Guwahati Me Ghumne Ki Jagah | A Full Travel Guide

5/5 - (2 votes)
WhatsApp Channel Join Now

गुवाहाटी असम राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध तथा बड़ा नगर है। यह राज्य विशाल ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ है। गुवाहाटी में हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं की शानदार पहाड़, वादियों के नजारे को देख सकते हैं।

गुवाहाटी में बहुत सारे तीर्थ स्थल भी हैं। गुवाहाटी घूमने वालों में सभी के लिए कुछ ना कुछ है, प्रकृति प्रेमी हो या फिर वह एडवेंचर के शौकीन, चलिए विस्तार से जानते हैं – Guwahati Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे!!

दोस्तों यदि आपने गुवाहाटी जाने का प्लान बनाया है, तो हमारे इस आर्टिकल की मदद से बहुत ही आसानी के साथ घूम सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए आपको गुवाहाटी से जुड़ी सारी जानकारी पता चल जाएगी।

गुवाहाटी आपको कैसे जाना है? गुवाहाटी में कहाँ जाना है? गुवाहाटी में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? तथा गुवाहाटी में आपको सस्ते तथा अच्छे होटल कहाँ मिलेंगे? यदि आपको इन सभी की जानकारी प्राप्त करनी है, तो हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे।

गुवाहाटी घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
गुवाहाटी घूमने के लिए सबसे अच्छा समयनवंबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Guwahati Me Ghumne Ki Jagah

1. चिड़ियाघर – Zoo

Image Source – Google | Image By – Holidify

गुवाहाटी में देखने लायक जगह चिड़ियाघर भारत के प्रमुख चिड़ियाघरों में से एक है। असम राज्य चिड़ियाघर वनस्पति उत्थान और गुवाहाटी चिड़ियाघर टूरिस्ट के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय स्थान है।

यह चिड़ियाघर 430 एकड़ के भूभाग में फैला हुआ है, और यह गुवाहाटी के केंद्र में घने वनस्पति से भरा हुआ स्थान है, जिसे हिंगरी वन क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है।

2. असम राज्य संग्रहालय – Assam State Museum

Image Source – Google | Image By – Holidify

गुवाहाटी में देखने वाली जगह में असम राज्य संग्रहालय पर्यटकों के लिए एक बहुत अच्छी जगह हो सकती है। क्योंकि गुवाहाटी शहर के मध्य में होने की वजह से यह पर्यटकों की पहुंच में भी है।

प्राचीन इतिहास से जुड़ी बातें स्मृति संस्तुति प्रदान करने करते हुए नजर आती है। यह स्थान इतिहास प्रेमियों को अपनी और आकर्षित करती है।

3. इस्कॉन मंदिर – ISKCON Mandir

Image Source – Google | Image By – Trawell

गुवाहाटी के दर्शनीय स्थलों में शामिल इस्कॉन मंदिर को इस्कॉन इंटरनेशनल सोसायटी फॉर द कृष्ण चेतना के द्वारा स्थापित किया गया है। यह हिंदू धार्मिक समाज है। इसकी स्थापना सन 1966 में न्यूयॉर्क शहर में की गई थी। खासतौर पर इसकी मुख्य मान्यता श्रीमद् भागवत गीता से संबंधित है।

4. पोबितोरा वन्य जीव – Pobitora Wildlife Sanctuary

Image Source – Google | Image By – Incredibleindia

गुवाहाटी के पोबितोरा वन्य जीव अभ्यारण में दुनिया में एक सिंह वाले गेंडो की संख्या बहुत अधिक देखने को मिलती है। यह वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी मोवी गांव जिले से गुवाहाटी शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस वन्य जीव अभ्यारण में कई प्रजाति के पक्षियों का बसेरा है।

5. उमानंद द्वीप – Peacock Island

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

गुवाहाटी शहर के बीच से होकर बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर बना उमानंद द्वीप दुनिया के सबसे छोटे द्वीपों में गिना जाता है। यह द्वीप ब्रिटिश निवेश वादियों बीच मयूर द्वीप के नाम से भी जाना जाता था।

ब्रिटिशों ने इसके आकार के अनुसार नाम दिया था। माना जाता है, कि इस स्थान पर ही भगवान शंकर की तपस्या भंग करते हुए कामदेव भस्म हो गए थे।

“बताते चलें की, कलकत्ता का हावड़ा ब्रिज पूरे भारत मे फेमस है। इस पल का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था। इतने वर्षों बाद भी यह पल आज तक सुरक्षित है। कलकत्ता घूमने जाने वाले लोग इस पल को जरूर देखने जाते हैं, साथ ही इसे कलकत्ता मे और भी बहुत सारी घूमने की जगह हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – कलकत्ता के बारे मे

गुवाहाटी कैसे पहुँचे-

हवाई मार्ग द्वारा – गुवाहाटी में स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो मुख्य शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित है। यह हवाई अड्डा कोलकाता, बागडोगरा, इंफाल, दिल्ली, बेंगलुरु, अगरतला जैसे बड़े शहरों से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग द्वारा – गुवाहाटी का मुख्य रेलवे स्टेशन गुवाहाटी शहर से 5 किलोमीटर दूर स्थित है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन तक के लिए आपको गुवाहाटी के नजदीकी शहरों से ट्रेन आसानी से मिल जाएगी।

सड़क मार्ग द्वारा – गुवाहाटी शहर असम राज्य परिवहन और अन्य निजी बसों के माध्यम से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी में आप यात्री वोल्वो, डीलक्स, वातानुकूलित या लक्जरी बस आदि बसों के जरिए पहुँच सकते हैं।

Google Map-

गुवाहाटी कहाँ ठहरे-

यदि आप गुवाहाटी घूमने आए हैं, तो आपका रात रुकने का प्लान भी होगा आप सोचोगे गुवाहाटी में हम रात को कहाँ रुके, तो हम आपके लिए गुवाहाटी में कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं, जो आपको सस्ते दामों पर सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं।

इन होटल में आपको रुकने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज भी मिलती है, तथा यह आपके बजट के हिसाब से होते हैं।

ये होटल हैं- होटल अरोमा, सिल्क विला गेस्ट हाउस, लाली गेस्ट हाउस, कम्फर्ट इन होमस्टे, अजंता लॉज – बजट डबल रूम, नीलाचल होम्स, हिलटॉप लॉज, मून हिल होम स्टे, ओयो दर्शिनी होम्स, रिवर बे गेस्ट हाउस, कैपिटल ओ एच के रेसिडेंसी, अपूर्वा पेंशन दिसपुर , द स्प्रिंग बक होमस्टे आदि।

गुवाहाटी का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Livehindustan

गुवाहाटी अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ फेमस व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ आने वाले सभी पर्यटक यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों को एक बार जरूर ट्राई करते हैं। आपको यहाँ पर जगह-जगह पर स्टाॅल भी देखने को मिल जाएंगे। आपको यहाँ पर वेजीटेरियन तथा नॉन वेजिटेरियन दोनों प्रकार के व्यंजन देखने को मिलेंगे।

परंतु नॉन वेजिटेरियन का खाना यहाँ पर दिल खुश कर देना वाला होता है। गुवाहाटी के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन जैसे- डक मीट, खार, मासोर टेंगा, ज़ाक अरु भाजी, आलू पिटिका, पिठा, गोरूर पायस आदि गुवाहाटी के प्रसिद्ध व्यंजन है। आप गुवाहाटी घूमने जाए तो इन व्यंजन को एक बार जरूर ट्राई करें ।

🌸🌸🌸

तो यह थी! गुवाहाटी से जुड़ी सारी बातें हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, कि गुवाहाटी कैसे जाना है कहाँ जाना है, तथा कहाँ रहना है, तथा गुवाहाटी के प्रसिद्ध व्यंजन कौन-कौन से हैं। आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


जरूरी जानकारी !!

👉गुवाहाटी घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

गुवाहाटी ज्यादा बड़ा शहर नहीं है, यहाँ पर घूमने के लिए कुछ ही जगह हैं, इसलिए गुवाहाटी घूमने के लिए 1-2 दिन काफी होंगे।

👉गुवाहाटी जाने के लिए कौन सा समय सबसे अच्छा है?

गुवाहाटी मे सर्दी, गर्मी तथा बारिश तीनों मौसम होते हैं, इसलिए गुवाहाटी घूमने के लिए अक्टूबर – मार्च का समय सब से अच्छा माना जाता है, क्युकी इन महीनों मे यहाँ पर सर्दी होने लगती है।

👉गुवाहाटी में बारिश कब शुरू होती है?

गुवाहाटी मे बारिश गर्मी के फौरन बाद, मतलब जुलाई-सितंबर के महीनों मे होती है।


Leave a Comment