Bilaspur Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

4/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य का एक ऐतिहासिक संस्कृति वाला शहर है। बिलासपुर अपने फेमस टूरिस्ट प्लेस के लिए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में मशहूर है। छत्तीसगढ़ के इस शहर में पर्यटक दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं।

बिलासपुर में आपको पिकनिक स्पॉट, चिड़ियाघर, धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल तथा ऐतिहासिक स्थल जैसी सभी चीजे देखने को मिल जाएगी, तो चलिए बात करते हैं – Bilaspur Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !

दोस्तों, यदि आप बिलासपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल मे आपको बिलासपुर से जुड़ी बहुत सारी बाते जानने को मिलेंगी। इस आर्टिकल में हम बिलासपुर की फेमस जगह के बारे में बताएंगे। आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
बिलासपुर घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
बिलासपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Bilaspur Me Ghumne Ki Jagah-

❣ रतनपुर किला – Ratanpur Fort
❣ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी – Wild Life
❣ श्री देवरानी जेठानी मंदिर – Shri Dewrani Jethani Temple
❣ मद्कू द्वीप – Madku Dweep
❣ खूंटाघाट डैम – Khutaghat Dam
❣ कानन पेंडारी चिड़ियाघर – Kanan Pendari Zoo
❣ एनर्जी एजुकेशन पार्क – Energy Education Park
❣ बबल आइलैंड – Bubble Island
❣ रिवर व्यू प्वाइंट – River View Point
❣ रामा मैग्नेटो मॉल – Rama Magneto Mall

1. रतनपुर किला – Ratanpur Fort

Image Source – Google | Image By – Google

बिलासपुर में स्थित रतनपुर किला एक ऐतिहासिक किला है। यह किला बिलासपुर से यह लगभग 25 किलोमीटर दूर है। दोस्तों यह किला बहुत प्राचीन है, जो शहर के गौरवशाली अतीत का प्रमाण है। बिलासपुर आने वाले टूरिस्ट्स को यह किला बहुत आकर्षित करता है, और लोग इसे दूर दूर से देखने आते।

2. वाइल्ड लाइफ सेंचुरी – Wild Life

Image Source – Google | Image By – Tigersofachanakmar

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी विलासपुर का प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। इस बायोस्फीयर रिजर्व के भीतर देखने लायक बहुत सारे स्थान और विभिन्न प्रकार के वन्य जीव मौजूद हैं। यह जंगल लगभग 551 किलोमीटर स्क्वायर के क्षेत्र में फैला है।

यह बिलासपुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर है, और यह मानसून के दौरान बंद रहता है। इस जंगल में विभिन्न प्रकार के जानवर जैसे- गुहार, बाघ, तेंदुआ, चीतल, हिरण, चिंकारा, तोता, मोर, भालू और लोमड़ी आदि हैं।

3. श्री देवरानी जेठानी मंदिर – Shri Dewrani Jethani Temple

Image Source – Google | Image By – Pinterest

देवरानी जेठानी मंदिर बिलासपुर सिटी से 29 किलोमीटर दूर, मनियारी नदी के तट पर ताला गांव में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण शरभपुरी शासकों के दौरान कराया गया था।

मंदिर के अंदर रूद्र शिव की एक विशाल प्रतिमा बनी हुई है, जिसका वजन 8 टन है। मंदिर की कला तथा विशाल प्रतिमा को देखने बहुत दूर-दूर से लोग यहाँ पर आते हैं।

4. मद्कू द्वीप – Madku Dweep

Image Source – Google | Image By – Sahapedia

मद्कू द्वीप बिलासपुर में शिवनाथ नदी के पास स्थित है, जो खूबसूरत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मेढ़क के आकार का द्विप हैं। यह द्वीप लगभग 24 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। आप यहाँ पर आएंगे तो यहाँ की सुंदरता आप को बहुत पसंद आएगी।

यह द्वीप अपने प्राचीन मंदिरों और उनके ऐतिहासिक महत्व के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।इस द्विप पर प्राचीन पत्थरों के औजार, शिलालेख और प्राचीन सिक्के खोजे गए हैं। जो तीसरी शताब्दी ईसापूर्व के माने जाते हैं।

5. खूंटाघाट डैम – Khutaghat Dam

Image Source – Google | Image By – Cginfo

बिलासपुर में स्थित खूंटाघाट बांध रतनपुर से 10 किलोमीटर दूर है मशहूर खूंटाघाट डैम खारंग नदी के तट पर बनाया गया है, जो पूरे शहर की सिंचाई करने में में काफी मदद करता है।

सिंचाई के साथ-साथ यह डैम पर्यटन स्थल भी है। बाँध की अनोखी सुंदरता आपको मोहित कर देगी। इसके आस-पास के जंगल और पहाड़ी यहाँ की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं।

6. कानन पेंडारी चिड़ियाघर – Kanan Pendari Zoo

Image Source – Google | Image By – Kananpendarizoo

बिलासपुर से कानन पेंडारी चिड़ियाघर की दूरी 10 किलोमीटर है। कानन पेंडारी चिड़ियाघर बिलासपुर में सबसे अच्छा चिड़ियाघर है। बिलासपुर के इस चिड़ियाघर में आपको कई सारे जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे। यहाँ पर आप फैमिली के साथ भी आ सकते हैं। बिलासपुर आने वाले सभी पर्यटक इस चिड़ियाघर में घूमने जरूर आते हैं।

7. एनर्जी एजुकेशन पार्क – Energy Education Park

Image Source – Google | Image By – Joharcg

बिलासपुर में स्थित एनर्जी एजुकेशन पार्क बिलासपुर से 5 किलोमीटर दूर है। यहाँ पर लोग शहर की भाग-दौड़ से दूर आराम करने के लिए आते हैं। मॉर्निंग वॉक तथा व्यायाम करने की यह एक खास जगह है। यहाँ का वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है। दोस्तों तथा परिवार के साथ पिकनिक मनाने की यह बहुत अच्छी जगह है।

8. बबल आइलैंड – Bubble Island

Image Source – Google | Image By – Justdial

बबल आइलैंड बिलासपुर में स्थित एक वाटर पार्क है। यह वाटर पार्क बिलासपुर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यदि आपको वॉटर एक्टिविटीज करने का शौक है, तो बिलासपुर के बबल आईलैंड पार्क में घूमने आ सकते हैं। यह पार्क बच्चों का भी पसंदीदा पार्क है। यहाँ पर मानसून के मौसम में पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ लगी रहती है।

9. रिवर व्यू प्वाइंट – River View Point

Image Source – Google | Image By – Hpbilaspur

बिलासपुर में अरपा नदी के किनारे स्थित 3 किलोमीटर की दूरी पर रिवर व्यू प्वाइंट है। रिवर व्यू पॉइंट एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जहाँ पर पर्यटक शाम को आना पसंद करते हैं। यहाँ पर 168 फिट की ऊँचाई पर तिरंगा लहराता है, जो देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है।

10. रामा मैग्नेटो मॉल – Rama Magneto Mall

Image Source – Google | Image By – Ramamagnetomall

बिलासपुर में स्थित राम मैग्नेटो मॉल एक बहुत बड़ा शॉपिंग मॉल है, तथा यह बिलासपुर का सबसे बड़ा मॉल भी है। यदि आप बिलासपुर में घूमने के साथ-साथ शॉपिंग भी करना चाहते है,

तो बिलासपुर के रामा मैग्नेटो शॉपिंग मॉल में जरूर आए। शॉपिंग के साथ-साथ आप यहाँ पर मूवीज वगैरा भी देख सकते हैं। दोस्तों के साथ फन करने की यह भी बिलासपुर में बहुत अच्छी जगह है।

“बताते चलें की, बिलासपुर से लगभग 400 किमी की दूरी पर महराष्ट्र का खूबसूरत शहर नागपुर हैं। नागपुर मे बहुत सारी घूमने की जगह हैं, लेकिन नागपुर अपने संतरों के लिए जाना जाता है। पूरे भारत मे संतरों का उत्पादन सबसे ज्यादा नागपूर मे ही होता है, चलिए विस्तार से जानते हैं – नागपुर के बारे मे

बिलासपुर कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – बिलासपुर का निकटतम हवाई अड्डा बिलासा देवीकेवत हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा बिलासपुर से 12 किलोमीटर दूर है। बिलासपुर का यह हवाई अड्डा दिल्ली, भोपाल, जबलपुर और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग द्वारा – बिलासपुर का रेलवे स्टेशन बिलासपुर रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन अहमदाबाद, अमृतसर, भोपाल, छत्तीसगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हरिद्वार, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, राउरकेला, तिरुनेलवेली और विशाखापत्तनम जैसे बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

बस मार्ग द्वारा – बिलासपुर बस के माध्यम से आस-पास के शहरों से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ के शहरों से आपको बिलासपुर तक के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा में मिल जाएगी।

Google Map-

बिलासपुर में कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों यदि आप बिलासपुर की यात्रा पर निकले हैं, और आपकी यात्रा एक दिन में पूरी नहीं होती है, तो आप वहाँ पर होटल में रुक सकते हैं। बिलासपुर शहर ज्यादा बड़ा नहीं है,

आप इस शहर को दो या तीन दिन में कवर कर सकते हैं। यदि आप एक-दो दिन के लिए होटल में रुकना चाहते हैं, तो हम आपके लिए अच्छे होटल की लिस्ट लेकर आए हैं।

ये होटल हैं- होटल ओम कान्हा पर स्पॉट, ओयो होटल स्काई लाइन, होटल डी एनी पर स्पॉट, 81040 होटल सहजा पर स्पॉट, 84453 होटल अमायरा पर स्पॉट, ओयो आरएम गेस्ट हाउस, होटल केएनएन पर स्पॉट, 37002 होटल नटराज, होटल आनंद, होटल अरफा पर स्पॉट, होटल नटराज आदि।

बिलासपुर के प्रसिद्ध भोजन-

दोस्तों यदि आप बिलासपुर की यात्रा पर निकले हैं, तो आपको यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजन भी जरूर ट्राई करने चाहिए। बिलासपुर में आपको छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का स्वाद देखने को मिलेगा। बिलासपुर के प्रसिद्ध व्यंजन हैं-

चीला, फरा, बफौरी, चौसेला, धुसका, उड़द बड़ा, मूंग बड़ा, माढ़ा पीठा, पान रोटी, गुलगुला, बबरा, पीड़िया, बीड़िया, अरसा, बबरा, खाजा, पूरन लड्डू, खुरमी, देहरौरी, करी लड्डू और पपची आदि। आप बिलासपुर की यात्रा के दौरान इन व्यंजन को जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸


बिलासपुर में क्या मशहूर है?

बिलासपुर मे पिकनिक मनाने के लिए, बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं, जिनमे सबसे फेमस कानन पेंडारी चिड़ियाघर है। इस चिड़ियाघर को देखने लगभग सभी पर्यटक जाते हैं।

बिलासपुर क्यों प्रसिद्ध है?

पूरे भारत मे बिलासपुर अपने चावल उद्धोग के लिए फेमस है। यहाँ पर उच्च क्वालिटी के चावल का उत्पादन किया जाता है।

बिलासपुर घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त है?

बिलासपुर एक छोटा शहर है, लेकिन फिर भी यहाँ घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं। बिलासपुर को अच्छी तरह से जानने के लिए 2-3 दिनों का समय तो होना ही चाहिए।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! बिलासपुर से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment