South Korea Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

साउथ कोरिया पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। साउथ कोरिया को ‘शांत सुबह की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है। यह देश खूबसूरती के मामले में काफी ज्यादा आगे है। साउथ कोरिया में शायद ही कोई ऐसी चीज है जो आपको देखने को नहीं मिलेंगी।

अपनी संस्कृति, इतिहास और टेस्टी फूड की वजह से साउथ कोरिया दुनिया भर के सैलानियों के लिए एक अट्रैक्टिव और सुंदर ट्रैवल डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। अगर आपने भी साउथ कोरिया घूमने जाने का मन बना लिया है,

तो आज हम आपको इस देश की उन दस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ घूमना आपके लिए बहुत ज्यादा यादगार बन सकता है। तो चलिए बात करते हैं – South Korea Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
साउथ कोरिया घूमने का खर्चलगभग 225,000 से 275,000 रुपये
साउथ कोरिया घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअप्रेल से जून तथा सितंबर से नवंबर के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

South Korea Me Ghumne Ki Jagah-

❣ सियोल – Seoul
❣ म्यांग-डोंग – Myeong-Dong
❣ बूसान – Busan
❣ जेजू द्वीप – Jeju Island
❣ सेओंगसन सनराइज पीक – Seongsan Sunrise Peak
❣ कोरियाई विसैन्यीकृत क्षेत्र – Korean Demilitarized Zone
❣ दादोहाहेसांग राष्ट्रीय उद्यान – Dadohaehaesang National Park
❣ सेराकसन राष्ट्रीय उद्यान – Seoraksan National Park
❣ ग्वांगन ब्रिज – Guangnan Bridge
❣ चांगदेओकगंग महल – Changdeokgung Palace

1. सियोल – Seoul

Image Source – Google | Image By – Ciasalesk

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल एक ऐसी जगह है, जो आपको हर समय रौशनी की तरह जगमगाती मिलेगी। ये शहर इतना सुंदर है कि आपको एक समय के लिए ऐसा लगेगा जैसे कि आप किसी जन्नत में आ गए हैं। रात के समय सियोल की बात ही कुछ और होती है।

ज्यादातर टूरिस्ट अपने घूमने की शुरुआत पहले सियोल से ही करते हैं। शानदार महल, आकर्षक रेस्टोरेंट्स और स्टाइलिश बुटीक के साथ यहाँ आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा। इसके अलावा सियोल में स्थित सियोल टॉवर, यहाँ के सबसे पॉप्युलर टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है।

2. म्यांग-डोंग – Myeong-Dong

Image Source – Google | Image By – Webintravel

यदि आप साउथ कोरिया में आकर शॉपिंग करना चाहते हैं, तो म्यांग-डोंग जरूर जाए। म्यांग-डोंग एक ऐसी मार्केट है, जिसकी चर्चा दूसरे देशों तक होती है। इस मार्केट में आपको लोकल लोगों से ज्यादा सैलानियों की भीड़ दिखाई देगी।

म्यांग-डोंग से आप रियान, कॉस्मेटिक्स और स्किन केयर प्रोडक्ट, इंटरनेशनल ब्रांड से सस्ते कपड़े, जूते, सामान, जूलरी और हैंड बैग्स खरीद सकते हैं, और वो भी काफी सस्ते दामों पर। शॉपिंग करने के साथ यहाँ का कैथोलिक कैथेड्रल और म्यांग-डोंग नांटा थिएटर भी काफी मशहूर है।

3. बूसान – Busan

Image Source – Google | Image By – Hotels

बूसान साउथ कोरिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बुसान पहाड़ियों से घिरा हुआ एक खूबसूरत शहर है, लेकिन इसके साथ ही आपको यहाँ ऊंची इमारतें भी देखने को मिलेगी। आप बूसान में समुद्र तट पर जाकर अपनी फैमिली के साथ शांति से टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

इसके अलावा बूसान में एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी भी की जाती है, आप यहाँ जाकर इस समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

4. जेजू द्वीप – Jeju Island

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

जेजू द्वीप साउथ कोरिया का सबसे बड़ा द्वीप है। यह द्विप लगभग 1,833.2 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जेजू द्वीप को साउथ कोरिया के सबसे प्रसिद्ध जगहों में से माना जाता है। यह आइलैंड जंगल, लावा की गुफा, ज्वालामुखी तथा बॉटनिकल गार्डन से घिरा है।

ज्यादातर लोग जेजू आइलैंड पर सनसेट का खूबसूरत नजारा देखने आते हैं। इसके अलावा आप यहाँ पर माउंट हलासन, जेजू पनडुब्बी यात्रा, चेओन्जेयोन झरना, मंजंगगुल गुफा, सेओंगसन इल्चुलबोंग, आदि का भी मजा ले सकते हैं।

5. सेओंगसन सनराइज पीक – Seongsan Sunrise Peak

Image Source – Google | Image By – Onthegotours

जीजू द्वीप पर स्थित सेओंगसन सनराइज पीक दुनिया का सबसे खूबसूरत सनराइज व्यू पॉइंट है। अगर आप जेजू द्वीप जा रहे हैं, तो इस जगह को बिल्कुल मिस मत करिएगा। सुबह के समय इस जगह को देखना अपने आप में ही एक सुकून भरा रहता है।

साउथ कोरिया की ये खूबसूरत जगह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। यहाँ आपको कई ऐसे पौधे देखने को मिल जाएंगे जिन्हें आप ने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा।

6. कोरियाई विसैन्यीकृत क्षेत्र – Korean Demilitarized Zone

Image Source – Google | Image By – Mikertw

साउथ कोरिया में स्थित कोरियाई विसैन्यीकृत क्षेत्र एक सीमा बाँध है, जो नॉर्थ कोरिया तथा साउथ कोरिया को लगभग आधे में विभाजित करता है। यह बाँध लगभग 250 किलोमीटर लंबा तथा 4 किलोमीटर चौड़ा है।

कोरियाई विसैन्यीकृत क्षेत्र के अंदर दोनों देशों के बीच हुई, एक बैठक बिंदु है। यह इस देश में देखे जाने वाली सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। अगर आप साउथ कोरिया के संघर्ष से जुड़े इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप कोरियाई विसैन्यीकृत क्षेत्र जरूर जाएं।

7. दादोहाहेसांग राष्ट्रीय उद्यान – Dadohaehaesang National Park

Image Source – Google | Image By – Youtube

साउथ कोरिया में स्थित दादोहाहेसांग राष्ट्रीय उद्यान एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है। दादोहाहेसांग राष्ट्रीय उद्यान साउथ कोरिया का सबसे बड़ा तथा प्रसिद्ध नेशनल पार्क है। यह नेशनल पार्क लगभग 896.3 वर्ग मील मैं फैला हुआ है।

यह नेशनल पार्क 1700 बड़े और छोटे द्वीपों को कवर करता है। इस पार्क के मुख्य आकर्षण होंगडो , ह्युक्सांडो और बाकडो हैं। इसके अलावा आप इस पार्क में 1,541 पौधों की प्रजातियाँ,

147 पक्षी की प्रजातियाँ, 885 कीट की प्रजातियाँ, 13 उभयचर सरीसृप प्रजातियाँ, 154 समुद्री जल मछली की प्रजातियाँ और 11 मीठे पानी की मछली की प्रजातियाँ देख सकते हैं।

8. सेराकसन राष्ट्रीय उद्यान – Seoraksan National Park

Image Source – Google | Image By – Lonelyplanet

राकसन राष्ट्रीय उद्यान साउथ कोरिया का एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है। यह पार्क यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है। यह पार्क लगभग 163.6 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पार्क अपने सुंदर व्यू की वजह से पूरे कोरिया में प्रसिद्ध है।

यहाँ पर आपको बहुत सारे लोग रास्ते मे ट्रैकिंग करते हुए नजर आएंगे। इस पार्क में पौधों की लगभग 1,013 प्रजातियाँ देख सकते हैं। इसी के साथ-साथ 1,562 पशु प्रजातियाँ भी इस पार्क में शामिल है। इस पार्क में डायनासोर रिज, इंजेगुन, यानयांगगुन और सोकचोसी भी देख सकते हैं।

9. ग्वांगन ब्रिज – Guangnan Bridge

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

ग्वांगन ब्रिज साउथ कोरिया के बुसान शहर में स्थित एक सस्पेंशन ब्रिज है। जिसे ‘डायमंड ब्रिज’ भी कहा जाता है। यह ब्रिज साउथ कोरिया की सबसे अलग और खास जगहों में से एक है।

ग्वांगन ब्रिज बुसान का सबसे बड़ा लैंडमार्क भी है। यह ब्रिज इतना खूबसूरत है, कि यहाँ पर साउथ कोरिया फिल्म की शूटिंग भी होती है। यदि आपको इस ब्रिज की खूबसूरती देखनी है,

तो आप यहाँ पर शाम के समय में आए। ब्रिज के ठीक सामने ग्वांगल्ली समुद्र तट है, जहाँ आप रात के समय अपने पार्टनर या परिवार के साथ बैठ सकते हैं, और अपनी शाम को और यादगार बना सकते हैं।

10. चांगदेओकगंग महल – Changdeokgung Palace

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

चांगदेओकगंग साउथ कोरिया के सियोल शहर में स्थित एक खूबसूरत महल है। जिसे ‘ईस्ट पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है। यह महल जोसियन राजवंश के राजाओं द्वारा बनवाया गया था।

पूरे एशिया में इस महल की सुंदरता और आर्किटेक्ट के मुकाबले का कोई दूसरा महल नहीं है। जोसियन राजवंश द्वारा बनाए गए पाँच महान महलों में सेचांगदेओकगंग महल सबसे लोकप्रिय शाही घर था।

इस महल से जुड़ी हिस्ट्री काफी दिलचस्प है। यह महल जितना सुंदर और अट्रैक्टिव बाहर से है, उतना ही अंदर से भी। अगर आप चांगदेओकगंग महल को देखना चाहते हैं, तो इस महल को रात के समय में देखने जाएं।

“बताते चलें की, जापान जो की अपनी ईलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी के लिए पूरी दुनिया मे जाना जाता है, साउथ कोरिया का पड़ोसी देश है। यदि आप चाहें तो जापान मे भी घुमने के लिए जा सकते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – जापान के बारे मे

साउथ कोरिया कैसे जाएं-

दोस्तों यदि आपने साउथ कोरिया जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं, जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं।

आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने साउथ कोरिया घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको साउथ कोरिया जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप साउथ कोरिया की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं। साउथ कोरिया पर्यटक वीजा की अवधि 3 महीने तक होती है।

Google Map-

साउथ कोरिया में कहाँ ठहरें-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों आप साउथ कोरिया में रुकने के लिए कोई होटल ढूंढ रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा होटल लें। हम आपके लिए साउथ कोरिया में स्थित कुछ होटल के नाम लेकर आए हैं।

यह होटल हैं- Airtel, 2 Heaven Hotel, 25H Hotel 2nd branch, Sea ​​Motel, Vistacay Hotel World Cup, Jeonju Tourist Hotel, Portview Hotel, Skybay Hotel Gyeongpo, Hidden Bay Hotel, Sono Calm Geoje,

Commodore Hotel Gyeongju, Grand City Hotel Changwon, Hotel Inter-Burgo Daegu, Kensington Resort Seorak Beach, Ramada Plaza by Wyndham Yeosu, Skybay Hotel Gyeongpo, Lotte Resort Sokcho, H Hotel Sejong City, Hotel Lacky, Wirye Militopia Hotel आदि।

साउथ कोरिया में क्या खाएं-

Image Source – Google | Image By – Futuredish

अगर आप खाने के शौकीन है, तो साउथ कोरिया आपको कभी बोर नहीं होने देगा। आप अगर सी फूड के शौकीन हैं, तो भी आपको यहाँ आकर बहुत अच्छा लगेगा। क्योंकि यहाँ पर आपको अलग-अलग तरह के सी फूड मिलेंगे।

इसके साथ-साथ आप यहाँ के वेज तथा नॉनवेज फूड का जयका भी ले सकते हैं। साउथ कोरिया के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन है, जैसे- मिर्च मसालेदार गोभी, सैमग्योप्सल, कोरियाई बारबेक्यू, नरम टोफू स्टू, मिश्रित समुद्री भोजन स्टू, किम्ची स्टू, मछली स्टू, मसालेदार स्टिर फ्राइड ऑक्टोपस,

कोरियाई ऑक्स बोन सूप, हॉटपॉट मिश्रित चावल, कोरियाई मिश्रित चावल, उबले हुए मांडू पकौड़े, डीप फ्राइड मांडू, आइस सूप में नूडल्स, मिश्रित ठंडे नूडल्स, किम्ची फ्राइड राइस, तले हुए शकरकंद नूडल्स, मूंग बीन पैनकेक, कोरियाई ब्लड सॉसेज, ऑक्टोपस मिश्रित प्लेट, गिंबप, कोरियाई चिकन स्क्युअर्स आदि।

🌸🌸🌸


साउथ कोरिया में सबसे फेमस क्या है?

साउथ कोरिया की सबसे फेमस जगह सियोल है। यह ऐसी जगह है, जो आपको हर समय रौशनी की तरह जगमगाती मिलेगी।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! साउथ कोरिया से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment