Kolkata Me Ghumne Ki Jagah | A City of Joy

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता भारत के राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी है। साथ ही यह भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। कोलकाता बांग्लादेश की सीमा से 80 किलोमीटर, तथा बंगाल की खाड़ी से 180 किलोमीटर दूर है। कोलकाता में स्थित पुराने युग की इमारतें कोलकाता को बेहद खास तथा आकर्षित बनाते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Kolkata Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

कोलकाता में बहुत सी इमारते हैं, जिनकी जानकारी आपको कोलकाता में आने के बाद मिलेंगी। कोलकाता को ‘सिटी आफ जॉय’ के नाम से भी जाना जाता है। कोलकाता में कई आकर्षण और पॉश इलाके हैं।

कोलकाता शहर अपनी कला, शानदार वास्तुकला, महान संस्कृति और साहित्य के लिए अधिक जाना जाता है। इस शहर में आपको शानदार मंदिर, ऐतिहासिक स्थल, रिटेल मॉल और कई अन्य आकर्षण चीजें देखने को मिलेंगी। कुल मिलाकर कोलकाता घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन प्लेस है।

यदि आपने कोलकाता आने का प्लान बनाया है, तो यह आपके लिए परफेक्ट प्लेस होने वाला है। कोलकाता आप अपनी फैमिली तथा फ्रेंड्स दोनों के साथ घूम सकते हैं। आप कोलकाता जाने का सोच रहे हैं, तो आप सही पेज पर आए हैं।

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कोलकाता से जुड़े सारी जानकारी देंगे। आप कोलकाता कैसे जा सकते हैं? कोलकाता में कहाँ ठहरे? कोलकाता में क्या खाए? कोलकाता में कहाँ-कहाँ घूमेंगे? सभी बातों की जानकारी आपको इस आर्टिकल के अंत तक मिल जाएगी, तो हमारे साथ अंत तक बने रहिए।

कोलकाता घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
कोलकाता घूमने के लिए सबसे अच्छा समयनवंबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Kolkata Me Ghumne Ki Jagah

1. विक्टोरिया मेमोरियल – Victoria Memorial

Image Source – Google | Image By – Britannica

शहर के बीचो-बीच खड़ी सफेद संगमरमर की इमारत को विक्टोरिया मेमोरियल के नाम से जाना जाता है। कोलकाता घूमने के लिए यह फर्स्ट नंबर पर आती है। कोलकाता में पर्यटन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा विक्टोरिया मेमोरियल है।

विक्टोरिया मेमोरियल का निर्माण मिस्र के वेनिस, मुगल और अन्य इस्लामी शैलियों से प्रेरणा लेते हुए किया गया था। मकराना मार्बल से बनाई गई इसी इमारत की ऊँचाई 184 फिट है। इमारत में चार चाँद लगाने के लिए 64 एकड़ जमीन में एक खूबसूरत गार्डन बनाया गया है, जहाँ पर पर्यटक बैठ कर आराम करते हैं।

गार्डन में रानी विक्टोरिया की कांस्य से बनी एक प्रतिमा भी है। कहा जाता है, कि विक्टोरिया मेमोरियल का डिजाइन ताजमहल से मिलता जुलता है। इस इमारत के अंदर गैलरी, शाही गैलरी, सेंट्रल हॉल, पोर्ट्रेट गैलरी, हथियार और शस्त्रागार गैलरी, मूर्तिकला गैलरी और कोलकाता गैलरी देखने को मिलती है।

आप विक्टोरिया मेमोरियल को देखने आते हैं, तो आप इसकी खूबसूरती में खो जाएंगे तथा आपको इसके अंदर बहुत सी किताबें तथा आश्चर्य चीजें भी देखने को मिलेंगी।

2. हावड़ा ब्रिज – Howrah Bridge

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

हावड़ा ब्रिज कोलकाता में घूमने के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। ये दुनिया का चौथा सबसे व्यस्त कैंटिलीवर पुल है। हावड़ा ब्रिज को हुगली नदी पर बनाया गया है, तथा इसे कोलकाता का गेटवे माना जाता है। यह हावड़ा तथा कोलकाता को जोड़ने वाला ब्रिज है। हावड़ा ब्रिज बिना नट बोल्ट का बना हुआ ब्रिज है।

इस पुल से प्रतिदिन लगभग 1,00,000 वाहन एवं लगभग 1,50,000 पैदल यात्री हुगली नदी को पार करते हैं। इस ब्रिज की खूबसूरती रात में बहुत ज्यादा दिखाई देती है। रात में यह एक चमचमाता हुआ दिखाई देता है। इसकी खूबसूरती को देखते हुए बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी इस ब्रिज पर की जाती है।

यदि आप कोलकाता घूमने जाते हैं, तो हावड़ा ब्रिज पर नाइट वॉकिंग के लिए भी जा सकते हैं। रात में हावड़ा नदी का पानी और इस ब्रिज की बनावट दोनों ही बहुत आनंद देती हैं।

3. इंडियन म्यूजियम – Indian Museum

Image Source – Google | Image By – Itinari

कोलकाता में स्थित इंडियन म्यूजियम दुनिया का नवा सबसे बड़ा संग्रहालय है, तथा भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय भी है। भारत के इस सबसे पुराने संग्रहालय में समकालीन चित्रों, बुद्ध के पवित्र अवशेष, मिस्र की ममियों और प्राचीन मूर्तियाँ, आभूषणों, जीवाश्मों, कंकालों, प्राचीन वस्तुओं, कीमती कलाकृतियाँ और उल्कापिंडों का एक आकर्षक संग्रह मौजूद हैं।

साथ-साथ आपको यहाँ पर पुरातत्व खंड भी देखने को मिलेंगे जैसे प्रोटो-हिस्टोरिक गैलरी, मुख्य प्रवेश गैलरी, भरहुत गैलरी, गांधार गैलरी, लंबी पुरातत्व गैलरी, कांस्य गैलरी, सिक्का गैलरी, छोटी कला गैलरी और मिस्र गैलरी आदि।

पुरातत्व खंड के साथ-साथ आप यहाँ पर आर्ट सेक्शन, नृविज्ञान धारा, जूलॉजी सेक्शन, जियोलॉजी सेक्शन, बॉटनी सेक्शन आदि चीजें भी देख सकते हैं। यदि आप प्राचीन चीजों को देखना चाहते हैं, तथा प्राचीन बातों को जानने के इच्छुक है तो आपको इस संग्रहालय में एक बार जरूर आना चाहिए।

4. साइंस सिटी – Science City

Image Source – Google | Image By – Wikipedia

यदि आप कोलकाता अपनी फैमिली के साथ घूमने आए हैं, तो यह आपके बच्चों के लिए एक बहुत ही परफेक्ट जगह होने वाली है। यहाँ पर साइंस सिटी में आने के बाद बच्चे खेल-खेल में बहुत सी चीजें सीखते हैं। कोलकाता के साइंस सिटी को नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम के तहत,

साइंस सिटी को पूरे भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र घोषित किया गया है। विज्ञान प्रेमियों को यह जगह बहुत पसंद आती है। साथ ही साइंस सिटी में विदेशी पर्यटक भी काफी मात्रा में दिखाई देते हैं। यह साइंस सिटी शिक्षा और विज्ञान को मनोरंजन के तरीके से सिखाती है।

इस संग्रहालय में आप डायनमोशन हॉल, एक्वैरियम, लाइव बटरफ्लाई एन्क्लेव, अर्थ एक्सप्लोरेशन हॉल, स्पेस ओडिसी, मैरीटाइम सेंटर, साइंस पार्क, एक्सप्लोरेशन हॉल, ग्रैंड थिएटर, मिनी ऑडिटोरियम आदि चीजें देख सकते हैं। जो आपको मनोरंजन कराने के साथ-साथ विज्ञान को भी बढ़ावा देती है।

5. पार्क स्ट्रीट – Park Street

Image Source – Google | Image By – Antonypratapj

कोलकाता में स्थित पार्क स्ट्रीट एक ऐसी सड़क जो कभी नहीं सोती है। 40 सालों से यह सड़क लगातार चलती रहती है। यदि आप नाइट आउट के शौकीन है तो यह स्ट्रीट आपके लिए परफेक्ट है। यहाँ पर आपको नाइट क्लब, फूड प्वाइंट, कैफे बहुत सारी चीजें देखने को मिल जाएंगी।

इस सड़क पर ब्रिटिश काल की कुछ प्राचीन इमारत तथा स्मारक भी है। जिनका मजा दिन में ले सकते हैं। इस अनोखी सड़क पर आप कोलकाता की संस्कृति को देख सकते हैं। यह सड़क दिवाली, क्रिसमस और नए साल के अवसरों पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को आकर्षित करती है।

यदि आप किसी त्योहार के समय में इस सड़क पर जाते हैं, तो आपको पूरी सड़क सजी हुई तथा चमकदार नजर आएगी। पार्क स्ट्रीट के आसपास आपको एशियाटिक सोसाइटी, सेंट जेवियर्स कॉलेज, साउथ पार्क स्ट्रीट कब्रिस्तान और द पार्क होटल आदि प्रमुख स्थल देखने को भी मिल जाएंगे।

6. प्रिंसेप घाट – Prinsep Monument

Image Source – Google | Image By – Localtourism

कोलकाता में प्रिंसेप घाट हुगली नदी के किनारे बना हुआ है। यह घाट फोर्ट विलियम के वॉटर गेट और सेंट जॉर्ज गेट के बीच स्थित है। कोलकाता में स्थिति यह स्मारक नवीन वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है। यह भव्य इमारत पूरी सफेद पत्थरों से बनी हुई है, जो बहुत दूर से देखने में भी खूबसूरत नजर आती है।

प्रिंसेप घाट आयोनियन स्तंभों के 6 सेटों पर बनाया गया है। घाट की छत 40 फीट ऊँची है तथा पूरी सफेद रंग से रंगी हुई है। देखने में अधिक खूबसूरत लगती है। पास में बहता हुआ नदी का पानी, यहाँ का शांत वातावरण प्रतीत करता है।

प्रिंसेप घाट कोलकाता में सबसे रोमांटिक जगह में से एक है। यहाँ पर आप अपने फ्रेंड्स के साथ बैठकर हैंगआउट कर सकते हैं, तथा फुचका और भेलपुरी के साथ खूब सारी मजेदार बातें कर सकते हैं। यह खूबसूरत स्मारक जेम्स प्रिंसेस की याद में बनाया गया था।

घाट के ऊपर बना विद्युतसागर सेतु इसकी खूबसूरती को बहुत बढ़ावा देता है। प्रिंसेप घाट बर्लिन के ब्रैंडेनबर्ग गेट जैसा दिखाई देता है।

7. अलीपुर प्राणी उद्यान – Alipore Zoological Park

Image Source – Google | Image By – WBZA

कोलकाता में स्थित प्राणी उद्यान सबसे पुराना प्राणी उद्यान माना जाता है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने का केंद्र बना हुआ है। वन्यजीवों से प्रेम करने वालों के लिए यह जगह बहुत ही अच्छी है। यहाँ पर आपको विलुप्त होने वाले प्रजातियाँ भी देखने को मिलेंगी।

पशु-पक्षी, जंगली जानवर सभी प्रकार के वन्य जीव आपको देखने को मिल जाएंगे। बच्चों को ऐसी जगह पर जरूर लेकर जाए। बच्चों को वन्यजीवों से जागरूक करने का यह एकमात्र साधन है। क्योंकि कोलकाता में स्थित प्राणी उद्यान बहुत बड़ा तथा सभी जानवरों का घर है।

चिड़ियाघर के मुख्य आकर्षण भारतीय हाथी, सफेद बाघ, मृग, रॉयल बंगाल टाइगर, ग्रेट इंडियन एक सींग वाले गैंडे, पैंथेरा संकर और विशाल ईलैंड, लोरिकेट्स, हॉर्नबिल, लेडी एमहर्स्ट तीतर और स्वाइनहो तीतर, तेजतर्रार पक्षी और शुतुरमुर्ग, कैसोवरी और एमू है।

यहाँ पर आकर आपको बहुत सारे नए पशु-पक्षी तथा जानवर देखने को मिलेंगे, जिनको देखने के बाद आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

8. फोर्ट विलियम – Fort William

Image Source – Google | Image By – Journeymart

कोलकाता शहर में हुगली नदी के पूर्वी तट पर फोर्ट विलियम की विशाल इमारत बनी हुई है। यह विशाल इमारत 70 एकड़ जमीन में फैली हुई है। इस इमारत में आपको सैकड़ो खिड़कियाँ भी देखने को मिलेंगी। इन खिड़कियों से आप बाहर के खूबसूरत दृश्य का नजारा कर सकते हैं ।

इसके किले का निर्माण पत्थरों से किया गया है। जिसे पूरा करने में 10 साल लग गए थे। किले की आकृति को तारे के डिजाइन की तरह डिजाइन किया गया है। किले में आपको 6 द्वारा देखने को मिलेंगे, जिनके नाम चौरंगी, प्लासी कलकत्ता, वाटर गेट्स सेंट जॉर्ज और ट्रेजरी गेट है।

यहाँ पर आप अपने दोस्तों के साथ थोड़ा टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। शाम के समय में यहाँ का माहौल बहुत ही खूबसूरत नजर आता है।

9. पियाली द्वीप – Piyali Island

Image Source – Google | Image By – Trodly

कोलकाता में आने के बाद यदि आप पियाली द्वीप नहीं गए तो आपकी यात्रा अधूरी रहने वाली है। पियाली नदी सुंदरवन का प्रवेश द्वार है। शहर से दूर शांति में तथा प्रकृति के बीच थोड़ा समय बिताने का यह एक बहुत ही अच्छी जगह है। यह द्वीप बहुत सारे पक्षियों का घर भी है।

यहाँ पर आप खूबसूरत पक्षियों को उड़ते हुए देख सकते हैं, तथा यह प्रदूषण रहित जगह है। यहाँ पर आपको रात में रुकने के लिए भी गेस्ट हाउस मिल जाएगा, जिससे आप रात में जंगलों की सैर कर सकते हैं, रात में खुले आसमान के नीचे लेट सकते हैं।

यह नजर बहुत ही खूबसूरत होता है। आप इस द्वीप पर जाकर नौकायन भी कर सकते हैं, और आसपास के गांव के रहन-सहन की जानकारी लेकर उनसे मिल सकते हैं, जिससे बहुत ही आनंद आता है।

10. बोटैनिकल गार्डन – Botanical Garden

Image Source – Google | Image By – Kolkatatourism

बोटैनिकल गार्डन कोलकाता में सबसे ज्यादा घूमने जाने वाली जगह की लिस्ट में शामिल है। तो आप भी बोटैनिकल गार्डन एक बार जरूर जाए। यदि आपको वनस्पतियों से प्यार है, तो आपके लिए यह गार्डन परफेक्ट है, तथा यह सभी के लिए परफेक्ट है, क्योंकि यहाँ खूबसूरती के साथ-साथ आपको पेड़ पौधों से भी जागरूक करता है।

इस गार्डन में आपको सबसे पुराना बरगद का पेड़ भी देखने को मिलेगा, जो इस गार्डन का आकर्षण है। अचार्य जगदीश चंद्र बोस बोटैनिकल गार्डन में आप बांस, स्क्रू पाइन, ताड़ के पेड़, चमेली, बोगनविलिया, फलियां, वॉटर लिली, ऑर्किड, साइट्रस रसीले पौधे, औषधीय पौधे, पैंडनस, पामा, जावा, पेनांग, मलेशिया, ब्राजील, सुमात्रा, नेपाल और सिसिली, क्यूबन पाम,

इमली के पेड़, आम के पेड़, बहुरंगी बांस के पेड़, सिसिली के नारियल के पेड़, ब्राजील के मैड ट्री ब्रांचिंग पाम के पेड़ आदि प्रकार के पेड़ तथा उनकी बहुत सारी प्रजातियों को देख सकते हैं। इस गार्डन में आपको तितलियाँ तथा उभयचर की भी बहुत सारी प्रजातियाँ देखने को मिलेंगीव हमारे आसपास फूलों पर उड़ती तितलियाँ बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं।

कोलकाता कैसे जाएं

हवाई मार्ग द्वारा – यदि आप कोलकाता हवाई मार्ग के द्वारा जाना चाहते हैं, तो कोलकाता में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह कोलकाता का खुद का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत के सभी छोटे – बड़े हवाई अड्डों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा कोलकाता शहर से 15 किलोमीटर दूर है।

रेल मार्ग द्वारा – यदि आप कोलकाता रेल से जाना जाते हैं, तो कोलकाता में स्थित रेलवे स्टेशन कोलकाता शहर से 5.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह रेलवे स्टेशन ज्यादा बड़ा नहीं है, आपके नजदीकी राज्य से कोलकाता के लिए ट्रेन मिलना मुश्किल है।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आप कोलकाता बस से जाना चाहते हैं, तो आप बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं। कोलकाता के करीबी राज्य पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, एवं उड़ीसा से डायरेक्ट बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

कार या बाइक द्वारा – यदि आप कोलकाता अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बहुत ही परफेक्ट ऑप्शन है। आप इस रास्ते से बहुत ही आरामदायक जा सकते हैं। कोलकाता की सड़के आपको बहुत ही साफ सुथरी तथा सीधी मिलेगी।

जिससे आपको जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। तथा साथ-साथ आपको रास्ते में पेट्रोल पंप और खाने की चीजें भी मिल जाएंगी, जिससे आप अपना लंबा सफर भी बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

Google Map

कोलकाता में कहाँ ठहरे

अगर आप कोलकाता में बजट के हिसाब से होटल देख रहे हैं, तो आपको यहाँ पर बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे। अधिक खर्च किए बिना आपको यहाँ पर बहुत अच्छे और सस्ते होटल मिल जाएंगे।

