12+ Indore Me Ghumne Ki Jagah | World’s Clean City

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

इंदौर मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है। यह मध्य प्रदेश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है, तथा इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर के रूप में भी जाना जाता है। इंदौर की स्वच्छता की बात करें, तो इंदौर एशिया का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है, तो चलिए बात करते हैं – Indore Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

इंदौर में घूमने की जगह के साथ-साथ खाने – पीने की बहुत सी वैराइटी मिलती हैं, इसीलिए इंदौर को ‘फूड कैपिटल’ के नाम से भी जाना जाता है। इंदौर में आपको घूमने के लिए बहुत सारे टूरिस्ट प्लेस मिल जाएंगे। यदि आप इंदौर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़िए।

इस लेख में आपको इंदौर से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी, जैसे – इंदौर में कहाँ घूमना है? कैसे जाना है? कहाँ रहना है? तथा क्या-क्या खाना है, तो हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़े।

इंदौर घूमने का खर्चलगभग 8,000 से 10,000 रुपये
इंदौर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से अप्रेल के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Indore Me Ghumne Ki Jagah

1. इंदौर का फेमस थीम पार्क – Indore’s Famous Theme Park

Image Source – Google | Image By – Newstepholidays

यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तथा आपको एक्टिविटीज पसंद है, तो आप इंदौर के फेमस थीम पार्क में आ सकते हैं। यहाँ पर आपको बहुत सारी एक्टिविटीज करने को मिलती हैं, तथा इस पार्क को पहाड़ों वाले एडवेंचर के नाम से भी जाना चाहता है।

इस पार्क में आप जिपलाइन, स्काई साइकिलिंग, एयर एक्टिविटी, बॉल क्लाइमिंग जैसी बेहतरीन एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। यहाँ पर आपको वॉटरफॉल की भी बहुत सारी एक्टिविटी करने को मिल जाती हैं। यह पार्क बच्चों तथा बड़ों को खूब पसंद आता है।

आप फैमिली तथा दोस्तों के साथ इससे पार्क में जा सकते हैं। यह सभी के लिए उचित स्थान है। यदि आप एक्टिविटी का शौक रखते हैं, तो एक बार इंदौर के फेमस थीम पार्क में जरूर घूमे।

2. गुलावट लोटस वैली – Gulawat Lotus Lake

Image Source – Google | Image By – Indoretalk

इंदौर से 30 किलोमीटर दूर स्थित यह झील लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस झील को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। इसकी खूबसूरती की बात करें तो, ये पूरी तरह से फूलों से ढकी हुई है। जिसका नजारा बहुत ही खूबसूरत नजर आता है।

यहाँ पर कमल के फूलों से पूरी झील भरी हुई है। ऐसा लगता है की, पानी के ऊपर किसी ने कमाल के फूलों की चादर बिछा दी है। यह नजारा देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यहाँ पर आ सकते हैं।

यहाँ की फोटो बहुत ही सुंदर आती हैं। यहाँ पर आपको किसी प्रकार की एंट्री फीस भी नहीं देनी पड़ती है। यह जगह बहुत सुकून वाली है। शहर की भाग दौड़ से हटकर आप यहाँ पर आराम से थोड़ा समय बिता सकते हैं।

यहाँ पर सूर्यास्त का समय भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। फूल, पानी तथा डूबता हुआ सूरज तीनों का कॉन्बिनेशन बहुत ही सुंदर नजर आता है। यदि आप इंदौर आएं, तो एक बार यहाँ पर जरूर आएं।

3. पातालपानी वॉटरफॉल – Patalpani Water Falls

Image Source – Google | Image By – Indoretalk

अब बात करते हैं, इंदौर के फेमस वॉटरफॉल की ! यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए बनाई गई है। यहाँ अगर आप आना चाहते हैं, तो आपको मानसून के सीजन में आना चाहिए। मानसून के सीजन में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।

इसी के साथ-साथ यहाँ पर बहते हुए झरने बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। अपनी यात्रा के दौरान थोड़ा समय यहाँ पर बिताना भी आपको बहुत सुकून देगा। यह प्रकृति का बहुत ही सुंदर नजारा है। इसी के साथ-साथ यहाँ पर आपको झीलें भी देखने को मिल जाएंगी।

यहाँ पर भी आपको किसी तरह की एंट्री फीस नहीं देनी पड़ती है। आप यहाँ पर किसी भी समय आ सकते हैं, वह भी बिल्कुल फ्री ! थोड़ा समय निकालकर आप यहाँ पर जरूर आएं।

4. राजवाड़ा होलकर – Rajwada Holkar

Image Source – Google | Image By – Hoteldekho

रजवाड़ा होलकर हवेली होलकर राजवंश के शासन की एक ऐतिहासिक हवेली है। इसका निर्माण 200 साल पहले हुआ था, परंतु आज भी इस हवेली ने पर्यटकों के दिल में अपनी जगह बनाई हुई है। इस महल की वास्तुकला भी लोगों को बहुत पसंद आती है।

इस महल में फ्रैंच, मराठा और मुगल शैली के कई रूपों व वास्‍तुशैलियों का अद्भुत तथा खूबसूरत मिश्रण दिखाई देता है। यह इमारत 7 मंजिला है, तथा शहर के बीचो-बीच स्थित है। यह महल लकड़ी तथा पत्थरों से ही बनाया गया है, जो देखने में बहुत खूबसूरत नजर आता है।

इस महल का प्रवेश द्वार बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है, जो पर्यटकों का स्वागत करता है। इस महल में आने के बाद आप होलकर शासको की भव्यता को देख सकते हैं। बड़ी-बड़ी खिड़कियाँ तथा गलियारे बहुत ही सुंदर नजर आते हैं। यदि आप इंदौर आने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार इस महल में भी जरूर आयें।

5. महात्मा गांधी हॉल – Mahatma Gandhi Hall

Image Source – Google | Image By – Tourtravelworld

इंदौर में स्थित महात्मा गांधी हॉल एक ऐतिहासिक इमारत है। यह इमारत भी लोगों को बहुत पसंद आती है। इस इमारत का निर्माण 1904 में हुआ था। आजादी से पहले इसका नाम किंग एडवर्ड हॉल रखा था, तथा आजादी के बाद इस भव्य इमारत का नाम महात्मा गांधी हॉल रख दिया गया।

इंदौर के वासी इस हाल को टाउन हॉल के नाम से भी जानते हैं। इसकी वास्तुकला भी बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत की गई है। इस इमारत में चारों तरफ घंटे लगे हुए हैं, जो चारों दिशाओं में खड़े है। इसी वजह से इसे क्लॉक टावर तथा घंटाघर भी कहा जाता है।

हॉल का क्षेत्रफल इतना बड़ा है, कि इस हाॅल में एक साथ 200 लोग भी आ सकते हैं। यहाँ पर बच्चों के लिए पार्क भी बनाया गया है, तथा इसी के साथ-साथ एक लाइब्रेरी भी है। इंदौर आने वालो को यह जगह बहुत पसंद आती है। आप इंदौर आयें, तो एक बार यहाँ पर भी जरूर घूमे।

6. चोरल डैम रिसोर्ट – Choral Dam Resort

Image Source – Google | Image By – Holidify

यदि आप वोटिंग करने का शौक रखते हैं, तो आ जाइए इंदौर के चोरल डेम रिजॉर्ट में ! यहाँ का वातावरण बहुत ही शांत होता है, तथा सुकून से समय बिताने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए बनाई गई है।

दूर तक फैला हुआ पानी तथा हरियाली बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। पहाड़ों के बीच बहती हुई नदियों पर यह डेम बनाया हुआ है। यदि आप यहाँ पर घूमने जाते हैं, तो आपके लिए यहाँ पर एक रिसॉर्ट भी बनाया हुआ है।

जहाँ पर आपको खाने पीने की सभी चीज मिल जाती हैं। यह इंदौर से 50 किलोमीटर दूर है। यहाँ भी हर साल काफी पर्यटक आते हैं, तथा इसकी खूबसूरती को कैमरे में कैद करके ले जाते हैं। आप भी इंदौर आएं, तो यहाँ पर भी जरूर घूमे।

7. टॉरनेडो वाटर पार्क – Tornado Waterpark

Image Source – Google | Image By – Touristplaces

टॉरनेडो वाटर पार्क इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा पार्क है। यदि आप शेरसपाटे में थोड़ा समय बिताना चाहते हैं, तो एक बार यहाँ आ सकते हैं। यह वॉटरफॉल युवाओं को बहुत पसंद आता है। यहाँ पर बहुत सारी एक्टिविटीज भी कराई जाती है।

इस पार्क में आप पानी से होने वाले सभी खेलों को आराम से खेल सकते हैं। स्विमिंग के अलावा आपके यहाँ पर वाटर से जुड़ी सभी एक्टिविटी करने को आराम से मिल जाती हैं। यह पार्क बच्चों को बहुत पसंद आता है, तथा इस पार्क में आप पूरा दिन गुजार सकते हैं।

इसकी एंट्री ₹700 है, तथा आपको इसी के साथ-साथ इस वाटर पार्क में खाने की चीज भी मिल जाती है। यदि आप यहाँ पर रात में रुकने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको रात में रुकने के लिए जगह भी प्रोवाइड कराई जाती है।

8. कांच मंदिर – Glass Temple

Image Source – Google | Image By – Yometro

यह मंदिर जैन धर्म के लिए बनाया गया है। इस मंदिर में जैन धर्म के लोग पूजा करते हैं, तथा इसकी खूबसूरती के कारण बहुत से पर्यटक इसको देखने भी आते हैं। इस मंदिर का निर्माण सफेद पत्थर से किया गया है। इस मंदिर में अंदर पूरी तरह से काँच लगा हुआ है।

कांच का बना यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है, तथा खंभे से लेकर दीवारों तक सभी काँच से बने हुए हैं। इसी वजह से लोग इसको दूर-दूर से भी देखने आते हैं। इंदौर आने वालों के लिए यह जगह भी बेस्ट टूरिस्ट पैलेस है। आप इंदौर आएं, तो एक बार थोड़ा सा समय निकालकर इस मंदिर में भी जरूर घूमे।

9. सींचा आईलैंड – Simcha Island

Image Source – Google | Image By – Broadfocusonline

एडवेंचर और एक्टिविटी की बात करें, तो इंदौर इन चीजों से भरा पड़ा है। सींचा आइलैंड भी ऐसा ही पार्क है, जहाँ पर आप बहुत सारी एक्टिविटी तथा एडवेंचर का मजा ले सकते हैं, तो आ जाइए यहाँ भी ! यहाँ पर जाने के लिए आपको थोड़ी एंट्री फीस देनी पड़ती है।

₹700 यहाँ की एंट्री फीस है, जिसमें आपको लंच भी मिलेगा। यहाँ पर आपको बहुत सारे मनोरंजन करने को मिल जाएंगे। यह एक्टिविटी आप अपने फ्रेंड्स के साथ करिए, बहुत मजा आयेगा। यहाँ पर आप कैब के द्वारा भी पहुँच सकते हैं। यदि आप दोस्तों के साथ इंदौर घूम रहे हैं, तो एक बार इस जगह पर भी जरूर आएं।

10. लालबाग पैलेस – Lal Bagh Palace

Image Source – Google | Image By – WMF

इंदौर में स्थित यह स्मारक 28 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह स्मारक इंदौर में भव्य स्मारकों में से एक है। इसकी वस्तुकला बहुत ही सुंदर तरीके से की गई है। पहले के समय मे यहाँ पर शाही स्वागत समारोह आयोजित किए जाते थे।

यह तीन मंजिला इमारत है। अब सरकार ने इस इमारत को सरकारी संग्रहालय में बदल दिया है। इसका प्रवेश कक्ष संगमरमर से बना हुआ है। लालबाग में लकड़ी का फर्श बनाया हुआ है।

लालबाग की वास्तुकला प्राचीन जमाने की शैलियों को दर्शाती हैं। यदि आप प्राचीन जमाने को जानने में रुचि रखते हैं, तो लालबाग को देखने आ सकते हैं।

11. कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय – Kamla Nehru Prani Sangrahalaya

Image Source – Google | Image By – Getinfocity

इंदौर में प्रमुख चिड़ियाघरों में सबसे प्रसिद्ध चिड़ियाघर कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय है। यदि आप जंगली जानवरों, पशु -,पक्षियों तथा वन्य जीवो में रुचि रखते हैं, तो आजाइए कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय देखने। यहाँ पर जानवरों की बहुत सारी प्रजाति देखने को मिल जाती हैं।

पक्षियों की बात करें तो, यहाँ पर विदेश से लाये गये पक्षी मौजूद हैं, जिन्हें भारतीय लोग देखकर बहुत ही खुश होते हैं। सरीसृपों की बात करें तो, यहाँ पर विदेश से लायी गयी बहुत सारी प्रजातियों को रखा गया है। यहाँ पर एक छोटा सा स्नेक पार्क भी है, जहाँ पर देसी तथा विदेशी दोनों तरह के सांप देखने को मिल जाते हैं।

सफेद बाघ, तेंदुआ, टाइगर, बब्बर शेर आदि इस चिड़ियाघर का मुख्य आकर्षण है। यदि आप इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में जाना चाहते हैं, तो आपको पहले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बनवाना चाहिए। इस संग्रहालय के बाहर आपको अपनी कार या बाइक पार्क करने की बहुत सारी जगह मिल जाती है।

इस संग्रहालय में सफेद शेर की एक बहुत ही अच्छी मूर्ति बनाई हुई है। प्रवेश द्वार के सामने आपको एक चील का घूमता हुआ स्टैचू भी मिल जाएगा, जो देखने में लोगों को बहुत ही आकर्षक करता है।

इसी के साथ-साथ इस संग्रहालय में एक फव्वारा भी है, तो यदि आप इंदौर आएं, यहाँ की भी सैर जरूर करें। यहाँ पर आपको बहुत सारे जानवरों तथा पक्षियों को देखने को मिलेगें।

12. पिपलियापाला क्षेत्रीय पार्क – Pipliyapala Regional Park

Image Source – Google | Image By – Touristplaces

यह पार्क 122 एकड़ जमीन में फैला हुआ है, जिसमें से 80 एकड़ की एक विशाल झील बनी हुई है। यह पार्क बच्चों तथा बड़ों सभी को बहुत पसंद आता है। इस झील पर एक पुल तथा साथ ही एक फवारा बना हुआ है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है, तथा यहाँ आने पर आपको शांति भी मिलती है।

इसी के साथ-साथ यहाँ पर म्यूजिकल फाउंटेन, जंपिंग जेट फाउंटेन, आर्टिस्ट्स विलेज, भूलभुलैया जैसी चीजों का मजा ले सकते हैं। इस पार्क में आपको मोटर बोटिंग और पैडल बोटिंग, जेट स्की, शिकारा की सवारी आदि जैसी एक्टिविटी करने को भी मिल जाती हैं। रात के समय में यहाँ पर बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई देता है।

फूल तथा फव्वारा तथा लाइट से सजी हुई झीलें, जो रात में चमकते हैं। रात में भी इस पार्क का व्यू बहुत अच्छा होता है। यहाँ पर बच्चों के लिए खाने – पीने के स्टोल भी लगे हुए हैं। इस बगीचे में आपको दो कैंटीन भी मिल जाएंगी। यह टाइम स्पेंड करने का बहुत ही अच्छा स्थल है। यहाँ पर आप फैमिली, दोस्तों तथा बच्चों के साथ आराम से थोड़ी देर शांति से अपना टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

13. ट्रेजर आइलैंड शॉपिंग मॉल – Treasure Island Mall

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

ट्रेजर आइलैंड शॉपिंग मॉल इंदौर में बहुत ही प्रसिद्ध माॅल है। यह माॅल बहुत बड़ा है, तथा देखने में भी बहुत ज्यादा खूबसूरत है। इस मॉल में आपको सभी चीजें मिलती हैं। इसी मॉल में आपको दुकान, रेस्टोरेंट, कैफे, फूड कोर्ट के साथ साथ मल्टीप्लेक्स सिनेमा भी उपलब्ध हो जाते हैं।

इस मॉल में बच्चों के घूमने के लिए प्ले जॉन भी उपलब्ध है, जहाँ पर बच्चे वीडियो गेम, स्नूकर खेल सकते हैं। इस मॉल में आपको हर चीज ब्रांडेड मिलती है, तथा आपको ब्रांडेड चीजों पर काफी डिस्काउंट मिलता है। इंदौर घूमने वाले इस मॉल में एक बार जरूर आएं।

माॅल का व्यू बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया हुआ है। यदि आप इंदौर में ब्रांडेड शॉपिंग करना चाहते हैं, तो इस मॉल में आ सकते हैं। बच्चे, फैमिली को भी साथ में ला सकते हैं। यहाँ सभी के लिए चीजें मिलती हैं। खाने – पीने की चीजों से लेकर पहनने की सभी चीज इस मॉल में आपको मिल जाती हैं।

14. सराफा बाजार इंदौर – Sarafa Bazar

Image Source – Google | Image By – Timetravelwithtm

इंदौर में घूमने के साथ-साथ यहाँ के स्ट्रीट फूड भी काफी मशहूर है। स्ट्रीट फूड की बात करें तो, इंदौर में स्थित सराफा बाजार एक स्ट्रीट फूड मार्केट है। यह भारत की पहली पूरी रात खुलने वाली मार्केट है, जहाँ 3:00 बजे पहुँच कर भी आप अपने दोस्त के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं।

आप कहीं दूसरे शहर में घूमने जाते हैं, वहाँ का कुछ याद रखें न रखें लेकिन खाना जरुर याद रह जाता है। इंदौर में भी कुछ ऐसी जगह हैं, जहाँ पर आप खाने की यादें अपने साथ लेकर जा सकते हैं। सराफा बाजार उसी की पहचान है। सराफा बाजार रात भर खुला रहता है।

यह रजवाड़ों के पीछे स्थित है। यहाँ पर हर समय लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। खाने के शौकीन हजारों लोग यहाँ पर आते हैं। यहाँ पर खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है, तथा उसी के साथ-साथ उसकी कीमत बहुत कम होती है।

जिसकी वजह से यह लोगों को बहुत पसंद आता है। नॉनवेज तथा वेजीटेरियन यहाँ पर सभी के लिए सब कुछ है। स्नेक्स, चाट और मिठाई भी यहाँ की बहुत फेमस है।

पानी पुरी, कचोरी, सैंडविच, साबूदाना खिचड़ी आदि, यहाँ पर बहुत ही सस्ते तथा अच्छे दामों पर मिल जाती हैं, तो यदि आप इंदौर आने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार यहाँ पर भी जरूर आएं। यहाँ पर आपको रात की चहल – पहल देखकर बहुत ही अच्छा लगेगा।

“बताते चलें की, इंदौर से मात्र 450 किमी दूर नागपुर शहर है। नागपुर संतरों के लिए बहुत फेमस है। नागपुर शहर भी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यहाँ पर घूमने के लिए बहुत अच्छी – अच्छी जगह हैं। आप इंदौर के साथ – साथ नागपुर शहर मे भी घूम सकते हैंं। चलिए विस्तार से जानते हैं, नागपुर के बारे मे

इंदौर कैसे पहुँचे

साफ – सफाई के मामले में अब तक पाँच बार जीतने वाला शहर इंदौर है। इसकी स्वच्छता को देखने भी लोग दूर-दूर से आते हैं, इसलिए यह पर्यटकों को ज्यादा भाता है। यदि आप इंदौर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े ! इसमें आपको इंदौर जाने की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

इंदौर का प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा है। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई, दिल्ली, देहरादून, जयपुर, पटना, लखनऊ, कोलकाता, गुवाहाटी तथा अन्य सभी हवाईअड्डों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यह हवाईअड्डा इंदौर शहर से 7 किलोमीटर दूर है।

यहाँ पहुंचने के लिए आपको बस तथा टैक्सी मिल जाएगी। आप अपने नजदीकी शहर तथा राज्य के हवाई अड्डे पर आकर इंदौर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट पकड़ सकते हैं। यदि आपके शहर में कोई हवाई अड्डा नहीं है, तो आप दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंदौर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट पकड़ सकते हैं।

यदि आप ट्रेन से इंदौर जाना चाहते हैं, तो आप आसानी से पहुँच सकते हैं। आपको बता दें, की इंदौर जंक्शन सभी शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जैसे – नागपुर, जोधपुर, गांधीनगर, हावड़ा, पटना, लखनऊ, देहरादून, दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़ एवं मुंबई।

इंदौर रेलवे मार्ग सभी छोटे तथा बड़े शहरों से आपस में जुड़ा हुआ है। जहाँ से आप ट्रेन पड़कर इंदौर के लिए डायरेक्ट बैठ सकते हैं। यहाँ आने के बाद आपको इंदौर रेलवे स्टेशन से बस तथा टैक्सी मिल जाती है, जिससे आप अपने स्थान पर बिना किसी रूकावट के पहुँच सकते हैं।

यदि आप बस से इंदौर जाने का सोच रहे हैं, तो हम आपको बताते दें कि उड़ीसा, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं जैसे राज्यों से इंदौर के लिए बसें चलती हैं। आप मध्य प्रदेश से सरकारी बस के द्वारा भी इंदौर पहुँच सकते हैं।

इंदौर के लिए आप डायरेक्ट तथा इनडायरेक्ट बस ले सकते हैं। आपके राज्य से इंदौर ज्यादा दूर हो सकता है, इसलिए आपके लिए बस का सफर ठीक नहीं है। ज्यादा लंबें सफर में थकान हो जाती है, इसलिए आपको ट्रेन का सफर करना ठीक रहेगा।

यदि आप अपनी कार या बाइक से इंदौर जाना चाहते हैं, तो इंदौर जैसे साफ सफाई वाले बड़े शहर में आपको सड़के बहुत ही साफ-सुथरी मिलती हैं। इससे आपको जाने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। आप यहाँ से बिना किसी रूकावट के आ सकते हैं। आपको रास्ते में पेट्रोल पंप भी मिल जाएंगे, तथा आप गूगल मैप का भी सहारा ले सकते हैं।

Google Map

इंदौर में कहाँ ठहरे

हम किसी भी शहर में घूमने जाते हैं, तो वहाँ पर रात रुकने के लिए सबसे पहले यही सोचना पड़ता है, कि रात कहाँ रुके? इंदौर में आपको बहुत ही अच्छे दामों पर होटल मिल जाते हैं। सफाई के मामले में बात करें तो, इंदौर शहर सबसे नंबर वन पर है, इसलिए आपको यहाँ पर होटल भी स्वच्छ ही मिलते हैं।

यहाँ पर आपको आपके बजट के हिसाब से बहुत अच्छी फैसेलिटीज के साथ होटल मिल जाते हैं। इन होटल में आपको सभी तरह की सुविधा मिलती है। होटल पुरवा, Effotel, सुपर OYO तोव्न्हौसे 704 होटल दिव्या पैलेस, सयाजी होटल,

होटल चाणक्य, लेमन ट्री होटल, होटल श्री शिवाय, होटल एटरनिटी, होटल प्लेज़र पैलेस, सनराइज़ होटल, होटल संत प्लाज़ा, इत्स्य बाय त्रीबो – फीनिक्स, SPOT ON होटल एप्पल ट्री, होटल पैराडाइस इन्न, होटल श्रीमान, होटल एप्पल ग्रैंड इंदौर,

FabHotel स्वान पैराडाइस, कैपिटल O स्वान पैराडाइस कुछ होटल हैं। इन होटल में आपको वाई-फाई की सुविधा भी मिल जाती है, तथा इन होटल का व्यू भी बहुत अच्छा होता है। यदि आप इंदौर जाएं, तो एक बार इन होटल को जरूर ट्राई करें।

इंदौर में क्या खाएं

Image Source – Google | Image By – Knocksense

खाने की बात करें तो, इंदौर में खाना बहुत ही स्वादिष्ट मिलता है, तथा इंदौर के स्ट्रीट फूड भी बहुत मजेदार होते हैं। आने वाले पर्यटक यहाँ पर यहाँ के स्ट्रीट फूड जरूर ट्राई करते हैं। यहाँ के व्यंजन दक्षिण भारतीय होते हैं।

इंदौर के व्यंजनों में आपको पूरब, पश्चिम, उत्तर तथा दक्षिण सभी दिशाओं की सभ्यता देखने को मिलती है।इडली-डोसा, वड़ा-सांभर से लेकर दाल-बाफला, ठेठ मालवा फूड इंदौर के फेमस व्यंजन है इसी के साथ-साथ आपको इंदौर में विभिन्न प्रकार की नमकीन, गुजराती और चेन्नई फूड रेस्तरां, रस मलाई आदि देखने को मिलती है।

इंदौर की नमकीन बहुत फेमस है, तथा यहाँ पर बहुत ही स्वादिष्ट नमकीन मिलती है। इंदौर में आपको बेसन के व्यंजन ज्यादा देखने को मिलते हैं, इसी के साथ-साथ यहाँ पर खमन, आलू कचौरी, दाल कचौरी, समोसा, पेटिस, बेक्ड समोसा, भेल पूरी, पानी पुरी, मठरी आदि स्ट्रीट फूड मिल जाते हैं।

मिठाई की बात करें तो इंदौर में आपको एक से एक और बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई मिलती है, जैसे- गजक, भुट्टा, गुलाब जामुन, गराडू, रबड़ी, गरम मीठा दूध, आलू टिकिया, गाजर हलवा, मूंग हलवा, आइसक्रीम शेक आदि। इंदौर आने वाले पर्यटक इन व्यंजनों को तथा मिठाई को जरूर ट्राई करते हैं, साथ ही अपने घर भी लेकर आते हैं। आप इंदौर घूमने जाएं, तो इन सबको एक बार जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸

तो ये थी, इंदौर से जुड़ी सारी बातें ! इस आर्टिकल में हमने आपको इंदौर के बारे में सभी बातें बताई हैं। इंदौर कैसे जाना है, कहाँ जाना है, कहाँ रहना है, तथा इंदौर के फेमस व्यंजन कौन-कौन से हैं। यदि आपका अभी भी इंदौर से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में हमसे पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉इंदौर की सबसे प्रसिद्ध चीज क्या है?

जैसे की अन्य शहर, अपनी किसी फेमस बिल्डिंग, खाने या वेशभूषा की वजह से प्रसिद्ध होते हैं, लेकिन इंदौर ऐसी किसी चीज़ के लिए फेमस नहीं है। इंदौर प्रसिद्ध है, सफाई के मामले मे। इंदौर को भारत का सबसे साफ – सुथरा शहर माना जाता है।

👉इंदौर देखने के लिए कितने दिन चाहिए?

किसी भी शहर को घूमने के साथ – साथ उसको महसूस भी करना चाहिए, वेसे ही इंदौर को घूमने तथा अच्छे से समझने के लिए काम से 3 – 4 दिन का समय काफी है

👉क्या इंदौर मेट्रो सिटी है?

बाकी मेट्रो सिटी की तरह। इंदौर मेट्रो सिटी की लिस्ट मे नहीं आता है।


Leave a Comment