Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

अंडमान निकोबार भारत के दक्षिणी किनारों पर स्थित एक समुद्री राज्य हैं। अंडमान निकोबार भारत के एक ऐसे प्रदेश में स्थित है, जहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती से आप बेहद प्रभावित होंगे।

यह प्रदेश समुद्र की सुंदरता और प्राकृतिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की झीलों, समुद्रों और वन्य जीवन के रंगों का दीदार करने दूर-दूर से लोग आते हैं, तो चलिए बात करते हैं – Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
आप घर बैठे फ्लाइट या ट्रेन की टिकट make my trip से बहुत ही आसानी से खरीद सकते हैं।
अंडमान निकोबार घूमने का खर्चलगभग 25,000 से 35,000 रुपये
अंडमान निकोबार घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah-

❣ हैवलॉक आइलैंड बीच – Havelock Island Beach
❣ सेलुलर जेल – Cellular Jail
❣ रॉस द्वीप – Ross Island
❣ राधानगर बीच – Radhanagar Beach
❣ बाराटांग द्वीप – Baratang
❣ नील द्वीप – Neil Island
❣ चिड़िया टापू – Chidiya Tapu
❣ भरतपुर द्वीप – Bharatpur Beach
❣ महात्मा गाँधी मरीन नेशनल पार्क – Mahatma Gandhi Marine National Park
❣ काला पत्थर बीच – Blackstone Beach

1. हैवलॉक आइलैंड बीच – Havelock Island Beach

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Shangrilashavelock

हैवलॉक आइलैंड बीच अंडमान निकोबार का सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है। यहाँ आपको सुंदर बीच, हरा-भरा वन और मुलायम रेत देखने का मौका मिलेगा। हैवलॉक आइलैंड बीच स्नॉर्कलिंग और डाइविंग के लिए एक प्रमुख स्थल है। हैवलॉक आइलैंड में रहने के लिए आपके पास विभिन्न रिसॉर्ट और होटल की सुविधा भी मिल जाएगी।

2. सेलुलर जेल – Cellular Jail

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Elinepa

सेलुलर जेल को ‘वाइपर आइलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, जहाँ पर ब्रिटिश सरकार ने भारतीय क्रांतिकारियों को कैद किया था। आज यह जेल एक स्मारक के रूप में स्थित है, जहाँ आपको भारत के आजादी के अनमोल हिस्सो को देखने का अवसर मिलता है।
जहाँ की दीवारों में गठित घावों की आवाजें आपको हमेशा याद रहेंगी।

3. रॉस द्वीप – Ross Island

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Indiantempletour

रॉस द्वीप एक खूबसूरत और इतिहास से भरा हुआ द्वीप है। यहाँ पर ब्रिटिश सम्राज्य का प्रभाव आज भी महसूस होता है रॉस द्वीप में आप पुराने ब्रिटिश बंगले, सरकारी इमारत और सुंदर फूलों से भरे हुए उद्यानों को देख सकते हैं। यहाँ की महफ़िलें, इतिहास के किस्से और अलग-अलग रंगों से सजी झीलें आपको बहुत पसंद आएंगी।

4. राधानगर बीच – Radhanagar Beach

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Go2andaman

राधानगर बीच हैवलॉक आइलैंड पर स्थित है। यह बीच अंडमान निकोबार के सबसे सुंदर द्वीपों में शामिल हैं। ताड़ के पेड़ों से भरपूर, सफेद रेत, समुद्र की लहरें, समुद्र तट पर्यटकों को प्रकृति के बीच आराम करने के लिए एक शांत माहौल प्रदान करता है। नील्स कोव राधानगर बीच का एक मुख्य आकर्षण है।

5. बाराटांग द्वीप – Baratang

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Swantour

बाराटांग द्वीप अंडमान का एक छिपा हुआ रत्न है। बाराटांग द्वीप के प्रमुख आकर्षणों में चूना पत्थर की गुफाएँ, मड ज्वालामुखी, पैरट द्वीप, और बालूडेरा बीच शामिल हैं, जहाँ घूम के आप अपने सफ़र को यादगार बना सकते हैं। बीच के आस-पास रुकने के लिए आपको कुछ होटल, ड्यू डेल रिसॉर्ट्स और कोरल क्रीक रिज़ॉर्ट  मिल जाएंगे।

6. नील द्वीप – Neil Island

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Adventureandaman

नील द्वीप एक छोटा और शांतिपूर्ण द्वीप है। नील द्वीप को ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में शहीद द्वीप’ के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ की सुंदरता आपको मोहित कर देगी। नील द्वीप की राजनीतिक और आत्मिक महत्वता आने वाले पर्यटकों को काफी पसंद आती है। यहाँ के राजमार्ग, फूलों से सजे व्यापार स्थल और सुंदर समुद्र तट पर्यटकों को यहाँ की सुंदरता का अनुभव करते हैं।

7. चिड़िया टापू – Chidiya Tapu

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Incredibleindia

चिड़िया टापू पोर्ट ब्लेयर से 27 की दूरी पर स्थित है। चिड़िया टापू पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। पक्षी प्रेमियों के लिए यह एक अद्भुत स्थान माना जाता है। यहाँ पर आप अलग-अलग प्रकार के पक्षियों को देख सकते हैं। यहाँ की वनस्पति और समुद्री दृश्य भी आपको खुश कर देंगे। चिड़िया टापू समुद्र तट को स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के लिए भी जाना जाता है।

8. भरतपुर द्वीप – Bharatpur Beach

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Tourmyandaman

नील देव का सबसे प्रसिद्ध तथा सुंदर द्वीप भरतपुर द्वीप है। समुद्री जीवन और प्रकृति प्रेमियों के बीच यह द्वीप काफी लोकप्रिय है। नरम सफ़ेद रेत वाला समुद्र तट, क्रिस्टल साफ़ उथले पानी का दृश्य पर्यटकों को बेहद प्रभावित करता है। भरतपुर द्वीप सूर्यास्त के खूबसूरत नजारो के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहाँ आप समय बिताकर सुकून का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

9. महात्मा गाँधी मरीन नेशनल पार्क – Mahatma Gandhi Marine National Park

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Andamantourism

महात्मा गाँधी मरीन नेशनल पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे अंडमान निकोबार में जाना जाता है। इस मरीन पार्क में खुले समुद्री तट, खाड़ियां और 15 छोटे और बड़े द्वीप हैं, तथा यहाँ पर अंडमान निकोबार का सबसे बड़ा समुद्री अभ्यारण्य भी है। यहाँ पर आप कांच के तलों वाली नावों से पानी के नीचे दुर्लभ कोरल और समुद्री जीवन को भी देख सकते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है।

10. काला पत्थर बीच – Blackstone Beach

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

काला पत्थर बीच हैवलॉक आइलैंड पर स्थित अंडमान निकोबार के प्रसिद्ध समुद्र तट में से एक है। इस द्वीप की सफेद चमचमाती हुई रेत और हरे पानी से सजी यह जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। समुद्र के पास बैठकर यहाँ के खूबसूरत नजारों को देखकर काफी सुकून मिलता है। आप यहाँ पर सूर्यास्त के खूबसूरत नजारों को भी देख सकते हैं।

“बताते चलें की, आप IRCTC की अफिशल वेबसाईट से अंडमान निकोबार टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। IRCTC भारतीय रेलवे की एक फेमस सेवा है, जो विश्वसनीय होने के साथ-साथ सुरक्षित भी है। अंडमान निकोबार टूर पैकेज मे कहाँ घुमाया जाएगा तथा कहाँ पर घुमाया जाएगा, चलिए विस्तार से जानते हैं – अंडमान निकोबार टूर पैकेज के बारे मे”

अंडमान निकोबार कैसे जाएं-

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
आप घर बैठे फ्लाइट या ट्रेन की टिकट make my trip से बहुत ही आसानी से खरीद सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा – यदि आप अंडमान निकोबार हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो अंडमान निकोबार का सबसे निकटतम हवाई अड्डा पोर्ट ब्लेयर में है। आप दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से भी अंडमान निकोबार के लिए डायरेक्ट फ्लाइट ले सकते हैं।

जहाज मार्ग द्वारा – यदि आप जहाज मार्ग से जाना चाहते हैं, तो पोर्ट ब्लेयर तक के लिए चेन्नई, कोलकाता और विशाखापट्टनम से आपको यात्री जहाज़ मिल जाएंगे, जिनके जरिए आप बहुत ही आसानी से अंडमान निकोबार पहुँच सकते हैं।

Google Map-

अंडमान निकोबार का फेमस खाना-

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Highspeedtraining

अंडमान निकोबार एक समुद्री शहर है, तो यहाँ के व्यंजनों में भी आपको सी फूड देखने को मिलेंगे। यहाँ के स्थानीय लोग ज्यादातर सी फूड को ही खाना पसंद करते हैं। अंडमान निकोबार के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन है, जैसे-

फिश करी, अमृतसरी कुल्चा, चिल्ली करी, बारबेक्यू फूड, झींगा मछली करी, ग्रिल किया हुआ झींगा, तंदूरी फिश, भारतीय थाली आदि। आप अंडमान निकोबार घूमने जाए तो इन व्यंजनों को एक बार जरूर ट्राई करें।

अंडमान निकोबार में कहाँ ठहरे-

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

अंडमान निकोबार में बीच के साथ-साथ लग्जरी होटल भी बने हुए हैं, जो आपको सारी सुविधाओं के साथ-साथ एक अच्छा नजरा भी देते हैं। लेकिन ये होटल थोड़े महंगे भी होते हैं। यदि आप कम पैसों में अंडमान निकोबार में रुकना चाहते हैं, तो हम आपके लिए अच्छे और सस्ते होटल की लिस्ट लेकर आए हैं जैसे-

आशियाना रेसिडेंसी इन, होटल कोरल इन, मलार इन, एक्वा होराइजन, होटल राजदीपम, स्वराजदीप वाकाटिन्स, पार्क इन, पोर्ट ब्लेयर, होटल पोर्ट रेसिडेंसी, एमराल्ड होम्स, ओशन व्यू, होटल राम निवास, होटल गैस अंडमान आदि।

🌸🌸🌸


अंडमान का कौन सा भाग सुंदर है?

अंडमान का सबसे सुंदर भाग हैवलॉक द्वीप है, जिसे अब स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाता है।

गोवा या अंडमान निकोबार में कौन सा बेहतर है?

ज्यादातर लोग अपनी छुट्टी या हनीमून मनाने के लिए गोवा को चुनते हैं, इसलिए गोवा मे बहुत भीड़ – भाड़ दिखाई देती है। यदि आप भीड़ – भाड़ से अलग शांत माहोल मे छुट्टियाँ बिताना चाहते हैं तो, अंडमान निकोबार आप के लिए बेस्ट रहेगा।

अंडमान देखने के लिए कितने दिन चाहिए?

अंडमान मे देखने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं, साथ ही वहाँ पर बहुत अच्छे बीच भी हैं, इसलिए यहाँ पर भरपूर इंजॉय करने के लिए 5-6 दिनों का समय होना चाहिए।

कौन सा बेहतर पांडिचेरी या अंडमान है?

अंडमान पूरी तरह से एक द्वीप प्रकार है यहाँ पर बहुत सारी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं जबकि यह सब पांडिचेरी में करना मुमकिन नहीं है।

अंडमान या मालदीव कौन सा सस्ता है?

यदि रहने, खाने और घूमने के खर्च की बात करें तो, मालदीव अंडमान से महंगा है।

क्या हमें अंडमान के लिए पासपोर्ट चाहिए?

अंडमान भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए भारतीय नागरिकों के लिए अंडमान जाने के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होती है।


Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah
आप घर बैठे फ्लाइट या ट्रेन की टिकट make my trip से बहुत ही आसानी से खरीद सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! अंडमान निकोबार से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment