Pushkar Me Ghumne Ki Jagah | Full Travel Guide in Hindi

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

पुष्कर भारत के राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में स्थित एक नगर है। पुष्कर लगभग 510 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह शहर तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह स्थान हिन्दू धर्म के लोगों के लिए एक तीर्थस्थल है, क्योंकि यहाँ पर ब्रह्मा जी का मंदिर है।

पुष्कर ऐतिहासिक तथा पुराना शहर है। पुष्कर को ‘राजस्थान के गुलाब के बगीचे‘ के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान आने वाले सभी पर्यटक पुष्कर की यात्रा जरूर करते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – Pushkar Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

दोस्तों बिना किसी देरी के आपको पुष्कर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में बताते हैं, तथा इसी के साथ-साथ हम आपको वहाँ के व्यंजन तथा पुष्कर कैसे जाएं, इन बातों को भी बताएंगे, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढे।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
पुष्कर घूमने का खर्चलगभग 10,000 से 15,000 रुपये
पुष्कर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Pushkar Me Ghumne Ki Jagah-

❣ पुष्कर झील – Pushkar Lake
❣ जगतपिता श्री ब्रह्मा मंदिर – Jagatpita Shri Brahma Temple
❣ पुष्कर मेला – Pushkar Mela
❣ मान महल – Maan Mahal
❣ दिगंबर जैन मंदिर – Digambar Jain Temple

1. पुष्कर झील – Pushkar Lake

Image Source – Google | Image By – Swadesi

पुष्कर झील पुष्कर की सबसे सुंदर जगह है। यहाँ पर 52 घाट और पाँच सौ से भी ज्यादा मंदिर है। हिन्दू धर्म के लोगों के लिए यह झील बेहद ही पवित्र है। पुष्कर आने वाले तीर्थ यात्री यहाँ स्नान करने जरूर आते हैं।

यहाँ चारों ओर बहुत से मंदिर हैं, जिनमें आप दर्शन कर सकते हैं। हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले सभी पर्यटक स्नान करने के बाद मंदिर के दर्शन जरूर करते हैं।

2. जगतपिता श्री ब्रह्मा मंदिर – Jagatpita Shri Brahma Temple

Image Source – Google | Image By – Medium

जगतपिता श्री ब्रह्मा मंदिर ब्रह्मा जी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। ब्रह्मा जी को समर्पित इस मंदिर को देखने के लिए भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं।

कहा जाता है कि यह मंदिर 2 हज़ार साल पुराना है। पुष्कर झील से आप यहाँ तक पैदल ही आ सकते हैं। मंदिर में फोटो खींचना और वीडियो बनाना अलाउड नहीं है ।

3. पुष्कर मेला – Pushkar Mela

Image Source – Google | Image By – Gohightravels

पुष्कर शहर यहाँ होने वाले पुष्कर मेले के लिए भी प्रसिद्ध है। पुष्कर मेले को ‘पुष्कर का ऊँट’ मेला भी कहा जाता है। इस मेले में पशुओं को खरीदा और बेचा जाता है। इसके अलावा यहाँ कुछ प्रतियोगिताएं भी होती है, जैसे की सबसे लंबी मूछें, मटका फोड़, ऊँटों की दौड और दुल्हन प्रतियोगिता आदि।

यह मेला नवंबर के महीने में 5 दिनों के लिए लगता है। जिसमें देश-विदेश से पर्यटक इसे देखने आते हैं। यदि आप मेले के टाइम पर आते हैं, तो आप यहाँ के ऊँट मिले को भी देख पाएंगे।

4. मान महल – Maan Mahal

Image Source – Google | Image By – Rishiindiatravels

पुष्कर में स्थित मान महल एक शाही महल है। मान महल पुष्कर में बस स्टैंड के पास ही स्थित है। इस महल को राजा मानसिंह प्रथम ने बनाया था। सरोवर के किनारे स्थित इस महल की वास्तुकला देखने लायक है।

इस भव्य महल के आस-पास के नजारे बहुत ही शानदार हैं। यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आप यहाँ पर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

5. दिगंबर जैन मंदिर – Digambar Jain Temple

Image Source – Google | Image By – Pushkarcamelsafari

पुष्कर में स्थित दिगंबर जैन मंदिर भी काफी प्रसिद्ध जैन मंदिर है, जो कि पत्थरों की शानदार नक्काशी करके बनाया गया है। इस मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है।

इस मंदिर को ‘सोने की नाजियों’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस मंदिर के निर्माण में सोने का इस्तेमाल किया गया है। इस शानदार मंदिर को बनने में लगभग 25 साल लग गए थे।

बताते चलें की, राजस्थान का थार मरुस्थल पूरी दुनिया मे फेमस है, यदि आप डेजर्ट सफारी का आनंद लेना चाहते हैं थार के रेगिस्तान मे ऊंटों की सवारी करना चाहते हैं, तो आप को जैसलमेर घूमना चाहिए। जैसलमेर मे आप को राजस्थान की परंपरा देखने को मिलेगी, चलिए विस्तार से जानते हैं – जैसलमेर के बारे मे

पुष्कर कैसे जाएं

हवाई मार्ग द्वारा – पुष्कर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जयपुर में स्थित है। जयपुर का हवाई अड्डा पुष्कर शहर से 140 किलोमीटर दूर है। आप अपने करीबी हवाई अड्डे से जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट के जरिए आ सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – पुष्कर का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन अजमेर रेलवे स्टेशन है। अजमेर का रेलवे स्टेशन पुष्कर शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, जयपुर, भोपाल और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आप पुष्कर बस जाना चाहते हैं, तो आप अजमेर तक के लिए डायरेक्ट बस के जरिए आ सकते हैं। राजस्थान के सभी शहरों से अजमेर तक के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा उपलब्ध है।

Google Map-

पुष्कर में कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

यदि आप ने पुष्कर घूमने का प्लान बनाया है, तो आप सोच रहे होंगे, कि पुष्कर में कहाँ रुके? पुष्कर में बहुत सारे धार्मिक स्थल तथा ऐतिहासिक स्थल है, जिसके कारण पुष्कर में लाखों पर्यटक यहाँ पर आते हैं, तथा यहाँ पर रुकते भी हैं। हम आपके लिए कुछ होटल की लिस्ट लेकर आए हैं,

जैसे- मयूर गेस्ट हाउस, होटल पूनम पुष्कर, होटल सेवेंथ सी, अतिथि गेस्ट हाउस, होटल मूनलाइट पुष्‍कर, होटल ग्रीन हवेली, दूध आदमी गेस्ट हाउस, सूरी गेस्ट हाउस, होटल कन्हिया हवेली, रॉयल डायमंड, मून लेक और रेस्तरां, होटल पैरामाउंट पैलेस, होटल ओल्ड मून कैफे, राजगुरु गेस्ट हाउस आदि।

पुष्कर के प्रसिद्ध भोजन-

Image Source – Google | Image By – Potsandpans

यदि आप खाने पीने के शौकीन है, और पुष्कर की यात्रा का प्लान बना लिया है , तो आपको यहाँ पर बहुत स्वादिष्ट व्यंजन मिलने वाले हैं। पुष्कर के व्यंजनों में आपको राजस्थानी स्वाद देखने को मिलेगा। पुष्कर में आपको शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों ही प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिलेंगे।

पुष्कर में आपको स्ट्रीट फूड से लेकर कैफे तथा रेस्टोरेंट देखने को मिलेंगे, जहाँ का भोजन काफी स्वादिष्ट होता है। पुष्कर में आपको काफी स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिलेंगे, जैसे-

मटन करी, लाल मास, चिकन बिरयानी, दाल बाटी चूरमा, लहसुन की चटनी, केर सांगरी, बाजरे की रोटी, मूंग दाल का हलवा, घेवर, रबड़ी, समोसा, कचौरी, कड़ी-भुज्जे, चाट,

भेल, पानीपुरी, पाव भाजी, मैंगो मसाला, मदीना रेस्तरां, हनीड्यू, आदि। इनका स्वाद काफी स्वादिष्ट होता है, आप पुष्कर की गलियों में घूमे तो इन व्यंजन को एक बार जरूर ट्राई करें।

🌸🌸🌸


पुष्कर में क्या क्या देखने लायक है?

पुष्कर मे घूमने-फिरने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल हैं, लेकिन यहाँ का पुष्कर मेल सबसे ज्यादा फेमस है। इस मेले को देखने के लिए विदेशों से भी लोग यहाँ आते हैं।

पुष्कर जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

वैसे तो पुष्कर जाने का सबसे सही समय नवंबर से फरवरी तक माना जाता है, क्युकी इसके अलावा के महीनों मे यहाँ पर गर्मी बहुत ज्यादा होती है। लेकिन आप अक्टूबर से मार्च के बीच मे पुष्कर घूम सकते हैं।

जयपुर से पुष्कर कितने घंटे का रास्ता है?

जयपुर से पुष्कर लगभग 135 किमी की दूरी पर है। आप अपनी कर से जयपुर से पुष्कर 2 घण्टों मे पहुँच सकते हो।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! पुष्कर से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment