Bhopal Me Ghumne Ki Jagah | The City of Lakes

3/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

भारत में स्थित मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल को ‘राजा भोज की नगरी’ भी कहा जाता है। भोपाल जनपद का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल में कई छोटे-बड़े तालाब हैं, इसलिए भोपाल को ‘झीलों की नगरी’ भी कहा जाता है, तो चलिए विस्तार से बात करते हैं – Bhopal Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

भोपाल शहर स्वच्छता के मामले में भी सबसे आगे रहता है। भोपाल में बहुत सारे पर्यटन स्थल ऐसे है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। यदि आपने भोपाल आने का प्लेन बनाया है, तो यह आपका बेस्ट डिसीजन है।

हम आपको इस आर्टिकल के जरिए भोपाल की से जुड़ी सभी बातों की जानकारी देंगे। भोपाल आप कैसे जा सकते हैं? कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं? भोपाल में अच्छे रेट में कहाँ रह सकते हैं? तथा भोपाल में आप क्या खा सकते हैं?

भोपाल घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
भोपाल घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Bhopal Me Ghumne Ki Jagah

1. इंदिरा गांधी संग्रहालय – Indira Gandhi Sangrahalaya 

indira-gandhi-rashtriya-manav-sangrahalaya
Image Source – Google | Image By – Indianvisit

यदि आप भोपाल घूमने आए हैं, तो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय आपको सबसे पहले देखना चाहिए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भारत के सबसे बड़े संग्रहालय की लिस्ट में शामिल है। यह संग्रहालय 200 एकङ जमीन में फैला हुआ है। संग्रहालय में आप भारत की प्राचीन संस्कृति को देख सकते हैं।

इस संग्रहालय में आपको भारत के विभिन्‍न राज्यों की जनजातीय संस्‍कृति की झलक देखने को मिल जाएगी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आपको टोडा, बाराली, बादो, कचरी, कोटा, सोवरा, गोदेव, कुटियाक, अगरिया, रजवाड, कर्वी, भीलों की झोपड़ियां, बस्तर के रथ,

मारिया लोग जनजाति, 110 फीट की लकड़ी की नाव आदि चीजें देखने को मिलेगी। इस संग्रहालय में समय-समय पर लोगों को परिचय कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस संग्रहालय में आप ट्रैकिंग तथा साइकलिंग भी कर सकते हैं।

2. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान – Van Vihar National Park

Image Source – Google | Image By – Vanviharnationalpark

भोपाल में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख परियंतन स्थलों में से एक है। वन्यजीवों से प्रेम करने वालों के लिए भोपाल में यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर आप को कुछ वनस्पति प्रजातियाँ भी मिल जाएगी।

इस उद्यान में आप ब्लैकबक, चीतल, सांभर, ब्लू बुल, साही, जंगली सूअर और लकड़बग्घा जैसे जानवरों की बहुत सारी प्रजातियाँ देख सकते हैं।

साथ ही साथ आपको यहाँ पर फूलों की भी बहुत सारी प्रजातियाँ देखने को मिल जाएंगी। यह उद्यान एडवेंचर तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। इस राष्ट्रीय उद्यान में आप फैमिली के साथ आ सकते हैं, तथा ऐसी जगह बच्चों को बहुत पसंद आती है।

बच्चों को प्रकृति तथा वन्य जीव से रूबरू कराने का भोपाल में यह एक बहुत अच्छा केंद्र है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में देश ही से नहीं बल्कि विदेश से भी काफी पर्यटक आते हैं। यदि आप भोपाल घूमने जाए तो इस जगह पर भी एक बार जरूर जाएं।

3. मोती मस्जिद – Moti Masjid

Image Source – Google | Image By – Tourtravelworld

देश की सबसे दिलचस्प मस्जिदों की लिस्ट में भोपाल की मोती मस्जिद का नाम भी आता है। मोती मस्जिद की वास्तुकला दिल्ली की जामा मस्जिद से मिलती-जुलती है। यह भोपाल की मोती मस्जिद का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। यह दूर से ही मोती के समान चमकती है।

इस मस्जिद की सुंदरता के कारण ही, इसका नाम मोती मस्जिद रखा गया है। मस्जिद में एक बहुत बड़ा आंगन है, तथा खिड़कियाँ भी हैं, खिड़कियों से आप बाहर का नजारा कर सकते हैं। इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए मोती मस्जिद एक परफेक्ट जगह है। बरसों से इस मस्जिद की सुंदरता आज भी बरकरार है।

इस्लामी धर्म के लोग इस मस्जिद को बहुत मानते हैं, तथा यहाँ पर त्योहारों के टाइम पर तथा रमजान में बहुत भीड़ दिखाई देती है। यदि आप भोपाल घूमने आते हैं, तो थोड़ा सा समय निकालकर इस मस्जिद को भी जरूर देखने आये।

4. बड़ा तालाब – Bada Talab

Image Source – Google | Image By – Bharatdiscovery

झीलों की नगरी में प्रसिद्ध ‘भोजताल’ या ‘बड़ा तालाब’ है। यह भारत की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है। इस झील को देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं, तथा यहाँ के वातावरण का आनंद उठाते हैं। झील के एक कोने पर राजा भोज की प्रतिमा बनी हुई है। झील के ऊपर बने ब्रिज पर एक सेल्फी पॉइंट भी बना हुआ है,

जहाँ आप यहाँ की यादों को कैमरे में कैद करके अपने साथ लेकर जा सकते हैं। प्रकृति के बीच थोड़ा सा टाइम स्पेंड करने का यह बहुत ही अच्छी जगह है। यहाँ पर आप फैमिली तथा दोस्तों के पास साथ बैठकर खूब सारी मौज मस्ती के साथ बातें कर सकते हैं। शाम के समय में यहाँ पर खूब सैलानी आते हैं।

5. बिरला संग्रहालय – Birla Museum

Image Source – Google | Image By – Bhopaltourism

भोपाल में घूमने के लिए बिरला संग्रहालय भी एक बहुत अच्छी जगह है। बिरला संग्रहालय शानदार बिरला मंदिर परिसर का एक हिस्सा है।  इस संग्रहालय में आपको भगवान शिव और देवी पार्वती का पवित्र मंदिर और एक लक्ष्मी-नारायण मंदिर देखने को मिलेगा।

इस भव्य संग्रहालय से आप पूरे शहर का खूबसूरत दृश्य भी देख सकते हैं। पर्यटकों के लिए यहाँ घूमने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 तक होता है। यहाँ पर आप कम शुल्क देखकर ज्यादा आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

6. ट्राइबल म्यूजियम – Tribal Museum

Image Source – Google | Image By – Visitworldheritage

भोपाल में सबसे प्रसिद्ध स्थान में से एक ट्राइबल म्यूजियम भी है। इस म्यूजियम में आप आदिवासी संस्कृति को देख सकते हैं। म्यूजियम में प्रवेश करते ही आपको एक ब्रोशर भी दिया जाता है, जिससे आप आदिवासी के कुछ मूलभूत बातों को सीख सकते हैं।

ब्रोशर की मदद से आप म्यूजियम में मौजूद चित्रों और वास्तुकला को आसानी से समझ सकते हैं। ट्राइबल म्यूजियम को 6 गैलरीज में विभाजित किया गया है। जो जनजातीय संस्कृति, जीवन, कला और पौराणिक कथाओं को समर्पित हैं।

यहाँ पर आप अपने बच्चों के साथ भी आ सकते हैं। इतिहास से रूबरू कराने की यह एक परफेक्ट जगह है। यदि आप इतिहास या पौराणिक कथाओं के शौकीन तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

7. शौकत महल – Shaukat Mahal

Image Source – Google | Image By – Mptourandtravels

शौकत महल पर्यटकों द्वारा भोपाल में सबसे अधिक देखा जाने वाला महल है। शौकत महल में इस्लामी वास्तुकला की प्रबलता के बीच एशियाई और पश्चिमी स्थापत्य कला की एक सुंदर प्रस्तुति दिखाई देती है। शौकत महल की वास्तुकला इंडो-इस्लामिक और यूरोपीय शैलियों का एक अजीब मिश्रण है।

शौकत महल के बगल में आपको सदर मंजिल देखने को मिलेगी। महल का निर्माण लाल रंग की ईंट से किया गया है। महल की खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए महल के चारों ओर बगीचे बने हुए हैं। जिसके किनारे बैठकर आप अपने दोस्तों तथा फैमिली से बहुत सारी बातें कर सकते हैं।

यहाँ के खूबसूरत नजारों का आनंद भी प्राप्त कर सकते हैं। यह महल 108 साल पुराना है पर इसकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। आप भोपाल घूमने जाए तो इस महल में एक बार नजर जरूर डाले।

8. भीमबेटका गुफा – Bhimbetka Rock Shelters

Image Source – Google | Image By – Bhopaltourism

भीमबेटका गुफाएं भोपाल से लगभग 45 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। भीमबेटका गुफाओं को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में घोषित किया गया है। माना जाता है कि यह गुफाएँ 30 हजार साल पुरानी, महाभारत के भीम के चरित्र से संबंधित है। गुफाओं के अंदर सुंदर रूप से गढ़ी हुई चट्टानों की संरचना देखने को मिलती हैं।

गफा के चारों ओर हरे भरे जंगल देखने को मिलते है, जो इस गुफा की शान को और बढ़ा देते हैं। इससे प्रकृति के बीच रहने का अनुभव होता है। यह गुफा अपने काल का एक वेश कीमती नमूना मानी जाती हैं। यहाँ पर आप कम एंट्री फीस देकर बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

9. सांची स्तूप – Sanchi Stupa

Image Source – Google | Image By – Indianvisit

भोपाल में स्थित सांची स्तूप पूरे भारत में घूमने के लिए बेस्ट जगह की लिस्ट में शामिल है। सांची स्तूप की भव्यता आज भी बेजोड़ दिखाई देती हैं। सांची स्तूप देश के सबसे उल्लेखनीय बौद्ध स्मारकों में से एक है। इस स्तूप के अंदर एक विशाल गुंबद है।

जिसमें एक तिजोरी है, तिजोरी के अंदर भगवान बुद्ध के अवशेष रखे गए हैं। यह स्तूप मौर्य राजवंश के महान सम्राट अशोक के शासनकाल में बनाई गई थी। यहाँ पर एंट्री का टाइम सुबह 8:00 से शाम 5:00 तक का है। यहाँ पर आप कम फीस देखकर बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, तथा यह एक फैमिली प्लेस भी है।

10. ताज उल मस्जिद – Taj ul Masjid

Image Source – Google | Image By – Indiaimagine

भोपाल में स्थित ताज उल मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। जो मुगल वास्तुशैली में बनी हुई है। मस्जिद को गुलाबी रंग से बनाया गया है। मस्जिद में सफेद गुंबद नुमा मीनार हैं, जिसको मदरसे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

मस्जिद में एक आंगन है ,जिसके बीच में एक बड़ा स्नान टैंक भी है। हॉल में विशाल स्तंभों में तिरछी मेहराबों के माध्यम से 27 छतें हैं, जिनमें से 16 छतें अलंकृत पंखुड़ियों वाले डिजाइनों से सजाई गई हैं। मस्जिद में महिलाओं के नहाने के लिए भी अलग से स्थान रखा गया है।

मस्जिद को बाहर से देखने पर भी यह खूबसूरत नजर आती है। त्योहारों के टाइम पर आप इस मस्जिद में भीड़ देख सकते हैं। आप भोपाल घूमने जाते हैं तो आप एक बार इस मस्जिद का दौरा भी कर सकते हैं।

भोपाल कैसे पहुँचे

हवाई मार्ग द्वारा – यदि आप भोपाल फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो भोपाल का सबसे करीबी हवाई अड्डा राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। जो भोपाल से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भोपाल का यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सभी छोटे तथा बड़े हवाई अड्डों से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग द्वारा – यदि आप फ्लाइट को मिस करके भोपाल ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो भोपाल जंक्शन भोपाल का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है, जो भोपाल में ही स्थित है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर एवं लखनऊ जैसे बड़े शहरों से आपको भोपाल जंक्शन तक डायरेक्ट ट्रेन मिल सकती है।

सड़क मार्ग द्वारा – भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है, जिस वजह से मध्य प्रदेश की सरकार सरकारी तथा प्राइवेट बस चलाती है, मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों तक आपको बस की सुविधा मिल जाएगी। इसी के साथ-साथ आपको राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे बड़े शहरों से भी भोपाल तक बस की सुविधा मिल जाएगी।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप भोपाल अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। मध्य प्रदेश की राजधानी होने के नाते भोपाल की सड़के आपको बहुत अच्छी मिलेंगी। जिसके कारण आपको जाने में कोई परेशानी नहीं होगी तथा आसपास आपको खाने-पीने की चीजें भी मिल जाएंगी है, तथा पेट्रोल पंप भी मिल जाएंगे।

Google Map

भोपाल में कहाँ ठहरे

यदि आपने भोपाल आने का प्लान बनाया है, तो आप सोचोगे कि भोपाल में कहाँ रुके? भोपाल स्वच्छता के मामले में भी आगे आता है। भोपाल में आपको बहुत ही अच्छे रेट पर होटल मिल जाएंगे। भोपाल में स्वच्छता के कारण आपको होटल की कंडीशन बहुत ही अच्छी देखने को मिलेगी।

हम आपके लिए कुछ अच्छे होटल की लिस्ट लाए हैं, जो आपके बजट के हिसाब से भी हैं। यह होटल – होटल रॉयल पैलेस, होटल पंचानन, पार्क होटल, होटल जेंस, श्री पैलेस होटल, होटल शिखा, होटल रॉयल स्टार, होटल श्रीमाया, होटल सवेरा इन्न, जैंस होटल राजहंस, होटल पथिक भोपाल, द टेन सुइट्स, होटल तुलसी एक्सोटिक, द फर्न रेसिडेंसी, होटल सोनाली, होटल मोर्य रीजेंसी,

होटल ज्योति, होटल संगम, होटल निसर्ग प्राइवेट लिमिटेड, द मार्क होटल एंड क्लब, होटल सफायर, ग्रैंड आशीर्वाद बीकन होटल, भोपाल हैं। आप इन होटल को अपने बजट के हिसाब से चूस करके वहाँ पर रुक सकते हैं। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज के साथ एक अच्छा व्यू मिलता है। तथा यह सभी होटल आपको आपकी लोकेशन के करीब ही मिलेंगे। यदि आप भोपाल में ठहरे तो हमारे बताए हुए होटल को एक बार जरूर ट्राई करें।

भोपाल का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Cookpad

झीलों की नगरी में घूमने के लिए आपको बहुत अच्छी-अच्छी जगह मिल जाएंगी। इसी के साथ-साथ आपको झीलों की नगरी में खाने में भी बहुत स्वादिष्ट चीजें मिल जाएंगी। यहाँ पर खाने की लजीज चीजे मिलती हैं। जो भी लोग बाहर से घूमने आते हैं, वह भोपाल के फेमस फूड जरूर ट्राई करते हैं।

भोपाल के स्ट्रीट फूड भी काफी मात्रा में स्वादिष्ट मिल जाएंगे। भोपाल में आपको हर गली मोहल्ले में बहुत स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएंगे। शाम के समय में यदि आप भोपाल की सड़कों पर वॉकिंग के लिए जाएंगे तो आपको शाम के समय में बहुत ही स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड देखने को मिलेंगे।

आप इनका टेस्ट एक बार जरूर करें। भोपाल के कुछ फेमस व्यंजन है, जैसे- भोपाली पान, बाफला, भुट्टे के कीस, पोहा जलेबी, पाया सूप, सुलेमानी चाय, मावा बाटी, दाल बाटी, कचोरी, दही लस्सी, नमक वाली चाय, भोपाली गोश्त कोरमा, बिरयानी, नल्ली निहारी आदि। आप भोपाल घूमने जाए तो व्यंजन को एक बार जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸

इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको भोपाल से जुड़ी सभी बातो के बारे में डिटेल से बताया है, कि आप भोपाल कैसे जा सकते हैं, भोपाल में कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं, भोपाल में अच्छे और सस्ते होटल कहाँ मिलेंगे, तथा भोपाल के प्रसिद्ध व्यंजन कौन-कौन से हैं। यदि आपको कुछ समझ नहीं आया या फिर आप भोपाल को लेकर कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो आप कमेंट सेक्शन के जरिए हमसे पूछ सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉भोपाल में कौन सी चीज प्रसिद्ध है?

मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल को ‘राजा भोज की नगरी’ भी कहा जाता है। भोपाल में कई छोटे-बड़े तालाब हैं, इसलिए भोपाल को ‘झीलों की नगरी’ भी कहा जाता है। भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का एक कारखाना भी है,

👉भोपाल की फेमस मिठाई कौन सी है?

भोपाल की सबसे फेमस मिठाई मावा बाटी है, यह मिठाई इतनी फेमस है की हर कोई टयूरिस्ट इस मिठाई को खाने के साथ – साथ पैक करा कर अपने साथ भी ले जाना पसंद करता है।

👉भोपाल मे घूमने का खर्च कितना आता है?

भोपाल शहर, मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है, इसलिए यह मध्य प्रदेश के बाकी शहरों से भोपाल थोड़ा महंगा है, लेकिन फिर भी 2-3 दिन भोपाल घूमने मे लगभग 7,000 – 10,000 रुपये का खर्च आ सकता है।

👉भोपाल घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

भोपाल मे घूमने के लिए सब से अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का माना जाता है, क्युकी मार्च के बाद सितम्बर तक भोपाल मे गर्मी तथा बरसात का मौसम रहता है।


Leave a Comment