12+ Chennai Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide

4.5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

चेन्नई का नाम पहले मद्रास था, जिसको बदलकर बाद मे चेन्नई कर दिया। चेन्नई से बंगाल की खाड़ी का तट लगता है, जो भारत का सबसे लंबा समुद्र तट है। इसे दुनिया के सबसे लंबे समुद्र तटों में भी गिना जाता है। अगर आप समुद्र के तट की खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो एक बार आप चेन्नई जरूर आये। चलिए विस्तार से जानते हैं – Chennai Me Ghumne Ki Jagah के बारे में !!

यहाँ सूर्यास्त का समय बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। चेन्नई में ऊँची – ऊँची इमारतें हैं, जिसकी वजह से यह ज्यादा प्रसिद्ध है। यहाँ पर मंदिर और चर्च होने की वजह से पर्यटकों की काफी भीड़ होती है। यदि आप चेन्नई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप सोच रहे होंगे की चेन्नई में अच्छी जगह पर कहाँ घूमा जा सकता है?

जहाँ का बजट भी कम हो, तो हम आपके लिए ऐसी जगह लेकर आए हैं, जो सुंदर होने के साथ-साथ कम बजट की भी हैं। तो चेन्नई में आपको कैसे जाना है? कहाँ रहना है? कहाँ-कहाँ घूमना है? क्या खाना है? यह सारे बातें हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे, इसलिए अंत तक हमारे साथ जुड़े रहिए।

चेन्नई घूमने का खर्चलगभग 20,000 से 30,000 रुपये
चेन्नई घूमने के लिए सबसे अच्छा समयनवम्बर से अप्रेल के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Chennai Me Ghumne Ki Jagah

1. मरीना बीच – Marina Beach

Image Source – Google | Image By – Newindianexpress

मरीना बीच चेन्नई में स्थित है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तट बीच है। इस बीच का नाम दुनिया के सबसे लंबे समुद्र तट में आता है। यदि आप समुद्र तट की खूबसूरती को देखना चाहते हैं, और चेन्नई की भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं, तो एक बार इस मरीना बीच पर जरूर आये।

यहाँ पर सबसे खूबसूरत समय सूर्यास्त का समय होता। पानी में छुपते हुए सूरज का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। यदि आप अपने दोस्तों के साथ आते हैं, तो यहाँ पर कुछ एक्टिविटी भी कर सकते हैं –

जैसे वॉलीबॉल, रेत का घर आदि। यहाँ पर बहुत सारे ऐसे स्टॉल्स हैं, जहाँ पर आपको आर्टिफिशियल आभूषण, शैली स्मृति चिन्ह आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

2. एमजीआर फिल्म सिटी – MGR Film City

Image Source – Google | Image By – Sunleisureworld

यह फिल्म सिटी एमजी रामचंद्रन की याद में बनाया गया था, इसलिए इसका नाम एमजी फिल्म सिटी है। यह एक विशाल स्थल है, जो 70 एकड़ में फैली हुआ है। इस फिल्म सिटी में इनडोर और आउटडोर शूटिंग स्थान भी हैं, जिसमें प्राकृतिक दृश्य से भरे बाग बगीचों की पृष्ठभूमि है।

जिसमें स्कूल, इनडोर और आउटडोर शूटिंग स्थान, गांव और शहरी क्षेत्रों की प्रतिकृतियाँ, मंदिर, चर्च, मस्जिद, डाकघर, पुलिस स्टेशन, जेल आदि के सेट बने है। यह जगह दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशकों के लिए भी खास रही है, तो इसलिए आप एक बार इस जगह का टूर जरूर करिएगा।

3. कोल्ली हिल्स – Kolli Hills

Image Source – Google | Image By – Holidify

यह 4,265 फीट की ऊँचाई पर पर्वत श्रंखला है, जो पूर्वी घाट में स्थित है। इसलिए इसे ‘माउंटेन आफ डेथ’ के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप वीकेंड में चेन्नई में घूमना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है।

यहाँ के पहाड़ अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इस पर्वत पर जाने के लिए रास्ते बहुत ही घुमावदार है। यदि आप ऐसे रास्तों का आनंद लेना चाहते हैं, तो एक बार इस है पर जरूर आयें।

4. वल्लुवर कोट्टम – Valluvar Kottam

Image Source – Google | Image By – Chennaitourism

यह रथ की तरह डिजाइन किया हुआ एक स्मारक है, जो घूमने के लिए काफी दिलचस्प है। इस स्मारक का निर्माण पत्थरों से किया हुआ है, जो लगभग 300 के करीब हैं। यदि आप इस स्मारक की खूबसूरती को बेहद करीब से देखना चाहते हैं, तो सुबह का और शाम का समय आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस स्मारक को तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर के सम्मान में बनाया गया है।

5. ब्रीजी बीच – Breezy Beach

Image Source – Google | Image By – Universaladventures

यदि आप इस पूरी यात्रा के दौरान एक शांतिपूर्ण शाम का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। सुकून और शांति से समय बिताने के लिए आपको इस बीच पर जरूर आना चाहिए। इस बीच मे बिताया गया समय आपको बहुत सुकून देगा।

यह बीच शहर से 9 किलोमीटर की दूरी पर है, इसलिए यहाँ का वातावरण काफी शांत होता है। अपने वातावरण की वजह से ही ये चेन्नई में पर्यटन के बीच काफी लोकप्रिय है।

6. मायलापुर – Mylapore

Image Source – Google | Image By – Theculturetrip

आप चेन्नई की सांस्कृतिक को देखना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है। यह एक सांस्कृतिक और पारंपरिक इलाका है। यहाँ पर बहुत से सांस्कृतिक महत्व वाले स्थान भी हैं। इस जगह का इतिहास 1,500 साल पुराना है।

इस जगह पर आपको हजारों मस्जिद, मंदिर और चर्च देखने को मिलते हैं। यदि आप अपने दिल में सांस्कृतिक भावना रखते हैं, तो एक बार ऐसी जगह पर जरूर आयें।

7. दक्षिणा संग्रहालय – Dakshina Chitra Museum

Image Source – Google | Image By – Reddit

यह संग्रहालय 1996 में लोगों के लिए खोला गया था। इस संग्रहालय में चेन्नई का इतिहास अभी भी जीवित है। इस संग्रहालय में वास्तु कला, प्रदर्शन कला, शिल्प और जीवन शैली के महान कार्यों का संग्रह अभी भी जीवित है। इस संग्रहालय में 1 लाख से भी ज्यादा चित्र उपस्थित हैं, तथा हजारों की तादाद में कलाकृतियाँ हैं।

8. एमजीएम डिजी वर्ल्ड – MGM Dizzee World

Image Source – Google | Image By – YouTube

यदि आप बच्चों के साथ चेन्नई में घूमना चाहते हैं, तो एमजीएम डिजी वर्ल्ड बच्चों के लिए परफेक्ट वेकेशन प्लेस है। यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी बेस्ट प्लेस है। यह मनोरंजन पार्क भारत के सबसे पुराने मनोरंजन पार्क में से एक है।

इस पार्क में आप बच्चों के साथ बहुत सारी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। इस पार्क में एक एक्वा पार्क भी है, जिसमें बहुत सारी वाटर राइट्स का मजा भी ले सकते हैं। यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब भाती है।

9. थाउजेंड लाइट्स मस्जिद – Thousand Lights Mosque

Image Source – Google | Image By – Banbanjara

यह मस्जिद चेन्नई के रॉयपेटा पीटर्स रोड पर पर स्थित है। इस मस्जिद को हजार रोशनी वाली मस्जिद भी कहा जाता है, क्योंकि इस मस्जिद में पुराने समय में हॉल को रोशन करने के लिए 1000 रोशनी लगाई जाती थी।

इस मस्जिद के मैदान में शियाओ की कब्रे हैं, इस वजह से यहाँ पर शिया लोग ज्यादा आते हैं। यह बहु-गुंबद वाली मस्जिद है। इस मस्जिद की ऊँचाई 68 फिट है, और इसकी दो मीनारें भी हैं।

10. अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क – Arignar Anna Zoological Park

Image Source – Google | Image By – Newindianexpress

अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क भी बच्चों के लिए बेस्ट पार्क है। इस पार्क में आपको तरह-तरह के जानवर देखने को मिलेंगे, जो बच्चों और बड़ो दोनों को खूब भातें हैं। यह पार्क चेन्नई हवाई अड्डे से 15 किलोमीटर दूर है।

दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे बड़ा चिड़ियाघर भी यही है। इस पार्क में बाघ, हाथी, शेर, भूरे भालू और भारत की सीवेट बिल्ली जैसे बहुत से जानवर मौजूद है।

11. विवेकानंद हाउस – Vivekananda House

Image Source – Google | Image By – Sunleisureworld

यह स्वामी विवेकानंद के प्रशंसकों के लिए एक तीर्थ स्थल है। इस हाउस को आइस हाउस के नाम से भी जानते हैं। स्वामी विवेकानंद इस हाउस में 6 सप्ताह के लिए रुके थे। चेन्नई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक स्थान विवेकानंद हाउस भी है। इस हाउस में विवेकानंद की गैलेरी, ध्यान कक्ष और विवेकानंद पार्क देखने को मिलता है।

12. सरकारी संग्रहालय – Government Museum

Image Source – Google | Image By – Chennaitourism

यह संग्रहालय मद्रास के नाम से जाना जाता है। यह संग्रहालय अपने आप में एक खजाना है, क्योंकि यह भारत का सबसे पुराना संग्रहालय है। इस संग्रहालय को दक्षिण एशिया के सबसे बड़े संग्रहालय में गिना जाता है।

कला, पुरातत्व, नृविज्ञान, मुद्राशास्त्र जैसी कृतियों के भंडार है। इस जगह पर आप फोटोग्राफी नहीं कर सकते हैं। इस वजह से कुछ लोग यहाँ नहीं आना चाहते हैं। यदि आप कभी चेन्नई आएं, तो इस जगह पर जरूर आयेगा।

13. गिंडी राष्ट्रीय उद्यान – Guindy National Park

Image Source – Google | Image By – Stock

यह उद्यान भारत का आठवां सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है। इसमें पौधों की 30 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इसी के साथ-साथ बहुत पुराने बरगद के पेड़ भी हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों की 100 से अधिक तथा तितलियों की 60 से अधिक प्रजातियाँ भी पाई जाती हैं।

आप यहाँ आकर विभिन्न प्रकार के पशु – पक्षी, पेड़ – पौधे देख सकते हैं, तथा बहुत से जानवर जैसे – हिरण, चित्तीदार हिरण, सियार, आदि जानवरों की भी विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यदि आप चेन्नई आएं और आपको जनवरी पशु-पक्षी देखने का शौक है, तो आप एक बार यहाँ की सैर जरूर करिएगा।

14. सेमोझी पुंगा – Semozhi Punga

Image Source – Google | Image By – Citizenmatters

पूरे चेन्नई में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पार्क सेमोझी पुंगा है। इसके बाग बगीचे में काफी हरियाली है। लोग इसे सुबह की सैर के लिए काफी पसंद करते हैं। सुबह में यहाँ पर तरोताजा हवा मिलती है, तथा मान को शांति प्राप्त होती है।

इस पार्क में कैंटीन के साथ-साथ एक पार्किंग स्थल भी है। इस पार्क में बाग बगीचों के साथ सुंदर-सुंदर झिलें भी हैं, जिसमें बत्तख तैरती दिखाई देती हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आती हैं। इस पार्क का नाम शहर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पार्क में भी शामिल है।

“बताते चले की, चेन्नई से लगभग 650 किमी की दूरी पर एक बहुत ही खूबसूरत शहर है, जिसका नाम है – हैदराबाद !! हैदराबाद को निजाम का शहर भी बोला जाता है, जो चार मीनार की वजह से भी फेमस है। हम सब जानते हैं की, हैदराबाद की बिरियानी बहुत फेमस है। यदि आप चेन्नई घूमने का प्लान बना रहे हैं, और यदि आप के पास पर्याप्त समय है, तो आप चेन्नई के साथ – साथ हैदराबाद भी घूम सकते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं हैदराबाद के बारे मे

चेन्नई कैसे पहुंचे

यदि आप चेन्नई प्लेन से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें, कि यह रास्ता आपके लिए बहुत ही आसान है। चेन्नई शहर में ही स्थित आपको एक इंटरनेशनल हवाई अड्डा मिल जाएगा, जो भारत के किसी भी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से आपको डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा देता है। यही नहीं चेन्नई के लिए आपको विदेश के हवाई अड्डे से भी डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी।

यदि आप ट्रेन से जाने का सोच रहें हैं, तो चेन्नई में स्थित चेन्नई का प्रमुख रेलवे स्टेशन चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन है। जहाँ पर आपको  हावड़ा, तिरुवंतपुरम, बेंगलुरु, धनबाद, न्यू दिल्ली, विजयवाड़ा, कोयंबटूर, कोचुवेली,

गोरखपुर, वाराणसी, पटना, भुवनेश्वर, छतरपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, सटना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, मुंबई, दादर, लोनावला, पुणे, हैदराबाद, सिकंदराबाद, जयपुर, कोटा, उज्जैन, भोपाल, कन्याकुमारी और भी बड़े शहरों से चेन्नई तक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी।

यदि आप फ्लाइट और ट्रेन को मिस कर के सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं, तो भी आप आराम से पहुँच सकते हैं। यहाँ पर सड़को की स्थिति काफी अच्छी है, जिसकी वजह से आप बहुत ही आराम से ट्रेवल कर सकते हैं।

यहाँ पर आप अपनी बाइक और कार से भी ट्रेवल कर सकते हैं। यदि आप अपनी बाइक या कार से ट्रैवल करना चाहते हैं, तो गूगल मैप की सहायता से आप आसानी से ट्रेवल कर सकते हैं। यहाँ की सड़के बहुत ही साफ सुथरी है, आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी।

Google Map

चेन्नई में कहाँ ठहरे

किसी भी शहर में जाने के बाद हमें सबसे पहला ख्याल यही आता है, कि हम कहाँ ठहरे? सभी चाहते हैं, कि हमें अच्छी जगह मिले और बजट भी थोड़ा कम हो। तो चेन्नई में भी ऐसे बहुत से होटल हैं, जो कम बजट पर भी आपको आसानी से मिल जाते हैं जैसे –

ibis Chennai Sipcot Hotel, Savera Hotel, Keys Select by Lemon Tree Hotels, Katti-Ma, Chennai, La Woods Hotel, Taz Kamar Inn, Green Meadows Resort, Hotel Pandian आदि ऐसे होटल हैं, जो आपको कम रेट के साथ-साथ बहुत अच्छी फैसेलिटीज भी देते हैं। यदि आप अगर चेन्नई जाएं, तो इन होटल को एक बार जरूर ट्राई करें।

चेन्नई का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Tasteatlas

आप अपने शहर का खाना तो रोज ही खाते हैं। जहाँ जाए वहाँ का खाना एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। हम आपके लिए चेन्नई के फेमस और स्वादिष्ट भोजन को लेकर आए हैं। अगर आप चेन्नई जाएं, तो इन भोजन को एक बार जरूर ट्राई करिएगा।

चेन्नई की भाजी, डोसा, उत्तपम, परोट्टा, इडियप्पम, अथो, सुंदल, बोली, इडली, वड़ा आदि चेन्नई के प्रसिद्ध भोजन हैं। ये भोजन स्वादिष्ट भी होते हैं। आप चेन्नई जाएं, तो इन को भी एक बार जरूर ट्राई करिएगा।

🌸🌸🌸

तो ये थी चेन्नई से जुड़ी सभी बातें। आपको कहाँ जाना है, कहाँ रहना है, क्या खाना है, और कहाँ-कहाँ घूमना है, इन्हीं सभी बातों का जवाब हमने इस आर्टिकल में आपको दिया है। यदि आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल पूछना है, तो आप कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉चेन्नई की मशहूर चीज क्या है?

वैसे तो चेन्नई मे बहुत सि चीज़े मशहूर हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लोग मरीना बीच पर जाना पसंद करते हैं।

👉चेन्नई घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

चेन्नई मे बीच के साथ – साथ और भी बहुत सारी जगह हैं, जहाँ पर लोग घूमने आते हैं, इसलिए चेन्नई मे घूमने के लिए 3 – 4 दिन का समय काफी है।

👉चेन्नई घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

उत्तर भारत की तुलना मे, चेन्नई मे बहुत गर्मी पड़ती है, इसलिए चेन्नई जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का रहता है।

👉क्या मुंबई चेन्नई से ज्यादा गर्म है?

हाँ, चेन्नई मुंबई से ज्यादा गरम है क्युकी यह भूमध्य रेखा के करीब है।


Leave a Comment