10+ Malaysia Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर है। मलेशिया में आपको ऊंची – ऊंची इमारतें तथा यहाँ का वातावरण काफी प्रभावित करेगा। यहाँ की संस्कृति आने वाले लोगों को बहुत पसंद आती है। मलेशिया की संस्कृति को मेल्टिंग पोट ऑफ कल्चर कहा जाता है, तो चलिए जानते हैं – Malaysia Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

मलेशिया में आपको शानदार वास्तुकला रोमांचक पार्क वन्य जीव अभ्यारण तथा नाइटलाइफ जैसा मनोरंजन करने को मिलेंगे। मलेशिया में स्थित समुद्र तट भी पर्यटकों को अपनी और बहुत आकर्षित करते हैं। विदेश में घूमने वाले पर्यटक मलेशिया जरूर जाना चाहते हैं।

मलेशिया में सबसे जहरीले सांप भी पाए जाते हैं। मलेशिया में आपको पेड़ पौधे तथा फूलों की बहुत सारी प्रजातियाँ भी देखने को मिल जाएंगी, यदि आप अपनी लिस्ट में मलेशिया को शामिल करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। मलेशिया में आपको वह सारी चीजे मिलेंगे, जिससे आपका मनोरंजन तथा एडवेंचर दोनों भरपूर मात्रा में हो सके।

यदि आप मलेशिया आने का सोच रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहें। हम इस आर्टिकल में आपको मलेशिया से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। आप मलेशिया कैसे जा सकते हैं, कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं, कहाँ पर रह सकते हैं तथा मलेशिया के प्रसिद्ध व्यंजन कौन-कौन से हैं।

मलेशिया घूमने का खर्चलगभग 100,000 से 150,000 रुपये
मलेशिया घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअप्रेल से अक्टूबर के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Malaysia Me Ghumne Ki Jagah

1. बाटू केव्स – Batu Caves

Image Source – Google | Image By – Pelago

मलेशिया में बाटू केव्स बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। केव्स के साथ यहाँ पर एक प्रसिद्ध मंदिर भी है। भारत के बाहर यह हिंदुओं का सबसे प्रसिद्ध मंदिर तथा गुफाएं हैं। इन गुफाओं में सबसे प्रसिद्ध गुफा एक टेंपल गुफा है, जो हिंदुओं में सबसे ज्यादा माने जाने वाली गुफा है।

इस गुफा तक चलने के लिए 272 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यहाँ पर मंदिर गुफा के अलावा आर्ट गैलरी गुफा, संग्रहालय गुफा और रामायण गुफा भी स्थित है। हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लोग यहाँ पर जरूर आते हैं। उनके लिए यह एक बहुत पवित्र धार्मिक स्थल है।

यदि आप हिंदू धर्म में विश्वास नहीं रखते हैं, तो भी आप इन गुफाओं को देखने आ सकते हैं। यह गुफाएं खूबसूरत भी हैं। आप इन गुफाओं के जरिए इतिहास की जानकारी भी कर सकते हैं।

2. लैंगकॉवी द्वीप – Langkawi Island

Image Source – Google | Image By – Emiratesholidays

मलेशिया में स्थित लैंगकॉवी द्वीप एक दीप समूह है। यह आसपास के द्वीप समूह में सबसे सुंदर माना जाता है। यहाँ की हरियाली तथा ऊँचे – ऊँचे पहाड़ यहाँ की खूबसूरती बढ़ाते हैं। इस द्वीप पर देखने के लिए तथा करने के लिए बहुत सारी चीजे हैं। पर्यटकों को यह बहुत पसंद आता है।

आप यहाँ पर लैंगकॉवी स्काई ब्रिज को देख सकते हैं। यह ब्रिज एक अद्भुत मानव निर्मित ब्रिज है। इस ब्रिज से आप तेलजा तुजुह झरने, हरे-भरे पहाड़ों और लंगकावी के आसपास के कई द्वीपों के दर्शन कर सकते हैं। यह घुमावदार द्वीप देखने में भी बहुत सुंदर नजर आता है।

इस द्वीप पर एक ईगल स्क्वायर है। यहाँ पर बाज की बहुत बड़ी प्रतिमा बनाई गई है, जो देखने में भी सुंदर नजर आती है। आप इस द्वीप पर केबल कार की सवारी भी कर सकते हैं। केबल कार से नीचे देखने पर बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई देता है। इस द्वीप पर एक अंडरवाटर पार्क जहाँ पर है, जहाँ पर जीवों की 500 से अधिक प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं।

इस पार्क में आपको राजहंस और मैंडरिन बत्तखों के साथ समुद्री घोड़े, रॉकहॉपर पेंगुइन और सील आदि चीजे देखने को मिलती हैं, जो बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं। इस द्वीप पर स्थित पुलाउ पयार समुद्री पार्क है, जहाँ पर आप पानी से जुड़ी बहुत सारी एक्टिविटी कर सकते हैं। लैंगकॉवी द्वीप पूरा मनोरंजन से भरा हुआ है।

3. जॉर्ज टाउन – George Town

Image Source – Google | Image By – Klook

जार्जटाउन एक ओपन म्यूजियम की तरह है। यहाँ की सड़के तथा लाइफस्टाइल लोगों को बहुत पसंद आती है। यहाँ के स्ट्रीट पार्क काफी सजे हुए रहते हैं, जो देखने में भी खूबसूरत लगते हैं। यहाँ पर वॉकिंग करने में बहुत मजा आता है।

जॉर्ज टाउन में आप गुरनी प्लाजा, पेनांग बॉटैनिकल गार्डन, पिनांग पेरानाकन मेंशन, वंडर फूड म्यूजियम, पेनांग स्ट्रीट आर्ट, पेनांग लिटिल इंडिया, द टॉप पेनांग, थीम पार्क, पेनांग के कबीले घाट, गुर्नी ड्राइव आदि चीजे देख सकतें हैं। यहाँ पर आप शहर का सबसे सुंदर मंदिर भी देख सकते हैं। यह शहर पूरा मनोरंजन से भरपूर है।

4. तमन नेगारा – Naman Negara

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

तमन नेगारा एक नेशनल पार्क है, जहाँ पर आप मलेशिया के उष्णकटिबंधीय वन को देख सकते हैं। मलेशिया का यह नेशनल पार्क बहुत पुराना है। यह 100 किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। इस पार्क मे आपको विस्तृत पठार, शिकार-मछली नदियाँ,

और चूना पत्थर की चट्टानें, प्राचीन वर्षावन पेड़ों और फूलों के पौधों की हजारों प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहाँ की सुंदरता तथा हरियाली भी लोगो को बहुत पसंद आती है।

यहाँ पर पक्षियों तथा सरीसृपों की भी बहुत सारी प्रजातियाँ देखने को मिलती है। विदेश से आए हुए पक्षी देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत होते हैं। जानवरों की बात करें, तो आपके यहाँ पर हाथी, बाघ, तेंदुए, भालू, सेलाडांग,

मलायन सांभर, सुमात्रा गैंडा, मलायन टैपिर जैसे जानवर देखने को मिल जाएंगे। यहाँ पर जानवरों की भी आपको बहुत सारे प्रजातियाँ देखने को मिल जाएंगी। वन्य जीव प्रेमियों के लिए यह एक परफेक्ट जगह है।

5. कुआलालंपुर – Kuala Lumpur

Image Source – Google | Image By – Wheelchairtravel

कुआलालंपुर में आपको सांस्कृतिक सौंदर्यशास्त्र और मूल्यों के साथ सामंजस्यपूर्ण सामंजस्य में उच्च तकनीक देखने को मिलेगी यह मलेशिया की राजधानी भी है। पेट्रोनास ट्विन टावर्स जैसी ऊंची गगनचुंबी इमारतों से लेकर ऑर्किड पार्क और बाटू गुफा जैसे शांत और हरे-भरे बगीचे इस शहर में देखने को मिलते हैं।

पर्यटन स्थल के माध्यम से इस शहर में देखने लायक बहुत चीजे हैं – जैसा पेट्रोनास ट्विन टावर्स, बट्टू गुफा, थीन होउ मंदिर, सुल्तान अब्दुल समद बिल्डिंग, कुआलालंपुर रेलवे स्टेशन, लालंपुर टावर्स, सिन सेज सी या टेम्पल, आर्किड पार्क (तमन ऑर्किड), सनवे लैगून थीम पार्क, पेर्डाना बॉटनिकल गार्डन,

चाइनाटाउन, सेंट्रल मार्केट, मर्डेका स्क्वायर, जेंटिंग हाइलैंड्स, थियोन होउ, मलेशिया की नेशनल मस्जिद, इस्लामी कला संग्रहालय आदि चीजे इस शहर में देख सकते हैं। यह शहर पूरा मनोरंजन से भरा हुआ है, तथा आप इसमें एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। इस शहर में धार्मिक स्थल भी बहुत खूबसूरत तरीके से बने हुए हैं, तो आप इस शहर के सभी जगह पर जरूर जाएं।

6. मलक्का – Malacca

Image Source – Google | Image By – Enchantingtravels

मलेशिया में स्थित मलक्का शहर इतिहास, संस्कृति तथा मनमोहक दृश्य का एक अद्भुत मिश्रण है। इस शहर में आपको विश्व धरोहर स्थल देखने को मिल जाएंगे। शहर में स्थित आश्चर्यजनक डच स्क्वायर, जो गहरे लाल रंग की इमारत से सुसज्जित है।

इस शहर में आपके मनोरंजन से लेकर धार्मिक स्थल सभी देखने को मिल जाएंगे, तथा यहाँ पर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। इस शहर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे – टैमिंग साड़ी टॉवर, मेलाका रिवर क्रूज़ जेटी तमन, मेलाका सल्तनत पैलेस संग्रहालय, डच स्क्वायर,

क्राइस्ट चर्च मेलाका, मुज़ियम समुडेरा, कम्पुंग क्लिंग मस्जिद, द शोर ओशनारियम आज चीजे देख सकते हैं। यह शहर खूबसूरत होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक संरचना भी है। यहाँ पर आप बहुत सारे धार्मिक स्थल भी देख सकते हैं।

7. माउंट किनाबालु – Mount Kinabalu

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

माउंट किनाबालु मलेशिया का सबसे ऊंचा पर्वत है। किनाबालु पार्क मलेशिया का सबसे पहला विश्व धरोहर स्थल भी है। माउंट किनाबालु में स्थित एक पार्क भी है, जिसमें पौधों तथा जीव जंतु की बहुत सारी प्रजातियों को देख सकते हैं। यहाँ पर आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।

यदि आपको पहाड़ पर चढ़ने का शौक है, तो आप इस पहाड़ पर आराम से चढ़ सकते हैं। इसी के साथ-साथ आप इस पहाड़ पर अल्पाइन, रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग और अधिक पर्वतीय अभियान एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

8. मर्डेका स्क्वायर – Merdeka Square

Image Source – Google | Image By – Almosafer

मर्डेका स्क्वायर एक ऐतिहासिक जगह के रूप में प्रसिद्ध है। यदि आप नाइट आउट के शौकीन हैं, तो आप इस जगह पर जरूर आ सकते हैं। रात के समय में घूमने पर यहाँ पर बहुत मजा आता है। रात के समय में हेली लाउंज में आप खाना खा सकते हैं।

रात के समय में यहाँ का माहौल काफी मनोरंजन भरा होता है। संगीत तथा पार्टी का शौक रखने वालों को यह जगह बहुत पसंद आती है। मर्डेका का स्क्वायर में कंपुंग बारू संडे मार्केट में भी जा सकते हैं।

इस मार्केट में आपको परिधान, आभूषण तथा हस्तशिल्प की बहुत सारी चीजे देखने को मिल जाएंगी। यदि आपको कुछ चीज पसंद आती हैं, तो आप वहाँ से लेकर भी आ सकते हैं।

ऑर्किड कंजर्वेटरी यहाँ के बेहतरीन रेस्टोरेंट में से एक है। इसी के पास आपको एक राष्ट्रीय वास्तु संग्रहालय भी देखने को मिल जाएगा। यह भी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। इस संग्रहालय में मुख्य रूप से तीन-चार गैलरी पाए जाती हैं।

पोहोन बुडी गैलरी, पेलंगी गैलरी, तेलुक बेरेंटाई गैलरी और रत्ना साड़ी गैलरी आदि देखने को मिल जाएंगी। यहाँ पर आप आई लव केएल स्मारक भी जरूर देखें, इसके बिना आपकी यात्रा अधूरी रहेगी।

9. लेगोलैंड – Legoland

Image Source – Google | Image By – Booking

यदि आप फैमिली तथा बच्चों के साथ कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो मलेशिया के लेगोलैंड थीम पार्क में जरूर आएं। इस पार्क में आप जटिल मूर्तियां, 4D फिल्म के साथ बहुत सारे मनोरंजन कर सकते हैं।

लेगोलैंड में स्थित मूवी की प्रभावशाली मूर्तियों, प्रतिष्ठित स्थलों, कार्टून चरित्रों और प्रिय आकृतियों पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

यहाँ पर बच्चों को छोटी-छोटी कारें चलाने के लिए दी जाती हैं, जिससे वह समुद्री डाकुओं के साथ रास्ता पार करते हैं, तथा डायनासोर के दायरे का पता लगा सकते हैं।

इस पार्क में बच्चे ईंटों का उपयोग करके विशाल कृतियों, तेज़ रेस कारों और बहुत सारी एक्टिविटीज करते हैं। इसी के साथ-साथ आपको इस पार्क में एक अंडरवाटर एक्वेरियम भी देखने को मिलेगा, जो इस पार्क की शान है।

सभी जलीय जीव हमारे आसपास चलते फिरते दिखाई देते हैं, तथा आप इस पार्क में वॉटर एक्टिविटीज भी बहुत सारी कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह पार्क पूरा मनोरंजन से भरा हुआ है। बच्चे तथा सभी के लिए यह बेहद पसंद किया जाने वाला पार्क है।

10. नेशनल जू ऑफ मलेशिया – National Zoo of Malaysia

Image Source – Google | Image By – I1rentcar

मलेशिया का चिड़ियाघर भी काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह चिड़ियाघर 110 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस चिड़ियाघर में आपको पक्षियों तथा जानवरों की 476 विभिन्न प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी, तथा यह चिड़ियाघर 5137 जानवरों का घर भी है।

इस पार्क में आपको एस्टुरीन या खारे पानी के मगरमच्छ, मीठे पानी के मगरमच्छ, झूठे घड़ियाल और अफ्रीकी बौने मगरमच्छ, सांपों में जालीदार अजगर, विषैले सांप, गिबन्स, सियामांग, सिल्वर लीफ बंदर, लंबी पूंछ वाले मकाक और सुअर-पूंछ वाले मकाक, जिंग जिंग, एक पुरुष पांडा, लियांग, एक महिला पांडा, ट्राम स्टॉप, मलेशियाई हाथी, लेक बर्ड्स प्रदर्शनी में चित्रित स्टॉर्क,

ब्लैक-हेडेड आइबिस, एग्रेट्स, स्वान, पेलिकन, ब्लैक-क्राउन नाइट हेरॉन और मिल्की स्टॉर्क, फलों के चमगादड़, दीवारबीज, कंगारू और पैडमेलन, खरगोश, बत्तख, एवियरी, मछली, लघु घोड़े, भूरे भालू , सुस्त भालू, जिराफ, ज़ेबरा, शुतुरमुर्ग,

सफेद गैंडे, सेबल मृग, काला तेंदुआ, सुनहरी बिल्लियाँ आदि आपको इस चिड़ियाघर में देखने को मिलेंगे। यह चिड़ियाघर बच्चों को भी खूब पसंद आता है, क्योंकि बच्चों की पसंद के जानवर भी इस चिड़िया घर में देखने को मिल जाएंगे।

