London Me Ghumne Ki Jagah | A English Country for Fun

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

लंदन यूनाइटेड किंगडम और इंग्लैंड की राजधानी है। लंदन सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। लंदन में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। लंदन में बहुत सी विश्व धरोहर इमारते भी हैं। खूबसूरती की बात करें तो लंदन में स्थित बहुत खूबसूरत तथा ऊँची – ऊँची इमारते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – London Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

लंदन खूबसूरती के मामलों में 10 शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। लंदन में आप बेहतरीन ट्रांसपोर्ट प्रणाली, निर्बाध चलता ट्रैफिक, साफ-सुथरे आवास, शहर के बीच से बहती नदी सभी चीज एक साथ देख सकते हैं। यह चीजे पर्यटकों को अपनी और बहुत आकर्षित करती हैं।

यदि आपने लंदन जाने का सोचा है, तो आपका बजट बहुत अच्छा होना चाहिए, क्योंकि लंदन एक अमीर शहर है। दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति भी लंदन में ही रहते हैं, इसलिए यहाँ पर आपका बहुत ज्यादा खर्च होने वाला है।

लंदन घूमने का खर्चलगभग 225,000 से 275,000 रुपये
लंदन घूमने के लिए सबसे अच्छा समयमार्च से सितंबर के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

London Me Ghumne Ki Jagah-

1. टावर ब्रिज – Tower Bridge

Image Source – Google | Image By – Klook

टावर ब्रिज थेम्स नदी पर स्थित है। यह एक बेसकूल ब्रिज है, जो जहाज के निकलने के लिए खुल जाता है, तथा बाद में फिर से जुड़ जाता है। लंदन का टावर ब्रिज एक अनोखा और अद्भुत ब्रिज है। इस जगह को टावर ऑफ लंदन के नाम से भी जानते हैं।

इस ब्रिज की लंबाई 240 मीटर है। इस ब्रिज में पर्यटकों के लिए एक प्रदर्शनी आयोजित की जाती है, जिसमे विभिन्न इंटरैक्टिव वीडियो और ऐतिहासिक स्थल के माध्यम से इस ब्रिज के इतिहास तथा संस्कृति को भी देख सकते हैं। इस ब्रिज का इतिहास बहुत पुराना तथा काफी लोकप्रिय रहा है।

आपको इस ब्रिज पर से लंदन के अद्भुत दृश्य का अनुभव करना है, तो इस ब्रिज में स्थित ग्लास फ़्लोर वॉकवे की मदद से कर सकते हैं। ब्रिज के पास स्थित नदिया तथा संग्रहालय मौजूद हैं। यहाँ आने पर आप उन चीजों को भी देख सकते हैं। यह ब्रिज बहुत ही खूबसूरती के साथ बना हुआ है, तथा यह सभी को बहुत पसंद आने वाली जगह है।

2. द लंदन आई – The London Eye

Image Source – Google | Image By – Thewanderingquinn

लंदन आई भी लंदन में थेम्स नदी पर स्थित है। यह ब्रैकट अवलोकन झूला यूरोप का सबसे ऊँचा तथा बड़ा झूला है, तथा साथ ही यूनाइटेड किंगडम में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यहाँ पर हर साल 3 मिलियन तक पर्यटक आते हैं।

यदि आप पूरे लंदन को एक साथ देखना चाहते हैं, तो आप लंदन आई की सवारी जरूर करें। यह सवारी 1 घंटे तक चलती रहती है। यदि आप इस फेरिस व्हील की सवारी करना चाहते हैं, तो आपके लिए बेस्ट टाइम रात का है, क्योंकि रात में लंदन की इमारत चमकती हुई बहुत खूबसूरत लगती हैं।

जिससे आपको लगेगा कि आप पूरे लंदन को चमचमाते हुई देख रहे हैं। यह फेरिस व्हील एक्सपेंसिव है। यदि आप इस फेरिस व्हील की सवारी करते हैं, तो यह आपका सबसे मनोरंजक एडवेंचर होगा। यदि आप लंदन में घूमने जा ही रहे हैं, तो एक बार इसको भी जरूर ट्राई करें।

3. बकिंघम महल – Buckingham Palace

Image Source – Google | Image By – RCT

बकिंघम महल महारानी एलिजाबेथ का घर है। बकिंघम पैलेस ब्रिटिश की सबसे प्रसिद्ध तथा खूबसूरत इमारत में से एक है। इस पैलेस में 775 कमरे हैं, जिनमें से 188 स्टाफ बेडरूम, 92 कार्यालय, 78 बाथरूम, 52 मुख्य बेडरूम और 19 राजकीय कमरे शामिल हैं।

इसमें एक डाकघर , सिनेमा, स्विमिंग पूल, डॉक्टर की सर्जरी आदि इस पैलेस के अंदर मौजूद हैं। पैलेस के पीछे एक बहुत बड़ा बगीचा भी है। यह पैलेस एक लग्जरी महल से कम नहीं है। बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा घर है। इस पैलेस में लंदन के राजघराने के लोग ही रहते हैं।

यदि आप लंदन आएं, तो एक बार यहाँ पर भी जरूर घूमे, आप बाहर से भी इसको देख सकते हैं। यह बाहर से भी बहुत खूबसूरत है।

4. ब्रिटिश संग्रहालय – British Museum

Image Source – Google | Image By – Stonescreen

यदि आपको दुनिया भर के इतिहास को जानने में रुचि है, तो ब्रिटिश संग्रहालय आपके लिए किताब की तरह है। इस संग्रहालय में पूरे देश से 80 लाख से भी ज्यादा वस्तुएं संजोकर रखी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय है। यहाँ पर आकर आप एक ही छत के नीचे दुनिया के इतिहास को जान सकते हैं।

पार्थेनन की लगभग 30% मूर्तियाँ आपको इस संग्रहालय में देखने को मिल जाएंगी, तो यह घूमने के लिए परफेक्ट वेकेशन प्लेस है। इतिहास में रुचि रखने वालों को यहाँ पर जरूर आना चाहिए। यह जगह सभी को बहुत पसंद आती है, आप यहाँ पर अपनी फैमिली के साथ भी आ सकते हैं।

5. नेशनल गैलरी – National Gallery

Image Source – Google | Image By – 12londonstreet

लंदन शहर की खासियत की बात करें, तो यह एक ऐतिहासिक शहर है। लंदन के सभी इमारतें इतिहास से जुड़ी हुई हैं। नेशनल गैलरी भी लंदन में इतिहास को जिंदा रखती है। इस गैलरी में आपको यूरोपीय चित्रों की सभी संख्या देखने को मिलेगी।

दुनिया के प्रसिद्ध चित्रकार की कीर्तियां यहाँ देखने को मिलती है। जिनमें से फेम सलियानार्डो द विंसी, रेम्बरेन्ट, गेन्सबर्ग, टर्नर और वान गॉग की कृतियां हैं।

यहाँ पर लगभग 2000 चित्रों की गैलरी है। लंदन जैसे शहर में आपको यह गैलरी मुफ्त में दिखाई जाती है। यहाँ पर आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता, तथा आपको इसी के साथ-साथ एक गाइड भी प्रोवाइड कराया जाता है,

जो यहाँ की सभी बातों को बताते हैं।यहाँ पर तो आपको जरूर जाना चाहिए। इस गैलरी की वास्तुकला की बात करें तो यह देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत है। नेशनल गैलरी को बहुत ही अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया है। आप भी एक बार यहाँ का दौरा जरूर करें।

6. नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम – Natural History Museum

Image Source – Google | Image By – NHM

नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम लंदन के सभी खूबसूरत इमारतो में से एक है। यह म्यूजियम खासकर बच्चों को ज्यादा प्रेरित करता है। यहाँ पर दुनिया भर के इतिहास की बातों का पता चलता है। यहाँ पर डायनासोर की पूरी गैलरी देखने को मिलती है,

जो धरती पर वितरण करने वाले सभी डायनासोर का मॉडल दिखता है। इतिहास के साथ-साथ यह विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए भी परफेक्ट जगह है।

इस म्यूजियम में दुनिया के सभी नमूने, (लगभग 70 मिलियन) शामिल हैं, जिनमे पौधे तथा जानवर भी हैं। जीव विज्ञान में रुचि रखने वालों को भी यह जगह बहुत पसंद आती है। इस म्यूजियम में आप बच्चों को भी लेकर आ सकते हैं,

क्योंकि डायनासोर के बारे में जानने मे बच्चों को बहुत रूचि होती है। यहाँ पर डायनासोर की बहुत बड़ी प्रतिमा बनी हुई है, जिसे देखकर बच्चे भी बहुत खुश होते हैं। एक बार आप बच्चों को भी लेकर जरूर आयें।

7. मैडम तुसाद संग्रहालय – Madame Tussauds museum

Image Source – Google | Image By – Grangehotels

यदि आपको लंदन जाने के बाद बॉलीवुड स्टार्स की याद आती है, तो आप मैडम तुसाद संग्रहालय में आ सकते हैं। यहाँ आपको बॉलीवुड के सभी कलाकार मिलेंगे, बस आप उनसे बात नहीं कर सकते। मैडम तुसाद संग्रहालय में बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकार के मॉम के पुतले बने हुए हैं।

यह प्रतिमा इतनी सुंदर है, कि देखकर पता नहीं चलता, कि यह ओरिजिनल है, या डुप्लीकेट ! अमिताभ बच्चन से लेकर महात्मा गाँधी, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, सलमान ख़ान, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, रजनीकांत, सचिन तेंदुलकर और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिमाएं यहाँ बनी हुई हैं।

यहाँ पर आकर आप उनके साथ फोटो भी क्लिक कर सकते हैं, जो देखने में बिल्कुल ओरिजिनल दिखाई देते हैं। यहाँ पर बॉलीवुड के ही नहीं और भी देश के सेलिब्रिटीज की प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं। यदि आपको सभी दुनिया के सिलेब्रिटीज को एक साथ देखना है, तो आप इस संग्रहालय में आ सकते हैं। यह हर भारतीय की पहली पसंद होती है।

8. बिग बेनBig Ben

Image Source – Google | Image By – Careline

बिग बेन लंदन का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। बिग बैंग दुनिया का सबसे बड़ा तथा सबसे ऊंचा घंटाघर है। यह टावर 96 मीटर लंबा है। बिग बेन घंटा घर को अलंकृत नक्काशी के द्वारा सजाया गया है। बिग बेन में लगी घड़ी भी काफी बड़ी है, जो बहुत दूर से दिखाई देती है।

इसको करीब से देखने के लिए 300 से अधिक सीढ़ियां चलानी पड़ती है। कॉविड की वजह से यह पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। आप इसको बाहर से देख सकते हैं, तथा इसका बाहर का नजारा भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। कभी लंदन आएं, तो एक बार इस जगह पर भी जरुर विजिट करें।

9. ट्राफलगर स्क्वायर – Trafalgar Square

Image Source – Google | Image By – Medium

ट्राफलगर स्क्वायर लंदन में स्थित एक चौक है। यह लंदन के बीचो-बीच बना हुआ है, जो की यह पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। इस चौक पर बनी प्रतिमाएं और नक्काशीदार मूर्तियां लोगों को बहुत पसंद आती है।

आप यहाँ पर वाॅक भी कर सकते हैं। शाम के समय यहाँ पर काफी लंदन वासी वाॅक करने के लिए आते हैं। आप यहाँ पर आकर यहाँ के खूबसूरत नजरों का आनंद ले सकते हैं।

9. लंदन जू – London Zoo

Image Source – Google | Image By – Ianvisits

लंदन का चिड़ियाघर दुनिया का सबसे पुराना साइंटिफिक चिड़ियाघर है। इस चिड़ियाघर में पशु – पक्षी या जानवर और शरीर सिफॉन की बहुत सारी प्रजातियां पाई जाती हैं। यहाँ पर आप हर प्रकार के जानवर को देख सकते हैं।

बाघ, गोरिल्ला, जेब्रा, वॉर्थोग, ओकापिस, रोथ्सचाइल्ड के जिराफ, पिग्मी हिप्पोस और अफ्रीकी जंगली कुत्ते,  दो-पैर वाले स्लॉथ, गोल्डन लायन इमली, सम्राट इमली

लाल तीती बंदर, लाल-मुंह वाले मकड़ी बंदर, बड़े बालों वाले आर्मडिलोस, जेफ्री के मर्मोसेट, कपास-टॉप इमली, गोएल्डी के मर्मोसेट, दक्षिणी तमंडुआ, रॉड्रिक्स फ्लाइंग फॉक्स, मोहोल बुशबाबी, सेबा की छोटी पूंछ वाले चमगादड़,

पतले लॉरीज़, पॉटोस, राकली, मालागासी विशालकाय चूहे, भालू, पेंगुइन, भेड़, बकरी, जंगली सूअर, यूरस, समुद्री घोड़े, क्लाउनफ़िश, कॉपरबैंड बटरफ्लाईफ़िश, रीगल टैंग्स, साथ ही असली मूंगा, भेड़, गधे, खरगोश, कुत्ते, जमैका बोआ, फिलीपीनी मगरमच्छ,

पश्चिमी डायमंडबैक रैटलस्नेक, अन्नाम लीफ कछुए, फिजी बैंडेड इगुआना, उत्तरी काइमन छिपकली, पफ एडर, किंग कोबरा, टोके गेकोस, एमराल्ड ट्री बोआस और यमन गिरगिट, लीफकटर चींटियां, गहना ततैया, गोल्डन मंटेला मेंढक,

भूरे चूहे, पक्षी खाने वाली मकड़ियां, रेगिस्तानी टिड्डियां, नग्न तिल चूहे, पत्ती कीड़े, मून जेलीफ़िश, पॉलिनेशियन ट्री घोंघे, विशाल अफ्रीकी भूमि घोंघे, गुफा क्रिकेट, फल बीटल, सेड्रिक प्राइस , फ्रैंक न्यूबी और एंटनी आर्मस्ट्रांग-जोन्स, स्नोडन, रेड-बिल्ड हॉर्नबिल, काली पतंग, अफ्रीकी हैरियर हॉक्स, बैक्ट्रियन ऊंट, रेड रिवर हॉग, मिलिट्री मैकॉ, सेक्रेटरीबर्ड्स, हाइकेंथ मैकॉ, ब्लू-थ्रोटेड मैकॉ, मीरकैट्स, ओरिएंटल स्मॉल-क्लॉज आदि, आपको इस चिड़ियाघर में देखने को मिल जाएंगे। आप यहाँ फैमिली के साथ घूमने आ सकते हैं।

ये लंदन की कुछ फेमस घूमने की जगह थी। इसके अलावा भी लंदन में आप बहुत कुछ कर सकते हैं। लंदन में घूमने की बात करें तो, आपको यहाँ पर महीनो लग जाएंगे। लंदन इतना खूबसूरत तथा बड़ा है। इनके अलावा कुछ ऐसी चीजे और भी हैं, जो लंदन में हम देख सकते हैं –

जैसे सेंट पॉल कैथेड्रल, हाइड पार्क, विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय, टेट मॉडर्न, बरो मार्केट, द शार्ड, दोपहर की चाय, खरीदारी, पब क्रॉल, नाव की सवारी, स्ट्रीट आर्ट टूर, बाइकिंग, पिकनिक, कॉकटेल बार, सिनेमा आदि ।

“बताते चलें, की भारत के बहुत नजदीक और लंदन से सस्ता एक और देश है, जो भारतीयों के घूमने के लिए बहुत अच्छा है, जिसका नाम है दुबई ! यदि आप भारत के बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो काम खर्च मे दुबई घूमना बहुत सही रहेगा। आप दुबई मे घूमने के साथ – साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं – दुबई के बारे मे

लंदन कैसे जाएं

लंदन जाने का बिल्कुल आसान तरीका है, कि आप फ्लाइट से डायरेक्ट लंदन जा सकते हैं। आपको दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट भी मिल जाएंगी।

यह फ्लाइट काफी एक्सपेंसिव होती है, पर इस फ्लाइट में आपको सारे फैसेलिटीज के साथ-साथ आसानी भी मिल जाती है, जिससे आप बड़ी आसानी से लंदन पहुंच सकते हैं।

Google Map

लंदन में ठहरने की जगह

यदि आपने लंदन आने का प्लान बनाया है, तो हम आपको बता दें, कि लंदन आप एक या दो दिन में विजिट नहीं कर सकते हैं। आपको यहाँ ज्यादा से ज्यादा समय लगना चाहिए। इसके लिए आपको अपना बजट भी ज्यादा करना पड़ेगा।

लंदन बहुत एक्सपेंसिव शहर है, इसी कारण इसके यहाँ होटल भी आपको काफी एक्सपेंसिव मिलते हैं, तथा ये होटल लग्जरी होते हैं। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज के साथ-साथ स्टैंडर्ड खाना भी प्रोवाइड कराया जाता है। हम आपके लिए कुछ होटल के नाम लाये हैं, जैसे –

Park Grand Paddington Court, The Hide London, K+K Hotel George, Point A Hotel London Canary Wharf, Travelodge London Excel, The Corner London City, Travelodge London City hotel, Strand Palace, CitizenM Tower of London Hotel,

ibis Styles London Southwark – near Borough Market, Phoenix Hotel, Covent Garden Hotel, hub by Premier Inn London Westminster, St James’s Park hotel, Holiday Inn London – West, Ridgemount Hotel, Hub by Premier Inn London Goodge Street, Luna Simone Hotel, Premier Inn London Greenwich Hotel आदि।

ये होटल आपको लंदन में आसानी से मिल जाएंगे, तथा यह आपकी लोकेशन के भी करीब होते हैं। इनका व्यू भी काफी अच्छा होता है। तो आप यदि लंदन घूमने जाएं, तो हमारे बताए हुए होटल को जरुर ट्राई करें।

लंदन का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Thrillist

लंदन के फेमस व्यंजन की बात करें, तो यहाँ पर स्नेक्स तथा स्ट्रीट फूड ज्यादा खाया जाता है। लंदन के लोग बहुत हल्का खाना खाना पसंद करते हैं। कुछ लंदन के फेमस फूड हैं, जैसे –

Full English Breakfast, Bangers and Mash, Scotch Egg, Pie and Mash, Fish and Chips, Spaghetti Bolognese, Chicken Tikka Masala, Afternoon Tea, Roast Dinner, Sticky Toffee Pudding।

आप लंदन घूमने जाए तो इनको जरूर ट्राई करें। ये फूड खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। यदि आपको लंदन के व्यंजन पसंद नहीं आते तो, आपको वहीं पर इंडियन डिश भी मिल जाती हैं। आप वहाँ पर इंडियन डिश भी खा सकते हैं। लंदन में बहुत सारे ऐसे स्टॉल तथा रेस्टोरेंट हैं, जहाँ पर आपको इंडिया डिश खाने को मिल जाएंगी।

🌸🌸🌸

हमने इस आर्टिकल में आपको लंदन से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया है, जैसे की आप लंदन कहाँ-कहाँ पर घूम सकते हैं। वैसे तो लंदन काफी बड़ा है। आपके यहाँ पर बहुत टाइम रुकना चाहिए। अगर आपका बजट ठीक – ठाक है, तो आपको लंदन में हर एक चीज देखनी चाहिए। लंदन की हर एक चीज बहुत खूबसूरत तरीके से बनी हुई है।

इसलिए ही हर साल काफी पर्यटक यहाँ घूमने भी आते हैं। यदि आपका लंदन से जुड़ा हुआ कोई सवाल है, तो आप कमेंट सेक्शन में हमसे मालूम कर सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉लंदन जाने में कितना खर्चा है?

जैसा की हम सब को पता है, की लंदन भारत से काफी दूर है, इसलिए लंदन हवाई यात्रा से ही आसानी से जाया जा सकता है। इसलिए लंदन जाना बहुत महंगा पड़ जाता है। यदि लंदन मे घूमने के खर्च की बात की जाए तो, 7 दिन का खर्च लगभग 225,000 – 275,000 रुपये तक आ सकता है।

👉लंदन जाने के लिए सबसे सस्ता महीना कौन सा है?

लंदन मे ज्यादातर मौसम ठंडा ही रहता है, इसलिए गर्मी के मौसम मे अक्सर भीड़ – भाड़ मिलती है, जिससे यहाँ पर चीज़े थोड़ी महंगी हो जाती हैं। माना जाए तो दिसंबर से फरवरी तक के महीने लंदन घूमने के लिए ज्यादा किफायती होते हैं, लेकिन इन महीनों मे सर्दी भी बहुत पड़ती है।

👉क्या लंदन घूमने के लिए 4 दिन काफी हैं?

वैसे तो लंदन बहुत बड़ा शहर है, और भारत से दूर भी है, इसलिए हमारा मानना है, की जब इतनी दूर और इतना खर्च किया जाए, तो पूरा आनंद लिया जाए। इसलिए आप को लंदन की हर एक चीज़ देखनी चाहिए। लंदन घूमने के लिए 4 दिन काफी हो सकते हैं, लेकिन अगर एक हफ्ते का समय लंदन मे गुजारा जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

👉लंदन में कौन कौन सी भाषा बोली जाती है?

लंदन को अक्सर अंग्रेजों का देश भी कहा जाता है। वैसे तो लंदन मे कई भाषाएं बोली जाती है, लेकिन 90% लोग लंदन मे अंग्रेजी बोलते है।


Leave a Comment