Jaipur Me Ghumne Ki Jagah | Kya Jaipur Ghumne Ke Layak Hai?

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, तथा जयपुर राजस्थान की राजधानी है। जयपुर को “गुलाबी नागरी‘”Pink City” के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है, की जयपुर शहर को वेल्स के राजकुमार के स्वागत में गुलाबी फूलों से सजाया था, तभी से इसका नाम गुलाबी शहर के नाम से प्रसिद्ध है, तो चलिए बात करते हैं Jaipur Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

इसी के साथ-साथ जयपुर राजस्थानी पारंपरिक आभूषणों, पारंपरिक कपड़ों और हस्तशिल्प के साथ-साथ पारंपरिक व्यंजनों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यदि आप जयपुर घूमने का सोच रहें हैं, तो आपको बता दे की जयपुर थोड़ा गर्म इलाका है, इसलिए आप अक्टूबर से फरवरी के महीने में घूम सकते हैं।

इस समय मौसम थोड़ा ठंडा रहता है, तो आपको घूमने में भी बहुत ही मजा आयेगा। लेकिन इस मौसम में आपको गर्म कपड़े साथ लेकर जाने पड़ेंगे। गर्मियों के मौसम से अच्छा यहाँ सर्दियों का मौसम बहुत सुहावना रहता है।

यदि आप जयपुर जाने का प्लान बना रहे हैं और आपको पता नहीं है, कि जयपुर में कहाँ जाना है? कैसे जाना है? कहाँ घूमना है? क्या खाना है? कहाँ रहना है? इन सभी सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आये हैं। तो हमारे साथ अंत तक बने रहिए आपको जयपुर से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

जयपुर घूमने का खर्चलगभग 25,000 से 30,000 रुपये
जयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से फरवरी के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Jaipur Me Ghumne Ki Jagah

❣ हवा महल – Hawa Mahal
❣ सिटी पैलेस – The City Palace
❣ जल महल – Jal Mahal
❣ जंतर मंतर – Jantar Mantar
❣ आमेर किला – Amer Fort
❣ अल्बर्ट हॉल म्यूजियम – Albert Hall Museum
❣ पिंक सिटी बाजार – Pink City Market
❣ जयगढ़ किला – Jaigarh Fort
❣ नाहरगढ़ किला – Nahargarh Fort
❣ रामबाग पैलेस – Rambagh Palace
❣ चोखी ढाणी – Chokhi Dhani
❣ महारानियों की छतरियां – Maharaniyon Ki Chhatriyan

1. हवा महलHawa Mahal 

Image Source – Google | Image By – Afar

जयपुर का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में हवा महल ही आता है। हवा महल जयपुर के खूबसूरती की निशानी है। यह महल शाही महारानियों के लिए बनवाया गया था, जिससे वह गली में होने वाले त्योहार, तथा उत्सव का दर्शन कर सके। इस महल में 993 झरोखें हैं, जिससे आप बाहर का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं, तथा यहाँ से आपको गुजराती हवा भी महसूस होती है।

इसीलिए इसे हवा महल कहा जाता है। यह हवा बहुत ही ठंडी ठंडी और सुकून वाली होती है। हवा महल बहुत ही आकर्षक स्थल है। हवा महल का बाहरी हिस्सा बहुत ही प्रभावशाली है। हवा महल में प्रवेश करते ही लोगों को इस्लामी राजपूताना और वास्तुकला का मेल देखने को मिलता है।

हवा महल की खूबसूरती के साथ-साथ इसकी आश्चर्यजनक बात यह है कि यह दुनिया की सबसे ऊँची ऐसी इमारत है जो बिना किसी नींव के बनी हुई है। इसको देखने लोग देश-विदेश से भी आते हैं। हवा महल खूबसूरती को देखते हुए यहाँ पर कुछ फिल्मों की शूटिंग भी की जाती है।

फोटोग्राफी का शोक रखने वाले के लिए भी यह जगह बेस्ट है इसका व्यू आप कमरे में कैद कर सकते हैं जो बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। यदि आप जयपुर आने का सोच रहे हैं तो हवा महल आपका फर्स्ट ऑप्शन है आप यहां पर जरूर आये।

2. सिटी पैलेसThe City Palace

Image Source – Google | Image By – Yometro

यदि आप इतिहास, वास्तुकला तथा फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो आप इस जगह पर जरूर आयें। यहाँ से आप पूरे जयपुर की खूबसूरती को देख सकते हैं। सिटी पैलेस शहर के बीचो-बीच है, तथा इसे शाही निवास भी कहा जाता है। यह महल अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में बना हुआ है।

यहाँ पर भारी संख्या में लोग इसको देखने भी आते हैं। यह जयपुर का एक ऐतिहासिक स्थल है। यह हफ्ते में सातों दिन खुलता है। यदि आप जयपुर घूमने आए तो सिटी पैलेस के बिना आपकी जयपुर की यात्रा अधूरी है। एक बार यहाँ का शाही निवास को जरुर देखें।

3. जल महलJal Mahal

Image Source – Google | Image By – Jaipurtourism

यह किला मानसागर झील के ठीक बीचो-बीच बना हुआ है। जल महल को रोमांटिक महल के नाम से भी जाना जाता है। राजा अपनी रानियों के साथ अकेले में समय बिताने के लिए इस महल का इस्तेमाल किया करते थे। यह महल जितना खूबसूरत बाहर से दिखाई देता है, उससे कई गुना अंदर से है।

यह पाँच मंजिला महल है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि, यह है सिर्फ एक मंजिला ही दिखाई देता है, बाकी पानी के नीचे ही है। इस महल से पहाड़ और झीलों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यह बहुत ठंडा महल है, इसमें गर्मी का एहसास नहीं होता है। चांदनी रात में इस महल का खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है।

इसी के साथ यहां पर नर्सरी भी है, जिसमें 1 लाख से ज्यादा पेड़ लगे हुए हैं, तथा उनकी देखभाल की जाती है। इसी कारण यह पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस महल को भी दूर-दूर से लोग देखने आते हैं। आप भी एक बार जल महल की सैर जरूर करें।

4. जंतर मंतरJantar Mantar

Image Source – Google | Image By – Traveltriangle

जयपुर का जंतर मंतर एक खगोलीय वेधशाला है। इसको यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में भी सम्मिलित किया गया है। जंतर मंतर में एक वृत सम्राट यंत्र है। जिसके द्वारा सूर्य की मौजूदा स्थिति तथा समय का पता लगाया जाता है। इसी के साथ-साथ यहाँ पर एक लघु सम्राट यंत्र भी है। उसको धूप घड़ी भी कहा जाता है।

यह यंत्र लाल पत्थरों से बना हुआ है। यह भी स्थानीय समय बताता है। जयप्रकाश यंत्र से सूर्य राशि तथा स्थिति का ज्ञान होता है। जयपुर के जंतर मंतर में ऐसे बहुत से खगोलीय यंत्र है, जो गणना के तौर पर इस्तेमाल किया जाते हैं। इस जंतर मंतर में 19 उपकरण है, जो अलग-अलग ज्यामिति आकर के हैं। यदि आप इन सब चीजों में दिलचस्पी रखते हैं, तो एक बार यहां पर जरूर आए।

5. आमेर किला Amer Fort

Image Source – Google | Image By – Adventurousmiriam

जयपुर का आमेर किला एक विश्व धरोहर स्थल है। यह किला पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस किले को लाल बलुआ पत्थर तथा संगमरमर से बनाया है। यदि आपको हाथी की सवारी करना पसंद है, तो आप यहाँ पर जरूर आये। हाथियों की सवारी करना आमेर किले में काफी लोकप्रिय है।

यहाँ पर घूमने के लिए लोग हाथी की सवारी करते हैं। इस किले में लाइट एंड साउंड शो भी होता है, जिसके द्वारा रानियों की कहानी तथा उनके लोकगीत सुनाये जाते हैं। लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से आप राजा महाराजाओं की कहानियों को आनंद के साथ सुन सकते हैं।

आमेर किले की कहानी अमिताभ बच्चन की आवाज में सुनाई जाती है। इनकी आवाज भारतीय सिनेमा में सबसे ऊँची मानी जाती हैं। यदि आप इन सब चीजों को एक जगह पर देखना चाहते हैं, तो आमेर किला आपके लिए बेस्ट जगह है। आप एक बार इस जगह पर जरूर आए।

6. अल्बर्ट हॉल म्यूजियमAlbert Hall Museum

Image Source – Google | Image By – Veenaworld

यह म्यूजियम भारत की कला और संस्कृति को परिचित कराता है। यहाँ आपको भारत के अलग-अलग भागों के चित्रकला देखने को मिलेंगी। यह संग्रहालय राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय है। इसको डेढ़ सौ साल पुराना मानते हैं। इस संग्रहालय में आपको यूरोपीय, चीन, बेबीलोनियन, ग्रीक और मिश्र सभ्यताओं को चित्रित किया हुआ देख सकते हैं।

इस संग्रहालय के अंदर देखने लायक गैलरी बनी हुई है, जो पर्यटकों को काफी पसंद आती है, जिसमें कालीन गैलरी, क्ले आर्ट गैलरी, शिखा गैलरी, ज्वेलरी गैलरी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट गैलरी आदि हैं। इसी के साथ-साथ यहाँ पर पर्यटकों को पसंद किए जाने वाले मिट्टी के बर्तन जैसी बहुत सारी चीजें हैं। आप जयपुर आए तो एक बार इस संग्रहालय में भी आए इस संग्रहालय की चीजें पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं।

7. पिंक सिटी बाजारPink City Market 

Image Source – Google | Image By – Jaipurtourism

यह जयपुर का मुख्य बाजार है। यदि आप जयपुर की याद को अपने साथ ले जाना चाहते हैं, तो एक बार इस बाजार में जरूर आए यहाँ पर राजस्थानी जूतियों से लेकर जयपुरी दुपट्टे सब बहुत ही उचित दाम में और बहुत अच्छे मिलते हैं। यह बाजार काफी बड़ा है, और काफी पर्यटक यहाँ पर आते भी हैं। इसी के साथ-साथ यहाँ पर स्वादिष्ट भोजन भी मिलता है।

8. जयगढ़ किलाJaigarh Fort

Image Source – Google | Image By – Jaipurtourism

यदि आप राजा महाराजाओं के हथियार तथा तलवार देखने का शौक रखते हैं, या फिर देखना चाहते हैं, तो जयगढ़ किला आपके लिए ही बना है। यहाँ पर राजाओं की तलवारों को संजोकर रखा गया है। यह किला चील का तेल पहाड़ी पर बना हुआ है इस किले की संरचना बहुत ही भव्य है। जयगढ़ किले की सबसे रोचक बात यह है, कि यहाँ पर दुनिया की सबसे बड़ी तोप रखी हुई है।

इस किले में एक वॉच टॉवर है, जो आसपास के दृश्य को दिखाता है। इस किले की दीवारें काफी मोटी बनी हुई हैं, तथा बलुआ पत्थर से बनी हुई हैं। यह देखने में भी खूबसूरत नजर आता है। जयगढ़ किले में बहुत सारे रहस्य हैं, जिन्हें जानने के लिए लोग यहाँ आने के लिए उत्सुक रहते हैं, तो आप भी यहाँ आकर इस जगह के इतिहास को जानिये।

9. नाहरगढ़ किलाNahargarh Fort

Image Source – Google | Image By – Tripsavvy

यह किला जयपुर का एक लोकप्रिय किला है। यह लोगों में पिकनिक स्पॉट के लिए भी मशहूर है। यह किला काफी बड़ा तथा ऊंचा है, जिसके कारण आप यहाँ से आमेर तथा जयपुर शहर का नजारा देख सकते हैं। रात के समय में इस किले का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है।

किले में मौजूद रेस्टोरेंट भी लोगों को काफी पसंद आता है। इस किले की खूबसूरती के कारण, यहां पर रंग दे बसंती तथा शुद्ध देसी रोमांस जैसे फिल्मों की भी शूटिंग हुई है। इस महल को राजा तथा उनकी 12 रानियां के लिए बनवाया गया था इस शहर में 9 अपार्टमेंट है, तथा सभी में अलग-अलग किचन बैडरूम स्टोर शौचालय सभी उपलब्ध है।

इस महल में एक दीवान ए आम भी बना हुआ है। गुलाबी नगरी में पीले रंग का बना हुआ महल जयपुर की शान को बढ़ाता है। यदि आप जयपुर घूमने आए तो इस किले की सैर जरूर करें।

10. रामबाग पैलेसRambagh Palace

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

रामबाग पैलेस को ‘जयपुर का गहना’ भी कहते हैं। रामबाग पैलेस जयपुर के बेहतरीन तथा आलीशान महलों में से एक है। यहां पर राजा का निवास हुआ करता था। इस महल में आप विभिन्न खेलों पोलो गोल्फ, जीवा ग्रांडे स्पा, जकूज़ी, इंडोर/आउटडोर स्विमिंग, वॉकिंग ट्रेल, फिटनेस हब, योग मंडप में योग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इस पैलेस को देखने के लिए देश विदेश से भी लोग आते हैं, इसी कारण यहाँ पर दुभाषिया गाइड भी मिलते हैं। यदि आप यहाँ के होटल में रुकते हैं, तो आपको सारी फैसेलिटीज मिलती है। यहाँ का शानदार खाना आलीशान कमरे तथा डॉक्टर से लेकर कपड़े धोने तथा वाई-फाई की सुविधा सभी आपको मिलती है। रामबाग पैलेस में जयपुरी लग्जरी कमरे हैं।

इसी के साथ-साथ यहाँ पर एक पोलो बार भी है। जहाँ आप व्हिस्की बियर का भी आनंद उठा सकते हैं। इस होटल में महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर की भी सुविधा भी प्रोवाइड कराई जाती है, तथा महल में बहुत सारी कारें हैं, जिनको आप जयपुर शहर की सैर के लिए उपयोग कर सकते हैं, तो यह एक आलीशान होटल है। आप अगर जयपुर आने का सोच रहे हैं तो यहाँ जरूर आयें।

11. चोखी ढाणीChokhi Dhani

Image Source – Google | Image By – Travelandleisureasia

यदि आप राजस्थान के ग्रामीण वातावरण को देखना चाहते हैं, तो चोखी ढाणी में आपको यह सब देखने को मिलता है। यहाँ आपको राजस्थानी लोकगीत लोक नृत्य कठपुतलियों का नाटक हर शाम देखने को मिलता है। यह 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहाँ आपको राजस्थान के अलग-अलग नृत्य देखने को मिलते हैं।

इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर कंचे का खेल, भविष्यवाणी करने वाले तोते, जादू के शो, घुड़सवारी, नौका विहार  को भी देख सकते हैं।यह राजस्थान के गांव की परंपरा को दर्शाता है यहां पर भोजन, कपड़े, जीवन शैली, कलाकृतियाँ, शिल्प, चित्रकारी, मूर्तियां, लोकगीत, विभिन्न नृत्य, गायन और कई अन्य पारंपरिक पहलु देखने को मिलते हैं जो पर्यटकों को अपने और आकर्षित करते हैं।

यहाँ पर आने वाले पर्यटकों के लिए नाव की सवारी, ऊंट की सवारी, घुड़सवारी, हाथी और बैलगाड़ी की सवारी भी करने को मिलती है राजस्थान की परंपरा को अपनाते हुए भोजन पत्तों की थाली में परोसा जाता है यदि आप जयपुर आए तो एक बार राजस्थानी गांव के माहौल में भी जरूर प्रवेश करिए

