Mumbai Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है, लेकिन मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई के बारे मे एक बात फेमस है की, यह शहर कभी भी सोता नहीं है, यहाँ पर दिन-रात एक जैसा होता है। इसको ‘सपनों का शहर’ भी कहते है, तो आइये बात करते हैं – Mumbai Me Ghumne Ki Jagah कौन-कौन सी हैं !!

मुंबई एक ऐसी जगह है, जहाँ पर समुद्र तट से लेकर बॉलीवुड, म्यूजियम और नेचर पार्क से लेकर धार्मिक स्थल सभी कुछ है। यहाँ हर किसी के लिए कुछ ना कुछ जरूर है, इसीलिए मुंबई सभी को पसंद आता है। मुंबई में लोग अपना सपने पूरे करने भी आते हैं।

मुंबई अपनी लोकल ट्रेन, स्ट्रीट फूड, महंगे रेस्टोरेंट और नाइटलाइफ के नाम से भी जाना जाता है। मुंबई में बहुत ऊँची-ऊँची आधुनिक इमारतों के साथ-साथ झुग्गी बस्तियों का बेमिसाल तालमेल दिखाई देता है।

मुंबई अपनी ऊँची-ऊँची इमारतों के लिए फेमस होने के साथ-साथ यहाँ पर बहुत से बॉलिवुड स्टार्स के घर भी हैं। जिस के कारण मुंबई को ‘फिल्म सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है।

हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे। मुंबई में कहाँ घूमना है? कैसे जाना है? कहाँ रहना है? और क्या खाना है? यह सारी बातें जानने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।

मुंबई घूमने का खर्चलगभग 40,000 से 50,000 रुपये
मुंबई घूमने के लिए सबसे अच्छा समयनवंबर से अप्रेल के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Mumbai Me Ghumne Ki Jagah-

द गेटवे ऑफ़ इंडियाGateway Of India
जुहू बीच Juhu Beach
नेहरू प्लैनेटेरियमNehru Planetarium
हाजी अली दरगाहHaji Ali Dargah
हैंगिंग गार्डन ऑफ़ मुंबईHanging Gardens of Mumbai
मरीन ड्राइवMarine Drive
एलिफेंटा गुफाएँ Elephanta Caves
छत्रपती शिवाजी वस्तूसंग्रहालयChhatrapati Shivaji Maharaj Sangrahalaya
फिल्म सिटी मुंबईFilm City Mumbai
संजय गांधी नेशनल पार्कSanjay Gandhi National Park
एस्सेल वर्ल्डEssel world Amusement Park
कन्हेरी गुफाएं – Kanheri Caves
पवई झीलPowai Lake

1. द गेटवे ऑफ़ इंडियाGateway Of India

Image Source – Google | Image By – Britannica

मुंबई में घूमने के लिए सबसे पहला नाम गेटवे ऑफ इंडिया का आता है। गेटवे ऑफ़ इंडिया एक ऐतिहासिक स्मारक है। यह मुंबई में ताज होटल के बिल्कुल सामने है।

इस 26 मीटर ऊँची इमारत को भारत का द्वार भी कहा जाता है। यदि आप नाव की सवारी, फेरी की सवारी या प्राइवेट याट की सवारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप यहाँ पर आ सकते हैं।

यहाँ से समुद्र के खूबसूरत नजारें दिखाई देते हैं। गेटवे ऑफ इंडिया को मुंबई के ताजमहल के रूप में भी जाना जाता है। यह स्मारक देश के प्रमुख बंदरगाहों के लिए भी प्रसिद्ध है।

इस स्मारक के पास एक हाथी गुफा भी स्थित है, जहाँ मोटर बोट से जाया जाता है। यदि आप गेटवे ऑफ इंडिया देखने जाएं, तो हाथी गुफा भी जरुर देखिएगा।

2. जुहू बीच Juhu Beach

Image Source – Google | Image By – Mumbaitourism

जुहू बीच, चौपाटी बीच के नाम से भी जाना जाता है। मुंबई शहर समुद्र के किनारे बसा है, इसलिए यहाँ पर समुद्र तट के अच्छे पर्यटन स्थल हैं। इस बीच में दोस्तों के साथ आ कर कैजुअल क्रिकेट मैच भी खेल सकते हैं, तथा साइड में लगे आइसक्रीम और भेलपुरी के स्टाल से स्ट्रीट फूड का मज़ा भी ले सकते हैं।

जुहू बीच भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले बीचो में से एक है। यदि आप कपल या फैमिली के साथ भीड़ भाड़ से दूर जाकर एकांत में टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, तो एक बार इस बीच पर जरूर आयें।

दूर तक फैली हुई रेत तथा पानी, समुद्र और आकाश के मिलने का शानदार नजारा बहुत ही आकर्षक दिखाई देता है। शाम के समय में जब सूर्य पानी के अंदर छिपता हुआ दिखाई देता है, ये नज़ारा और भी खूबसूरत हो जाता है।

3. नेहरू प्लैनेटेरियमNehru Planetarium

Image Source – Google | Image By – Nehru-Centre

अगर आप बच्चों के साथ मुंबई घूमने आए हैं, तो यह जगह बच्चों के लिए बिल्कुल सही है। यह जगह बच्चों के भौगोलिक ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए बहुत बढ़िया है। यहाँ पर बच्चें विज्ञान से जुड़ी बहुत सारी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। इस जगह पर आ कर ब्रह्मांड की बहुत सी जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।

नेहरू प्लैनेटेरियम में एक टेलीस्कोप है, जिससे बच्चे चांद तारे जैसे खगोलीय पिंड को भी देखने का मज़ा ले सकते हैं। इस प्लैनेटेरियम में 3D आईमैक्स थिएटर में 360 डिग्री व्यू के साथ पूरे ब्रह्मांड का दर्शन बिना किसी रुकावट के कराया जाता है।

4. हाजी अली दरगाहHaji Ali Dargah

Image Source – Google | Image By – Commons

मुंबई की बेहतरीन जगह की लिस्ट में हाजी अली दरगाह का नाम सबसे ऊपर आता है। यह जगह भी पर्यटकों के बीच काफी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समुद्र के बीच तैरती हुई यह दरगाह देखने के लायक है। यह दरगाह पीर हाजी अली शाह बुखारी की कब्र पर है।

इस दरगाह में संगमरमर के पत्थरों पर हाथ से नक्कासी की गई है। मस्जिद का ऊपरी हिस्सा सफेद रंग से बनाया गया है। इस दरगाह में अल्लाह के 99 नाम रंगीन कांच से लिखे गए हैं।

5. हैंगिंग गार्डन ऑफ़ मुंबईHanging Gardens of Mumbai

Image Source – Google | Image By – Mumbaionline

यह गार्डन फिरोजशाह मेहता गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यह गार्डन मालाबार के पश्चिम में स्थित है। यहाँ पर हरे भरे पेड़ पौधे और हरियाली का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहाँ बाग बगीचे बहुत ही सुंदर-सुंदर आकृति में बने हुए हैं।

जानवरों की आकृति में बने हुए पेड़ पौधे बहुत ही खूबसूरत दिखाई पड़ते हैं। बच्चों को यह जगह बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। सैर करने के साथ-साथ, यह फोटोग्राफी करने का भी अच्छा स्थान है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो भी यहाँ पर घूमने आ सकते हैं, यहाँ का नजारा बहुत ही सुंदर दिखाई देता है।

6. मरीन ड्राइवMarine Drive

Image Source – Google | Image By – Thebetterindia

मरीन ड्राइव एक सी [C] आकार की सड़क है। तीन किलोमीटर लंबी, यह सड़क नरीमन प्वाइंट और बाबुलनाथ को आपस में जोड़ती है। रात के समय में यह सड़क बहुत ही खूबसूरत दिखाई देती है। इसे ‘रानी का हार’ के नाम से भी जाना जाता है।

एक साइड चलती फिरती गाड़ियाँ, बिल्डिंग की लाइट तथा दूसरी और शांत बहता पानी, इससे खूबसूरत भला क्या होगा, लोग इसी का आनन्द लेने यहाँ आतें हैं। आप भी मुंबई आएं, तो एक बार इस जगह पर जरुर घूमने जाएं।

7. एलिफेंटा गुफाएँ Elephanta Caves

Image Source – Google | Image By – Officialworldrecord

ये मुंबई के तट से थोड़ा आगे चलकर एक एलिफेंट आईलैंड पर है। एलिफेंटा केव्स भारत के सबसे मनोहर और प्राचीन स्थान में से हैं। यदि आप मुंबई की सैर को निकलते हैं, तो एक बार एलीफेंटा कैव्स की सैर जरूर करिएगा। यहाँ की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

मुंबई में काफी भीड़भाड़ होने के कारण लोग इस जहाँ को ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि यह बिल्कुल शांत आइलैंड है। यह आइलैंड पत्थरों को काटकर बनाया गया है। तथा रहस्य की बात यह है कि अभी तक इसको बनाने वाले का पता नहीं चला है। आप भी एक बार इसकी खूबसूरती का नजारा देखना जरूर है।

8. छत्रपती शिवाजी महाराज वस्तूसंग्रहालयChhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya

Image Source – Google | Image By – Mumbaitourism

छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय मुंबई का मुख्य संग्रहालय है। इस संग्रहालय में प्राचीन चीजें रखी हुई है। यह संग्रहालय गेटवे ऑफ इंडिया के पास है। यह संग्रहालय भारत के प्राचीनता को दर्शाता है।

9. फिल्म सिटी मुंबईFilm City Mumbai

Image Source – Google | Image By – Holidify

पूरी मुंबई को फिल्म सिटी के नाम से जाना जाता है। यहाँ पर बहुत से सेलिब्रिटीज का घर भी है। यदि आप लाइव शूटिंग देखना चाहते हैं, तो मुंबई की फिल्म सिटी आपके लिए परफेक्ट जगह है।

यहाँ पर आप सीरियल तथा फ़िल्मों की शूटिंग होते हुए देख सकते हैं। ये फिल्म सिटी गोरेगांव ईस्ट में स्थित है। यहाँ पर रोज सेंकड़ों की तादाद में लोग आते हैं।

10. संजय गांधी नेशनल पार्कSanjay Gandhi National Park

Image Source – Google | Image By – Mumbaitourism

संजय गांधी नेशनल पार्क महाराष्ट्र के प्रमुख नेशनल पार्क में से एक है। यह पार्क वीकेंड और पिकनिक के लिए बहुत अच्छी जगह है। लोग यहाँ पर सदाबहार पेड़ पौधे, पक्षी, तितलियों की आबादी तथा बाघों की छोटी आबादी को देखने आते हैं।

इस पार्क में तेंदुए, मैकाक, बोअर्स, लायंस, फ्लाइंग फॉक्स, किंगफिशर, सनबर्ड्स और तितलियों की बहुत सारी प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं।

यह पार्क एशिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले पार्कों में से एक है। इस पार्क के अंदर स्थित लगभग 2,000 साल पुराने कान्हेरी गुफाएँ भी देखने को मिलती हैं।

11. एस्सेल वर्ल्डEssel world Amusement Park

Image Source – Google | Image By – Mumbaitourism

एस्सेल वर्ल्ड एक बहुत बड़ा मनोरंजन पार्क है। यह 64 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। एस्सेल वर्ल्ड देश के सबसे बड़े मनोरंजन पार्कों में गिना जाता है।

यहाँ पर आप बच्चों के साथ, फैमिली के साथ तथा दोस्तों के साथ आकर खूब इंजॉय कर सकते हैं। यहाँ पर कई तरह के झूले लगे हुए हैं।

इस पार्क में चौदह पारिवारिक झूले, ग्यारह एड्रेनालाईन-पम्पिंग रोमांच की सवारी और पंद्रह बच्चों के झूलने के लिए झूले लगे हुए हैं। इसी के साथ-साथ इस पार्क में वाटर किंगडम भी है जहाँ आप पानी की राइड्स का भी मजा ले सकते हैं।

12. कन्हेरी गुफाएं – Kanheri Caves

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

कान्हेरी गुफाएँ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित चट्टानों का समूह है। जिन्हें गुफाओं के रूप में काटा गया है। इन गुफाओं को भारत के सबसे प्राचीन गुफाओं में गिना जाता है।

इन गुफाओं में लगभग 100 से अधिक प्रवेश द्वार हैं। यह गुफाएँ अपने प्राचीन मूर्तियों, नक्काशी चित्र और शिलालेखों के लिए भी प्रसिद्ध है।

कान्हेरी गुफाएँ इतनी प्रसिद्ध हैं, कि इनको लोग देश-विदेश से भारी संख्या में देखने आते हैं। यदि कोई मुंबई जाता है, तो इस जगह पर जाना जरूर पसंद करता है।

13. पवई झीलPowai Lake

Image Source – Google | Image By – Mumbaitourism

मुंबई शहर में स्थित पवई झील भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पवई झील को मीठी नदी का पानी भी कहा जाता है। इस नदी के पानी से बनने वाली बिजली को गांव तक पहुंचाया जाता है।

यहाँ का वातावरण बहुत ही शांत होता है, दूर तक पानी पानी फैला हुआ तथा आसपास हरियाली देखने में मन को बहुत शांति मिलती है।

“बताते चलें, भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला प्रसिद्ध शहर मुंबई के ही नजदीक गोवा भी स्थित है। गोवा भी देखने मे बहुत खूबसूरत है, क्युकी आप गोवा मे बिना विदेश जाए ही बीच पर घूमने का आनंद उठा सकते हैं, तो आइए विस्तार से जानते हैं – गोवा के बारे मे

मुंबई कैसे पहुँचे-

आज के टाइम में मुंबई क्या कहीं भी जाना बहुत ही आसान है। आप गूगल मैप के भी सारे बहुत ही आसानी से जा सकते हैं।

फ्लाइट द्वारा – मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा काफी फेमस हवाई अड्डा है। इस हवाई अड्डे से देश के अनेक छोटे तथा बड़े हवाई अड्डों से फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

ट्रेन द्वारा – यदि आप ट्रेन से मुंबई जाना चाहते हैं तो यह भी बहुत आसान है। यहाँ का रेलवे स्टेशन मुंबई सेंट्रल नाम से प्रसिद्ध है, जो देश के कई बड़े एवं छोटे रेलवे स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। मुंबई रेलवे स्टेशन पर देश के सभी स्थानों से ट्रेन आती-जाती है।

बस द्वारा – महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात एवं कर्नाटक जैसे, महाराष्ट्र के नजदीकी राज्यों से बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। देश के सभी राज्यों में महाराष्ट्र के लिए बसें चलती हैं, आप महाराष्ट्र पहुंचने के बाद, दूसरी बस पकड़कर मुंबई जा सकते हैं।

बाइक या कार द्वारा – यदि आप अपनी बाइक या कार से जाना चाहते हैं, तो भी मुंबई का रास्ता बहुत आसान है। रास्ते में आपको जगह-जगह पर पेट्रोल पंप मिल जाएंगे, जिससे आपको जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Google Map-

मुंबई में कहाँ ठहरे है-

हम किसी दूसरे शहर में घूमने जाते हैं तो सबसे पहले हमारे मन में यही सवाल पैदा होता है, कि हम कहाँ ठहरे? मुंबई मे आपको बहुत ही कम दाम पर बहुत अच्छे होटल मिल जाते हैं। मुंबई आपको महंगे से महंगा तथा सस्ते से सस्ता होटल भी मिल जाता है।

मुंबई में जगह-जगह पर होटल हैं, आप अपने बजट के हिसाब से होटल बुक करके अपनी वेकेशंस को एंजॉय कर सकते हैं। नीचे दिए गए कुछ होटल हैं, जो आपके बजट मे हो सकते हैं –

Aman Dormitory, Yaan Dormitory Gents Hostel, FabHotel Art Inn, Treebo Trend Seven Olives, Hotel A Suites, AGRAWAL Bhavan, Hotel KGN – Mumbai, Apex Hotel, Shimla Residency – Sakinaka Metro Andheri East,

Hotel Seven Hills Inn, Hotel Ruby, Arnna Hotel- Goregaon East, KF Residency, FabHotel Zaika Orchid Apartment, BKC Dormitory Bandra East, Super OYO Flagship Hotel Everest Lodging Vashi.

मुंबई में क्या खाएं-

Image Source – Google | Image By – Tasteatlas

बिना कुछ खाए घूमने का मजा तो अधूरा ही रहता है, जहाँ भी जाये वहाँ के फेमस फूड जरूर खाने चाहिए। मुंबई भी स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है। यहाँ पर भी आपको बहुत से ऐसे स्टॉल से मिल जाएंगे, जिनका खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

बन मस्का, गोभी मंचूरियन, चाइनीस भेल, कीमा घोटाला, फ्रैंकी, बॉम्बे सेंडविच, वडा पाव, बॉम्बिल, दही सेव पुरी चाट, भेलपुरी, पाव भाजी यह मुंबई के मुख्य तथा स्वादिष्ट भोजन हैं। आप मुंबई में आए तो एक बार इनको जरूर ट्राई करें, यह आपके वेकेशंस को और भी मजेदार बना देंगे।

🌸🌸🌸

ये थी मुंबई से जुड़े बातें। मुंबई में आपको कैसे जाना है? कहाँ रहना है? क्या खाना है? तथा कहाँ-कहाँ घूमना है? इन सारी बातों का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल गया होगा। तो आपको कैसा लगा हमारा ये आर्टिकल आप जरूर बताइए।


जरूरी जानकारी !!

👉मुंबई की सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

मुंबई, भारत का एक फेमस शहर है, यहाँ पर बहुत सी जगह ऐसी हैं, जो घूमने के लिय फेमस है। लेकिन यहाँ कुछ जगह ऐसी हैं जो बहुत फेमस हैं, जैसे – द गेटवे ऑफ़ इंडिया, जुहू बीच और हाजी अली दरगाह आदि।

👉मुंबई घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

वैसे तो मुंबई मे बहुत सारी जगह हैं घूमने के लिए, लेकिन कुछ बहुत फेमस जगह पर घूमने के लिए 3 – 4 काफी हैं।

👉मुंबई दर्शन का खर्चा कितना है?

मुंबई जितना फेमस है, उतना ही महंगा भी है । यहाँ पर रहने और खाने खर्च बाकी शहरों के मुकाबले मे बहुत अधिक है। इसलिय 3 – 4 दिन का खर्च 10,000 से 15,000 रुपये तक आ सकता है।

👉मुंबई घूमने में क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफ – लाइन कही जाती है, इसलिए मुंबई लोकल ट्रेन मे बहुत अधिक भीड़ – भाड़ होती है। यदि आप लोकल ट्रेन से घूम रहे हैं, तो सावधानी से चढ़े – उतरे , खासकर सुबह 8-10 और शाम 6-10 के बीच।


Leave a Comment