Dhoni Ke Shahr, Ranchi Me Ghumne Ki Jagah

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

राँची, भारत में स्थित झारखंड की राजधानी है। राँची एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस भी है। यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, हरियाली और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन भारत के महान क्रिकेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी राँची के ही रहने वाले हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – Ranchi Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

राँची में खूबसूरत झरनें और पहाड़ियाँ भी हैं, जो पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। राँची का हर कोना दार्शनिक स्थलों से भरा हुआ है।

दोस्तों, यदि आप राँची घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप को पता चलेगा की राँची मे घूमने की जगह कोण-कोण सी हैं। इस आर्टिकल में हम राँची की फेमस जगह के बारे में बताएंगे। आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़े।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
राँची घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
राँची घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से मार्च के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Ranchi Me Ghumne Ki Jagah-

❣ पंचघाघ वाटरफॉल – Panchghagh Falls
❣ राँची लेक – Ranchi Lake
❣ भगवान बिरसा जैविक उद्यान – Bhagwan Birsa Biological Park
❣ कांके डैम – Kanke Dam
❣ टैगोर हिल – Tagore Hill
❣ तोपचांची झील – Topchanchi Lake
❣ दशम वाटरफॉल – Dassam Falls
❣ रॉक गार्डन – Rock Garden
❣ हुन्डरु वॉटरफॉल – Hundru Waterfall
❣ नक्षत्र वन – Nakshatra Van

1. पंचघाघ वाटरफॉल – Panchghagh Falls

Image Source – Google | Image By – Incredibleindia

राँची में घूमने लायक स्थानों में से पंचघाघ वाटरफॉल एक प्रमुख स्थान है। यह वाटरफॉल पाँच झरनों के रूप में नीचे गिरता है। इस झरने के आसपास बहुत से खूबसूरत नजारे भी हैं,

इस कारण यह राँची का एक शानदार पिकनिक स्पॉट है। यह वॉटरफॉल राँची से 40 किलोमीटर दूर घूमने की एक खास जगह है।

2. राँची लेक – Ranchi Lake

Image Source – Google | Image By – Holidify

राँची में स्थिति यह लेक एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस लेक का निर्माण 1842 में ब्रिटिश काल में कराया गया था। यहाँ पर पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

पिकनिक मनाने और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह है। इसके अलावा झील के पास ही भोलेनाथ का प्रसिद्ध मंदिर भी है।

3. भगवान बिरसा जैविक उद्यान – Bhagwan Birsa Biological Park

Image Source – Google | Image By – Touristplaces

राँची में घूमने लायक जगह में शामिल बिरसा जूलॉजिकल पार्क, जंगली जानवरों को देखने के लिए एक अच्छी जगह है। यह जूलॉजिकल पार्क 22 हेक्टेयर जमीन में फैला हुआ है। इस पार्क में कई प्रकार के जानवर मौजूद हैं, जैसे- शेर, बाघ, हिरण आदि। बच्चों के साथ घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह है।

4. कांके डैम – Kanke Dam

Image Source – Google | Image By – Telegraphindia

राँची का कांके डैम कपल्स के लिए एक शानदार और रोमांटिक जगह है। यह डैम रॉक गार्डन के सामने ही स्थित है। यह जगह कपल्स के बीच काफी फेमस है, और अक्सर आपको यहाँ कपल्स घूमते फिरते नजर आ जाएंगे।

सर्दियों के मौसम में यहाँ पर आपको साइबेरियन सारस जैसे पक्षी भी देखने को मिल जाएंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक बेस्ट जगह है।

5. टैगोर हिल – Tagore Hill

Image Source – Google | Image By – Bhaskar

राँची में घूमने के लिए टैगोर हिल एक खूबसूरत जगह है। 200 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह शानदार जगह है। काफी ज्यादा लोग यहाँ पर घूमने के लिए आते हैं।

इस जगह का नाम रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर रखा गया है। कहते है, कि रवींद्रनाथ टैगोर कविताएँ लिखने के लिए इस जगह आया करते थे।

6. तोपचांची झील – Topchanchi Lake

Image Source – Google | Image By – Makemytrip

राँची में घूमने की बेहतरीन जगह है, तोपचांची झील। जिसका निर्माण धनबाद और उसके आसपास के शहरों में पानी की आपूर्ति के लिए किया गया था। आज ये पर्यटक स्थल के रूप में भी जानी जाती है। यहाँ साल भर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

7. दशम वाटरफॉल – Dassam Falls

Image Source – Google | Image By – Srikakulamads

राँची का दशम वॉटरफॉल राँची से कुछ किलोमीटर दूर, तैमारा गांव के पास स्थित एक प्राकृतिक झरना है। जिसमें 140 फीट की ऊँचाई से पानी गिरता है। यह जगह पर्यटकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। यह जगह फोटोग्राफी करने और शांति में वक्त बिताने के लिए सबसे अच्छी जगह है।

8. रॉक गार्डन – Rock Garden

Image Source – Google | Image By – Tripadvisor

राँची में रॉक गार्डन भी घूमने के लिए एक अच्छी जगह है।यह रॉक गार्डन अल्बर्ट अक्का चौक से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गार्डन में स्थित मूर्ति तथा झरनें गार्डन के सुंदरता को बढ़ा देते हैं। पर्यटक यहाँ आकर कुछ समय शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांति में वक्त बिता सकते हैं।

9. हुन्डरु वॉटरफॉल – Hundru Waterfall

Image Source – Google | Image By – Jharkhand

राँची के आसपास कई खूबसूरत वाटर फॉल हैं, और उन्हीं में से एक है हुन्डरु वॉटरफॉल। यह 320 फीट की ऊँचाई से गिरता एक प्राकृतिक झरना है।

पहाड़ों और जंगलों के बीच बहता हुआ यह झरना काफी खूबसूरत लगता है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन है, तो यहाँ पर फोटोग्राफ भी जरूर करें।

10. नक्षत्र वन – Nakshatra Van

Image Source – Google | Image By – Nvecofarm

राँची में स्थित नक्षत्र वन एक शहरी पार्क है। नक्षत्र वन की हरियाली और खूबसूरत माहौल पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। नक्षत्र वन के मध्य में 1 फव्वारा भी बना हुआ है। जिसके चारों तरफ बैठकर आप वहाँ के नजारे देख सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह भी एक राँची की काफी अच्छी जगह है।

“बताते चलें की, राँची से लगभग 200 किमी की दूरी पर बिहार की एक फेमस जगह गया है, जो बोद्ध गया के नाम से भी जाना जाता है। गया मे ही गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, इसलिए हर साल हजारों की तदात मे लोग यहाँ पर घूमने आते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – गया के बारे मे

राँची कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – राँची का प्रसिद्ध एयरपोर्ट बिरसा मुंडा एयरपोर्ट है। यह हवाई अड्डा राँची के आसपास ही स्थित है। आप अपने नजदीकी एयरपोर्ट से राँची के एयरपोर्ट तक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट के जरिए आ सकते हैं, तथा यहाँ पहुंचने के बाद आपको बस, टैक्सी, ऑटो आदि की सुविधा मिल जाएगी।

रेल मार्ग द्वारा – भारत में स्थित राँची जंक्शन देश के सभी रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से राँची के लिए डायरेक्ट ट्रेन बुक करके भी आ सकते हैं।

बस मार्ग द्वारा – राँची का सबसे बड़ा बस स्टैंड खादगढ़ा बस स्टैंड है। झारखंड के मुख्य शहरों तथा आसपास के शहरों के लिए राँची के इस बस स्टैंड तक डायरेक्ट बस की सुविधा उपलब्ध है।

राँची में कहाँ ठहरें-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

यदि आप राँची घूमने आए हैं, तो आपका रात रुकने का प्लान भी होगा आप सोचोगे राँची में हम रात को कहाँ रुके, तो हम आपके लिए राँची में कुछ ऐसे होटल लेकर आए हैं,

जो आपको सस्ते दामों पर सारी फैसेलिटीज के साथ मिलते हैं। इन होटल में आपको रुकने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज भी मिलती है, तथा यह आपके बजट के हिसाब से होते हैं।

ये होटल हैं- क्रिस्टल रेसिडेंसी होटल, होटल एवीएन ग्रैण्ड, होटल राँची इन्न, होटल बसेरा, रांची, होटल अरहम इन्न, होटल मीरा, दिविषा द बाली रिसॉर्ट, OYO ओक्स्य ड्रीम इन, सुपर OYO होटल चाबी प्लाज़ा, होटल कुबेर पैलेस, सम्मर्गढ़ रेसोर्ट्स, ओम साई गेस्ट हाउस आदि।

राँची का फेमस खाना-

राँची के खाने की बात करें तो, राँची का खान-पान काफी प्रसिद्ध है। देश में ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाले सभी पर्यटक राँची के व्यंजन की बहुत तारीफ करते हैं।

आमतौर पर राँची के निवासी अपने खानों में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, रायता, चटनी और घी का इस्तेमाल अधिक करते हैं। राँची के प्रसिद्ध व्यंजन हैं, धुस्का, लिट्टी चोखा, फुचका, तंदूरी चाय आदि।

🌸🌸🌸


राँची की फेमस चीज क्या है?

राँची मे घूमने फिरने के लिए बहुत सारी एतिहासिक एवं प्राकृतिक जगह हैं, लेकिन उन सब मे हुन्डरु वॉटरफॉल पर्यटकों की सब से लोकप्रिय जगह है।

हमें रांची कब जाना चाहिए?

राँची घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है, क्युकी इन दिनों मे राँची का मौसम सुहाना होता है – ना ज्यादा गर्मी, और ना ज्यादा सर्दी।

क्या रांची एक हिल स्टेशन है?

राँची झारखंड के साथ-साथ बिहार तथा छत्तीसगढ़ का सबसे फेमस हिलस्टेशन है। हर साल यहाँ पर हजारों की संख्या मे पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! राँची से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment