Thailand Me Ghumne Ki Jagah | A Beautiful Southeast Asian Country

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

थाईलैंड दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। थाईलैंड में 94 प्रतिशत आबादी बौद्ध धर्म की है। इस्लाम धर्म एवं इसाई धर्म के अनुयायी भी थाईलैंड मे अधिक मात्रा में देखने को मिलते हैं। थाईलैंड देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत है, इसलिए पर्यटक यहाँ आना बहुत पसंद करते है, चलिए विस्तार से जानते हैं – Thailand Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

थाइलैंड में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक बहुत अच्छी-अच्छी जगह है। यदि आप अपने वेकेशन प्लान कर रहे हैं, तो थाईलैंड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहाँ पर आप फैमिली के साथ भी जा सकते हैं, तथा यहाँ पर आप फ्रेंड के साथ भी खूब मजे कर सकते हैं।

यह सभी के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। थाईलैंड में आपको मनोरंजन से भरपूर बहुत सारी जगह तथा साथ-साथ तीर्थ स्थल भी देखने को मिल जाएंगे।

यदि आपने कहीं जाने का सोचा है, तो आप थाईलैंड ही जाएं। हम आपके लिए थाइलैंड से जुड़ी सारी जानकारी लेकर आए हैं, जो आपको थाईलैंड जाने में बहुत मदद करेगी। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, कि आप थाईलैंड कैसे जा सकते हैं, तथा थाईलैंड में आप कौन-कौन सी जगह घूम सकते हैं।

थाईलैंड घूमने का खर्चलगभग 75,000 से 100,000 रुपये
थाईलैंड घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Thailand Me Ghumne Ki Jagah

1. बैंकॉक – Bangkok

Image Source – Google | Image By – Kayak

बैंकॉक थाईलैंड की राजधानी है, तथा यह थाईलैंड का सबसे आबादी वाला शहर भी है। बैंकॉक में आपको शानदार मंदिर तथा बहुत से तीर्थ स्थल देखने को मिल जाएंगे। बैंकॉक में स्थित यह मंदिर अपने वास्तुकला से लोगों को बहुत प्रभावित करते हैं।

यहाँ की मेट्रो सिटी लाइफ लोगों को बहुत पसंद आती है। बैंकॉक में आने वाले पर्यटकों को यहाँ का लाइफस्टाइल बहुत पसंद आता है। बैंकॉक में स्थित आसमान को छूने वाली इमारतें भी काफी खूबसूरत होती हैं।

यहाँ पर आप नाइट क्लब में भी मनोरंजन के लिए जा सकते हैं, तथा यहाँ की चहल पहल भी लोगों को आकर्षित करती है। बैंकॉक में आप ग्रैंड पैलेस, लुम्फिनी पार्क, जिम थॉम्पसन हाउस संग्रहालय, वाट अरुण रत्चा वाराराम, एमरॉल्ड बुद्ध का मंदिर, वाट फ्रा सी, चतुचक वीकेंड मार्केट आदि स्थानों में घूम सकते हैं।

बैंकॉक में आपको मरीन पार्क तथा सफारी भी देखने को मिल जाएगी। यहाँ पर आपको डॉल्फिन भी करतब दिखाती हुई मिलती है। बैंकॉक में स्थित सफारी चिड़ियाघर विश्‍व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है।

2. फुकेट – Phuket

Image Source – Google | Image By – Getbybus

फुकेट थाईलैंड में स्थित एक शहर तथा द्वीप है। यह थाईलैंड में घूमने जाने वाले का सबसे पसंदीदा शहरों में से एक है। थाईलैंड में स्थित फुकेट सबसे प्रमुख समुद्र तटों का घर है। फुकेट में स्थित 45 मीटर लंबा एक बुद्ध टावर है।

वाट चालोंग मंदिर फुकेट का सबसे बड़ा मंदिर है। यदि आपको समुद्र तटों से प्यार है, तो आपके लिए यह जगह परफेक्ट है। फुकेट में आप काथू नाम के गाँव में एलीफ़ेंट सफ़ारी का आनंद भी ले सकते हैं। यहाँ पर आप अंडमान सागर तथा फुकेट और आस–पास की जगहों के बेहद सुंदर नजारे को देख सकते हैं।

यहाँ पर सूर्यास्त का समय भी खूबसूरत दिखाई देता है। इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर माया बे, पी लेह लगून, वाईकिंग केव, मंकी बीच, पी–पी डॉन, लो सामाँ बे और खाई आइलैंड का टूर भी कर सकते हैं। यहाँ का पूरा दृश्य मनोरंजन से भरपूर है।

3. इरावन जलप्रपात – Erawan Falls

Image Source – Google | Image By – Exploratrip

इरावन जलप्रपात रावण नेशनल पार्क में स्थित है, तथा यह पूरे नेशनल पार्क में सबसे आकर्षक जगह में से एक है। माना जाता है कि इरावन सात तीरो वाले स्तंभ से बना है। इस झंडे में सात अलग-अलग स्तर हैं। यहाँ पर आप स्नॉर्कल भी कर सकते हैं।

यहाँ झरने के नीचे स्नान भी कर सकते हैं। यह प्राकृतिक का एक बहुत ही अद्भुत नजारा है, तथा यह सभी को बहुत पसंद आता है। यह पर बहुत सारी मछलियों का घर भी है, जहाँ रंग-बिरंगे मछलियाँ पानी में तैरती हुई बहुत ही सुंदर नजर आती है।

यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आप इस जगह पर अपनी फोटोग्राफी जरूर करें। यहाँ का सुंदर दृश्य आपके फोटो में चार चांद लगा देगा।

4. फी फी आईलैंड – Phi Phi Island

Image Source – Google | Image By – Nomadicmatt

फी फी आईलैंड थाईलैंड में पर्यटकों को पसंद किए जाने वाली जगह में से एक प्रमुख जगह है। यहाँ का प्राकृतिक सुंदर नजारा बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। इस आईलैंड का पानी बिल्कुल शीशे की तरह साफ दिखाई देता है, साथ में यहाँ की सफेद रेत भी बहुत सुंदर चमचमाती हुई दिखाई देती है।

यदि आप मछलियों के साथ स्विमिंग करना चाहते हैं, तो आप लाइफ जैकेट पहन कर इस समुद्र में स्विमिंग कर सकते हैं। इस आईलैंड पर पर्यटकों के लिए रेस्टोरेंट, दुकान, लॉज तथा एटीएम मशीन में भी उपलब्ध है। यह आईलैंड स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग, तैराकी, गोताखोरी, लंबी पैदल यात्रा, रॉक क्लाइंबिंग, समुद्र तटों पर धूप सेंकना तथा नाच गाने के लिए काफी मशहूर है।

इस आईलैंड पर आप अंडरवाटर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहाँ का व्यू सपने के जैसा दिखाई देता है। दूर तक फैला पानी तथा चारों तरफ हरियाली बहुत ही खूबसूरत नजर आता है।

5. चियांग माई – Chiang Mai

Image Source – Google | Image By – Klook

चियांग माई शहर थाईलैंड के उत्तरी पहाड़ी इलाके में स्थित है। चियांग माई में स्थित एक हस्तशिल्प मंदिर है, जिसका नाम व्हाइट टेंपल है। चियांग माई शहर हस्तशिल्प के केंद्र के रूप में अधिक प्रसिद्ध है। बो सांग अम्ब्रेला गांव में आप रंगीन क्षत्रियों की छाया के नीचे अपना पूरा दिन गुजार सकते हैं।

यह व्यू भी बहुत खूबसूरत नजर आता है। चियांग माई शहर के दोई इंथानोन राष्ट्रीय उद्यान में प्राकृतिक के सुंदर नजरों का आप दृश्य कर सकते हैं। यहाँ पर बहते हुए झरने की आवाज भी मन को बहुत सुकून देती है, तथा इस शहर में क्रिस्टल निर्माण वाली गुफाओं में भी जा सकते हैं।

इस शहर में स्थित वाट चेडी लुआंग एक खंडहर है, जो पर्यटकों को काफी पसंद आता है। आप यहाँ पर भी एक दौरा कर सकते हैं। बुआ टोंग झरना इस शहर की सबसे ज्यादा खूबसूरती वाला झरना माना जाता है।

यदि आप इस झरने को देखते हैं, तो आपका वहाँ से वापस आने का मन नहीं करेगा। झरने के आसपास का वन रंग-बिरंगे फूलों से ढाका झरने की खूबसूरती को और बढ़ता है। यदि आप यहाँ पर धूप में बैठकर थोड़ा सा समय गुजारना चाहते हैं, तो आप हुआ तुंग ताओ आ सकते हैं।

यहाँ पर आपको बहुत लग्जरी तथा बेहतरीन रेस्टोरेंट भी देखने को मिलेंगे। यहाँ आकर आप कुछ गतिविधियां भी कर सकते हैं। माई पिंग हाथी गांव में आकर आप बहुत सारे हाथियों को देख सकते हैं। यह जगह बच्चों का बहुत आकर्षित करती है।

6. को समुई – Ko Samui

Image Source – Google | Image By – Asiatours

को समुई थाईलैंड में स्थित एक समुद्र तट है। लक्जरी रिसॉर्ट्स और सुंदर बौद्ध मंदिर यहाँ के मुख्य आकर्षण है। थाईलैंड की यह जगह स्वर्ग जैसी लगती है। यदि आप प्रकृति प्रेमी है, तो यह जगह आपके लिए स्वर्ग है।

यहाँ पर आप आराम कर सकते हैं, तथा पानी की बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहाँ पर आपको विभिन्न देशों के लोग भी देखने को मिल जाएंगे। आप उनसे बातें भी कर सकते हैं, यह बड़ा दिलचस्प होता है।

यहाँ पर आपको रेस्टोरेंट तथा शॉपिंग करने के लिए मार्केट भी मिल जाएगी, जिससे आप यहाँ पर अपना दिन बहुत ही आराम के साथ प्रकृति के बीच में गुजार सकते हैं।

7. पटाया शहर – Pattaya City

Image Source – Google | Image By – Traveltriangle

पटाया थाईलैंड में स्थित बैंकोक के बाद दूसरा प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ पर रात भर चकाचौंध रहती है। कहा जाता है कि, यह शहर कभी सोता नहीं है। यहाँ पर नीला – नीला समुद्र तथा चारों तरफ हरियाली प्रकृति का बहुत ही सुंदर नजारा है।

यह शहर मनोरंजन के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहाँ पर आप वाटर की बहुत सारी एक्टिविटी कर सकते हैं, तथा यहाँ पर आप स्कूटी को रेंट पर लेकर अपनी राइड के मजे ले सकते हैं।

पटाया शहर एक जगह ऐसी है, कि आप यहाँ पर सिर्फ पैदल ही चल सकते हैं। पैदल चलने वालों की यहाँ पर काफी भीड़ होती है। यहाँ पर किसी वाहन के आने की अनुमति नहीं है। यह नजारा बहुत ही खूबसूरत नजर आता है।

यहाँ होने वाला अल्काजार शो नृत्य, संगीत, नाटक और वेशभूषा आपके मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। यदि आपको गिटार की धुन पर नाचना तथा गिटार बजाना पसंद है, तो आप हार्ड रॉक कैफे आ सकते हैं।

पटाया शहर की खूबसूरत शॉपिंग मॉल तथा होटल यहाँ के लग्जरी रूम आपको किसी भी चीज की कमी नहीं होना देंगे, तथा यहाँ पर आपको भरपूर मनोरंजन मिलेगा।

8. चियांग राय – Mueang Chiang Rai

Image Source – Google | Image By – Klook

चियांग राय थाईलैंड में स्थित सबसे बड़ा शहर है। इस शहर में आप संस्कृति प्रकृति इतिहास मंदिर तथा आश्चर्य जनक वास्तुकला को एक साथ देख सकते हैं। थाईलैंड में स्थित यह शहर मनोरंजन से भरा हुआ है, तथा इस शहर के मंदिर भी देखने में बहुत खूबसूरत हैं।

यह शहर पुराने तथा नए आदर्श का मिश्रण है। यदि आप इस शहर में घूमने आते हैं, तो आप यहाँ की यादों को जीवन भर संजोकर रख सकते हैं। चियांग राय में स्थित क्लॉक टावर काफी प्रसिद्ध स्थल है।

यह घंटाघर गुलाबी तथा सुनहरे रंगों से सजाया गया है। शाम के समय में इस घंटाघर की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है। यहाँ भी पर्यटकों की काफी भीड़ जमा रहती है।

आप यहाँ पर स्वर्ण त्रिभुज को भी देखने जा सकते हैं। इस गोल्डन ट्रायंगल की आश्चर्यजनक बात यह है, कि यह तीन देशों की सीमा पर है – थाईलैंड, लाओस और म्यांमार ।

चियांग राय शहर को वाॅट रोंग खून के नाम से भी पहचाना जाता है। यह विशाल तथा आश्चर्यजनक मंदिर इस शहर की शान है। यह मंदिर इस शहर में नहीं पूरे थाईलैंड में प्रसिद्ध है। यह एक बौद्ध मंदिर है, तथा इस मंदिर पर हमेशा पर्यटकों की भीड़ रहे रहती है।

इस मंदिर की वास्तुकला लोगों को अपनी और बहुत आकर्षित करती है। यह मंदिर पूरा सफेद कलर का बना हुआ है। इसकी विश्वसनीय वास्तुकला, आंतरिक सज्जा, भित्ति चित्र, मूर्तियों  लोगों को बहुत प्रेरित करती हैं।

इस शहर के सबसे ऊँची चोटीडोई माई सालोंग है। यह प्रकृति प्रेमी के लिए परफेक्ट जगह है। अपने खूबसूरत दृश्य से लोगों को बहुत आकर्षित करती है, तथा इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर चाय के बागान में भी यात्रा कर सकते हैं, तथा गर्म-गर्म स्वादिष्ट भोजन भी यहाँ पर खा सकते हैं।

बान बांध संग्रहालय को ब्लैक हाउस के नाम से भी जाना जाता है। इस संग्रहालय में 40 इमारतें स्थित है। संग्रहालय में आप विशेष प्रकार की इमारते देख सकते हैं। चियांग राय में स्थित नील मंदिर एक अद्भुत आकर्षण का केंद्र है।

इस मंदिर में आप आधुनिक तथा वास्तविक कला दोनों का मिश्रण एक साथ देख सकते हैं। इस मंदिर की थीम पूरी नीली है, इसलिए देखने में बहुत खूबसूरत नजर आता है।

9. कोह ताओ – Ko Tao

Image Source – Google | Image By – Independent

थाईलैंड में स्थित कोह ताओ जंगलों तथा पहाड़ियों से घिरा एक द्वीप है। इस द्वीप में पानी के नीचे की दुनिया लोगों को बहुत आकर्षित करती है। यह द्वीप उष्णकटिबंधीय स्वर्ग स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए जाना जाता है।

कोह ताओ में सबसे बड़ा समुद्र तट, सायरी बीच द्वीप है। इस बीच पर पर्यटक रीफ पर स्नॉर्कलिंग, बीच वॉलीबॉल, पेड़ के झूले, धूप सेंकना, कायाकिंग और रेत के महल बनाने  जैसी मनोरंजन एक्टिविटीज का मजा लेते हैं।

इस आइलैंड पर जॉन सुवान व्यूपॉइंट भी काफी लोकप्रिय है। इसके खूबसूरत नजारे लोगों को बहुत पसंद आते हैं। आप यहाँ पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। कोह ताओ में स्थित वाट कोह ताओ एक प्रसिद्ध मंदिर है।

आप इस मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं। इस मंदिर की वास्तुकला आपको बहुत पसंद आएगी।कोह ताओ में सबसे प्रसिद्ध चुम्फॉन पिनाकल्स है।

आप यहाँ पर पानी के अंदर के जलीय जीव, चट्टान तथा पेड़ पौधों को देख सकते हैं। यह काफी मनोरंजकदायक होता है। इस यात्रा के दौरान आप फ्यूसिलियर्स, रैबिटफिश, बिग-आइड जैक,

येलो-टेल्ड बाराकुडा, व्हाइट-आइड मोरल ईल, केकड़े, बिच्छू मछली, छोटे झींगा देख सकते हैं। यह पूरा आइलैंड खूबसूरत होने के साथ-साथ मनोरंजन से भरा पड़ा है।

10. खाओ याई नेशनल पार्क – Khao Yai National Park

Image Source – Google | Image By – Remotelands

खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड का तीसरा सबसे प्रसिद्ध नेशनल पार्क है। वन्यजीवों के लिए यह परफेक्ट प्लेस है। यहाँ पर आप काले भालू, एशियाई हाथी के साथ-साथ बहुत सारे जंगली जानवर को देख सकते हैं।

इस नेशनल पार्क का मुख्य आकर्षण केंद्र डायनासोर के पैरों के निशान हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। आपको यहाँ पर विभिन्न प्रकार के जानवर तथा पक्षियों की भी प्रजाति देखने को मिलती है।

इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर सबसे बड़े झरने को भी देख सकते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आता है। यह नेशनल पार्क थाईलैंड में स्थित काफी बड़ा तथा काफी लोकप्रिय है।

थाईलैंड में प्रसिद्ध बीच

Image Source – Google | Image By – Oliverstravels

थाईलैंड मंदिर तथा समुद्र तट की खूबसूरती से बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। थाईलैंड में स्थित समुद्र तट भी अधिक मात्रा में है, तथा यह समुद्र तट देखने में भी बहुत ज्यादा खूबसूरत होते हैं।

सभी समुद्र तट की अपने आप में एक विशेषता है, तथा यहाँ आने वाले पर्यटक सभी समुद्र तट में घूमते हैं, इसलिए हम आपको थाईलैंड के कुछ प्रसिद्ध समुद्र तट के बारे में बताते हैं –

फ्रा नंग समुद्र तट, पैटोंग बीच, रैले बीच, हुआ हिन बीच, लामाई बीच, हाड रिन, अनकटा बीच, करोन बीच, जोमटियन बीच, कमला बीच, बैंग ताओ बीच, काटा नोई बीच, एओ नांग बीच, हाड रिन, पटाया बीच आदि थाईलैंड में प्रसिद्ध बीच हैं।

थाईलैंड जाने वालों के यह सबसे पसंदीदा बीच हैं। यदि आप थाईलैंड जाएं, तो इन बीच पर जरूर घूमें, बिना इन बीच के आपकी यात्रा अधूरी रहेगी तथा आप इन बीच पर बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

“बताते चलें की, यदि आपने थाईलैंड घूमने का प्लान बना लिया है तो, आप अगर चाहें तो सिंगापुर भी घूम सकते है। सिंगापुर भी घूमने के लिए बहुत खूबसूरत देश है। यहाँ पर सफाई इतनी है की, गंदगी की वजह से यहाँ पर चिंगम चबाना प्रतिबंधित है। यदि आप सिंगापुर मे चिंगम चबाते हुए पकड़े गए तो, आप को जुर्माना भी देना पड़ सकता है, तो चलिए जानते हैं – सिंगापुर के बारे में

थाईलैंड कैसे पहुँचे

आपने थाईलैंड जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं। आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने थाईलैंड घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको थाईलैंड जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप थाईलैंड की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं। कनाडा पर्यटक वीजा की अवधि 15 से 90 दिनों तक होती है।

Google Map

थाईलैंड में रुकने के लिए होटल

यदि आपने थाईलैंड जाने का प्लान बनाया है, तो आपके वहाँ पर ज्यादा दिन लगेंगे क्योंकि थाईलैंड बहुत बड़ा है। बड़े होने के साथ-साथ यह खूबसूरत भी बहुत है, तो आपको यहाँ की सभी जगह को जरुर देखना चाहिए।

आप सोच रहे होंगे कि थाइलैंड में अच्छे और सस्ते होटल कहाँ मिलेंगे, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं, जो आपके बजट के हिसाब से ठीक है। आईए जानते हैं वह होटल कौन-कौन से हैं –

फांगन एरिना, चियांग राय होटल, थाई हाउस बीच रिज़ॉर्ट, बान यूरी रिज़ॉर्ट – एसएचए एक्स्ट्रा प्लस, सोफिया हॉस्टल, लांता कोरल बीच रिज़ॉर्ट, सीज़न्स पैलेस रिज़ॉर्ट, जंगल गार्डन, फी फी सैंड सी व्यू रिज़ॉर्ट, एनोडार्ड

होटल चियांग माई, हैरी का होटल बार एवं रेस्तरां, खेलंग नाखोन होटल, एसआर अपार्टमेंट आदि थाईलैंड में बहुत अच्छे होटल हैं। इन होटल का व्यू भी काफी अच्छा होता है, तथा आपको इन होटल में सारी फैसेलिटीज मिलेगी।

थाईलैंड का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Jamiegeller

थाईलैंड अपनी मुंहवाली व्यंजन के कारण बहुत प्रसिद्ध है। थाईलैंड में आपको अच्छे व्यू के साथ यहाँ स्वादिष्ट भोजन भी मिलते हैं। थाईलैंड में आपको बीच तथा रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन प्रोवाइड कराए जाते हैं।

थाईलैंड के कुछ प्रसिद्ध भोजन हैं, जैसे – नूडल सूप, टॉम यम गंग (मसलदार जिंगा सूप), टॉम खा गाई (नारियल सूप में चिकन), सोम टैम (मसालेदार हरा पपीता कीक), यम प्ला डुक फू (हरी आमो कीज के साथ फ्राइड कैटफ़िश), यम तलय (मसालेदार समुद्री भोजन कीक) ,

लैब (मसालेदार कीज़), पैड फुक टोंग (हिरन-फ्राइड कद्दू), पैड थाई (थाई स्टाइल्स फ्राइड इंडियेंट्स), पैड सी ईव (मोटी नूडल डिश), पाक बूंग (सुबह की महिमा), खाओ पैड (फ्राइड राइस), पैड क्रैगो (फ्राइड तुलसी),

पनंग (थाई कारी), गेंग केव वान (हरि कारी), खाओ सोई (मलाइदार नारियल कारी नूडल सूप), गाई टोड (फ्राइड चिकन), पैड फाक (फ्राइड कारी), काई मेड मा मुआंग ( काजू के साथ चिकन), काई जिओ (थाई आमलेट), काओ नुव मा मुआंग (आम और स्टिकी चावल), आदि। आप थाईलैंड में जाए तो इन व्यंजनों को जरूर ट्राई करें, ये खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं।

🌸🌸🌸

थाईलैंड से जुड़ी आपको हमारी सारी जानकारी कैसी लगी। हमने इस आर्टिकल में आपको थाईलैंड से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए हैं। यदि आपका कोई सवाल रह गया है, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉थाईलैंड जाने के लिए कितना खर्च आता है?

भारत से थाईलैंड घूमने जाने के लिए लगभग 75,000 – 100,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है, क्युकी भारत से थाईलैंड जाने के लिए हवाई सफर करना पड़ता है। इतने रुपयों मे आप अच्छे से घूम सकते हो, और अच्छे से खा – पी भी सकते हो।

👉थाईलैंड घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

थाईलैंड घूमने के लिए सब से अच्छा समय नवंबर से अप्रेल के बीच रहता है, क्युकी इन दिनों मे ना गर्मी होती है और ना ही बरसात होती। इन दिनों मे मौसम साफ रहता है।

👉भारत से थाईलैंड कितना दूर है?

भारत से थाईलैंड की दूरी लगभग 4,200 किमी है। वैसे तो आप थाईलैंड सड़क के रास्ते भी जा सकते हो, लेकिन इस रास्ते से आप को थाईलैंड पहुँचने मे 80 – 100 घंटे तक लग सकते हैं, जो की बहुत कठिन है।

👉इंडिया से थाईलैंड जाने के लिए वीजा लगता है क्या?

भारत से थाईलैंड जाने के लिए टयूरिस्ट वीजा लेना पड़ता है, जो 2 प्रकार का होता है। एक मे 15 दिन रुकने की अनुमती होती है, तथा दूसरे मे 90 दिन की।


Leave a Comment