Bikaner Me Ghumne Ki Jagah, Jo Puri Duniya Me Femas Hai

4/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

बीकानेर राजस्थान का एक बड़ा शहर है। यह शहर पाकिस्तान सीमा के पास, थार रेगिस्तान पर बसा हुआ है। बीकानेर राजस्थान के सुनहरे टीलों और बेमिसाल राजवाड़ी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है।

यह शहर अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। बीकानेर शहर की स्थापना सन् 1488 में राव बीका जी ने की थी। यहाँ कई सारे प्राचीन मंदिर, विशाल किले, हड़प्पा सभ्यता के अवशेष,

और महल मौजूद हैं। इन्हें देखने के लिए ही पर्यटक यहाँ बड़ी संख्या में आते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Bikaner Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
बीकानेर घूमने का खर्चलगभग 20,000 से 25,000 रुपये
बीकानेर घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Bikaner Me Ghumne Ki Jagah

❣ जूनागढ़ किला – Junagarh Fort
❣ गजनेर पैलेस – Gajner Palace
❣ लालगढ़ पैलेस – Lalgarh Palace
❣ कैमल रिसर्च सेंटर – Camel Research Centre
❣ रामपुरिया हवेली – Rampuria Haveli
❣ बीकानेर डेजर्ट कैंप – Bikaner Desert Camp
❣ गंगा सिंह म्यूजियम – Ganga Singh Museum
❣ भांडासर जैन मंदिर – Bhandasar Jain Temple
❣ गजनेर वाइल्डलाइफ सेंचुरी – Gajner Wildlife Sanctuary
❣ करणी माता मंदिर – Karni Mata Temple

1. जूनागढ़ किला – Junagarh Fort

Image Source – Google | Image By – Tutorialspoint

राजस्थान के बीकानेर में स्थित जूनागढ़ किला 1593 में राजा रायसिंह द्वारा बनवाया गया था। जूनागढ़ किले के अंदर खूबसूरत मंदिर और महल शामिल हैं। यहाँ पर आर्ट गैलरी भी है,

और हरे-भरे घास के मैदान इस किले की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। यहाँ पर बना हुआ जेना क्वार्टर पर्यटकों को सबसे ज्यादा पसंद आता है, जो अपने अद्भुत डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है।

2. गजनेर पैलेस – Gajner Palace

Image Source – Google | Image By – Rajasthantourplanner

गजनेर पैलेस बीकानेर के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है, जो कि एक झील के किनारे स्थित है। महाराजा गंगा सिंह ने इस महल का निर्माण करवाया था।

पुराने समय में राजा महाराजा इस महल का उपयोग शिकार के दौरान आराम करने के लिए किया करते थे। इस महल की मूर्तियाँ, झरोखे और लाल बलुआ पत्थरों से बनी शिल्पकारी देखने लायक है।

3. लालगढ़ पैलेस – Lalgarh Palace

Image Source – Google | Image By – Lallgarhpalace

बीकानेर का लालगढ़ पैलेस अपने खूबसूरत डिजाइन के लिए जाना जाता है। इस खूबसूरत महल का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने बीसवीं शताब्दी के दौरान करवाया था। वर्तमान में यह पैलेस होटल में बदल दिया गया है।

महल में आपको राजपुताना अंदाज में भव्य डिजाइन देखने को मिलेंगे। इस पैलेस में एक म्यूजियम भी है, जिसमें राजपूत शासकों से जुड़ी कई बेशकीमती चीजें रखी हुई हैं।

4. कैमल रिसर्च सेंटर – Camel Research Centre

Image Source – Google | Image By – Rajasthantourplanner

कैमल रिसर्च सेंटर बीकानेर में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। बीकानेर आने वाले सभी पर्यटकों को यहाँ पर जरूर आना चाहिए। यहाँ पर 3 प्रजाति के कम-से-कम 230 ऊँट हैं।

यहाँ आप ऊँट के दूध से बने कई आइटम का मजा ले सकते हैं, जैसे- लस्सी, खीर। इसके अलावा आप यहाँ आकर ऊंट की सवारी कर सकते हैं, जो आपको बीकानेर आ कर जरूर करनी चाहिए।

5. रामपुरिया हवेली – Rampuria Haveli

Image Source – Google | Image By – Nanchi

बीकानेर में स्थित रामपुरिया हवेली बीकानेर की शान है। इस हवेली का निर्माण रामपुरिया नाम के व्यापारी ने करवाया था, और उन्हीं के नाम पर इस हवेली का नाम रामपुरिया हवेली पड़ा।

यह हवेली राजस्थानी कलाकृति की अनूठी मिसाल है। बीकानेर में आने वाले सभी पर्यटक इस ऐतिहासिक हवेली को देखने जरूर आते हैं।

6. बीकानेर डेजर्ट कैंप – Bikaner Desert Camp

Image Source – Google | Image By – Umaidsafaris

बीकानेर शहर थार रेगिस्तान के बीच में स्थित है, इसलिए यहाँ की परिस्थिति में रहना सभी को बहुत पसंद आता है। जिस कारण पर्यटक यहाँ कैम्पिंग करना, ऊँट की सवारी करना और जीप सफारी करना काफी पसंद करते हैं। ये सभी चीजें आप यहाँ डेजर्ट कैंप में कर सकते हैं।

7. गंगा सिंह म्यूजियम – Ganga Singh Museum

Image Source – Google | Image By – Sahapedia

गंगा सिंह म्यूजियम बीकानेर का एक प्रसिद्ध म्यूजियम है। यहाँ पर हड़प्पा सभ्यता और गुप्त काल के कई पुरातात्विक अवशेष रखे हुए हैं। इस म्यूजियम को महाराजा गंगा सिंह ने बनवाया था। यहाँ पर कई सारी चित्रकारी, कालीन, मिट्टी के बर्तन, सिक्के और प्राचीन राजपूत हथियार रखे हुए हैं।

8. भांडासर जैन मंदिर – Bhandasar Jain Temple

बीकानेर शहर में दो प्रसिद्ध जैन मंदिरों में से एक भांडासर जैन मंदिर हैं। यह जैन मंदिर पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। यह मंदिर पीले पत्थरों की नक्काशी और दर्शनीय चित्रों के साथ सजा हुआ है। यह मंदिर 16वीं शताब्दी के दौरान एक व्यापारी ने बनवाया था।

9. गजनेर वाइल्डलाइफ सेंचुरी – Gajner Wildlife Sanctuary

Image Source – Google | Image By – Luxurytravelofrajashan

गजनेर वाइल्डलाइफ सेंचुरी बीकानेर से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गजनेर एक वन्यजीव अभ्यारण है, जो कि जंगली सूअर, चिंकारा और नील गाय के अलावा कई प्रकार के प्रजाति के जानवरों के लिए प्रसिद्ध है।

इसके अलावा यहाँ पर पक्षियों की भारी संख्या देखने को मिलती है। यहाँ आप जंगल सफारी करते हुए कई जीव जंतुओं को देख पाएंगे।

10. करणी माता मंदिर – Karni Mata Temple

राजस्थान के बीकानेर में करणी माता का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे यहाँ मौजूद चूहों की घनी आबादी के कारण जाना जाता है। यह मंदिर में 20,000 से भी ज्यादा चूहे आपको घूमते फिरते नजर आ जाएंगे। यहाँ पर चूहों को कोई नहीं भगाता है, क्योंकि इसके पीछे भी करणी माता की एक पौराणिक कथा है।

बताते चलें की, राजस्थान का थार मरुस्थल पूरी दुनिया मे फेमस है, यदि आप डेजर्ट सफारी का आनंद लेना चाहते हैं थार के रेगिस्तान मे ऊंटों की सवारी करना चाहते हैं, तो आप को जैसलमेर घूमना चाहिए। जैसलमेर मे आप को राजस्थान की परंपरा देखने को मिलेगी, चलिए विस्तार से जानते हैं – जैसलमेर के बारे मे

बीकानेर कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा- बीकानेर में स्थित एयरपोर्ट नाल विमानक्षेत्र है। बीकानेर का यह एयरपोर्ट देश के कुछ एयरपोर्ट से ही जुड़ा हुआ है। यदि आपके नजदीकी एयरपोर्ट से बीकानेर के लिए फ्लाइट नहीं मिलती है, तो आप जोधपुर, जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़ और बेंगलूर के एयरपोर्ट के जरिये आ सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा- यदि आप बीकानेर डायरेक्ट ट्रेन से आना चाहते हैं, तो अहमदाबाद, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, मुंबई, बैंगलोर, जलंधर और हरिद्वार आदि शहरों से आपको डायरेक्ट ट्रेन मिल जाएगी। आप अपने नजदीकी शहर से बीकानेर डायरेक्ट ट्रेन से आ सकते हैं।

बस मार्ग द्वारा- बीकानेर शहर अपने आसपास के शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा प्रोवाइड कराता है। दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, लखनऊ और अहमदाबाद के साथ-साथ आपको आसपास के शहरों तक के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी।

Google Map-

बीकानेर कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों यदि आप बीकानेर में घूमने आए हैं, और आप सोचेंगे होंगे कि हम बीकानेर में कहाँ ठहरे। तो हम आपके लिए बीकानेर के कुछ अच्छे और सस्ते होटल की लिस्ट लेकर आए हैं। इन होटल की मदद से आप बीकानेर में आसानी से रुक सकते हैं। यह होटल है-

जमना विलास गेस्टहाउस, एसए हवेली गेस्ट हाउस, एसके गेस्ट हाउस ए कंप्लीट होम स्टे, होटल एम.आर., होटल पूजा पैलेस, ओयो होटल भमत, तनीषा हेरिटेज हवेली, मून हवेली, करीना होमस्टे, होटल शिवास रीजेंसी, लालजी, हरासर हवेली आदि।

बीकानेर का फेमस खाना-

Image Source – Google | Image By – Youtube

बीकानेर घूमने वाले सभी पर्यटक यहाँ के फेमस व्यंजन का जायका जरूर लेना पसंद करते हैं। यह शहर जितना देखने में खूबसूरत है, उतने ही लजीज आपको इस शहर के खाने मिलेंगे। बीकानेर के खाने में आपको राजस्थानी तड़का देखने को मिलेगा।

बीकानेर के प्रसिद्ध व्यंजन की बात करें तो, प्याज़ की कचोरी, गट्टे की सब्जी, मखनिया लस्सी, दाल बाटी चूरमा, केर सागरी, भांग लस्सी, मिर्ची भजिया, केसरिया ठंडाई, राजस्थानी दाल मास आदि बीकानेर के प्रसिद्ध व्यंजन है। बीकानेर घूमने के साथ-साथ आप इन व्यंजनों को भी जरूर टेस्ट करें।

🌸🌸🌸


बीकानेर घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

आमतौर पर राजस्थान का मौसम गरम रहता है। इसलिए बीकानेर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीनों के बीच का माना जाता है, क्यूंकी इन दिनों ज्यादा गर्मी नहीं होती और बीकानेर का मौसम सुहाना हो जाता है।

बीकानेर में कितने दिन काफी हैं?

बीकानेर को अच्छी तरह से घूमने तथा जानने के लिए लगभग 2-3 दिनों का समय काफी होगा। यदि आप बीकानेर मे बाहरी एक्टिविटी करना चाहते हैं, तो अपनी ट्रिप मे एक दिन और जोड़ सकते हैं।

बीकानेर की प्रसिद्ध मिठाई कोन सी है?

बीकानेर की सबसे फेमस मिठाई मोतीपाक है। इस मिठाई को यहाँ पर जाने वाला हर पर्यटक खाना चाहता है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! अहमदाबाद से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment