Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah | A Nizam City

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

हैदराबाद भारत में स्थित तेलंगाना की राजधानी है। मूसा नदी के किनारे यह नगर दक्कन के पठार पर स्थित है। हैदराबाद को ‘मोतियों का शहर’ भी कहा जाता है। हैदराबाद में घूमने के लिए आपको महल, किले तथा झीलें मिल जाएंगी। हैदराबाद पर्यटन स्थल के साथ-साथ अपने समृद्ध संस्कृति, गुलजार बाजारों और स्वादिष्ट व्यंजनों के कारण प्रसिद्ध है, तो चलिए जानते हैं – Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

हैदराबाद देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोगों को भी आकर्षित करता है। खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए हैदराबाद एक परफेक्ट प्लेस है, क्योंकि हैदराबाद की बिरयानी देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर है।

इसके अलावा हैदराबाद में स्थित चारमीनार को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। हैदराबाद में आपको घूमने के लिए बहुत सारे स्थल मिल जाएंगे। जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।

अपने हैदराबाद जाने का प्लान बनाया है तो हमारा यह आर्टिकल आपके बहुत काम आएगा। इस आर्टिकल के जरिए आप हैदराबाद में आसानी से घूम सकते हैं, तथा वहाँ पर आसानी से रुक भी सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद कैसे जाना है से लेकर वहाँ पर कहाँ रह सकते हैं, सभी के बारे में विस्तार से बताएंगे, तो हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक बन रहे।

हैदराबाद घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
हैदराबाद घूमने के लिए सबसे अच्छा समयदिसंबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

1. चारमीनार – Charminar

Image Source – Google | Image By – Timesofindia

हैदराबाद में स्थित चारमीनार हैदराबाद की पहचान है। इस मीनार को चार बड़े मिनरो के द्वारा बनाया गया है, जिसकी वजह से इसका नाम चारमीनार पड़ा है। शहर के बीचो-बीच मक्का मस्जिद और प्रसिद्ध लाद बाज़ार  के चारों ओर यह मीनार स्थित है।

भारत के कोने-कोने से इस चारमीनार को देखने आते हैं, तथा भारत घूमने वाले विदेशी भी हैदराबाद में चारमीनार को देखने जरूर आते हैं। यह मीनार 56 मीटर ऊंची है। यहाँ आपको दो बालकनियां, छोटे नाजुक गुंबदों और बाहरी दीवारों पर जटिल नक्काशी देखने को मिलेगी।

मीनार के अंदर एक सर्पिल सीढ़ी है जो आपको मीनार के अंदर 149 कदम चढ़ने पर मिलेगी। यह चारमीनार इस्लामी वास्तुकला का एक सुंदर उदाहरण है।

मीनार फारसी प्रभाव को दर्शाती हैं तथा मेहराब और हवेली इस्लामी वास्तुकला को। छत पर नाजुक प्लास्टर, फूलों की सजावट की गई है। मीनार के दूसरी साइड आपको सबसे पुरानी मस्जिद देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर यह चारमीनार खूबसूरती के साथ एक बेहतरीन वास्तुकला का उदाहरण है।

2. रामोजी फिल्म सिटी – Ramoji Film City

Image Source – Google | Image By – Hyderabadtourism

रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में स्थित एक ऐसी जगह है जो सिनेमा और बॉलीवुड प्रेमियों के लिए उपयुक्त है। हैदराबाद से थोड़ी सी दूर यह स्थान 2500 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस फिल्म स्टूडियो को दुनिया के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है।

इस फिल्म स्टूडियो में लंदन स्ट्रीट, हॉलीवुड साइनेज, जापानी उद्यान, हवाई अड्डे, अस्पताल, परिदृश्य और इमारतों के साथ-साथ प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न शूटिंग स्थान स्थित हैं।

हैदराबाद में यह फिल्म सिटी घूमने के नाते सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहाँ पर आप फैमिली के साथ बहुत ही मनोरंजन कर सकते हैं। बच्चों के लिए यहाँ पर टॉय ट्रेन भी उपलब्ध है।

इस जगह पर बाहुबली जैसी फिल्म की शूटिंग की हुई है। इसी के साथ यहाँ पर सीरियल तथा फिल्मों की शूटिंग भी लाइव देखने को मिल जाएगी।

3. सालार जंग म्यूजियम – Salar Jung Museum

Image Source – Google | Image By – Tribuneindia

सालार जंग म्यूजियम हैदराबाद में स्थित भारत का तीसरा सबसे बड़ा म्यूजियम है। यह म्यूजियम आपको 6-7 किलोमीटर की दूरी पर मिल जाएगा। इस संग्रहालय में आपको मानव निर्मित कलाकृतियाँ देखने को मिलेगी, जो 12वीं शताब्दी से 20वीं शताब्दी तक की हैं।

इस संग्रहालय में आपको भारतीय कला, मध्य पूर्वी कला, यूरोपीय कला, सुदूर पूर्वी कला, बाल कला आदि कलाई देखने को मिलेंगी। संग्रहालय के मुख्य आकर्षण पत्थर की मूर्तियाँ, जेड नक्काशी, चित्रित वस्त्र, कांस्य छवियां, लघु पेंटिंग, लकड़ी की नक्काशी, आधुनिक कला, वस्त्र,

धातु-बर्तन, हथियार और कवच, हाथीदांत नक्काशी, अरब, फारस, सीरिया और मिस्र से कांच, फर्नीचर, धातु के बर्तन, लाख, बर्तन, चीनी मिट्टी के बरतन, मीनाकारी, कांस्य, कढ़ाई, लकड़ी और जड़ाई का काम, तिब्बत पेंटिंग, चीन पेंटिंग, जापान पेंटिंग, नेपाल पेंटिंग तथा थाइलैंड पेंटिंग आदि हैं। इस संग्रहालय का प्रवेश शुल्क ₹20 प्रत्येक व्यक्ति है।

4. गोलकोंडा किला – Golconda Fort

Image Source – Google | Image By – Incredibleindia

हैदराबाद में स्थित गोलकुंडा किला रहस्य से भरपूर है। यह किला 400 फीट ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस किले में आठ दरवाजे तथा 47 गढ़ है। किले का मुख्य द्वार 13 फीट चौड़ा और 25 फीट लंबा है, जिसे ‘फतेह दरवाजा’ कहते हैं।

महल तक पहुँचने के लिए आपको 1000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। इस किले में जाने पर आपको बहुत सारी रहस्यमय बातों का पता चलेगा। किले का सबसे बड़ा रहस्य है, कि जब कोई किले के तल पर ताली बजाता है, तो उसकी आवाज पूरे किले में सुनाई देती है।

इस जगह को ‘तालियाँ मंडप’ या ‘आधुनिक ध्वनि अलार्म’ भी कहते हैं। किले में आपको एक रहस्यमय सुरंग भी देखने को मिलेगी। यह किला विदेशी पर्यटकों को भी काफी पसंद आता है। यदि आप इस किले के अंदर कैमरा ले जाना चाहते हैं,

तो आपको उसके लिए अलग से चार्ज करना पड़ेगा। किले में साउंड तथा लाइट शो भी आयोजित किए जाते हैं। जिनको आप अलग से चार्ज देकर देख सकते हैं।

5. चौमहल्ला पैलेस – Chowmahalla Palace

Image Source – Google | Image By – Photosbyravi

हैदराबाद में स्थित चौमहल्ला पैलेस को ‘हैदराबाद का दिल’ कहा जाता है। हैदराबाद के इस पैलेस में निजाम परिवार निवास करता था। तथा अब यह पैलेस पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह पैलेस अपनी अद्भुत शैली तथा नक्काशी के लिए बेहद प्रसिद्ध है।

पैलेस 45 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। पैलेस के अंदर आपको एक क्लॉक टावर, बड़े-बड़े रूम आदि बहुत सारे आकर्षित चीजे देखने को मिल जाएंगी। पैलेस में स्थित ‘खिलाफत मुबारक भवन’ को पैलेस का दिल कहा जाता है। यह पैलेस खूबसूरत पैलेस की लिस्ट में शामिल है। इस पैलेस का निर्माण मार्वल द्वारा किया गया है।

पैलेस में चार चाँद लगाने को पैलेस के बाहर फव्वारे तथा सुंदर बगीचे भी देखने को मिलेंगे। पैलेस में आपको नवाबी नाजुक डिजाइन देखने को मिलेगा, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। भारतीयो के लिए इस किले की फीस ₹50 तथा विदेशियों के लिए ₹200 है।

6. नेहरू जूलॉजिकल पार्क – Nehru Zoological Park

Image Source – Google | Image By – Hyderabadtourism

हैदराबाद में स्थित नेहरू जूलॉजिकल पार्क 50 वर्ष पुराना है। यह 380 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यह पार्क 1500 से अधिक जानवरों का घर है। वन्य जीव प्रेमियों के लिए हैदराबाद में स्थित यह पार्क एक परफेक्ट प्लेस है।

चिड़ियाघर में मैना, सफेद मोर, अफ़्रीकी हाथी, चिंपैंजी और गैंडा जैसे जानवरों तथा पक्षियों की बहुत सारी प्रजातियाँ मौजूद हैं। चिड़ियाघर के मुख्य आकर्षण तीतर, चील, कॉकटेल, तोते, एवियन जीव- उल्लू, पेलिकन, बत्तख, लव बर्ड्स, गीज़, लॉरी, बगुले,

मकोव, सारस, हॉर्नबिल,  बगुले, गिद्ध, सारस, तोते, भारतीय हाथी, सांभर हिरण, भारतीय गैंडा, एशियाई शेर, बंगाल टाइगर, पैंथर, गौर, मछली पकड़ने वाली बिल्ली, तेंदुआ बिल्ली, चीता, जगुआर, सुस्त भालू, लकड़बग्घा, भेड़िया, जंगली कुत्ता, लोमड़ी, काला भालू, सूरज भालू, जंगली सूअर सिवेट,

काला हिरण, जिराफ, दलदल हिरण, हॉग हिरण, नीलगाय/नीला बैल, ऑलिव बबून, कॉमन लंगूर, नीलगिरि लंगूर, दरियाई घोड़ा, चौसिंघा, माउस हिरण, थामिन हिरण, चित्तीदार हिरण, भौंकने वाला हिरण,  हॉग हिरण, साही & विशाल गिलहरी, सेक्रेड बैबून रेड पाटस मंकी, चिंपैंजी, रीसस मैकाक, लायन टेल मैकाक, बोनट मैकाक है। आप यहाँ पर कम पैसे देकर भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं।

7. मक्का मस्जिद – Mecca Masjid

Image Source – Google | Image By – Telangana.Gov

हैदराबाद में स्थित यह मस्जिद भारत की सबसे बड़ी तथा पुरानी मस्जिद में से एक है। अनुमान लगाया जाता है कि मक्का मस्जिद 400 वर्ष पुरानी मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण सऊदी अरब में स्थित मक्का तथा मदीना से लाए गए पत्थर तथा मिट्टी के द्वारा हुआ है।

मस्जिद बनाने में मुख्य रूप से ग्रेनाइट पत्थर का उपयोग किया गया है। जो इसको बेजोड़ तथा मजबूत बनाता है। मस्जिद का हाॅल इतना बड़ा है कि यहाँ पर 10,000 लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं। मस्जिद में एक कमरा बना हुआ है।

कहा जाता है, कि यहाँ पर प्यारे मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का बाल मुबारक रखा हुआ है। यह मस्जिद चारमीनार और चौमहला महल के पास स्थित है। पर्यटकों के साथ यहाँ पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी काफी मात्रा में आते-जाते रहते हैं।

8. स्नो वर्ल्ड – Snow World

Image Source – Google | Image By – Ourbetterclass

यदि आप हैदराबाद घूमते घूमते थक गए हैं, आपको कश्मीर जाने का मन करने लगा है तो हम आपके लिए कश्मीर को ही हैदराबाद में ले आए हैं। जी हाँ, स्नो वर्ल्ड हैदराबाद में ऐसी मानव निर्मित जगह है जहाँ पर आप चारों तरफ बर्फ ही बर्फ तक देख सकते हैं।

इस जगह का तापमान 5 डिग्री के करीब होता है। यह जगह मनोरंजन करने के लिए बनी हुई है। इस जगह पर आप बच्चों के साथ आए उन्हें खूब मजा आता हैव साथ-साथ आप यहाँ पर पानी की बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

स्नो वर्ल्ड एक बर्फ थीम पार्क है। यहाँ आकर्षक के लिए रोज 3 टन ताजा बर्फ गिरती है। इस पार्क में आप आइस स्केटिंग, आइस बोर्डिंग, बम्पिंग-कार के साथ स्नो स्लाइड, टोबोगन सवारी जैसी बहुत सारी गतिविधियाँ कर सकते हैं।

गर्मी के मौसम में यह आपको ठंड का एहसास दिलाएगा। यहाँ जाने के बाद आपको गर्म जैकेट, जूते, मोज़े और दस्ताने दिए जाते हैं। साथ में आपको एक बहुत सुंदर आइस रेस्टोरेंट भी मिल जाएगा जहाँ पर आप स्वादिष्ट खाने का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

9. हुसैन सागर झील – Hussain Sagar Lake

Image Source – Google | Image By – Bestbus

हैदराबाद में स्थित यह झील भारत द्वारा निर्मित कृत्रिम झील है। यह झील एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील में आती है। झील 6 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। झील के बीचो-बीच आप गौतम बुद्ध की प्रतिमा को देख सकते हैं। जो 16 मीटर ऊंची तथा 350 टन वजन की है।

यह प्रतिमा सफेद ग्रेनाइट से बनी हुई है जो दूर से भी आकर्षित लगती है। इस प्रतिमा को दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा में शामिल किया गया है। जो पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई है। इस झील में आप बोटिंग, पैरासेलिंग, क्रूज़िंग तथा वाटर स्पोर्ट्स आदि मनोरंजन कर सकते हैं।

यहाँ पर बुक करने पर डिनर तथा पार्टियों की सुविधा भी दी जाती है। हैदराबाद घूमने वाले इस झील को देखने जरूर आते हैं। आप हैदराबाद घूमने आए तो इस झील को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

10. बिड़ला विज्ञान संग्रहालय – Birla Science Museum

Image Source – Google | Image By – Hyderabadtourism

हैदराबाद में स्थित बिड़ला विज्ञान संग्रहालय शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। यह संग्रहालय सभी आयु के वर्गों को पसंद आता है। साइंस में दिलचस्पी रखने वाले इस संग्रहालय में ज्यादा आते हैं। बिड़ला विज्ञान संग्रहालय में विभिन्न अनुभाग है।

प्रत्येक अनुभाग में आपको विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनियां देखने को मिलेंगी। यह अनुभाग इंटरएक्टिव साइंस सेक्शन, पुरातत्व और गुड़िया संग्रहालय, नोबेल गैलरी, अंटार्कटिका डायोरमा, एनआरएसए, द्वारका डायोरमा, आईईईई और डायनासोरियम है।

आप यहाँ पर बिना बोर हुए अपना बहुत सारा टाइम लगा सकते हैं। यह पूरा संग्रहालय दिलचस्प चीजों से भरा हुआ है। हाथी के दांत की नक्काशी मूर्तियां, क्रिस्टल गुड़िया और मूर्तियों की एक जटिल भूलभुलैया जैसी दिलचस्प चीजे पर्यटकों का मन लगाए रखती हैं। आप इस संग्रहालय में अपने बच्चों को जरूर लेकर आए। विज्ञान के बारे में उनको बहुत सारी जानकारी यहाँ से प्राप्त हो जाएगी।

11. बिरला मंदिर – Birla Mandir

Image Source – Google | Image By – Telangana.Gov

हैदराबाद में स्थित बिड़ला मंदिर हिंदुओं का काफी प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर के अंदर भगवान विष्णु की प्रतिमा रखी हुई है। यहाँ हर साल भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। तथा इस मंदिर में पर्यटकों की भी काफी भीड़ लगी रहती है। यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है।

बाहर से देखने पर यह खूबसूरत दिखाई देता है। पहाड़ की चोटी पर बना मंदिर बहुत दूर से देखने पर भी दिख जाता है। इस मंदिर में विष्णु के अलावा गणेश, शिव, शक्ति, हनुमान आदि मूर्ति भी रखी हुई है।

यदि आप पर्यटक की दृष्टि से इस मंदिर में घूमना चाहते हैं तो आप ही इस मंदिर को बाहर से भी देख सकते हैं। बाहर से देखने पर भी यह खूबसूरत दिखाई देता है। मंदिर की वास्तुकला काफी अच्छे ढंग से प्रस्तुत की गई है।

12. कुतुब शाही मकबरा – Qutub Shahi Tomb

Image Source – Google | Image By – Lovelifeandbeyond

हैदराबाद में स्थित कुतुब शाही मकबरा भी एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। इस मकबरे में हिंदू, फ़ारसी, पठान और दक्कन शैली का मिश्रण देखने को मिलता है। कुतुब शाही मकबरे में 30 कब्रें, मस्जिद और एक शवगृह स्नानघर शामिल हैं।

मकबरे के गुंबदों को मुख्य रूप से नीले तथा हरे रंग की टाइल्स से सजाया गया है। चारमीनार के साथ-साथ कुतुब शाही मकबरा भी हैदराबाद में ऐतिहासिक पूंजी के रूप में स्थित है। इस मकबरे में सुल्तान कुली कुतुब-उल-मुल्क, जमशीद कुली कुतुब शाह,

इब्राहिम कुली कुतुब शाह वली, मुहम्मद कुली कुतुब शाह, सुल्तान मुहम्मद कुतुब शाह, अब्दुल्ला कुतुब शाह, हयात बख्शी बेगम आदि की कब्रें मौजूद है। आप यहाँ पर अपना थोड़ा सा टाइम निकाल कर भी घूमने आ सकते हैं।

“बताते चलें, की वैसे तो पूरा साउथ इंडिया ही बहुत खूबसूरत है, लेकिन केरल को साउथ इंडिया का सबसे खूबसूरत राज्य माना जाता है। केरल के खूबसूरत हरे भरे मैदान तथा मसलों एवं चाय के बगीचे मन को बहुत लुभाते हैं। आप चाहें तो केरल घूमने का प्रोग्राम भी बना सकतें, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – केरल के बारे मे

हैदराबाद का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Tasteatlas

यदि आपने हैदराबाद में घूमने का प्लान बना ही लिया है तो आपको हैदराबाद आने के बाद यहाँ के पर्यटन स्थल के साथ-साथ यहाँ के व्यंजनों से भी प्यार हो जाएगा। हैदराबाद निजाम का शहर है, इसी वजह से यहाँ पर आपको काफी स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिलेंगे।

हैदराबाद के प्रसिद्ध व्यंजनों की बात करें तो ‘हैदराबाद की बिरयानी’ पूरे भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर है। इस बिरयानी को खाने भी लोग दूर-दूर से आते हैं। हैदराबादी बिरयानी के साथ-साथ यहाँ के व्यंजन तथा स्ट्रीट फूड भी काफी स्वादिष्ट होते हैं।

हैदराबाद के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन है जैसे- ईरानी चाय, हैदराबादी हलीम, हैदराबादी मरग, कीमा समोसा, बोटी कबाब, खट्टी दाल, दम पख्त, कुबनिका मीठा, डबल कामिता, शीर कोरमा, मिर्ची का सालन, पेसारट्टू डोसा, फिरनी, लुखमी, मुर्ग दो प्याज़ा,

गोश्त पसिंदे, पाया, पत्थर का गोष्ठी, कबूली बिरयानी, बुरानी रायता, हैदराबादी खिचड़ी आदि हैं। आप हैदराबाद में घूमने जाएं तो इन व्यंजनों को जरूर ट्राई करें। बिना हैदराबादी बिरयानी के आपकी यात्रा अधूरी रहेगी।

हैदराबाद कैसे पहुँचे

हैदराबाद तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश दोनों की राजधानी है, इसलिए आप हैदराबाद बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं, जैसे की –

हवाई मार्ग द्वारा – हैदराबाद का बेहद प्रसिद्ध हवाई अड्डा राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। हैदराबाद का यह हवाई अड्डा देश के बड़े हवाई अड्डों की सूची में भी शामिल है। हैदराबाद का यह हवाई अड्डा देश के सभी छोटे तथा बड़े हवाई अड्डों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप अपने करीबी राज्य से फ्लाइट पड़कर हैदराबाद के लिए डायरेक्ट बुक कर सकते हैं। यह हवाई अड्डा हैदराबाद से कुल 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

रेल मार्ग द्वारा – यदि आप हैदराबाद रेल मार्ग के द्वारा जा रहे हैं, तो आपको हैदराबाद में स्थित दो मुख्य रेलवे स्टेशन डेक्कन नामपल्ली और हैदराबाद कचेगुड़ा है। यह रेलवे स्टेशन मुख्य शहर से दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर है। यह दोनों रेलवे स्टेशन सभी छोटे तथा बड़े रेलवे स्टेशनों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। आप अपने करीबी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर हैदराबाद के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आप हैदराबाद बस से जाने का सोच रहे हैं, तो आपको न सिर्फ तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश बल्कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा जैसे राज्यों से भी बस की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। आप इन राज्यों से हैदराबाद के लिए डायरेक्ट बस पकड़ सकते हैं। हैदराबाद पहुंचने के बाद आप प्राइवेट तथा सरकारी बस में हैदराबाद के विभिन्न क्षेत्रों तक आसानी से पहुँच सकते हैं।

बाइक एवं कार द्वारा – हैदराबाद की सड़कों की स्थिति काफी अच्छी है, जिसके जरिए आप अपनी कार तथा बाइक से हैदराबाद आसानी से पहुँच सकते हैं। हैदराबाद जाते हुए आपको पेट्रोल पंप तथा रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे, जिससे आपके सफर में कोई परेशानी नहीं होगी।

Google Map

हैदराबाद में कहाँ ठहरे

हैदराबाद एक टूरिस्ट प्लेस है। यहाँ पर रुकने के लिए आपको बहुत सारे होटल मिल जाएंगे। आपका बजट यदि अच्छा है तो आप 5 स्टार या 7 स्टार होटल में रुक सकते हैं। यदि आपका बजट कम है तो आपके बजट के हिसाब से भी हैदराबाद में बहुत से होटल है,

जो आपको सारी फैसेलिटीज के साथ अच्छा व्यू भी देंगेव यह होटल – स्लैकपैकर ऑर्केस्ट्रा, होटल पंचरतन, होटल एसआईटीए ग्रैंड, अल निज़ाम गेस्ट हाउस, होटल मा चॉइस, वेल्किन होटल, सिकंदराबाद, रॉयलटंस होटल, सरस्वती महिला छात्रावास,

होटल माया डिलेक्स, होटल गीतांजलि, न्यू होटल सुहैल, फ्लैगशिप श्री रेसिडेंसी, डेकन कम्फर्ट्स आदि है। इनका बजट अधिक नहीं है पर यह होटल आपको सारी सुविधा के साथ मिल जाएंगे। आप हैदराबाद में रुके तो इन होटल को जरूर ट्राई करें।

हमने आपको हैदराबाद से संबंधित जानकारी इस आर्टिकल के जरिए आप तक पहुंचाई है। इस आर्टिकल की मदद से आप हैदराबाद में बहुत ही आसानी से घूम सकते हैं, तथा वहाँ कहाँ रहना है, क्या खाना है, इन सभी की जानकारी भी आपको मिल चुकी है। तो आपको वहाँ घूमने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। आशा है कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा।

🌸🌸🌸


जरूरी जानकारी !!


👉हैदराबाद में सबसे ज्यादा फेमस क्या है?

हैदराबाद शहर, निजाम के शहर से भी जाना जाता है। वैसे तो हैदराबाद मे बहुत सी चीज़े फेमस हैं, लेकिन हैदराबाद चार मीनार तथा स्वादिष्ट बिरियानी के लिए बहुत मशहूर है।

👉हैदराबाद का दूसरा नाम क्या है?

हैदराबाद का दूसरा नाम निज़ाम का शहर है।


Leave a Comment