Noida Me Ghumne Ki Jagah | Greater Noida Me Ghumne Ki Jagah

4/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

नोएडा उत्तर प्रदेश में स्थित, राजधानी दिल्ली से सटा हुआ एक मॉर्डन शहर है। नोएडा का नाम New Okhla Industrial Development Authority (NOIDA) से बना है। नोएडा में हरियाणा पंजाब तथा उत्तर प्रदेश के लोग ज्यादा रहते हैं, तो चलिए जानते हैं – Noida Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

यदि आपने नोएडा घूमने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दें कि नोएडा में मनोरंजन करने की बहुत सारी जगह हैं, तथा इसी के साथ आप यहाँ पर खूब सारी शॉपिंग भी कर सकते हैं। नोएडा में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के भी शोरूम हैं, इसी के साथ यहाँ पर प्रकृति प्रेमियों के लिए पार्क तथा ऐतिहासिक इमारत भी हैं।

यदि आप नोएडा घूमना चाहते हैं और आपको पता नहीं है, कि नोएडा में कहाँ-कहाँ घूमना है, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा के बारे में लगभग सारी जानकारी दे देंगे। नोएडा आपको कैसे जाना है, कहाँ पर जाना है, तथा क्या-क्या खाना है। इन सभी बातों का जवाब हम आपको इस आर्टिकल में दे देंगे, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पड़ेगा।

नोएडा घूमने का खर्चलगभग 10,000 से 15 ,000 रुपये
नोएडा घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Noida Me Ghumne Ki Jagah

❣ वर्ल्डस ऑफ़ वंडर – Worlds of Wonder
❣ स्नो वर्ल्ड – Snow World
❣ बोटैनिकल गार्डन – Botanical Garden
❣ किडजानिया – KidZania
❣ स्मैश – Smash
❣ द ग्रैंड वेनिस मॉल – The Grand Venice Mall
❣ स्तूप 18 गैलरी – Stupa 18 Gallery
❣ ओखला पक्षी अभयारण्य – Okhla Bird Sanctuary
❣ DLF मॉल – DLF Mall
❣ बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट – Buddh International Circuit

1. वर्ल्डस ऑफ़ वंडरWorlds of Wonder

Image Source – Google | Image By – Holidify

सबसे पहले बात करते हैं, नोएडा में स्थित वर्ल्डस ऑफ़ वंडर पार्क की ! यह पार्क 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। बच्चों का पसंद आने वाला यह नोएडा का पहला पिकनिक स्थान है। इस पार्क में बच्चों तथा बड़ों के लिए बहुत सारे आधुनिक झूले लगे हुए हैं, जिसमें आप तरह-तरह की राइड्स का मजा ले सकते हैं।

इसी के साथ इस पार्क में एक वाटर पार्क भी है, जिसमें आप वाटर की एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यह पार्क बच्चों तथा बड़ों दोनों के लिए बनाया गया है। यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों का मन खुश हो जाता है। इस पार्क में आपको इंट्री की फीस देनी पड़ती है, इस पार्क में Go-karting लिए भी ट्रैक बना हुआ है।

इस पार्क में फ्री फॉल, टर्बो टनल, रैपिड रेसर, बूमरैंग, रिप कर्ल, रिप राइड, राफ्ट राइड, स्प्लैश सफारी डीप सी एडवेंचर, अंडर वॉटर वर्ल्ड, डीप सी एक्सप्लोरर, बिग स्प्लैश, वेव पूल, लेजी रिवर, बिग स्प्लैश और लिटिल स्प्लैश आदि वॉटर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। नोएडा घूमने का यह सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस है। आप फैमिली बच्चों किसी के भी साथ घूम यहाँ पर सबसे घूमने आ सकते हैं।

2. स्नो वर्ल्डSnow World

Image Source – Google | Image By – Easemytrip

यदि आप गर्मियों के मौसम मे गर्मी से परेशान हो रहें हैं तथा गर्मियों के मौसम में सर्दियों का मजा लेना चाहते हैं, तो आ जाइए नोएडा के स्नो पार्क में ! आधुनिक मशीनों द्वारा इस पार्क का तापमान हमेशा कम ही रखा जाता है।

यहाँ आने वाले पर्यटकों को लगता है, कि मानो वो कश्मीर में हो ! आप भी यदि गर्मी में कश्मीर का मजा लेना चाहते हैं, तो स्नो पार्क में घूमने जरूर आएं। यहाँ पर आप कम बजट में कश्मीर का मजा ले सकते हैं, तथा पहाड़ों की तेज धूप से भी बच सकते हैं।

इस पार्क में आप गहरी पिंडली वाली बर्फ और सिर पर बर्फ की टोपी, एक भव्य गुफा, एक इग्लू के साथ टाइम व्हेल हिमखंड आदि चीजों का भी नजर कर सकते हैं।

इसी के साथ आप यहाँ पर स्कीइंग, आइस स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों कर सकते हैं। नोएडा घूमने वालों की यह पसंदीदा जगह है, आप भी अपनी फैमिली तथा बच्चों के साथ यहाँ पर आ सकते हैं।

3. बोटैनिकल गार्डनBotanical Garden

Image Source – Google | Image By – Revv

यदि आप एक प्रकृति प्रेमी हो तथा आपको प्रकृति से प्यार है, तो आप बोटैनिकल पार्क में आ सकते हैं। इस पार्क में शांत वातावरण मिलता है। इसी के साथ-साथ इस पार्क में आपको फूलों के हरे-भरे गार्डन भी देखने को मिलते हैं। इस पार्क में फूलों की बहुत सारी प्रजातियाँ लगाई गई हैं।

फूलों के साथ-साथ इस पार्क में पक्षी भी देखने को मिलते हैं। यहाँ पर बैठकर मन को बहुत शांति मिलती है, तथा यहाँ से वापस जाने का मन नहीं करता है।

यदि आप फोटोग्राफी की शौकीन हैं, तो यह फोटोग्राफी करने का भी अच्छा स्थान है। फूलों के बीच आपके फोटो भी बहुत अच्छे आयेंगे हैं। आप यहाँ की यादों को अपने कैमरे में संजो कर ले जा सकते हैं।

4. किडजानियाKidZania

Image Source – Google | Image By – Thestatesman

किडजानिया एक इनडोर थीम पार्क है। यह बच्चे तथा वयस्क दोनों को बहुत पसंद आता है। इस पार्क को बच्चों के लिए दिलचस्प और मनोरंजन तरीके से प्रेरित और शिक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पार्क में आपको पक्की सड़कों और इमारतों से लेकर बैटरी से चलने वाली कारे सब कुछ देखने को मिलता है।

इस पार्क में बच्चे बहुत सी एक्टिविटी में भी भाग ले सकते हैं। यहाँ पर बच्चों को कुछ लोगीकाल प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए भी दी जाती है, जो बच्चों का माइंड शार्प बनाने के लिए यह बेहतरीन पहल है। इसी के साथ बच्चों को इंटेलिजेंट तरीके से खेलना भी सिखाया जाता है।

इस जगह पर बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खेलने का सामान दिया जाता है। जिससे उनका भी मनोरंजन हो जाता है। यहाँ पर जाने के लिए आपको एंट्री फीस देनी पड़ती है। यह बच्चे और बड़ों के लिए पिकनिक मनाने का एक परफेक्ट स्थान है।

5. स्मैशSmash

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

यदि आपको तरह-तरह के खेल खेलने का शौक है, तो आप इस जगह पर आ सकते हैं। यहाँ पर आप कुछ फीस देकर तरह-तरह के खेल खेल सकते हैं।

यहाँ पर इंडोर तथा डिजिटल तरह के लगभग सभी खेल खिलाए जाते हैं। बच्चे तथा बड़े दोनों को यह जगह बहुत पसंद आती है। आप अपने बजट के हिसाब से खेल खेल सकते हैं।

यहाँ पर स्मैश क्रिकेट, वल्कन बल, गोधूलि गेंदबाजी, फिंगर कोस्टर, सुपर कीपर, फ्लाईमैक्स, बम स्क्वाड, तख़्ते पर चलो, नाइट्रो व्हीली, X2 मोटर रेसिंग सिम्युलेटर, स्मार्ट आर्केड, पहियों पर युद्ध आदि खेल खिलाए जाते हैं,

इसलिए सपोर्ट मे रुचि रखने वाले लोग यहाँ पर जरूर आते हैं। यदि आपको भी खेलने का शौक है, तो एक बार यहाँ पर जरूर आएं, यहाँ पर आपको मनोरंजन के साथ-साथ बहुत कुछ नया सीखने को भी मिलेगा तथा बहुत सारे खेल खेलने को भी मिलेंगे।

6. द ग्रैंड वेनिस मॉल – The Grand Venice Mall

Image Source – Google | Image By – Youtube

यह मॉल ग्रेटर नोएडा में है। इस माल को इटैलियन शहर जैसा डिजाइन किया गया है। इसी वजह से यहाँ पर बहुत ज्यादा संख्या में पर्यटक इसको देखने आते हैं। इस मॉल में मनोरंजन करने के लिए आपको बहुत सारी चीजें मिल जाएंगी।

इस शहर को वेनिस शहर जैसा दिखने के लिए डिजाइन किया गया है, जो देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है। साथ ही मॉल को नहरों, गोंडोला और रियल्टो ब्रिज और सेंट मार्क बेसिलिका जैसे प्रसिद्ध स्थलों की प्रकृतियों के साथ बनाया गया है।

इस मॉल में 40,000 वर्ग फुट के क्षेत्रफल में फैला एक मस्ती जोन भी है, जो बहुत सारी मजेदार चीजें प्रदान करता है। बच्चों को यह जगह बहुत ज्यादा पसंद आती है।

इस जगह में बॉलिंग, गेमिंग, वर्चुअल क्रिकेट, मिरर गेजिंग, वर्चुअल फार्मूला 1, कोलंबस राइड्स, बंपर बोट्स और बहुत कुछ रोमांचक एक्टिविटी करने को मिलती हैं। इस मॉल में एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा भी है।

7. स्तूप 18 गैलरीStupa 18 Gallery

Image Source – Google | Image By – Yometro

संस्कृत की बहुत प्रसिद्ध स्तूप 18 गैलरी नोएडा में स्थित है। यदि आप कला को जानने के शौकीन हैं, या कला में इच्छा रखते हैं, तो आप यहाँ पर जरूर आएं।

इस जगह पर आप समकालीन तथा आधुनिक कलाकारों  के कार्यों के साथ-साथ उनके बारे में भी जान सकते हैं। यहाँ पर आपको बहुत सारी पेंटिंग भी देखने को मिलती हैं।

यदि आपको कोई पेंटिंग पसंद आती है, तो आप उसको खरीद भी सकते हैं। यदि आप यहाँ पर जाना पसंद करते हैं, तो आपके लिए बता दे कि यह गैलरी सोमवार को बंद रहती हैं। आप सप्ताह में सोमवार को छोड़कर किसी भी दिन यहाँ जा सकते हैं।

8. ओखला पक्षी अभयारण्यOkhla Bird Sanctuary

Image Source – Google | Image By – OBS

यदि आप पक्षियों को देखने में रुचि रखते हैं, तथा पक्षियों की बहुत सारी प्रजातियाँ को देखना और जानना चाहते हैं, तो एक बार इस जगह पर जरूर आयें। यहाँ पर हरे-भरे जंगल के साथ-साथ बहुत सारे पक्षी भी देखने को मिलेंगे। इनकी चचहाने की आवाज भी जब कानों में पड़ती है, तो बहुत मधुर सुनाई देती है।

किसी-किसी को यह आवाज इतनी पसंद आती है, कि वह इनकी आवाज सुनने के लिए ही यहाँ पर घूमने आते हैं। इस हरे भरे जंगल में सैकड़ो प्रकार की प्रजाति के पक्षी रहते हैं।

इस जंगल में एक झील भी बनाई गई है। झील के आसपास बैठने की सुविधा भी है, झील के चारों तरफ बैठकर बहुत ही अच्छा नजारा नजर आता है। आप एक बार अपने खाली समय में इस जगह की सैर करने आ सकते हैं।

9. DLF मॉल – DLF Mall

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

यह मॉल नोएडा में सबसे बड़ा मॉल माना जाता है। यह 2 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ है, तथा इसकी इमारत 7 मंजिला है। इस मॉल में आपको 333 तरह के ब्रांड मिल देखने को मिल जाते हैं। इस मॉल में आपको खाने पीने के बहुत सारे रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे, तथा इन रेस्टोरेंट पर बहुत स्वादिष्ट खाना मिलता है।

यह माॅल इतना बड़ा है, कि आप एक दिन में इस मॉल को पूरा नहीं घूम सकते। फैशन स्टोर की बात करें, तो इस मॉल में अनीता डोंगरे, मीना बाजार, रितु कुमार, आहूजासंस और अनोखी जैसे फैशन स्टोर शामिल हैं।

इस मॉल में बच्चों से संबंधित भी सभी सामान मिल जाता है। यहाँ पर किड्स की भी बहुत सारी ब्रांड देखने को मिलती है, जैसे Chicco, Adidas Kids, Allen Solly Kids, Holland and Barrett, Mini Club, या Mothercare आदि इस मॉल में शामिल है।

इस मॉल में आप शॉपिंग के साथ-साथ बहुत सारे मनोरंजन कार्य भी कर सकते हैं। इसमें आपको स्नो व्हाइट, फन सिटी, स्मैश, PVR आदि देखने को मिलते हैं। आप यहाँ पर अपनी फैमिली के साथ आएं, आपको बहुत मजा आएगा।

10. बौद्ध इंटरनेशनल सर्किटBuddh International Circuit

Image Source – Google | Image By – Javamem

यदि आप बाइक या कार रेसिंग का शौक रखते हैं, तथा आप बाइक या कार रेसिंग को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो नोएडा में स्थित बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आ कर आप बाइक या कार रेसिंग को देख सकते हैं।

यहाँ 5.14 किलोमीटर में रेस होती है। यह भारत का पहला मोटर इंटरनेशनल सर्किट है। कार रेसिंग का शौक रखने वाले अधिकतर यहाँ पर आते हैं।

नोएडा कैसे पहुंचे

नोएडा दिल्ली से बिल्कुल सटा हुआ है, लेकिन नोएडा उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर आता है। नोएडा एक बहुत बड़ा शहर है, तथा यह औद्योगिक दृष्टि से भी बहुत प्रगतिशील शहर है।

फ्लाइट द्वारा – यदि आप नोएडा फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो हम बता दें, कि नोएडा में कोई एयरपोर्ट नहीं है। यदि आप नोएडा फ्लाइट से ही आना चाहते हैं,

तो आप दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे तक फ्लाइट से आ सकते हैं। वहीं से आपको नोएडा के लिए मेट्रो तथा बस मिल जाएगी, जिससे आप आसानी से नोएडा पहुँच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा – यदि आप नोएडा ट्रेन से आना चाहते हैं, तो यह रास्ता भी दिल्ली से ही होकर गुजरता। नई दिल्ली, आनंद विहार, ओल्ड दिल्ली या फिर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक आपको ट्रेन से आना पड़ेगा। यहाँ आने के बाद नोएडा के लिए बस तथा मेट्रो मिल जाती है, जिससे आप बहुत ही आसानी से नोएडा पहुँच सकते हैं।

बस द्वारा – यदि आप नोएडा बस से जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि नोएडा सड़क मार्ग बहुत सारे राज्यों से जुड़ा हुआ है। जैसे – उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। आपको इन सभी राज्यों से नोएडा के लिए डायरेक्ट बस मिल जाती है।

बाइक द्वारा – यदि आप अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो दिल्ली से जुड़े होने की वजह से आपको नोएडा की सड़क बहुत ही साफ तथा स्वच्छ मिलती है। इससे आप आसानी से अपना सफर तय कर सकते हैं।

आपके रास्ते में बहुत सारे रेस्टोरेंट भी मिलते हैं, जिससे रास्ते मे खाने पीने की भी कोई परेशानी नहीं होगी। आप गूगल मैप की मदद से भी नोएडा पहुंच सकते हैं।

Google Map-

नोएडा में कहाँ ठहरे

नोएडा में रुकने की बात करें तो, नोएडा पर्यटन की दृष्टि से काफी लोकप्रिय शहर है, तथा यह धीरे-धीरे विकास की गति पकड़ रहा है। नोएडा शहर में आपको बहुत सारे होटल मिल जाएंगे। यहाँ पर होटल आपके बजट के अनुसार मिल जाते हैं।

त्रीबो ट्रेंड, नोएडा एक्सप्रेस नोएडा, होटल नोएडा ग्रैंड, होटल नोएडा कॉन्टिनेंटल, होटल सिल्वर अद्मिरे, होटल कुँदिस, इत्स्य बाय त्रीबो – सिटी सेंटर नोएडा, CSK Residency, Regenta Central Noida, कुछ ऐसे होटल हैं, जो बजट में मिल जाएंगे।

नोएडा का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – NDTV

नोएडा दिल्ली के पास स्थित है, तो नोएडा में भी दिल्ली के जैसे स्ट्रीट फूड बहुत फेमस है। यहाँ के स्ट्रीट फूड बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। नोएडा में आपको छोले कुलचे, पोहे, लिट्टी चोखा, स्पाइसी मोमोज और चिकन मोमोज आदि बहुत ही स्वादिष्ट मिलते हैं।

साथ ही गोलगप्पे, मिर्च परोठा, तुर्किश पाइड, खजूर शेख, कार्टूंस कुर्तोष आदि यह ऐसे मुख्य व्यंजन है, जो आपको नोएडा में ही मिलते हैं। यह नोएडा की शान है, तथा इनका स्वाद भी बहुत लाजवाब होता है।

🌸🌸🌸

ये थी नोएडा से जुड़ी बातें ! हमने इस आर्टिकल में आपको नोएडा के बारे में लगभग सभी सवालों का जवाब दिया है। यदि आप कभी नोएडा घूमने का प्लान बनायें, तो हमारे इस आर्टिकल के अनुसार चले जाएं, आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी।


जरूरी जानकारी !!

👉नोएडा में सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

नोएडा दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का एक शहर है। नोएडा मे कोई भी एतिहासिक या प्राकृतिक स्मारक नहीं है, लेकिन फिर भी नोएडा बहुत खूबसूरत है। नोएडा मे आप को ज्यादातर माल व पार्क मिलेंगे।

👉नोएडा के बारे में क्या खास है?

नोएडा की सबसे खास बात यह है की, इस शहर का लगभग 50% क्षेत्र हरा – भरा है, इसलिए ही नोएडा को भारत का सबसे हरा – भरा शहर माना जाता है।

👉दिल्ली से नोएडा कितना पड़ता है?

अधिकतर देखा जाता है की नोएडा मे रहने वाले लोग दिल्ली मे, तथा दिल्ली मे रहने वाले लोग नोएडा मे जॉब करते हैं। दिल्ली से नोएडा की दूरी लगभग 30 किमी है, लेकिन दिल्ली मेट्रो से आप आसानी से सफर कर सकते हैं।

👉नोएडा का असली नाम क्या है?

नोएडा का आधिकारिक नाम गौतम बुद्ध नगर है, तथा इसका पूरा नाम न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (NoidaNew Okhla Industrial Development Authority है।


Leave a Comment