Gurugram Me Ghumne Ki Jagah | Gurgaon Me Ghumne Ki Jagah

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम हरियाणा राज्य का एक शहर है। इस शहर को पहले गुड़गांव के नाम से भी जाना जाता था। गुरुग्राम दिल्ली से 32 किलोमीटर दूर है, और बैंगलोर की तरह ही एक आई टी हब है। यहाँ पर कई बड़ी, मल्टीनेशनल आईटी कंपनियों के ऑफिस हैं।

इसके साथ साथ-साथ यहाँ पर घूमने फिरने के लिए भी कई जगहें हैं। जहाँ पर लोग छुट्टियों में घूमना और इंजॉय करना पसंद करते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं – Gurugram Me Ghumne Ki Jagah के बारे मे !!

दोस्तों, यदि आप गुरुग्राम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल मे आपको गुरुग्राम से जुड़ी बहुत सारी बाते जानने को मिलेंगी। इस आर्टिकल में हम गुरुग्राम की फेमस जगह के बारे में बताएंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े।

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।
गुरुग्राम घूमने का खर्चलगभग 25,000 से 35,000 रुपये
गुरुग्राम घूमने के लिए सबसे अच्छा समयअक्टूबर से अप्रेल के बीच

यात्रा के दौरान ले जाने वाली जरूरी चीज़े

यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली जरूरी चीज़े1 – फ़ोन, चार्जर या पावर बैंक।
2 – मोबाइल मे Google Map डाउनलोड करें।
3 – टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल।
4 – धूप के चश्मे, टॉर्च लाइट और घड़ी।
चिकित्सा किट1 – सर्दी के लिए कुछ दवाएँ।
2 – दर्द की दवाएँ।
3 – पेट दर्द की दवाएँ।
4 – पट्टियाँ।
5 – एंटीसेप्टिक क्रीम।
6 – गैस्ट्रिक गोलियाँ।
खाने पीने की चीज़े1 – टी बैग।
2 – ड्राई फ्रूट्स।
3 – चॉकलेट।
4 – बिस्कुट, नमकीन।
5 – सैंडविच।
फोटोग्राफी के लिए जरूरी चीज़े1 – कैमरा, कैमर चार्जर, तार और बैटरियां।
2 – पावर बैंक (कैमरा चार्ज करने के लिए)
3 – सेल्फी स्टिक।
4 – कैमरा लेंस का एक सेट।
5 – फ़िल्टर सेट।
पहचान पत्र तथा जरूरी कागजात1 – टिकट, मतदाता पहचान पत्र, आदि (पासपोर्ट यदि जरूरी हो तो)।
2 – यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी।
3 – आपकी यात्रा (उड़ान),होटल और सेवा बुकिंग की पर्ची।

Gurugram Me Ghumne Ki Jagah

❣ किंगडम ऑफ ड्रीम्स – Kingdom of Dreams
❣ दमदमा लेक – Damdama Lake
❣ शीतला माता मंदिर – Shitala Mata Temple
❣ सुल्तानपुर नेशनल पार्क – Sultanpur National Park
❣ अप्पू घर – Appu Ghar
❣ अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क – Aravali Biodiversity Park
❣ आम्बिएंस मॉल – Ambience Mall
❣ साइबर हब – CyberHub
❣ फर्रुखनगर किला – Farukh Nagar Qila
❣ हैरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम – Heritage Transport Museum

1. किंगडम ऑफ ड्रीम्स – Kingdom of Dreams

Image Source – Google | Image By – Google

किंगडम ऑफ ड्रीम्स गुरुग्राम का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस है। जिसको केओडी (KOD) के नाम से भी जाना जाता है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स गुड़गांव में भारत की पहली लाइव एंटरटेनमेंट और थिएटर वाली जगह है।

यहाँ पर आप कई सांस्कृतिक नाटकों के मजे ले सकते हैं। यह जगह आपको संस्कृति जीवन शैली और परंपराओं की एक यादगार यात्रा पर ले जाएगी। यहाँ जाने के लिए आपको टिकट लेना पड़ता है।

2. दमदमा लेक – Damdama Lake

Image Source – Google | Image By – Google

दमदमा लेक गुरुग्राम से लगभग 25 किलोमीटर दूर घूमने की अच्छी जगह है। अगर आप गुरुग्राम में किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो यह झील एकदम बेस्ट प्लेस है। इस झील का निर्माण 1947 में अंग्रेजों द्वारा जल संचय के लिए किया गया था।

दमदमा लेक आज एक फेमस पिकनिक स्पॉट है, और यहाँ पर 190 प्रकार के देशी-विदेशी पक्षियों को देखा जा सकता है। मॉनसून के दौरान यहाँ पर सबसे ज्यादा विदेशी पक्षी देखे जाते हैं।

3. शीतला माता मंदिर – Shitala Mata Temple

गुरुग्राम से लगभग 35 किलोमीटर दूर शीतला माता का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ पर माता में विश्वास रखने वाले भक्तों की भारी भीड़ होती है। यहाँ माता का एक शक्तिपीठ भी है, और यह माना जाता है, कि यहाँ पूजा करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति हो जाती है।

4. सुल्तानपुर नेशनल पार्क – Sultanpur National Park

Image Source – Google | Image By – Bnomadic

गुरुग्राम से लगभग 14 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी घूमने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। सुल्तानपुर नेशनल पार्क गुरुग्राम का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। अगर आपको पक्षियों को देखने का शौक है,

तो उसके लिए यह जगह स्वर्ग है, क्योंकि यहाँ पर पक्षियों की 250 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं। सर्दियों के दौरान यहाँ पर बहुत से विदेशी पक्षी भी नजर आते हैं।

5. अप्पू घर – Appu Ghar

Image Source – Google | Image By – Delhitourism

देश का पहला अप्पू घर 1984 में प्रगति मैदान के अंदर स्थापित किया गया था। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। इसके बाद 2008 में इसे बंद कर दिया गया, और 2014 में हुडा सिटी सेंटर के पीछे इसको दोबारा खोल दिया गया है।

यहाँ पर खेलने, खाने और शॉपिंग की उचित व्यवस्था है। फैमिली के साथ घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह है। यहाँ पर जाने के लिए एंट्री टिकट लेना पड़ता है।

6. अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क – Aravali Biodiversity Park

Image Source – Google | Image By – Indiatoday

अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क गुरुग्राम से लगभग 21 किलोमीटर दूर एक शानदार पार्क है। यह भी गुरुग्राम के पास घूमने की अच्छी जगहों में से एक है।

इस पार्क में पक्षियों और जानवरों की 170 प्रजातियाँ और पौधों की 108 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यदि आप वन्य जीव प्रेमी है, तो इस जगह पर जरूर जाए।

7. आम्बिएंस मॉल – Ambience Mall

Image Source – Google | Image By – Ambiencegroup

आम्बिएंस मॉल गुरुग्राम का सबसे प्रसिद्ध मॉल है। इसकी खासियत यह है, कि यहाँ पर नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड के लगभग सभी रिटेल स्टोर आपको देखने को मिल जाएंगे।

गुरुग्राम में यह जगह शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग है। इसके अलावा यहाँ पर खाने-पीने के लिए भी आपको रेस्टोरेंट देखने के लिए मिल जाएंगे।

8. साइबर हब – CyberHub

Image Source – Google | Image By – Tripgully

साइबर हब गुरुग्राम की शानदार जगह है, जोकि अपने रेस्टोरेंट पब और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। दोस्तों यहाँ पर भारत की फॉर्चून फाइव हंड्रेड कंपनियों के भी ऑफिस हैं।

ये गुरुग्राम की बहुत महंगी जगह है। यहाँ पर दोस्तों के साथ एक पूरा दिन बिताया जा सकता है। यह जगह साइबर सिटी के ठीक बगल में ही है।

9. फर्रुखनगर किला – Farukh Nagar Qila

Image Source – Google | Image By – Trawell

गुरुग्राम से लगभग 22 किलोमीटर दूर फर्रुखनगर किला है, जिसको 1732 में फौजदार खान द्वारा स्थापित किया गया था। यह किला अपने नमक के व्यापार के लिए प्रसिद्ध था।

यहाँ पर कई ऐतिहासिक इमारतें और भवन आज भी हैं। यहाँ शीशमहल, जामा मस्जिद, सेठानी की छतरी और कई हवेलियाँ भी हैं। गुरुग्राम में यह ऐतिहासिक जगह काफी प्रसिद्ध है।

10. हैरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम – Heritage Transport Museum

Image Source – Google | Image By – Overdrive

भारत में भारतीय ट्रांसपोर्ट के इतिहास को देखने के लिए इस म्यूजियम की स्थापना की गई थी। यह म्यूजियम ऑटोमोबाइल, रेलवे, एरोप्लेन आदि की पुरानी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करता है।

पुरानी गाड़ियों में इंट्रेस्ट रखने वाले लोगों के लिए यह एक खास जगह है। यह स्थान गुरुग्राम से 30 किलोमीटर दूर है।

“बताते चलें की, यदि आप गुरुग्राम घूमने के लिए निकले हैं, तो आप को पता ही होगा की भारत की राजधानी दिल्ली गुरुग्राम से सटी हुई है। दिल्ली मे बहुत खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं, यहाँ पर आप ऐतिहासिक इमारतें, पार्क, बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल आदि जगह पर घूम कर मौज मस्ती कर सकते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं – दिल्ली के बारे मे

गुरुग्राम कैसे जाएं-

हवाई मार्ग द्वारा – गुरुग्राम का सबसे निकटतम हवाई अड्डा दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। जो देश के सभी हवाई अड्डे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इस हवाई अड्डे से आप गुरुग्राम तक पहुंचाने के लिए टैक्सी, बस या कैब आदि की सुविधा ले सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा – गुरुग्राम में स्थित रेलवे स्टेशन गुरुग्राम रेलवे स्टेशन है। यह गुरुग्राम शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन आस-पास के रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

बस मार्ग द्वारा – गुरुग्राम सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। गुरुग्राम में लक्जरी, एसी बस, हरियाणा रोडवेज बसें आदि की सुविधा उपलब्ध है।

Google Map-

गुरुग्राम में कहाँ ठहरे-

आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

दोस्तों यदि आप गुरुग्राम में घूमने आए हैं, और आप सोचेंगे होंगे कि हम गुरुग्राम में कहाँ ठहरे। तो हम आपके लिए गुरुग्राम के कुछ अच्छे और सस्ते होटल की लिस्ट लेकर आए हैं। इन होटल की मदद से आप गुरुग्राम में आसानी से रुक सकते हैं।

यह होटल है- होटल साइबर इन्न, शुभम होटल, होटल हरिस MG ROAD गुरुग्राम, होटल सिटी प्रीमियर, A1 गेस्ट हाउस इन गुड़गांव, होटल N K रेसिडेंसी, इंडे होटल साइबर सिटी, गुड़गांव, स्क्य्सिटी होटल गुड़गांव, होटल B सिटी मार्क, होटल हुत मोंडे, गुड़गांव, जिन्जर होटल गुरुग्राम, होटल विंडसर कैसल आदि।

गुरुग्राम का फेमस-

दिल्ली के आसपास के सभी क्षेत्र में खाने के लजीज व्यंजन देखने को मिलते हैं। गुरुग्राम में आपको स्ट्रीट फूड जैसे- मोमोज, नूडल्स, मैगी, चाऊमीन, बर्गर, टिक्की, छोले भटूरे देखने को मिल जाएंगे,

तथा गुरुग्राम की मिठाइयों में बर्फी, काजू कतली, जलेबी, लड्डू आदि शामिल है। गुरुग्राम के खाने में बटर चिकन, तंदूरी पनीर टिक्का, मुगलई खाना आदि व्यंजन शामिल है।

🌸🌸🌸


गुड़गांव का पुराना नाम क्या था?

युधिष्ठिर ने अपने गुरु द्रोणाचार्य को यह शहर उपहार मे दिया था। इसी कारण इसका नाम गुरुग्राम पड़ा था।

गुड़गांव की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है?

गुड़गांव मे सबसे ऊंची बिल्डिंग डीएलएफ की स्क्वायर टावर है, जो 90 मीटर ऊंची इमारत है।

गुड़गांव घूमने के लिए कितने दिन काफी हैं?

गुड़गांव एक बहुत खूबसूरत एवं मॉर्डन शहर है, यहाँ पर अच्छी तरह से घूमने के लिए काम से काम 2-3 का समय होना चाहिए ।


आप घर बैठे सस्ता एवं अच्छा होटल make my trip पर बुक कर सकते हैं।

तो कैसा लगा आपको यह आर्टिकल ! गुड़गांव से जुड़ी बातें जैसे – कहाँ रहना है? कैसे घूमना है? कहाँ जाना है? क्या खाना है? हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है, इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 👇

Leave a Comment