Kya Nagpur Ghumne Layak Hai? 10+ Nagpur Me Ghumne Ki Jagah

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

नागपुर शहर महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। यह महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। इसी के साथ-साथ नागपुर को महाराष्ट्र की उपराजधानी भी कहते हैं।

नागपुर संतरों की उत्पादकता के लिए भी काफी फेमस है, इसीलिए नागपूर को भारत की ऑरेंज सिटी कहते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Nagpur Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे!!

नागपुर छुट्टी मनाने की एक अच्छी जगह है क्युकी, यहाँ पर हरे-भरे गार्डन के साथ ऐतिहासिक इमारते भी देखने को मिलती हैं।

हम आपको इस आर्टिकल में नागपुर से जुड़ी सभी जरूरी बातों को बताएंगे जैसे – नागपुर कैसे जाना है, कहाँ घूमना है, तथा कहाँ रुकना है। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए।

नागपुर घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
नागपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से नवंबर  के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Nagpur Me Ghumne Ki Jagah | नागपुर में घूमने की जगह

❣ दीक्षाभूमि – Deekshabhoomi
❣ अंबा खोरी – Amba Khori
❣ वाकी वुड्स – Waki Woods
❣ अक्षरधाम – Akshardham
❣ महाराज बाग – Maharaj Bagh
❣ खिंदसी झील – Khindsi Lake
❣ रमन विज्ञान केंद्र – Raman Science Centre
❣ फुटाला झील – Futala Lake
❣ जापानी गुलाब का बगीचा – Japanese Rose Garden
❣ क्रेजी कैसल एक्वा पार्क – Krazy Castle Aqua Park
❣ नैरो गेज रेल म्यूज़ियम – Narrow Gauge Rail Museum

1. दीक्षाभूमिDeekshabhoomi

Image Source – Google | Image By – Nagpurtourism

दीक्षाभूमि को कुछ लोग धम्म चक्र स्तूप के नाम से भी जानते हैं। बौद्ध धर्म मे विश्वास रखने वालों के लिए, यह एक बहुत पवित्र इमारत है, क्युकी दीक्षाभूमि भारत का एक ऐसा स्थान है, जहाँ पर एक ही समय में 600,000 हिन्दू एक साथ बौद्ध धर्म में परिवर्तित हुए थे।

दीक्षाभूमि लगभग चार एकड़ जमीन में फैली हुई है। दीक्षाभूमि को लोग ज्यादातर इसलिए भी देखने आते हैं, क्योंकि यहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थान है।

इसकी वास्तुकला बहुत ही सुंदर तरीके से की गई है, इसलिए दीक्षाभूमि की सुंदरता के कारण ही लोग इसकी तरफ आकर्षित होते हैं। दीक्षाभूमि को एशिया का सबसे बड़ा स्तूप भी माना जाता है। यहाँ पर हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

2. अंबा खोरीAmba Khori

Image Source – Google | Image By – Holidify

अंबा खोरी नागपुर से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है। नागपूर घूमने वाले पर्यटकों की यह पहली पसंद होती है, क्युकी यहाँ पर पहाड़ों के बीच से निकलता हुआ झरना बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है।

अंबा खोरी आ कर आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। अंबा खोरी मे एक खूबसूरत सा पुल बना हुआ है, जिसको देखने के लिए पर भी पर्यटक काफी दूर-दूर से आते हैं।

यदि आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देखना चाहते हैं, या पहाड़ों से निकलते हुए पानी को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो एक बार अंबा खोरी घूमने जरूर आयें।

3. वाकी वुड्सWaki Woods

Image Source – Google | Image By – Treebo

वाकी वुड्स भी एक प्राकृतिक जगह है, और यह लोगों को बहुत पसंद भी आती है, क्युकी वाकी वुड्स आपको जंगल की सैर कराती है। इस पिकनिक स्पॉट पर आपको जंगल देखेने तथा जंगल को जानने का मौका मिलेगा।

पर्यटक यहाँ पर बिना फोन बिना बिजली के तंबू लगाकर भी रहते हैं। ठंडी ठंडी हवा मे रात को आसमान के नीचे लेटे हुये यहाँ का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है।

वाकी वुड्स एक ऐसी जगह है, जहाँ पर आप तीरंदाजी भी कर सकते हैं। घूमने के साथ-साथ आप वन्य जीवों को देख सकते हैं, साथ ही उनकी फोटो भी ले सकते हैं।

4. अक्षरधाम – Akshardham

Image Source – Google | Image By – Nagpurtourism

अक्षरधाम मंदिर नागपुर में रिंग रोड पर स्थित है। इस मंदिर की वास्तुकला बहुत ही सुंदर तरीके से बनाई गई है, जिस के कारण यह मंदिर देखने मे बहुत खूबसूरत लगता है।

मंदिर की वास्तुकला को ही देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। रात के समय में जगमगाती लाइटों के कारण इस मंदिर का नजरा बहुत ही खूबसूरत नजर आता है।

5. महाराज बागMaharaj Bagh

Image Source – Google | Image By – Nagpurtourism

महाराज बाग को भोंसले राजाओं द्वारा बनवाया गया था, तथा बाद में यह चिड़ियाघर में तब्दील कर दिया गया। इस चिड़ियाघर में आपको पौधों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की भी बहुत सारी लुप्त होने वाली प्रजातियाँ भी देखने को मिलती हैं। प्रकृति तथा वन्यजीवों से प्रेम करने वालों को यह जगह बहुत पसंद आती है।

6. खिंदसी झीलKhindsi Lake

Image Source – Google | Image By – Nagpurtourism

खिंदसी झील भी नागपुर का एक आकर्षक पर्यटक स्थल है। यह झील अपने आश्चर्य तथा भव्य दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। इसी के साथ-साथ यहाँ पर बहुत सारी गतिविधियाँ भी करने को मिलती हैं जैसे – मोटरबोट, पैडल बोट, रोइंग बोट, वॉटर स्कूटर आदि राइड्स का मजा ले सकते हैं।

खिंदसी झील चारों तरफ से हरे भरे पेड़-पौधों से घिरी हुई है। यदि आप इस झील पर बच्चों को साथ लेकर जाते हैं, तो बच्चों के लिए भी यहाँ पर एक पार्क बना हुआ है, जिसमे आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं ।

7. रमन विज्ञान केंद्रRaman Science Centre

Image Source – Google | Image By – Rscnagpur

रमन विज्ञान केंद्र विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए परफेक्ट जगह है। रमन विज्ञान केंद्र का नाम प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय भौतिक विज्ञानी चन्द्रशेखर वेंकट रमन के नाम पर रखा गया है।

यहाँ पर पर्यटकों के लिए बहुत से विज्ञान से संबंधित गतिविधियाँ देखने को मिलती हैं। यहाँ पर आपको पशु पार्क, 3 डी प्रस्तुतियाँ, थिएटर, विज्ञान प्रदर्शनी सेमिनार और आकाश अवलोकन जैसी गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी।

आप अपने बच्चों के माइंड को शार्प करने के लिए उनको यहाँ पर ला सकते हैं। यहाँ पर बच्चों को नॉलेज के साथ-साथ मनोरंजन भी करने को मिलेगा।

8. फुटाला झीलFutala Lake

Image Source – Google | Image By – Nagpurtourism

फुटाला झील लगभग 60 एकड़ मे फैली हुई है। बताया जाता है, की यह झील लगभग 200 वर्ष पुरानी है। इस झील को लोग दूर-दूर से देखने के लिए आते हैं, तथा यह पर्यटकों के बीच एक आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।

शाम के समय मे चलने वाले रंग-बिरंगे फव्वारे फुटाला झील के वातावरण को और भी सुंदर बनाते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ी शांति पाने के लिए, हलचल भरी दुनिया से दूर आप यहाँ पर शांति से कुछ समय बिताने केलिए आ सकते हैं।

9. जापानी गुलाब का बगीचाJapanese Rose Garden

Image Source – Google | Image By – Yometro

जापानी रोज गार्डन नागपुर के सिविल लाइंस इलाके में है। जिस तरीके से जापान के लोग गुलाबो की खेती करते हैं, वैसे ही इस बाग में भी गुलाबों की लगभग सभी प्रकार की नस्लों की खेती की जाती हैं।

इसलिए ही इसे जापानी गुलाब का बगीचा कहा जाता है। यहाँ पर आपको सभी प्रकार के गुलाब मिलेंगे विशेष तौर पर यहाँ के लाल और पीले रंग के गुलाब बहुत ही खूबसूरत होते हैं।

आप यदि गुलाबो की सभी प्रजातियों को देखना चाहते हैं, तो इस पार्क की सैर जरूर करें। गुलाबों के साथ-साथ आपको इस पार्क में अनेक प्रकार के पक्षी भी देखने को मिल जाएंगे, जिससे वहाँ का नजर और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

10. क्रेजी कैसल एक्वा पार्कKrazy Castle Aqua Park

Image Source – Google | Image By – Thelivenagpur

क्रेजी कैसल एक्वा पार्क वाटर एक्टिविटी तथा वाटर मनोरंजन के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। यहाँ पर आप पानी से संबंधित बहुत सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं। यह एक बहुत ही ज्यादा मनोरंजनदायक पार्क है।

इस पार्क के प्रवेश द्वार पर फव्वारा तथा पार्क के अंदर झरने देखने को मिलेंगा। इस पार्क में आप स्काई कॉप्टर, ब्रेकडांसर, बुल राइड जैसी सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसी के साथ-साथ यदि आपको स्लाइड में दिलचस्पी है, तो आप स्प्लैश पूल, फन-स्पलैश, बच्चों की सर्फिंग, वॉटर बंजी, हाई फॉल, ओशन बंप राइड, तैराकी जैसी स्लाइड का आनंद उठा सकते हैं।

इसी बीच यदि आपको कुछ खाने का भी मन करता है, तो इस पार्क में दो रेस्टोरेंट भी मिलेंगे जिनका खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। आप यहाँ पर अपनी फैमिली बच्चों के साथ खूब मस्ती करना आ सकते हैं।

11. नैरो गेज रेल म्यूज़ियमNarrow Gauge Rail Museum

Image Source – Google | Image By – Nagpurtourism

नागपुर में स्थित यह एक अनोखा संग्रहालय है, जो भारतीय रेलवे से संबंधित है। इस पार्क में आपको रेल के विभिन्न मॉडल, वास्तविक नैरो गेज, रोलिंग स्टॉक, स्टीम इंजन, विदेशी लोकोमोटिव और बिल्डर प्लेट्स वाली गैलरी देखने को मिलेगी।

यदि आप रेल से जुड़ी बातों को जानना चाहते हैं, या पुरानी रेल के मॉडल को देखना चाहते हैं, तो इस म्यूजियम में आ सकते हैं। यह रेल विरासत की एक झलक है ।

इसी के साथ-साथ आपको इस पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन करने की बहुत सारी चीजे मिल जाती है, तथा बच्चों के खिलौने रेलगाड़ी के बने खिलौने आदि बच्चों को खुश करने के लिए बनाए गए हैं । आप यहाँ पर अपने फैमिली के साथ आकर मनोरंजन कर सकते हैं ।

“आपने  ”झुमका ग‍िरा रे बरेली के बाजार में”  मे ये गाना तो सुना तो होगा ही, इस गाने की तरह ही बरेली शहर भी बहुत फेमस है और यहाँ पर घुमने के लिए भी बहुत अच्छी – अच्छी जगह हैं, तो आइए विस्तार से जानते हैं – बरेली के बारे मे

नागपुर कैसे पहुँचे

नागपुर महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर है, इसलिए यहाँ पर पहुंचने के लिए कोई भी परेशानी नहीं होती है। आप नागपुर जाना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे की आप को नागपुर कैसे जाना है। आप नागपुर फ्लाइट, ट्रेन, बस या अपनी कार या बाइक से आसानी से जा सकते हैं।

फ्लाइट द्वारा – नागपुर में स्थित हवाई अड्डे का नाम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हवाई अड्डा है। आप अपने किसी भी नजदीकी हवाई अड्डे से फ्लाइट पड़कर नागपुर के डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हवाई अड्डे आ सकते हैं।

यह हवाई अड्डा नागपुर शहर से सिर्फ 9 किलोमीटर दूर स्थित है। इस एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आप बस या टैक्सी से बहुत ही आसानी से अपने होटल पहुँच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा – यदि आप नागपुर ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो नागपुर में स्थित नागपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन भारत के लगभग सभी रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है।

आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से नागपुर के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं । नागपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद आप वॉक करके या फिर टैक्सी से अपने होटल तक जा सकते हैं।

बस द्वारा – यदि आप नागपुर बस से जाने का सोच रहे हैं, तो आप बस से भी आसानी से नागपुर जा सकते हैं। नागपुर के लिए कुछ शहरों से सरकारी तथा प्राइवेट बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

बाइक द्वारा – यदि आप अपनी कार या बाइक से नागपुर जाने का सोच रहें है, तो आप बाइक राइडिंग करके भी नागपुर जा सकते हैं। नागपुर के लगभग सभी रास्ते तथा सड़के बहुत ही अच्छी बनी हुई हैं, जिससे आपको जाने में कोई भी परेशानी नहीं होगी।

Google Map-

नागपुर में कहाँ ठहरें

नागपुर शहर इतना बड़ा है, कि आप उसको एक दिन में पूरा नहीं देख सकते हैं। आपको रात रुकने की आवश्यकता जरूर पड़ेगी। नागपुर मे रात रुकने के लिए कुछ ऐसे होटल हैं, जो किफायती दाम मे सारी सुविधा देते हैं।

नागपुर बहुत स्वच्छ शहर है, इसी वजह से यहाँ के होटल में भी आपको स्वच्छता देखने को मिलती है। ट्रिबो ट्रेंड सेवन सूट्स, होटल द्वारका, होटल प्रेसिडेंट नागपुर,

होटल प्रीतम, होटल अमरता, होटल रेणुका इन्न, होटल कमल,होटल गोमती, द मजेस्टिक मेनर, होटल अर्जुन, ये कुछ होटल हैं, जो नागपुर के होटल की टॉप लिस्ट में आते हैं।

नागपुर का प्रसिद्ध भोजन

Image Source – Google | Image By – Slurrp

यदि हम किसी जगह पर घूमने जाते हैं, तो उस जगह का असली मज़ा तब आता है, जब हम वहाँ के फेमस व्यंजन भी कहते हैं। बिना कुछ खाए-पिए तो यात्रा अधूरी ही रहती है। नागपुर में भी ऐसे बहुत सारे व्यंजन है, जो सिर्फ नागपुर में ही मिलते है, तथा बेहद स्वादिष्ट होते हैं।

नागपुर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है। नागपुर रसीले संतरों के नाम से जाना जाता है। नागपुर में आपको संतरों की बहुत सारी किस्म तथा बाग देखने को मिल जाएंगे।

बिरयानी और कबाब, परम की दाल, समोसा, तेरी पोहा, मटका बिरियानी, पानी पुरी, पान, जलेबी, पटौदी और कड़ी, तंदूरी चिकन, संतरी बर्फी आदि नागपुर के फेमस व्यंजन है।

🌸🌸🌸

तो ये थी, नागपुर से जुड़ी कुछ जानकारी ! हमने इस आर्टिकल में नागपुर से जुड़े लगभग सभी सवालों का जवाब दिया है, नागपुर कैसे जाना है, कहाँ रहना है, तथा क्या खाना है। यदि आपका कोई सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में हमसे पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉नागपुर में सबसे फेमस क्या है?

नागपुर मे दीक्षाभूमि जिसे कुछ लोग धम्म चक्र स्तूप के नाम से भी जानते हैं, सबसे ज्यादा फेमस जगह है। यह एक पवित्रत इमारत है । दीक्षाभूमि भारत का एक ऐसा स्थान है, जहाँ पर एक ही समय में 600,000 हिंदुओं को बौद्ध धर्म में परिवर्तित किया गया था।

👉नागपुर क्यों प्रसिद्ध है?

नागपुर महाराष्ट्र राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर है, जो संतरे की राजधानी के रूप में भी जाना है। इस शहर से बहने वाली नाग नदी के कारण इसका नाम नागपुर पड़ा।

👉नागपुर देखने के लिए कितने दिन चाहिए?

नागपुर मे देखने के लिए कई सारी जगह है, इसलिय नागपुर को आप को पूरी संतुसठि के साथ देखना चाहिय । पूरे नागपुर को देखने के लिय लगभग 2 से 3 दिन काफी हैं।

👉नागपुर में सबसे बड़ी बिल्डिंग कौन सी है?

नागपुर की सबसे बड़ी बिल्डिंग लोकमत भवन को माना जाता है।


Leave a Comment