Surat Me Ghumne Ki Jagah | A Dimond City of India

4/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

सूरत गुजरात राज्य का एक प्रमुख नगर है। सूरत में बहुत से उद्योग किए जाते हैं – जैसे कपड़ा उद्योग, डायमंड कटिंग तथा पोलिस आदि। सूरत में यह उद्योग बहुत अधिक मात्रा में होते हैं, इसी वजह से सूरत को सिल्क सिटी तथा डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Surat Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

बीते वर्षों में सूरत ने अपने नाम बहुत सारी प्रशंसा की है – जैसे की “डायमंड हब ऑफ द वर्ल्ड”, “टेक्सटाइल सिटी ऑफ इंडिया”, “एम्ब्रॉयडरी कैपिटल ऑफ इंडिया”, और “सिटी ऑफ फ्लाईओवर”। सूरत में आपको ऐतिहासिक इमारत के साथ-साथ मनोरंजन करने की चीजें भी मिल जाती हैं।

सूरत शहर की प्रसिद्धता की बात करें, तो यह हीरा डीलरों, कपड़ा व्यापारियों, फैशन डिजाइनरों और कला आदि, के लिए बहुत प्रसिद्ध है। सूरत शहर देखने में भी खूबसूरत है। यदि आपने सूरत आने का प्लान बनाया है, तो आपको यहाँ पर मनोरंजन करने की तथा इतिहास से जुड़ी बहुत सारी बातों का भी पता चल जाएगा।

सूरत घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
सूरत घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Surat Me Ghumne Ki Jagah

1. डच गार्डन – Dutch Garden

Image Source – Google | Image By – Indianholidaytrip

डच गार्डन सूरत के नानपुर गांव में स्थित है। सूरत के लोकप्रिय पर्यटक स्थल में डच गार्डन का नाम सबसे पहले आता है। इस गार्डन का निर्माण यूरोपीय शैली ने किया था। यहाँ पर शहर की भाग दौड़ से दूर शांति से अपना टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

यहाँ फूलों का बगीचा बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। ज्यादातर लोग यहाँ पर सुबह तथा शाम की सैर के लिए भी आते हैं। इस बाग में आपको खिले-खिले फूल घास के मैदान तथा पानी के सुंदर-सुंदर फव्वारे देखने को मिलते हैं, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं।

यहाँ का व्यू भी काफी अच्छा लगता है। आप सूरत घूमने आयें, तो यहाँ भी प्रकृति के बीच थोड़ा समय जरूर बिताएं।

2. हजीरा – Hazira

Image Source – Google | Image By – Adaniports

सूरत में स्थित हजीरा गांव एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये एक परफेक्ट जगह है। पानी का खूबसूरत नजारा यहाँ आपको देखने को मिलता है। यहाँ पर आपको गर्म पानी के झरने भी देखने को मिलते हैं।

यहाँ पर सुबह तथा शाम का दृश्य बहुत ही खूबसूरत होता है। जब सूरज पानी से छुपता तथा निकलता है तो, इस दृश्य को आप अपने कमरे में भी कैद कर सकते हैं।

शहर की भाग – दौड़ से थोड़ा आराम पाने के लिए, आप इस जगह पर अपना थोड़ा सा टाइम स्पेंड करने आ सकते हैं। यहाँ पर आपको ठंडे-ठंडे पानी की फुहार के साथ मन को बहुत शांति मिलती है।

3. स्वामीनारायण मंदिर – Swaminarayan

Image Source – Google | Image By – Surattourism

स्वामीनारायण मंदिर सूरत में ताप्ती नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर को भी लोग बहुत दूर-दूर से देखने आते हैं। इस मंदिर की वास्तुकला बहुत ही अच्छे से डिजाइन की गई है। इस मंदिर में गुलाबी पत्थरों का निर्माण किया गया है, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाता है।

इसी के साथ-साथ इस मंदिर में जल जिलानी उत्सव, पंचरात्रि ज्ञानज्ञ और गुरुपूर्णिमा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आप यदि सूरत घूमने आयें, तो यहाँ पर जरूर आएं। इस मंदिर की वास्तुकला आप को बहुत आकर्षित करेगी।

4. विज्ञान केंद्र – Science Center

Image Source – Google | Image By – Surattourism

सूरत में बने विज्ञान केंद्र एक बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है। यहाँ पर आप अपने बच्चों को लाकर उनके नॉलेज को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। यहाँ पर आप दीर्घाओं से लेकर, दुनिया के विभिन्न हिस्सों – अंतरिक्ष, ब्रह्मांड, ध्रुवीय, कपड़ा, हीरे आदि को देख सकते हैं।

यहाँ पर एक 3D एमप्लीफायर का एक टेलिपोर्ट है, इसी के साथ आपके यहाँ पर एक फन साइंस गैलरी भी मिलेगी। इस फन साइंस गैलरी में आप विज्ञान के लगभग 50 सिद्धांतों को मजेदार तरीके से सीख सकते हैं। यहाँ पर आपको स्पेस से जुड़ी बहुत सारी जानकारियाँ प्राप्त हो जाएगी।

आपको यहाँ पर बहुत सारी गैलरी भी देखने को मिल जाती हैं, जिससे आप कम पैसों में यहाँ पर ज्यादा मजा ले सकते हैं। आप अपने बच्चों को यहाँ पर जरूर लेकर जाएं, उनकी नॉलेज भी बढ़ेगी तथा उनका मनोरंजन भी होगा।

5. अमाज़िया वाटर पार्क – Amaazia Water Park

Image Source – Google | Image By – Thrillophilia

यदि आप सूरत की भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं, या गर्मी मे नहाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो सूरत का यह पार्क आपके लिए ही बना है। इस पार्क में वाटर पार्क किंग कोबरा, कामिकेज़, ट्विस्टर, फ़ॉरेस्ट जंप जैसी बहुत सी राइड्स कर सकते हैं।

इसी के साथ-साथ आपको इस पार्क में एड्रेनालाईन ट्राइबल ट्विस्ट, कार्निवल बीच, फ्री फ़ॉल और विंडिगो जैसे मजेदार बहुत सी राइड्स मिलती हैं, जिनका मजा आप एक ही पार्क में ले सकते हैं।

यह पार्क बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। यह पार्क 16 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहाँ पर आपको 30 से अधिक सवारियाँ देखने को मिलती हैं। यदि आप सूरत में मनोरंजन करना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। आप एक बार इस जगह पर जरूर जाएं।

6. स्नो पार्क – Snow Park

Image Source – Google | Image By – Surattourism

यदि आप सूरत में कश्मीर का मजा लेना चाहते हैं, तो सूरत के स्नो पार्क में आ जाइए। यहाँ पर एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण यहाँ का टेंपरेचर काफी कम रहता है, जिससे यहाँ आपको सर्दी का एहसास होता है। आप यहाँ पर स्नो के बहुत सारे मनोरंजन कार्य कर सकते हैं।

आपको पता भी नहीं लगेगा कि हम कश्मीर में हैं, या सूरत में ! यहाँ पर आपको गर्म कपड़े, ऊनी टोपी, दस्ताने और जूते टिकट के साथ मुफ्त में मिलते हैं।

इस पार्क में आप विभिन्न प्रकार के मनोरंजन जैसे – स्नो प्ले, असली बर्फबारी, स्लेज कार और बर्फ की मूर्तियां आदि कर सकते हैं। पार्क में लगी एक लेजर लाइट बहुत ही खूबसूरत दिखाई देती है। आप यहाँ पर बच्चों के साथ में भी आ सकते हैं।

बच्चों को यह जगह खूब पसंद आती है। यह एक फैमिली स्पॉट है, यदिआप भी सूरत में कश्मीर का मजा लेना चाहते हैं तो जरूर आयें।

7. गेवियर झील – Gavier Lake

Image Source – Google | Image By – Surattourism

गेवियर झील सूरत से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। यहाँ पर आपको शांत वातावरण के साथ-साथ खूबसूरत व्यू भी देखने को मिलता है। इसी वजह से इस जगह को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। झील में तैरते हुए रंग-बिरंगे कमल बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते हैं।

इसी के साथ-साथ झुंड में उड़ते हुए पक्षी यहाँ की खूबसूरती में और चार चाँद लगाते हैं। यह झील हरी – भरी रहती है। यहाँ पर आपको विभिन्न प्रकार की तितलियाँ भी देखने को मिलेंगी। यदि आप शहर की भाग – दौड़ से दूर प्रकृति के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो आप इस झील को देखने आ सकते हैं। यह प्रकृति का एक बहुत ही खूबसूरत नजारा है।

8. सूरत कैसल – Surat Castle

Image Source – Google | Image By – Surattourism

सूरत कैसल को सूरत का किला भी कहा जाता है। इस किले का निर्माणअहमदाबाद के राजा सुल्तान महमूद-तृतीय ने कराया था। यह महल एक एकड़ जमीन पर बना हुआ है। इस पार्क में आपको प्रत्येक कोने पर लगभग 12 मीटर ऊंचा, एक बड़ा गोल टावर देखने को मिलता है।

राजा ने इस महल को बहुत ही मजबूत बनवाया था। वर्षों से यह महल आज भी ऐसा ही है, इस महल में दीवारों की मोटाई 4.1 मीटर तक है। इस महल का प्रवेश द्वार भी अच्छे तरीके से सजाया गया है। यदि आप सूरत के इतिहास को जानना चाहते हैं, तथा सूरत के इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं, तो एक बार सूरत के किले में जरूर आएं।

9. डुमस बीच – Dumas Beach

Image Source – Google | Image By – Surattourism

डुमास बीच सूरत शहर के एयरपोर्ट से तीन-चार किलोमीटर ही दूर है। यह भी घूमने का एक अच्छा पर्यटन स्थल है। इस बीच को भारत के हॉन्टेड प्लेस में भी गिना जाता है। यदि आप इस बीच में घूमने जाते हैं, तो आपके यहाँ का माहौल बहुत ही अच्छा लगेगा।

दूर तक फैला पानी शांत वातावरण तथा लहरों से उठाते हुई ठंडी फुहारे बहुत ही खूबसूरत लगती है। शाम के समय में यह नजारा और भी खूबसूरत होता है, जब सूरज पानी के अंदर छिपता है। यहाँ पर आप फैमिली के साथ आ सकते हैं।

इस बीच को लेकर बहुत सारी कहानियाँ भी कहीं जाती हैं, कि रात के समय में यहाँ पर कुछ भूतिया एक्टिविटीज होती हैं। कहा जाता है, कि इस जगह पर रात के अंधेरे में कोई मदद की गुहार लगाता है, कोई फूट-फूटकर रोता है।

लेकिन कोई दिखाई नहीं देता है। यहाँ पर रोने और चीखने की आवाज़ भी सुनाई देती है। इसी के साथ-साथ यह भी कहा जाता है, कि इस बीच पर चूड़ियां तथा घुंघरू की आवाज भी सुनाई देती है। कहा जाता है,

कि उस बीच पर कुछ अदृश्य शक्तियां जश्न मनाने आती हैं, इसलिए यहाँ पर रात में जाना वर्जित है। यहाँ पर कुछ परछाइयाँ भी दिखाई देती हैं, तो इसलिए यदि आप इस बीच पर जाना चाहते हैं, तो दिन में ही जाएं।

10. सरथाना नेचर पार्क – Sarthana Nature Park

Image Source – Google | Image By – Suratmunicipal

सारथना नेचर पार्क राज्य का सबसे बड़ा नेचर पार्क है। यह गुजरात के सबसे पुराना उद्यान है। यह पार्क 81 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहाँ पर बहुत हरियाली है, जिससे यहाँ का तापमान भी काम रहता है। वन्य जीव प्रेमियों को यह स्थान बहुत पसंद आता है।

इस पार्क में आपको हिरण, बाघ, काला हिरण, भारतीय तेंदुआ, चित्तीदार हिरण, भारतीय खरगोश, भारतीय मोर, जंगली बिल्ली आदि जानवर तथा पशु – पक्षी देखने को मिलते हैं। यहाँ पर आप जानवरों की तथा पक्षियों की बहुत सी अनगिनत प्रजातियों को देख सकते हैं। यहाँ पर आप अपनी फैमिली के साथ आ सकते हैं।

11. स्नेह रश्मि बोटैनिकल गार्डन – Sneh Rashmi Botanical Garden

Image Source – Google | Image By – Gujarattourism

सूरत में स्थित स्नेह रश्मि बोटैनिकल गार्डन एक हरियाली से भरा हुआ गार्डन है। वनस्पति प्रेमियों के लिए यह जगह परफेक्ट है। यहाँ पर पौधों की 1000 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इसी के साथ-साथ आपको यहाँ पर टॉय ट्रेन, कोलंबस, इंजेक्टर, फ्री फ़ॉल जंप, रॉकेट स्पेस, क्रेज़ी जंप जैसी मनोरंजनदायक चीजें भी मिलती है।

इस गार्डन में आपको फूलों की भी बहुत सारी प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं, तथा आप यहाँ पर तरह-तरह के फूल देख सकते हैं। इस गार्डन में आप अपनी फैमिली के साथ आराम से पिकनिक मना सकते हैं। यहाँ पर व्यू भी काफी अच्छा है, जिससे आपकी फोटोग्राफी भी बहुत अच्छी हो जाती हैं।

12. गोपी तलाव – Gopi Talav

Image Source – Google | Image By – Surattourism

गोपी तलाव एक झील है। यह भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। शाम के समय में इस झील का नजारा बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। इस झील की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसमें फव्वारा भी लगाया हुआ है।

इस झील में आप बोटिंग, बम्पर राइडिंग, जिपलाइन राइड्स जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। यहाँ का वातावरण काफी शांत और अच्छा होता है। तालाब का पानी भी मन को बहुत शांति देता है।

तालाब में लगी लाइट रात के समय में बहुत ही चमचमाती है, तथा यह नजारा बहुत ही आकर्षित लगता है। यदि आप सूरत में रात रुकें, तो एक बार रात के समय में इस तालाब पर जरूर जाएं।

“बताते चलें की, भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला शहर मुंबई, सूरत से मात्र 300 किमी की दूरी पर है। हर भारतीय जनता है की, मुंबई बहुत खूबसूरत है और मुंबई मे घूमने – फिरने की बहुत सारी जगह हैं। यदि आप सूरत घूमने आ रहे हैं, तो साथ मे मुंबई का भी टूर प्लान कर सकते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – मुंबई के बारे मे

सूरत कैसे पहुंचे

सूरत गुजरात राज्य का जाना माना जिला है, तथा यह सिल्क उद्योग, स्टील उद्योग तथा डायमंड उद्योग के लिए जाना जाता है। इन्हीं कारणओं की वजह से यह पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहाँ पर बहुत से ऐतिहासिक स्थल तथा घूमने की बहुत अच्छी-अच्छी जगह हैं। यहाँ पर आपको मनोरंजन करने की भी बहुत जगह मिल जाती है।

इसी वजह से हर साल लाखों पर्यटक यहाँ पर आते हैं। यदि आप भी सूरत आने का सोच रहे हैं, और आपको पता नहीं है की सूरत कैसे जाएं, तो हम आपको बताएंगे की आपको सूरत ट्रेन से कैसे जाना है, फ्लाइट से कैसे जाना है, बस से कैसे जाना है तथा यदि आप अपनी कार से जाना चाहते हैं, तो आप कैसे जाएं।

यदि आप सूरत फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो आप बहुत ही आसानी से फ्लाइट से सूरत पहुंच सकते हैं, क्योंकि सूरत से 15 किलोमीटर दूर स्थित सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा देश के छोटे तथा बड़े शहरों से वायु मार्ग से जुड़ा हुआ है। सूरत के लिए सभी हवाई अड्डों से आपको डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती हैं।

यदि आप सूरत ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो सूरत में सूरत जंक्शन रेलवे स्टेशन है। इसी के साथ-साथ सूरत में उधना रेलवे स्टेशन भी है। सूरत में स्थित रेलवे स्टेशन देश के बड़े तथा छोटे सभी रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं।

मुंबई, हजरत निजामुद्दीन, जयपुर, उज्जैन, भुवनेश्वर, कोलकाता, अमृतसर, तिरुअनंतपुरम, नागपुर, चंडीगढ़, पुणे, इंदौर, दिल्ली, भुसावल, बरौनी, भागलपुर, दानापुर, पटना, इंदौर, चेन्नई, दादर, बेंगलुरु, बीकानेर, उदयपुर, देहरादून, हरिद्वार एवं गुजरात आदि ऐसे शहर हैं, जिनसे आपको सूरत के लिए ट्रेन मिल जाती है।

यदि आप सूरत बस से जाना चाहते हैं, तो आपको गुजरात, महाराष्ट्र तथा राजस्थान जैसे राज्यों से सूरत के लिए डायरेक्ट बस मिलती है। यदि आपके राज्य करीब में पड़ता है तो, आप इन राज्यों से सूरत के लिए डायरेक्ट बस से आ सकते हैं।

यदि आप सूरत अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें, की सूरत एक जाना माना जिला है, तथा बेहद खूबसूरत है। इसी वजह से इसकी सड़क भी आपको देखने में अच्छी मिलती हैं। रास्ते में आपको खाने पीने का सामान तथा पेट्रोल पंप भी मिल जाते हैं, जिससे आप आसानी से सूरत पहुंच सकते हैं। आप गूगल मैप की सहायता से भी आराम से सूरज जा सकते हैं।

Google Map

सूरत में कहाँ ठहरें-

यदि आप सूरत घूमने निकले हो तो सूरत इतना बड़ा है, कि आप वहाँ पर एक दिन में नहीं घूम सकते, इसलिए आपको दो-तीन रात तो लगानी पड़ेगी। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि, हम रात को कहाँ पर रुके, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल की लिस्ट लेकर आए हैं, जहाँ आपको सारी फैसेलिटीज के साथ कम बजट मे होटल मिलता है।

आईए जानते हैं, वे होटल कौन से हैं – सूरत मैरिएट होटल, OYO होटल स्टेडियम प्लाज़ा, OYO होटल पार्क पैलेस, होटल फ्रांस, होटल नेस्ट, होटल रेस्ट इन्न, सुपर OYO होटल रॉयल ओर्बिट्स, OYO फ्लाग्शिप ऑन ऑफ होटल रूम, होटल बल्वास, सूरत मैरिएट होटल, होटल हप्पिनेस, लॉर्ड्स प्लाज़ा सूरत, आदि।

इन होटल में आपके सारी फैसेलिटीज मिलती है, और इन होटल का व्यू भी काफी अच्छा होता है, साथ ही ये होटल आपकी लोकेशन के पास ही मिलेंगे। यदि आप सूरत में रात रुक तो एक बार हमारे बताए हुए होटल में जरूर स्टे करें। आप अपने बजट के हिसाब से अपना होटल चूज कर सकते हैं।

सूरत का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Clubmahindra

यदि आप सूरत में घूमने आ ही गए हैं, तो सूरत के स्वादिष्ट भोजन भी एक बार जरूर ट्राई करें। यहाँ के भोजन बहुत स्वादिष्ट होते हैं, तथा इसी के साथ-साथ यहाँ पर आपको फास्ट फूड भी बहुत ही स्वादिष्ट मिलते हैं। सूरत के प्रसिद्ध व्यंजन की बात करें, तो सूरत का प्रसिद्ध व्यंजन रतालू पूरी है।

इस व्यंजन को सुरती भजिया के नाम से भी जाना जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। आप एक बार इसको जरूर खाएं। सूरत में गुजराती फूड ज्यादा मिलते हैं।

गुजराती व्यंजन की बात करें तो सूरत में उंधियू, रसावाला खमन ढोकला, मिसल पाव , पोंक वडा, ढोकला लोचो, सुरती सेव खमानी, खिचू, दाबेली, कुल्फी, आधे सूरत के प्रसिद्ध व्यंजन हैं। इनका टेस्ट भी लाजवाब होता है। आप सूरत में एक बार इनको जरूर खाएं।

🌸🌸🌸

यह थी, सूरत घूमने की सारी जानकारी ! हमने इस आर्टिकल में आपको सूरत से जुड़े सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं – आपको सूरत कैसे जाना है, कहाँ जाना है, कहाँ रहना है तथा क्या-क्या खाना है। यदि आपका कोई अभी सवाल है, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉सूरत में सबसे ज्यादा फेमस क्या है?

सूरत मे कपड़ा उद्योग, डायमंड कटिंग और पोलिशिंग काम बहुत ज्यादा होता है, इसलिए सूरत शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

👉सूरत से दिल्ली कितने घंटे का सफर है?

सूरत से दिल्ली लगभग 1200 किमी की दूरी पर है, इसलिए बस या कार से आप को लगभग 20 – 22 घंटे लग सकते हैं, जबकि ट्रेन से 16 -17 घंटे, वहीं हवाई जहाज से 1:45 – 2 घंटे लग सकते हैं।

👉सूरत का दूसरा नाम क्या है?

सूरत भारत का सबसे स्वच्छ शहर है, और इसे “द सिल्क सिटी”, “द डायमंड सिटी”, “ग्रीन सिटी” आदि के नाम से भी जाना जाता है।


Leave a Comment