स्वच्छ, आरामदायक तथा सुविधाजनक होटल की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी फैसेलिटीज तथा बजट के हिसाब से चुनकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं।

ये होटल हैं – डीइम्प्रेस होटल, कॉन्टिनेंटल गेस्ट हाउस, आशीर्वाद होटल पर्ल्स हॉस्पिटल, फ्लैगशिप फैंटेसी स्टे वाइब, नरेंद्र निकेतन – बजट डोपेलज़िमर – नूर इंडिशे स्टैट्संगेहोरिज, होटल डार्क ‘एन’ ड्रीम्स, सोनार ब्रह्मा लॉज, ओयो फ्लैगशिप डायमंड पैलेस गेस्ट हाउस, ओयो फ्लैगशिप एवी गस्ट हाउस, द एलीट अपार्टमेंट होटल, ओयो स्टारलाइट गेस्ट हाउस, फैबएक्सप्रेस होमली राज, द प्रीमियर इन।

इन होटल की लिस्ट से आप बहुत ही आसानी से अपना होटल चूस कर सकते हैं। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज के साथ-साथ एक बहुत अच्छा व्यू भी मिलेगा, तथा यह आपकी लोकेशन के बिल्कुल करीब ही मिलेंगे। तो आप हमारे बताए हुए होटल को एक बार जरूर ट्राई करें।

कोलकाता का फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Tasteatlas

आप कहीं भी घूमने जाते हैं, यदि आपने वहाँ के फेमस व्यंजन ट्राई नहीं किया तो आपकी यात्रा अधूरी ही है। बिना खाए पिए यात्रा का मजा नहीं आता है। तो आप कोलकाता जाए तो आप कोलकाता के फेमस व्यंजन जरूर ट्राई करें।

कोलकाता में’ रसगुल्ला’ कोलकाता का प्रसिद्ध व्यंजन है, इसलिए आप कोलकाता में रसगुल्ले को जरूर ट्राई करें। आपको जगह-जगह पर स्टॉल्स भी मिल जाएंगे जिनका खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आप अपनी यात्रा करते हुए इन फूड को ट्राई कर सकते हैं।

कोलकाता के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन काठी रोल्स, कोलकाता बिरयानी, तेली भाजा, पुचका, इंडो-चाइनीज, देसी भेलपुरी, चिकन रोल, मटन रोल, वेज रोल, एग रोल, आलू कालबी आदि है। आप कोलकाता घूमने जाएं तो इनको एक बार जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸

यह थी, कोलकाता से जुड़ी सारी जानकारी। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको कोलकाता से रूबरू कराया है। यदि आपने कोलकाता जाने का प्लान बना ही लिया है, तो हमारे इस पूरे आर्टिकल की मदद से आप बहुत ही आसानी से कोलकाता जा सकते हैं। वहाँ रह सकते हैं, वहाँ खा सकते हैं, तथा वहाँ की फेमस जगह पर घूम सकते हैं।


जरूरी जानकारी !!


👉कोलकाता का सबसे फेमस क्या है?

कोलकाता बांग्ला परम्परा के लिए पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध है, वहीं कोलकाता मे दुनिया का चौथा सबसे व्यस्त कैंटिलीवर ब्रिज, जिसे हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) के नाम से जाना जाता है, बहुत फेमस है। हावड़ा ब्रिज हुगली नदी पर बना हुआ है।

👉कोलकाता का सबसे बड़ा मार्केट कौन सा है?

कोलकाता मे कपड़े का कारोबार बहुत ज्यादा होता है। भारत का नामचीन ब्रांड मान्यवर भी कोलकाता के व्यापारी का ही है। कोलकाता का सबसे बड़ा मार्केट बड़ाबाजार है।

👉कोलकाता में सबसे पसंदीदा खाना कौन सा है?

वैसे तो बिरयानी पूरे भारत मे ही फेमस है, लेकिन कोलकाता की बिरयानी की अपनी अलग ही बात है। कोलकाता की बिरयानी अंडे और आलू डाल कर कर बनाई जाती है, जो अन्य बिरयानी से कुछ हट के होती है।

👉कोलकाता घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

कोलकाता का मौसम थोड़ा गरम होता है, इसलिए कोलकाता सर्दी के मौसम मे घूमना चाहिए। नवंबर से मार्च के बीच का समय कोलकाता घूमने के लिए सब से सही होता है।


Leave a Comment