Kanpur Me Ghumne Ki Jagah | A World Famous Leather City

4/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर उत्तर प्रदेश का एक जिला है। यह औद्योगिक महानगर भी है, तथा कानपुर गंगा के किनारे बसा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से यह 80 किलोमीटर दूर है। कानपुर ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है। कानपुर में हलचल मौज-मस्ती लेने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Kanpur Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

कानपुर उत्तर प्रदेश का सबसे आबादी वाला शहर है। कानपुर के लोग भी बहुत दिलचस्प हैं। कानपुर के लोगों में प्रेम की भावना होती हैं। यहाँ के लोग खातिरदारी बहुत अच्छे तरीके से करते हैं। यदि आप कानपुर घूमने आएं, तो इन सब चीजों को भी देखेंगे।

आप कानपुर आने का प्लान बना रहे हैं, और आपको पता नहीं की कानपुर कैसे-कैसे जाना है, तो हम आपके लिए इस आर्टिकल में कानपुर से जुड़ी सारी जानकारी को लेकर आए हैं। आपको कानपुर में कैसे जाना है, कहाँ-कहाँ जाना है, और कानपुर का प्रसिद्ध भोजन क्या है।

कानपुर घूमने का खर्चलगभग 10,000 से 12,000 रुपये
कानपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Kanpur Me Ghumne Ki Jagah

1. एलेन फॉरेस्ट जू – Allen Forest Zoo

Image Source – Google | Image By – Kanpurtourism

कानपुर में स्थित जूलॉजिकल पार्क बहुत ही फेमस है। यह जू बहुत ही बड़ा है। इसके क्षेत्रफल की बात करें तो यह 70 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इसको उत्तर भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर भी कहते हैं। यदि आप वन्यजीवों से प्यार करते हैं, तो यह चिड़ियाघर आपके लिए परफेक्ट जगह है।

यहाँ पर आपको मुख्य रूप से चिम्प्स, तेंदुए, गैंडे और बाघ देखने को मिल जाएंगे। इस जियोलॉजिकल पार्क में आपको एक झील भी देखने को मिल जाएगी, जिसके किनारे बैठकर आप अपना थोड़ा सा समय शांति के साथ व्यतीत कर सकते हैं। आपको चिड़ियाघर के अंदर एक्वेरियम भी मिल जाएंगे, जिसमें बहुत ही खूबसूरत मछली दिखाई देती हैं।

ये मछलियाँ बच्चों को बहुत ही पसंद आती हैं, तो आप यहाँ पर बच्चों को भी जरूर लेकर जाएं। बच्चों के लिए यहाँ पर टॉय ट्रेन भी होती है, जिनकी सवारी बच्चों को बहुत पसंद आती है। यदि आप वन्य जीव तथा प्रकृति का सुंदर नजारा एक साथ लेना चाहते हैं, तो आप यहाँ पर जरूर आएं।

2. मोती झील – Moti Jheel

Image Source – Google | Image By – Tripnight

यदि आप कानपुर शहर की भाग दौड़ से दूर शांति के साथ कुछ वक्त गुजारना चाहते हैं, तो मोती झील आपके लिए परफेक्ट प्लेस है। यह अंग्रेजो के जमाने में पानी के लिए बनाई गई थी, तथा आज पिकनिक स्पॉट के तौर पर काम करती है।

आप यहाँ पर बच्चों को भी लेकर आ सकते हैं, क्योंकि इस झील के पास एक मनोरंजन के लिए पार्क भी है।मोतीझील की बात करें, तो यह कानपुर के टॉप 10 प्लेस में आती है।

यह ऐसा प्लेस है, जहाँ पर आप शांति के साथ अपना टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं, और बच्चे भी मनोरंजन कर सकते हैं। यदि आप कानपुर घूमने आएं, तो मोतीझील को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

3. जापानी गार्डन – Japanese Garden

Image Source – Google | Image By – Kanpurtourism

मोती झील के पास स्थित जापानी घाट भी एक पर्यटक स्थल है। इस पार्क को जापानी शैलियों की तरह डिजाइन किया गया है। इस गार्डन में आप सुकून के साथ थोड़ा सा समय व्यतीत कर सकते हैं। फेंगशुई की मूर्तियों और हंस नौकाओं वाली झील इस गार्डन की खूबसूरती बढ़ाती है।

यहाँ पर बच्चों के करने के लिए भी बहुत सारे मनोरंजक चीजे हैं। यहाँ पर एक फवारा भी लगा हुआ है, जिसमें रंग बिरंगी लाइट जलती है, जिनसे रंग-बिरंगा पानी निकलता हुआ बहुत ही सुंदर दिखाई देता है।

इसी गार्डन के पास आपको खाने के स्टाल भी मिल जाएंगे, जहाँ पर गार्डन में बैठकर आप नाश्ता तथा खाने का मजा ले सकते हैं। यदि आप कानपुर आ रहे हैं, तो यहाँ पर जरूर आएं। यह फैमिली को बहुत पसंद आने वाली जगह है।

4. कमला रिट्रीट – Kamla Retreat

Image Source – Google | Image By – Kanpurtourism

कमला रिट्रीट कानपुर में स्थित है। यह वेकेशन मनाने का एक बहुत ही अच्छा पैलेस है। यहाँ पर आप फैमिली के साथ स्टे कर सकते हैं। कमला रिट्रीट में आपको बहुत बड़ा लॉन, बाग – बगीचे देखने को मिलते हैं।

इसी के साथ-साथ इसमें नेहरो के मनमोहक दृश्य भी देखने को मिलते हैं। यहाँ खेल, सैर, पिकनिक, पारिवारिक समारोह, तैराकी और नौकायन जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ आपको यहाँ पर स्विमिंग पूल, चिड़ियाघर और सूचनात्मक संग्रहालय देखने को मिलता है।

कमला रिट्रीट में आपको घूमने के लिए पहले परमिशन लेनी पड़ती है। यदि आप कानपुर आएं, तो यह आपका बेस्ट पैलेस भी हो सकता है। आप यहाँ पर परमिशन लेकर बहुत सारी एक्टिविटीज और मनोरंजन कर सकते हैं।

5. ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क – Blue World Theme Park

Image Source – Google | Image By – Kanpurtourism

ब्लूबर्ड थीम पार्क गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पार्क है। इस पार्क में आप वाटर की बहुत सारी स्लाइड भी कर सकते हैं। इसी के साथ इस पार्क में आपको पूल भी देखने को मिलेंगे। पार्क में ड्राई राइट के लिए अलग से स्थान है।

यहाँ पर मुख्य रूप से चेयर लिफ्ट और फ्री फॉल को पसंद किया जाता है। ब्लू वर्ल्ड में आपको चीनी, रोमन, मिस्र, जंगल और यूरोपीय थीम वाले एरिया भी देखने को मिल जाएंगे।

यह बच्चों तथा बड़ों को बहुत पसंद आता है। यहाँ पर मनोरंजन भरपूर तरीके से होता है, तथा इसी के साथ-साथ यहाँ पर आपको फूड स्नैक्स भी मिल जाती है।

6. इस्कॉन कानपुर टेंपल – ISKCON Kanpur Temple 

Image Source – Google | Image By – Iskcondesiretree

कानपुर में स्थित इस्कॉन मंदिर बहुत ही रहस्मय बातों से जुड़ा हुआ है। इस मंदिर को कृष्ण का ऐतिहासिक मंदिर माना जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। यह मंदिर 12 एकड़ जमीन में फैला हुआ है।

मंदिर के अंदर मूर्तियों को संगमरमर से बनाया हुआ है, तथा इस को रंग-बिरंगे परिधान से सजाया हुआ है।मंदिर के साथ-साथ आपको यहाँ पर एक गौशाला भी मिलेगी जिसमें 80 गाय भैंस और बछड़े हैं। इस मंदिर में आप संगीत का आनंद भी प्राप्त कर सकते हैं।

मंदिर में आपको एक रेस्टोरेंट भी मिल जाएगा, जहाँ पर आप थोड़ा समय बिताने के लिए कुछ खा भी सकते हैं। यहाँ की बातें बताने के लिए यहाँ पर बच्चों के लिए पुस्तक भी मिलती हैं, जो यहाँ के इतिहास को बताती हैं।

यहाँ पर जन्माष्टमी, होली, दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। यदि आप हिंदू धर्म विश्वास रखते हैं, तो यहाँ पर आपको एक बार जरूर आना चाहिए।

7. नाना राव पार्क – Nana Rao Park

Image Source – Google | Image By – Indiaheritagewalks

कानपुर में स्थित इस पार्क का नाम महान कार्यकर्ता नाना राव पेशवा के नाम पर रखा गया है। नाना राव पेशवा ने आजादी की पहली लड़ाई लड़ी थी। उन्हीं के नाम पर यह पार्क बहुत प्रसिद्ध हो गया है, तथा आज पर्यटकों के दिल में जगह बना ली है।

यह पार्क कानपुर शहर का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क में आप रंग-बिरंगे फूलों को देखेंगे, तथा हरियाली से भरे पेड़ पौधे आपको इस पार्क में देखने को मिलेंगे। इसी के साथ इस पार्क में खूबसूरत तरीके से पेड़ों को सजाया हुआ है, और साथ में फव्वारे भी लगाए हुए हैं, जो इनकी खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं।

नाना राव पार्क में आपको स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां भी देखने को मिलती हैं। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गवा दी थी। इस पार्क में कुछ फिटनेस समूह भी देखने को मिलते हैं, जैसे तेज चलना, जॉगिंग, तैराकी, बैडमिंटन आदि।

पार्क की देखभाल बहुत ही अच्छे तरीके से की जाती है, इसलिए यहाँ पर दिल लगता है, तथा यहाँ का शांत वातावरण मन को बहुत शांति प्रदान करता है। यहाँ पर आप अपना टाइम बहुत अच्छे से स्पेंड कर सकते हैं। यह एक फैमिली स्पोट भी है।

8. ज़ेड स्क्वेयर मॉल – Z Square Mall

Image Source – Google | Image By – Kanpurclub

आप कानपुर घूमने आए हैं, तो आप कानपुर मे शॉपिंग करने की भी सोचेंगे। ज़ेड स्क्वायर मॉल शॉपिंग के लिए परफेक्ट माॅल है। यह शहर का सबसे बड़ा मॉल है, तथा यह 5 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस मॉल में आप सभी तरह की शॉपिंग कर सकते हैं।

बच्चे तथा बड़ों से लेकर यहाँ पर सभी की सारी चीजे आपको मिल जाएंगी। इस मॉल में आपको राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सभी ब्रांड की चीजे मिलती हैं, जिनमें से कुछ लुइस फिलिप, जैक एंड जोन्स, वैन ह्यूसेन, केल्विन क्लेन, यूएस पोलो असन, वेरो मोडा, टॉमी हिलफिगर और अन्य शानदार नाम शामिल हैं।

यह कानपुर का सबसे अच्छा माॅल है। इस मॉल में आपको बेसमेंट में कर पार्किंग की सुविधा भी मिल जाती है, जिससे आप अपनी कार को अच्छी तरीके से पार कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ मॉल में हर टाइम वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध होती है।

इस मॉल में इलेक्ट्रॉनिक्स, सौंदर्य प्रसाधन, परिधान, फर्नीचर, गृह सज्जा, आभूषण, जूते  सभी चीजों की सारी वैराइटीज मिलती हैं। इस मॉल में आपको खाने के रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे। यहाँ पर आपको पिज़्ज़ा हट, मैकडॉनल्ड’एस, केएफसी, डोमिनो’एस, जैसे बहुत सारे रेस्टोरेंट मिल जाते हैं,

जिसमें बैठकर आप इन स्नैक्स का भी मजा ले सकते हैं। यदि आप कानपुर में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो यह बेस्ट मॉल है। यहाँ पर आपको महंगे से महंगे तथा सस्ते से सस्ती चीजे मिल जाती हैं। आप एक बार इस मॉल में जरूर आयें।

9. कानपुर मेमोरियल चर्च – The Kanpur Memorial Church

Image Source – Google | Image By – Kanpurnagar

कानपुर में स्थित यह चर्च भारत के सबसे पुराने और खूबसूरत चर्च में से एक है। यह चर्च अल्बर्ट लेन पर स्थित है। इस चर्च की वास्तु कला लोगों को बहुत प्रेरित करती है। लाल ईंटो से बना यह चर्च बहुत खूबसूरत दिखाई देता है।

यह चर्च लोम्बार्डिक गोथिक शैली का एक तत्व है। चर्च में बना एक बगीचा भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। इस बगीचे में नक्काशीदार गॉथिक स्क्रीन भी है। चर्च के अंदर की वास्तुकला भी आपको बहुत पसंद आएंगी।

इस चर्च में भी हर साल काफी पर्यटक आते हैं। ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले लोग क्रिसमस डे पर इस चर्च को खूबसूरती के साथ सजाते हैं यदि आप कानपुर घूमने आएं, तो एक बार इस चर्च की भी सैर करें।

10. सिसमौ बाज़ार – Sisamau Bazar

Image Source – Google | Image By – Yometro

सीसामऊ बाजार कानपुर की शान है। यह बाजार अपने किफायती दामों के लिए प्रसिद्ध है। यह कानपुर का सबसे पुराना बाजार है। इस बाजार में आपको कपड़े से लेकर बर्तन तक सभी चीजे कम दामों में मिलती हैं। यहाँ पर आप स्ट्रीट शॉपिंग भी कर सकते हैं।

यहाँ की चीजे काफी अच्छी और सस्ती होती हैं, तथा इनकी कीमत भी बहुत कम होती है। इस बाजार में आपको रोजमर्रा की जिंदगी के लिए काफी चीजे मिल जाती हैं। इस बाजार में आपको बर्तन, प्लास्टिक के बक्से, क्रॉकरी अच्छे दामों में मिल जाती हैं।

कानपुर में कपड़ा उद्योग बढ़ता जा रहा है। इन कारणों की वजह से कानपुर को चमड़े का शहर’ या ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ भी कहा जाता है। यदि आप कानपुर में शॉपिंग करना चाहते हैं, वो भी सस्ते दामों में, तो कानपुर का यह बाजार आपको स्ट्रीट शॉपिंग में काफी मदद करेगा।

यहाँ पर आपको सभी चीजे बहुत ही अच्छे दामों में मिल जाएंगी। यदि आप शॉपिंग करने में दिलचस्पी रखते हैं, तो एक बार इस बाजार में जरूर आयें।

“बताते चलें, कानपुर से मात्र 85 किमी की दूरी पर उत्तर प्रदेश का फेमस शहर लखनऊ भी है, लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी भी है। इसलिए ही लखनऊ बहुत खूबसूरत भी है। यदि आप कानपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो, समय निकाल कर आप लखनऊ भी घूम सकते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – लखनऊ के बारे में

कानपुर कैसे पहुंचे

कानपुर उत्तर प्रदेश का बहुत जाना – माना जिला है। आप यहाँ पर चाहे किसी भी रास्ते से जाएं, आप बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं। आप कानपुर किसी भी रास्ते से जा सकते हैं – फ्लाइट के द्वारा, बस के द्वारा या ट्रेन के द्वारा।

कानपुर में स्थित कानपुर एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट काफी बड़ा है, तथा इस एयरपोर्ट पर आपके छोटे तथा बड़े सभी एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट मिलती है। आप अपने करीबी एयरपोर्ट से कानपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट पकड़ सकते हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचकर आप बस तथा टैक्सी से अपने स्थान पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

यदि आप कानपुर ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो कानपुर में स्थित रेलवे स्टेशन हैं – कानपुर सेंट्रल, पनकी, कल्याणपुर अनवरगंज। ये कानपुर के चारों रेलवे स्टेशन देश के सभी छोटे तथा बड़े रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। यहाँ पर आप को आसपास के राज्यों की ट्रेन डायरेक्ट भी मिल जाती है।

आप अपने करीबी रेलवे स्टेशन पहुँचकर कानपुर के रेलवे स्टेशन तक के लिए डायरेक्ट तथा इनडायरेक्ट ट्रेन पकड़ सकते हैं। यहाँ पहुंचने के बाद आपको बस ऑटो तथा टैक्सी की सुविधा भी मिलती है। यह रास्ता भी आप आसानी से तय कर सकते हैं।

यदि आप कानपुर बस से जाना चाहते हैं, तो कानपुर का बस स्टेशन, मुख्य शहरों से जुड़े हुए हैं – जैसे झकरकट्टी, विकास नगर बस डिपो, चुन्नी गंज बस डिपो, फज़ल्गंज बस डिपो आदि। आप अपने करीबी शहर से डायरेक्ट बस भी पकड़ सकते हैं। यदि आपका करीबी शहर दूर पड़ता है, तो आप पहले ट्रेन से जाएं, तथा फिर बाद में बस से आ जाएं।

यदि आप कानपुर अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि अपनी सवारी में आपको सबसे ज्यादा सहूलियत मिलती है। आपको कानपुर के रास्ते में पेट्रोल पंप भी मिल जाएंगे, इसी के साथ-साथ बहुत से स्टॉल एवं रेस्टोरेंट भी मिलते हैं, जहां पर आप थोड़ा आराम करके खाना भी खा सकते हैं।आप गूगल मैप की मदद से कानपुर का रास्ता आसानी से तय कर सकते हैं।

Google Map

कानपुर का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Mistay

यदि आप कानपुर घूमने आते हैं, तो आपको कानपुर के प्रसिद्ध व्यंजन भी जरूर ट्राई करने चाहिए। क्यूंकी ये कानपुर में ही मिलते हैं। हम कहीं भी घूमने जाएं वहाँ के स्वादिष्ट तथा प्रसिद्ध भोजन को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। आप यहाँ के खाने को कभी नहीं भूल सकते, इसलिए एक बार यहाँ के खाने को जरूर ट्राई करें।

कानपुर के लोग अपने सुबह की शुरुआत पतली करारी जलेबी तथा खस्ता कचौड़ी के साथ करते हैं। सुल्तानी दाल, शामी कबाब, बिरयानी, खीर, इमरती भी कानपुर में काफी प्रसिद्ध व्यंजन है। कानपुर में कुछ ऐसे पकवान भी हैं, जो चुनिंदा दुकानों पर ही मिलते हैं,

जैसे – बाबा बिरियानी, स्ट्रीट फूड का चमनगंज, हनुमान चाट भंडार, ठग्गू के लड्डू, बादाम कुल्फी, लुचाई सब्जी, बाबा पराठा, बनारसी टी स्टॉल, पहलवान मट्ठा आदि। आपको कानपुर की छोटी-छोटी दुकानों में बहुत ही स्वादिष्ट पकवान मिल जाते हैं। यदि आप मॉर्निंग वॉक पे जा रहे हैं, तो आप इन फूड को वॉक पर जाते हुए भी ट्राई कर सकते हैं। आप कानपुर घूमने आएं, तो इन फूड को एक बार जरूर टेस्ट करें।

कानपुर में कहाँ ठहरे

आप कानपुर घूमने आए हैं, तो आपको रात भी जरूर रुकनी पड़ेगी क्योंकि कानपुर इतना बड़ा है, की आप एक दिन में नहीं देख सकते। आपको घबराने की जरूरत नहीं है, कानपुर में कुछ ऐसे होटल हैं, जो आपको सस्ते दामों पर अच्छी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं।

होटल आदित्य, होटल मन्दाकिनी प्लाजा, हेवन व्यू क्लार्क्स इन्न, होटल शोभित पैलेस, होटल अतिथि गैलेक्सी, होटल गगन इको, होटल श्री नारायण रीजेंसी यह कुछ ऐसे होटल हैं, जो आपको लग्जरी स्टाइल में मिलते हैं तथा इनका बजट कम ही होता है।

आप यदि कानपुर एक बार रात रुके तो इन होटल में जरूर ट्राई करें। यहाँ का व्यू भी काफी अच्छा होता है, तथा यह होटल आपको आपकी लोकेशन के पास ही मिलते हैं।

🌸🌸🌸

ये थी कानपुर से जुड़ी सारी जानकारी ! हमने आपको इस आर्टिकल में कानपुर कैसे जाना है, कहाँ जाना है, तथा कानपुर के प्रसिद्ध व्यंजन कौन-कौन से हैं? इन सभी के बारे में डिटेल से बताया है। यदि आपका अभी भी कोई सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में हम से पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉कानपुर के बारे में क्या खास है?

कानपुर एक बहुत बड़ा महानगर होने के साथ – साथ प्रगतिशील भी है। यहाँ पर अनेक प्रकार के कारखाने हैं। साथ ही कानपुर चमड़ा व्यवसाय के लिए भी बहुत फेमस है।

👉कानपुर में कौन सा उद्योग है?

कानपुर मे दुनिया का सबसे बड़ा चमड़ा उद्योग है। इसलिए ही कानपुर को चमड़ा सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

👉क्या कानपुर मेट्रो सिटी है?

उत्तर प्रदेश की सरकार अनुसार, कानपुर एक बड़ा महानगर है जो मेट्रो सिटी मे आता है।

👉कानपुर में कौन सी नदी है?

कानपुर उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा महानगर है, जो गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ है।


Leave a Comment