12. महारानियों की छतरियांMaharaniyon Ki Chhatriyan

Image Source – Google | Image By – Jaipurtourism

महारानी की छतरियां जयपुर से 9 किलोमीटर की दूरी पर है यह निवास रानी तथा महारानी के अंतिम संस्कार के लिए बनाया गया था। यह सुंदर और भव्य सेनोटाफ शाही महिलाओं की याद में बनाया हुआ है,

जो अपने इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। राजस्थान की शाही महिलाओं के इतिहास को दर्शाने का यह बेस्ट पैलेस है। यदि आप जयपुर आ रहे हैं, तो थोड़ा समय निकालकर यहां भी आए हैं।

“बताते चलें, आपके लिए आगरा भी जयपुर की तरह ही एक एतिहासिक नगर है, जो घूमने के लिय बहुत अच्छी जगह हो सकती है। आगरा मे विश्व प्रसिद्ध ताज महल है, जिसे देखने हर साल लाखो लोग आते हैं, को पिंक सिटी भी कहा जाता है, तो आइए विस्तार से जानते हैं – आगरा के बारे मे

जयपुर कैसे जाये

यदि आप जयपुर जाने का सोच रहे हैं, तो आपके मन में सबसे पहले यही सवाल आया है, कि जयपुर कैसे जाए तो इस सवाल से इस से जुड़े हम सभी सवालों के जवाब आपके लिए लेकर आए हैं।

फ्लाइट द्वारा – यदि आप जयपुर फ्लाइट जाने का सोच रहे हैं, तो हम आपको बता दें, कि राजस्थान में प्रसिद्ध हवाई अड्डा जयपुर एयरपोर्ट के नाम से है। यह एयरपोर्ट देश के विभिन्न बड़े-बड़े हवाई अड्डे से जुड़ा हुआ है, तथा इसी के साथ-साथ यहाँ पर विदेशी फ्लाइट भी आती है।

ट्रेन द्वारा – कुछ लोगों का ऑप्शन ट्रेन से आने का होता है। यदि आप ट्रेस आने का सोचते हैं, तो भी जयपुर बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। राजस्थान का जयपुर रेलवे स्टेशन देश के काफी सारे बड़े शहरों से डायरेक्ट जुड़ा हुआ है। जिसके जरिए आप ट्रेन से पहुंच सकते हैं।

बस द्वारा – यदि आप बस द्वारा जयपुर जाने का सोच रहे हैं, तो बस के माध्यम से भी जयपुर जाने के लिए बहुत सी बसे हैं, जैसे – दिल्ली हरियाणा लखनऊ अहमदाबाद और सूरत जैसे बड़े शहर आपको डायरेक्ट बस की सुविधा उपलब्ध कराते है। यदि आप इन शहरों से डायरेक्ट जाते हैं, तो आप जयपुर आसानी से पहुँच सकते हैं, लेकिन जयपुर थोड़ी दूर है। सफर काफी लंबा होने की वजह से थकान ज्यादा हो जाती है।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप अपनी कार या बाइक से जयपुर जाना चाहते हैं, तो भी सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। जयपुर जाने में आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी, क्योंकि जयपुर का रास्ता बहुत ही साफ है।

यह रास्ता आपको गूगल मैप भी दिखा सकता है। आपको जयपुर में जाते हुए बीच-बीच में पेट्रोल पंप में मिलते हैं, तो बिना किसी परेशानी के अपनी सवारी सभी पहुंच सकते हैं।

Google Map-

जयपुर में कहाँ ठहरे

हम कहीं भी घूमने जाते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले सवाल यही आता है, कि हम कहाँ पर ठहरे हैं? जयपुर एक आलीशान और शाही शहर है। यहाँ पर आपको सभी तरह की शाही फैसेलिटीज देखने को मिलती है। इसी के साथ-साथ यह आपको होटल में भी देखने को मिलती है।

जयपुर के होटल में लग्जरी रूम शाही खाना तथा बहुत ही खूबसूरत व्यू देखने को मिलता है, पर यह होटल महंगे भी होते हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल के नाम लेकर आये हैं, जो आपके बजट के हिसाब से बिल्कुल सही है।

उम्मेद महल, पिंक पर्ल, जयपुर दरबार, पर्ल पैलेस हेरिटेज बुटीक होटल, उम्मेद भवन, कृष्णा पैलेस, सामोद पैलेस, कुछ ऐसा होटल है, जो आपको सभी फैसेलिटीज देते हैं। आप अगर जयपुर आए तो एक बार इन होटल को जरूर ट्राई करिए। इन होटल में इतनी अच्छी फैसेलिटीज है, कि आपके यहां पर शाही वाली फिलिंग्स आएगी तो जयपुर देखने के साथ-साथ इन होटल का भी मजा लीजिए।

जयपुर में क्या खाएं

Image Source – Google | Image By – Homegrown

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर शहर आपने फोटो में ही देखा होगा। इसे नजदीक से देखने की चाहत हर किसी के अंदर होते हैं, तथा जिन्हें घूमने का शौक होता है। वह यहाँ आना भी जरूर चाहते हैं।

अगर आपने जयपुर आने का प्लान बना लिया है, तो बिना जयपुर के प्रसिद्ध भोजन के आपकी यात्रा अधूरी रहेगी हम कहीं घूमने जाते हैं, तो वहाँ का प्रसिद्ध भोजन एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

जयपुर के प्रसिद्ध भोजन दाल बाटी चूरमा, प्याज पकौड़ी, घेवर, चावल और नंद, मसाला चाय, पाव भाजी, कैर सांगरी, लस्सी, शाही थाली है, तथा इनका टेस्ट भी बहुत अच्छा होता है।

इसी के साथ-साथ आप आपके यहाँ पर लाल मांस बाजरे की रोटी के साथ कैर सांगरी गट्टे की सब्जी श्रीखंड आदि व्यंजनों का भरपूर मेल देखने को मिलता है, तो एक बार जयपुर में इन खानों को भी जरूर ट्राई करिएगा बिना इन खाने के आपके जयपुर की यात्रा भी अधूरी रहेगी।

🌸🌸🌸

तो यह थी, जयपुर से जुड़ी सारी बातें जयपुर कहाँ जाना है, कैसे जाना है, कहाँ घूमना है? इन सवालों का सभी जवाब हमने आपको इस आर्टिकल में दे दिए हैं। यदि आपके मन में और कोई भी सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में छोड़ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉जयपुर की सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो जयपुर मे बहुत सी जगह हैं, लेकिन जयपुर मे हवा महल सब से ज्यादा फेमस है।

👉क्या अभी जयपुर घूमने का अच्छा समय है?

जयपुर एक रेगिस्तान का इलाका है, इसलिय यहाँ पर तापमान बहुत तेजी से बदलता है। कभी – कभी गर्मियों मे तापमान 50°C तक हो जाता है, तो वहीं सर्दियों मे 0°C तक पहुँच जाता है, इसलिय जयपुर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय बहुत अच्छा होता है।

👉क्या अभी जयपुर घूमने का अच्छा समय है?

जयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च होता है, क्यूंकी अक्टूबर से मार्च तक जयपुर का मौसम शुष्क होता है, जिसमें तापमान कम और ठंडी हवाएँ चलती हैं।

👉जयपुर में कौन से कपड़े पहनते हैं?

राजस्थान का मौसम थोड़ा गरम होता है, और यहाँ के अधिकांश लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, इसलिए जयपुर के साथ – साथ पूरे राजस्थान मे औरते घाघरा कुर्ती तथा पुरुष धोती,कुर्ता पेंट पहनना पसंद हैं।


Leave a Comment