10+ Agra Me Ghumne Ki Jagah, Jiski Wajah Se Agra Puri Duniya Me Femas Hai

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

आगरा उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी के किनारे पर बस हुआ एक ऐतिहासिक शहर है। आगरा में बहुत सारी ऐसी ऐतिहासिक इमारतें हैं, जिनको देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं, इतना ही नहीं आगरा में दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल भी स्थित है, तो चलिय जानते हैं – 10+ Agra Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे!!

आगरा तजमहल की वजह से तो दुनियाभर मे फेमस है ही, लेकिन आगरा का पेठा भी बहुत मशहूर है। आगरा घूमने जाने वाला हर एक पर्यटक इस पेठे को खाने के साथ-साथ अपने साथ घर भी ले जाता है। यदि आप आगरा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें, क्यूंकी हम आपको बताएंगे कि आगरा में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।

साथ ही इस आर्टिकल मे आप जनेगें की, आपको आगरा कैसे जाना है, कहाँ पर घूमना है, कहाँ रहना है, और क्या खाना है। इसलिए आप हमारे इस आर्टिकल तो को अंत तक पढ़िए।

आगरा घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
आगरा घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

10+ Agra Me Ghumne Ki Jagah, Jiski Wajah Se Agra Puri Duniya Me Femas Hai

❣ताजमहल – Taj Mahal
❣आगरा का लाल किला – Agra Red Fort
❣एतमाद-उद-दौला – Itmad-ud-Daula
❣अकबर का मकबरा – Akbar Tomb
❣मोती मस्जिद – Moti Masjid
❣सिकंदरा किला – Sikandra Fort
❣शीश महल – Sheesh Mahal
❣जामा मस्जिद – Jama Masjid
❣फतेहपुर सीकरी – Fatehpur Sikri
❣जोधा बाई का रोजा – Jodha Bai Ka Roza

1. ताजमहल – Taj Mahal

Image Source – Google | Image By – Britannica

आगरा का नाम सुनते ही सभी के मन में एक ही तस्वीर आती है, ओर वो है ताजमहल। ताजमहल को मुहब्बत की निशानी माना जाता है, और यह सात अजूबों में से एक अजूबा भी है। अजूबा इसलिए की उस जमाने मे बिना मशीनों के पत्थर पर इतनी खूबसूरत नक्काशी कैसे की गई होगी।

यही बात आगरा तथा ताज महल को फेमस भी करती है। ताजमहल सफेद चमचमाते संगमरमर पत्थरों से बना हुआ है। ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद मे बनवाया था।

इतिहासकार बताते हैं की, शाहजहाँ अपनी पत्नी मुंतज से बहुत प्यार करता था। मुंतज की मौत हो जाने के बाद शाहजहाँ ने उसकी याद मे ताज महल को बनवाया था। ताजमहल के अंदर शाहजहां और मुमताज दोनों की कब्र साथ में बनी हुई है।

ताजमहल में इस्लामी वास्तुकला देखने को मिलती है। ताजमहल की खूबसूरती को लफ्जों मे बयां नहीं किया जा सकता।

2. आगरा का लाल किलाAgra Red Fort

Image Source – Google | Image By – Veenaworld

ताजमहल के बाद आगरा मे सबसे ज्यादा मशहूर और खूबसूरत आगरा का किला है। आगरा के किले को लाल किले के नाम से भी जाना जाता है। इस किले को मुगल बादशाह अकबर ने बनवाया था। पर्यटक इसको भी देखना पसंद करते हैं।

इस किले मे बहुत सी ऐसी बातें हैं, जो यहाँ जाने पर ही पता चलती हैं। जब आप इस किले को घूमने के लिए जाओ तो एक गाइड बुक कर ले, गाइड आप को इस किले की रहस्यमी बातों को बात देगा।

आगरा के किले मे एक ऐसी खिड़की है जिसमे से देखने पर ताज महल कुछ अलग ही तरह का नजर आता है। बताया जाता है की, दिल्ली के लाल किले से आगरा के लाल किले का रास्ता जमीन के अंदर एक सुरंग से होकर गुजरता है।

3. एतमाद-उद-दौलाItmad-ud-Daula

Image Source – Google | Image By – Tajmahalinagra

एतमाद-उद-दौला का मकबरा यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। यह मकबरा भी आगरा के पर्यटक स्थलों में से एक है। इस मकबरे की वास्तुकला और इंटीरियर ताजमहल से प्रेरित है, इसलिए इसको ‘बेबी ताज’ भी कहा जाता है।

कहा जाता है, कि ताजमहल की नकल करते हुए इस मकबरे को बनाया गया था। मुगल बादशाह औरंगजेब चाहता था, कि यह मकबरा ताजमहल से भी ज्यादा खूबसूरत बने ! लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी, क्युकी पैसों की कमी के कारण इसको ज्यादा खूबसूरत नहीं बनाया गया।

4. अकबर का मकबराAkbar Tomb

Image Source – Google | Image By – Istockphoto

अकबर के इस मकबरे को मुगल बादशाह जहांगीर ने बनवाया था। यह मकबरा लाल बलुआ पत्थर मे संगमरमर के डिजाइन से बना हुआ है। यह मकबरा भी देखने में बहुत आकर्षित लगता है। इस मकबरे में पैनल डिज़ाइन ज्यामितीय, फूल और कुछ लेख को बहुत ही अच्छी तरह से चित्रण किया गया है।

इस मकबरे को बनवाने का काम अकबर बादशाह ने शुरू कराया था, लेकिन अकबर की मृत्यु के बाद उसके बेटे जहांगीर ने इस मकबरे को पूरा कराया। इस मकबरे मे अकबर की कब्र नीचे तहखाना में है।

5. मोती मस्जिदMoti Masjid

Image Source – Google | Image By – Hoteldekho

आगरा की इस खूबसूरत मोती मस्जिद को भी शाहजहां ने ही बनवाया था । ये मस्जिद यमुना नदी के किनारे पर आगरा के किले से सटी हुई है। यह मस्जिद भी सांगेमरमर से बनी हुई है, जो देखने मे बहुत खूबसूरत लगती है। इस मस्जिद में संगमरमर को तरास कर बहुत ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है।

इस मस्जिद में लगा सफेद संगमरमर मोती की तरह चमकता हुआ दिखाई देता है, इसी वजह से इसका नाम ‘मोती मस्जिद’ पड़ा था।

6. सिकंदरा किलाSikandra Fort

Image Source – Google | Image By – Expedia

सिकंदरा किला आगरा से 4 किलोमीटर की दूरी पर है। इस किले मे सबसे लोकप्रिय जगह अकबर का मकबरा है। यह किला अपने शानदार फाटको तथा आकर्षक डिजाइन के लिए जाना जाता है। इस किले में आपको पत्थरों पर खूबसूरत नक्काशी देखने को मिलेगी।

इस किले की बनावट मे हिंदू और इस्लामी डिजाइनों का मिश्रण है। इस किले के बालकनी और विंडो को बहुत ही आकर्षित डिजाइन से बनाया हुआ है।

7. शीश महलSheesh Mahal

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

शीश महल का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग सोचते हैं, की यह आगरा में मौजूद कोई अलग महल है, जबकि ऐसा नहीं है। शीश महल आगरा के किले मे ही बनाई हुई एक बहुत ही खूबसूरत इमारत है।

इसे शाहजहां ने खासकर अपनी पत्नी के लिए बनवाया था। इस महल का इस्तेमाल महिलाएं हमाम (बाथरूम) के रूप में करती थी। शाहजहां ने इस महल को कांच से बनवाया था,

जिसे सीरिया से मंगवाया गया था। इस महल की दीवारों में छोटे-छोटे शीशे लगे हुए हैं, जो बहुत ही खूबसूरती लगते हैं। इस महल में गर्म तथा ठंडे पानी के फव्वारे भी लगे हुए हैं।

8. जामा मस्जिदJama Masjid

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

आगरा की जामा मस्जिद का नाम भी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद में आता है। इसका निर्माण शाहजहां ने अपनी बेटी के लिए कराया था। इस मस्जिद की खूबसूरती भी देखने लायक है, क्युकी मस्जिद में नक्काशी तथा टाइल्स का एक अद्भुत ही नज़ारा है।