11. पेट्रोनस ट्विन टावर्स – Petronas Twin Towers

Image Source – Google | Image By – RICS

पेट्रोनास ट्विन टॉवर्स मलेशिया की पहचान है। यह टॉवर्स दुनिया के सबसे उंचे जुड़वा टॉवर्स हैं। इन टॉवर्स में आपको 88 मंजिल देखने को मिलेंगी। आप आप इस टावर के 86 मंजिल पर चढ़कर कुआलालंपुर के खूबसूरत नजारा को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं।

इस जगह को अवलोकन डेट कहा जाता है। इस दृश्य को देखने के लिए आपको पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ती है। बुर्ज खलीफा के पहले तक यह दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग मानी जाती थी। अब यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इस टावर के अंदर आपको बॉलीवुड तथा साउथ फिल्मों के गीतों की पृष्ठभूमि भी दिखाई जाती है।

12. जेंटिंग हाइलैंड्स – Genting Highlands

Image Source – Google | Image By – ISANGO

जेंटिंग हाइलैंड्स मलेशिया का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। इस जगह को मलेशिया का वेगास भी माना जाता है। यहाँ पर पर्यटकों को कैसीनो, नाइटलाइफ़, गोल्फ कोर्स, स्नो वर्ल्ड आदि चीजे बहुत पसंद आती हैं। जेंटिंग हाइलैंड्स में मलेशिया का सबसे बड़ा स्ट्रौबरी फार्म भी है।

यदि आप शॉपिंग के शौकीन हैं, या फिर विदेश से विदेशी चीजे लाना चाहते हैं, तो यहाँ पर स्थित एक शॉपिंग मॉल भी है, जो काफी बड़ा है, और आपके यहाँ पर मलेशिया की तथा बाहर की सारी चीजे देखने को मिलेगी। यहाँ पर आप इनडोर रॉक क्लाइंबिंग और फ्लाइंग फॉक्स एक्टिविटीज का लुक भी उठा सकते हैं।

यहाँ के पहाड़ी दृश्य भी लोगों को बहुत पसंद आते हैं। यह हिल स्टेशन पूरा मनोरंजन से भरा हुआ है। यहाँ के खूबसूरत नजारे पहाड़ी सुंदरता तथा यहाँ का लाइफस्टाइल लोगों को अपने और बहुत आकर्षित करता है।

“बताते चलें की, मलेशिया का पड़ोसी देश सिंगापूर भी मलेशिया ही जितना खूबसूरत है। मलेशिया दुनिया के सबसे साफ देशों की सूची मे भी अपना स्थान बनाए हुए है। सफाई के कारण ही, सिंगापूर मे चवींगम चबाना वर्जित है। आप मलेशिया के साथ – साथ सिंगापूर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – सिंगापूर के बारे में

मलेशिया का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Tasteatlas

मलेशिया अच्छे खाने – पीने वालों के लिए एक स्वर्ग है। कहा जाता है, कि मलेशिया की सड़कों पर भारतीय, चीनी तथा पुर्तगाली व्यंजन देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ व्यंजन ऐसे हैं, जो मलेशिया की पहचान कराते हैं – जैसे नासी लेमक, बारबेक्यू , लक्सा, तेह तारिक, होक्किएन मी, सैटे, हैनानीज़ शैली, रोज़क, आईसीई काकांग आदि मलेशिया के प्रसिद्ध व्यंजन हैं।

यदि आप मलेशिया में घूमने जाएं, तो इन व्यंजन को जरूर ट्राई करें। आप कहीं भी जाए वहाँ का खाना जरुर याद रहता है। वैसे मलेशिया में आपको भारतीय व्यंजन भी खाने को मिल जाएंगे, लेकिन आपको एक बार मलेशिया के व्यंजन को जरूर ट्राई करने चाहिएं। यह खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं।

मलेशिया कैसे जाएं

यदि आपने मलेशिया जाने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दे कि यदि आप किसी ट्रैवल एजेंसी के द्वारा जाते हैं, तो यह आप के लिए सब से आसान रहेगा। बहुत सारी ऐसी एजेंसी हैं जो विदेश मे टूर ले जाने का काम करती हैं। आप किसी भी अच्छी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

एजेंसी से जाने पर यह फायदा होगा की, आप को सिर्फ पासपोर्ट बनवाना होगा, बाकी का काम जैसे – वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, ट्रैवल गाइड आदि का प्रबंध एजेंसी खुद करेगी।

यदि अपने मलेशिया घूमने का प्लान बना लिया है। तो आपको मलेशिया जाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद आप मलेशिया की टूरिस्ट वीजा खरीद सकते हैं। मलेशिया पर्यटक वीजा की अवधि 90 दिनों तक होती है।

मलेशिया पहुंचने का सबसे सीधा और आसान तरीका हवाई मार्ग द्वारा है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में स्थित हवाई अड्डा मलेशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा दुनिया के छोटे तथा बड़े हवाई अड्डो से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

भारत से कुआलालंपुर के लिए आपको डायरेक्ट फ्लाइट भी मिल जाएगी। आप इंडिया के किसी भी राज्य जैसे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, भुवनेश्वर, दिल्ली से कुआलालंपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बुक कर सकते हैं।

Google Map

मलेशिया में ठहरने की जगह

मलेशिया देश एक जीता जागता देश है। यहाँ पर आपको सभी फैसेलिटीज मिलती हैं, तथा यह थोड़ा एक्सपेंसिव भी है। यहाँ पर आपको होटल में सारी फैसेलिटीज के साथ-साथ लग्जरी रूम भी प्रोवाइड कराए जाते हैं। आप यदि मलेशिया घूमने आते हैं, तो आपका बजट भी अच्छा होना चाहिए।

हम आपके रुकने के लिए कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं, जो बजट में ज्यादा नहीं हैं, लेकिन इनकी फैसेलिटीज आपको कम नहीं लगेगी। आइए जानते हैं वे होटल कौन-कौन से हैं – ओहाना कुआलालंपुर, मार्वेलोट होटल, होटल स्टेशन 18, एस रोज़ होटल, हियरहोटल.कॉम,

होटल 28 टिटिवांगसा, बाटू केव्स होटल, होटल 28 टिटिवांगसा, रायज़ीज़ गेस्टहाउस, कावा पाडी गार्डन विला लैंगकावी, जोका जोका गेस्ट हाउस, एबी बाय द रिवर होटल, अमन पुरी होटल, टाइम होटल, टेरंटम 96 गेस्ट हाउस, सनवे पिरामिड होटल आदि होटल हैं। आप मलेशिया घूमने चाहें, तो इन होटल को जरूर ट्राई करें। इनका बजट काफी कम है।

🌸🌸🌸

ये थी मलेशिया से जुड़ी सारी जानकारी। इस आर्टिकल में आपको जाने से लेकर, वहाँ पर कहाँ रहना है। इन सभी बातों की जानकारी हमने डिटेल्स में दी है। यदि आपको मलेशिया से जुड़ा कोई सवाल पूछना है, तो आप कमेंट सेक्शन में हमसे पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉मलेशिया में फेमस क्या है?

मलेशिया में सबसे बड़े हिंदू बाटू केव्स मंदिर, बाटू गुफाओं की यात्रा तथा ट्विनस टावर बहुत फेमस है ।

👉मलेशिया जाने के लिए कितने पैसे लगते हैं?

जैसा की हम जानते हैं, की मलेशिया जाने के लिए हवाई सफर कारण पड़ता है, जो थोड़ा महंगा होता है। इसके साथ ही मलेशिया मे रहना – खाना भी थोड़ा महंगा होता है। कुल मिलकर मलेशिया घूमने मे 5 – 7 दिन का खर्च 100,000 – 150,000 रुपये तक आ सकता है।

👉मलेशिया में सबसे ज्यादा क्या पाया जाता है?

पूरी दुनिया का लगभग 85% पाम ऑइल मलेशिया मे उत्पादित होता हो। पाम ऑइल का इस्तेमाल खाने मे तथा कॉस्मेटिक वस्तु जैसे – साबुन, क्रीम आदि बनाने मे किया जाता है।

👉मलेशिया का ₹ 1 भारत में कितने रुपए होगा?

मलेशिया की करेंसी को रिंगित कहा जाता है। वर्तमान समय मे 1 रिंगित भारत के 17.35 रुपये के बराबर है।


Leave a Comment