Meerut Me Ghumne Ki Jagah | A Sports City

4.5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है। मेरठ, देश की राजधानी दिल्ली क्षेत्र का एक हिस्सा भी है। मेरठ की सभ्यता सिंधु घाटी के समय की मानी जाती है। मेरठ में बहुत से खेलों के सम्मान भी बनाए जाते हैं, मेरठ को खिलाड़ियों का शहर भी कहा जाता है, तो चलिए बात करते हैं – Meerut Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

मेरठ में बहुत सी ऊंची – ऊंची इमारतें है, जो टूरिस्ट अट्रैक्शन हैं। इसके साथ मेरठ में आपको मंदिर, मस्जिद तथा चर्च भी देखने को मिल जाएंगे। यदि आप दिल्ली एनसीआर के आसपास घूमने की सोच रहे हैं तो मेरठ आपके लिए बहुत अच्छी जगह है। मेरठ में आपको एडवेंचर से लेकर तीर्थ स्थल सभी चीजे देखने को मिल जाएंगी।

यदि आप मेरठ जाने का सोच रहे है और आपको पता नहीं है कि मेरठ कैसा जाना है, तो हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे। हम इस आर्टिकल में आपको मेरठ कैसे जाना है? कहाँ-कहाँ जाना है? तथा मेरठ में आप कहाँ रह सकते हैं, इन सभी बातों को डिटेल में बताएंगे।

मेरठ घूमने का खर्चलगभग 8,000 से 12,000 रुपये
मेरठ घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Meerut Me Ghumne Ki Jagah

1. सेंट जॉन चर्च – St. John’s Church

Image Source – Google | Image By – Tourmyindia

मेरठ में स्थित सेंट जॉन चर्च उत्तर भारत में स्थित सबसे पुराने चर्च में से एक है, तथा यह मेरठ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। इस चर्च की वास्तुकला को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इतिहास में अंग्रेजों के समय में किस तरीके से काम किया जाता था।

यह चर्च अंग्रेजी वास्तुकला का एक उदाहरण है। इसकी खूबसूरती देखने ही लोग इस चर्च पर आते हैं। प्रत्येक रविवार को इस चर्च में प्रार्थना भी होती है। चर्च के पीछे आप एक बालकनी भी देख सकते हैं। इस चर्च का हाॅल काफी बड़ा बनाया हुआ है, जिसमें 3000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

क्रिसमस के समय पर इस चर्चा में काफी पर्यटक आते हैं, तथा इस चर्च को बेहद खूबसूरती से सजाया भी जाता है। आप अपना थोड़ा सा समय निकाल कर भी इस चर्च को देखने आ सकते हैं।

2. सूरजकुंड पार्क – Surajkund Park

Image Source – Google | Image By – Exploreourindia

महान राजा पृथ्वीराज चौहान की जन्मस्थली मेरठ में सूरजकुंड पार्क पर स्थित है, इसी वजह से यह पार्क पर्यटन स्थल बन चुका है। पार्क में आपको एक झील भी देखने को मिल जाएगी इस झील का पानी काफी शुद्ध है तथा लोग इस पानी को भी बहुत मानते हैं।

इस प्लेस पर आपको राजपूत लोग अधिक देखने को मिलेंगे। सालाना हजारों लोग इस कुंड में स्नान करने आते हैं। पूरे भारतवर्ष में यह स्थान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पार्क काफी अच्छा पिकनिक स्पॉट बन चुका है। इस पार्क में आप बहुत ही शांति के साथ अपना टाइम गुजार सकते हैं। शाम के समय में इस पार्क में काफी पर्यटक आते हैं।

3. शहीद स्मारक – Memorial

Image Source – Google | Image By – Tripnight

मेरठ में स्थित शहीद स्मारक क्रांति की याद दिलाती है। भारत को आजादी दिलाने में जिन क्रांतिकारियों का पूर्ण सहयोग था, उनकी स्मारक मेरठ में बनी हुई है। मेरठ में स्थित यह स्थान गर्व का स्थान है। शहीद स्मारक पर जाकर आप उन शहीदों की स्मारक पर फूल चढ़ा सकते हैं।

इस स्मारक के पास आपको संग्रहालय भी देखने को मिल जाएगा, जिस संग्रहालय में सिपाही विद्रोह की पेंटिंग और चित्रण जैसी प्रदर्शनिया मौजूद है। यह स्मारक काफी हरियाली से भरपूर तथा शांतिपूर्ण जगह है। शहीद स्मारक फैमिली के साथ घूमने का एक अच्छा स्पॉट है।

4. जामा मस्जिद – Jama Masjid

Image Source – Google | Image By – Webdunia

मेरठ में स्थिति यह मस्जिद मुगल वास्तुकला में निर्मित बेहद ही खूबसूरत मस्जिद है। इस मस्जिद का इतिहास 1019 ईसा पूर्व से जुड़ा हुआ है। मेरठ में स्थित जामा मस्जिद तीर्थ स्थल के साथ-साथ एक टूरिस्ट प्लेस भी है। इसका हॉल काफी बड़ा बनाया हुआ है, जिसमें काफी संख्या में नमाज पढ़ सकते हैं।

वास्तुकला की बात करें तो यह बहुत ही खूबसूरत ढंग से बनाई गई है, जो पर्यटकों को अपनी ओर बहुत आकर्षित करती है। रमजान में और ईद के समय पर इस मस्जिद में काफी लोगों की भीड़ दिखाई देती है।

5. गांधी बाग – Gandhi Bag

Image Source – Google | Image By – Holidify

मेरठ में घूमने की जगह में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह गांधी बाग है। यह एक फैमिली पिकनिक स्पॉट है। इस जगह को बच्चे बहुत पसंद करते हैं। हरियाली के लिए प्रसिद्ध यह बाग जिसमें आपको बहुत सारे पेड़ पौधे देखने को मिल जाएंगे। शांति के साथ-साथ आप यहाँ पर खूबसूरत माहौल भी देख सकते हैं।

छोटे से चिड़ियाघर में आनंद लेने के साथ-साथ आप यहाँ पर वोटिंग, टॉय ट्रेन में घूमने जैसी एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। टॉय ट्रेन बच्चों को पसंद कि जाने वाली बेहतरीन राइड्है तो बच्चों का मनोरंजन करने के लिए आप गांधी बाग में जरूर घूमे।

6. हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण – Hastinapur Wildlife Sanctuary

Image Source – Google | Image By – Hindustantimes

वन्य जीव प्रेमियों के लिए हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण परफेक्ट प्लेस है। यह स्थान मेरठ से थोड़ी आगे स्थित है। इस अभ्यारण में आपको कई प्रकार के जीव जंतु जैसे बाघ, हाथी, हिरण आदि देखने को मिल जाएंगे। इसी के साथ-साथ आप यहाँ पर ब्राउन पार्टीज, ब्लैक पार्ट्रिज, क्वाइल, पीकॉक, पीजन,

फॉल्कन एंड हॉक्स, स्पॉटेड बिल, क्रेन्स, ईगल्स, उल्लू, व्हाइट वल्चर, कोयल और नाइटिंगेल्स किंगफिशर, म्याना, रेड-वेंटेड बुलबुल, स्पैरो, बया आदि  पक्षियों की भी बहुत सारे प्रजातियों को देख सकते हैं। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहाँ पर विभिन्न प्रकार के फूल भी खिले हुए हैं। यह जगह बच्चो तथा बड़ों को सभी को बहुत पसंद आती है।

7. जैन मंदिर – Jain temple

Image Source – Google | Image By – Meerut

मेरठ में आपको घूमने के लिए बहुत सारे जैन मंदिर मिल जाएंगे। जिनमें से दिगंबर जैन मंदिर, श्री पार्श्वनाथ जैन और श्वेतांबर मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। यदि आप जैन धर्म में विश्वास रखते हैं तो आपको मेरठ में सभी जैन मंदिर में जरूर घूमना चाहिए।

यदि आप मेरठ घूमने के लिहाज से जा रहे हैं तो आप इन मंदिरों में घूम कर भी आ सकते हैं। उनकी वास्तुकला पूरे मेरठ में काफी प्रसिद्ध है। इन मंदिरों की नक्काशी देखने लायक है। आप यहाँ पर अपना थोड़ा सा टाइम निकाल कर भी घूमने आ सकते हैं।

8. फेंटेसी वर्ल्ड वाटर पार्क – Fantasy World Water Park

Image Source – Google | Image By – Drsdeals

मेरठ में स्थित फेंटेसी वर्ल्ड वाटर पार्क बच्चों तथा बड़ों को सभी का पसंद किया जाने वाला सबसे अच्छा वाटर पार्क है। इस वाटर पार्क में आप वाटर की बहुत सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं। इस पार्क में एड्रेनालाईन रोमांच के साथ टर्बो राइड, वॉटर कोस्टर, फ़नल टनल राइड, लेज़ी रिवर,

रेन डांस और एक वेव पूल भी देखने को मिल जाएगा। यहाँ आप मनोरंजन के साथ-साथ टेस्टी फूड भी खा सकते हैं। इसी के साथ-साथ यहाँ पर आपको चेंजिंग रूम, लोकर, टॉयलेट जैसे सुविधा भी मिल जाती है।

9. राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय – State Freedom Struggle Museum

Image Source – Google | Image By – Mappls

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित मेरठ में यह पहला राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय है। संग्रहालय में आपको पेंटिंग, पुतले, थ्रीडी तस्वीरें और डिजिटल तस्वीर दिखाई जाती हैं। इस संग्रहालय में एलईडी के माध्यम से इतिहास को देख सकते हैं। तस्वीर के साथ-साथ आप यहाँ पर साउंड सिस्टम भी सुन सकते हैं।

संग्रहालय में आपको पूरी कहानी दिखाई तथा सुनाई जाती है, जिससे आप को लगेगा कि आप वहीं पर है। यदि इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं तथा वहाँ की चीजे देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो मेरठ के इस संग्रहालय में एक बार जरूर आये।

10. द्रौपदी की रसोई – Draupadi’s kitchen

Image Source – Google | Image By – Yometro

द्रोपदी की रसोई के नाम से स्थित मेरठ में एक म्यूजियम है। द्रोपदी की रसोई म्यूजियम महाभारत काल की याद दिलाती है। महाभारत काल की आपको यहाँ पर मूर्ति भी देखने को मिल जाएगी, जिससे आपका इस म्यूजियम में मनोरंजन अच्छे से हो जाएगा।

मूर्तियों के साथ आपको यहाँ पर पुरातत्व चीजे भी देखने को मिल जाएंगी। जो लोग इतिहास महाकाव्य से प्रेम करते हैं, उन लोगों के लिए यह जगह रोमांचक है। मेरठ की यात्रा करने के दौरान आप द्रोपदी की रसोई का भी एक दौर जरूर करें।

मेरठ का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Zeenews

मेरठ के प्रसिद्ध व्यंजन में सबसे पहले नाम ‘नान खटाई’ का आता है। नान खटाई मेरठ में बहुत ही स्वादिष्ट तथा रसीली मिलती है। मेरठ की नान खटाई पूरे देश में मशहूर है, इसलिए यदि आप मेरठ में घूमने जाए तो आपको मेरठ की मशहूर नाम खटाई जरूर खानी चाहिए।

नान खटाई के साथ-साथ मेरठ में गजक, रेवड़ी, पेड़ा, कबाब, हलीम बिरयानी भी काफी स्वादिष्ट मिलती है। मेरठ के स्ट्रीट फूड भी काफी फेमस हैं। यदि आपको मेरठ के रेस्टोरेंट के बारे में इतनी जानकारी नहीं है, तो हम आपको मेरठ के कुछ प्रसिद्ध रेस्टोरेंट बता रहे हैं,

जहां पर आप स्वादिष्ट व्यंजन खा सकते हैं, जैसे महान तंदूरी द्वीप, मारवाड़ी भोज, पीली मिर्च, बांस का कैफे और रेस्तरां, चुला चौका रेस्तरां, ओलिविया, तंदूरी क्लब रेस्तरां, सदाबहार पारिवारिक रेस्तरां, बारबेक्यू राष्ट्र, ब्रोकोली रेस्तरां में ग्रिल, राजभोग रेस्टोरेंट,

देसी तड़का जैन रेस्टोरेंट, पिंकी छोले भंडार, स्वाद रेस्तरां, हैंगरीज़, मांचो, लेमन लीफ रेस्तरां, विनीत रेस्टोरेंट, खाना खज़ाना रेस्टोरेंट, मीराज़ बिस्ट्रो अमोरोसो कैफे आदि हैं। इन रेस्टोरेंट का खाना काफी स्वादिष्ट होता है। आप मेरठ में घूमने जाये तो इन होटल में एक बार जरूर ट्राई करें।

“बताते चलें, की मेरठ से मात्र 100 किमी के दूरी पर देश की राजधानी दिल्ली भी है। हम सब जानते हैं की, दिल्ली भी बहुत खूबसूरत है, यदि आप मेरठ मे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप को मेरठ के साथ – साथ दिल्ली भी घूमना चाहिए, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – दिल्ली के बारे मे

मेरठ कैसे पहुँचे

फ्लाइट के द्वारा – यदि आप मेरठ फ्लाइट से आना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि मेरठ में स्थित कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। मेरठ के सबसे पास राजधानी दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा मेरठ से 98 किलोमीटर दूर है।

आप दिल्ली के इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मेरठ के लिए टैक्सी, बस, ऑटो तथा कैब बुक करके आसानी से मेरठ में किसी भी स्थान पर जा सकते हैं।

रेल द्वारा – यदि आप मेरठ ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो मेरठ में स्थित !मेरठ छावनी रेलवे स्टेशन’ है। यह मेरठ शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर है। मेरठ में दूसरा रेलवे स्टेशन ‘मेरठ सिटी जंक्शन’ मेरठ से 4 किलोमीटर दूरी पर है।

आप अपने करीबी राज्य या शहर से मेरठ के लिए डायरेक्ट ट्रेन बुक करके मेरठ आसानी से आ सकते हैं। यह दोनों रेलवे स्टेशन सभी रेलवे स्टेशन से काफी अच्छी तरह जुड़े हुए हैं।

बस द्वारा – यदि आप मेरठ बस द्वारा जाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित मेरठ कई स्टेट या नेशनल हाईवे से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मेरठ दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, झांसी, वाराणसी, मथुरा और

आसपास के राज्य तथा शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। तो आप अपने करीबी शहर या राज्य से मेरठ बस से बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

Google Map

मेरठ में कहाँ ठहरें-

यदि आपने दिल्ली के आसपास घूमने का प्लान बनाया है तो मेरठ आपके लिए परफेक्ट जगह है। मेरठ में आपको इमारतें तथा पर्यटन स्थल देखने के लिए बहुत सारे मिल जाएंगे, जिसे आप एक दिन में विजिट नहीं कर सकते, मेरठ पूरा घूमने के लिए आपको मेरठ में स्टे जरूर करना पड़ेगा।

आपको यहाँ पर आपके बजट के हिसाब से होटल मिल जाएंगे, कुछ मेरठ के अच्छे और सस्ते होटल हैं जैसे – होटल DownTown, होटल मुकुट महल, OYO होटल हवेली इन्न, कलेक्शन O होटल गोल्डन मून, OYO होटल ग्रैंड AB, SPOT ON होटल अभिनंदन, क्रिस्टल पैलेस,

OYO रॉयल स्काई, SPOT ON होटल प्रोमिनेंट, OYO होटल स्वागत, OYO होटल महाराजा पैलेस 2, होटल क्लासिक, वेलकम ऑलिव्स है। जिसमें आप आसानी से स्टे कर सकते हैं। इन होटल का व्यू तथा लोकेशन काफी शानदार होता है। सारी फैसेलिटीज के साथ यह होटल आपको कम दामों में मिल जाएंगे।

🌸🌸🌸

यह थी, मेरठ से जुड़ी सारी जानकारी। आप मेरठ में घूमने जाते हैं तो हमारे आर्टिकल के जरिए आप मेरठ में बहुत ही आसानी से घूम सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको मेरठ से जुड़े सभी सवालों से जवाब दिए हैं। यदि आपका कोई मेरठ से जुड़ा सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन के जरिए हमसे पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉मेरठ में कौन सी चीज फेमस है?

माना जाता है की, मेरठ मे खेल के समान बहुत अच्छे बनते हैं। मेरठ मे क्रिकेट के बल्लो से लेकर फुटबाल आदि खेलों के समान तेयर होते है। मेरठ खेल के समान के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए ही मेरठ को स्पोर्ट्स सिटी कहा जाता है।

👉दिल्ली से मेरठ कितने घंटे का रास्ता है?

दिल्ली से मेरठ लगभग 85 किमी की दूरी पर है। आप अपनी कार से मेरठ मात्र 1 घंटे मे पहुँच सकते हो, वहीं बस से जाने मे आप को ज्यादा समय लगेगा।

👉क्या दिल्ली से मेरठ तक कोई मेट्रो है?

दिल्ली से मेरठ के बीच काम बहुत तेजी से चल रहा है, जो की जल्द ही पूरा हो जाएगा। मेट्रो चलने के बाद दिल्ली से मेरठ मात्र 30 मिनट मे पहुँचा जा सकता है।


Leave a Comment