10 Khubsurat Panjab Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

4/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

पाँच नदियों के मिलन के समूह के नाम पर पंजाब राज्य का नाम, पंजाब पड़ा। पंजाब इतिहास के पन्नों मे तो दर्ज है ही, साथ मे पंजाब की संस्कृति और पंजाब के खाने बहुत फेमस हैं। पंजाब में आपको ज्यादातर हरियाली देखने को मिलती है, क्युकी यहाँ पर खेती-बाड़ी बहुत अधिक मात्रा में की जाती है, तो चलिय जानते हैं, Panjab Me Ghumne Ki Jagah कोन – कोन सी हैं।

पंजाब में हरियाली के साथ-साथ नीला-नीला पानी और नीला आसमान का मेल बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। कहा जाता है, कि पंजाब के लोग बहुत ही बड़े दिल वाले होते हैं। यहाँ के लोगों अपनी संस्कृति को छोड़ते नहीं हैं, इसलिए इन लोगों मे पंजाब की संस्कृति भी अच्छे से दिखाई देती है ।

पुरुष सिंथेटिक पगड़ी के साथ तथा महिलाएं दुपट्टा, सूट सलवार के साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहने हुए होती हैं। पंजाब का भांगड़ा संगीत ही यहाँ की संस्कृति की पहचान है।

यदि आप पंजाब घूमना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। इसमें आपको पंजाब के बारे में सभी बातों की जानकारी मिल जाएगी, जैसे की – पंजाब में कैसे जाना है? कहाँ पर रहना है? और कहाँ-कहाँ घूमना है? इसलिए अंत तक हमारे साथ बने रहिए।

पंजाब घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
पंजाब घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Panjab Me Ghumne Ki Jagah-

❣स्वर्ण मंदिर – Golden Temple
❣जालंधर शहर – Jalandhar City
❣पठानकोट – Pathankot
❣भटिंडा – Bathinda
❣चंडीगढ़ – Chandigarh
❣पटियाला – Patiala
❣लुधियाना – Ludhiana
❣कपूरथला – Kapurthala
❣जलियांवाला बाग – Jallianwala Bagh
❣विरासत-ए-खालसा – Virasat-e-Khalsa

1. स्वर्ण मंदिर – Golden Temple

Image Source – Google | Image By – Britannica

स्वर्ण मंदिर अमृतसर में स्थित है, इसे गोल्डन टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। यह सिखों का प्रमुख गुरुद्वारा है। अमृतसर शहर स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ स्थित है। यह गुरुद्वारा पानी के बीच तैरता हुआ दिखाई देता है। सिख धर्म के मानने वालों के लिए यह बहुत पवित्र जगह है।

यहाँ पर प्रवेश करने के लिए सर पर दुपट्टा या कोई कपड़ा होना अनिवार्य है। इस मंदिर में आने वाले पर्यटकों को तथा श्रद्धालुओं के लिए खाने की व्यवस्था इस गुरुद्वारे में ही की जाती है।

इस गुरुद्वारे में 24 घंटे लंगर चलता रहता है। बताया जाता है, कि तकरीबन 40,000 लोग रोज इस लंगर में खाना खाते हैं। खाने के साथ-साथ इस गुरुद्वारे में ठहरने की भी व्यवस्था है। रात गुजारने के लिए यहाँ पर अच्छा बिस्तर भी मिल जाता है।

एक व्यक्ति तीन दिन तक यहाँ पर आसानी से रुक सकता है। इस गुरुद्वारे के चार दरवाजे हैं, जो चारों दिशाओं में खुलते हैं।

2. जालंधर शहर – Jalandhar City

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

जालंधर शहर सतलज नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यदि आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जालंधर शहर आपके घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है, क्युकी जालंधर अपने पंजाबी खान-पान तथा पंजाबी रहन-सहन के लिए प्रसिद्ध है।

जालंधर शहर में आपको गुरुद्वारे तथा संग्रहालय के साथ-साथ देवी तलब मंदिर देखने को मिल जाएगा, जहाँ रोज हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं।

इसी के साथ सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च, शहीद शहीद-ए-आज़म संग्रहालय, जंग-ए-आजादी स्मारक, इमाम नासिर मस्जिद, सदर बाजार, साइंस सिटी, वंडरलैंड थीम पार्क, गांधी स्टेडियम आदि ऐसी बहुत सी जगह हैं,

