Pune Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide

4.5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

पुणे महाराष्ट्र राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है। यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। पुणे में बहुत सारी शिक्षण संस्थाएं हैं, इसी कारण इसको ‘पूर्व का ऑक्सफोर्ड’ भी कहा जाता है। महाराष्ट्र घूमने वालों के लिए पुणे एक अच्छा पिकनिक स्पॉट है। यहाँ पर हरियाली के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल भी देखने को मिलते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Pune Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

यदि आप पुणे आने का प्लान बना रहे हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़िए। इसमें हम आपको पुणे से जुड़े सारे जानकारी देंगे। पुणे कैसे जाना है? कहाँ जाना है? कहाँ ठहरना है? और कहाँ क्या खाना है? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस लेख में मिल जाएगा।

पुणे घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
पुणे घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Pune Me Ghumne Ki Jagah

1. राजगढ़ का किला – Rajgarh Fort

Image Source – Google | Image By – Trekhievers

पुणे में राजगढ़ का किला पुणे के इतिहास को दर्शाता है। इस किले की ऊँचाई 4,600 फिट है। यहाँ पर घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून का समय है। यह किला इतना बड़ा है कि 1 दिन में इसमें नहीं घूम सकते तो लोग यहाँ पर रात रुकना भी पसंद करते हैं।

यहाँ पर आसपास के ग्रामीण लोग पर्यटकों को सामान्य वस्तु भी बेचते हैं। इसकी ऊँचाई अधिक होने के कारण लोग यहाँ पर ट्रैकिंग का भी आनंद लेते हैं। यह किला लोगों को काफी पसंद आता है। पर्यटक स्थल के साथ-साथ यह एक मनोरंजन का कारण भी है।

2. लाल महल – Laal Mahal

Image Source – Google | Image By – PMC

लाल किला शिवाजी के जीवन के इतिहास को दर्शाता है। यदि आप शिवाजी के जीवन के इतिहास को जानना चाहते हैं, तो एक बार इस महल में जरूर आयें। यह महल भारत में स्थित प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है।

यह महल लाल रंग से बना हुआ है जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। यदि आप इस महल में जाते हैं, तो वहाँ आपको शाइस्ता खान की उंगलियां काटने का साक्षीय भी देखने को मिलेंगा।

इस महल को बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया हुआ है। महल की दीवारों पर शिवजी के जीवन के चित्र को दर्शाया हुआ है। यहाँ पर आप शिवाजी के जीवन के महत्वपूर्ण घटनाओं को भी देख सकते हैं।

यदि आप पुणे घूमने आयें तो एक बार इस महल में भी जरूर आयें। यहाँ आपको शिवाजी के जीवन की बहुत सारी महत्वपूर्ण बातों का पता चलेगा।

3. आगा खान पैलेस – Aga Khan Palace

Image Source – Google | Image By – Indianexpress

आगा खान पैलेस एक ऐतिहासिक भवन है। इसको सुल्तान मोहम्मद शाह आगा खान ने बनवाया था। इस पैलेस में एक विशाल लाॅन है जो पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यह महल महात्मा गांधी से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पैलेस के अंदर आपको शुद्ध खदी और सूती वस्त्र के हस्त निर्मित वस्त्र मिलते हैं।

यदि आप इस जगह को देखने आते हैं, तो आपके यहाँ पर महात्मा गांधी, कस्तूरबा और गांधीजी के सचिव महादेव भाई देसाई के स्मारक भी देखने को मिलते हैं। यह पैलेस काफी बड़ा है, तथा इसके आसपास बहुत हरियाली है। इसी वजह से यह पर्यटकों के लिए रोकने का केंद्र बना हुआ है।

4. शिवनेरी किला – Shivneri Fort

Image Source – Google | Image By – MTDC

शिवनेरी छत्रपति शिवाजी का जन्म स्थान है। यह महाराष्ट्र का एक ऐतिहासिक किला है। इसकी ऊँचाई 3,500 फिट है। इस किले को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। इस किले के चारों तरफ प्रवेश द्वार है, जिसे आम भाषा में चैन गेट कहा जाता है।

किले के चारों तरफ मिट्टी की मजबूत दीवारें बनी हुई हैं, जो किले को सुरक्षित रखती हैं। इसी के साथ-साथ किले के अंदर प्रमुख इमारतें, प्रार्थना कक्ष, एक मकबरा और साथ में एक मस्जिद भी है। किले में एक बहुत बड़ा स्वच्छ पानी का तालाब है, जिसे लोग ‘बदामी तालाब’ भी कहते हैं।

किले के अंदर दो झरने बेहतें हैं, जिन्हें गंगा तथा यमुना के नाम से जाना जाता है। यह किले की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं, किले का सबसे सुंदर दृश्य इन्हीं झरनों का है। इन झरनों की खास बात है, कि इन झरनों में पूरे साल पानी बहता ही रहता है।

लोग दूर से इसकी खूबसूरती को देखने आतें हैं। यदि आप पुणे शहर में आओ, तो इस किले में एक बार जरूर आएं। यहाँ का व्यू आपको यकीनन पसंद आएगा।

5. सिंहगढ़ किला – Sinhagad Fort

Image Source – Google | Image By – Punetourism

यदि प्रकृति से प्रेम करते हैं, तथा आपको हरियाली ज्यादा पसंद है, तो आप इस जगह पर आ सकते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए एकदम परफेक्ट है। यहाँ पर आपको हरियाली से भरपूर वातावरण तथा शांत माहौल मिलेगा।

इस किले ऊँचाई 4,300 फिट है। इसी वजह से यह काफी सुंदर दिखाई देता है। एकांत में समय बिताने के लिए आप यहाँ पर आ सकते हैं। यहाँ पर आपको शांति मिलती है। इस किले के पास आपको बहते हुए झरने भी मिलेंगे, जो यहाँ की खूबसूरती को और बढ़ते हैं।

यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो आप इस किले के ऊपर से यहाँ की तस्वीरें कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहाँ का व्यू बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है।

6. पुणे ओकायामा फ्रेंडशिप गार्डन – Pune Okayama Friendship Garden

Image Source – Google | Image By – Expedia

पुणे ओकायामा फ्रेंडशिप गार्डन लोगों का काफी पसंद किया जाने वाला गार्डन है। यह 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस गार्डन में आपको हरियाली देखने को मिलती है, साथ-साथ खूबसूरत झरने भी यहाँ की शान को बढ़ाते हैं।लोग यहाँ पर शाम का समय भी बताना आते हैं।

यहाँ पर आपको खिले-खिले रंग-बिरंगे फूल भी देखने को मिल जाएंगे, साथ ही बड़ी-बड़ी झीलें भी हैं। यहाँ पर बैठ कर मन को बहुत अच्छा प्रतीत होता है। शांत वातावरण तथा पास में हरियाली का माहौल इसलिए लोग यहाँ पर शाम में टहलने भी आते हैं। यदि आप पुणे आओ तो एक बार इस जगह पर जरूर विजिट करें।

7. राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क

Image Source – Google | Image By – Nearbylocation

राजीव गांधी प्राणी उद्यान देश में सबसे प्रसिद्ध उद्यान में से एक है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी काफी बड़ा है। यह 130 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। ज्यादातर पर्यटक यहाँ पर गर्मी के मौसम में, गर्मियों की छुट्टी का मजा लेने आते हैं।

इस जूलॉजिकल पार्क में सांपों की 22 प्रजातियाँ मौजूद हैं। स्तनधारी की बात करें तो इस पार्क में स्तनधारी के भी बहुत सारी जाती देखने को मिलती है, जैसे-

व्हाइट टाइगर, रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, स्लॉथ बियर, सांभर, बार्किंग डियर, बंदर और हाथी  आरती देखने को मिलते हैं। सरीसृप में आपको इंडियन रॉक पायथन, रसल वाइपर, कोबरा, मगरमच्छ और कछुए देखने को मिलते हैं।

इसी के साथ-साथ यहाँ पर आपको मोर भी देखने को मिल जाएगें, जो की बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते हैं। दोस्तों के साथ पुणे घूमे तो एक बार इस जूलॉजिकल पार्क में जरूर आयें।

8. शनिवार वाड़ा – Shaniwar Wada

Image Source – Google | Image By – Adotrip

शनिवार वाड़ा महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक दुर्गा है। यह दुर्ग पहले मराठों की आन बान शान हुआ करता था। पुराने जमाने में इस में बहुत सी घटनाएं हुई हैंl इस वजह से लोग इस को रहस्मय भी मानते हैं। इस महल की नीव शनिवार के दिन रखी गई थी, इसी वजह से इसका नाम भी शनिवार के ऊपर ‘शनिवार वाड़ा’ पड़ा।

