Darbhanga Me Ghumne Ki Jagah, Jinke Bare Me Koi Nahi Janta

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

दरभंगा उत्तरी बिहार का सबसे प्रमुख शहर है। दरभंगा मिथिला के मध्य में स्थित, बिहार का पांचवां सबसे बड़ा शहर है, जो बागमती नदी के किनारे बसा हुआ है, और मिथिला क्षेत्र की राजधानी भी है।

दरभंगा शहर अपनी संस्कृति, इतिहास, साहित्य और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, चलिए विस्तार से जानते हैं – Darbhanga Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

यदि आप दरभंगा घूमने का सोच रहे हैं, या फिर प्लान बना रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल में आपको काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। इस आर्टिकल के जरिए आप बहुत ही आसानी से दरभंगा घूम सकते हैं। तो चलिये शुरू करते हैं-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
दरभंगा घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
दरभंगा घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Darbhanga Me Ghumne Ki Jagah-

❣ चंद्रधारी संग्रहालय – Chandradhari Museum
❣ कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य – Kusheshwar Asthan Bird Sanctuary
❣ दरभंगा किला – Darbhanga Fort
❣ नरगौना पैलेस – Nargona Palace
❣ तारामंडल – Planetarium

1. चंद्रधारी संग्रहालय – Chandradhari Museum

Image Source – Google | Image By – Mouthshut

चंद्रधारी संग्रहालय मानसरोवर झील के किनारे स्थित है। बिहार की संस्कृति तथा इतिहास को जानने के लिए चंद्रधारी संग्रहालय एक शानदार जगह है। संग्रहालय में आपको विभिन्न युगों के संबंध में बहुत सारी जानकारियाँ मिल जाएंगी।

इस संग्रहालय का निर्माण 1997 में कराया गया था। दरभंगा का यह संग्रहालय काफी प्रसिद्ध है, और काफी संख्या में टूरिस्ट यहाँ घूमने के लिए आते हैं। पर्यटकों के लिए यह संग्रहालय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक खुला रहता है।

2. कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य – Kusheshwar Asthan Bird Sanctuary

Image Source – Google | Image By – Thrillophilia

यदि आप वन्य जीव और पक्षी प्रेमी हैं, तो दरभंगा में कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य आपके लिए एक शानदार जगह हो सकती है। यह अभ्यारण लगभग 6.47 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

यदि आप सर्दियों के मौसम में वहाँ जाते हैं, तो आप वहाँ 15 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। यह जगह दरभंगा की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है।

3. दरभंगा किला – Darbhanga Fort

Image Source – Google | Image By – Bihartrip

दरभंगा किला दरभंगा शाही परिवार का एक निवास स्थान था। दरभंगा किला को ‘रामबाग किला’ भी कहा जाता है। यह किला लगभग 85 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह भव्य किला दरभंगा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। दरभंगा घूमने के दौरान आपको इस खूबसूरत किले के दर्शन जरूर करने चाहिए।

4. नरगौना पैलेस – Nargona Palace

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

नरगौना पैलेस दरभंगा महाराज द्वारा बनवाया गया था, जो देश के सबसे अमीर जमींदार के रूप में जाने जाते थे। नरगौना पैलेस की खूबसूरती और आधुनिकता पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। इस पैलेस का डिजाइन तितली नुमा बनाया गया है।

पैलेस के अंदर आपको बहुत सारे आश्चर्यजनक चीजें भी देखने को मिलेंगीं। यह पूरी हवेली खूबसूरत लाइट्स से सजी हुई है। यदि आप दरभंगा घूमने आते हैं, तो एक बार नरगौना पैलेस जरूर आए।

5. तारामंडल – Planetarium 

Image Source – Google | Image By – Darbhangataramandal

दरभंगा में स्थित तारामंडल एक विज्ञान संग्रहालय है। पर्यटकों को ब्रह्मांड से रूबरू कराने का दरभंगा में यह बहुत अच्छा स्थान है। यह संग्रहालय लगभग 21,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस तारामंडल में 150 सीट स्थित है। यहाँ पर आप 3D तथा 5D शो के जरिए स्पेस को देख सकते हैं। संग्रहालय में पार्किंग मार्ग, कैफेटेरिया, लॉबी, विज्ञान गैलरी, सेवा भवन और कमल तालाब आदि चीजें शामिल हैं।

“बताते चलें की, दरभंगा से मात्र 140 किमी की दूरी पर बिहार की राजधानी पटना स्थित हैं। पटना मे घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं, जहाँ पर हजारों पर्यटक आते हैं, साथ ही पटना मे अच्छे रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल भी हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – पटना के बारे मे

दरभंगा कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – दरभंगा का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना तथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बोधगया में है। यह दोनों हवाई अड्डे देश के सभी हवाई अड्डे से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं।

रेल मार्ग द्वारा – दरभंगा में स्थित रेलवे स्टेशन दरभंगा रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन आसपास के सभी रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आप दरभंगा बस से जाना चाहते हैं, तो बिहार के सभी शहरों से दरभंगा तक के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा उपलब्ध है। बिहार के आसपास के शहरों से भी आपको दरभंगा तक के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी।

Google Map-

दरभंगा में कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

यदि आप दरभंगा घूमने आए हैं, तो आपका रात रुकने का प्लान भी होगा आप सोचोगे दरभंगा में हम रात को कहाँ रुके, तो हम आपके लिए दरभंगा में कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं, जो आपको सस्ते दामों पर सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं।

इन होटल में आपको रुकने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज भी मिलती है, तथा यह आपके बजट के हिसाब से होते हैं।

ये होटल हैं – होटल ग्रैंड एसएम रीजेंसी, नटराज होटल, होटल गंगा रेसिडेंसी, ओयो 30754 होटल ए पी पैलेस, गायत्री यादव लॉज, अरविंद एंड अग्रवाल होटल, होटल जानकी पैलेस, होटल मिडटाउन रेसिडेंसी, होटल आनंद कुंज, होटल गोविंदा पैलेस आदि।

दरभंगा का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Lifestyleasia

दोस्तों यदि आप दरभंगा में घूमने गए हैं, और वहाँ के स्वादिष्ट व्यंजन को ट्राई करना चाहते हैं, तो दरभंगा में आपको बिहार के व्यंजन देखने को मिलेंगे। दरभंगा के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन है, जैसे- लिट्टी चोखा, खाजा, मटन कबाब, दाल पीठा, रसिया, सत्तू का शरबत, बालूशाही दरभंगा के प्रसिद्ध व्यंजन है।

आप यदि आप दरभंगा घूमने जाए तो इन व्यंजन को एक बार जरूर ट्राई करें। इसी के साथ-साथ आपको दरभंगा में स्ट्रीट फूड भी काफी स्वादिष्ट मिल जाएंगे, और वहाँ के स्ट्रीट फूड को भी एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं।

🌸🌸🌸


दरभंगा का सबसे फेमस चीज क्या है?

दरभंगा मे घूमने के लिए सबसे फेमस चीज दरभंगा किला तथा तारा मण्डल हैं। दरभंगा घूमने आने वाले पर्यटक यहाँ पर आना जरूर पसंद करते हैं।

दरभंगा के बारे में क्या खास है?

दरभंगा ही भारत का अकेला ऐसा शहर है, जिसके एक परिसर मे 2 यूनिवर्सिटी हैं।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! दरभंगा से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment