Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ भारत में स्थित एक संघ राज्य क्षेत्र है। चंडीगढ़ पंजाब तथा हरियाणा दोनों की राजधानी भी है। चंडीगढ़ में आपको कई दार्शनिक स्थल तथा पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। इसी के साथ यहाँ पर प्रकृति कला तथा संस्कृति सभी का मिश्रण देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ की खूबसूरती भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी प्रसिद्ध है, तो चलिए बात करते है – Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

यहाँ पर लोग विदेश से भी घूमने के लिए आते हैं। चंडीगढ़ में आपको पंजाब की संस्कृति देखने को मिलेगी। चंडीगढ़ एक बहुत खूबसूरत शहर है, देखने में यह एक सपने जैसा लगता है। चंडीगढ़ की खूबसूरती लोगों बहुत आकर्षित करती है। ऊँचाई पर होने के कारण यहाँ का मौसम भी अनुकूल रहता है।

हेलो, दोस्तों यदि आपने चंडीगढ़ जाने का प्लान बनाया है, तो हमारे इस आर्टिकल की मदद से बहुत ही आसानी के साथ घूम सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए आपको चंडीगढ़ से जुड़ी सारी जानकारी पता चल जाएगी।

चंडीगढ़ आपको कैसे जाना है? चंडीगढ़ में कहाँ जाना है? चंडीगढ़ में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? तथा चंडीगढ़ में आपको सस्ते तथा अच्छे होटल कहाँ मिलेंगे? यदि आपको इन सभी की जानकारी प्राप्त करनी है, तो हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे।

चंडीगढ़ घूमने का खर्चलगभग 15,000 से 20,000 रुपये
चंडीगढ़ घूमने के लिए सबसे अच्छा समयसितंबर से नवंबर  के बीच

Table of Contents

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah

1. रोज गार्डन (Rose Garden)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Chandigarhnews

रोज गार्डन चंडीगढ़ का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो सेक्टर 16 में स्थित है। यह गार्डन फूलों से हरा भरा रहता है। इस गार्डन में फूलों की लगभग 825 किस्में देखने को मिलती हैं। इसी के साथ इस गार्डन में 32,500 किस्म के पेड़ और औषधीय झाड़ियाँ भी पाई जाती है।

यह गार्डन 30 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस गार्डन की सबसे खास बात यह है, कि यह एशिया में फूलों का सबसे बड़ा उद्यान है। आने वाले पर्यटकों को यह गार्डन स्वर्ग के समान दिखाई देता हैव इस गार्डन में हजारों फूलों के अलावा फव्वारा भी लगे हुए हैं, जो यहाँ के खूबसूरती को और बढ़ते हैं, तथा पर्यटकों को भी यह काफी पसंद आता है।

इस गार्डन में आपको गुलाब के फूलों के अलावा विदेशी फूलों की किस्में भी देखने को मिलेंगे। यदि आप चंडीगढ़ घूमने आते हैं, तो आप रोज गार्डन में घूमने जरूर आये। यह आपका सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल होने वाला है।

2. रॉक गार्डन (Rock Garden)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Gardenvisit

रॉक गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 1 में स्थित है। यह एक विशाल ओपन-एयर प्रदर्शनी हॉल तथा मूर्ति कला गार्डन है। इस गार्डन में आप शहरी और औद्योगिक कचरे से बनी मूर्तियों को देख सकते हैं। यह पूरा गार्डन 40 एकड़ में फैला हुआ है।

इस गार्डन में आपको 5000 मूर्तियां देखने को मिलेंगी, जिसके कारण यह गार्डन ‘बेस्ट फ्रॉम वेस्ट’ का एक अच्छा उदाहरण है। इस गार्डन में आप झरने भी देख सकते हैं।

रॉक गार्डन में बोतलें, गिलास, चूड़ियाँ, टाइलें, चीनी मिट्टी के बर्तन, सिंक, बिजली के कचरे, टूटे हुए पाइप आदि बेकार हुई चीजों से मूर्ति बनाई गई हैं, जो देखने में भी काफी सुंदर लगती है,

तथा पर्यटकों को भी काफी पसंद आती है। रोज गार्डन चंडीगढ़ में स्थित पर्यटन को आकर्षित करने वाला एक प्रमुख स्थल बन चुका है।

3. अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय (International Dolls Museum)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Holidify

चंडीगढ़ में स्थित अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय एक ऐसा संग्रहालय है, जहाँ पर दुनिया भर से एकत्र की गई शानदार गुड़िया और कठपुतलियाँ हैं। यह संग्रहालय बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इस संग्रहालय में डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, रूस और कोरिया आदि देशों से एकत्र की गई लगभग 250 विभिन्न प्रकार की गुड़िया रखी हुई है।

जो बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी बहुत पसंद आती है। संग्रहालय में बच्चों का आकर्षित करने के लिए एक टॉय ट्रेन भी है। संग्रहालय में गुड़ियों से लेकर भारतीय पौराणिक कथाओं (रामायण) के लोकप्रिय पात्रों और स्नो व्हाइट जैसी परियों की कहानियों तक शामिल हैं।

कुल मिलाकर संग्रहालय में लगभग 250 नमूने शामिल हैं। यदि आप चंडीगढ़ बच्चों के साथ घूमने आते हैं, तो आप इस जगह का दौरा जरूर करें तथा आप यहाँ पर दोस्तों के साथ भी घूमने के लिए आ सकते हैं।

4. सुखना लेक (Sukhna Lake)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Chandigarhtourism

चंडीगढ़ में स्थित सुखना लेक एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। सुखना लेक शिवालिक पहाड़ियों के तट पर स्थित है। यहाँ पर आप बोटिंग से लेकर शिकारा राइड का मजा ले सकते हैं। सुखना झील को देखने काफी टूरिस्ट आते हैं। झील के पास पार्किंग एरिया में आप ऊंट की सवारी का भी मजा ले सकते हैं।

सुखना लेक में एक सुसाइड टावर भी है, जो देखने में भी काफी अच्छा लगता है। इस झील के पास आपको एक पीपल का पेड़ देखने को मिलेगा। इस पीपल के पेड़ की आश्चर्यजनक बात यह है, कि यह चंडीगढ़ का सबसे पुराना पेड़ है।

कहा जाता है कि यह पेड़ तबसे स्थित है, जब चंडीगढ़ भी नहीं था। सुखना झील के पास आकर आप बहुत सारे मनोरंजन भी कर सकते हैं, तथा बहुत सारी आश्चर्यजनक चीजों को भी देख सकते हैं। आप यहाँ पर बच्चों को लेकर आए बच्चों को भी यहाँ पर काफी आनंद मिलता है।

5. फन सिटी (Fun City)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Easemyshift

चंडीगढ़ आए हैं, और कुछ मनोरंजन करना चाहते हैं, तो आ जाइए चंडीगढ़ के फन सिटी वाटर पार्क में। यह पार्क उत्तर भारत में सबसे बड़ा पार्क है। यह पार्क मनोरंजन के अलावा शहर की हलचल से दूर समय बिताने का एक बहुत ही अच्छा स्थान है।

पार्क में साज-सज्जा तथा भव्य थीम इस पार्क को और खूबसूरत बनाते हैं। इसमें एक एक्टिविटी पूल, तीन लैंडिंग पूल और एक वेब पूल, विभिन्न आकृतियों और आकारों की पानी की स्लाइड का एक समूह है, जहाँ वाटर लवर्स भरपूर एन्जॉय कर सकते है।

इस पार्क में आपको कई आकर्षण भी देखने को मिलेंगे, जैसे- लेज़ी रिवर राइड, स्प्लैश पूल, एक्वा डांस, व्हाइट मल्टी लेन, टाइफून टनल, व्हाइट स्लाइड, रेड ड्रैगन स्लाइड, रन अवे राफ्ट स्लाइड और पेंडुलम स्लाइड जैसी स्लाइड।

गर्मियों की छुट्टियों को सही से बिताने का यह एक बहुत अच्छा स्थान है। बच्चों के साथ-साथ यह बड़ों को भी खूब पसंद आता है। तो आप चंडीगढ़ आए तो यहाँ पर एक बार जरूर आए।

6. सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी (Govt Museum and Art Gallery)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Tripinvites

सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी, चंडीगढ़ का एक प्रमुख संग्रहालय है। सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी में गंधारन मूर्तियाँ , प्राचीन और मध्ययुगीन भारत की मूर्तियाँ, पहाड़ी और राजस्थानी लघु चित्रों का संग्रह है।

संग्रहालय में डिप्टी क्यूरेटर का कार्यालय, संग्रहालय की दुकान, प्रतीक्षा क्षेत्र, रिसेप्शन, कपड़ा अनुभाग, बाल कला गैलरी, प्रदर्शनी हॉल, आरक्षित संग्रह भंडार, संरक्षण प्रयोगशाला और सभागार आदि प्रदर्शनिया शामिल है।

संग्रहालय में एक बड़ा पुस्तकालय भी है, जिसमें कला, वास्तुकला और कला के इतिहास के विषयों पर 4,600 से अधिक पुस्तकें हैं। संग्रहालय के बाहर आपको पेड़ पौधों से भरा हुआ बगीचा भी देखने को मिलेगा।

यहाँ पर आप थोड़ी सी देर आराम कर सकते हैं। इस संग्रहालय में आप अपने बच्चों के साथ घूम सकते हैं। यहाँ से इतिहास से जुड़ी जानकारी बच्चों को बहुत पसंद आती हैं।

7. गार्डन ऑफ फ्रेगरेंस (Garden of Fragrance)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Chandigarhtourism

गार्डन ऑफ फ्रेगरेंस चंडीगढ़ शहर से थोड़ी सी दूर स्थित है। चंडीगढ़ में घूमने के लिए यह एक ऐतिहासिक आकर्षण है। सुगंधित फूलों और पेड़ों के साथ खिला हुआ यह बगीचा बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। चंडीगढ़ के इस बगीचे को ‘खुशबू का बगीचा’ भी कह सकते हैं।

सर्दी तथा बसंत के मौसम में घूमने का यह एक सबसे अच्छा स्थान है। इस मौसम में फुल पूरी तरह से खिले हुए होते हैं, तो तब पूरा बगीचा हरा भरा तथा खिला-खिला दिखाई देता है। पार्क में आपको जैस्मीन, डैमस्क रोज़, नाइटक्वीन और अन्य किस्मों की झाड़ियों देखने को मिलेंगी।

चंडीगढ़ के स्थानीय लोग इस पार्क का इस्तेमाल व्यायाम तथा वॉकिंग के लिए करते हैं, तथा पर्यटकों के लिए यह एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट बन चुका है। आप चंडीगढ़ घूमने आए तो अपना थोड़ा सा समय निकालकर इस पार्क को भी जरूर देखें।

8. ओपन हैंड मॉन्यूमेंट (Open Hand Monument)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Chandigarhtourism

चंडीगढ़ में स्थित ओपन हैंड स्मारक एक प्रतीकात्मक संरचना है। इसका डिजाइन फ्रांसीसी वास्तुकार ने किया था। इस स्मारक का प्रमुख उद्देश्य “देने के लिए हाथ और लेने के लिए हाथ” है। यह स्मारक शांति, समृद्धि और मानव जाति की एकता का प्रतीक है।

ओपन हैंड मॉन्यूमेंट की ऊंचाई 26 मीटर है। कुछ लोग इस स्मारक को ‘घूमता हुआ तथा खुला हाथ’ के नाम से भी जानते हैं। चंडीगढ़ में स्थित यह छोटा सा पर्यटन स्थल लोगों को काफी पसंद आता है। इस स्मारक में हाथ, जिसकी हथेली फैली हुई है, एक वेदरकॉक जैसा दिखता है। और हवा की दिशा में घूमता है।

यदि आप चंडीगढ़ में थोड़ा सा समय शांति के साथ बिताना चाहते हैं, तो आप इस जगह पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहाँ घूमने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। तो आप अपना थोड़ा सा समय निकालकर इस जगह पर घूमने जरूर आए।

9. जैपनीज़ गार्डन (Japanese Garden)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Chandigarhtourism

जापानी गार्डन चंडीगढ़ में सेक्टर 31 में स्थित है। यह गार्डन 13 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। जापानी गार्डन शांत, सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि का स्थान है। यह गार्डन आपको जापान के दिल में ले जाता है। गार्डन में जापानी वास्तुकला और डिजाइन की एक उत्कृष्ट कृति है।

गार्डन में आपको पहले दो सुरंग दिखाई देंगी। सुरंग के जरिए से आप अंदर प्रवेश करेंगे, सुरंग पार करने के बाद दीवारों पर सजी खूबसूरत जापानी पेंटिंग की हल्की चमक पर्यटकों का स्वागत करती है। शाम के समय में सूरज डूबने के बाद इस गार्डन का नजारा बहुत खूबसूरत दिखाई देता है।

जापानी लालटेनें पैदल मार्गों पर गर्म और हल्की चमक बिखेरती हैं। आप यहाँ पर चिंतनशील सैर, झोपड़ी में ध्यान, तालाब के किनारे विश्राम, पार्क में पिकनिक, झरनों को सुनना, फोटोग्राफी और कला आदि चीजे कर सकते हैं।

10. महेंद्र चौधरी ज़ूलोजिकल पार्क (Mahendra Chaudhary Zoological Park)

Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah
Image Source – Google | Image By – Indiano

महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क चंडीगढ़ से 20 किलोमीटर दूर है। इस पार्क को अब ‘छतबीर चिड़ियाघर’ के नाम से जाना जाता है। यह चिड़ियाघर 505 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। चिड़ियाघर में आपको सभी प्रकार के जीव जंतु तथा पक्षी देखने को मिलेंगे।

वन्य जीव प्रेमियों के लिए चंडीगढ़ में यह एक बहुत खास जगह है। एशियाई शेर अभयारण्य और रॉयल बंगाल टाइगर इस जगह के मुख्य आकर्षण है। हिरण सफारी में आप सांभर, चित्तीदार हिरण, काला हिरण और यहाँ तक ​​कि हॉग हिरण को भी देख सकते हैं।

चिड़ियाघर में आप जंगल के राजा शेर को भी अपने सामने घूमता हुआ देख सकते हैं। चिड़ियाघर में आपको एक कृत्रिम झील भी देखने को मिलेगी, जहाँ पर सर्दियों के मौसम में हजारों विदेशी पक्षी निवास करते हैं।

आप यहाँ पर पक्षियों की विलुप्त होने वाले प्रजातियों को भी देख सकते हैं। नदी के किनारे उड़ते हुए पक्षी बहुत ही सुंदर दिखाई देते हैं। यदि आप फैमिली के साथ घूम रहे हैं तो एक बार इस चिड़ियाघर पर जरूर घूमे।

चंडीगढ़ कैसे पहुँचे

हवाई मार्ग द्वारा – यदि आप चंडीगढ़ हवाई मार्ग के द्वारा जाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते की चंडीगढ़ में स्थित खुद का एयरपोर्ट चंडीगढ़ एयरपोर्ट है। जो शहर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एयरपोर्ट देश के छोटे तथा बड़े सभी एयरपोर्ट से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से प्रमुख शहरों के लिए इंडियन एयरलाइन, जेट एयरवेज, एयर डेक्कन आदि विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। आप अपने करीबी एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए डायरेक्ट फ्लाइट के जरिए भी पहुँच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – यदि आप चंडीगढ़ रेल से जाना चाहते हैं, तो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ से 17 से 8 किमी दूर है। चंडीगढ़ से दिन में तीन बार चलने वाली शताब्दी एक्स्प्रैस, एक जन शताब्दी एवं हिमालयन क्वीन ट्रेन चण्डीगढ़ को नई दिल्ली से बखूबी जोड़ती हैं।

इसके अलावा चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस लखनऊ केरल तथा चेन्नई जैसे बड़े राज्यों को जोड़ते हैं। आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए डायरेक्ट तथा इनडायरेक्ट ट्रेन के जरिए बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा – यदि आप चंडीगढ़ सड़क मार्ग के द्वारा जाना चाहते हैं तो चंडीगढ़ की बसें महत्वपूर्ण परिवहन के रूप में उपलब्ध हैं। चंडीगढ़ से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली आदि जैसे विभिन्न राज्यों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं।

चंडीगढ़ की बस से बड़े-बड़े शहरों के लिए भी चलती है, जैसे- कसौली, चैल, शिमला कुल्लू, मनाली एवं रोहतांग ग्लेशियर आदि आप अपने करीबी बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए बस की सुविधा के द्वारा बहुत ही आसानी से पहुँच सकते हैं।

अपनी कार या बाइक द्वारा – यदि आप चंडीगढ़ अपनी कार या बाइक के द्वारा जाना चाहते हैं, तो यह सबसे आरामदायक सफर होगा। आप गूगल मैप की सहायता से बहुत ही आराम से चंडीगढ़ जा सकते हैं। आपको रास्ते में पेट्रोल पंप भी मिल जाएंगे।

यदि आपको रास्ते में खाने पीने की चीजे लेनी है तो आपको रास्ते में खाने पीने की चीज भी मिल जाएंगी। इससे आप अपने सफ़र को बहुत ही आसानी से तय कर सकते हैं।

Google Map

चंडीगढ़ में कहाँ ठहरें

तो दोस्तों यदि आपने चंडीगढ़ में घूमने का प्लान बना ही लिया है, तो आप सोचते होंगे कि हम चंडीगढ़ में कहाँ रुके? चंडीगढ़ घूमने के हिसाब से एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ पर काफी पर्यटक हर साल घूमने के लिए आते हैं। बल्कि विदेश से भी लोगों को यह काफी आकर्षित करता है।

चंडीगढ़ में आपको तरह-तरह के होटल मिल जाएंगे जो काफी महंगे भी होते हैं, तथा सस्ते भी। आप अपने बजट के हिसाब से चंडीगढ़ में होटल चूस कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ होटल की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप चंडीगढ़ में वहाँ पर आसानी से रुक सकते हैं।

ये होटल हैं – होटल सिटी लक्ज़री 45 – होटल इन चंडीगढ़, होटल सनशाइन 42, होटल योलो, होटल सूर्या पैलेस, फ्लैगशिप सेवेंटी स्टे इन, होटल गोल्डन प्लाजा, होटल राजवंश पैलेस, होटल रॉयल पैलेस, ओयो 9740 होटल हिम सागर, बेल होटल,

अमनाज़ रिट्रीट – डबल रूम, ओयो जीएमजी होटल, डी पेलिकन, होटल स्वर्ग, स्पॉट ऑन 19403 होटल सिमरन, होटल थे डायमंड लीफ, ओयो फ्लैगशिप जाम प्लाजा, सिटी ब्यूटीफुल में इंडिपेंडेंट फ्लोर, ओयो फ्लैगशिप 11 इन सिस्ब्रो रिट्रीट आदि आदि।

आप अपने बजट के हिसाब से इन होटल में आराम से रुक सकते हैं। इन होटल में आपको सारी फैसेलिटीज के साथ-साथ एक अच्छा व्यू भी मिलता है, तथा यह सभी होटल आपको आपकी लोकेशन के करीब ही मिल जाएंगे। आपने चंडीगढ़ में रुकने का प्लान बनाया है तो एक बार हमारे इन होटल में जरूर ट्राई करें।

चंडीगढ़ मे फेमस खाना

Image Source – Google | Image By – Food NDTV

चंडीगढ़ पंजाब तथा हरियाणा की राजधानी है, इसलिए आपको चंडीगढ़ के व्यंजनों में पंजाबी तथा हरियाणवी दोनों प्रकार के मिक्स व्यंजन देखने को मिलेंगे। चंडीगढ़ का पारंपरिक भोजन पंजाबी है। चंडीगढ़ में आपको मसाले की अधिक मात्रा में देखने को मिलेंगी, तथा यहाँ पर डेयरी उत्पाद का भी अधिक प्रयोग किया जाता है।

यदि आप चंडीगढ़ घूमने आए हैं, तो यहाँ के व्यंजनों को जरूर ट्राई करें। चंडीगढ़ में पंजाबी तड़का होने के साथ-साथ यहाँ पर आपको स्ट्रीट फूड भी स्वादिष्ट मिल जाएंगे। जगह-जगह पर स्टॉल के जरिए चंडीगढ़ पर्यटकों को बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन प्रदान करता है।

चंडीगढ़ में आपको सभी प्रकार के व्यंजन देखने को मिलेंगे लेकिन कुछ चंडीगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन है, तथा इनका टेस्ट भी चंडीगढ़ में काफी स्वादिष्ट होता है। यह व्यंजन है- छोले भटूरे, अमृतसरी कुल्चा, लस्सी, बटर चिकन, पराठा, मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग, राजमा चावल, दाल मखनी, मटन करी, पानी पुरी, कढ़ी चावल, आलू टिक्की, पनीर टिक्का आदि।चंडीगढ़ घूमने के साथ-साथ आप इन व्यंजनों का भी जरूर आनंद लें।

🌸🌸🌸

तो दोस्तों कैसी लगी आपको हमारी चंडीगढ़ से जुड़े सारे जानकारी। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको चंडीगढ़ से जुड़ी सारी जानकारी को बताया है, कि आप चंडीगढ़ कैसे जा सकते हैं, चंडीगढ़ में कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं, चंडीगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन कौन-कौन से हैं, तथा चंडीगढ़ में सस्ते और अच्छे होटल कहाँ मिलेंगे।

आपको इस आर्टिकल में सबसे अच्छा क्या लगा? तथा आपको चंडीगढ़ में सबसे अच्छा क्या लगा? आप यह भी हमें कमेंट सेक्शन के जरिए बता सकते हैं। यदि आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगे तो आप दोस्तों के साथ हमारे इस जानकारी को जरुर शेयर करें।


जरूरी जानकारी !!

👉चंडीगढ़ घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

चंडीगढ़ मे घूमने-फिरने तथा शॉपिंग करने के लिए बहुत सारी जगह हैं, लेकिन फिर भी 2 दिन का समय चंडीगढ़ के लिए काफी होगा।

👉दिल्ली से चंडीगढ़ कितने घंटे लगते हैं?

दिल्ली से चंडीगढ़ लगभग 250 किमी की दूरी पर है। कार या बाइक से दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए 4-5 घंटे का समय लगता है।

👉चंडीगढ़ घूमने का खर्च कितना होता है?

चंडीगढ़ खूबसूरत होने के साथ-साथ थोड़ा महंगा भी है, इसलिए 2-3 दिन चंडीगढ़ घूमने के लिए लगभग 15,000 से 20,000 रुपये होने चाहिए।


Leave a Comment