इस मस्जिद तक पहुंचाने के लिए बुलंद दरवाजे से होकर गुजरना पड़ता है। इस मस्जिद में एक बहुत बड़ा बरामदा तथा तीन गुंबद बने हुए हैं। जब हम मस्जिद में प्रवेश करते हैं, तो मस्जिद के द्वार पर फारसी भाषा का शिलालेख लिखा हुआ है।

इस मस्जिद में एक साथ कई हजार लोग नमाज पढ़ सकते हैं। इस मस्जिद में 20 वें रमजान को शाहजहां की बेटी जहांआरा के नाम का उर्स भी होता है।

9. फतेहपुर सीकरी – Fatehpur Sikri

Image Source – Google | Image By – Andbeyond

फतेहपुर सीकरी आगरा जिले का एक ऐतिहासिक शहर है। इस शहर को अकबर बादशाह ने बसाया था। फतेहपुर सीकरी में एक बहुत बड़ा बुलंद दरवाजा है, जिसको देखने हजारों की संख्या मे लोग आते हैं। 54 मीटर ऊँचा यह दरवाजा विश्व का सबसे ऊंचा दरवाजा है।

इस दरवाजे मे लाल बलुआ पत्थर सफेद संगमरमर से सजावट की गई है। इस दरवाजे के स्तंभ पर कुरान की आयतें लिखी हुई है। लगभग 400 सालों से लगा हुआ यह दरवाज आज भी वैसा ही खड़ा हुआ है।

10. जोधा बाई का रोजाJodha Bai Ka Roza

Image Source – Google | Image By – Sunleisureworld

इस महल को अकबर बादशाह ने अपनी सबसे पसंदीदा पत्नी जोधा के लिए बनवाया था। जो की मुगलिया सल्तनत का मे आगरा का सबसे लोकप्रिय स्थान में से एक है। ये महल लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है, तथा महल में नीले रंग की टाइल्स का प्रयोग किया गया है, जो लाल पत्थर के साथ बहुत ही खूबसूरत लगती है।

“बताते चलें, आपके लिए जयपुर भी आगरा की तरह ही एतिहासिक नगर है, जो घूमने के लिय बहुत अच्छी जगह हो सकती है । जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। और यहाँ बहुत सि फिल्मों की शूटिंग भी हुई है,तो आइए विस्तार से जानते हैं – जयपुर के बारे मे

आगरा में कैसे पहुंचे

आगरा उत्तर प्रदेश राज्य का एक फेमस जिला है। ताजमहल, लाल किले जैसी ऐतिहासिक इमारतें होने के कारण आगरा भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया मे फेमस है। इसी वजह से आगरा लगभग सभी बड़े और छोटे शहरों से जुड़ा हुआ है, जहाँ पर बस, ट्रेन व अन्य साधन से आसानी से पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट द्वारा – यदि आप फ्लाइट से आगरा जाना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़ कर दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे तक या सकते हैं। उसके बाद आप बस, टैक्सी या रेल से आगरा पहुँच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा – आगरा का आगरा कैंट रेलवे स्टेशन एक फेमस रेलवे स्टेशन है। ज्यादातर ट्रेन इस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं। यह रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, बैंगलोर, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, चंडीगढ़, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और जबलपुर जैसे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है, जहाँ से आपको डायरेक्ट ट्रेन मिलती है। यहां पर पहुंचने के बाद आप बस तथा टैक्सी करके अपने होटल तक जा सकते हैं।

बस द्वारा – यदि आप बस के द्वारा जाने की सोच रहे हैं, तो बहुत आसानी से आप आगरा जा सकते हैं। आप दिल्ली, जयपुर या फिर उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर से आगरा के लिए डाएरेक्ट चलने वाली बस पकड़ सकते हैं। आप बस के द्वारा आगरा बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप अपनी कार या बाइक से आगरा जाने की सोच रहे हैं, तो यह भी बहुत सही रहेगा। क्युकी आप गूगल मैप की सहायता से बहुत ही आसानी से आगरा पहुँच सकते हैं।

आगरा जाते हुए रास्ते में आपको बहुत से पेट्रोल पंप, ढाबे तथा रेस्टोरेंट भी मिलेंगे, जहाँ पर आप खा-पी कर आराम करके आसानी से आगरा के लिए जा सकते हैं।

Google Map-

आगरा में कहाँ ठहरे

जब हम कहीं घूमने जाते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले यही सवाल आता है, कि हम रात को कहाँ ठहरेंगे। आगरा में बहुत ही किफायती दामों पर होटल मिल जाते हैं। इन होटल मे सारी सुविधा दि जाती है। आगरा मे ईकोनोमी तथा लगज़री सभी तरह के होटल मिल जाते हैं।

आप अपने बजट के हिसाब से कोई भी होटल बुक कर सकते हैं। आप घर से ही इंटरनेट की मदद से होटल बुक कर सकते हैं। आगरा मे होटल को बुक करते हुए ये ख्याल रखें की, होटल घूमने वाली जगह से ज्यादा दूर ना हों।

आगरा का स्वादिष्ट भोजन

Image Source – Google | Image By – Tajwithguide

खाने की बात करें तो, आगरा मे बहुत से स्वादिष्ट खाने मिलते हैं, लेकिन आगरा का पेठा । आगरा का पंछी पेठा भारत का नंबर वन पेठा माना जाता है। ताजमहल के साथ-साथ आगरा का पंछी पेठा मिठाई के लिए भी फेमस है।

आगरा घूमने आने वाले लगभग सभी पर्यटक इस मिठाई को खाने के साथ-साथ अपने साथ लेकर भी जरूर जाते हैं। भोजन मे आगरा के फेमस आइटम – सिकंदरी रान, फिरनी, ब्रेड दाल हैं। इसके अलावा आगरा में सभी तरह के खाने मिलते हैं, क्योंकि यहां पर सभी जगह के लोग आते हैं।

🌸🌸🌸

तो ये थी, आगरा से जुड़ी कुछ बातें ! इस आर्टिकल में आपके लगभग सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे हैसे की – कैसे जाना है, कहाँ-कहाँ घूमना है, कहाँ रहना है और क्या खाना है ? लेकिन यदि फिर भी आपका कोई सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपको उसका जवाब देने की कोशिश करेंगे ।


जरूरी जानकारी !!

👉आगरा की सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

आगरा एक एतिहासिक शहर है। यहाँ पर अकबर तथा शाहजहाँ जैसे मुगल बादशाह ने शासन किया है। वैसे तो आगरा मे बहुत सी जगह हैं, लेकिन ज्यादातर लोग आगरा का किला और ताजमहल देखने के लिए आते हैं ।

👉आगरा कितने दिन में घूम सकते हैं?

वैसे तो आगरा घूमने के लिए 1 दिन बहुत है, लेकिन यदि आप आगरा को अच्छे से समझना चाहते हो तो, कम से कम 2 दिन आगरा मे बिताएं । आगरा के साथ ही आप 1 दिन मे फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते हैं।

👉आगरा कब जाना चाहिए?

आगरा का मौसम नॉर्मल ही रहता है, लेकिन फिर भी आगरा घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक के महीने मे जाना सही रहेगा ।

👉आगरा का ताजमहल कौन से दिन बंद रहता है?

ताज महल हर एक शुक्रवार को बंद रहता है, लेकिन ताज महल की मस्जिद मे जुमे की नमाज़ अदा की जाती है। फरवरी मे 10 से 12 तक भी ताज महल को बंद रखा जाता है।

यदि कभी कोई विदेश का कोई बड़ा नेता आता है, तो उसकी सिक्योरिटी के लिए भी ताज महल को बंद रखा जाता है। इसलिए आप जब भी ताज महल घूमने जाओ, पहले जानकारी कर के जाओ।

👉आगरा का ताजमहल कितने बजे तक खुला रहता है?

ताज महल का समय सुबह 10 बजे से शाम 4:40 तक होता है।

👉क्या आप ताजमहल के अंदर घूम सकते हैं?

ताज महल के आँगन मे घूमने के लिए आप को नॉर्मल टिकिट लेना पड़ेगा, पर यदि आप ताज महल के अंदर जाना चाहते हो तो आप को उसके लिए अलग से टिकिट लेना पड़ेगा, जो नॉर्मल टिकिट से थोड़ा महंगा होता है।


Leave a Comment