Bangalore Me Ghumne Ki Jagah | A High Tech City of India

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

भारत में बसा बेंगलुरु शहर, कर्नाटक राज्य की राजधानी है। जनसंख्या की दृष्टि से बेंगलुरु, भारत का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। बेंगलुरु एक बहुत ही सुंदर शहर है, इसकी सुंदरता को देखते हुए पहले इसे गार्डन सिटी के नाम से जाना जाता था। देश के सबसे बड़े शहरों में बेंगलुरु का नाम भी आता है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Bangalore Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

बेंगलुरु शहर मे बहुत सी आईटी कंपनी हैं, जिस ने बेंगलुरु को एक नया ही रूप दिया है। आईटी कंपनियों के साथ-साथ बेंगलुरु में बहुत से पर्यटन स्थल हैं, जिसे लोग देखने आते हैं।

बेंगलुरु शहर जितना मॉडल शहर है, उसी के साथ-साथ यहाँ पर ऐतिहासिक चीजें भी देखने को मिलती हैं। यह घूमने का एक बहुत ही अच्छा प्लेस है।

यदि आप बेंगलुरु आने का सोच रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें, इस आर्टिकल में बेंगलुरु से जुड़ी सभी बातों की जानकारी आपको मिल जाएगी। आपको बेंगलुरु कैसे जाना है, कहाँ पर जाना है, कहाँ पर रहना है, तथा बेंगलुरु में आप क्या-क्या खा सकते हैं।

Bangalore Me Ghumne Ki Jagah

1. बेंगलुरु पैलेसBangalore Palace

Image Source – Google | Image By – Musement

बेंगलुरु में स्थित यह भवन बहुत ही भव्य तरीके से बनाया गया है। इस पैलेस को पैलेस द मैजेस्टिक बैंगलोर के नाम से भी जानते हैं। यह भवन भारतीय ही नहीं, विदेश के लोगों को भी काफी आकर्षित करता है। बेंगलुरु पैलेस 450 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

इसके चारों तरफ हरे-भरे घास के मैदान हैं, इसी के साथ-साथ छोटे-छोटे पेड़ पौधे इस भवन की खूबसूरती को और बढ़ते हैं। इस भवन का ग्राउंड इतना बड़ा है, कि यहाँ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाते हैं।

यह बच्चों को बहुत पसंद आता है। इस पैलेस के अंदर लंदन के विंडसर कैसल की झलक पाई जाती है। इस भवन के प्रवेश द्वार पर बड़े हाथी के सर को भी देखा जा सकता है। इस भवन की वास्तुकला की बात करें, तो इस भवन में पौराणिक नक्काशी की गई है,

जो भवन को और यूनिक बनाती हैं। इस पैलेस को हिंदी फिल्मों की शूटिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यदि आपने बेंगलुरु आने का प्लान बना ही लिया है, तो इस पैलेस पर भी जरूर आएं।

2. इनोवेटिव फिल्म सिटीInnovative Film City

Image Source – Google | Image By – Holidify

इनोवेटिव फिल्म सिटी बेंगलुरु में सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में गिना जाता है। यह बेंगलुरु से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस फिल्म सिटी का क्षेत्रफल भी काफी बड़ा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से देखें तो यह 58 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहाँ पर आप एक साथ तीन-तीन चीजों का मजा ले सकते हैं।

इस फिल्म सिटी में आपको मनोरंजन पार्क, संग्रहालय और वाइल्ड वेस्ट विंग और कार्टून सिटी  एक साथ देखने को मिलता हैं। यदि आप इस फिल्म सिटी में घूमना चाहते हैं, तो आपकी एंट्री फीस ₹600 लगेगी।

यहाँ पर आप खरीदारी का आनंद भी ले सकते हैं, तथा यहाँ के व्यंजन का भी मज़ा चख सकते हैं। यह जगह बच्चे तथा बड़ों सभी के लिए बनाई गई है।

यह जगह सभी को बहुत पसंद आती है। इस फिल्म सिटी में मुख्य रूप से कार्टून सिटी, एक्वा किंग्डम डिनो पार्क, मिनी गोल्फ, भूतिया हवेली, दर्पण भूल भुलैया आदि मजेदार चीजें देखने को मिलती हैं। इसी के साथ-साथ यहाँ पर आपको संग्रहालय,

बिग बॉस हाउस, साहसिक खेल आदि मनोरंजन भी होते हैं। बेंगलुरु घूमने वालों को यह जगह बहुत पसंद आती है। यदि आप बेंगलुरु का टूर बना रहे हैं, तो इस जगह पर जरूर आएं। यह जगह आपके टूर को यादगार बना देगी।

3. कब्बन पार्कCubbon Park

Image Source – Google | Image By – Alltrails

यदि आप शहर की भाग दौड़ से दूर जाना चाहते हैं, तो आप कब्बन पार्क में आ सकते हैं। इस पार्क में आपको शुद्ध वातावरण मिलता है। बेंगलुरु में स्थित यह पार्क 3000 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह बेस्ट जगह है। लोगों को यह पार्क बहुत ही पसंद आता है।

शाम के टाइम में यहाँ पर बहुत सी तादाद तो में लोग टहलने आते हैं। यह पार्क देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस पार्क में 6000 से अधिक पेड़ लगे हुए हैं। पेड़ों के साथ-साथ इस पार्क में अटारा काचेरी, कब्बन पार्क संग्रहालय और शेषाद्री अय्यर मेमोरियल आदि चीजें भी स्थित हैं।

इस पार्क में स्थित एक एक्वेरियम भी है, जो इस पार्क की शान को और बढ़ता है। इस एक्वेरियम को “द बैंगलोर एक्वेरियम” के नाम से जानते हैं। यह देखने में बहुत खूबसूरत है, और लंबाई – चौड़ाई की बात करें तो, यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्वेरियम है।

इस पार्क में आने के लिए आपको कोई भी एंट्री फीस नहीं देनी पड़ती है। सुबह तथा शाम को वॉकिंग करने वाले इस पार्क में बहुत आते हैं। इस पार्क का वातावरण लोगों को बहुत ही भाता है। यदि आप बेंगलुरु घूमने आएं, तो एक बार इस पार्क में भी जरूर आएं।

4. लाल बागLaal Bagh

Image Source – Google | Image By – Theleela

लालबाग को बोटैनिकल गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यह गार्डन बहुत बड़ा है, तथा 240 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस बाग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनस्पति व कलाकृतियां के साथ-साथ पौधों के वैज्ञानिक अध्ययन किए जाते हैं।

यदि आप वनस्पति विज्ञान में रुचि रखते हैं, तो इस बाग में आ सकते हैं। यहाँ पर आपको पौधों की बहुत सारी प्रजातियाँ देखने को मिल जाएंगी। लालबाग में स्थित संग्रहालय में आप दुनिया भर के पौधों की फोटोकॉपी को देख सकते हैं।

यहाँ आने वाले पर्यटकों को यह बहुत ही पसंद आता है। इसी के साथ-साथ आपको इस बाग में बहुत से पक्षी जैसे – मैना, परकेट्स, कौवे, ब्राह्मणी पतंग, पॉन्ड हेरोन, कॉमन एगेट और पर्पल मूर हेन आदि देखने को मिल जाते हैं।

वनस्पति प्रेमियों के साथ-साथ इस भाग में बहुत और ऐसी चीजें हैं, जो लोगों को अपनी और आकर्षित करती हैं। ग्लास हाउस लालबाग, रॉक फ्लोरल क्लॉक लालबाग, झील फ्लावर शो एट लालबाग जैसी-

चीजें पर्यटकों को अपनी और बहुत आकर्षित करती हैं। यदि आप बेंगलुरु घूमे तो, एक बार इस पैलेस पर भी जरूर आएं। यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी।

5. बेंगलुरु विधानसभा – Karnataka Legislative Assembly

Image Source – Google | Image By – Medium

अब बात करते हैं, बेंगलुरु विधानसभा की ! वैसे तो सभी के राज्य में अपनी-अपनी विधानसभा होती है, लेकिन बेंगलुरु की विधानसभा लोगों को बहुत पसंद आती है, तथा लोग बेंगलुरु आने वाले लोग इस विधानसभा में एक बार जरूर घूम कर जाते हैं।

बेंगलुरु विधानसभा का भवन बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। यह भवन प्राचीन कलाकृतियों पर विकसित है। आप यदि बेंगलुरु घूमने जाएं, तो एक बार यहाँ पर भी आ सकते हैं। घूमने की बात करें तो, यहाँ पर रात का व्यू ज्यादा अच्छा होता है।

विधानसभा में लगी लाइट बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं। तो इसलिए ज्यादातर लोग यहाँ पर रात में ही घूमने आते हैं। यदि आप बेंगलुरु घूमने आएं, तो एक बार इस विधानसभा का रात का नजारा जरुर लीजिएगा।

6. नंदी हिल्सNandi Hills

Image Source – Google | Image By – Dreamandtravel

तो चलिए अब बात करते हैं बेंगलुरु में ऐसे पैलेस की जहाँ पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। नंदी हिल्स एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहाँ पर आप ट्रैकिंग के साथ-साथ वाटर के सुंदर नजारे का मजा ले सकते हैं। यह हिल स्टेशन लोगों को बहुत पसंद आता है।

यदि आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो इस जगह पर जरूर आयें। यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी काफी फेमस है। इस जगह पर जो भी लोग आते हैं, वे फोटो जरूर लेते हैं। इसी के साथ-साथ यह एक ट्रैकिंग डेस्टिनेशन भी है।

नंदी हिल्स के पास एक मंदिर भी है, जो नंदी दुर्गा के नाम से जाना जाता है। यदि आप प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तथा इसी के साथ आप कुछ गतिविधियां भी करना चाहते हैं, तो एक बार नंदी हिल्स हिल स्टेशन पर जरूर आयें।

7. बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यानBannerghatta National Park

Image Source – Google | Image By – Scroll

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बेंगलुरु से 22 किलोमीटर दूर है। यदि आप वनस्पति तथा जंगली जीवों को एक साथ देखना चाहते हैं, तो एक बार इस उद्यान जरूर आएं। यदि आप तितलियों की बहुत सारी प्रजातियाँ देखना चाहते हैं, तो इस पार्क में आप देख सकते हैं।

यहाँ पर तितलियों का एक पार्क बना हुआ है। यह तितली पार्क बच्चों को बहुत पसंद आता है। इसी के साथ-साथ यहाँ पर जू भी है, जिसमें सभी जानवर देखने को मिलते हैं। यहाँ आपको जंगल की सैर करने के लिए सफारी भी कराई जाती है।

इस पिकनिक का मजा आप अपने दोस्तों के साथ ले सकते हैं, दोस्तों के साथ यहाँ पर बहुत मजा आता है। साथ ही आप पेड़ पौधों जीव जंतु तथा फूलों की बहुत सारे नॉलेज भी प्राप्त कर सकते हैं।

8. वंडरला एम्यूजमेंट पार्कWonderla Amusement Park

Image Source – Google | Image By – Yometro

अब बात करते हैं, बेंगलुरु के सबसे मनोरंजन भरे पार्क की ! वंडरला एम्यूजमेंट पार्क बेंगलुरु मे आपको बहुत सारी एक्टिविटीज प्रोवाइड कराता है। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत मजा आता है। इसमें आप वाटर एक्टिविटी तथा फिजिकल एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

यहाँ पर कुछ आरामदायक सवारियां भी है, इसमें आपको 60 से अधिक सवारी प्रोवाइड कराई जाती है। इस पार्क की सबसे फेमस राइड हाई-थ्रिल राइड्स है। इस पार्क में आपको भारत का पहला “रिवर्स लूपिंग रोलर कोस्टर”  भी देखने को मिलता है।

इस पार्क के मुख्य सवारी रिवर्स लूपिंग रोलर कोस्टर, फ्लैश टावर, मेवरिक, वंडर स्प्लैश , विशाल फेरिस व्हील, कोर्नेटो देखने को मिलती है। इन सभी सवारी का मजा आप एक ही पार्क में ले सकते हैं। आप बेंगलुरु आएं, तो एक बार इस पार्क में जरूर आयें।

यहाँ आने के बाद आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा तथा यहाँ पर फैमिली के साथ भी आ सकते हैं, क्योंकि बच्चों के लिए भी यहाँ पर बहुत सी राइड्स बनाई गई हैं, जिसे करने पर बच्चों को बहुत मजा आता है। बेंगलुरु आने वालों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।

9. नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्टNational Gallery of Modern Art 

Image Source – Google | Image By – Google

नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट – यह भी एक पर्यटक स्थल है। आप कला में रुचि रखे या ना रखें, फिर भी यहाँ पर एक बार जरूर आयें। यह एक घूमने लायक जगह है। पेड़ों से घिरा हुआ बाहर से घर जैसा दिखाई देता है।

परंतु इसके अंदर देखने लायक चीजें हैं। इस गैलरी में एक पूल, एक फव्वारा तथा एक फूलों को बगीचा है, जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ देता है। इसी के साथ-साथ यहाँ पर आपको एक लाइब्रेरी तथा एक कैफे भी देखने को मिलता है।

यहाँ पर फेमस आर्टिस्ट की ऐतिहासिक मूर्तियां तथा पेंटिंग रखी हुई हैं। इस प्लेस पर बहुत सी फिल्में भी शूट की जाती हैं। इसमें बहुत सारी देसी कलाकृतियां हैं, जो ग्रामीण जीवन को दर्शाती हैं।

बेंगलुरु आने वाले यहाँ भी जरूर आते हैं। यदि आपने बेंगलुरु का प्लान बना ही लिया है, तो अपना थोड़ा सा समय निकालकर यहाँ भी जरूर आइये। यहाँ की पेंटिंग आपका दिल छू लेगीं।

10. यूबी सिटीUB City

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

यूबी सिटी बेंगलुरु का एक लग्जरी शॉपिंग मॉल है। वर्तमान राज्य में यह सबसे ऊँची संरचना का रिकॉर्ड भी रखता है। इस मॉल में आपको सभी चीजें मिलती हैं। इस मॉल में आप महंगे से महंगे कपड़े खरीद सकते हैं, तथा महंगे रेस्टोरेंट में खाना भी खा सकते हैं।

इसी के साथ-साथ यहाँ पर ब्यूटी पार्लर भी हैं। जिसमें महिला महंगे से महंगे अपना फेशियल वगैरा भी कर सकती हैं। यह माॅल छोटे से लेकर बड़ों तक सभी की सारी आवश्यकताओं को पूरा करता है।

ब्रांड की बात करें तो इस मॉल में लुई वुइटन, एस्टी लॉडर, रोलेक्स, बरबेरी, जिमी चू और कैनाली कुछ ऐसे लक्ज़री ब्रांड के कपड़े, जूते, आभूषण, हैंडबैग आदि आसानी से मिलते हैं। यदि आप शॉपिंग या फिर बेंगलुरु की मार्केट को देखना चाहते हैं, तो इस मॉल में एक बार जरूर आएं।

“बताते चलें की, बेंगलुरु से मात्र 350 किमी दूर एक बहुत ही खूबसूरत शहर है, जिसका नाम है – चेन्नई ! चेन्नई भारत मे बंगाल की खड़ी के तट पर मौजूद है। यह तट दुनिया का सबसे लंबा तट भी माना जाता है। इसके अलावा चेन्नई मे और भी बहुत सारी जगह हैं, घूमने के लिए, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – चेन्नई के बारे मे

बेंगलुरु कैसे पहुँचे

यदि आपने बेंगलुरु आने का प्लान बना लिया है, और आप सोच रहे हैं, बेंगलुरु कैसे जाएं तो, आपको यह सोचने की जरूरत नहीं है। बेंगलुरु जाने-माने राज्य कर्नाटक की राजधानी है, तथा यह बहुत बड़ा शहर है, तो इसलिए इस शहर में आने के लिए आपको किसी भी तरह की कोई चिंता नहीं होनी चाहिए।

यदि आपने बेंगलुरु आने का प्लान फ्लाइट से बनाया है, तो हम आपको बताते हैं, कि बेंगलुरु में स्थित केंपेगौड़ा इंटरनेशनल हवाई अड्डा है। यह बेंगलुरु शहर से 32 किलोमीटर दूर है।

आप अपने नजदीकी हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं। बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आपको एयरपोर्ट से ही बस तथा टैक्सी की सुविधा भी प्रोवाइड कराई जाती है, जिससे आप अपने स्थान पर आसानी से पहुँच सकते हैं।

यदि आप बेंगलुरु ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो बेंगलुरु में स्थित दो मुख्य रेलवे स्टेशन – बेंगलुरु जंक्शन और यशवंतपुर जंक्शन हैं। इन जंक्शन तक के लिए आपको भारत के मुख्य शहरों से डायरेक्ट ट्रेन मिल जाती है। आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पहुँचकर बेंगलुरु से डायरेक्ट ट्रेन पकड़ सकते हैं।

यदि आप बेंगलुरु बस से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें की, बेंगलुरु सभी बड़े-बड़े शहरों से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। बेंगलुरु के लिए आप को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, गोवा, चेन्नई जैसे बड़े शहरों से आपको डायरेक्ट बस मिल जाती हैं।

यदि आपके नजदीकी शहर से बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट बस नहीं मिलती है, तो आप के बेंगलुरु के नजदीकी शहर तक ट्रेन से आ सकते हैं, तथा इसके बाद आप वहाँ से डायरेक्ट बस कर सकते हैं।

यदि आप बेंगलुरु अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो आप बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं। क्योंकि बेंगलुरु एक बहुत ही बड़ा शहर है। इसी के साथ-साथ इसकी सड़के भी साफ तथा स्वच्छ हैं, जिससे आपको पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

Google Map

बेंगलुरु में कहाँ ठहरे

यदि आपने बेंगलुरु आने का प्लान बना लिया है, तो जाहिर आपको रात भी रुकनी पड़ेगी ! बेंगलुरु शहर इतना बड़ा है, कि आप एक दिन में इसको नहीं दे सकते, इसलिए यहाँ पर आप को रात रुकने ही चाहिए। यदि आप रात रुकने का सोच रहे हैं, तो आपके मन में आ रहा होगा कि, हम रात कहाँ रुकें।

बेंगलुरु आपको ऐसे होटल प्रोवाइड करता है, जो आपके बजट के हिसाब से होते हैं। आपके वहाँ पर सारी सुविधाएं भी मिलती है। कुछ होटल बेंगलुरु में बहुत ही महंगे हैं, उनमें आपको सारी फैसेलिटीज भी मिलते हैं।

हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल के नाम लेकर आए हैं, जो सभी फैसेलिटीज के साथ-साथ एक अच्छा व्यू भी देते हैं, तथा आपके बजट के हिसाब से हैं।

होटल TAP पैराडाइस, श्री बालाजी पैराडाइस, होटल शिव गंगा डिलक्स लॉज, स्पोर्ट्स इकों सुइट्स, वेस्टर्न बजट होटल, होटल शबरी गेट, फ्लाग्शिप सनशाइन इन्न, रिचमंड रेसिडेंसी बाय त्रीबो, होटल आनंद रीजेंसी, होटल एम्बेसी, प्रेस्टीज रेसीडेंसी,

ग्रीन्स रेसीडेंसी, मिश्रा सुइट्स, शोभा लॉज, लुसिया इन, द चेवरोन ब्रिगेड आदि कुछ ऐसा होटल हैं, जहाँ पर आपको सारी सुविधाएं मिलती हैं। यदि आप बेंगलुरु घूमने जाएं तो एक बार इन होटल में भी स्टे कर सकते हैं।

बेंगलुरु का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Floweraura

बेंगलुरु घूमने वालों को सबसे आकर्षक क्या लगता है, तो वो है – वहाँ का खाना ! बेंगलुरु में खाना बहुत ही स्वादिष्ट मिलता है, तथा बेंगलुरु के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन हैं, जिनका टेस्ट बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

आप कहीं भी जाते हैं, वहाँ का कुछ याद रहे या ना रहे लेकिन खाना जरुर याद रहता है। आप वहाँ के खाने की यादों को संजोकर ले जाते हैं, तो बेंगलुरु में भी कुछ ऐसे ही खाने मिलते हैं।

बेंगलुरु के कुछ प्रसिद्ध भोजन जैसे – मैंगलोर बन, दाल ओबट्टू, इडली वडा, और दोष फिल्टर कॉपी के साथ भाजी, वडा पाव, सैंडविच और पराठा, कबाब और रोल, गोभी मंचूरियन, चाट और पानी पुरी, बेल पाव भाजी, समोसा चाट, मोमोज, डोना बिरयानी, सोया चाप, लस्सी, साबूदाना वडा, कुल्फी फालूदा है।

ये बेंगलुरु के स्ट्रीट फूड हैं, जो खाने में भी आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे। आप बेंगलुरु जाएं, तो एक बार इन स्ट्रीट फूड को जरूर ट्राई करें।

साथ ही हम कुछ ऐसे स्टॉल के नाम बता रहे हैं, जहाँ आप ये सब चीजे खा सकते हैं – श्रीनगर सीटीआर मल्लेश्वरम, ब्रह्मांड का काफी बार, हरी सुपर सेंडविच जयानगर, राकेश कुमार पानी पुरी स्टॉल जयानगर, खान साहब ग्रिल्स एंड रोल इंदिरा नगर बैंगलोर,

श्री साईं राम की छत और जूस मल्लेश्वरम कर्नाटक, भेल हाउस बसवानगुड़ी, ईट स्ट्रीट कोरमंगला, चतर-पटर बनशनकारी, दादर वडा पाव इंदिरा नगर, शाही दरबार यशवंतपुर, स्पाइसी कॉर्नर जीवन भीम नगर, मस्जिद रोड, मुंबई सैंडविच बसंत नगर, जय महल, आदि।

🌸🌸🌸

ये थी बेंगलुरु से जुड़ी सारी बातें ! हमने इस आर्टिकल में आपको बेंगलुरु से जुड़ी सभी बातों को बताया है। बेंगलुरु कैसे जाना है, कहाँ जाना है, कहाँ रहना है, तथा बेंगलुरु के फेमस व्यंजन कौन-कौन से हैं। यदि आपका बेंगलुरु से जुड़ा कोई सा सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में अपना सवाल छोड़ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉बेंगलुरु में सबसे प्रसिद्ध चीज क्या है?

बेंगलुरु शहर मे भारत की सबसे ज्यादा IT कंपनी हैं, इसलिए बेंगलुरु IT हब और हाई टेक सिटी के नाम से फेमस है।

👉बेंगलुरु के लिए कितने दिन काफी हैं?

बेंगलुरु एक बहुत बड़ा शहर है, और यहाँ पर घूमने के लिए भी बहुत सारी जगह हैं, इसलिए बेंगलुरु मे घूमने के लिए 3-4 दिन का समय होना चाहिए।

👉क्या बेंगलुरु एक मेट्रो शहर है?

हाँ, 2011 की जनगणना के बाद बेंगलुरु शहर को एक मेट्रो शहर घोषित किया गया है।


Leave a Comment