अंग्रेजी शासन के टाइम पर यह महल अंग्रेजो ने अपना लिया था, तथा उन्हीं की देखरेख में रहा। इस महल तक जाने के लिए प्रवेश द्वार में पांच दरवाजे बनाए गए हैं, जिनका नाम दिल्ली दरवाज़ा, खिड़की दरवाज़ा, गणेश दरवाज़ा, मस्तानी दरवाज़ा या अलीबहादुर दरवाज़ा और जम्भूल दरवाज़ा या नारायण दरवाज़ा रखा गया था।

दिल्ली दरवाजे को मुख्य दरवाजे के रूप में जाना जाता है। पहले के टाइम में यह किला बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता था, पर किसी रहस्मय वजह के कारण इस किले में दो-तीन बार आग लग गई, जिसकी वजह से इस किले का कुछ हिस्सा जल गया।

इसी रहस्य को देखने के लिए लोग यहाँ पर आते हैं। इस किले में बताया जाता है, कि कुछ भूतिया गतिविधियाँ भी होती हैं। पूर्णिमा के समय में यहाँ पर बहुत सी भूतिया बातों का पता चलता है, इन्हीं चीजों का पता लगाने लोग यहाँ पर आते हैं। यदि आप भी ऐसी बातों में रुचि रखते हैं, तो एक बार इस किले पर जरूर आयें।

9. राजा दिनकर केलकर म्यूजियम – Raja Dinkar Kelkar Museum

Image Source – Google | Image By – Punetourism

राजा दिनकर केलकर म्यूजियम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम है। इस संग्रहालय में आपको भारत के अलग-अलग हिस्से की कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। इस म्यूजियम में आपकोलकड़ी की वस्तुएं, वस्त्र, सिक्के, हाथीदांत की वस्तुएं, लेखन सामग्री, पेंटिंग ,मूर्तियां, हथियार आदि चीज देखने को मिलती हैं।

यदि आप स्मृति चित्रकला में रुचि रखते हैं, तो इस म्यूजियम में आ सकते हैं। इस म्यूजियम में आपको और भी बहुत सी चीज देखने को मिलती हैं, जो पर्यटकों को अपने और आकर्षित करती हैं। पुणे में आने वाले इस जगह पर भी जरूर आते हैं। यदि आप पुणेआओ तो, एक बार इस जगह पर भी जरुर विजिट करें।

10. पेशवा उद्यान चिड़ियाघर – Peshwe Udyan Zoo

Image Source – Google | Image By – Punetourism

यह चिड़ियाघर हरियाली से भरपूर है। यह पुणे में ऐसी जगह है, जहाँ पर आप अपने परिवार के साथ आ सकते हैं। इस जगह में आपको सभी किस्म के पक्षी तथा जानवर देखने को मिलते हैं। साँपों की भी बहुत सारी जातियाँ पाई जाती हैं।

इसी के साथ-साथ यहाँ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह है। यह बच्चे तथा बड़ों सभी को बहुत भाता है। यदि आप पुणे घूमने आते हैं, तो एक बार इस चिड़ियाघर में भी जरूर आएं।

“बताते चलें की, पुणे से मात्र 150 किमी की दूरी पर भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाना शहर मुंबई स्थित है, और हम सब जानते हैं, की मुंबई मे घूमने के लिए तथा मनोरंजन करने के लिए बहुत सारी जगह हैं। यदि आप पुणे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो साथ ही मुंबई भी घूम सकते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – मुंबई के बारे मे

पुणे कैसे जाएं

पुणे महाराष्ट्र का एक जाना पहचाना शहर है। यहाँ पर बस, रेल तथा हवाई जहाज से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

यदि आप पुणे फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो एयरपोर्ट पुणे शहर में है, जो पुणे शहर से तकरीबन 11 किलोमीटर दूर है। पुणे के इस एयरपोर्ट को पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर आपको सभी जगह की फ्लाइट मिल सकती है।

यदि आप अपने राज्य से पुणे के लिए फ्लाइट पकड़तें हैं, तो आपको इस एयरपोर्ट तक डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी। पुणे के नजदीकी कोई मुख्य एयरपोर्ट की बात करें तो, सबसे नजदीकी मुंबई का शिवाजी छत्रपति अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है।

यदि आप पुणे ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो पुणे में स्थित मुख्य रेलवे जंक्शन है, जहाँ के लिए भारत के बड़े तथा छोटे शहरों से डायरेक्ट ट्रेन काफी आसानी से मिल जाती है।

यह पुणे से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है, तो आपको ट्रेन से आने मे भी कोई परेशानी नहीं होगी। आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से पुणे के लिए डायरेक्ट या इनडायरेक्ट ट्रेन ले सकते हैं।

यदि आप बस से पुणे जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें, कि बस से भी आप पुणे जा सकते हैं। पुणे बहुत से नेशनल और स्टेट हाईवे से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से पुणे के नजदीकी मुख्य शहरों से डायरेक्ट बस का भी संचालन होता है।

यदि पुणे के लिए आपको डायरेक्ट बस नहीं मिलती है, तो आप मुंबई तक के लिए आ सकते हैं। मुंबई से पुणे के लिए डायरेक्ट बस में मिल जाती है। यदि बात करें तो गोवा, नासिक, रायपुर, शिरडी, नागपुर, द्वारा, इंदौर, औरंगाबाद जैसे – शहरों में से डायरेक्ट बसें मिलती है।

यदि आप अपनी बाइक या कार से पुणे जाना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से पहुँच सकते हैं। पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसकी वजह से यह भारत के कई नेशनल और स्टेट हाईवे से जुड़ा हुआ है, जिससे आपको जाने में कोई भी परेशानी नहीं होगी।

Google Map

पुणे में कहाँ ठहरे

पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह देखने में भी सुंदर है, तथा यहाँ पर्यटक स्थल भी काफी है। इसी वजह से यहाँ पर आपको होटल भी आपके बजट के हिसाब से आसानी से मिल जाते हैं।

यहाँ पर होटल में आपको सारी सुविधाएं प्रोवाइड की जाती है, साथ हीआपको ये होटल ऐतिहासिक इमारतों के पास ही मिलते हैं।

होटल पराग, होटल अन्विषा एक्सेक्युटिव, होटल राधिका, होटल लकसिया, होटल ड्रीमलैंड, होटल कला सागर, होटल सुप्रीम हेरीटेज न्यू लीफ, होटल जिंजर पुणे वाकांडा, होटल सेलिब्रेशन इन चिंचवड़, सेंचुरियन इन,

आदि ऐसे होटल हैं, जो आपको कम रेट में तथा सारी सुविधा के साथ पुणे में मिल जाएंगे। यदि आप पुणे रुकने के लिए जाएं, तो एक बार इन होटल को जरूर ट्राई करें।

पुणे में क्या खाएं

Image Source – Google | Image By – Cntraveller

पुणे में घूमने के साथ-साथ यहाँ के स्ट्रीट फूड भी काफी फेमस है। घूमने के साथ-साथ आप यहाँ पर खाने का आनंद भी ले सकते हैं। यदि आपने यहाँ के स्ट्रीट फूड को ट्राई नहीं किया तो, आपकी यात्रा अधूरी रहेगी।

यहाँ के स्ट्रीट फूड खाने में बहुत स्वादिष्ट तथा सस्ते भी होते हैं। पुणे में ऐसी बहुत सी जगह हैं, जहाँ पर आपको स्ट्रीट फूड सर्व किया जाता है।

इसलिए यहाँ पर आपको डिलीशियस और मसालेदार खाने का स्वाद भी मिलता है। पुणे में फेमस है – वडा पाव, साबूदाना वडा, पाव भाजी, दाबेली, परांठा, मोमो आदि। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं,

तो आप जब भी पुणे घूमने जाएँ तो इन स्ट्रीट फूड को जरूर टेस्ट कीजिए। ये आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देंगे।

🌸🌸🌸

यह थी पुणे से जुड़ी सारी बातें – पुणे में कहाँ जाना है, कैसे रहना है, क्या खाना है ? इस आर्टिकल में हमने आपको इन सभी सवालों के जवाब दिये हैं। यदि आपका अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमे से कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉पुणे महंगा है या मुंबई?

जैसा की हम जानते हैं, की मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। यही वजह है की, मुंबई पुणे से महंगा शहर है।

👉पुणे से मुंबई कितने घंटे का रास्ता है?

पुणे से मुंबई मात्र 150 किमी की दूरी पर है। पुणे से मुंबई तक की सड़क बहुत अच्छी तरह बनी हुई है, इस कारण पुणे से मुंबई आप 1 – 2 घंटे मे बड़ी आसानी से जा सकते हैं।


Leave a Comment