जो आपको जालंधर में देखने को मिलेगी। यह जगह बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आती है, सिटी वंडरलैंड थीम पार्क खासकर बच्चों के लिए बनाया गया है।

3. पठानकोट – Pathankot

Image Source – Google | Image By – Traveltriangle

पठानकोट पंजाब का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। पठानकोट बंटवारे की यादें ताजा कर देता है, इस जगह पर आपको नूरपुर किला, पालमपुर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर जैसी खूबसूरत जगह देखने को मिलती हैं।

यहाँ पर हर वर्ष विदेश से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। पठानकोट घूमने के दौरान आप चना मसाला, चिकन टिक्का, मटन चाप जैसे – स्वादिष्ट खानों का भी आनंद ले सकते हैं ।

पठानकोट में स्थित नूरपुर किला पठानकोट शहर में सबसे प्राचीन किला माना जाता है। इसी के साथ-साथ यहाँ पर शाहपुरकुंडी किला भी है। इसके किले में भी आपको काफी लुभाने वाले नजारे देखने को मिलेंगे।

पठानकोट में रणजीत सागर बांध पर्यटकों का मुख्य केंद्र है। इस बाँध पर बने पिकनिक स्पॉट पर आने वाले लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। इसी के साथ-साथ यहाँ पर सिटी सेंटर मॉल, नागिन मंदिर आदि भी फेमस जगह हैं।

4. भटिंडाBathinda 

Image Source – Google | Image By – Facts

भटिंडा पंजाब के सबसे पुराने तथा लोकप्रिय शहरों में से एक है। भठिंडा में बहुत सारे धार्मिक स्थल हैं, जिसकी वजह से भटिंडा फेमस शहर है। ये शहर पाकिस्तान से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

भटिंडा का सबसे बड़ा किला किला मुबारक है, यह किला छोटी-छोटी ईटों से बनाया गया है। पर्यटक और इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए यह जगह काफी अच्छी है।

भटिंडा में रोज गार्डन भी काफी फेमस पर्यटक स्थल है। यह अपने खूबसूरती की वजह से लोगों में आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। इस गार्डन में खिले-खिले गुलाबो को जब पहली नजर में देखते हैं, तो एक पल के लिए सब कुछ भूल जाते हैं। यह गार्डन बच्चों तथा बड़ों सभी को बहुत पसंद आता है।

चेतक पार्क भटिंडा मे पिकनिक स्पॉट के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहाँ आने वाले पर्यटक वाटर वोटिंग जैसी- एक्टिविटीज करना पसंद करते हैं। पीर हाजी रतन का मजार भटिंडा के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है, यहाँ पर सभी धर्म के लोगों और पर्यटकों का स्वागत किया जाता है।

दमदमा साहिब गुरुद्वारा भटिंडा का एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। लाखी जंगल भी बठिंडा घूमने के लिए अच्छी जगह है, यहाँ पर आप दोस्तों के साथ जंगल की सैर कर सकते हैं।

यह स्थान हरियाली तथा प्राकृतिक से घिरा हुआ है। भटिंडा में एक बीर तालाब ज़ू है, जो बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में गिना जाता है। वन्य जीव प्रेमियों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। इस ज़ू को भटिंडा जूलॉजिकल गार्डन या मिनी चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है।

5. चंडीगढ़Chandigarh

Image Source – Google | Image By – Hindustantimes

चंडीगढ़ पंजाब का एक बहुत ही सुंदर शहर है। यह शहर अपनी सुंदरता से हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। चंडीगढ़ शहर स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले नियोजित शहर के रूप में नियुक्त हुआ था। चंडीगढ़ शहर पंजाब तथा हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है।

चंडीगढ़ में रोज़ गार्डन एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, इस गार्डन में फूलों तथा झाड़ियाँ की लगभग 825 किस्में पाई जाती हैं। चंडीगढ़ के रोज गार्डन को जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन के नाम से भी जाना जाता है।

राॅक गार्डन ऑफ़ चंडीगढ़, चंडीगढ़ में स्थित एक प्रदर्शनी हाल है, जो देखने में काफी खूबसूरत नजर आता है, लेकिन आश्चर्य की बात ये है की, इस गार्डन मे औद्योगिक कचरे से मूर्तियों को बनाया गया है।

चंडीगढ़ का अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय बहुत आकर्षित स्थल है, जो 25 से अधिक विभिन्न देशों के गुड़िया और कठपुतलियां को प्रदर्शित करके पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

चंडीगढ़ में स्थित सुखना लेक एक एक मानव निर्मित झील है, पर्यटक यहाँ पर ताजी हवा का आनंद लेने के लिए आते हैं। चंडीगढ़ में स्थित फन सिटी एक मनोरंजन पार्क है, इस पार्क में तीन लैंडिंग पूल और लहर पूल के साथ कई तरह की वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

यह जगह बच्चों को खूब पसंद आती है। इसी के साथ-साथ चंडीगढ़ में वाटर पार्क थंडर जोन भी स्थित है, यहाँ पर आप वाटर की बहुत सारी राइट्स को कर सकते हैं, इसी के साथ-साथ यहां पर बहुत सारे धार्मिक स्थल भी हैं ।

6. पटियालाPatiala

Image Source – Google | Image By – Medium

पटियाला शहर अपनी हरियाली के लिए पूरे देश में काफी प्रसिद्ध शहर है। इसी के साथ-साथ पटियाला शहर में काफी पुराने महल हैं, जो पटियाला की शोभा को ओर भी ज्यादा बढ़ते हैं।

पटियाला में सबसे पुराना किला किला मुबारक है, इस किले को लगभग सभी पर्यटक देखने आते हैं, पटियाला में स्थित शीश महल बहुत खूबसूरत है। अंदर से यह महल पूरी तरह कांच का बना हुआ है। ये कांच ही इसकी खूबसूरती को दर्शातें हैं।

पटियाला शहर में स्थित मोती बाग पैलेस भी काफी प्रसिद्ध है। पटियाला शहर में स्थित बारादरी गार्डन अत्यंत दुर्लभ पेड़-पौधों की शानदार दृश्यता को दर्शाता है। इस वजह से लोग इसको देखने आते हैं।

मुख्य रूप से पटियाला शहर को सांस्कृतिक विरासत, रिती-रिवाज, परंपरा, धार्मिक महत्व तथा ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। पंजाब में घूमने का यह भी बहुत अच्छा स्थान है, जहां पर आप फैमिली के साथ आसानी से ट्रेवल कर सकते हैं।

7. लुधियानाLudhiana

Image Source – Google | Image By – Tribuneindia

पंजाब का लुधियाना शहर भी पर्यटकों को काफी पसंद आता है, क्युकी लुधियाना शहर सतलज नदी के किनारे पर बसा हुआ है।

लुधियाना का किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक के लिए जाना चाहता है। लुधियाना शहर में बसा यह गांव रंग-बिरंगी वेशभूषा, त्योहार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हरियाली, खेत-खलियान, के लिए जाना जाता है।

यहाँ पर बड़े-बड़े खेत लहराती हुई फैसलें, देखने में बहुत ही मन मोहक लगती हैं । लुधियाना में स्थित महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहाल को देखने पर भारत के इतिहास के जानने का मौका मिलता है।

लोधी किला लुधियाना का एक प्राचीन किला है, इसके साथ-साथ आप लुधियाना में काले हिरण, संभर, मोर बाघ, खरगोश, जैसे वन्य जीव को देखना चाहते हैं, तो टाइगर सफारी नामक जगह आपके लिए बेस्ट है। मुस्लिम समाज के लिए मस्जिद भीर लुधियाना का एक महत्वपूर्ण स्थल है।

यदि आप लुधियाना में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो पवेलियन मॉल लुधियाना का बहुत ही खूबसूरत मॉल है। इस मॉल में सुपरमार्केट, डिपार्टमेंट स्टोर, शॉपिंग सेंटर तथा सिनेमा आदि हैं, जहाँ पर आप शॉपिंग के साथ-साथ खाना-पीना तथा मनोरंजन भी कर सकते हैं।

खूबसूरती मे नेहरू रोज गार्डन यहां पर सबसे ज्यादा खूबसूरत गार्डन है। यदि आप लुधियाना बच्चों के साथ घूमना चाहते हैं, तो राख बाग गार्डन बच्चों के लिए बनाया गया है।

इसके अलावा लुधियाना की कपड़ा मार्केट पूरे भारत मे फेमस है। इस मार्केट मे गरम कपड़े थोक तथा फुटकर के भाव मे मिलते हैं।

8. कपूरथलाKapurthala

Image Source – Google | Image By – Tribuneindia

कपूरथला क्षेत्रफल की दृष्टि में तो एक छोटा शहर है, लेकिन यह पंजाब का सबसे आकर्षित शहर माना जाता है। कपूरथला अपनी खूबसूरती के लिए इतना फेमस है की, इसे पंजाब का पेरिस भी कहा जाता है।

पंजाब की सबसे बड़ी झील कपूरथला में ही है, जिसका नाम कजली वेटलैंड है। यह एक मानव निर्मित झील है, जो पर्यटकों के लिए पिकनिक का अच्छा केंद्र है।

कपूरथला में स्थित शालीमार गार्डन भी काफी फेमस है, दिन मे हर समय यह गार्डन लोगों की भीड़ से भरा हुआ रहता है। कुछ लोग यहां पर आराम करने तथा शांति से कुछ समय बिताने तथा पढ़ाई करने के लिए भी आते हैं।

साइंस सिटी कपूरथला में काफी प्रसिद्ध है, इसको भी लोग दूर-दराज से देखने आते हैं। महलों की बात करें तो कपूरथला में स्थित जगजीत महल पूरे पंजाब में प्रसिद्ध है। साथ ही कपूरथला की मूरिश मस्जिद भी बहुत फेमस स्थान है।

9. जलियांवाला बागJallianwala Bagh

Image Source – Google | Image By – Expedia

पंजाब में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित जलियांवाला बाग है। पंजाब मे घूमने आने वाले लगभग सभी पर्यटक इस पार्क को देखने आते हैं, क्युकी अग्रेज़ी हकूमत ने यहाँ पर सेकड़ों मासूमों का कत्ल किया था।

जब कोई भी जलियांवाला बाग की कहानी सुनता है तो, सुनते ही सबके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जलियांवाला बाग लगभग 6 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। अंग्रेजों ने भारतीयों को जो घाव दिये थे, वे इस पार्क में आज भी दिखाई देते हैं।

इस पार्क के पास एक कुआं है । गोली चलने के कारण हुई भगदड़ मे कुछ लोग इस कुएं में डूब गए थे, तथा बाद में इस कुए में से बहुत से शवों को निकाला गया था। इस कुए को देखकर इतिहास के सारे घाव याद आ जाते हैं। इसी वजह से लोग यहाँ आना पसंद करते हैं।

10. विरासत-ए-खालसाVirasat-e-Khalsa

Image Source – Google | Image By – Punjabtourism

विरासत-ए-खालसा एक संग्रहालय है, जो सिख धर्म के लिए प्रमुख स्थल है। यह चंडीगढ़ के पास स्थित आनंदपुर साहिब में है। इस संग्रहालय ने पूरे देश में सबसे ज्यादा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इस संग्रहालय को रोज लगभग 5,000 लोग देखने आते हैं। यहाँ पर सिख शूरवीरों की कहानी को बताया जाता है। यह संग्रहालय हस्तकला के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए सिख धर्म की संस्कृति के बारे में रूबरू करवाता है,

साथ ही ये संग्रहालय सिखकों के 550 साल के इतिहास को बताता है। इस संग्रहालय में 27 गैलरी है, जिन्हें दो भागों में बांटा गया है। यदि आप सिख धर्म के इतिहास को जानने मे रुचि रखते हैं, तो एक बार इस संग्रहालय में जरूर जाएं।

पंजाब कैसे जाये

पंजाब घूमने के लिए आपको यह भी जानकारी होनी चाहिए, कि पंजाब कैसे जाएं ! पंजाब जाने का रास्ता बहुत आसान है। आप फ्लाइट, ट्रेन या बस किसी के भी जरीय पंजाब आसानी से जा सकते हैं।

फ्लाइट द्वारा – यदि आप फ्लाइट से पंजाब जाना चाहते हैं तो, अमृतसर तथा चंडीगढ़ में पंजाब के फेमस हवाई अड्डे हैं । इन एयरपोर्ट तक आपको भारत के अन्य एयरपोर्ट तथा कुछ विदेशी एयरपोर्ट से डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती है।

ट्रेन द्वारा – यदि आप पंजाब ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो आपको नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पंजाब के लिए डायरेक्ट ट्रेन मिल जाती है। दिल्ली से ही नहीं पंजाब के लिए भारत के सभी राज्यों से ट्रेन मिल जाती है।

बस द्वारा – यदि आप बस द्वारा पंजाब जाना चाहते हैं, तो बड़े-बड़े शहरों से पंजाब के लिए (अमृतसर या चंडीगढ़ आदि) के लिए डायरेक्ट बस मिलती है। आप इन बसों की मदद से भी पंजाब जा सकते हैं।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो भी यह आपके लिए आरामदायक सफर रहेगा। पंजाब को जाते हुए आपको रास्ते में कोई भी परेशानी नहीं होगी, क्युकी रास्ते में आपको पेट्रोल पंप, ढाबे तथा रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जिससे आप अपने सफ़र का भरपूर मजा ले सकते हैं।

Google Map-

पंजाब में कहां ठहरे

पंजाब में रुकने के लिए आपको पंजाब के हर शहर में होटल मिल जाएंगे, ये होटल लक्जरी तथा किफायती दोनों तरह के होते हैं, आप अपने बजट के हिसाब से होटल ले सकते हैं। अच्छे व्यू के साथ-साथ यह किफायती दाम में आपको लगभग सारी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

चंडीगढ़, जालंधर तथा अमृतसर जैसे बड़े शहरों में आपको कम रेट पर बहुत से होटल मिल जाते हैं जैसे – Holiday Inn Amritsar Ranjit Avenue, Keys Select by Lemon Tree Hotels, Ludhiana, Hotel Hong Kong Inn,

Hotel PR Residency, The Baradari Palace Patiala, Hotel Nagpal Regency, Hotel Lawrence, Hotel Le Golden, Hotel Eqbal Inn, Hotel Cj International आदि।

पंजाब का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Aajtak

पंजाब के खानों की बात करें तो, लोग देश में ही नहीं विदेश में भी पंजाब के खाने के लिए दीवाने हैं। कुछ लोग पंजाब सिर्फ पंजाबी खाना खाने के लिए ही आते हैं। पंजाब के कुछ फेमस डिश हैं-

दाल मखनी, शाही पनीर, राजमा चावल, आलू पूरी, मक्के की रोटी, सरसों का साग, आलू पराठा आदि। इसी के साथ-साथ पंजाब के लोग नाश्ते में कुल्चा, पराठा, लस्सी, छोले, हलवा पूरी, भटूरा, मखनी, दूध, फैनी, दही, खोया जैसी चीज़े खाना पसंद करते हैं।

🌸🌸🌸

दोस्तों ये थी पंजाब से जुड़े बातें – आपको कैसे जाना है, कहाँ घूमना है, कहाँ रहना है, और पंजाब का मुख्य भोजन क्या है? इन्हीं सब बातों का जवाब हमने इस आर्टिकल में दिया है। यदि आपको कोई और सवाल पूछना है, तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम उसका जवाब देने की कोशिश करंगे।


जरूरी जानकारी !!

👉पंजाब का सबसे सुंदर शहर कौनसा है?

पंजाब के हर शहर का नाम इतिहास की किसी ना किसी घटना से जुड़ा हुआ है, इसलिए पंजाब का हर शहर खूबसूरत है। पंजाब की राजधानी चण्डीगड़ भी बहुत खूबसूरत है,

लेकिन सिक्खों का सबसे बड़ा गुरुद्वारा “स्वर्ण मंदिर” जो की विश्वभर में प्रसिद्ध है, वो पंजाब के अमृतसर शहर मे है, इसलिए अमृतसर को पंजाब का सबसे सुंदर शहर कहा जाता है।

👉पंजाब का सबसे बड़ा शहर कौनसा है?

पंजाब का सबसे बड़ा शहर लुधियाना है, जो सतलज नदी के किनारे बसा हुआ है । 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की जनसंख्या 1,618,879 थी।

👉पंजाब के लोगों का मुख्य भोजन क्या है?

पंजाब में रात के समय भोजन में अमृतसरी फिश, पालक पनीर, कढ़ी चावल, छोले चावल बहुत प्रसिद्ध है । पंजाब में रोटी तथा पराठों की भी बहुत सारी वैरायटी मिलती हैं-

जैसे तंदूरी रोटी, नान, रोटी, कुल्चा और लच्छा परांठा, मक्की की रोटी, फुल्का, ज्वार की रोटी, पनीर, आलू, प्याज और कीमे का परांठा लोगों को काफी पसंद आता है।

👉पंजाब में कौन सा खाना फेमस है?

पंजाब के लोग खाने के बहुत शोकीन होते हैं, इसलिए पंजाब मे कई प्रकार के खाने खाए जाते हैं, लेकिन पंजाब का सबसे फेमस खाना मक्के की रोटी, सरसों का साग है।


Leave a Comment