island

Image Source – Google | Image By – Thesun

बनाना आईलैंड कतर में स्थित एक छोटा सा दीप समूह है। यह बहुत ज्यादा खूबसूरत है, तथा यहाँ पर भी लोग बहुत ज्यादा मात्रा में आते हैं। पानी के बीच रहने वाले लोगों की यह पहली पसंद है। इस आईलैंड पर 20 मिनट की लग्जरी नौका की सवारी प्रोवाइड कराई जाती है।

इसी के साथ-साथ यहाँ पर रेस्टोरेंट तथा पर्यटकों के लिए थिएटर भी है। यहाँ से अरब सागर का दृश्य बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। यहाँ के विला में आपको लग्जरी होटल मिलते हैं। आपको इन होटल में सारी सुविधाएं प्रोवाइड कराई जाती हैं।

बनाना आईलैंड पर गोल्फ कोर्स और एक टेनिस कोर्ट भी देखने को मिलता है, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन हो जाता है। इस आईलैंड पर बच्चों के लिए भी कूल मिंट चिल्ड्रन्स क्लब और पेपरमिंट टीन्स क्लब के पास खिलौनों और इंटरैक्टिव गेम्स जैसी बहुत सारी मनोरंजन की चीजे हैं। यदि आप आईलैंड पर घूमने आते हैं, तो आपको बहुत मजा आने वाला है।

“बताते चलें, यदि आप कोई अन्य अरब देश घूमना चाहते हैं, तो UAE देश का शहर, दुबई आप के लिए बहुत अच्छा रहेगा। दुबई मे कतर से काम खर्च मे घूम सकते हैं, और दुबई इतना बड़ा भी नही है। कतर की तरह दुबई मे भी बहुत सारे भारतीय रहते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – दुबई के बारे में

कतर में और क्या देखें

इन सबके अलावा आप कतार में और भी बहुत कुछ देख सकते हैं, जैसे – दोहा किला, माथफ संग्रहालय, बस यात्रा, बार्ज़न टावर्स, अल खोर टावर, फाल्कन सूक, अल जस्सासिया नक्काशी, विल्लाजिओ मॉल, गोंदोलानिया, सूक वाकिफ, एमआईए पार्क, अल बिद्दा पार्क,

रुमैला क्षेत्र, कतर राष्ट्रीय पुस्तकालय, मशीरेब संग्रहालय, बार्ज़न टावर्स, सीलाइन बीच रोड आदि चीजे आप कतर में देख सकते हैं। कतर की हिस्ट्री तथा कलाकृति दिखाने के लिए आपको कतर में बहुत सारे संग्रहालय देखने को मिल जाएंगे, सभी संग्रहालयों की अपनी अलग विशेषता है।

कतर का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Theculturetrip

कतर एक इस्लामिक कंट्री है, तो आपके यहाँ मांस के व्यंजन ज्यादा देखने को मिलेंगे। कतर में माचबूस, चावल , मांस और सब्जियों से बना भोजन ही कतर का प्रसिद्ध व्यंजन है। इन व्यंजनों को मेमने या चिकन के साथ बनाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।

कतर में बाहर से आने वाले मुख्यतः समुद्री भोजन तथा खजूर ज्यादा पसंद करते हैं। यदि आपको ज्यादा मसाले वाला खाना पसंद है, तो आप हिसो, डकूज़ मिश्रण, विचित्र आदि खा सकते हैं। इनका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। मकबूस, मदरौबा, जरीश, खोब्स रगाग, थारेड भी कतार में अधिक मात्रा में खाया जाता है।

इसी के साथ यदि आपको कुछ पीने का मन है, तो आप कतर में अरबी कॉफी या कहवा पी सकते हैं। उम्म अली, साबूदाना बालालीट, असीदा, खबीस, लुगैमत आधे कतर के मीठे व्यंजन हैं, जो आप खाने के साथ या खाने के बाद ले सकते हैं। यदि आप कतर घूम रहे हैं, तो आपको इस स्वादिष्ट भोजन को भी जरूर ट्राई करना चाहिए।

कतर कैसे जाएं

दोस्तों यदि आपने कतर जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं। आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

भारत से कतर जाने का सबसे आसान और तेज रास्ता हवाई मार्ग है। आप इस मार्ग से बिना किसी परेशानी के और जल्दी पहुँच सकते हैं। अमीरात या एतिहाद एयरवेज जैसी एयरलाइनों के जरिए आप भारत से कतर पहुँच सकते हैं।

इसी के साथ-साथ आपको भारत से कतर के लिए जेट एयरवेज या इंडिगो एयरलाइंस भी सर्विस प्रोवाइड कराती है। आप अपनी फैसेलिटीज तथा बजट के हिसाब से इन एयरलाइंस को चुनकर भारत से डायरेक्ट कतर के लिए अपनी फ्लाइट बुक कर सकते हैं।

Google Map

कतर में कहाँ ठहरें

कतर देश खूबसूरत होने के साथ-साथ बहुत एक्सपेंसिव भी है, तो आपके यहाँ पर अपना अच्छा खासा बजट लेकर जाना चाहिए। लेकिन यदि आप यहाँ पर आ गए हैं, तो आपके सारे पैसे वसूल हो जाएंगे।

आप कतर में घूम रहे हैं, और आपको पता नहीं है, की कतर में बेस्ट होटल कौन-कौन से हैं, तो हम आपके लिए कुछ होटल की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपको कतर में मिल जाएंगे जैसे –

प्लाजा इन होटल, गोल्डन ओशन होटल, सफीर होटल दोहा, स्ट्रैटो होटल बाय वारविक, होम स्टे, ग्रैंड रीजेंसी होटल दोहा, प्रीमियर इन दोहा एयरपोर्ट होटल, रॉयल कतर होटल, अल लिवान सूट दोहा, सराया कॉर्निश होटल,

सॉवरेन होटल, वंडर पैलेस होटल , कतर, द एवेन्यू होटल, गोकुलम पार्क दोहा, मोवेनपिक होटल वेस्ट बे दोहा, जुबाराह बुटीक, होटल दोहा आदि, ये कुछ फेमस होटल हैं। आप कतार में एक बार इन होटल को जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸

तो कैसी लगी आपको कतर से जुड़े सारी जानकारी। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको कतर से जुड़ी सभी जानकारी दी है। यदि आपका कतर से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। आपको इस आर्टिकल में सबसे अच्छा क्या लगा आप हमें कमेंट करके बताएं, तथा आपको कतार में सबसे ज्यादा क्या पसंद है, आप यह भी कमेंट करके बता सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉क्या कतर में करने के लिए कुछ है?

कतर एक रेगीतान वाला देश है, इसलिए यहाँ पर डेजर्ट सफारी बहुत फेमस है। इसके साथ ही यहाँ पर बहुत सारे संग्रहालय भी हैं, जो कतर के इतिहास को बताते हैं। कतर की मस्जिद भी खूबसूरत हैं, कुल मिल कर आप बहुत सारी जगह पर घूम सकते हैं।

👉कतर की विशेषता क्या है?

वर्तमान समय मे कतर, फुटबाल विश्व कप 2022 के लिए बहुत फेमस हुया। इस विश्व कप के लिए कतर मे बहुत डेवलोपमेंट हुआ, जैसे – नया हवाई अड्डा, स्टेडियम आदि बनाए गए।

👉कतर कहाँ स्थित है?

कतर खाड़ी देशों (Gulf Countries) का ही एक हिस्सा है, जो अपनी सीमा साउदी अरब के साथ साझा करता है।

👉कतर में कितने भारतीय रहते हैं?

वर्ष 2023 के अनुसार कतर मे लगभग सात लाख (700,000) भारतीय रहते हैं, जो वहाँ पर नौकरी या अपना बिजनेस करते हैं।


Leave a Comment