15+ Bharat Me Ghumne Ki Jagah | Incredible India

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

भारत दक्षिण एशिया में स्थित है। भौगोलिक दृष्टि की बात करें, तो यह विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत में घूमने के लिए बहुत सारे स्थान हैं। भारत एक ऐसा देश है, जहाँ पर आप बेहतरीन नजारे कम बजट में देख सकते हैं। भारत ज्यादा महंगा देश नहीं है, इसलिए आप यहाँ पर कम खर्चे में बहुत अच्छी पिकनिक मना सकते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Bharat Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

भारत में आपको तीर्थ स्थल से लेकर बहुत सारे एडवेंचर करने को भी मिल जाएंगे। यहाँ पर आपको सभी तरह के मनोरंजन वाली जगह मिल जाएगी।

भारत में सभी धर्म के लोग रहते हैं। यदि आप भारत को अपने लिस्ट में शामिल करना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने पर आपको भारत से जुड़ी जानकारी जानने में मदद मिल जाएगी।

हम इस आर्टिकल में आपको भारत से जुड़े सभी बातों को डिटेल से बताएंगे, तथा भारत में आप कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं, तथा भारत के प्रसिद्ध व्यंजन कौन-कौन से है। इन सभी के बारे में हम आपको डिटेल से बात करेंगे। इसलिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Bharat Me Ghumne Ki Jagah

1. ताज महल – Taj Mahal

Image Source – Google | Image By – Smarthistory

ताज महल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के शहर आगरा में स्थित है। ताज महल एक विश्व धरोहर स्थल है, तथा यह दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा भी है। ताज महल मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के की याद मे बनवाया था।

कहा जाता है, कि ताजमहल के नीचे शाहजहां तथा मुमताज की कब्र भी है। यह महल पूरा संगमरमर पत्थर से बना हुआ है। इस इमारत के ऊपर एक गुंबद भी है। ताजमहल के मुख्य आधार के चारों कोनों पर चारमीनार हैं, जो बहुत विशाल हैं।

ताज महल में आपको हस्तशिल्प वास्तुकला देखने को मिलेगी। यहाँ पर हाथ से खुदी हुई कुरान की आयतें भी लिखी हुई हैं, जो बहुत ही खूबसूरत दिखाई देती हैं।

ताज महल के बाहर आपको एक बहुत बड़ा पार्क भी देखने को मिलेगा जिसे चारबाग के नाम से जाना जाता है। यहाँ का माहौल आपको काफी हरा भरा दिखाई देगा। ताजमहल का मुख्य दरवाजा लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है, जो बहुत खूबसूरत दिखाई देता है।

ताजमहल पर्यटकों का देखा जाने वाला सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्थल है। यहाँ पर हर साल 20 से 40 लाख पर्यटक ताज महल देखने आते हैं, जिसमें से ज्यादातर विदेशी ही होते हैं।

ताज महल सूरज की किरणे तथा चांद की रोशनी पड़ने पर अपना प्रतिबिंब बदलता है, जो देखने में बहुत ही सुंदर नजर आता है। शाम के समय में ताजमहल का कलर थोड़ा चेंज हो जाता है। इंडिया में घूमने वालों की सबसे पहले पसंद ताजमहल ही होती है।

2. ऋषिकेश – Rishikesh

Image Source – Google | Image By – Footloosedev

ऋषिकेश भारत में उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, तथा इसको योग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड के नाम से भी जानते हैं। ऋषिकेश गंगा नदी के तट पर स्थित है, तथा इसको गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री का प्रवेशद्वार भी माना जाता है।

ऋषिकेश की पवित्र नदी गंगा में हर साल श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं। हिंदू धर्म में इस नदी को बहुत मानते हैं। ऋषिकेश में बने मंदिर पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं। यदि आप हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं, तो आप ऋषिकेश जरूर आएं।

आप यहाँ पर नदिया झरने आदि को भी देख सकते हैं। ऋषिकेश एक प्राकृतिक सुंदर जगह है, जहाँ पर आप वोटिंग, राफ्टिंग का भी मजा ले सकते हैं। ऋषिकेश की सौंदर्य पवित्रता भी काफी फेमस है। यदि आप ऋषिकेश घूमने जाते हैं, तो आपको यहाँ पर सिर्फ शाकाहारी भोजन ही मिलता है।

यहाँ पर आप किसी भी तरह का मांसाहारी भोजन तथा शराब आदि नहीं ले सकते हैं। ऋषिकेश अपनी सुंदरता तथा प्राचीन मंदिरों की वजह से बहुत प्रसिद्ध स्थान है।

3. आगरा – Agra

Image Source – Google | Image By – Veenaworld

आगरा उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर है, जो अपनी ऐतिहासिक स्थलों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। दुनिया के सात अजूबा में से एक अजूबा ताजमहल आगरा में ही स्थित है, जो आगरा को बहुत फेमस करता है।

आगरा में आपको ताजमहल के साथ-साथ आगरा का किला भी देखने को मिल जाएगा। यह किला भी अपनी सुंदरता तथा आश्चर्यजनक चीजों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। इसमें आप शाहजहां काल की प्राचीन बातों को जान सकते हैं, तथा उनकी उपयोगी वस्तु को देख सकते हैं।

इसी के साथ-साथ आप आगरा में फतेहपुर सिकरी, मेहताब बाग, जामा मस्जिद, अंगूरी बाग, बुलंद दरवाजा, एत्माद-उद-दौला का मकबरा, सूर सरोवर पंछी अभ्यारण्य, चीनी का रौज़ा आदि ऐतिहासिक स्थल भी देख सकते हैं। आगरा इतिहास के पन्नों पर आज भी अमर है, यहाँ पर आपको इतिहास से जुड़ी बहुत सारी बातों को भी जानने को मिलेगा।

4. मनाली – Manali

Image Source – Google | Image By – Tajtravel

यदि आपको सर्दी का मौसम पसंद है, तथा आपको हिल स्टेशन में रहना पसंद है, तो आप मनाली मे घूम सकते हैं। मनाली भारत का एक बहुत अच्छा हिल स्टेशन है। मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। यहाँ की खूबसूरती ही लोगों को अपनी और आकर्षित करती है।

मनाली में आप बर्फ के ऊँचे – ऊँचे पहाड़ तथा चारों तरफ हरियाली देखकर बहुत खुश हो जाएंगे। मनाली में हर साल कार्यक्रम उत्सव का आयोजन भी किया जाता है। मनाली की खूबसूरत वादियां मन मोह लेती हैं।

आप मनाली में बर्फ की बहुत सारे एक्टिविटीज कर सकते हैं। मनाली में आप रोहतांग पास, सोलंग घाटी, पार्वती हिल, एयर बैलून राइड, व्यास नदी में राफ्टिंग, हडिम्बा मंदिर, अटल टनल, जोगिनी वॉटरफॉल, अंजनी महादेव मंदिर, सेथन गांव, मनु मंदिर,

बड़ोद पारशा वॉटरफॉल, मणिकर्ण आश्रम, क्लब हाउस, मॉल रोड, मढ़ी, हिम वैली फैन सिटी, वैष्णो देवी मंदिर, मलाणा गांव आदि चीजे देख सकते हैं। इसी के साथ-साथ आप मनाली में वोटिंग, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग तथा बर्फ से जुड़ी बहुत सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

5. दिल्ली – Dlehi

Image Source – Google | Image By – Airindia

दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ – साथ यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल केंद्र भी है। यहाँ पर आपको ऐतिहासिक तथा मनोरंजन की सारी चीजे देखने को मिलेगी। आप दिल्ली में सबसे बड़ी मस्जिद – जामा मस्जिद के साथ-साथ यहाँ पर आप सबसे बड़ी मीनार – कुतुब मीनार भी देख सकते हैं।

दिल्ली एक ऐतिहासिक स्थल है, इसलिए दिल्ली बच्चों तथा बड़ों सभी के लिए एक परफेक्ट जगह है। दिल्ली में आप लाल किला, इंडिया गेट, जामा मस्जिद, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अक्षरधाम मंदिर, छतरपुर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, कमल मंदिर, नेशनल रेल म्यूजियम, क्राफ्ट म्यूजियम,

राष्ट्रपति भवन, एडवेंचर आइलैंड, जंतर मंतर, दिल्ली हट, वेज़ टू वंडर पार्क, ओखला वर्ल्ड सेंचुरी आदि देख सकते हैं। यदि आप ऐतिहासिक तथा वन्य जीव प्रेमी हैं, या आपको एडवेंचर के साथ -साथ शांति से थोड़ा टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, तो इन सभी चीजों के लिए दिल्ली एक परफेक्ट जगह है।

6. जयपुर – Jaipur

Image Source – Google | Image By – Micato

राजस्थान राज्य में स्थित जयपुर भी एक बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जयपुर को गुलाबी नगरी के नाम से जानते हैं। यहाँ के फेमस पर्यटन स्थल देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। पुराने जमाने मे जयपुर में राजा महाराजाओं का निवास होता था।

जयपुर अपनी शाही आर्किटेक्चर तथा स्ट्रीट फूड और रंगीन बाजरो के लिए बहुत प्रसिद्ध है। जयपुर में आप हवा महल, सिटी प्लेस, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, जल महल, पिंक सिटी बाजार, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, गल्ताजी बिरला मंदिर, चोखी धानी, अंबेर किला,

झालाना लेपर्ड कंजर्वेशन नेशनल रिजर्व, जंतर मंतर, भूतेश्वर नाथ मंदिर, राज मंदिर सिनेमा, सिसोदिया रानी गार्डन, गोविंद देव जी मंदिर, सेंट्रल पार्क, बापू बाजार वर्ल्ड ट्रेड पार्क आदि चीजे देख सकते हैं। जयपुर के होटल काफी लग्जरी होते हैं, तथा आपको यहाँ पर शाही खानदान जैसा अनुभव होगा।

8. नैनीताल – Nainital

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

नैनीताल उत्तराखंड में स्थित एक हिल स्टेशन है। नैनीताल को खूबसूरत झील की वजह से भारत का झील का जिला भी कहा जाता है। नैनीताल के चारों ओर हिल स्टेशन तथा उनके चारों ओर बर्फ से ढकी विशाल चोटियां है। सर्दियों में नैनीताल बहुत खूबसूरत नजर आता है, तथा नैनीताल में सबसे ज्यादा पर्यटक सर्दियों मे ही आते हैं।

नैनीताल में आप नैनीताल झील, टिफ़िन टॉप, पंगोट, किलबरी पक्षी अभयारण्य, नैना पीक, इको केव गार्डन, पंत जीबी पंत हाई एलिट्यूड चिड़ियाघर, गर्नी हाउस, स्नो व्यू पॉइंट, सेंट जॉन चर्च, नैना देवी मंदिर, आदि जगह पर जा सकते हैं।

ये सब देखने में आकर्षक तथा मनोरंजन से भरपूर जगह हैं। आप नैनीताल में बहुत सारे एडवेंचर भी कर सकते हैं – जैसे नाव विहार, रॉक क्लाइंबिंग और ट्रैकिंग, केबल कार में सवारी करें, पैराग्लाइडिंग, आदि एक्टिविटीज करके खूब मनोरंजन कर सकते हैं।

9. शिमला – Shimla

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

इंडिया में हिल स्टेशन तो बहुत सारे हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध और सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला ही है। शिमला अपने माल रोड, रेस्टोरेंट ट्रेन, वास्तुकला के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। शिमला भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल में मौजूद है, इसलिए यहाँ पर हर साल भारी मात्रा में पर्यटक घूमने आते हैं।

शिमला में सबसे अच्छा घूमने का टाइम सर्दियों का टाइम है, क्योंकि सर्दी के मौसम में यहाँ पर बहुत बर्फबारी होती है। बर्फ से ढके हुए पहाड़ तथा चारों तरफ बर्फ ही बर्फ बिखरी हुई बहुत खूबसूरत नजर आती है। शिमला में आप द रिज शिमला की बर्फ वाली जगह,

कुफरी शिमला, माल रोड शिमला, जाखू हिल शिमला, कालका शिमला, सोलन शिमला, अर्की किला, कुल्लू, नालदेहरा, शिमला राज्य संग्रहालय, मनाली, चैल हिल स्टेशन शिमला, दारा घाटी अभयारण्य शिमला आदि जगह घूम सकते हैं।

ये शिमला की फेमस जगह हैं। इन जगहों में आपको बहुत एडवेंचर करने को भी मिल जाएंगे। ये जगह कपल्स तथा फैमिली के लिए परफेक्ट हैं। आप यहाँ पर खूब मौज – मस्ती कर सकते हैं। यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो शिमला में ऐसी बहुत ही जगह हैं, जहाँ पर आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

10. वाराणसी – Varanasi

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित वाराणसी एक सबसे प्रसिद्ध जिला है। वाराणसी में हिंदू धर्म के तीर्थ स्थल बहुत ज्यादा देखने को मिलते हैं। हिंदू धर्म वाराणसी की बहुत ज्यादा मान्यता है। यहाँ पर आपको मंदिरों की संख्या बहुत ज्यादा देखने को मिलेंगी।

वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहाँ पर देश तथा विदेश से बहुत सारे पर्यटक घूमने आते हैं। यहाँ के मंदिरों की लोकप्रियता पर्यटकों को बहुत पसंद आती है।

वाराणसी में भारत की सभ्यता तथा संस्कृति दिखाई देती हैं। वाराणसी के कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं – जैसे वाराणसी का तुलसी मानस मंदिर, वाराणसी का भारत माता मंदिर, वाराणसी का दुर्गा माता मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी मंदिर,

बनारस की मणिकर्णिका घाट, वाराणसी की चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ, वाराणसी की भारत कला भवन, वाराणसी का अस्सी घाट, बनारस की सिल्क एंपोरियल, वाराणसी का रामनगर किला आदि।

11. उदयपुर – Udaipur

Image Source – Google | Image By – Kayak

भारत में राजस्थान राज्य मे स्थित उदयपुर अपने महलों की वजह से प्रसिद्ध है। उदयपुर में आपको बहुत से महल देखने को मिल जाएंगे, तथा ये महल बहुत ही लग्जरी होते हैं। यदि आप इन महलों को देखते हैं, तो कुछ देर के लिए आपको राजा महाराजाओं के जैसा महसूस होने लगेगा।

उदयपुर में आपको राजस्थानी संस्कृति देखने को मिलती है। कहा जाता है, कि उदयपुर में जाने वाले का वापस आने का मन नहीं करता ! उदयपुर थोड़ा एक्सपेंसिव शहर है, लेकिन खूबसूरती के मामले में यह सबसे ज्यादा फेमस है।

आप उदयपुर में पिचोला झील, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ पैलेस, फतह सागर झील, विन्टेज कार म्यूज़ियम, जगदीश मंदिर, दूध तलाई म्यूज़िकल गार्डन, जैसामंद झील, गुलाब बाग व ज़ू, सहेलियों की बाड़ी,

इकलिंगजी मंदिर, नाथद्वारा मंदिर, जग मंदिर पैलेस, बड़ा महल, शिल्प ग्राम, नेहरू गार्डन, भारतीय लोक कला म्यूज़ियम, अमब्रई घाट, आदि चीजे देख सकते हैं। यहाँ की संस्कृति देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।

12. मसूरी – Mussoorie

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

पहाड़ों की रानी के नाम से विख्यात मसूरी उत्तराखंड राज्य में एक हिल स्टेशन है। यहाँ पर प्रकृति के सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। ऊँचे – ऊँचे पहाड़, झरने, नदियां तथा मंदिर यहाँ की खूबसूरती को बढ़ते हैं। प्रकृति के बीच थोड़ा समय बिताने के लिए मसूरी एक परफेक्ट जगह है।

मसूरी में लण्ढोर, दलाई हिल्स, केम्पटी फॉल्स, क्राइस्ट चर्च, मसूरी लेक, मसूरी माल रोड, बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, मसूरी एडवेंचर पार्क, मसूरी का लाल टिब्बा, देवलसारी, कंपनी बाग, झरीपानी फॉल्स,

कैमल्स बैक रोड, गन हिल, हाथीपांव, ज्वाला देवी मंदिर, चार दुकान आदि प्रसिद्ध जगह हैं। यहाँ पर आप बहुत सारा एडवेंचर भी कर सकते हैं, तथा प्रकृति के सुंदर नजारों के साथ अपनी फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

13. गोवा – Goa

Image Source – Google | Image By – Incredibleindia

यदि आपको बीच पर रहना तथा बीच पर घूमना पसंद है, तो आप गोवा में आ सकते हैं। गोवा में स्थित समुद्र तट पर्यटकों को अपने ओर बहुत आकर्षित करता है। गोवा भारत का एक छोटा सा राज्य है, फिर भी यहाँ पर बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं, तथा यहाँ पर पर्यटक बहुत अधिक मात्रा में घूमने भी आते हैं। बीच के साथ-साथ आप गोवा में चर्च तथा मंदिर में भी घूम सकते हैं।

आप यहाँ पर बोगदेश्वर मंदिर, द लेडी ऑफ अवर लेडी ऑफ इमैक्युलेट कॉन्सेप्ट, कालागुंते बीच, बागा बीच, चापोरा किला, मंगुशी मंदिर, कैंडोलिम बीच, अंजुना पिस्सू बाजार, डेल्टिन रॉयल, अगुआड़ा बीच और फोर्ट, महालक्ष्मी मंदिर, आरामबोल बीच, गोवा राज्य संग्रहालय, हरवलेम वॉटरफॉल, वागाटोर बीच आदि जगहों पर भरपूर मनोरंजन करके, अपना टाइम बहुत अच्छे से गुजर सकते हैं।

14. माउंट आबू – Mount Abu

Image Source – Google | Image By – Audleytravel

राजस्थान में स्थित माउंट आबू एक हिल स्टेशन है। यहाँ पर आप कम बजट में बहुत सारा मनोरंजन कर सकते हैं।
यहाँ की खूबसूरत वादियाँ, ऊँचे – ऊँचे पहाड़ तथा हरियाली से भरपूर वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है। आप यहाँ पर दिलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की झील, गौमुख मंदिर, वन्यजीव अभयारण्य और ट्रेवर टैंक जैसे पर्यटन स्थल पर भी घूम सकते हैं, तथा माउंट आबू में आप बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

15. कश्मीर – Kashmir

Image Source – Google | Image By – Cntraveler

भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध कश्मीर, भारत का सबसे सुंदर राज्य है। यहाँ की सुंदरता लोगों को बहुत पसंद आती है, तथा यहाँ प्रकृति के बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिलते हैं। कश्मीर में आपको सर्दी तथा गर्मी दोनों के मौसम में बहुत अच्छा वातावरण देखने को मिलेगा।

सर्दी में यहाँ पर ऊँचे – ऊँचे बर्फ से ढके पहाड़ तथा चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आती है, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत होता है। ज्यादातर पर्यटक कश्मीर में सर्दियों में ही आते हैं।

कश्मीर में आप वैष्णो माता मंदिर, श्री अमरनाथ गुफा मंदिर, शालीमार बाग मुगल गार्डन, दचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, पहला गाम, गुलमर्ग, क्युपवेड, लेह – खोहा, हेमिस, पुलवामा, बालटाल घाटी, युसमर्ग आदि जगह पर घूम सकते हैं।

16. मुंबई – Mumbai

Image Source – Google | Image By – Airbnb

मुंबई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी होने के साथ – साथ, भारत की आर्थिक राजधानी भी कही जाती है। मुंबई एक बहुत बड़ा शहर होने के साथ – साथ, भारत का सबसे धनी शहर भी माना जाता है। यहाँ पर आप धार्मिक स्थल के साथ-साथ मनोरंजन स्थल को भी देख सकेंगे।

मुंबई की फिल्म सिटी काफी प्रसिद्ध है। आप मुंबई में बॉलीवुड हीरो – हीरोइनों के घर भी देख सकते हैं। यदि आप मुंबई घूमने जाते हैं, तो बॉलीवुड स्टार आपको वहाँ देखने को भी मिल सकते हैं।

इसी के साथ-साथ मुंबई में आप नेहरू प्लेनेटेरियम, श्री सिद्धिविनायक मंदिर, मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, हाजी अली दरगाह, संजय गांधी नेशनल पार्क, RBI मॉनेटरी म्यूजियम, एलिफेंटा आईलैंड, जुहू बीच, वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर,

हैंगिंग गार्डन ऑफ मुंबई, एस्सेल वर्ल्ड, पवई झील, काला घोड़ा कला भवन, छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तुसंग्रहालय, कन्हेरी गुफाएं, फिल्म सिटी मुंबई, ग्लोबल विपश्यना पगोड़ा आदि जगह पर घूम सकते हैं।

17. पंजाब – Punjab

Image Source – Google | Image By – Vibrantindiatours

पंजाब भारत का एक राज्य है। यहाँ की संस्कृति तथा रहन-सहन काफी अलग है। पंजाब में सिख धर्म के लोग ज्यादा रहते हैं। यहाँ के फेमस पर्यटन स्थल के साथ-साथ आपको यहाँ की मेहमान नवाजी भी बहुत पसंद आएगी।

यहाँ पर आप श्री हरमंदिर साहिब, भंगड़ा नांगल बांध, जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर, विभाजन संग्रहालय – अमृतसर जिला, गोबिंदगढ़ किला, किला मुबारक, देवी तालाब मंदिर, तख्त श्री दमदमा साहिब, लोधी किला आदि ऐतिहासिक तथा तीर्थ स्थलों में घूम सकते हैं।

यहाँ का स्वर्ण मंदिर सिखों का काफी फेमस गुरुद्वारा है। यहाँ पर आपको चारों तरफ हरियाली, खेत – खलियान देखने को मिलेंगे। पंजाब में स्थित चंडीगढ़ शहर अपनी ऊँची ऊँची इमारतो के लिए काफी प्रसिद्ध है।

भारत घूमने कैसे जाएं

यदि आप भारत घूमने के लिए, भारत के बाहर किसी देश से आ रहें हैं, तो आप को अपने देश से भारत के किसी भी राज्य के लिय डायरेक्ट फ्लाइट बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको डायरेक्ट फ्लाइट नहीं मिलती है, तो आप दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि शहरों तक डायरेक्ट फ्लाइट लेकर, उसके बाद दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि शहरों से अपनी डेस्टिनेशन की फ्लाइट पकड़ सकते हैं।

यदि आप भारत मे ही रहते हैं, और पूरे भारत को देखना चाहते हैं, तो ये आप के लिए बहुत आसान होगा। क्यूंकी, लगभग भारत के हर शहर रेलवे से तथा सड़क मार्ग से जुड़े हुए हैं, इसलिए आप भरत मे बड़ी ही आसानी से रेल मार्ग तथा सड़क मार्ग द्वारा घूम सकते हैं।

Google Map

भारत मे कहाँ पर ठहरें

भारत एक बहुत बड़ा देश है तथा इसके ज्यादातर राज्य खूबसूरत ही हैं। यदि आप पूरे भारत मे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारी बताई हुई जगह पर जरूर जाएं। इससे आपको भारत में घूमने में आसानी होगी, तथा आप भारत की सबसे अच्छी जगहों पर घूम सकेंगे।

यदि आप भारत में सस्ते और अच्छा होटल ट्राई कर रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं कि भारत ज्यादा एक्सपेंसिव देश नहीं है। आपको भारत के सभी राज्यों/शहरों में होटल आपके बजट के हिसाब से मिल जाएंगे। आप जिस शहर में रात में स्टे करना चाहते हैं, आपको वहीं पर कम दामों पर अच्छे होटल मिल जाएंगे।

हमने भारत के सभी सुंदर जगह के बारे में बताया है, आपको इन सब जगह में सबसे अच्छी जगह कौन सी लगी। यदि आपका भारत से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप हमसे पूछ सकते हैं। हम उसका जवाब आपको देंगे। आप भारत घूमने के साथ-साथ वहाँ के फेमस व्यंजन में जरूर ट्राई करें यह काफी स्वादिष्ट होते हैं।

भारत के फेमस भोजन

Image Source – Google | Image By – Eventfinda

भारत देश जितना अपने धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, उतना ही अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए मशहूर है। भारत के हर राज्य में आपको अलग-अलग तरह के व्यंजन देखने को मिलेंगे, जो की बहुत स्वादिष्ट भी होते हैं।

भारत में आप हर प्रकार के व्यंजन खा सकते हैं। भारतीय व्यंजन जैसे की – जलेबी, रसमलाई, खीर, रसगुल्ला, अखरोट की मिठाई, हलवा, मिसल पाव, मक्के दी रोटी और सरसों का साग, कोशा मंगशो, ढोकला, रोगन जोश, पोंगल पपीता, लिट्टी चोखा धाम, बिरयानी, फिश करी,

अंडा करी, चखवी, फाफूली, अप्पम, जदोह, कांगसोई, दाल बाटी चूरमा, पूरन पोली, मोमोज, बीसी बेले स्नान, मिश मैश, पूरा चीला, रगड़ा, कबाब, निहारी, समोसा, दही बड़ा, मंचूरियन, छोले भटूरे, कस्टर्ड, डोसा, कश्मीरी पुलाव, मटन वेज, कोल्हापुरी, पराठा, दाल मखनी, नवरतन कोरमा, खिचड़ी, वेज एवियल, चाट पकौड़ी, लस्सी आदि भारत के फेमस व्यंजन है।


जरूरी जानकारी !!


👉भारत में नंबर 1 घूमने की जगह कौन सी है?

भारत मे सबसे फेमस जगह ताजमहल है। आगरा का ताज महल दुनिया के सात अजूबों मे भी शामिल है। ताज महल को हर साल लाखों की संख्या मे लोग देखने आते हैं।

👉भारत में नंबर 1 शहर कौन सा है?

दिल्ली भारत की राजधानी है, लेकिन मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। वहीं अगर सफाई की बात करें तो इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर मन जाता है।

👉भारत का सबसे छोटा शहर कौन सा है?

भारत का सबसे छोटा शहर पंजाब राज्य का कपूरथला माना जाता है।


Leave a Comment