Vietnam Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया के प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। वियतनाम में घूमने के लिए बहुत सारी खूबसूरत जगह है। वियतनाम में आपको चमकदार महानगर, मनोरम द्वीप और विशाल राष्ट्रीय उद्यान देखने को मिलेंगे।

वियतनाम देश प्रकृति और संस्कृति की सुंदरता का खूबसूरत उदाहरण है। दोस्तों यदि आप वियतनाम घूमने के लिए आए हैं, तो आपको इस देश में हर चीज देखने को मिलेगी, तो चलिए बात करते हैं – Vietnam Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
वियतनाम घूमने का खर्चलगभग 150,000 से 200,000 रुपये
वियतनाम घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से जून के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Vietnam Me Ghumne Ki Jagah-

❣ हनोई – Hanoi
❣ हालोंग खाड़ी – Hạ Long Bay
❣ हो ची मिंन शहर – Ho Chi Minh City
❣ ह्यू – Hue
❣ हा गियांग – Ha Giang
❣ गोल्डन ब्रिज – Golden Bridge
❣ होई एन – Hoi An
❣ सापा – Sapa
❣ न्हा ट्रांग – Nha Trang
❣ माई चाऊ – Mai Chau

1. हनोई – Hanoi

Image Source – Google | Image By – Google

हनोई वियतनाम देश की राजधानी के साथ-साथ वियतनाम में घूमने लायक प्राचीन स्थान में से एक है। वियतनाम के लोगों के लिए हनोई उनके दिल की धड़कन जैसी है।

इस शहर में आपको कई संस्कृतिक धार्मिक स्थल देखने को मिलेंगे। इसी के साथ-साथ आप इस शहर में संग्रहालय, शहर की वास्तुकला, प्राचीन वस्तुएं आदि को भी देख सकते हैं।

यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो हनोई में ऐसे बहुत सारे दार्शनिक स्थल है जहाँ जाकर आप अपनी खूबसूरत फोटोग्राफी कर सकते हैं।

2. हालोंग खाड़ी – Hạ Long Bay

Image Source – Google | Image By – Google

वियतनाम में स्थित हालोंग खाड़ी वियतनाम की राजधानी हनोई से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। हालोंग खाड़ी इतनी खूबसूरत है कि इसे दो बार विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया है।

यहाँ की हरी झील से निकले विशाल चूना पत्थर के लगभग 3,000 टापू यहाँ की खूबसूरती है। इस जगह की यही खूबसूरती पर्यटकों को अपनी और बहुत आकर्षित करती है।

पर्यटक यहाँ पर सूरज की रोशनी में आराम करने के लिए आते हैं। यदि आप यहाँ पर और एडवेंचर करना चाहते हैं, तो यहाँ पर क्रूज से यात्रा जरूर करें।

3. हो ची मिंन शहर – Ho Chi Minh City

Image Source – Google | Image By – Vietnamairlines

वियतनाम में स्थित हो ची मिंन शहर एक ऐतिहासिक आकर्षण के रूप में जाना जाता है। यदि आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट जगह होने वाली है। यहाँ आपको युद्ध अवशेष संग्रहालय, स्वतंत्रता महल और क्यू ची सुरंगें जैसी ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगे।

यदि आप इस शहर के रंग में रंगना चाहते हैं, तो यहाँ के नाइट लाइफ को जरूर इंजॉय करें। रात के समय, शहर, कैफे और पब से लेकर झीलों और पुलों तक आपको सब लोगों से भरा हुआ मिलेगा।

4. ह्यू – Hue

Image Source – Google | Image By – Vinwonders

वियतनाम में स्थित ह्यू एक हिस्टोरिकल प्लेस है। यह शहर 1802 से 1945 तक वियतनाम की राजधानी थी। यहाँ पर आपको मंदिरों का एक विशाल परिसर देखने को मिलेगा।

ह्यू शहर में स्थित फॉरबिडन पर्पल सिटी अपनी खूबसूरती की वजह से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यदि आप इस शहर के खूबसूरत नजारों को राइडिंग करते हुए देखना चाहते हैं, तो मोटरसाइकिल, स्कूटर या जीप किराए पर ले सकते हैं।

5. हा गियांग – Ha Giang

Image Source – Google | Image By – Google

वियतनाम में स्थित हा गियांग बाइक राइडिंग के लिए एक सर्वोत्तम स्थान है। यदि आपको बाइक राइडिंग करना पसंद है तो यह स्थान आपको कभी मिस नहीं करना चाहिए।

यहाँ आपको पूरे उत्तरी वियतनाम में खूबसूरत पहाड़ी इलाके देखने के लिए मिलेंगे। जिन्हें आप बाइक राइडिंग करते हुए कवर कर सकते हैं। यहाँ का सबसे प्रसिद्ध पर्वतीय क्रॉसिंग मा पाई लेंग दर्रा, जो डोंग वान और मेओ वैक को जोड़ता है,

यहाँ का प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल है। आप यहाँ पर जाकर वियतनाम के सबसे उत्तरी बिंदु पर स्थित लुंग क्यू ध्वज से सुंदर, शांत ग्रामीण इलाकें और छोटे शहरों को देखें सकते हैं।

6. गोल्डन ब्रिज – Golden Bridge

Image Source – Google | Image By – Linkedin

वियतनाम के बा ना हिल्स रिसॉर्ट में स्थित गोल्डन ब्रिज एक पैदल यात्री ब्रिज है। यह ब्रिज लगभग 150 मीटर लंबा है। इस ब्रिज को केबल कार स्टेशन को बगीचों से जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ब्रिज की आकृति ही इसको खूबसूरत बनती है।

ब्रिज को दो विशाल हाथ की आकृति से बनाया गया है, जो फाइबरग्लास और तार की जाली से बने हैं, जिन्हें पत्थर के हाथों की तरह डिज़ाइन किया गया है। वियतनाम आने वाले सभी पर्यटक एक बार इस ब्रिज पर जाना जरूर पसंद करते हैं।

7. होई एन – Hoi An

Image Source – Google | Image By – Hotels

वियतनाम में स्थित होई एन शहर एक प्राचीन शहर है। यह एक पुराना शहर है, तथा यह शहर सैकड़ो प्राचीन संरचनाओं का घर भी है। इस शहर की खूबसूरती को देखते हुए इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है।

यदि आपको वियतनाम में पुरानी संस्कृति और जगह देखनी है, तो आप इस शहर में जरूर आए। इस शहर का रात्रि भोजन, शानदार जगह, फोटोशूट के लिए सेल्फी प्वाइंट,

हस्तशिल्प और उपहार खरीदने के लिए दुकानें पर्यटकों को काफी पसंद आती हैं। यदि आपको मंदिर देखने का शौक है, तो शहर में आपको बहुत सारे मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे।

8. सापा – Sapa

Image Source – Google | Image By – Bookatrekking

वियतनाम में स्थित सापा शहर समुद्र तल से लगभग 1600 मीटर ऊपर है। इस शहर में जाने के बाद आपको एक सुकून भरी सांस लेने का मौका मिलेगा।

यह शहर अपनी खूबसूरती के मामले में बहुत ज्यादा आगे है। आप यहाँ पर “इंडोचीन की छत” कहे जाने वाले फैंसीपन पर्वत पर चढ़ने के बाद बादल को छूकर देख सकते हैं।

इस शहर में आप घूमने फिरने के साथ ही देश की कला, संस्कृति, विरासत और भाषा को भी नजदीक से पढ़ और समझ पाएंगे।

9. न्हा ट्रांग – Nha Trang

Image Source – Google | Image By – Kayak

वियतनाम में स्थित न्हा ट्रांग एक तटीय शहर है। इस शहर की सबसे आकर्षक विशेषता रेताली समुद्री तट है। वियतनाम आने वाले सभी पर्यटक यहाँ पर तेज धूप और ठंडे पानी का आनंद लेने के लिए आते हैं।

यदि आप यहाँ आकर कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो डॉक लेट से शहर के उत्तर तक 60 किलोमीटर ड्राइव कर सकते हैं। यहाँ पर आप मिट्टीस्नान भी कर सकते हैं,

यहाँ आने वाले पर्यटकों का यह एक यादगार पल होता है। इस समुद्र तट के आस-पास आपको महंगे रेस्टोरेंट, होटल तथा कैफे भी देखने को मिल जाएंगे। यह समुद्र तटीय रोमांचक नाइटलाइफ के लिए भी अधिक प्रसिद्ध है।

10. माई चाऊ – Mai Chau

Image Source – Google | Image By – Maichautours

माई चाऊ वियतनाम की राजधानी हनोई से लगभग 120 किलोमीटर दूर है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। माई चाऊ का शांत तथा सुंदर वातावरण आपको काफी आकर्षित करेगा।

यदि आप अपनी फैमिली के साथ जा रहे हैं, तो यह शहर बच्चों के लिए उनका फेवरेट होने वाला है, क्योंकि यहाँ पर बच्चे ट्रैकिंग तथा साइकिल चलाने जैसे एक्टिविटीज कर सकते हैं।

यदि आपको वियतनाम का ग्रामीण क्षेत्र देखना है, तो आप यहाँ पर देख सकते हैं, क्योंकि यहाँ पर आपको खेती करते हुए स्थानीय लोग भी देखने को मिल जाएंगे।

“बताते चलें की, भारत से वियतनाम घूमने जाने वाले अधिकतर पर्यटक थाईलेंड घूमना पसंद करते हैं। थाइलेंड मे जाने के बाद ऐसा लगता है की, जैसे हम भारत के किसी शहर मे आ गए हैं। थाइलेंड मे खूबसूरत बीच के साथ-साथ ओर भी बहुत कुछ है देखने के लिए, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – थाइलेंड के बारे मे

वियतनाम कैसे जाएं-

दोस्तों यदि आपने वियतनाम जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं, जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं।

आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने वियतनाम घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको वियतनाम जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप वियतनाम की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं। वियतनाम पर्यटक वीजा की अवधि 1 महीने तक होती है।

Google Map-

वियतनाम में कहाँ ठहरें-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों आप वियतनाम में रुकने के लिए कोई होटल ढूंढ रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा होटल लें। हम आपके लिए वियतनाम में स्थित कुछ होटल के नाम लेकर आए हैं। यह होटल हैं –

Hotel Blue Sea 2, Bien Ngoc Hotel, Khu Nghỉ dưỡng Caroline Resort, Khánh Uyên Hotel, Alpha Bird Nha Trang, RIO HOTEL & APARTMENT, Poseidon Hotel,

Phuong Hong Hotel, Villa Tuấn Vũ, Hoang Bach Hotel, Trầm Homestay & Travel, Senko Hotel, Vitalis Riverside Hotel, Cao Bang Eco Homestay, KHÁCH SẠN BIỂN NGỌC VŨNG TÀU आदि।

वियतनाम में क्या खाएं-

Image Source – Google | Image By – Vietnam

वियतनाम के व्यंजन दक्षिण पूर्वी एशिया में सबसे अधिक मशहूर है। वियतनाम में खाना हाई-एंड रेस्तरां और स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा परोसा जाता है। वियतनाम में घूमने की अच्छी-अच्छी जगह के साथ आपको वहाँ पर स्वादिष्ट व्यंजन भी देखने को मिलेंगे।

आप वियतनाम घूमने जाए तो वहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों को भी जरूर ट्राई करें। वियतनाम के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन है, जैसे- फो, चा सीए, का खो तू, बन्ह जिओ, काओ लाउ, गोई सो,

नेम रन/चा जीओ, गोई क्यूओन, बान मील, बन चा,एम आई क्वांग, कॉम टैम, ज़ोई, बून रीउ, गोई कै माई, शी मा, बान कैन, चे थाई, बून बो हू, चे सैम ब लूंग आदि।

🌸🌸🌸


वियतनाम टूर कितना खर्चा है?

वियतनाम घूमने के लिए वीज़ा तथा हवाई जहाज के टिकट की जरूरत होती है, इसलिए वियतनाम घूमना थोड़ा महंगा है। वियतनाम घूमने के लिए लगभग 150,000 से 200,000 रुपये का खर्च आ सकता है।

वियतनाम घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

वियतनाम घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून के बीच माना जाता है, क्युकी इन दिनों मे पर्यटकों को सर्दी, गर्मी तथा बरसात तीनों मौसम देखने को मिल जाते हैं।

वियतनाम में क्या खाया जाता है?

वियतनाम के लोग ज्यादातर फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं, साथ ही वियतनाम मे चावल भी बहुत अधिक मात्र मे खाया जाता है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! वियतनाम से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment