Jodhpur Me Ghumne Ki Jagah | A Beautiful Blue City

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

जोधपुर ‘ब्लू सिटी’ राजस्थान का सबसे बड़ा नगर है। जोधपुर ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। जोधपुर में ज्यादातर मौसम चमकते सूर्य वाला होता है। इसलिए जोधपुर को ‘सूर्य नगरी’ भी कहा जाता है। जोधपुर की पहचान यहाँ के महल तथा पुराने घरों से होती है, तो चलिए बात करते हैं – Jodhpur Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

कहा जाता है, कि जोधपुर शहर के लोग बहुत मिलनसार होते हैं, तथा जोधपुर में आपको राजस्थानी संस्कृति देखने को मिलेगी। जोधपुर में रहन-सहन से लेकर जोधपुर वासियों के कपड़े, गलियाँ, उनके घर सभी दिलचस्प होते हैं।

जोधपुर में स्थित जोधपुर कोट तथा जोधपुरी पकड़िया पूरे भारत में प्रसिद्ध है। जोधपुर में हर साल लाखों देसी तथा विदेशी पर्यटक भारतीय वास्तुकला की एक झलक पाने के लिए आते हैं।

यदि आपने अपनी घूमने की लिस्ट में जोधपुर को शामिल किया है, तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। आप जोधपुर से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप सही आर्टिकल पर आए हैं।

इस आर्टिकल जरिए हम आपको जोधपुर से जुड़ी सारी जानकारी देंगे, कि आप जोधपुर कैसे जा सकते हैं? जोधपुर में कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं? क्या-क्या खा सकते हैं? जोधपुर से जुड़ी सारी जानकारी जानने के लिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहिए।

जोधपुर घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
जोधपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Jodhpur Me Ghumne Ki Jagah

1. मेहरानगढ़ किला – Mehrangarh Fort

Image Source – Google | Image By – Getyourguide

जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ किला जोधपुर का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह किला जोधपुर शहर के ऊपरी हिस्से में बना हुआ है। जिसकी ऊँचाई 414 फिट है, तथा यह 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

किले में एक विशाल संग्रहालय के साथ-साथ आपको 925 कैमरे भी देखने को मिलेंगे। इस किले की वास्तुकला ही इस किले की खूबसूरती है। किले की दीवारें 20 फीट मोटी तथा 150 फीट ऊँची हैं। किले में बहुत सारे बाग, मंदिर, तालाब स्थित है।

किले के मुख्य द्वार को सोने का दरवाजा के नाम से जाना जाता है। मेहरानगढ़ किला एक ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहर है। यह किला राजस्थान की संस्कृति को भी दर्शाता है। राजस्थान की संस्कृति तथा इस किले की खूबसूरती को देखने हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक यहाँ पर आते हैं।

2. उम्मेद भवन पैलेस – Umaid Bhawan Palace

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस एक बहुत विशाल महल है। इस महल को दुनिया के सबसे बड़े निजी निवासो की लिस्ट में शामिल किया गया है। उम्मेद भवन 100 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, तथा इस महल में 347 कमरे हैं।

इस महल की वास्तुकला को बहुत ही नायाब ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पूरा महल सफेद संगमरमर से बना हुआ है, जिसमें मुगल और इटालियन श्रेणी का मिश्रण दिखाई देता है।

महल के अंदर का हिस्सा भी बहुत ही खूबसूरती के साथ बना हुआ है। महल के कई कमरों में आपको राजसी फर्नीचर और कलाकृतियाँ देखने को मिलेंगी। उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर की शान बन चुका है।

आज के टाइम में यह फाइव स्टार होटल है। जोधपुर जाने वाले पर्यटक उम्मेद भवन को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करते हैं। आप जोधपुर घूमने जाए तो उम्मेद भवन पैलेस जरूर घूमे

3. जसवंत थड़ा – Jaswant Thada

Image Source – Google | Image By – Jodhpurtourism

जसवंत थड़ा जोधपुर में घूमने के लिए प्रसिद्ध खास स्मारक है। यदि आप मेहरानगढ़ किला घूमने जाते हैं, तो जसवंत थड़ा आपको उसी के पास देखने को मिल जाएगा। राजा जसवंत की याद में बनाई गई यह स्मारक घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

स्मारक के बाहर का डिजाइन एक मंडप के आकार का बना हुआ है। जिसमें ऊपर एक छतरी दिखाई देती है। स्मारक के पास आपको बहुत ही खूबसूरत बगीचा भी देखने को मिलेगा। जिसमें आप थोड़ी देर बैठकर आराम भी कर सकते हैं।

जसवंत थड़ा एक ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहर है। जो जोधपुर की खूबसूरती को बनाए रखता है। इस स्मारक को देखने भी काफी पर्यटक आते हैं।

4. घंटाघर – Ghanta Ghar

Image Source – Google | Image By – Trip101

जोधपुर में स्थित घंटाघर एक भौतिक विशाल घंटाघर है। यह घंटाघर भी एक ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक स्थल है। जो जोधपुर में घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प है। घंटाघर की ऊँचाई 100 फिट है, तथा यह चार मंजिला बना हुआ है।

घंटाघर का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है, जो इस घंटाघर की खूबसूरती को बढ़ाता है। घंटाघर पर एक बहुत ही विशाल घंटा लगा हुआ है, जिसकी आवाज आप हर घंटे सुन सकते हैं। इस स्थल को देखने भी काफी पर्यटक आते हैं।

यदि आप घंटाघर देखने आते हैं, तो आपको पास ही में जोधपुर का बाजार मिल जाएगा। जिसमें आप राजस्थानी हस्तशिल्प वस्तुएँ खरीद सकते हैं। पास ही आपको एक पार्क देखने को मिलेगा, जहाँ पर आप बैठकर कुछ देर आराम कर सकते हैं।

5. मंडोर गार्डन – Mandore Garden

Image Source – Google | Image By – Wikimedia

मंडोर गार्डन जोधपुर शहर से 10 किलोमीटर दूर स्थित है। जोधपुर में स्थित मंडोर गार्डन भी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। प्रकृति के बीच बना यह गार्डन आपको बहुत ही शांति तथा आनंद देता है। इस गार्डन में आपको बहुत सारे फूल, पेड़-पौधे दिखाई देंगे।

गार्डन में एक झील भी बनी हुई है, जिसके किनारे पर बैठकर आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा, तथा आप इस नदी में वोटिंग भी कर सकते हैं। इस गार्डन में आने के बाद आप बहुत ही शांति के साथ अपना टाइम स्पेंड कर सकते हैं, तथा साथ-साथ इस गार्डन में आपको कुछ ऐतिहासिक धरोहर भी देखने को मिलेगी जैसे- जैन मंदिर, रावणा का मंदिर और मोती महल आदि।

जोधपुर आने वाले सभी पर्यटक इस गार्डन में जरूर आते हैं, क्योंकि जोधपुर में यही एक ऐसी जगह जहाँ पर आप ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा प्रकृति के सभी नजारों का एक साथ आनंद ले सकते हैं।

6. राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क – Rao Jodha Desert Rock Park

Image Source – Google | Image By – Mehrangarh

राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क जोधपुर में स्थित एक पर्यटन स्थल है। यह पार्क मेहरानगढ़ किले के पास ही स्थित है। राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क 284 बीघा में फैला हुआ है। पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे लगे हुए हैं, जिनमें कैक्टि, झाड़ियाँ तथा घास है।

पार्क में आपको विभिन्न प्रकार के जानवर भी देखने को मिल जाएंगे, जैसे- खरगोश, सांप, गिलहरी आदि। इस पार्क में आप प्रकृति के बीच थोड़ा सा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

यहाँ बैठने के बाद आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा, तथा आप यहाँ पर कुछ एक्टिविटीज भी कर सकते हैं- जैसे जंगल सफारी, टहलना तथा पिकनिक शामिल हैं। पार्क में जंगल सफारी का लाभ उठाते हुए आप जंगल के विभिन्न जानवरों से भी मिल सकते हैं,

तथा जंगलों के जानवरों से रूबरू करने का यह एकमात्र साधन भी है। पार्क में बहुत सारे पिकनिक स्पॉट बने हुए हैं, जहाँ पर आप फैमिली के साथ बैठकर कुछ खा पी सकते हैं और बहुत सारी बातें भी कर सकते हैं।

7. बालसमंद झील – Bal Samand Lake

Image Source – Google | Image By – Yatra

जोधपुर में स्थित बालसमंद झील लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह झील आपको जोधपुर शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर मिल जाएगी। 17 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई यह एक कृत्रिम झील है। झील के चारों तरफ का वातावरण बहुत ही खूबसूरत लगता है।

यह झील चारों तरफ से पहाड़ों से घिरे हुई है, तथा झील के आसपास आप बहुत सारे पक्षी उड़ते हुए देख सकते हैं, जैसे- सारस, बत्तख और कबूतर शामिल है। आप झील के पास बैठकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं,

तथा झील में आप वोटिंग भी कर सकते हैं। यदि आपको फिशिंग का शौक है तो झील में आप फिशिंग भी कर सकते हैं। झील के पास आकर आप कम समय में बहुत सारा आनंद ले सकते हैं।

8. शीश महल – Sheesh Mahal

Image Source – Google | Image By – Connectingtraveller

जोधपुर में स्थित शीश महल बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया है। यह कांच का एक महल है। इस महल को ‘ग्लास पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है। यह महल ऐतिहासिक वास्तुकला का एक बहुत ही सुंदर उदाहरण है।

महल में छत से फर्श तक शीशे से डिजाइन किया गया है। छत पर नीले, हरे सोने व चांदी के आभूषण लटके हुए हैं, तथा अब उनकी जगह पर झूमर लटका दिए गए हैं। जो इस महल की सुंदरता को बरकरार रखते हैं। यदि आप जोधपुर में घूमने आए तो शीश महल में भी जरूर आए।

इस महल की नक्काशी लोगों को बहुत आकर्षित करती है, तथा यहाँ पर विदेश से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। राजस्थानी संस्कृति के साथ-साथ यहाँ पर आप राजस्थान की ऐतिहासिक वास्तुकला को भी देख सकते हैं।

9. कायलाना झील – Kaylana Lake

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

कायलाना झील जोधपुर में ही नहीं पूरे राजस्थान में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह झील जोधपुर से 8 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है। यह झील 84 किलोमीटर तक फैली हुई है। कायलाना झील कुछ विदेशी तथा देसी पक्षियों का घर भी है।

यहाँ पर आप विभिन्न प्रकार के पक्षियों को उड़ता हुआ देख सकते हैं। जिसमें बर्डवॉचिंग भी शामिल है। यदि आप यहाँ पर सर्दी के मौसम में जाते हैं, तो आप साइबेरियन क्रेन को भी देख सकते हैं।

झील के आसपास का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। सूर्यास्त के समय मानो सूरज पानी में ही डूब रहा है। ज्यादातर पर्यटक यहाँ पर शाम के समय में ही आते हैं। यदि आप जोधपुर घूमने आए तो इस झील पर एक बार सैर करने जरूर आए।

आप यहाँ पर कम समय में भी आ सकते हैं, तथा प्रकृति के बीच थोड़ा सा टाइम विताकर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

10. फूल महल पैलेस – Phool Mahal Palace

Image Source – Google | Image By – Jodhpurtourism

जोधपुर में स्थित फूल महल एक बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया हाॅल है। छत पर सोने के तंतु से नक्काशी की गई है। कमरे की शोभा बढ़ाने के लिए खूबसूरत चित्र और पेंटिंग विशेष रूप से राग माला श्रृंखला और ब्रिटिश काल के फर्नीचर भी मौजूद है।

अंदर जाते ही चंदन से बना एक केंद्रबिंदु दिखाई देता है, जो हाथी दांत, सोने और कीमती पत्थरों से सजाया गया है। फूल महल एक पर्यटन स्थल के साथ-साथ राजपूतों की समृद्ध विरासत और संस्कृति का प्रमाण भी है।

महल की वास्तुकला राजपूत युग की भव्यता और समृद्धि को दर्शाता है। जोधपुर में घूमने वाले सभी पर्यटकों के लिए फूल महल एक बहुत ही देखने योग्य स्थान है।

जोधपुर कैसे जाएं

हवाई मार्ग द्वारा – जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप जोधपुर हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो जोधपुर का एकमात्र एयरपोर्ट जोधपुर एयरपोर्ट ही है। जो देश के काफी सारे हवाई अड्डों से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

यदि आप दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चंडीगढ़, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से जुड़े हुए हैं, तो आपको जोधपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी।

रेल मार्ग द्वारा – यदि आप जोधपुर रेल के द्वारा आना चाहते हैं, तो जोधपुर में स्थित जोधपुर जंक्शन है। जोधपुर जंक्शन देश के बहुत सारे बड़े-बड़े रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है। वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, आगरा, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, मुंबई और अमृतसर जैसे बड़े शहरों से आपको जोधपुर तक के लिए डायरेक्ट ट्रेन मिल सकती है।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आप राजस्थान से जुड़े हुए हैं, तो राजस्थान के सभी शहरों से जोधपुर तक के लिए आपको प्राइवेट तथा सरकारी बस बहुत ही आसानी से मिल जाएंगी। राजस्थान के साथ-साथ आपको दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, अहमदाबाद, चंडीगढ़ से भी डायरेक्ट बस मिल जाएगी।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप जोधपुर अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। जोधपुर की सड़कों की हालत आपको बहुत अच्छी देखने को मिलेगी, तथा रास्ते में आपको पेट्रोल पंप, खाने की चीजें भी मिल जाएंगी।

Google Map

जोधपुर में कहाँ ठहरे

ब्लू सिटी के नाम से मशहूर जोधपुर अपनी संस्कृति तथा ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर हर साल काफी मात्रा में देश तथा विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यदि आपने जोधपुर आने का प्लान बना ही लिया है, और आप सोचेंगे कि जोधपुर में अच्छे सस्ते होटल कहाँ मिलेंगे।

हम आपके लिए कुछ ऐसे होटल की लिस्ट लाए हैं, जो आपके बजट के हिसाब से हैं। आप जोधपुर में इन होटल की मदद से बहुत ही कम खर्च में घूम सकते हैं। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज के साथ एक अच्छा व्यू भी मिलता है, तथा यह सभी होटल आपको आपकी लोकेशन के करीब ही मिलेंगे। यह होटल है-

श्याम पैलेस गेस्ट, बेन्दा रेजुविनेट होटल, होटल देव महल, अमर निवास अतिथिगृह, श्याम पैलेस पेइंग गेस्ट हाउस, मूनलाइट गेस्टहाउस, गेस्ट हाउस यूजीएस – डीलक्स रूम, यूजीएस गेस्ट हाउस पेइंग, हिल व्यू गेस्ट हाउस, ट्राइबो ट्रेंड हिंदुजा फोर्ट, श्री होम स्टे, पटवा हवेली | एक विला में कमरे, पटवा हवेली, तनु गेस्ट हाउस, द ग्लोबल गेस्ट हाउस, व्यास हवेली आदि। आप अपने बजट के हिसाब से होटल चूस करके जोधपुर में अपने सफ़र को यादगार बना सकते हैं।

जोधपुर में क्या खाएं

Image Source – Google | Image By – Homegrown

जोधपुर में राजस्थानी संस्कृति देखने को मिलती है। इस लिए आपको जोधपुर के खाने में राजस्थानी खाने का स्वाद भी आता है, तथा यहाँ के व्यंजन में आप राजपूती व्यंजन के स्वाद देखने को मिलते हैं। जोधपुर में वेज व नॉनवेज दोनों ही खाने बड़ी ही रेंज में मिलते हैं।

जोधपुर में आपको मिर्ची बड़ा, गट्टे की सब्जी, जलेबी, गुलाब जामुन की सब्जी, शाही समोसा, जोधपुरी काबुली, रबड़ी के लड्डू, बाजरे की खिचड़ी, कलाकंद, दाल-बाटी चूरमा, मावा की कचौरी, घेवर, मखनिया लस्सी, प्याज़ की कचोरी, दूध लड्डू आदि व्यंजन देखने को मिल जाएंगे।

आप इन सभी व्यंजनों को एक बार जरूर ट्राई करें। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। जोधपुर में आपको हर तरह के व्यंजन मिल जाएंगे। लेकिन आप एक बार हमारा बताए हुए व्यंजनों को जरूर ट्राई करें। यह आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देंगे।

🌸🌸🌸

कैसी लगी आपको हमारी जोधपुर से जुड़ी सारी जानकारी ? इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको जोधपुर के बारे में पूरी डिटेल से बताया है। आपका यदि कोई सवाल है या फिर आपको कुछ समझ नहीं आया है तो आप कमेंट सेक्शन के जरिए हमसे बात कर सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!

👉जोधपुर में सस्ते कपड़े कहाँ मिलते हैं?

जोधपुर का सबसे फेमस बाजार घंटा घर बाजार है। घंटा घर बाजार मे अच्छी क्वालिटी के साथ – साथ किफायती दाम मे कपड़े मिल जाते हैं। कपड़ों के साथ – साथ आप यहाँ पर प्राचीन तथा हस्तशिल्प वस्तुएं भी खरीद सकते हो

👉जोधपुर में झील कौन सी है?

जोधपुर की सबसे फेमस झील बालसमंद झील है। जो जोधपुर – मंडोर रोड पर, जोधपुर शहर से लगभग 5 किमी दूर है।

👉जोधपुर ब्लू सिटी क्यों है?

जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से इसलिए जाना जाता है, क्योंकि यहाँ की लगभग सभी बिल्डिंग हल्के नीले रंग से रंगी हुई हैं, जिसकी वजह से जोधपुर शहर बहुत ही खूबसूरत लगता है।

👉जोधपुर का दूसरा नाम क्या है?

जोधपुर को सूर्य नगरी के नाम से भी जाना जाता है।


Leave a Comment