Shimla Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide

5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक नगर है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर भी है, तथा यह जिले का मुख्यालय भी है। शिमला भारत के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। इसी कारण शिमला को ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है। 2200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित शिमला हनीमून के लिए काफी प्रसिद्ध है, तो चलिए बात करते हैं – Shimla Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण की वजह से किसी भी पर्यटक को दोबारा यहाँ आने पर मजबूर कर देता है। शिमला में आपको ऐतिहासिक मंदिर स्थल के साथ-साथ प्राकृतिक का खूबसूरत वातावरण भी देखने को मिलेगा। जिसे देखकर आप वापस नहीं आना चाहोगे।

हेलो दोस्तों, अगर आपने शिमला जाने का प्लान बनाया है, तो आप बिल्कुल परफेक्ट पेज पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको शिमला से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। हम आपको शिमला जाने से लेकर शिमला में कहाँ-कहाँ रहना है? वहाँ क्या खा सकते हैं? तथा शिमला में घूमने की बेस्ट जगह कौन-कौन सी है?

शिमला घूमने का खर्चलगभग 20,000 से 25,000 रुपये
शिमला घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से जून के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Shimla Me Ghumne Ki Jagah

1. द रिज शिमला – The Ridge Shimla

Image Source – Google | Image By – Hotelwoodlandshimla

माल रोड के किनारे पर स्थित द रिज एक बहुत बड़ी खुली सड़क है। यहाँ पर आपको बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा। जैसे- बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं के शानदार नज़ारे, विशेष कलाकृतियों बेचने वाली दुकानें आदि।

शिमला आने वाले पर्यटकों को यह जगह काफी पसंद आती है, तथा यह सड़क ब्रिटिश काल में रुकने के लिए बनाई गई थी। यह सड़क शहर का सामाजिक केंद्र भी है। शिमला का यह दार्शनिक स्थल पर्यटकों से भरा रहता है।

यहाँ पर आपको स्ट्रीट फूड के स्टॉल भी देखने को मिल जाएंगे, जहाँ पर आप टहलकर खाने के आनंद साथ-साथ यहाँ के खूबसूरत नजारों को भी देख सकते हैं।

2. कुफरी – Kufri

Image Source – Google | Image By – Thrillophilia

कुफरी शिमला हिल स्टेशन से 17 किलोमीटर दूर है। कुफरी ऐसी जगह है, जो आने वाले सभी पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। यह 2510 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह हिल स्टेशन प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक बेस्ट जगह है।

यहाँ पर आप बहुत सारा एडवेंचर भी कर सकते हैं। कुफरी में आप बहुत सारी खूबसूरत चीजों को देख सकते हैं। आप शिमला घूमने आये तो आपको एक बार इस जगह पर जरूर आना चाहिए।

3. क्राइस्ट चर्च – Christ Church

Image Source – Google | Image By – Shimlatourism

शिमला में स्थित क्राइस्ट चर्च एक ऐतिहासिक चर्च है। शिमला में स्थित यह चर्च उत्तर भारत का दूसरा सबसे पुराना चर्च है। इसकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। क्राइस्ट चर्च दूर से देखने पर एक ताज की तरह दिखाई देता है। कीमती कांच से बनी हुई चर्च में पाँच खिड़कियाँ लगी हुई है।

यह खिड़कियाँ ईसाई धर्म के विश्वास, उम्मीद, परोपकार, धैर्य, विनम्रता का प्रतीक है। शिमला आने वाले सभी सैलानी इस चर्च पर जरूर आते हैं। यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आप इस चर्च के आगे फोटोग्राफी भी करवा सकते हैं। चर्च देखने में बाहर से देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत है।

4. हिमाचल राज्य संग्रहालय – Himachal State Museum

Image Source – Google | Image By – Thrillophilia

हिमाचल राज्य संग्रहालय, पुस्तकालय के रूप में भी जाना जाता है। यदि आप शिमला के अतीत को जानना चाहते हैं, तो हिमाचल राज्य संग्रहालय में आप शिमला से जुड़ी सभी ऐतिहासिक बातों को जान सकते हैं। इस संग्रहालय में आपको 10000 से अधिक पुस्तक देखने को मिलेंगी।

संग्रहालय के अंदर, एक गुड़िया गैलरी है, जिसमें कई शादी और दूल्हे की गुड़िया और अन्य गुड़िया हैं। जो पर्यटकों का आकर्षण करने का मुख्य केंद्र है। संग्रहालय में हिमाचल तथा भारत के विभिन्न हिस्सों की मूर्तियाँ भी मौजूद है। संग्रहालय में देवी, सूर्य, पद्मनिधि, शंखनिधि और वरुण के मसरूर की सुंदर छवियाँ शामिल हैं।

संग्रहालय के अंदर आपको पेंटिंग, सिक्के, आभूषण आदि चीजें भी देखने को मिलेगी। इतिहास की बातें जानने का शिमला में यह बहुत ही अच्छा स्थान है। यहाँ पर आप बच्चों के साथ भी आ सकते हैं, बच्चों को ऐसी जगह पसंद आती है।

5. वाइसरीगल लॉज – Viceregal Lodge

Image Source – Google | Image By – Shimlatourism

शिमला में स्थित वाइसरीगल लॉज को ‘राष्ट्रपति निवास’ के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर के सबसे ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। वाइसरीगल लॉज को शिमला में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थलों में से एक माना जाता है।

यह लॉज सुरम्या वेधशाला पहाड़ी पर स्थित है। यदि आप वास्तुकला जानने के शौकीन है, तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए। इस इमारत का निर्माण लॉर्ड डफरिन के घर के रूप में किया गया था, आज यह एक पर्यटन स्थल बन चुका है। यह इमारत पूरे तरह से बाग बगीचे से घिरी हुई है।

जिसमें देवदार के पेड़ तथा गुलाब के पेड़ इस बगीचे की शोभा को बहुत बढ़ते हैं। शिमला से वाइसरीगल लॉज तक पहुंचाने के लिए आप टैक्सी का सहारा ले सकते हैं। यदि आप शिमला घूमने आये तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए।

6. स्कैंडल पॉइंट – Scandal Point

Image Source – Google | Image By – Shimlatourism

स्कैंडल पॉइंट में सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। यह पॉइंट अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। यह पॉइंट मॉल रोड पर स्थित है। यहाँ पर आप खुले में बैठ सकते हैं। यहाँ आकर आप शिमला के खूबसूरत दृश्य को देख सकते हैं।

यदि आप हिल स्टेशन की मैगी का ज़ायका लेना चाहते हैं, तो आपको यहाँ पर बहुत ही स्वादिष्ट मैगी मिलती है, तथा आप यहाँ पर घोड़े की सवारी भी कर सकते हैं। स्कैंडल पॉइंट मॉल रोड पर सबसे ऊँची जगह है।

स्कैंडल पॉइंट बिंदु के आसपास में बहुत सारे विभिन्न पर्यटन स्थल को भी देख सकते हैं। आप यहाँ पर अपना थोड़ा सा समय गुजार कर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं।

7. माल रोड – Mall Road

Image Source – Google | Image By – Holidify

माल रोड शिमला में स्थित एक बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है। इस रोड पर से आप पहाड़ों तथा वादियों का आकर्षक दृश्य कर सकते हैं। विसरेगल लॉज से माल रोड की दूरी 6 किलोमीटर है, आप यहाँ से पैदल चलते हुए यहाँ की खूबसूरत इमारत को भी देख सकते हैं।

माल रोड पर विभिन्न खास उत्सव तथा अवसरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। माल रोड विभिन्न शॉपिंग मॉल तथा कैफे के लिए भी अधिक प्रसिद्ध है। यहाँ पर आप मनपसंद शॉपिंग भी कर सकते हैं, तथा आपको खाने पीने की चीजें भी बहुत ही स्वादिष्ट मिल जाएंगी।

माल रोड का चक्कर लगाते हुए आपको स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा भी देखने को मिल जाएगी। गेयटी थियेटर में आपको विभिन्न फिल्मी हस्तियों की मूर्तियाँ भी देखने को मिलेंगी।कुल मिलाकर माल रोड पूरा मनोरंजन से भरा हुआ है।

8. जाखू हिल – Jakhu Hill

Image Source – Google | Image By – Jakhuropewayshimla

जाखू हिल शिमला से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। यह पूरे हिल स्टेशन की सबसे ऊँची चोटी है। जाखू हिल से आप पूरे शहर के पर्वतों तथा पहाड़ियों का दृश्य कर सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ यह स्थान सभी को बहुत पसंद आता है।

शिमला आने वाले सभी पर्यटक जाखू हिल जरूर आना पसंद करते हैं। इसी पहाड़ी पर आपको एक प्राचीन मंदिर भी देखने को मिलेगा, जिसका नाम जाखू मंदिर है। जिसमें हनुमान की बहुत बड़ी प्रतिमा है। यह मंदिर शिमला के विशेष मंदिरों की लिस्ट में आता है।

कुछ पर्यटक इस पहाड़ी पर सिर्फ मंदिर को ही देखने आते हैं। यदि आप शिमला आओ तो एक बार इस पहाड़ी पर जरूर आए, पहाड़ी से पूरे शिमला का खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है।

9. समर हिल – Summer Hill

Image Source – Google | Image By – Shimlatourism

समर हिल शिमला के बाहरी इलाके में स्थित एक शहर है। इस शहर को पॉटर्स हिल के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर समुद्र तल से 1283 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। जो चारों ओर से घाटियों तथा शानदार दृश्य से लोगों को बहुत आकर्षित करता है।

यहाँ की हरियाली देखकर पर्यटकों का मन बहुत खुश होता है। मनाली शिमला आने वाले पर्यटक समर हिल में यहाँ के खूबसूरत नजारों को देखने ही आते हैं। ऊँचे-ऊँचे पेड़ तथा पहाड़ियाँ देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं।

10. दरन घाटी अभयारण्य – Daran Valley Sanctuary

Image Source – Google | Image By – Lockyourtrip

दारनघाटी अभ्यारण धौलाधार पर्वत पर स्थित है। इस अभ्यारण को दो भागों में बांटा गया है, उत्तर की ओर मंगलाब और दक्षिण की ओर नोगली गैब। पहले इस क्षेत्र का उपयोग शाही परिवार शिकार के रूप में करते थे, तथा अब यह तीतर की विभिन्न प्रजातियों का घर है।

अभ्यारण में स्थित लकड़ी के मंदिर प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। दारनघाटी अभ्यारण नीले देवदार, सिल्वर फ़िर और स्प्रूस जैसे शंकुधारी पेड़ों से घिरा हुआ है। इस पार्क में आपको बहुत सारे जानवरों की प्रजातियाँ भी देखने को मिलेगी।

जिनमें से भूरा भालू, फ्लाइंग फॉक्स, बार्किंग हिरण, गोराल, भारतीय खरगोश, हिमालयन आईबेक्स तेंदुआ, सीरो, ब्लू भेड़, सामान्य विशाल उड़ने वाली गिलहरी, हिमालयन पाम सिवेट और हिमालयन वीज़ल प्रमुख है।

इस पार्क में आप विभिन्न प्रकार के पक्षियों को भी देख सकते हैं, जुजुराना यानी ‘पक्षियों का राजा’, ‘वेस्टर्न ट्रैगोपैन’ मुख्य आकर्षण है। इस पार्क में आप मनोरंजन के तौर पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यदि आपको वन्य जीव पसंद है, तो आप इस पार्क में एक बार जरूर आए, यह पार्क बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।

11. मनाली – Manali

Image Source – Google | Image By – Soulfulvacationz

मनाली शिमला का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। मनाली 2050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ की खूबसूरत वादियाँ, पहाड़ तथा चोटियाँ पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। मनाली में आप विभिन्न धार्मिक स्थलों के साथ-साथ एडवेंचर भी कर सकते हैं।

सर्दी के मौसम में आप मनाली में ट्रैकिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। मनाली में आपको बहुत सारे मंदिर भी देखने को मिलेंगे। मनाली को ‘देवताओं की घाटी’ भी कहा जाता है। बर्फ से घिरी हुई चोटियाँ मनाली की सुंदरता को बहुत बढ़ती हैं।

मनाली हिंदू देवता, ‘मनु’ के निवास स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। मनाली में आप खूबसूरत व्यू के साथ-साथ बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे- ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग आदि।  मनाली एक बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है। आप शिमला में घूमने आये तो मनाली में भी एक बार जरूर घूम।

12. कुल्लू – Kullu

Image Source – Google | Image By – Tourtripmart

कुल्लू शिमला का एक बहुत ही आकर्षक जिला है। जिसका एक शहर मनाली है। मनाली के साथ मिलकर यह एक बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है। मनाली अपने मनोरम दृश्यों और देवदार के पेड़ों से ढकी राजसी पहाड़ियों के साथ एक खुली घाटी है।

प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए कुल्लू एक स्वर्ग के समान जगह है। यहाँ आने वाले पर्यटक कुल्लू तथा मनाली को एक साथ देखना पसंद करते हैं। क्योंकि कल्लू और मनाली एक साथ लगे हुए ही है। प्रकृति की गोद में बसा यह छोटा सा शहर है।

अपनी सुंदरता से आपको बहुत ही आकर्षित करता है। कुल्लू में आप बहुत सारे मंदिरों को भी देख सकते हैं, जिनमें से रघुनाथ मंदिर और जगन्नाथी देवी मंदिर प्रमुख है। कुल्लू में आप जगतसुख कुल्‍लु, देव टिब्बा, बंजार, मणिकर्ण, रुमस आदि आकर्षण चीजें भी देख सकते हैं।

शिमला कैसे जाएं

हवाई मार्ग द्वारा – यदि आप शिमला हवाई मार्ग के द्वारा जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें शिमला का अपना कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। शिमला का सबसे निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ में स्थित है, जो शिमला से 120 किलोमीटर की दूरी पर है। आप चंडीगढ़ हवाई अड्डे के जरिए शिमला बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – शिमला का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका है, जो दिल्ली, कोलकाता जैसे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। आप अपने नजदीकी राज्य से कालका तक के लिए डायरेक्ट ट्रेन पकड़ कर बहुत ही आसानी से शिमला आ सकते हैं। कालका से शिमला तक के लिए टॉय ट्रेन चलती है। यदि आप शिमला जाने में कुछ मनोरंजन करना चाहते हैं, तो आपको टॉय ट्रेन का सहारा जरूर लेना चाहिए।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आप शिमला बस के द्वारा जाना चाहते हैं, तो शिमला तक दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों से डायरेक्ट बस चलती है। यदि आपका बजट थोड़ा हाई है, तो आप वोल्वो की बस से जा सकते हैं, इन बस में आपको सारी फैसेलिटीज मिलती है, साथ में एयर कंडीशन तथा एलसीडी भी प्रोवाइड कराई जाती है।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप शिमला अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं तो यह ऑप्शन शायद आपके लिए बेस्ट ना रहे। शिमला का मौसम तथा सड़कों को देखते हुए आपको बस ट्रेन या फिर प्लेन के द्वारा ही शिमला जाना चाहिए। यदि आप शिमला के आसपास ही रहते हैं, तो आप केब बुक करके भी तीन-चार घंटे में शिमला जा सकते हैं।

Google Map

शिमला में कहाँ ठहरें

यदि आपने भी कहीं घूमने का प्लान बना लिया है, तो हिलस्टेशन आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। पहाड़ों की नगरी शिमला घूमने के लिए सभी पर्यटकों के लिए सबसे पहला ऑप्शन होता है। यदि शिमला में आने के बाद आप यह सोचते हैं,

कि हम शिमला में कहाँ ठहरे तो हम आपको बता दे की शिमला में आपको महंगे से महंगा तथा सस्ते से सस्ता होटल मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से इन होटल को चूस कर सकते हैं।

ये होटल हैं – होटलटॉप कोर्टयार्ड, मेहदुदिया गेस्ट हाउस, द होस्टेलर शिमला, होटल शोर्य रीजेन हिल माउंट, शंडिल होमस्टे एस्टन शिमला हिल्स, समृति अपार्टमेंट, परिमहल होमस्टे, सोलो होम होस्ट,

द हॉस्टलर्स होमस्टे शिमला, होटल चमन पैलेस, रॉयल रिट्रीट, द सिटी एस्केप, पाइन वैली होम शिमला, वृंदा होमस्टे, तारा वैली व्यू, होटल व्यू एलोकॉस्टिक नेचरल्स गेस्ट हाउस, एस्टेलोज़ जिप्सी, होटल वाटिका आदि यदि।

आप शिमला घूमने जाए तो हमारे बताए हुए होटल को एक बार जरुर विजिट करें। इन होटल में आपको अच्छे व्यू के साथ सभी फैसेलिटीज प्रोवाइड की जाती है। आप अपने बजट के हिसाब से होटल चुन सकते हैं।

शिमला में फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Lifeberrys

शिमला अपने आकर्षक पर्यटन स्थल तथा शांतिपूर्वक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। फैमिली तथा फ्रेंड के साथ यदि वेकेशन बनाने का प्लान बनता है, तो सबसे पहले शिमला ही जाने का प्लान बनाया जाता है।

शिमला विभिन्न जातीय पृष्ठभूमि के लोगों का घर है, बल्कि वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और कीड़ों की विभिन्न प्रजातियों का भी घर है। इसी के साथ-साथ आपको शिमला में खाने के भी बहुत अच्छे-अच्छे व्यंजन मिल जाएंगे।

शिमला में आपको जगह-जगह पर स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड भी मिल जाएंगे। शिमला के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन है, जैसे- मद्रा, धाम, तुड़किया भाठ, भे, सिदु, छः गोश्त, बबरू, चिकन अनारदाना, कुल्लू ट्राउट मछली, अकतोरी आदि।

शिमला में आपको सभी तरह के व्यंजन खाने को मिल जाएंगे पर आपको एक बार शिमला के प्रसिद्ध व्यंजन को जरूर ट्राई करना चाहिए। आप यहाँ के व्यंजन को यादों के रूप में अपने साथ लेकर जा सकते हैं।

🌸🌸🌸

दोस्तों, यदि आप शिमला घूमने जाते हैं, तो हमारे आर्टिकल के जरिए बहुत ही आसानी से शिमला जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको शिमला कैसे जाना है, कहाँ जाना है, शिमला में कहाँ-कहाँ पर रहना है, तथा शिमला के फेमस व्यंजन कौन-कौन से हैं, इन सभी के बारे में डिटेल से बताया है। यदि आपको इस आर्टिकल में कुछ समझ नहीं आया है, तो आप हमें कमेंट सेक्शन के जरिए बता सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉शिमला कौन से महीने में जाना चाहिए?

जैसा की हम जानते हैं, की शिमला एक हिल स्टेशन है। ज्यादातर लोग हिलस्टेशन पर गर्मियों की छुट्टी मे जाना पसंद करते हैं। शिमला जाने के लिए मार्च से जून का समय बहुत अच्छा होता है, क्युकी इन दिनों शिमला का मौसम सुहावन होता है।

👉शिमला में कैसे कपड़े पहने?

शिमला मे ज्यादातर सर्दी ही होती है, इसलिए यहाँ का मौसम ठंडा होता है। शिमला घूमने जाने के लिए ये बात जरूरी ध्यान रख चाहिए की, शिमला की ट्रिप पर जाने के लिए गर्म कपड़े जरूर साथ रख लें। यदि आप बच्चों के साथ शिमला जा रहे हो तो बच्चों के गरम कपड़े जरूर ले कर जाएं।

👉शिमला में घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

शिमला की फेमस जगह पर घूमने तथा कुछ ऐक्टिविटी जैसे – स्कीइंग, आइस स्केटिंग और ट्रैकिंग करने के लिए 3 – 4 दिनों का समय पर्याप्त होता है।

👉शिमला में बर्फबारी कौन से महीने में होती है?

शिमला की ट्रिप पर स्नोफॉल का अपना अलग ही मज़ा है। यदि आप भी स्नोफॉल का मज़ा लेना चाहते हैं, तो आपको यहाँ पर दिसंबर से फरवरी के दिनों मे जाना चाहिए, क्युकी इन दिनों मे शिमला मे बरफवारी देखने को मिलती है।


Leave a Comment