Indonesia Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो करीब 17,000 द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया में आपको तीर्थ स्थल देखने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज करने का भी मौका मिलेगा।

इंडोनेशिया में घूमने के बाद आपको ऐसे एक्सपीरियंस मिलेंगे, जिसे आप अपनी पूरी लाइफ में कभी भी भुला नहीं पाएंगे। इंडोनेशिया के खाने और नाइटलाइफ़ भी पर्यटकों को काफी पसंद आती है। यहाँ के प्राचीन मंदिर ही इस जगह की खासियत है।

इंडोनेशिया पर्यटक की दृष्टि से भी काफी खूबसूरत है। यहाँ पर हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Indonesia Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
इंडोनेशिया घूमने का खर्चलगभग 80,000 से 100,000 रुपये
इंडोनेशिया घूमने के लिए सबसे अच्छा समयमार्च से सितंबर के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Indonesia Me Ghumne Ki Jagah-

❣ बाली – Bali
❣ जकार्ता – Jakarta
❣ ताना तोराजा – Tana Toraja
❣ माउंट ब्रोमो – Mount Bromo
❣ योग्यकार्ता – Yogyakarta
❣ बोरोबुदुर मंदिर – Borobudur Temple
❣ नुसा पेनिडा द्वीप – Nusa Penida Island
❣ कोमोडो राष्ट्रीय उद्यान – Komodo National Park
❣ प्रम्बानन मंदिर – Prambanan Temple
❣ लोम्बोक आइलैंड – Lombok Island

1. बाली – Bali

Image Source – Google | Image By – Agoda

इंडोनेशिया के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट पर सबसे पहला नाम बाली का आता है। बाली भारतीयों के बीच सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगहों में से एक है,

तथा यहाँ पर हर साल दुनिया भर से लाखों लोग आकर अपना सबसे बेस्ट क्वालिटी टाइम बिताते हैं। बाली को ‘आयरलैंड ऑफ गॉड’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ पर हजारों मंदिर है,

जिस वजह से हिंदुओं के लिए बाली एक आध्यात्मिक जगह भी मानी जाती है। यह जगह एकदम शांत है, आप यहाँ पर अपनी पूरी लाइफ एक शांत वातावरण में बिता सकते हैं। बाली हनीमून मनाने के लिए भी एक बेस्ट प्लेस है।

2. जकार्ता – Jakarta

Image Source – Google | Image By – Nationsonline

जकार्ता को इंडोनेशिया की राजधानी के साथ-साथ इस देश का दिल भी कहा जाता है। जकार्ता भारत, चीन, अरब, मलेशिया और यूरोप देश की संस्कृतियों का मिश्रण है। जकार्ता में लगभग 74 म्यूजियम तथा 130 से ज्यादा शॉपिंग मॉल्स है।

यहाँ कि नाइट लाइफ इस शहर की पहचान है। यहाँ पर आपको लोग बहुत ज्यादा पार्टी करते हुए दिखाई देंगे। आप जकार्ता में आकर पूरा दिन एन्जॉय कर सकते हैं।

जकार्ता में चाइना टाउन जैसी कई आकर्षक चीजें भी हैं, जो इस देश की पहचान मानी जाती है। जकार्ता सभी सुविधाओं के साथ इंडोनेशिया में घूमने के स्थानों की सूची में सबसे ऊपर है।

3. ताना तोराजा – Tana Toraja

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

ताना तोराजा इंडोनेशिया के दक्षिणी सुलावेसी प्रांत में स्थित एक पहाड़ी है। अगर आपको शांत वातावरण में टाइम बिताना अच्छा लगता है, तो आप ताना तोराजा पहाड़ी पर आ जाइए। इससे शांत जगह आप को पूरे इंडोनेशिया में कहीं भी देखने को नहीं मिलेगी।

इस पहाड़ी पर तोराजा संप्रदाय के लोग रहते हैं, और एक अलग ही लाइफ जीते हैं। आप यहाँ पर जाकर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं, और इस गांव की संस्कृति को भी जान सकते हैं।

यहाँ पर आपको लोगों के रहन-सहन का तरीका सबसे अलग मिलेगा। यदि आपको इस शहर की कुछ अनोखी चीजें भी देखनी है, तो आप यहाँ पर होने वाले फेस्टिवल का हिस्सा भी बन सकते हैं।

4. माउंट ब्रोमो – Mount Bromo

Image Source – Google | Image By – Ourglobaltrek

इंडोनेशिया में स्थित माउंट ब्रोमो ज्वालामुखी देखने के लिए प्रसिद्ध है। दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक शानदार ज्वालामुखी माउंट ब्रोमो में है। माउंट ब्रोमो 800 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में फेला हुआ है।

माउंट ब्रोमो टेंगर सेमेरू नेशनल पार्क का एक हिस्सा है। माउंट ब्रोमो के शानदार दृश्य ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यहाँ के लोग गणेश जी को काफी मानते हैं।

इस ज्वालामुखी की पहाड़ी के ऊपर भी गणेश जी की मूर्ति विराजमान है। माउंट ब्रोमो अपने सूर्यास्त के नजारे के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। आप यहाँ के शानदार नजरों को देखते हुए अपनी फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

5. योग्यकार्ता – Yogyakarta

Image Source – Google | Image By – Bucketlistly

योग्यकार्ता को इंडोनेशिया के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक माना जाता है। योग्यकार्ता इंडोनेशिया में बाली के बगल में दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्थान है।

इंडोनेशिया कि यह जगह कठपुतलियों के लिए काफी फेमस है। यहाँ पर हर दिन कठपुतलियों के कई बड़े-बड़े शो का आयोजन किया जाता है। योग्यकार्ता में मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा रहती है,

लेकिन इसके बावजूद यहाँ के मुसलमानों और हिन्दुओं के मन में दूरियाँ नहीं है। योग्यकार्ता में आपको हिंदुओं तथा मुसलमानों के धार्मिक स्थल देखने को भी मिल जाएंगे।

6. बोरोबुदुर मंदिर – Borobudur Temple

Image Source – Google | Image By – Medium

बोरोबुदुर मंदिर इंडोनेशिया का एक प्रसिद्ध मन्दिर है। बोरोबुदुर मंदिर इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रान्त के मगेलांग नगर में स्थित नगर है। इसे विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर माना जाता है।

इस बौद्ध मंदिर का निर्माण 49 फीट ऊँची चट्टान पर किया गया था। इसे गौतम बुद्ध का एक पूजा स्थल और बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। यहाँ का वातावरण भी काफी शांत है,

और लोगों की भीड़-भाड़ होने के बाद भी मंदिर के आस-पास काफी शांति रहती है। इंडोनेशिया की संस्कृति को देखने के लिए आप यहाँ पर घूमने आ सकते हैं।

7. नुसा पेनिडा द्वीप – Nusa Penida Island

Image Source – Google | Image By – Mybestplace

नुसा पेनिडा इंडोनेशिया में सबसे बड़ा तथा सबसे आकर्षित द्वीप है। इस द्वीप का क्षेत्रफल 200 वर्ग किलोमीटर से अधिक है। यदि आपको एक्टिविटीज करने का शौक है, तो आप इस द्वीप पर जा सकते हैं।

सफेद रेत वाले समुद्र तट में आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। नुसा पेनिडा द्वीप पर आप फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का मजा भी ले सकते हैं। यहाँ का खाना और ड्रिंक दुनिया भर में बहुत मशहूर है।

रात के समय यहाँ का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है। बाली के बाद इंडोनेशिया में यह दूसरा हनीमून डेस्टिनेशन भी है। सफेद रेत और नीले पानी के बीच आप अपनी इंडोनेशिया की ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

8. कोमोडो राष्ट्रीय उद्यान – Komodo National Park

Image Source – Google | Image By – Remotelands

इंडोनेशिया में स्थित कोमोडो राष्ट्रीय उद्यान लेसर सुंडा द्वीप समूह के भीतर स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान ड्रैगन की प्रजाति के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस पार्क में आपको खतरनाक जानवर देखने को मिलेंगे,

जिनमें कोमोडो ड्रैगन का नाम भी शामिल है। ड्रैगन के अलावा आप यहाँ पर जंगली जानवर तथा रेंगने वाले जानवरों की विभिन्न प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

जंगली जानवरों के साथ-साथ आपको इस पार्क की हरियाली भी काफी आकर्षित करेगी। पार्क में लगे पेड़, शांत वातावरण पर्यटकों को काफी पसंद आता है। यह नेशनल पार्क पूरे इंडोनेशिया का सबसे प्रसिद्ध नेशनल पार्क है।

9. प्रम्बानन मंदिर – Prambanan Temple

Image Source – Google | Image By – Vecteezy

इंडोनेशिया में स्थिति यह मंदिर एक हिंदू धार्मिक स्थल है। यह मंदिर इंडोनेशिया के जावा में है। 10वीं शताब्दी में बना भगवान शिव का यह मंदिर प्रम्बानन मंदिर के नाम से विख्यात है।

इस मंदिर को भगवान शिव और ब्रह्मा के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। प्रम्बानन मंदिर में महादेव के साथ देवी दुर्गा की मूर्ति भी विराजमान है।

इस मंदिर को भी यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है। हर साल यहाँ पर लाखों की तादाद में पर्यटक आते रहते हैं। यदि आप हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं, तो इंडोनेशिया की ट्रिप में इस मंदिर को भी जरूर शामिल करें।

10. लोम्बोक आइलैंड – Lombok Island

Image Source – Google | Image By – Theluxuryholidaycompany

लोम्बोक बाली के पूर्व में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप इंडोनेशिया का काफी ज्यादा खूबसूरत द्वीप है। इंडोनेशिया में कई आइलैंड्स मौजूद है, लेकिन लोम्बोक की बात ही कुछ और है।

यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। लोम्बोक आइलैंड समुद्र तटों और सर्फिंग स्पॉट लिए जाना जाता है।

यहाँ पर आप गोताखोरी और स्नॉर्कलिंग का भी मजा ले सकते हैं। रात के समय में भी यह आइलैंड काफी खूबसूरत नजर आता है। आप ही यहाँ पर नाइट स्टे भी कर सकते हैं।

“बताते चलें की, इंडोनेशिया का पड़ोसी देश सिंगापूर भी बहुत खूबसूरत है। सिंगापूर दुनिया के सबसे साफ देशों की सूची मे भी अपना स्थान बनाए हुए है। सफाई के कारण ही, सिंगापूर मे चवींगम चबाना वर्जित है। आप इंडोनेशिया के साथ – साथ सिंगापूर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – सिंगापूर के बारे में

इंडोनेशिया कैसे जाएं-

दोस्तों यदि आपने Indonesia Me Ghumne Ki Jagah को देखने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दें, कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं। आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने इंडोनेशिया घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको इंडोनेशिया जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप इंडोनेशिया की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं।

इंडोनेशिया जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत पड़ेगी। इसका कुल खर्चा 1400-1500 रुपये के आसपास आएगा। आप वहाँ पर इस वीजा से 30 दिन के लिए रह सकते हैं। इंडोनेशिया जाने के लिए आप भारत के किसी भी एयरपोर्ट से इंडोनेशिया के लिए फ्लाइट ले सकते हैं।

Google Map-

इंडोनेशिया में कहाँ ठहरें-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों आप इंडोनेशिया में रुकने के लिए कोई होटल ढूंढ रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा होटल चूज करें। हम आपके लिए इंडोनेशिया में स्थित कुछ होटल के नाम लेकर आए हैं।

इन होटल में आपके सारे फैसिलिटी प्रोवाइड कराए जाएंगी तथा इन होटल का बजट भी काफी हाई होता है। यह होटल आपको फोर स्टार से लेकर फाइव स्टार तक देखने को मिलेंगे यह होटल हैं-

Hotel Indonesia Kempinski Jakarta, Capital O 3300 Nadjara Residence Syariah, Inna Bali Heritage Hotel, OYO 498 Green Lake View Ciputat, Sarah Hotel Salabintana, Hotel Wongso, OYO 2450 Hening Homestay, OYO 90028 Hotel Victory, Sky Airlines Guesthouse, Hotel Nusantara आदि।

इंडोनेशिया का प्रसिद्ध खाना-

Image Source – Google | Image By – Primarasa

इंडोनेशिया में आपको तरह-तरह के व्यंजन देखने को मिलेंगे, तथा इंडोनेशिया में भारतीय व्यंजन भी खा सकते हैं। इंडोनेशिया के टूरिस्ट प्लेस के साथ-साथ वहाँ के व्यंजन भी काफी हद तक स्वादिष्ट होते हैं। इंडोनेशिया में आपको वेज तथा नॉनवेज दोनों प्रकार के व्यंजन देखने को मिलेंगे, तथा वहाँ पर चाइनीज व्यंजन को भी खा सकते हैं।

इंडोनेशिया के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन हैं, जैसे- सत्ये, गुडेग, बक्सो, संबल, नासी गोरेंग, बेबेक गोरेंग, पेम्पेक, सियोमय, बीफ रेंडांग, नासी पदंग, नासी उडुक, कोटो मकासर, मार्तबाक, पेसेल लेले, पेप्स, सोप बंटुट, केराक टेलर,

मी गोरेंग, बाकपाओ, सोटो बेताबी, बाबी पंगांग, नासी उडुक, क्लेपोन, कोलक, ड्यूरियन – फलों का राजा आदि। आप जब भी कभी इंडोनेशिया घूमने जाए तो एक बार इन्हें जरूर ट्राई करें, इन व्यंजनों का स्वाद काफी अलग होता है।

🌸🌸🌸


इंडोनेशिया में क्या प्रसिद्ध है?

वैसे तो इंडोनेशिया में पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं, लेकिन इंडोनेशिया में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थान बाली को माना जाता है।

इंडोनेशिया की खूबसूरती क्या है?

इंडोनेशिया मे दुनिया की सबसे बड़ी ज्वालामुखी झील है, जो देखने मे भी बहुत खूबसूरत है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! इंडोनेशिया से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment