Aurangabad Me Ghumne Ki Jagah, Jise Kaha Jata Hai Mini Tajmahal

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

औरंगाबाद महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। औरंगाबाद को ‘सिटी ऑफ गेट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। औरंगाबाद अपने ऐतिहासिक पर्यटन स्थल की वजह से अधिक प्रसिद्ध है।

औरंगाबाद की खूबसूरती को देखने देश के हर कोनों में से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहाँ पर स्थित अजंता और एलोरा गुफाएं देश में ही नहीं ब्लकि विदेश में भी काफी प्रसिद्ध है, तो चलिए बात करते हैं – Aurangabad Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

दोस्तों, यदि आप औरंगाबाद घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप को पता चलेगा की औरंगाबाद मे घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं। इस आर्टिकल में हम औरंगाबाद की फेमस जगह के बारे में बताएंगे। आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़े।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
औरंगाबाद घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
औरंगाबाद घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Aurangabad Me Ghumne Ki Jagah-

❣ एलोरा गुफाएं – Ellora Caves
❣ घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग – Grishneshwar Jyotirlinga
❣ बानी बेगम गार्डन – Bani Begum Garden
❣ म्हैसमल हिल स्टेशन – Mhaismal Hill Station
❣ छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम – Chhatrapati Shivaji Maharaj Museum
❣ सिद्धार्थ गार्डन एंड ज़ू – Siddharth Garden and Zoo
❣ अजंता गुफाएं – Ajanta Caves
❣ भद्रा मारुती मंदिर – Bhadra Maruti Temple
❣ दौलताबाद का किला – Daulatabad Fort
❣ बीबी का मकबरा – Bibi Ka Maqbara

1. एलोरा गुफाएं – Ellora Caves

Image Source – Google | Image By – Authenticindiatours

औरंगाबाद की विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक एलोरा गुफाएं वेरुल गांव में स्थित है। जो औरंगाबाद शहर के मध्य से तकरीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इन ऐतिहासिक गुफाओं का निर्माण राष्ट्रकूट वंश के शासकों ने करवाया था।

औरंगाबाद की एलोरा गुफाएं वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। यहाँ पर कुल 34 गुफाओं का समूह है, जिसमें से सोलवीं गुफा में बना कैलाश मंदिर सबसे अधिक लोकप्रिय है। औरंगाबाद कि यह ऐतिहासिक गुफाएं हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्मों की धार्मिक एकता का प्रतीक मानी जाती है।

2. घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग – Grishneshwar Jyotirlinga

Image Source – Google | Image By – Indianholidaytrip

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर औरंगाबाद का सबसे लोकप्रिय और सबसे प्रसिद्ध धार्मिक केन्द्र है, जिसकी गिनती भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में की जाती है। इस खूबसूरत मंदिर का निर्माण देवी अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया था,

जो दौलताबाद से 11 किलोमीटर की दूरी पर बेलूर गांव के पास में स्थित है। औरंगाबाद का यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध एलोरा की गुफाओं के पास ही स्थित है।

3. बानी बेगम गार्डन – Bani Begum Garden

Image Source – Google | Image By – Tawarikhkhwani

बानी बेगम गार्डन एक खूबसूरत जगह है, जो शहर के मध्य से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस ऐतिहासिक जगह का निर्माण औरंगजेब के पुत्र ने अपनी बेगम की याद में करवाया था।

गार्डन के मध्य में बानी बेगम के नाम का एक बड़ा सा गुंबद मौजूद है। औरंगाबाद का यह ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

4. म्हैसमल हिल स्टेशन – Mhaismal Hill Station

Image Source – Google | Image By – Mashahur

म्हैसमल हिल स्टेशन औरंगाबाद का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह औरंगाबाद शहर के मध्य से तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ की खूबसूरत घाटियाँ, हरे-भरे घास के मैदान पर्यटकों को अपनी और बहुत आकर्षित करते हैं।

यदि आप औरंगाबाद के म्हैसमल हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाए, तो बारिश के मौसम में ही जाए, क्योंकि बारिश के मौसम में वहाँ की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

5. छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम – Chhatrapati Shivaji Maharaj Museum

Image Source – Google | Image By – Aurangabadtourism

शिवाजी महाराज के सम्मान में बना हुआ यह शानदार म्यूजियम दिल्ली दरवाजे के पास में स्थित है। यहाँ पर पर्यटक मराठा साम्राज्य से जुड़ी बहुत सारी ऐतिहासिक चीजें देख सकते हैं। साथ ही साथ यहाँ पर औरंगजेब द्वारा लिखी कुरान भी मौजूद है।

इस संग्रहालय में भारतीय इतिहास के साथ-साथ विदेशी वस्तुओं की लगभग 50,000 प्रदर्शनियाँ मौजूद है। औरंगाबाद की ये खूबसूरत जगह सुबह साढ़े दस बजे से शाम छः बजे तक खुली रहती है।

6. सिद्धार्थ गार्डन एंड ज़ू – Siddharth Garden and Zoo

Image Source – Google | Image By – Aurangabadtourism

यह खूबसूरत गार्डन औरंगाबाद के समर्थ नगर विस्तार में स्थित है, जो औरंगाबाद रेलवे स्टेशन से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर गार्डन के साथ-साथ साथ एक छोटा सा ज़ू भी मौजूद है। जहाँ पर पर्यटक कई प्रकार के जंगली जानवर, पक्षी तथा सांप देख सकते हैं।

गार्डन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी स्थित है, जिसके सामने खड़े होकर आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। औरंगाबाद की यह खूबसूरत जगह सुबह 10 बजे से शाम के 7 बजे तक खुली रहती है।

7. अजंता गुफाएं – Ajanta Caves

Image Source – Google | Image By – Indianholidaytrip

औरंगाबाद के सभी दार्शनिक स्थलों में से सबसे ज्यादा अजंता गुफाओं को महत्वपूर्ण माना जाता है। दूसरी शताब्दी में बनी यह गुफाएं प्राचीन वास्तुकला का प्रतीक है। साथ ही साथ इन गुफाओं को भारतीय कला का एक खूबसूरत रूप भी माना जाता है।

गुफाओं की वास्तुकला, आकार तथा रूप से यह पता चलता है कि इन गुफाओं का प्रयोग प्राचीन बौद्ध भिक्षकों ने अध्ययन करने, रहने और पूजा करने के उद्देश्य से किया था। औरंगाबाद आने वाले सभी पर्यटक अजंता की गुफाओं में घूमने जरूर जाते हैं।

8. भद्रा मारुती मंदिर – Bhadra Maruti Temple

औरंगाबाद का यह प्रसिद्ध मंदिर औरंगाबाद शहर के मध्य से तकरीबन 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत मंदिर हिंदू भगवान हनुमान को समर्पित है।

जहाँ पर भगवान हनुमान की प्रतिमा को शयन मुद्रा में देखा जा सकता है। औरंगाबाद के इस प्रसिद्ध धार्मिक केन्द्र पर हनुमान जयंती जैसे त्योहारों पर पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है।

9. दौलताबाद का किला – Daulatabad Fort

Image Source – Google | Image By – Aurangabadtourism

औरंगाबाद से तकरीबन 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह ऐतिहासिक किला दौलताबाद में स्थित है, जो
‘देव गिरी’ किले के नाम से भी जाना जाता है। वास्तव में पहले इस किले का नाम देव गिरी था,

लेकिन मोहम्मद बिन तुगलक ने इसे अपनी राजधानी बनाकर इस किले का नाम दौलताबाद कर दिया। औरंगाबाद के इस ऐतिहासिक किले को महाराष्ट्र के सात अजूबों में से एक गिना जाता है। औरंगाबाद आने वाले इतिहास प्रेमियों के लिए यह एक खास जगह है।

10. बीबी का मकबरा – Bibi Ka Maqbara

Image Source – Google | Image By – Indianvisit

औरंगाबाद की इस ऐतिहासिक और खूबसूरत जगह को भारत का दूसरा ताजमहल तथा पश्चिम का ताजमहल जैसे नामों से जाना जाता है। शहर के मध्य से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह एक ऐतिहासिक स्मारक है,

जिसका निर्माण औरंगजेब के बेटे आज़म शाह ने अपनी मां की स्मृति में करवाया था। औरंगाबाद की यह ऐतिहासिक जगह पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से शाम के 8 बजे तक खुली रहती है।

बताते चलें की, हम सब जानते हैं, मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई के पर्यटक स्थल पूरी दुनिया मे फेमस हैं। हर साल यहाँ पर लाखों पर्यटक घूमने-फिरने आते हैं। मुंबई मे मौज-मस्ती करने के लिए बीच, शॉपिंग के लिए बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल आदि जगह हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – मुंबई के बारे मे

औरंगाबाद कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – औरंगाबाद में स्थित हवाई अड्डा चिकलथाना हवाई अड्डा है। इस हवाई अड्डा से मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, नागपुर, इंदौर, पुणे जैसे बड़े शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध है।

रेल मार्ग द्वारा – औरंगाबाद में स्थित रेलवे स्टेशन सिकंदराबाद-मनमाड रेलवे स्टेशन है, जो दक्षिण मध्य रेलवे के खंड पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन मुंबई, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, नागपुर, भोपाल, ग्वालियर जैसे शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

बस मार्ग द्वारा – यदि आप औरंगाबाद बस मार्ग से जाना चाहते हैं, तो औरंगाबाद आसपास के शहरों से बस से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, नासिक, नागपुर जैसे बड़े शहरों से आपको औरंगाबाद तक के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा मिल जाएगी।

Google Map-

औरंगाबाद में कहाँ ठहरे –

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

यदि आप औरंगाबाद घूमने आए हैं, तो आपका रात रुकने का प्लान भी होगा आप सोचोगे औरंगाबाद में हम रात को कहाँ रुके, तो हम आपके लिए औरंगाबाद में कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं, जो आपको सस्ते दामों पर सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं।

इन होटल में आपको रुकने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज भी मिलती है, तथा यह आपके बजट के हिसाब से होते हैं। ये होटल हैं- 

गुरु गेस्ट हाउस, OYO होटल महाराजा, OYO होटल न्यू राज कमाल, होटल मोर्य, SPOT ON होटल शुभम, एशिया लॉज, SPOT ON होटल शुभम, फ्लाग्शिप होटल नंदिनी, होटल हॉलीडे एरा लॉजिंग, होटल नटराज, होटल लंकेश, MTDC औरंगाबाद रिसॉर्ट, साई रेसीडेंसी, तौरिस्ट्स होम होटल आदि।

औरंगाबाद के फेमस खाने-

Image Source – Google | Image By – Herzindagi

औरंगाबाद आने वाले सभी पर्यटकों को यहाँ के व्यंजन काफी पसंद आते है। औरंगाबाद के व्यंजनों में आपको हैदराबादी तथा मुगल व्यंजन देखने को मिलेंगे। औरंगाबाद के पारंपरिक व्यंजनों में मसाले और मेवो का अधिक प्रयोग होता है।

औरंगाबाद के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन है, जैसे- तहारी, दाल बाटी, बिरयानी, नान खलिया, भाकरी, पिटला भाकरी, थालीपीठ, झुनका, गुलाब जामुन, दाल खिचड़ी आदि है।

🌸🌸🌸


औरंगाबाद में सबसे फेमस क्या है?

वैसे तो औरंगाबाद मे बहुत सारी जगह फेमस हैं, लेकिन सबसे ज्यादा औरंगाबाद मे अजंता और एलोरा गुफाओं को देखने के लिए पर्यटक आते हैं।

औरंगाबाद शहर का पुराना नाम क्या है?

औरंगाबाद शहर को पहले के समय मे  फतेहनगर के नाम से जाना जाता था।

औरंगाबाद घूमने के लिए कितने दिन काफी है?

औरंगाबाद मे सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगह मे अजंता और एलोरा गुफाएं हैं, इन गुफाओं को देखने मे ही सबसे ज्यादा समय लगता है। इसलिए औरंगाबाद घूमने के लिए 3-4 दिनों का समय होना ही चाहिए।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! औरंगाबाद से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment