Ambala Me Ghumne Ki Jagah, Jinke Bare Me Bahut Kam Log Jante Hain

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

अंबाला भारत के हरियाणा राज्य में स्थित एक खूबसूरत शहर है। अंबाला शहर भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। अंबाला अपनी सेना, छावनी, वायुसेना बेस के लिए प्रसिद्ध है।

यहाँ पर धार्मिक स्थल के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल भी देखने को मिल जाएंगे। हरियाणा घूमने वाले सभी पर्यटक अंबाला आना जरूर पसंद करते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Ambala Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

यदि आप अंबाला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हमने इस आर्टिकल में अंबाला के दार्शनिक स्थलों के बारे में बताया है। इसी के साथ हमने इस लिस्ट में अंबाला से जुड़ी और भी जानकारी दि है। इसलिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े !

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
अंबाला घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
अंबाला घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से नवंबर  के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Ambala Me Ghumne Ki Jagah-

❣ संजय धवन आर्ट गैलरी – Sanjay Dhawan Art Gallery
❣ नेताजी सुभाष पार्क – Netaji Subhash Park
❣ बादशाही बाग साहिब – Badshahi Bagh Sahib
❣ श्री मंजी साहिब – Sri Manji Sahib
❣ सरदार पटेल पार्क – Sardar Patel Park
❣ होली रिडीमर चर्च – Holy Redeemer Church
❣ रानी तालाब – Rani Talab
❣ अंबिका देवी टेम्पल – Ambika Devi Temple
❣ जग्गी सिटी सेंटर – Jaggi City Center
❣ पंजोखरा साहिब – Panjokhara Sahib

1. संजय धवन आर्ट गैलरी – Sanjay Dhawan Art Gallery

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

संजय धवन आर्ट गैलरी को बहुत ही अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है। यहाँ पर आप कला के विभिन्न नमूनों को देख सकते हैं। अगर आप कला प्रेमी हैं, तो आप यहाँ पर जरूर जाएं। अंबाला में स्थित यह जगह बच्चों को काफी पसंद आती है। आप यहाँ पर अपनी फैमिली के साथ भी घूमने आ सकते हैं।

2. नेताजी सुभाष पार्क – Netaji Subhash Park

Image Source – Google | Image By – Twitter

सुभाष पार्क को अंबाला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में बनवाया गया था। यह पूरा पार्क 29 करोड़ की लागत में बनाया गया है। इस पार्क के बीच में नेताजी की सुंदर प्रतिमा बनाई गई है।

पार्क में जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि चीजें हैं। पार्क में ओपन एयर थिएटर, स्केटिंग रिंग, ओपन जिम, म्यूजिकल डांसिंग फाउंटेन आदि चीजों काफी मजा ले सकते हैं।

3. गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग साहिब – Gurudwara Sri Badshahi Bagh Sahib

Image Source – Google | Image By – Haryanatourism

यह गुरुद्वारा अंबाला शहर की जिला अदालतों के पास स्थित है। गुरुद्वारा बादशाही बाग में एक सुंदर बगीचा है, और एक पास में ही टैंक भी बना है। हर साल बैसाखी को यहाँ पर एक बड़ा उत्सव आयोजित किया जाता है। इसे खालसा पंथ का जन्मदिन कहते हैं, तथा यह सिख धर्म का पवित्र स्थल भी है।

4. गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब – Gurudwara Sri Manji Sahib

Image Source – Google | Image By – Worldgurudwaras

गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला की जीटी रोड पर बना हुआ है। गुरुद्वारा मंजी साहिब उसी स्थान पर बनाया गया है, जहाँ पर छठे सिख गुरु हरगोबिन्द सिंह अम्बाला शहर की यात्रा के दौरान रुके हुए थे। यहाँ पर एक बावड़ी भी है, जो हर समय पानी से भरी रहती है, इसलिए इस गुरुद्वारे को बाओली साहिब भी कहा जाता है।

5. सरदार पटेल पार्क – Sardar Patel Park

Image Source – Google | Image By – Touristplaces

सरदार पटेल पार्क हमारे देश के आयरन मैन सरदार बल्लभ भाई पटेल की याद में बनवाया गया है। इस पार्क में बच्चों के खेलने की बेहतरीन सुविधा की गई है। पार्क में स्थित झील पार्क की खूबसूरती को बहुत बढ़ाती है।

पर्यटक झील के चारों तरफ बैठकर यहाँ के नजारो का आनंद लेते हैं। पार्क विशाल मैदान के साथ हरे-भरे पेड़ पौधों तथा फूलों से भरा रहता है। इस पार्क में सभी अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आते हैं।

6. होली रिडीमर चर्च – Holy Redeemer Church

Image Source – Google | Image By – Haryanatourism

होली रिडीमर चर्च को ब्रिटिश शासन काल के दौरान बनाया गया था। यह चर्च लॉरेंस रोड पर अंबाला में स्थित है, कैथलिक समुदाय का यह चर्च लाल ईंटों से बना है। चर्च में आराम करने के लिए बगीचे भी बने हुए हैं।

यह चर्च एक बार ढह गया था, फिर 1905 में दोबारा बनाया गया। इस चर्च में करीब 800 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। चर्च में एक बड़ा टॉवर है, जो आज भी अच्छी तरह से निर्मित स्तंभों पर टिका हुआ है।

7. रानी तालाब – Rani Talab

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

रानी का तालाब 400 साल पुराना ऐतिहासिक तालाब है। यह तालाब कैलाश मंदिर पर इंद्र पार्क से घिरा हुआ है। इस पार्क की हरियाली पर्यटकों को काफी पसंद आती है। यदि आप मंदिर में अंदर नहीं जाते हैं,

तो आप पार्क में भी बैठकर आराम कर सकते हैं। पर्यटक यहाँ पर विशेष रूप से तालाब के साथ-साथ भगवान शिव जी के दर्शन करने के लिए आते हैं।

8. अंबिका देवी टेम्पल – Ambika Devi Temple

अंबिका देवी टेम्पल अंबाला का सबसे पुराना मंदिर है। यह मंदिर अंबाला स्थान की उत्पत्ति का विशेष महत्व भी है। यहाँ तक कि अंबाला का नाम इसी के नाम पर पड़ा है।

मंदिर की दीवारों तथा छतों पर सुंदर पेंटिंग की गई है। अधिक समय बीत जाने के बाद इन पेंटिंग्स का कलर थोड़ा फीका हो गया है। यह मंदिर देवी अम्बिका और अम्बालिका को समर्पित है।

9. जग्गी सिटी सेंटर – Jaggi City Center

Image Source – Google | Image By – Superchandigarh

जग्गी सिटी सेंटर अंबाला में स्थित एक बेहतरीन शॉपिंग मॉल है। यहाँ पर अलग अलग प्रकार की ब्रांड्स मिलती हैं। आप अंबाला में घूमने के साथ-साथ शॉपिंग का मजा भी ले सकते हैं।

यहाँ पर बच्चे तथा बड़ों से लेकर सभी का सम्मान मिलता है। जग्गी सिटी सेंटर में खाने के लिए कैंटीन भी उपलब्ध हैं। यह अंबाला का सबसे प्रसिद्ध मॉल है।

10. गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब – Gurdwara Panjokhara Sahib

Image Source – Google | Image By – Yappe

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में गुरु श्री हरि कृष्ण साहिब जी की स्मृति को समर्पित है। यह अंबाला नारायणगढ़ मार्ग पर स्थित है। यह बहुत ही खूबसूरत और शांत गुरुद्वारा हैं। हर रविवार के दिन यहाँ पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं।

अपनी मन्नत मांग कर चले जाते हैं। गुरुद्वारे के पास एक नदी भी है। कहा जाता है, कि यहाँ पर स्नान करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

बताते चलें, अंबाला से लगभग 45 किमी की दूरी पर खूबसूरत शहर चंडीगढ़ स्थित है। चंडीगढ़ हरियाणा तथा पंजाब दोनों राज्यों की राजधानी है। चंडीगढ़ मे बहुत सारी सॉफ्टवेयर कंपनी भी हैं, ताथ यहाँ पर घूमने फिरने और शॉपिंग मॉल भी हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – चंडीगढ़ के बारे मे

अंबाला कैसे जाएं

हवाई मार्ग द्वारा – अंबाला का सबसे निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अंबाला से चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की दूरी 40 किलोमीटर है। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सभी छोटे तथा बड़े हवाई अड्डो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग द्वारा – अंबाला में स्थित अंबाला जंक्शन सभी रेलवे नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। अंबाला जंक्शन पर शताब्दी एक्सप्रेस, गोरखधम एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें रूकती हैं।

बस मार्ग द्वारा – अंबाला की बस सर्विस आसपास के शहरों के लिए डायरेक्ट बस प्रोवाइड कराती है। पंजाब तथा हरियाणा के शहरों से आप अंबाला के लिए डायरेक्ट ट्रेन के जरिए आ सकते हैं।

Google Map-

अंबाला में कहाँ ठहरें-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

अंबाला का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। तथा यहाँ पर बहुत से पर्यटक अपनी छुट्टी मनाने आते रहते हैं। इसी कारण आपको अंबाला में अच्छे होटल देखने को मिल जाएंगे।

यहाँ पर सस्ते तथा महंगे दोनों प्रकार के होटल मिलते हैं। हम आपके लिए कुछ होटल की लिस्ट लेकर आए हैं। इन होटल की मदद से आप अंबाला में आसानी से रुक सकते हैं।

ये होटल हैं- होटल सिटी पैलेस, आकाश मोटेल, SPOT ON 29647 होटल हेवन, होटल 4U, सुपरफाइन होटल, होटल सनराइज, OYO फ्लाग्शिप ध्रुव रेसिडेंसी, सूर्या होटल, होटल ग्रेस, OYO 35463 होटल गोल्ड, होटल गर्ग रीजेंसी, चिराग होटल, होटल फोर सीज़न्स आदि।

अंबाला का फेमस खाना-

अंबाला अपने सरल स्वाद के लिए जाना जाता है। लेकिन अंबाला के व्यंजनों में आप हरियाणवी लुक भी देख सकते हैं। अंबाला शहर आबादी की ओर है, लेकिन यहाँ के व्यंजनों में आज भी पुरानी परंपरा दिखाई देती है। जैसे बाजार तथा बेसन का उपयोग अधिक करना।

अंबाला में आपको राजमा, छोले भटूरे, पिज़्ज़ा, बर्गर, पास्ता, लस्सी, छाछ आदि व्यंजन मिलते हैं। लेकिन अंबाला के आम खाने की बात करें तो बाजरा, मक्का, जौ और बेझर से बनी रोटियाँ और खिचड़ी अंबाला का एक आम व्यंजन है।

🌸🌸🌸


अम्बाला किस फल के लिए प्रसिद्ध है

भारत का राष्ट्रीय फल आम के लिए अंबाला बहुत फेमस है, क्युकी यहाँ पर आम की पैदावार बहुत अधिक मात्रा मे होती है।

अंबाला का दूसरा नाम क्या है?

अंबिका माता का मंदिर होने के कारण इसका नाम अंबाला पड़ा था, वहीं कुछ लोगों का मानना है की, आम की बहुत अधिक मात्रा मे पैदावार होने के कारण इस शहर का अंबाला पड़ा।

अंबाला में कौन सी नदी है?

भारत की एक बहुत महवपूर्ण नदी घग्गर उत्तर से पश्चिम की ओर, अंबाला शहर मे बहती है।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! अंबाला से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment