20+ Delhi Me Ghumne Ki Jagah | Delhi Me Kon Kon Si Jagah Ghum Sakte Hain?

4/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

तो चलिए बात करते हैं, दिल वालों की नगरी दिल्ली की। इसी के साथ-साथ दिल्ली हमारे देश की राजधानी भी है। दिल्ली में बहुत सी पुरानी इमारते और मंदिर हैं, जो घूमने के लिए प्रसिद्ध है, तो आइये बात करते हैं- Delhi Me Ghumne Ki Jagah की !!

यहाँ पर बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें हैं, जो राजा महाराजाओं के समय में बनवाई थी, जो यहाँ की खूबसूरती भी है। इसी खूबसूरती को देखने हर साल देश-विदेश से बहुत से पर्यटक यहाँ आते हैं। दिल्ली में आपको प्राचीन मस्जिद, मंदिर, चर्च और गुरुद्वारे देखने को मिलेंगे।

दिल्ली घूमने का खर्चलगभग 25,000 से 30,000 रुपये
दिल्ली घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से अप्रेल के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Delhi Me Ghumne Ki Jagah

❣ लाल किला – Red Fort
❣ इंडिया गेट – India Gate
❣ कुतुब मीनार – Qutb Minar 
❣ जामा मस्जिद – Jama Masjid 
❣ कमल मंदिर – Lotus Temple
❣ अक्षरधाम मंदिर – Akshardham Temple
❣ जंतर मंतर – Jantar Mantar
❣ वेस्ट टू वंडर थीम पार्क – Waste to Wonder Theme Park
❣ नेशनल जूलॉजिकल चिड़ियाघर – Zoo
❣ ओखला वर्ल्ड सेंचुरी – Okhla Bird Sanctuary
❣ शिल्प संग्रहालय – Crafts Museum
❣ ग्रैंड वेनिस मॉल – Grand Venice Mall
❣ एडवेंचर आइलैंड – Adventure Island
❣ फन एंड फूड वाटर पार्क – Fun N Food Water Park
❣ नेशनल रिसर्च सेंटर – National Research Centre
❣ लोधी गार्डन – Lodhi Garden
❣ पुराना किला – Purana Qila (Old Fort)
❣ गांधी स्मारक – Raj Ghat
❣ राष्ट्रीय रेल म्यूजियम – National Rail Museum
❣ दिल्ली हाट – Dilli Haat

1. लाल किलाRed Fort

Image Source – Google | Image By – Afar

लाल किला दिल्ली का एक ऐतिहासिक किला है, जिसका निर्माण शाहजहां ने करवाया था। लाल किले का निर्माण 17 वी शताब्दी में हुआ था। शाहजहां ने इस किले का निर्माण लाल रंग के पत्थरों से करवाया था, जिसकी वजह से यह पूरा लाल है।

पूरा लाल होने की वजह से इसका नाम लाल किला रखा गया था। यमुना नदी के किनारे प्रसिद्ध किला एक विशाल ऐतिहासिक किला है। इस किले को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Sites) में 2007 मे शामिल किया गया। यह किला मुगल शासको का प्रमुख निवास स्थल हुआ करता था।

लाल किले को देखने के बाद हमारे इतिहास की सभी बातें तरो ताजा होती हैं। इस किले की खूबसूरती को देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं। स्वतंत्रता दिवस के महान अवसर पर प्रधानमंत्री इसी लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं।

2. इंडिया गेटIndia Gate

Image Source – Google | Image By – Unsplash

इंडिया गेट का निर्माण प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया था। इंडिया गेट स्वतंत्र भारत का राज्य स्मारक है। इंडिया गेट पर हमेशा अमर जवान ज्योति जलती रहती है। यह गेट दिल में देशभक्ति की अलग भावना पैदा करता है।

यहाँ पर भी दूर-दूर से लोग इस इंडिया गेट को देखने आते हैं। इंडिया गेट के पास ही में एक बहुत बड़ा पार्क है वहाँ भी लोग अपने फैमिली के साथ पिकनिक मनाने आते हैं।

3. कुतुब मीनारQutb Minar

Image Source – Google | Image By – Indiatoday

कुतुबुद्दीन ऐबक ने इस मीनार का निर्माण कराया था। इसी वजह से इसका नाम कुतुब मीनार है। कुतुब मीनार दिल्ली के महरौली बाग में स्थित है। यह मीनार ईंट से बनी दुनिया की सबसे ऊँची मीनार है।

सबसे ऊँची मीनार होने के कारण यहाँ पर लोग इसे भारी तादाद में देखने आते हैं। कुतुब मीनार के पास ही एक लोह स्तंभ है, लोहे का होने के कारण भी आज तक इस स्तंभ पर जंग नहीं लगा ! जो की अपने आप में एक रहस्य है।

4. जामा मस्जिदJama Masjid

Image Source – Google | Image By – Nationalheraldindia

जामा मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद है, यह दिल्ली के बीचो-बीच स्थित है। इस मस्जिद की लंबाई और चौड़ाई इतनी बड़ी है, कि यहाँ पर एक साथ 25,000 तक लोग नमाज पढ़ सकते हैं।

रमजान में जुम्मे के दिन, अलविदा जुमे पर और ईद के दिन यहाँ पर हजारों की तादाद में लोग नमाज अदा करने आते हैं। यह मस्जिद दिल्ली के सबसे पुराने इलाके चाँदनी चौक में स्थित है। जामा मस्जिद को भी शाहजहां ने ही बनवाया था।

5. कमल मंदिरLotus Temple

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

दिल्ली में स्थित लोटस टेंपल का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, इसका डिजाइन कमल के आकार का बना हुआ है। इसी कारण इसे कमल मंदिर कहते हैं। यहाँ पर किसी भी प्रकार की कोई भी मूर्ति नहीं है। यहाँ पर सभी धर्म के लोग आ जा सकते हैं।

इसका डिजाइन मंदिर के आकार का है, इसलिए इसे कमल मंदिर के कहा जाता है। यहाँ का वातावरण बहुत ही शांत होता है। लोटस टेंपल देश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इमारत भी है। यदि आप दिल्ली में आयें तो इस जगह जरूर आएं।

6. अक्षरधाम मंदिरAkshardham Temple

Image Source – Google | Image By – Akshardham

अक्षरधाम मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल है। यह भव्य और विशाल मंदिर स्वामीनारायण का है। यह मंदिर यमुना तट के नदी पर बना हुआ है। इस मंदिर के कोने-कोने को बहुत ही बारीकी से सजाया गया है।

इस मंदिर में नौका विहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल है। अक्षरधाम मंदिर में शाम के समय में वाटर शो भी होता है, जो आपके मन को बहुत प्रभावित करेगा। यदि आप बच्चों के साथ जाएंगे तो, यह बच्चों को भी खूब भएगा।

7. जंतर मंतर Jantar Mantar

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

जंतर मंतर स्थान नई दिल्ली के दक्षिण कनॉट सर्किल में स्थित है। भारत की वैज्ञानिक उन्नति की मिसाल जन्नत जंतर मंतर इमारत है। जंतर मंतर में ग्रहों के गति नापने के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण लगाए गए हैं। यहाँ का सबसे बड़ा यंत्र स्मार्ट यंत्र है। यह यंत्र सूर्य की सहायता से समय और ग्रहों की स्थिति की जानकारी देते हैं।

8. वेस्ट टू वंडर थीम पार्कWaste to Wonder Theme Park

Image Source – Google | Image By – Travellerscribe

दुनिया के सात अजूबों का नाम तो आपने सुना ही होगा, पर शायद देखे नहीं होंगे ना। सभी सात अजूबे दुनिया के अलग-अलग देशों में स्थित है, इंडिया से बहुत दूर। जिसको देखने का सपना सपना ही रह जाता है।

आज हम आपको दिल्ली की ऐसी जगह के बारे में बताते है, जहाँ आपको सात अजूबे एक ही जगह पर देखने को मिल जाएंगे, जहाँ 60 फिट का एफिल टावर बना हुआ है, तथा 20 फिट का ताजमहल। पीसा का झूलता मीनार, मिस्त्र का पिरामिड, सहित सभी अजूबे बने हुए हैं।

यह पार्क इतनी खूबसूरती के साथ बना हुआ है, कि एक बार आपकी फोटो देखकर आपके दोस्त भी चौंक जाएंगे। तो फिर दिल्ली के सात अजूबों की सैर जरूर करें ! यहाँ पर आप अपनी फैमिली के साथ भी आ सकते हैं।

9. नेशनल जूलॉजिकल चिड़ियाघरZoo

Image Source – Google | Image By – Livemint

दिल्ली का चिड़ियाघर बहुत पुराना बना हुआ है। यहाँ पर आपको इंडिया से विलुप्त हुई सारे पशु पक्षियों की प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी। दिल्ली के चिड़ियाघर में देश-विदेश के जानवर भी देखने को मिल जाते हैं, जिनमे – जिराफ , अफ्रीकन हांथी , ऊंट , टाइगर , भालू , याक, गोरिल्ला ,शेर, भालू , बाघ जैसे बहुत से जानवर शामिल हैं।

हम यहाँ पर जानवरों को चलते-फिरते आसानी से देख सकते हैं। यहाँ पर बड़े-बड़े हाथी, शेर सभी दिखाई देते हैं। पक्षी की बहुत सारी प्रजातियाँ इस चिड़ियाघर में देखने को मिलती है। इस चिड़ियाघर में स्कूल के बच्चों भी आते हैं, जिससे उनका बहुत अच्छा मनोरंजन हो जाता है।

10. ओखला वर्ल्ड सेंचुरीOkhla Bird Sanctuary

Image Source – Google | Image By – OBS

दिल्ली के नोएडा में स्थित ओखला वर्ल्ड सेंचुरी भी घूमने लायक जगह है। यहाँ पर हरे-भरे जंगल के साथ-साथ बहुत सारे पक्षी भी आपको देखने को मिलेंगे। इनकी चाचाहट की आवाज कानों में बहुत मधुर सुनाई देती है। किसी – किसी को उनकी आवाज इतनी पसंद आती है,

कि वह इनकी आवाज सुनने के लिए ही यहाँ पर घूमने आते हैं। इस हरे भरे जंगल में सैकड़ो प्रकार के पक्षी निवास करते हैं। इस जंगल में एक झील भी बनाई गई है। झील के चारों तरफ बैठकर बहुत ही अच्छा नजारा नजर आता है।

11. शिल्प संग्रहालय – Crafts Museum

Image Source – Google | Image By – Herzindagi

दिल्ली घूमते घूमते बोर हो गए हैं? अब गांव में जाने का मन है, तो आप कहीं मत जाइए हम आपके लिए गांव को ही दिल्ली में ले आए हैं। जी हाँ आप ठीक पढ़ रहे हैं। इस म्यूजियम में आपको गांव के रहन-सहन तथा उनके उपयोग की सारी चीजे देखने को मिल जाएंगी।

बैलगाड़ी, झोपड़ी, बाबली, पेस पौधे घर यह सब चीज आपको दिल्ली में ही देखने को मिल जाएंगी। म्यूजियम को आर्किटेक्चर ने उसी डिजाइन से बनाया है जिस तरीके से गांव में घर होते, तथा रहन-सहन होता है। यदि आप गांव का मजा भी लेना चाहते हैं तो एक बार यहाँ जरूर आयेगा।

12. ग्रैंड वेनिस मॉलGrand Venice Mall

Image Source – Google | Image By – Yometro

यह माॅल दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में है। इस माॅल को इटैलियन शहर जैसा डिजाइन किया गया है, जिसकी वजह से यहाँ पर बहुत ज्यादा संख्या में लोग इसको देखने आते हैं। इस मॉल में मनोरंजन करने के लिए आपको बहुत सारी चीजे मिल जाएंगी, यह माॅल इस टाइम पर सबका पसंदीदा बना हुआ है।

इस शहर को वेनिस शहर जैसा दिखने के लिए डिजाइन किया गया है, जो देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है। साथ ही मॉल को नहरों, गोंडोला और रियल्टो ब्रिज और सेंट मार्क बेसिलिका जैसे प्रसिद्ध स्थलों की प्रकृतियों के साथ बनाया गया है।

बच्चों को भी यह जगह बहुत पसंद आती है। इस जगह में बॉलिंग, गेमिंग, वर्चुअल क्रिकेट, मिरर गेजिंग, वर्चुअल फार्मूला, कोलंबस राइड्स, बंपर बोट्स और बहुत कुछ रोमांचक गतिविधियाँ शामिल है। इस मॉल में एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा तथा इनडोर थीम पार्क है, इसी के साथ-साथ इसमें आइस स्केटिंग रिंग भी है।

13. एडवेंचर आइलैंडAdventure Island

Image Source – Google | Image By – Adventureparkindelhi

दिल्ली में सभी एडवेंचर पार्क में से सबसे प्रसिद्ध पार्क एडवेंचर आइलैंड है। यह बच्चों और बड़े सभी के लिए परफेक्ट लोकेशन है। इस पार्क में आप सभी तरह के एडवेंचर कर सकते हैं। इस पार्क में एम्यूजमेंट राइड्स और कुछ वाटर एक्टिविटीज के साथ-साथ खाने पीने की भी बहुत अच्छी और सस्ती चीजें मिलती हैं।

इस पार्क में H2O राइड्स की भी सुविधा उपलब्ध करायी जाती हैं। साथ ही इस पार्क में विभिन्न प्रकार के झूले, वाटर स्लाइड्स, ट्विस्टर की सवारी के लिए एड्रेनालाईन पंपिंग जैसी चीजों मजा एक साथ लिया जा सकता है।

इसी के साथ-साथ वेव रॉकर, इट्स ए रिंगा रिंगा थिंग, बुश बग्गीज़, स्प्लैश डंक और बम्पर कारें, स्काई राइडर्स, पानी की सवारी जैसे अनेक एडवेंचर आप एक ही जगह पर कर सकते हैं।

14. फन एंड फूड वाटर पार्क – Fun N Food Water Park

Image Source – Google | Image By – Yometro

वैसे तो दिल्ली में बहुत सारे वाटर पार्क मौजूद है, लेकिन सब इससे कम ही है। यह सभी का फेवरेट बना हुआ है। यह वाटर पार्क आधुनिक तरीके से बना हुआ है, जिसकी वजह से यह सभी का फेवरेट है।

इस वाटर पार्क में जिस तरह के झरने और वॉटर स्लाइड है, ऐसे वॉटर स्लाइड भारत में किसी भी पार्क में नहीं है। तो आप दिल्ली आए और इसका मजा लीजिए।

15. नेशनल रिसर्च सेंटर – National Research Centre

Image Source – Google | Image By – commons

इस सेंट्रल रिसर्च में आप विज्ञान से जुड़ी रिसर्च को देख पाएंगे। यदि आपको साइंस में दिलचस्पी है या फिर आप अपने बच्चे या किसी को भी साइंस से जुड़ी बातों की जानकारी देना चाहते हैं तो आप एक बार इस जगह पर जरूर आइए।

16. लोधी गार्डनLodhi Garden

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

यदि आप अपने दोस्तों के साथ बिना कुछ एडवेंचर किया थोड़ा सा टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, तो आप इस पार्क में एक बार आ सकते हैं। यह टूरिस्ट का पसंदीदा पर्यटन स्थल भी है। यह एक हरा भरा पार्क है।

यदि आपका अकेले रहने का मन है, तो भी आप यहाँ पर आ सकते हैं। इसकी हरियाली और शांति आपके मन में सुकून पैदा करेगी। तो आप एक बार दोस्तों के साथ या अकेले यहाँ आकर अपना टाइम स्पेंड जरूर करिएगा।

17. पुराना किलाPurana Qila (Old Fort)

Image Source – Google | Image By – Delhitourism

पुराना किला भी दिल्ली का काफी फेमस पर्यटन स्थल है। यह किला अंदर से काफी बड़ा है। इसमें बहुत सी बॉलीवुड फिल्में भी शूट होती हैं। आस – पास के कॉलेज के स्टूडेंट्स भी यहाँ पर अपने दोस्तों के साथ अपना टाइम बताने आते हैं। आप दिल्ली आए तो एक बार यहाँ पर भी जरूर आयेगा। यह किला नेशनल जूलॉजिकल पार्क के पास स्थित है।

18. गांधी स्मारकRaj Ghat 

Image Source – Google | Image By – Travelthruhistory

राजघाट के गांधी स्मारक में गांधी जी की समाधि बनी हुई है। यह स्मारक दिल्ली के राजघाट इलाके में काफी बड़े क्षेत्रफल में स्थित है। स्मारक के चारों तरफ एक बहुत ही सुंदर पार्क बना हुआ है।

इसी के पास एक बहुत ही खूबसूरत झील भी बनी हुई है, इस झील में नौका विहार भी कर सकते हैं। इस स्मारक में गांधी जी के जीवन के कुछ पहलुओं को शब्दों तथा चित्रो की सहायता से वर्णित किया गया है।

19. राष्ट्रीय रेल म्यूजियमNational Rail Museum

Image Source – Google | Image By – NRMINDIA

आप रेल में बैठते हो, तो आपके मन में सवाल पैदा होता होगा की सबसे पहले रेल कैसी होगी? किसने बनाई होगी? दिखने में कैसी होगी? चलती कैसी होगी? आपके इन्हीं सवालों का जवाब आज राष्ट्रीय रेल म्यूजियम में मिल जाएगा। यहाँ पर रेल के शुरुआती दौर से लेकर आधुनिकरण तक सभी इंजन को रखा गया है।

यहाँ पर घूमने के लिए छोटी-छोटी रेल चलती है, जिनकी कुछ फीस देकर आप इस रेल में बैठ सकते हैं, और पूरे म्यूजियम का नजारा देख सकते हैं। इसके साथ-साथ यहाँ पर एक कैंटीन भी है, जहाँ पर आप अपना लंच कर सकते हैं। बच्चों के साथ घूमने पर यहाँ खूब मजा आता है।

20. दिल्ली हाटDilli Haat

Image Source – Google | Image By – Outlookindia

यह पर्यटन स्थल दिल्ली के जनकपुरी इलाके में है। यह एक फेमस बाजार है, जो शहर की संस्कृति और जीवन शैली का प्रतीक है। यह बाजार भोजन, संगीत, जीवन शैली और उत्सवों के लिए काफी लोकप्रिय है।

यह बहुत ही बड़ी जगह पर खूबसूरती के साथ बनाया गया है, जिससे भारी संख्या में विक्रेता तथा खरीदार मोलभाव कर सके। दिल्ली में यात्रा करने वालों तथा पर्यटकों के लिए यह बाजार काफी लोकप्रिय है।

इस बाजार में हम भारत के हर राज्य के पहनावे भी देख सकते हैं, तथा उन्हे खरीद भी सकते हैं। कपड़ों के साथ-साथ इस बाजर में देश के सभी राज्यों की मिठाई तथा स्वादिष्ट भोजन भी देखने को मिलते है।

“बताते चलें, यदि आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का एक शहर नोएडा भी बहुत खूबसूरत है। नोएडा मे भी मनोरंजन के लिए कई जगह हैं। आप दिल्ली के साथ – साथ नोएडा मे भी पिकनिक का आनंद ले सकते हैं, तो आइए विस्तार से जानते हैं – नोएडा के बारे मे

दिल्ली के फेमस बाजार

घूमने के साथ-साथ हम दिल्ली के प्रसिद्ध बाजार की बात करते हैं, तो आईए जानते हैं कि दिल्ली के प्रसिद्ध बाजार कौन-कौन से हैंl

  • करोल बाग दिल्ली के प्रसिद्ध बाजारों की लिस्ट में शामिल है यह अपने इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज और कपड़ों के लिए भी मशहूर है यहाँ पर सभी सम्मान बहुत ही कम दाम पर मिल जाते हैंl
  • दूसरे नंबर पर हम रखते हैं, नेहरू प्लेस को दिल्ली में स्थित नेहरू प्लेस एशिया महाद्वीप की सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक का सभी सामन बहुत ही सस्ते दामों पर मिलता है। जिसमें लैपटॉप, मोबाइल सभी डिवाइस आते हैं।
  • अब बात करते हैं कनॉट प्लेस राजीव चौक की। यह दिल्ली का सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन है। राजीव चौक में आपको सबसे सस्ते कपड़े बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे। लेडिज एंड जेंट्स सभी प्रकार के कपड़े मिल जाते हैं।
  • गांधी मार्केट दिल्ली का सबसे बड़ा बाजार है, यहाँ पर होलसेल में कपड़ों की मार्केट है। जिसमें हर वैरायटी के कपड़े मिलते सस्ते दामों पर मिलते हैं।
  • दिल्ली में बाजार की बात करें तो चांदनी चौक को हम सबसे बड़ा बाजार मानते हैं। चांदनी चौक इंडिया का ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा होलसेल का बाजार है। यहाँ पर सबसे ज्यादा होलसेल का व्यापार किया जाता है। इस बाजार में उपयोग की हर वस्तु आसानी से मिल जाती है।

कैसे पहुंचे दिल्ली

दिल्ली हमारे देश की राजधानी है। हम किसी भी जगह पर रहते हुए भी दिल्ली में आसानी से पहुंच सकते हैं

फ्लाइट द्वारा – हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए इंडिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट राजधानी दिल्ली में ही स्थित है जो इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से मौजूद हैl यहाँ पर सभी देश के यात्री आते हैं।

ट्रेन द्वारा – यदि आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो भी आप दिल्ली में आसानी से पहुंच सकते हैं। दिल्ली में मुख्य रूप से दो-तीन नहीं बल्कि 15-16 बड़े रेलवे स्टेशन मौजूद है। जिसमें प्रतिदिन देश के कोने-कोने से रेलगाड़ी आती है। इसलिए दिल्ली में रेल से पहुंचना भी बहुत ही आसान है।

बस द्वारा – यदि आप बस से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको बहुत आसानी से भारत के हर स्टेट से दिल्ली के लिए बस मिल जाएगी।

Google Map-

दिल्ली में कहाँ रुके

हम कहीं भी घूमने जाते हैं, तो सबसे पहले यही सोचते हैं, कि हम रात को कहाँ रुकेंगे? दिल्ली में यह सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दिल्ली मे आपको बहुत सारे होटल आसानी से मिल जाएंगे। इन होटल में आप आसानी से अपनी रात को गुजार सकते हैं, यह होटल ज्यादा महंगे नहीं होते, इसलिए आप यहाँ पर आसानी से रुक सकते हैं।

दिल्ली में क्या खाएं

Image Source – Google | Image By – Gqindia

देश की राजधानी दिल्ली खाने के लिए भी बहुत मशहूर है। यहाँ पर कदम-कदम पर आपको खाने के ऐसे स्टोल मिल जाते हैं, जो एकदम बेस्ट तरीके से बने हुए होते हैं, और स्वादिष्ट भी होते हैं। आपके यहाँ पर कोने कोने में खाने के होटल एंड स्टॉल बहुत आसानी से मिल जाएंगे।

मूलचंद पराठा दिल्ली का फेमस पराठा है, यह लाजपत नगर में मिलता है। आलू, प्याज, अंडा, मूली हर प्रकार का पराठा यहाँ पर मिलता है। तो आप एक बार जरूर ट्राई करें।

दौलत की चाट यह चांदनी चौक का फेमस और स्वादिष्ट है। यह एक ठंडी और मीठी डिश है जो चांदनी चौक में ही मिलती है। लोग इसको खाने के लिए दूर-दूर से आतें हैं। तो आप भी एक बार जरूर ट्राई करिएगा।

बॉम्बे भेलपुरी साउथ एक्सटेंशन की फेमस डिश है। दिल्ली के छोले भटूरे का नाम सबसे पहले आता है। छोले भटूरे दिल्ली की फेमस डिश है। आपको बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। यहाँ स्टॉल के छोले भटूरे भी बहुत स्वादिष्ट बने हुए होते हैं।

इसी के साथ-साथ चांदनी चौक में बहुत से ऐसे भोजन है जो आपको बहुत पसंद आएंगे। कबाब एंड रोल, पराठा, बटर चिकन, मोमोज, रबड़ी फालूदा, छोले कुलचे, गोलगप्पे, लड्डू, मटर कुलचे, सभी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। तो आप दिल्ली में आए तो यह सब जरूर ट्राई करिएगा, यह बेस्ट तरीके से बने हुए होते हैं।

🌸🌸🌸

तो कैसा लगा आपको दिल्ली का यह सफर हमने आपको यहाँ पर दिल्ली की फेमस सभी जगह के बारे में बताया है। यदि कभी आपको दिल्ली आने का प्लान बने तो, आप इन जगहों पर जरूर जाये। आप बच्चों के साथ तथा फैमिली के साथ भी आ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉दिल्ली का कौन सा भाग सबसे सुंदर है?

दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ – साथ एक एतिहासिक शहर भी है, इसी कारण दिल्ली के कुछ इलाके बहुत सुन्दर हैं, लेकिन हौज खास को दिल्ली की सबसे सुन्दर जगह माना जाता है।

👉दिल्ली और नई दिल्ली में क्या अंतर है?

दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ – साथ, भारत का एक राज्य भी है, जिस मे 11 जिले है। जबकि नई दिल्ली, दिल्ली का ही एक जिला है।

👉दिल्ली का दूसरा नाम क्या है?

माना जाता है की, भविष्य मे कभी यहाँ पांडव रहा करते थे, इसलिय दिल्ली शहर को इंद्रप्रस्थ के नाम से भी जाना जाता था। 

👉दिल्ली का सबसे महंगा इलाका कौन सा है?

जी के के नाम से लोकप्रिय, दक्षिण दिल्ली में स्थित ग्रेटर कैलाश दिल्ली का सबसे महंगा इलाका है, क्यूंकी यहाँ पर अमीर लोगो के घर होने के साथ – साथ लगभग सभी कम्पनियों के ब्रांड भी मौजूद हैं।


Leave a Comment